चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही कुम्भा पुर गांव के समीप बुधवार की देर शाम तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक एक चाय के दुकान में घुस गई। घटना से मौक़े पर अफरा-तफरी मच गई। वही दुकान में चाय पी रहे दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। व एक गभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर जुटे आप पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया साथ ही दोनों के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि बलिया जिले के बतसरी गांव निवासी दूसरा ट्रक चालक शैलेंद्र यादव व मनियार गांव निवासी धनंजय सिंह व एक अज्ञात बगही कुम्भा पुर के समीप चाय की दुकान में बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान बिहार से चंदौली की तरफ जा रही कोयले से लदी ट्रक सर्विस लेन पर अनियंत्रित होकर चाय की दुकान में घुस गई। घटना में धनंजय व एक अज्ञात की मौके पर ही मौत हो गई। वही शैलेंद्र का इलाज़ चल रहा हैं। इस बाबत सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि चाय की दुकान में अनियंत्रित ट्रक घुस जाने से दो व्यक्ति की मौत हो गई हैं। एक घायल हो गया हैं। मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। ट्रक व चालक को कब्जे में लेकर कार्यवाई की जा रही हैं।
Chandauli:चाय की दुकान में घुसी तेज़ रफ़्तार ट्रक दो कि मौत,एक गभीर
एमडी शंभु कुमार ने चंदौली सब स्टेशन का किया निरीक्षण,बोले उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना का लाभ दिलाने के लिए जागरूक कर कराए पंजीयन
चंदौली। एकमुश्त समाधान योजना को लेकर एमडी शंभु कुमार ने चंदौली सब स्टेशन का निरीक्षण किया साथ ही बिजली अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना का लाभ दिलाने के लिए जागरूक कर पंजीयन कराए। बताया कि शासन के निर्देश पर एक मुश्त समाधान योजना लागू की गई है। जिसमे बिजली बकाएदार उपभोक्ता इसका लाभ उठा सकते हैं एवं विद्युत चोरी के प्रकरणों में छूट में अधिकतम लाभ का समय रहते अधिक फायदा लिया जाए।
अधिशासी अभियंता आशीष कुमार सिंह ने बताया कि एक मुश्त समाधान योजना का लाभ देने के लिए बकाएदार उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना का लाभ लेने के लिए पंजीयन भी कराया जा रहा हैं। जिससे बकाएदार छूट का लाभ लेकर बकाए की अदायगी कर सकें। इसके बाद भी उपभोक्ताओं द्वारा बकाया बिजली बिल जमा नही करने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा। क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान योजना का लाभ दिलाने के लिए जगह-जगह कैम्प लगाया जा रहा हैं। जिसमें उपभोक्ता अधिक संख्या में पहुचकर योजना का लाभ ले सकें।
Chandauli:चाय पीने के लिए दुल्हन ने स्टेशन पर कर दिया बवाल,स्थानीय लोगों ने बुला दी पुलिस,जमकर हुआ हंगामा
डीडीयू नगर। शादी के नाम पर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक लुटेरी दुल्हन ने शादी के महज पांच घंटे बाद दूल्हे को 1 लाख 80 हजार रुपये का चूना लगा दिया। घटना शनिवार की देर रात डीडीयू स्टेशन घटित हुई।मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी राजीव वर्मा की शादी बिहार के डेहरी ऑन सोन की एक युवती से तय हुई थी। इस शादी के लिए तीन दलालों ने राजीव वर्मा से 1 लाख रुपये नकद और 80 हजार रुपये ऑनलाइन माध्यम से लिए थे। शादी संपन्न होने के बाद दूल्हा राजीव वर्मा अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ मध्य प्रदेश वापस जा रहा था। डीडीयू स्टेशन पर पहुंचते ही दुल्हन ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बाद में वह चाय पीने के बहाने स्टेशन के बाहर भागने लगी। मामला बिगड़ता देख स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दुल्हन को पकड़ लिया। लुटेरी दुल्हन के खिलाफ मुगलसराय कोतवाली में दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पीड़ित दूल्हे राजीव वर्मा ने पुलिस से अपने ठगे हुए पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई है। दुल्हन और तीनों दलाल भी बिहार के डेहरी ऑनसोन बिहार निवासी बताए जा रहे हैं।
ठंडी हवाओं और घने कोहरे से आम जनजीवन अस्त व्यस्त,बाजारों पर भी देखने को मिला शीतलहर का असर यातायात व्यवस्था भी हुई प्रभावित

चंदौली। जनपद में शीतलहर व तेज ठंडी हवाओं के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं। सुबह और शाम ठंड का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। तापमान में गिरावट के साथ ही पूरा जनपद ठिठुरन की चपेट में है। ठंडी हवाओं के साथ सर्द मौसम ने गरीब, बुजुर्ग और बच्चों की परेशानी बढ़ा दी है। नगर व क्षेत्रों के साथ चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजार में लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं।
ठंड और शीतलहर का सीधा असर के बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। सुबह के समय बाजार लगभग सूने पड़े रहते हैं। दुकानदार देर से दुकानें खोल रहे हैं। और ग्राहक भी कम संख्या में नजर आ रहे हैं। ठंड के कारण लोग आवश्यक कामों को छोड़कर घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं। साथ ही शाम में धने कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण जनपद की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। सुबह और शाम के समय सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। हाईवे और मुख्य सड़कों पर वाहन चालक सावधानी से गाड़ी चलाने को मजबूर हैं। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन व नगर पंचायत द्वारा लोगों के लिए अलाव व रैन बसेरों की व्यवस्था कर दिया गया हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक ठंड और शीतलहर से राहत मिलने की संभावना कम है। ऐसे में आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
कार के शोरूम में घुसकर चोरों ने नगदी पर किया हाथ साफ,घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला नहर के समीप शुक्रवार की रात एक कार के शोरूम में घुसकर बेखौफ चोरों ने काउंटर में रखें ₹44000 नगदी पर हाथ साफ कर दिया। उक्त चोरी की घटना सीसीटीवी में कमरे में कैद है।
शुक्रवार की शाम शोरूम के संचालक व कर्मी काम निबटाने के बाद अपने घर चले गए। मौका पाकर रात करीब सवा 9 बजे के लगभग चोर पीछे के दरवाजे से शोरूम में प्रवेश कर गया। शोरूम के कई स्थानों को खंगालने के बाद जब उसे कुछ नहीं मिला तो काउंटर में रखा ₹44 हजार रुपए लेकर चलता बना। घटना सीसीटीवी कैमरे में पूरी तरह कैद है। स्थानीय लोगों का कहना रहा की जनपद में चोरी की बाढ़ सी आ गई है। आए दिन हो रही चोरी घटनाओं ने आमजन को भयभीत कर दिया है। इस बाबत सदर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि चोरी का मामला संज्ञान में नही हैं। पीड़ित द्वारा कोई तहरीर नही मिली हैं।
Chandauli:कार का शीशा तोड़कर नगदी सहित जरूरी कागजात चोरी,सीसीटीवी कैमरा खंगालने में जुटी पुलिस
चंदौली। पीडिडियू नगर स्थित कैलाशपुरी मोड़ के समीप बृहस्पतिवार की देर शाम उचक्कों ने एक व्यापारी के कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे रुपयों से भरा बैग व जरूरी कागजात लेकर फरार हो गए।भुक्तभोगी ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने मौक़े पर जांच पड़ताल कर सीसीटीवी कैमरा खंगालने में जुट गई।
नगर क्षेत्र के पटेल नगर निवासी मोहित गुप्ता पेशे से ठेकेदार है। वहीं कैलाशपुरी मोड़ के सामने सड़क के दूसरी तरफ उनका ऑफिस है। बृहस्पतिवार की देर शाम उनके पिता राजेश गुप्ता कार से ऑफिस आए थे। उन्होंने वहीं पास में कार को खड़ा कर दिया । इस दौरान अपना बैग गाड़ी में छोड़ दिया। कार्य समाप्त करने के बाद जैसे ही कार में बैठने के बाद दरवाजा बंद किया। तब देखा कि गाड़ी के पिछली सीट का शीशा नीचे गिर गया। इस दौरान उनका ध्यान जब बैग कि ओर गया तब गाड़ी से गायब मिला। इसके बाद इन्होंने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। मोहित गुप्ता ने बताया कि बैग में जरूरी कागजात और 15 हजार रूपये नगद पड़े थे। इस संबंध में कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि कार का शीशा तोड़कर बैग ले जाने का मामला संज्ञान में आया है । मामले की जांच की जा रही है ।
पहचान‚ अधिकार व सामाजिक सशक्तिकरण का सशक्त मंच है बिंद दिवसः बिरेन्द्र कुमार बिन्द
Young Writer, Chandauli: कमालपुर कस्बा स्थित जन सहायता हास्पिटल परिसर में गुरुवार को बिन्द स्वाभिमान संघ की ओर से बिंद दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि रामकिशोर बिंद व विशिष्ट अतिथि बिरेन्द्र कुमार बिंद ने बिन्द दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही समाज की राजनीतिक भागीदारी पर चर्चा की और एकजुट होने का आह्वान किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि रामकिशोर बिंद ने कहा कि आज इस महत्वपूर्ण दिवस पर समाज के लोगों को समसामयिक समस्याओं पर चर्चा करने के साथ ही उसके निवारण का मार्ग भी प्रशस्त करना होगा, तभी बिंद समाज के पिछड़ेपन को दूर किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त बिंद समाज की राजनैतिक पहचान को स्थापित करने की दिशा में भी सोचने की जरूरतों पर बल दिया।
विशिष्ट अतिथि बिरेन्द्र कुमार बिन्द ने कहा कि बिंद दिवस केवल उत्सव या दिवस नहीं, बल्कि पहचान, अधिकार और सशक्तिकरण का एक सशक्त मंच है, जिसके जरिए बिंद समाज अपनी आवाज मजबूत कर रहा है। आज के परिवेश को देखते हुए बिंद समाज की पहचान, संस्कृति और इतिहास को संरक्षित किया जाने की जरूरत है। सामाजिक एकता के साथ सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता लाना बेहद जरूरी है, ताकि समाज के लोगों को शिक्षित बनाकर उन्हें रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ा जा सके। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में बिंद समाज की भागीदारी को सुनिश्चित किया जा सके। यह सबकुछ संगठित व शिक्षित होने पर ही संभव है।
कार्यक्रम में ठाकुर प्रसाद बिन्द, जमुना बिन्द, रविन्द्र बिन्द, हनुमान बिन्द प्रधान, राजेन्द्र बिन्द, सुशील बिन्द, नगिना बिन्द, बेचू बिन्द, उदल बिन्द, शिव नारायण बिन्द, सतीश बिन्द, सजिवन बिन्द, श्यामबली बिन्द, घुरपत बिन्द, वंसनरायन बिन्द, चन्द्रबली बिन्द, भुट्टन बिन्द, चन्द्रिका बिन्द, हरेंद्र बिन्द फौजी, जगदीश बिन्द, राज चौहान, लाल बहादुर बिन्द, प्रविन बिन्द, अखिलेश बिन्द, केशव राजभर, संजय यादव, राकेश बिन्द, डॉ नयन बिन्द, मदन मुरारी बिन्द, बनारसी बिन्द, रामाशंकर बिन्द, रज्जु बिन्द, चन्द्रभान बिन्द, डॉ धर्मराज बिन्द, पारस नाथ बिन्दु्, बिर्जु बिन्द, जेपी बिन्द, मंगरू बिन्द, प्रेमचन्द बिन्द, रामा प्रजापति, कैलाश बिन्द, मुन्ना बिन्द, सम्पत बिन्द, सिताराम बिन्द, रिंकू बिन्द, सतेन्द्र कुमार बिन्द, राहुल बिन्द, दिलीप बिन्द, संदीप बिन्द, विजय बिन्द, बबलू बिन्द, करन बिन्द आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम आयोजक डा. एमके बिन्द, जितेन्द्र बिन्द, रामचन्द्र बिन्द रहे। अध्यक्षता कृष्ण कुमार बिन्द व संचालन राकेश बिन्द ने किया।
गांजा तस्करी से जुड़े मामले सत्र न्यायालय ने सुनवाई के बाद अभियुक्त को दी जमानत
बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता शफीक खान ने न्यायालय में प्रस्तुत किया तर्क
Young Writer, चंदौली। प्रभारी सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार-XI की अदालत ने मंगलवार को एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने बचाव पक्ष के साथ ही अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं के तर्क को सुना। साक्ष्यों का अवलोकन करने के उपरांत अभियुक्त अवधेश राम की जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया। न्यायालय ने अभियुक्त को पचास हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र व समान राशि के दो प्रतिभू दाखिल करने पर जमानत पर रिहा करने का आदेश जारी किया है।
अभियोजन कथानक के अनुसार चकिया थाना प्रभारी अर्जुन सिंह पुलिस फोर्स के साथ गांधीनगर में संदिग्ध वाहनों व वस्तुओं की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर लतीफ शाह-कौड़िहार रोड पर मोटरसाइकिल से आ रहे दो व्यक्तियों को टार्च क रोशनी से रोकने का इशारा किया तो वे बाइक की गति बढ़ाकर भागने लगे। जिन्हें पुलिस बल ने घेर कर पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के बाद उनके पास से प्लास्टि की बोरी में से आठ बंडल गांजा बरामद किया, जिसे पकड़े गए अभियुक्तों ने वाराणसी बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस को मौके से 16.20 किग्रा गांजा बरामद हुआ। उक्त मामले में न्यायालय में सुनवाई के दौरान शासकीय अधिवक्ता फौजदारी द्वारा अपराध गंभीर प्रकृति का होने का तर्क देकर जमानत याचिका को खारिज किए जाने पर बल दिया।
वहीं बचाव पक्ष के अधिवक्ता शफीक खान ने तर्क प्रस्तुत करते हुए न्यायालय को बताया कि उक्त प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट के प्राविधानों का पालन नहीं किया गया है जिस पुलिस क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में जमा-तलाशी लेने की बात पुलिस की ओर से कही गयी है उनका हस्ताक्षर फर्द बरामदगी पर नहीं है। वहीं पुलिस द्वारा दर्शायी गयी गांजे की मात्रा वाणिज्यिक मात्रा से कम है। अभियुक्त जेल में है उनका कोई पूर्व का आपराधिक इतिहास नहीं है। प्रभारी सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार ने दोनों पक्षों के तर्क को सुनने व साक्ष्यों के अवलोकन के उपरांत अभियुक्त अवधेश राम की जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया है।
Chandauli:नेशनल हाईवे पर पुलिस ने गैस कटर से काटा कंटेनर का पटिसन,निकली लाखों की शराब आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज
चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कोतवाली के समीप नेशनल हाईवे से एक कंटेनर में अवैध अंग्रेजी शराब की खेप बरामद किया। जिसकी अनुमति कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही हैं। उक्त मामले का खुलासा सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने किया। वही कोतवाली पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाई की जा रही हैं।
सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक कन्टेनर नम्बर RJ11GC8146 है। जिसमे अवैध अग्रेजी शराब गैर प्रान्त की लदी है। गाड़ी खराब हो गयी जो थाना चंदौली के सामने ओबरब्रीज पर खड़ी है। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नेशनल हाइवे पर पहुंच कर वाहन को चेक किया तो HSNP न0 RJ11GC8146 लगा हुआ वाहन मे कोई चालक खलाशी मौजूद नही थे। आस पास काफी तलाश किया गया लेकिन उनका पता नही चला। पुलिस ने नेशनल हाइवे से कंटेनर को थाने के सामने सर्विस लेन पर खड़ा करवाकर BNSS की धारा 105 के अनुपालन मे विडियोग्राफी कराते हुए चेक किया गया। तो वाहन मे लकड़ी का कुछ टूटा हुआ सामान पड़ा हुआ है। तथा लोहे के चादर से केबिन बनाकर पाटिसन किया गया है। यह इत्मिनान होने पर कि वाहन में अवैध अग्रेजी शराब भरी गयी है। तो गैस कटर से पाटीशन को कटवाकर चेक किया गया तो उसमें 83 पेटी इम्पिरियल ब्लू 375.0 ML कुल 747 लीटर एंव 118 पेटी 750 ML इम्पिरियर ब्लू कुल 1062 लीटर कुल 1809 लीटर अग्रेजी शराब बरामद हुई। इस दौरान उपनिरीक्षक रावेन्द्र सिंह, तरूण कुमार कश्यप, अरविन्द कुमार, रूपेश दूबे, सत्य प्रकाश मौर्य आदि मौजूद रहें।
Chandauli:सैम हॉस्पिटल के नि:शुल्क मेगा आयुष्मान कैंप में सैकड़ों मरीज हुए लाभान्वित
चंदौली। मुख्यालय स्थित सैम हॉस्पिटल द्वारा रविवार को नि:शुल्क मेगा आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 100 से अधिक मरीजों का नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड, रक्त जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श किया गया। वही दो सौ से अधिक मरीजों ने बीमारियों के इलाज के लिए रजिस्ट्रेशन कराया
इस अवसर पर सैम हॉस्पिटल के प्रबंधक डा. एस. . इमाम ने कहा की सैम हॉस्पिटल चंदौली और आसपास के क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण सुलभ और भरोसेमंद चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमारा उद्देश्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को समय पर बेहतर इलाज मिल सके। उन्होंने बताया कि शिविर में महिला रोग विशेषज्ञ डा. अज्मे जहरा द्वारा महिला मरीजों की विशेष जांच की गई। जिससे बड़ी संख्या में महिलाओं को लाभ मिला। महिला स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया।










