27.5 C
Chandauli
Saturday, March 21, 2026

Buy now

Home Blog Page 150

Crime In Sakaldiha: बीमा के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, महिलाओं ने मचाया हंगामा

कोतवाली में पहुंचकर पुलिस कर्मियों से शिकायत करती ठगी की शिकार महिलाएं।
कोतवाली में पहुंचकर पुलिस कर्मियों से शिकायत करती ठगी की शिकार महिलाएं।

Young Writer, Chandauli News:

सकलडीहा। नागेपुर स्थित राजवाहा के समीप एक बीमा कंपनी के नाम से किराये पर मकान लेकर आफिस संचालित किया जा रहा था। जहां पर गांव की महिलाओं को 3200 रूपये लेकर 70 हजार उनके खाते में भेजने का आश्वासन दिया गया था। निर्धारित तिथि पर पैसा नहीं आने पर दर्जनों की संख्या में कई गांव की महिलाएं आफिस पहुंचकर हो हल्ला मचाने लगी। महिलाओं ने कंपनी के लोगों पर लाखों रूपये की ठगी का आरोप लगाते हुए कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि बीते दो सप्ताह से आधा दर्जन लोग उनके गांव में पहुचकर एक फाइनेंस कंपनी का नाम बताकर समूह की प्रत्येक महिलाओ को 70-70 हजार रुपये देने की बात कही। इसके लिए बाकायदा इनलोगों की आईडी व फ़ोटो ली गई। यह कार्य करीब 30 गांवो में 10-10 महिलाओं के साथ किया गया। लेकिन इन ठगों ने पैसा देने से पूर्व बीमा करने के नाम पर सैकड़ो महिलाओं से 3200 रुपये प्रत्येक महिलाओं से वसूली किया। शुक्रवार को शाम 4 बजे तक सभी के खाते में 70-70 हजार रुपये ट्रांसफर करने की बात कही। लेकिन पैसा भेजने से पहले ही यह ठग आफिस और मोबाइल बंदकर भाग निकले। जब पैसा नहीं पहुंचा तो इन महिलाओं ने ऑफिस पर सुबह से पहुचना शुरू किया। आफिस बंद होने व मोबाइल बंद होने पर महिलाओं ने हो हल्ला मचाने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को थाने भेजकर शिकायत दर्ज कराने की बात कही। कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराया जायेगा। इस मौके पर चंद्रकला, मीना, इंद्रा, गीता, मंशा, शांति, अनिता, कविता, संजू, फूलमती, बिंदु सहित सैकड़ों महिलाएं रही।

बाबा कीनाराम मठ आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ‚ डीएम व एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा


आज बाबा कीनाराम मठ में आयेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

चहनियां। क्षेत्र के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में रविवार को जन्मोत्सव के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आयेंगे। इसको लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। शनिवार को डीआइजी, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने रामगढ़ मठ, हेलीपैड स्थल, कार्यक्रम स्थल आदि का निरीक्षण किया। अशिकारियों को दिशा निर्देश दिया। वहीं सभागार में कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह से वार्ता कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लिया।
विदित हो कि रामगढ़ स्थित मठ में 1 से 3 सितंबर को होने वाले बाबा कीनाराम का 425वां जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया जायेगा। इसके लिए विगत एक माह से मठ प्रबंधन व प्रशासन द्वारा तैयारी चल रही है। आज से शुरू होने वाले बाबा कीनाराम जन्मोत्सव समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आयेंगे। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों में शनिवार को अफरातफरी मची रही। सुबह डीआईजी ने रामगढ़ आकर निरीक्षण किया। इसके बाद जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने मुख्यमन्त्री के कार्यक्रम को लेकर दौरा किया। सर्वप्रथम हेलीपैड का स्थल पर गये, जहां अन्य अधिकारियों संग हैलीपैड बनाने के लिए निरीक्षण व नापी करायी। हैलीपैड स्थल से लेकर बाबा कीनाराम के दर्शन पूजन व मंच का निरीक्षण किया। 3 से 4 बजे बीच में दुकानें नहीं खुलेंगी। उस दौरान लोगों के दर्शन पूजन भी प्रभावित रहेगा। हेलीपैड स्थल से लेकर कार्यक्रम मंच व पूजन स्थल पर बैरिकेटिंग व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेगा। जिलाधिकारी ने कर्मियों को हर स्तर पर आज रात तक साफ-सफाई, बैरिकेटिंग, पानी, बिजलीं की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिये। किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही होने पर कर्मियों को कार्यवाही की चेतावनी दी। सम्बोधन मंच के इर्द गिर्द सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मंच पर मुख्यमंत्री के साथ पीठाधीश्वर सिद्धार्थ गौतम राम बाबा बैठेंगे। इसके बाद सभागार में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह से वार्ता करके वैलेंटियर व अन्य बातों पर विचार विमर्श किया। इस दौरान एसडीएम अनुपम मिश्रा, क्षेत्राधिकारी रघुराज, एसओ अशोक मिश्रा सहित जनपद के अधिकारी मौजूद रहे।

600 बीघा फसल जलमग्न देखकर सकलडीहा विधायक ने नाली निर्माण के लिए अफसरों को चेताया

फोटो नम्बर-नाली निर्माण के लिए सहायक अभियंता से वार्ता करते विधायक प्रभु नारायण।
फोटो नम्बर-नाली निर्माण के लिए सहायक अभियंता से वार्ता करते विधायक प्रभु नारायण।

Young Writer, Chandauli News
चहनियां हाइवे निर्माण के कारण मथेला से लेकर खण्डवारी गांव तक करीब 600 बीघा खेत जलमग्न हो गयी। इससे नाराज किसानों ने शनिवार को सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव से शिकायत पर पहुंचे। मामला संज्ञान में आने के बाद विधायक ने सहायक अभियंता को बुलाकर नाली निर्माण के लिए चेताया। वही जलमग्न खेतो का निरीक्षण भी किया।

चन्दौली से लेकर चहनियां तीरगांवा तक हाइवे का निर्माण हो रहा है। हाइवे निर्माण ऊंचा होने के कारण खेतों में जलमग्न हो गया है। मथेला में नाही खेतों से पानी निकासी की व्यवस्था की गई है और नाही ग्रामीणों के लिए नाबदान के पानी के निकासी की। मथेला से रानेपुर, खण्डवारी, बिसुनपुरवा आदि गांवों में करीब 600 बीघा खेत सैकड़ो किसानों का जलमग्न हो गया है। किसानों ने कई बार निर्माण में लगे एपको कम्पनी व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाया। कोई सुनवाई न होने पर ग्रामीणो ने सकलडीहा विधायक से शिकायत किया। शनिवार को सैकड़ों की संख्या में किसानों ने बवाल करने से पहले ही विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। वहीं लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आलोक सिंह व कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को बुलाकर नाली निर्माण के लिए चेताया। सहायक अभियंता ने तत्काल नाली खोदवाने के आश्वशन पर ग्रामीण शांत हुए। इस दौरान सुभाष यादव, रविन्द्र नाथ सिंह, विंध्यवासिनी सिंह, चंद्रदेव यादव, हंसराज प्रजापति, रामअवध यादव, मेवा राम, सत्येंद्र सिंह आदि किसान उपस्थित रहे।

Jan Sahayog Sansthan: प्रोजेक्ट छलांग के तहत धूमधाम से मना राष्ट्रीय खेल दिवस

Young Writer, Chandauli News:
राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर सदर ब्लाक के 50 शासकीय विद्यालयों में प्रोजेक्ट छलांग के द्वारा समावेशी खेल शिक्षा के माध्यम से खेल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान शारीरिक फिटनेस और जीवन कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्य कर रही जन सहयोग संस्थान के संस्थापक अजीत कुमार सोनी व प्रोग्राम मैनेजर विकास यादव के नेतृत्व में बच्चों को खेल गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया।

Jan Sahayog Sansthan: प्रोजेक्ट छलांग के तहत धूमधाम से मना राष्ट्रीय खेल दिवस
Jan Sahayog Sansthan: प्रोजेक्ट छलांग के तहत धूमधाम से मना राष्ट्रीय खेल दिवस

संस्था के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर हम मेजर ध्यानचंद के जीवन और उनके योगदान को याद करते हैं वह हॉकी के जादूगर कहे जाते हैं अपनी अद्भुत हॉकी कौशल से भारत को 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाया था इन्हें पूरी दुनिया में हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है। कंपोजिट विद्यालय मधुपुर, जसुरी, बिशुनपुरा, एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय धूरीकोट, दिघवट, जारखोर, चंदौली एवं अन्य विद्यालयों पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन हुआ।

जिसमें कला प्रतियोगिता भी कराया गया इस दिन खेल के महत्व को बढ़ावा देते हुए खेलों में सक्रिय भागीदारी के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, टीमवर्क, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य तथा नेतृत्व जैसे गुण विकसित करने पर जोर दिया जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में फील्ड समन्वयक अंकित सिंह, प्रेम कुमार मौर्य, मैनुद्दीन अंसारी, प्रज्ञानिधि गुप्ता और संस्था के सहयोगी अंबुज कुमार मौर्य ने सहयोग प्रदान किया।

भटवारा कला के पास अनियंत्रित स्कूली मैजिक पलटी,बच्चे बाल-बाल बचे



चकिया। कोतवाली क्षेत्र के भटवारा कला गांव के पास शुक्रवार की सुबह बच्चों को स्कूल ले जा रही है मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में पलट गई। जिसमें सवार तीन बच्चे बाल-बाल बच गए। बच्चों को मामूली चोटे आई, जिनका इलाज निजी चिकित्सालय में कराया गया। मौके पर पहुंचे कोतवाल अतुल प्रजापति ने मैजिक वाहन को कब्जे में लेकर थाना परिसर में ले जाकर सीज कर दिया।
बताते हैं कि क्षेत्र के बैरी गांव के आरएन इंटर कालेज में पढ़ने वाले बच्चों को भटवारा गांव से लेने के लिए स्कूल की प्राइवेट मैजिक वाहन पहुंची थी। बच्चों को बैठाकर जैसे ही मैजिक वाहन गांव के बाहर पहुंची। उस दौरान जल निगम द्वारा पाइप बिछाने के लिए खोद कर रखे गए गड्ढे में मैजिक का चक्का धंसने से वह अनियंत्रित होकर पास के नहर में पलट गई। घटना के बाद बच्चों की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों बच्चे अनुराधा, मिथिलेश और रचना को वाहन से सही सलामत बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अतुल प्रजापति ने मैजिक वाहन को ट्रैक्टर की मदद से नहर से बाहर निकलवाया और वाहन का फिटनेस फेल होने के कारण उसे थाना परिसर में ले जाकर सीज कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी दिव्या ओझा ने बताया कि तहसील क्षेत्र में जितने भी स्कूल कॉलेज चलते हैं उन सबके संचालकों को शासन के द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन को अक्षरशः पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। चेताया कि अगर कहीं किसी स्कूल या कॉलेज में डग्गामार वाहन, जिसका फिटनेस और इंश्योरेंस फेल होगा ऐसे वाहनों को सीज करते हुए स्कूल के प्रबंधक पर कड़ी कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

National Sports Day: M.R. Jaipuria Schools Banaras Parao में हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता

M.R. Jaipuria Schools Banaras Parao में बैडमिंटन टूर्नामेंट के खिलाड़ी।
M.R. Jaipuria Schools Banaras Parao में बैडमिंटन टूर्नामेंट के खिलाड़ी।

Young Writer, DDU Nagar: क्षेत्र के पड़ाव स्थित जैपुरिया स्कूल में तीन दिवसीय अंतर्विद्यालयीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में जिले के 16 विद्यालयों से 250 बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। यह टूर्नामेंट 27 से प्रारंभ होकर 29 अगस्त तक आयोजित किया गया। जिसमें अंडर-14, 17 एवं 19 आयु वर्गाे में छात्र व छात्राओं हेतु अलग अलग तीन वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शैक्षिक विकास के साथ शारीरिक विकास को प्रेरित कर उनका सर्वांगीण विकास करना। राष्ट्रीय खेल दिवस पर ऐसे आयोजन द्वारा अपनी सक्रिय सहभागिता देकर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करना भी था।

कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना के संबोधन एवं विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज द्वारा बच्चों को शपथ दिलाकर की गई। जिसमें उन्होंने बच्चों को जीत-हार की चिंता न करते हुए अपना सर्वोत्तम देने की प्रेरणा दी, ताकि ये धुरंधर भविष्य में देश को वैश्विक स्तर पर नई बुलंदियों पर ले जा सकें। अंडर-14 गर्ल्स में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमशः श्रीराम कॉन्वेंट स्कूल, जैपुरिया स्कूल बाबतपुर तथा सनबीम सारनाथ के प्रतिभागी रहे।

वहीं ब्वॉयज ग्रुप में क्रमशः यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, सनबीम सारनाथ व सनबीम लहरतारा रहे। अंडर-17 गर्ल्स में विजेता क्रमशः जैपुरिया पड़ाव, जैपुरिया बाबतपुर तथा आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्राएं रहीं। दूसरी ओर छात्र वर्ग में मुकुलारान्यम पब्लिक स्कूल, जैपुरिया पड़ाव तथा सनबीम भगवानपुर के खिलाड़ियों ने पदक जीते। अंडर-19 वर्ग में गर्ल्स टीम से क्रमशः डीपीएस वाराणसी, जैपुरिया स्कूल पड़ाव तथा जैपुरिया स्कूल्स बाबतपुर की किशोरियों ने परचम लहराया। वहीं ब्वॉयज ग्रुप में सनबीम भगवानपुर, सनबीम लहरतारा और जैपुरिया पड़ाव के बच्चों ने पदक अपने नाम किए। संचालन तरनदीप सिंह बग्गा ने किया।

आकांक्षी जनपद चंदौली के विकास को लेकर सरकार गंभीरः BJP MLA Ramesh Jaiswal

Chandauli के नियामताबाद ब्लाक सभागार में आयोजित गोष्ठी में स्टालों का जायजा लेते विधायक रमेश जायसवाल।
Chandauli के नियामताबाद ब्लाक सभागार में आयोजित गोष्ठी में स्टालों का जायजा लेते विधायक रमेश जायसवाल।

नियामताबाद ब्लाक में आयोजित गोष्ठी का किया शुभारंभ

Young Writer, Chandauli News: नियामताबाद खंड विकास सभागार में नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जनपद चंदौली के नियामताबाद ब्लॉक में पांच पैरामीटर जैसे स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, कृषि विभाग, बेसिक. माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जागरूकता एवं प्रचार प्रसार पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल रहे।

इस दौरान मुख्य अतिथि BJP MLA Ramesh Jaiswal ने कहा कि आकांक्षी जनपद को विकसित करने के लिए भारत सरकार ने पांच पैरामीटर पर जन जागरूकता अभियान चलाया है। महिलाओं का उत्थान हो, किसानों का विकास हो, चाहे स्वास्थ्य से संबंधित हो, चाहे पोषण से संबंधित हो आदि विषयों पर प्रकाश डाला। विभागों द्वारा लगाए गए पंडालों का निरीक्षण कर जानकारियां भी ली। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष 80 प्रतिशत गोल्डन कार्ड बनाए गए, वहीं क्षय रोगियों में तीन किट वितरण किया गया। 6 गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार भी वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा.रविकांत सिंह, खंड विकास अधिकारी शरद चंद्र शुक्ला, आईएसबी धर्मेंद्र कुमार सिंह, एडीओ पंचायत मनोज कुमार सिंह, मधुरिका, लेखाकार अभिमन्यु कुमार, मृदुला रघुवंशी, संजय सोनकर, सतीश सिंह, महेंद्र लाल श्रीवास्तव, अशोक प्रिया गुप्ता, संजीव कुमार, राम प्रकाश यादव, वीरेंद्र आदि उपस्थित रहे।

Baba Kinaram Janmotsav: SDM का फरमान‚ किसी भी कीमत पर पूर्ण हो सड़क मरम्मत कार्य

रामगढ़ बाबा कीनाराम मठ के सभागार में समीक्षा बैठक कर निर्देश देते उपजिलाधिकारी साथ मे कार्यक्रम संयोजक।
रामगढ़ बाबा कीनाराम मठ के सभागार में समीक्षा बैठक कर निर्देश देते उपजिलाधिकारी साथ मे कार्यक्रम संयोजक।

Young Writer, चहनियां। क्षेत्र के रामगढ़ स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम मठ में एक से तीन सितंबर तक होने वाले बाबा कीनाराम के 425वें जन्मोत्सव समारोह को लेकर मठ सभागार में गुरुवार की शाम को सकलडीहा उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा ने सभी विभागों के अधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान कुछ विभागों द्वारा कार्य में सुस्ती से एसडीएम नाराज दिखे। पीडब्ल्यूडी, बिजलीं व जलनिगम विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगायी। सभी सम्बंधित अधिकारीयो को दिशा निर्देश दिया कि जल्द से जल्द काम मे तेजी लाये। महोत्सव से पूर्व कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया।

बैठक कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह ने मार्गाें की दशा को अधिकारियों के समक्ष अवगत कराया। उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा ने पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बाबा कीनाराम धाम जाने वाले सभी मार्ग अभी तक मरम्मत नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, बिजलीं विभाग व जलनिगम विभाग के अधिकारीयो को कड़ी फटकार लगायी। क्रीं कुंड वाराणसी की महिला संगठन की अध्यक्ष रूबी सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बिना ट्रिपिंग के तीन दिनों तक महोत्सव में अनवरत बिजलीं सप्लाई देने की बात कही। तीन दिनों तक स्वास्थ्य कैम्प, फायर बिग्रेड अग्नि समन, नगरपालिका, खाद्य सुरक्षा, जिला पंचायत विभाग, सिंचाई विभाग, पुलिस विभाग सभी को कार्य पूर्ण करने का निर्देश उपजिलाधिकारी ने दिया।

क्षेत्राधिकारी रघुराज ने कहा कि दर्शन करने के दौरान अंदर व बाहर सादे कपड़े में पुलिस कर्मी व महिला पुलिस कर्मी के साथ साथ सुरक्षा ब्यवस्था को लेकर जगह-जगह पुलिस के जवान व महिलाओं व बालिकाओं कि सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त महिला पुलिस कर्मी लगाये जायेंगे। SDM SAKALDIHA ने कहा कि तीन दिवसीय बाब कीनाराम महोत्सव में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। लोक निर्माण विभाग को जल्द सड़क का मरम्मत पूर्ण करने का निर्देश दिया अन्यथा जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित करने की चेतावनी दिया। बैठक में वाराणसी क्रि कुंड महिला संगठन अध्यक्ष रुबी सिंह, मठ प्रधान व्यवस्थापक अरुण सिंह, मठ व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह,धनंजय सिंह, प्रभुनारायण सिंह लल्ला, बलुआ थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा, जय सिंह, पीयूष कुमार, अशोक कुशवाहा, पंकज पाण्डेय, मोहरगंज चौकी प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह, कपिल देव पाठक मौजूद रहे।

Mumbai से महुअर पहुंचे Pandit Lallan R Tiwari, School-College का लिया जायजा

महुअर स्थित School में बच्चों से रूबरू Pandit Lallan R Tiwari
महुअर स्थित School में बच्चों से रूबरू Pandit Lallan R Tiwari

Young Writer, चहनियां: पंडित रामाधार जे तिवारी ग्रुप ऑफ कालेज के संस्थापक प्रबन्धक ललन आर तिवारी ने गुरुवार को महुअर स्थित आईटीआई, बीएड, कान्वेंट विद्यालय आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान Mumbai की तर्ज पर शिक्षणेत्तर कार्य करने का निर्देश प्रबंधक आनन्द तिवारी को दिया।

Mumbai से आने के बाद संस्थापक प्रबंधक Pandit Lallan R Tiwari ने सर्वप्रथम संस्था का निरीक्षण किया। राहुल इंटरनेशनल कान्वेंट विद्यालय के बच्चों से पूछताछ किया। कहा कि यहां भी शिक्षणोत्तर कार्य मुंबई की तर्ज पर होना चाहिए। गांव स्तर पर जिस तरह से यहां मुंबई कालेज की तरह बिल्डिंग बनाया गया है केवल यही उद्देश्य है कि यहां भी पढ़ाई मुंबई की तरह हो। जो बच्चे थोड़ा कमजोर है उनका फीस माफ किया जायेगा। उन्होंने प्रबंधक आनंद तिवारी को निर्देश दिया कि शिक्षा में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान निदेशक शशिभूषण तिवारी, आईटीआई कालेज प्रिंसिपल विनोद कुमार चौधरी, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. डीसी पाण्डेय, राहुल इंटरनेशनल प्रिंसिपल बृजेश सिंह, नदीश तिवारी, प्रदीप तिवारी आदि उपस्थित थे।

कार्यकर्ताओं के दम पर UP Vidhan Sabha Byelection जीतेगी Samajwadi Party : अरविंद गिरी

सपा कार्यालय पर सयुस प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी का स्वागत करते सपाई।
सपा कार्यालय पर सयुस प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी का स्वागत करते सपाई।

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी युवा फ्रंटल की बैठक गुरुवार को मुख्यालय स्थित कार्यालय में हुई। इस दौरान सयुस प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए, जिनका युवा सपाइयों ने माल्यार्पण का स्वागत एवं सम्मान किया। इसके बाद समाजवादी लोहिया वाहिनी, समाजवादी युवजन सभा, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड व समाजवादी छात्र सभा के संगठन के कार्यों की समीक्षा की गयी। साथ ही संगठनों को मजबूती प्रदान पर चर्चा की गई।

इस दौरान समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि ने कहा कि विधानसभा के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी, भाजपा को हराने का काम करेगी। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश की दसों विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल करने का लक्ष्य है, जिसे कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर पूरा किया जाएगा। कहा कि भाजपा सरकार संविधान व आरक्षण पर लगातार कुठाराघात कर रही है। शिक्षक भर्ती में आरक्षण की अनदेखी करके पिछड़ों दलितों के अधिकारों की लूट का जीता जागता उदाहरण है। समाजवादी पार्टी संविधान व आरक्षण की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। इस दौरान रॉबिन सिंह, कमलेश प्रताप सिंह, चंद्रशेखर यादव, योगेंद्र यादव चकरू, निरंजन कन्नौज़िया, मोहम्मद आरिफ, संतोष यादव‚ बाबूलाल यादव आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता सपा ज़िलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर व संचालन महेन्द्र ने किया।

Chandauli
broken clouds
27.5 ° C
27.5 °
27.5 °
43 %
2.3kmh
58 %
Sat
27 °
Sun
32 °
Mon
36 °
Tue
38 °
Wed
39 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights