36.2 C
Chandauli
Tuesday, July 28, 2026

Buy now

Chandauli:मामूली विवाद में छात्र की चाकू से मारकर हत्या,आरोपी छात्र हिरासत में

- Advertisement -


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में शुक्रवार को मामूली विवाद में एक छात्र ने दूसरे छात्र को चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन फानन में लोगों ने छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया जब कि मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बताते है कि फतेहपुर गांव निवासी सियाराम यादव का पुत्र उत्कर्ष यादव 17 वर्ष और प्रतापुर गांव निवासी बबलू यादव पुत्र लवकुश 16 वर्ष एक ही कोचिंग संस्थान में कक्षा 10 के छात्र थे। दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शक्रवार को दोनों के बीच फिर कहासनी हई। जहा उत्कर्ष ने लवकुश पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल लवकुश को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। हालांकि हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्र की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौक़े पर पहुचे सदर सीओ देवेंद्र कुमार आरोपी छात्र उत्कर्ष यादव को हिरासत में ले लिया साथ ही शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि मामली विवाद में एक छात्रा ने दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें दूसरे छात्र की मौत हो गई है आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया गया है विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights