40.2 C
Chandauli
Friday, June 26, 2026

Buy now

Home Blog Page 151

Chandauli:सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक भी मामले का नही हुआ निस्तारण,सदर कोतवाली से मायूस लौटे फरियादी

चंदौली। सदर कोतवाली में शनिवार को ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह के नेतृत्व में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके समक्ष चार राजस्व संबधित प्रार्थना पत्र पड़े। जिनमे से एक भी प्रार्थना पत्रों का मौके से निस्तारण नही किया गया। जिससे फरियादियों को कोतवाली से मायूस होकर वापस बैरन लौटना पड़ा।
इस दौरान ज्वाईंट मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह ने सभी प्रार्थना पत्रों को विभागीय अधिकारी को सौप दिया। और उसकी जांच कर तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया। कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाले शिकायती पत्रों का समय से निस्तारण किया जाए। लापरवाही से कार्य करने वालो के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी। कहा कि गांव स्तर पर छोटे-मोटे मामलों के निस्तारण के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। शासन की मंशा है। कि स्थानीय स्तर पर छोटे-मोटे विवादों का निस्तारण सम्पूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से त्वरित रूप से कराया जाए। इस दौरान सीओ राजेश राय,थानाध्यक्ष गगन राज,मौजूद रहें।

Dedicated Freight Corridor Railway Line से अवरूद्ध हुई जल निकासी‚ जलजमाव से विद्‍यालय नहीं आ रहे बच्चे

Dedicated Freight Corridor Rail
नसीरपुर पट्टन विद्यालय में जमा पानी से होकर गुजरते बच्चे।

नसीरपुर पट्टन में जलजमाव से स्कूल नहीं आ रहे बच्चे

Young Writer, Dedicated Freight Corridor Railway News : कंपोजिट विद्यालय नसीरपुर पट्टन में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन बिछाने के दौरान पानी के निकासी अवरुद्ध होने से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे निरंतर घट रहे बच्चों की संख्या पर अध्यापकों ने चिंता जताई।

जनपद चंदौली के सकलडीहा ब्लाक क्षेत्र का कंपोजिट विद्यालय नसीरपुर पट्टन रेलवे लाइन किनारे स्थित है। विद्यालय के दीवार से सटकर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना के तहत रेलवे लाइन बिछाई गई है, जिससे नाला पूरी तरफ से पट जाने के कारण पूरे गांव के पानी की निकासी बंद हो गई है। इसकी वजह से विद्यालय में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रांगण सहित शौचालय आदि लबालब पानी से भरा हुआ है। यहां पर बच्चों की संख्या 193 है। वही सात अध्यापक व दो शिक्षामित्र नियुक्त हैं। लेकिन बरसात होने के कारण महीनों से यहां जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। जिससे निरंतर बच्चों की संख्या में गिरावट आ रही है। बच्चे विद्यालय आने से कतरा रहे हैं। कुछ आ भी रहे हैं तो बड़ी मुश्किल से कमरे में पहुंच रहे हैं। बहुत से बच्चे तो प्रतिदिन पानी में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सबसे बड़ी परेशानी शौचालय की यहां बनी हुई है। यह समस्या सर्व शिक्षा अभियान को मुंह चढ़ा रही है।इसको लेकर प्रधानाध्यापक रामायण यादव ने परियोजना के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को पत्रक के माध्यम से नाली अवरोध होने व जल निकासी की व्यवस्था अविलंब करने की मांग की है।

Agriculture News : चंदौली के किसानों में मुफ्त बंटेगा सब्जी, सरसों व अलसी के बीज

चंदौली जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव
चंदौली जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव

बाटी जाएगी तोरियां के 250 पैकेट, सरसों बीज का 1500 मिनीकिट एवं अलसी बीज 300 मिनीकिट
निःशुल्क बीज लेकर, उन्नतशील खेती करें किसान’ जिला कृषि अधिकारी

Young Writer, Agriculture News: चंदौली के जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि रबी सीजन में तोरियां के 250 पैकेट बीज, सरसों बीज का 1500 मिनीकिट एवं अलसी बीज 300 मिनीकिट का किसानों में मुफ्त वितरण होगा। मिनीकिट प्राप्त करने वाले लाभार्थी कृषक का किसान पंजीकरण योजना में पंजीकृत होना अनिवार्य है तथा इसका वितरण पॉश मशीन से बायोमैट्रिक प्रक्रिया के माध्यम से किया जायेगा।

कृषि विभाग द्वारा दलहनी व तिलहनी फसलों की खेती को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे इसकी महंगाई पर अंकुश लगाया जा सके। किसानों को परंपरागत खेती के अलावा दलहनी व तिलहनी खेती करने पर काफी जोर है। इसके लिए किसानों को मुफ्त बीज का मिनीकिट दिया जा रहा है। इस साल रबी सीजन में तिलहनी फसलों की खेती को बढ़ाने को कृषि विभाग द्वारा किसानों में मुफ्त तोरिया व सरसों एवं अलसी बीज का पैकेट दिया जायेगा। जिससे किसान इसकी बुवाई कर अच्छी पैदावार कर सके।

बताया कि जनपद के सदर, चहनिया, धानापुर एवं चकिया में तोरिया बीज 25-25 किलो (सामान्य बिक्री हेतु 50 प्रतिशत अनुदान पर वितरण किया जायेगा विकास खण्ड नियामताबाद, सकलडीहा, बरहनी, शहाबगंज, एवं नौगढ़ में तोरिया बीज 20-20 किलो (सामान्य बिक्री हेतु 50 प्रतिशत अनुदान पर वितरण किया जायेगा। बताया कि सभी विकास खण्डों के राजकीय कृषि बीज भंडारों से किसानों को पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाने पर 2 किलो बीज का पैकेट निःशुल्क दिया जायेगा।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि वर्तमान समय में जनपद के समस्त राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर तोरिया का बीज उपलब्ध है, जिसका बिक्रय मूल्य 110 रुपये प्रति किग्रा है, जिसको 50 प्रतिशत अनुदान के बाद 55 प्रति किग्रा के दर पर कृषक क्रय कर सकते हैं। अपील किया कि किसान अपने ब्लाक के राजकीय कृषि बीज भण्डार पर आधार कार्ड के साथ उपस्थित होकर उच्च गुणवत्ता का तोरिया, सरसों एवं अलसी बीज मिनीकिट निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। इसका लाभ लें। तोरिया व सरसों का बीज पहले आओ पहले पाओ के आधार पर वितरित किया जा रहा है।

Crime News : Sakaldiha सीएचसी अधीक्षक को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार



सकलडीहा। सकलडीहा सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव को बीते सोमवार की देर रात फोन पर धमकी व कार्य सरकार में बाधा डालने और अपशब्दों का प्रयोग करने वाले युवक को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को बथावर गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। युवक के गिरफ्तार होने पर पुलिस ने राहत की सांस लिया है।
विदित हो कि बीते दिनों सीएचसी अधीक्षक को अज्ञात व्यक्ति की ओर से फोन पर अभ्रद भाषा का प्रयोग करते हुए ऑनकालिंग प्रसव को बंद करने व धमकी दिये जाने की घटना पर पूरे जिले के चिकित्साधिकारियों में हड़कंप मच गया। चिकित्सकों की ओर से आरोपी युवक की गिरफ्तारी को लेकर विरोध भी शुरू कर दिया गया। चिकित्सकों की नाराजगी को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी युवक को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शुक्रवार को दोपहर में दरियापुर बथावर गांव से गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत केातवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि सीएचसी अधीक्षक को धमकी देने वाला दरियापुर गांव निवासी दिव्य प्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पकड़ा गया आरोप अपनी गलती स्वीकार करते हुए क्षमायाचना कर रहा है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक त्रिवेणी प्रसाद तिवारी, कांस्टेबल अरविंद सिंह, धर्मेन्द्र यादव रहे।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक पुलिस लाइन सभागार में संपन्न बोले,जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी नवरात्रि दुर्गा पूजा महोत्सव को देखते हुए चौक चौराहों पर पुलिस की रहे कड़ी व्यवस्था

चंदौली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी आदित्य लाग्हें की अध्यक्षता व एएसपी विनय कुमार सिंह और एडिशनल एसपी आपरेशन अनिल कुमार सिंह व सीओ सदर राजेश राय की मौजूदगी मे संपन्न हुई। जिसमें सभागार में मौजूद व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को पुलिस के अधिकारियों को अवगत कराया। जिस पर पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें ने पुलिस की तरफ से सुरक्षा संबंधी जो भी व्यापारियों की समस्या है उसको नोट कर तत्काल निराकरण करने का भरोसा दिया वही अन्य समस्याओं के लिए संबंधित अधिकारियों के माध्यम से बातचीत कर निराकरण का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर एसपी आदित्य लांग्हे ने कहा कि देश के आर्थिक विकास में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है वही उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील किया कि आप सभी व्यापार करे सही व्यापारियों के साथ जिला प्रशासन आपके साथ है। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने व्यापारियों को कहा कि जो व्यापारी सीसीटीवी लगा सकते वह लगा लें, जिससे कि अवांछित व्यक्तियों पर नज़र बनी रहे। वही उन्होंने व्यापारियों को किसी तरह से प्रताड़ित न करने की जिला प्रशासन से गुजारिश की। आगामी पर्व नवरात्रि दुर्गा पूजा महोत्सव को देखते हुए चौक चौराहों पर पुलिस की व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता जताई, जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति न उत्पन्न होने पाए। इस मौके पर राजकुमार जायसवाल,अशोक केशरी,राकेश मोदनवाल, प्रदीप कुमार,गुलाब साहू, गुरदीप सिंह, महमूद आलम,भगवान दास, भानु यादव, पंकज प्रसून पाण्डेय, अभिमन्यु प्रजापति, गुलाब चंद्र केशरी, राजकुमार पाल, लाल साहब, सूरज केशरी, सतीश गुप्ता, राजीव अग्रहरी, उमेश गुप्ता, कुंदन चौहान, हनुमान चौरसिया राकेश शर्मा, अर्चना देवीशीला देवी , शीला गुप्ता, मंजू जायसवाल, घूरेलाल कन्नौजिया, आभा चौरसिया, रामप्रकाश जायसवाल, अमीय कुमार पांडेय, गायत्री देवी उपस्थित रहे।

Coaching & Library in Basement: बेसमेंट में बेखौफ चल रही डिजिटल लाइब्रेरी व कोचिंग सेंटर

इलिया क्षेत्र के मनकपड़ा में बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेंटर।

Young Writer, इलिया। बेसमेंट में पानी भरने के कारण दिल्ली मे हुई तीन मासूम छात्रों के मौत के बाद भी प्रशासन की नजर बेसमेंट में चल रहे लाइब्रेरी व कोचिंग सेंटर पर नहीं पड़ रही है। प्रदेश सरकार ने बेसमेंट में संचालित सभी शिक्षण संस्थानों और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और उन्हें तुरंत बंद कराने के निर्देश दिए थे। बावजूद सैदूपुर मनकपड़ा रोड पर आधा दर्जन बेसमेंट में चल रहे लाइब्रेरी व कोचिंग सेंटर पर सख्त निर्देशों के  संचालन हो रहा है।

निर्देश के बाद भी संचालक मानकों और सुरक्षा उपायों को पूरी तरह से दरकिनार कर रहे है। प्रशासन की आंखों के सामने चल रहे इस गैरकानूनी संचालन ने सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बेसमेंट में चल रहे लाइब्रेरी व कोचिंग सेंटर में न तो कोई उचित निकासी का प्रबंध है। न ही आगजनी जैसी आकस्मिक घटनाओं से निपटने के लिए कोई सुरक्षा उपाय, जिससे किसी भी आपात स्थिति में यहां फंसे छात्रों की जान को बड़ा खतरा हो सकता है। बावजूद इसके, लाइब्रेरी संचालक बेखौफ होकर छात्रों के जान को जोखिम में डाल रहे हैं। एक ओर, जहां प्रदेश सरकार ने सभी जिलों को ऐसे खतरनाक संस्थानों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए है, वहीं दूसरी ओर सैदूपुर में प्रशासन की निष्क्रियता ने छात्रों की सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी दिव्या ओझा ने कहा कि शासन के मंशानुसार छात्रों के सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए बेसमेंट में संचालित इस तरह के संस्थानों पर कार्यवाही करते हुए शीघ्र बंद कराया जाएगा।

Agriculture News : IFFCO NANO UREA, NANO DAP के बारे में किसानों को दें जानकारी

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी

Young Writer, Agriculture News: चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को नैनो यूरिया प्लस व नैनो डीएपी तरल पर आधारित सहकारी बिक्री केंद्र प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, सागरिका, एनपीके कंसोर्टिया, नेचुरल पोटाश के बाबत विस्तार से जानकारी दी गई। कहा कि नैनो उर्वरक व अन्य उत्पादों की बिक्री किसानों को अधिक से अधिक करें, ताकि कृषकों के लागत में कमी आ सके और फसलों का उत्पादन भी बढ़े। वहीं समिति के सुदृढ़ होने के साथ सहकार से समृद्धि की संकल्पना पूरी हो सके।

IFFCO के सचिव अभिषेक त्रिपाठी ने सभी सचिव को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से नैनो उर्वरकों, जल विलय उर्वरक व IFFCO के अन्य सभी उत्पादों की बिक्री पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही ड्रोन से नैनो उर्वरकों के छिड़काव व लाभ के बारे में बताया गया। सचिव को निर्देश दिया गया कि स्टाक का पास मशीन में समय से एक्नोलेजमेंट हो। उर्वरकों का वितरण कृषकों को पास मशीन से खारिज के बाद ही किया जाए। सहायक निबंधक सहकारिता ने सचिव को निर्देश दिया गया कि आने वाले रबी सीजन में अधिक से अधिक नैनो डीएपी की बिक्री समिति की ओर से की जाए। सरोज कुमार, मयंक सिंह, अनुपम तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे। अध्यक्षता अरविंद पांडेय ने किया।

Chandauli:आदित्य नारायण हुंडई शो रूम में बोल्ड न्यू हुंडई अल्क़ज़ार कार का राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने किया अनावरण बोली,ग्राहकों के लिए सुविधाजनक व सुरक्षा के लिहाज से होगा उम्दा

चंदौली। मुख्यालय स्थित बिछिया गांव के समीप आदित्य नारायण हुंडई शो रूम में बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने नई बोल्ड न्यू हुंडई अल्क़ज़ार कार का अनावरण दीप प्रज्वलित व केक काटकर किया। उन्होंने कहा कि हुंडई ने हमेशा प्रतिस्पर्धी मूल्य पर बेहतर सेवा देने का कार्य किया है।
हमेशा से ही हुंडई की गाड़ियां आरामदेह, शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाती हैं। बताया कि बोल्ड न्यू अल्क़ज़ार कार ग्राहकों के लिए सुविधाजनक और सुरक्षा के लिहाज से उम्दा होगा, जो स्थानीय ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा।

निदेशक ब्रजभूषण नारायण सिंह ने कहा कि हुंडई हमेशा अपने उत्पादों और प्रौद्योगिकियों के साथ नए आयाम स्थापित कर रही हैं। जो अभिनव डिजाइन, बुद्धिमान प्रौद्योगिकी और असाधारण प्रदर्शन की प्रतीक है। महाप्रबंधक अमिताभ भट्टाचार्य ने कहा कि हुंडई कार में ड्राइविंग के साथ साथ, आराम और सुरक्षा सुनिश्चित करती है इस दौरान एचआर आशुतोष अस्थाना, एसएम अनुराग सक्सेना ब्रांच मैनेजर अमित सिंह, सागर मल्होत्रा, पीयूष, सुधाकर, अरुण दुबे, अमन, पंकज, अतुल सिंह, यूनुस, कमल, दीपक, अजित, मनित, शिवांगी, शालू, सिंपल, प्रियंका, आदि मौजूद रहे।

PM SVANidhi : पीएम स्वनिधि योजना के पात्रों को कल्याणकारी स्कीम से जोड़ने की होगी कवायद

पीएम स्वनिधि योजना

Young Writer, PM SVANidhi News: चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के प्रमुखों, बैंक के शाखा प्रबंधको, विभागों के प्रतिनिधियों की एक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई। उक्त कार्यशाला का उद्देश्य पीएम स्वनिधि योजना का लाभ उठा चुके वेंडरो के प्रोफाईलिंग के माध्यम से चिन्हित पात्र आवेदकों को 08 कल्याणकारी योजनाओ से जोड़ने हेतु प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला में ADM Chandauli ने बताया कि जनपद में लक्ष्य से अधिक वेंडरो को प्रथम ऋण दिया जा चुका है। इन वेंडरो की प्रोफाइलिंग करने के दौरान उनके एवं उनके परिवार वालो की पहचान पात्र आवेदक के रूप में पोर्टल पर हो जाती है। उस पोर्टल पर सम्बन्धित योजना से जुड़े विभाग द्वारा स्वनिधि पोर्टल पर विभाग के लिए निर्धारित आईडी पासवर्ड के माध्यम से कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में बैंक, स्वास्थ्य, श्रम, आईसीडीएस एवं खाद्य विभाग ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण देने का कार्य डीएन प्रसाद, शहर मिशन प्रबंधक, डूडा द्वारा किया गया। कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह द्वारा सभी को नियमित कार्य योजना बनाकर इन योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश दिया गया।

अग्रणी जिला प्रबंधक रामनिवास गुप्ता ने आश्वस्त किया कि इस कार्य को भी सभी बैंक प्रयास करके सफल कर दिखाएँगे। परियोजना अधिकारी अविनाश कुमार ने सभी को कार्यशाला में प्रतिभाग करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला के आयोजन में राजेश राय शहर मिशन प्रबंधक, मोहनीश कुमार एवं रितेश सिंह सामुदायिक आयोजक ने सक्रिय सहयोग किया।

PM Krishi Yojana (Per Drop More Crop): तालाब खुदाई के लिए किसानों को अनुदान दे रही यूपी सरकार

प्रथम आवक प्रथम पावक के सिद्धांत पर बुकिंग कर योजना का लाभ प्राप्त करें: भूमि संरक्षण अधिकारी
Young Writer, PM Krishi Yojana News: चंदौली के भूमि संरक्षण अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के घटक पर ड्राप मोर क्राप अपघटक अदर इन्टरवेन्शन अन्तर्गत वर्षा जल संचयन हेतु खेत तालाब योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 के क्रियान्वयन हेतु जनपद में कुल 50 लघु तालाब का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसमें सामन्य श्रेणी के अन्तर्गत 30 लघु तालाब एवं सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापित के अन्तर्गत 20 लघु तालाब के लक्ष्य प्राप्त हुए है, जिस पर 50 प्रतिशत अनुदान की धनराशि 52500 दो किस्तों में डीबीटी के माध्यम से कृषक के खाते में भुगतान किया जायेगा।

सामान्य श्रेणी के लक्ष्य (कुल भौतिक लक्ष्य का 60 प्रतिशत) हेतु ऐसे कृषक पात्रता श्रेणी में आयेंगे जिन्होने पूर्व में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापित नहीं किया है परन्तु अब खेत तालाब के निर्माण के साथ सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापित करने के इच्छुक है। ऐसे कृषकों को खेत तालाब का अनुदान तभी देय होगा जब वह सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापित करने हेतु उद्यान विभाग का त्रिपक्षीय अनुबन्ध सत्यापन के समय उपलब्ध करायेंगे। सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापित (कुल भौतिक लक्ष्य का 40 प्रतिशत) लक्ष्य हेतु वह कृषक पात्रता श्रेणी में आयेंगे जिन्होंने आवेदन तिथि तक विगत सात वर्षों में उद्यान या कृषि विभाग के माध्यम से अपने खेत पर सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली का स्थापना किया हो और वह वर्तमान में चालू स्थिति में हो। पम्प सेट अनुदान हेतु वही लाभार्थी पात्र होंगे जिन्होंने पंजीकरण तिथि तक उद्यान विभाग के माध्यम से सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापित कर लिया है एवं तालाब योजनान्तर्गत तालाब के निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया है जिस पर 50 प्रतिशत अधिकतम 15000 अनुदान निर्धारित है। इच्छुक लाभार्थी upagriculture.com पोर्टल पर प्रथम आवक प्रथम पावक के सिद्धान्त पर बुकिंग कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।

Chandauli
broken clouds
40.2 ° C
40.2 °
40.2 °
29 %
5.8kmh
58 %
Fri
40 °
Sat
46 °
Sun
45 °
Mon
46 °
Tue
40 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights