36.8 C
Chandauli
Friday, June 12, 2026

Buy now

Home Blog Page 16

यूजीसी कानून 2026 के समर्थन में 26 फरवरी को सौंपा जाएगा ज्ञापन:सुजीत


चंदौली। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के आवाहन पर 26 फरवरी को जिलाधिकारी के माध्यम से पदाधिकारियों द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार मौर्य ने दी। उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव रोकने के उद्देश्य से स्वामी प्रसाद मौर्य ने ‘यूजीसी कानून 2026’ (उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने के नियम, 2026) का समर्थन किया है। उनका कहना है कि यह कानून एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ होने वाले भेदभाव को प्रभावी ढंग से रोकने में सहायक होगा। 15 जनवरी 2026 से लागू इस नियम का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में धर्म, जाति, लिंग, जन्म-स्थान या दिव्यांगता के आधार पर किसी भी प्रकार के भेदभाव को समाप्त करना है।

Chandauli:नगर में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप संक्रामक बीमारियों का खतरा

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: j; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Hdr; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 213.3462; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;


चंदौली। नगर में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। हालात यह हैं कि शाम ढलते ही मच्छरों के झुंड लोगों पर हमला करने लगते हैं। बाजारों, गलियों और मोहल्लों में लोगों का खड़ा रहना तक मुश्किल हो गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर में नियमित रूप से नालियों की सफाई नहीं हो रही है। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जिससे मच्छरों को पनपने का अनुकूल वातावरण मिल रहा है।
गंदगी और ठहरे हुए पानी के कारण मच्छरों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति अधिक चिंताजनक बनी हुई है। जिससे लोगों में भय का माहौल है। नगरवासियों ने प्रशासन से तत्काल फॉगिंग और दवा छिड़काव कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने साफ-सफाई अभियान चलाने और जलभराव की समस्या दूर करने की भी अपील की है। ताकि नगर को मच्छर जनित बीमारियों से बचाया जा सके।

Chandauli:दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत,पांच घायल


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के पड़या गांव के समीप शनिवार की देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुची पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वही पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में पर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते है कि एक बुलेट सवार तीन व्यक्तियों और स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बुलेट अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीम के पेड़ से जा टकराई। हादसे में बुलेट चला रहे इंदल यादव (27 वर्ष) पुत्र पोतन यादव, निवासी खुरुहूजा मौके पर ही मौत हो गई। वही बुलेट पर सवार मोती मौर्या व विवेक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी ले गए। वहीं स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर सवार तीनों व्यक्तियों को सामान्य चोटें आई जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। इस बाबत सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है। और दो लोग घायल हो गए है। मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Chandauli:नौगढ़-मद्धूपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा,पिकअप ने टेंपो में मारी टक्कर,14 घायल

नौगढ़। नौगढ़-मद्धूपुर मुख्य मार्ग पर शनिवार को चोरमरवा पुलिया के समीप मजदूरों से भरी पिकअप से अनियंत्रित होकर के सीएनजी टेंपो में पीछे से जोरदार टक्कर लग गया, जिससे दोनों वाहनों में सवार 14 यात्री घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ व जनपद सोनभद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मद्धुपुर में भर्ती कराए जाने पर प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने जिला अस्पतालों में रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर मे जयमोहनी भूर्तिया गांव से पिकअप वाहन संख्या यूपी 64 एटी 4907 में कई गांवों के मजदूर क्षेत्र के धौठवा जंगल में जलावनी लकड़ी लेने के लिए जा रहे थे। वहीं सीएनजी टेंपो संख्या यूपी 64 सीटी 1830 नौगढ़ बाजार से सवारियां लेकर मद्धूपुर, जनपद सोनभद्र जा रहा था। रास्ते में चोरमरवा पुलिया के समीप पिकअप अनियंत्रित होकर टेंपो पर पीछे से चढ़ गई, जिससे टेंपो व पिकअप असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में गुड्डी 42 वर्ष, मीरा 40 वर्ष अनीता 13 वर्ष मुनाकि 45 वर्ष प्यारी 18 वर्ष उषा 26 वर्ष बलवन्ती 60 वर्ष अमली 48 वर्ष संगीता 35 वर्ष संगीता 40 वर्ष  गिरजा 58 सहित कुल 11 लोगों को गंभीर रूप से घायलावस्था में 112 नंबर पुलिस वाहन व एंबुलेंस से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया गया। वहीं गुलाबी 40 वर्ष सविता 50 वर्ष व ऊषा 50 वर्ष को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मद्धुपुर सोनभद्र पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद  हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया व जिला अस्पताल रावटसगंज जनपद सोनभद्र के लिए रेफर कर दिया।

Chandauli:डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ


चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार के पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में शनिवार को सदर तहसील परिसर में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय इलाहाबाद न्यायमूर्ति हरवीर सिंह व जनपद न्यायाधीश दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी ने डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार के नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान कचहरी परिसर में भारी संख्या में अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही।


इस अवसर पर अधिवक्ता राजेश मिश्रा ने डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार के अध्यक्ष पद का शपत ली वहीं रामशंकर यादव ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सुल्तान अहमद ने महामंत्री पद की शपथ ली शपथ ग्रहण के दौरान सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने न्यायपालिका के प्रति अपनी निष्ठा और कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया। समारोह को लेकर कचहरी परिसर में उत्साह का माहौल था। जहां अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं, एसडीएम दिव्या ओझा, सीओ सदर देवेंद्र कुमार, अधिवक्ता अनिल सिंह, संतोष सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, राकेश रत्न तिवारी, मो0 अकरम, शमसुद्दीन, विद्या चरण सिंह, पंकज सिंह, सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे।

Chandauli:सदर तहसील में वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र प्रताप सिंह को अधिवक्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि


चंदौली। सदर तहसील परिसर में शुक्रवार को वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र प्रताप सिंह के निधन पर शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अधिवक्ता एवं डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार के पूर्व महामंत्री झनमेजय सिंह की देखरेख में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया।
वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र प्रताप सिंह का सोमवार को हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन की खबर मिलते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। तहसील परिसर में दिन भर शोक का माहौल बना रहा साथ ही अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। अधिवक्ताओं ने शोकसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सुरेंद्र प्रताप सिंह न केवल एक कुशल अधिवक्ता थे बल्कि न्यायालय निर्माण आंदोलन में उनकी भूमिका बेहद अहम रही थी। उन्होंने न्यायालय भवन निर्माण की मांग को लेकर आमरण अनशन कर अधिवक्ताओं की आवाज बुलंद की थी। उनके संघर्ष और समर्पण को अधिवक्ता समाज कभी भुला नहीं पाएगा। सुरेंद्र प्रताप सिंह सरल स्वभाव मिलनसार और न्याय के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। उनका असमय निधन अधिवक्ता समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार अध्यक्ष राजेश मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह, संतोष सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, सिविल बार पूर्व अध्यक्ष राकेश रत्न तिवारी, धनन्जय सिंह, उज्ज्वल सिंह, महामंत्री सुल्तान अहमद, शमशुद्दीन, शहाबुद्दीन, सदानन्द राय, भूपेंद्र सिंह, हिटलर सिंह, आदि मौजूद रहे।

Chandauli:राजीव नगर में संदिग्ध हालात में लैब टेक्नीशियन की जलकर मौत,क्षेत्र में सनसनी


चंदौली। नगर के वार्ड नंबर 13 राजीव नगर में बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक निजी अस्पताल के लैब टेक्नीशियन की आग से जलकर मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मृतक की पहचान रामनगर थाना क्षेत्र के भीटी गांव निवासी उत्तम विश्वकर्मा 43 वर्ष के रूप में हुई है। जो नगर निवासी मुन्ना सैनी के मकान में किराए पर रहकर वह एक निजी अस्पताल में पैथोलॉजी का कार्य देखता था। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की रात वह अपने कमरे में था। सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तोमकान मालिक को किसी अनहोनी की आशंका हुई। किसी तरह दरवाजा खोलने पर कमरे के अंदर उसका अधजला शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही नगर में सनसनी फैल गई। इस बाबत सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

चंदौली में पुण्यतिथि पर बच्चों को बांटी गई स्टेशनरी

चंदौली मुख्यालय स्थित जगदीश सराय में एक सराहनीय सामाजिक पहल देखने को मिली। वरिष्ठ पत्रकार कमलेश गिरी के पिताजी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर परिषदीय विद्यालय, जगदीश सराय में लगभग 200 बच्चों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों, शिक्षकों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्टेशनरी(कॉपी, पेन, पेंसिल व अन्य शैक्षिक सामग्री) प्रदान की गई। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य न केवल दिवंगत आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि देते हैं, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं। विद्यालय परिवार ने इस पहल के लिए कमलेश गिरी और उनके परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं बच्चे शैक्षिक सामग्री पाकर खुश दिखे.

इस दौरान कमलेश गिरी ने कहा कि परिषदीय विद्यालय में स्टेशनरी के अलावा सरकार सभी तरह सुविधाएं उपलब्ध कराती है। ऐसे बच्चों में स्टेशनरी का वितरण कर उनकी इस कमी को भी दूर करने का प्रयास किया गया है। वहीं प्रधानाध्यापक रमेश यादव ने इस सामाजिक पहल की प्रशंसा की और परिवार के प्रति आभार जताया. इस दौरान राजनाथ गिरी, संकटा गिरी, राजेश गिरी, दिलीप पासवान, दिलीप केशरी, हरिश्चन्द्र गिरी, उमाशंकर गिरी समेत विद्यालय के समस्त शिक्षक व छात्र मौजूद रहे.

माह-ए-रमजानः मुस्लिम बंधुओं ने परिवार के साथ किया इफ्तार

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: j; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: NightHDR; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 369.97342; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;


चंदौली। रमजान माह के पहले दिन बृहस्पतिवार को रोजेदार इबादत और कुरान की तिलावत के साथ ही पांच वक्त की नमाज अदा करने में मशगूल रहे। वहीं शाम को मगरिब के वक्त मुकर्रर समय पर परिवार के साथ इफ्तार किया। साथ ही मुल्क में अमन-चैन की दुआएं भी की। इसके अलावा एशा नमाज अदा करने के साथ तरावीह की नमाज भी अदा किया। रमजान माह का पहला अशरा शनिवार को सहरी खाने के साथ ही शुरू हो गया।
इसके साथ ही रोजेदार अधिक से अधिक इबादत करने में भी मशगूल हो गए। रमजान माह शुरू होते ही मस्जिदें रोजेदारों से गुलजार हो जाती हैं। मुस्लिम बस्तियों में चहल-पहल बढ़ जाती है। रोजेदार महिलाएं घरों में खुदा की इबादत और कुरआन की तिलावत में जुटी रही। गर्मी में बगैर कुछ खाए-पीए रोजेदार इबादत करने के बाद सूर्यास्त होने के साथ मगरिब के समय घरों में ही खजूर, पानी व अन्य सामानों से इफ्तार किया। साथ ही देश में अमन-चौन बनी रही। इसके लिए दुआएं भी मांगी। मुफ़्ती रिजवान अहमद ने बताया कि सब्र की कसौटी पर रोजेदार खरा उतरा तो उसने आखिरत का इंतजाम कर लिया। एक रोजेदार रोजा रखता है। तो उसके दिल में खुदा से खौफ होता है। जो उसे रोजे के अहकाम और अदब से बांधता है। रोजा अल्लाह का ही रास्ता है। इसलिए रोजा अल्लाह से खौफ और मोहब्बत का सबब तो है। ही अल्लाह का अदब भी है। कहा कि रमजान माह में ज्यादा से ज्यादा इबादत करनी चाहिए। पांच वक्त की नमाज अदा करनी चाहिए। कुरआन की तिलावत में भी अधिक समय देना चाहिए।

Chandauli:जनपद में पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल,देख कहां किसको मिली तैनाती


चंदौली। जनपदीय कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड की संस्तुति के बाद जारी आदेश के तहत निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है।
जारी सूची के अनुसार निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार यादव को प्रभारी निरीक्षक थाना नौगढ़ से प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ में नियुक्त किया गया है। जबकि निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव को महिला सहायता प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना नौगढ़ भेजा गया है। निरीक्षक बिंदेश्वर पांडे को प्रभारी निरीक्षक थाना सैयदराजा से जनसम्पर्क अधिकारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात किया गया है। वही उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं। उ०नि० अशोक कुमार मिश्र को शहाबगंज से सैयदराजा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। अतुल कुमार को बलुआ से वाचक पुलिस अधीक्षक तथा चन्दन राय को जनसम्पर्क अधिकारी से थानाध्यक्ष इलिया नियुक्त किया गया है। अरूण कुमार सिंह को इलिया से बलुआ तथा राजीव मल्ल को पुलिस लाइन से कंदवा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं प्रियंका सिंह को कंदवा से शहाबगंज भेजा गया है। इसके अतिरिक्त अन्य आदेश में उपनिरीक्षक राम सिंह, राकेश कुमार राय, रामभवन यादव, मारकण्डेय सिंह, जय करन सरोज, राम सेवक यादव, सुनील कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, सूरज, अजय कुमार शर्मा, अभिमन्यु राय एवं संजय कुमार सिंह समेत कई अधिकारियों को विभिन्न थानों एवं चौकियों पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी निर्देश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Chandauli
clear sky
36.8 ° C
36.8 °
36.8 °
31 %
2.9kmh
0 %
Fri
45 °
Sat
43 °
Sun
43 °
Mon
45 °
Tue
46 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights