27.2 C
Chandauli
Saturday, March 21, 2026

Buy now

Home Blog Page 152

Mayawati छठी बार बनीं BSP Supremo‚ एक-दूसरे का मुंह मीठा कर चंदौली के बसपाइयों ने जताई खुशी

मायावती के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बसपाइयों ने मनाया जश्न

Young Writer, BSP News: सूबे की सीएम मायावती के लगातार छठी बार बसपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बुधवार को जिले के बसपाई गदगद नजर आए। इस दौरान चंदौली मुख्यालय पर बैठक कर जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान की अगुवाई बसपाइयों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। साथ ही पार्टी हित में नई ऊर्जा व उत्साह के साथ पूरे समर्पण भाव से काम करने का संकल्प भी लिया।

इस दौरान वाराणसी मंडल कोआर्डिनेटर डा.विनोद कुमार ने कहा कि बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सर समाज की आदर्श नेता है। जिन्होंने अपने जीवन में बहुजन समाज के साथ-साथ सुर समाज की हित के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया है। उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हम सभी को संकल्प लेना होगा बसपा की नीतियों और सिद्धांतों को लोगों को संगठन मजबूत करने का काम करेंगे।

BSP जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि दलित, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों के साथ-साथ संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हमेशा संघर्ष किया है उन्होंने दलित और सर्व के हित के लिए राज्यसभा कुर्सी छोड़ने में तनिक भी मोह नहीं किया। अपने मुख्यमंत्री काल में बसपा सुप्रीमो मायावती ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम किया। साथ ही गरीब व जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी रूप देकर प्रदेश के पात्र गरीबों तक आर्थिक मदद पहुंचाने का काम किया। समाज के दबे-कुचले लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने में भी अहम भूमिका अदा की। यही वजह है कि आज दबे-कुचले और दलित वर्ग का समर्थन बसपा को प्राप्त है।

कहा कि हम सभी को बसपा सुप्रीमो मायावती के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर बहुजन मिशन को आगे बढ़ाना होगा, ताकि समाज में भाईचारा व एकरूपता कायम हो सके। इस दौरान तिलकधारी बिंद, याहिया खान बब्बन, राजन खान, होरीलाल पाल, इरशाद अहमद, कमलाकांत बिंद, श्याम सुंदर, बिजेंदर बियार, उमापति राम, डा.संतोष कुमार, विनोद प्रधान, सुभाष चंद्र उपस्थित रहे। संचालन राकेश शर्मा ने किया।

Shikshak Divas पर Lucknow में डेरा डालेंगे Chandauli के शिक्षामित्रः इंद्रजीत यादव

चंदौली मुख्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष इंद्रजी यादव अजीत।
चंदौली मुख्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष इंद्रजी यादव अजीत।

बोले, अबकी बार खाली हाथ नहीं लौटेंगे शिक्षामित्र

Young Writer, चंदौली। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ जनपद चंदौली की बैठक बुधवार को चंदौली कंपोजिट विद्यालय पर सम्पन्न हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव अजीत ने मानदेय व समान कार्य के लिए समान वेतन समेत अन्य महत्वपूर्ण मांगों को लेकर लखनऊ में आयोजित आंदोलन में चंदौली शिक्षामित्रों की भागीदारी व उसकी सफलता की रणनीति बनाई।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने कहा कि आगामी पांच सितंबर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित होने जा रहे धरना प्रदर्शन में सभी शिक्षामित्रों की सहभागिता अनिवार्य है। यह निर्णायक आंदोलन होने जा रहा है इसके लिए न्याय पंचायत वार शिक्षामित्रों से संपर्क कर उन्हें लखनऊ चलने के लिए प्रेरित किया जाय।

जिलाध्यक्ष के इन्द्रजीत यादव ने कहा कि महंगाई के दौर में 10 हजार रुपये अल्प मानदेय पर कार्य कर रहे शिक्षामित्रों के समक्ष तमाम कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं। विद्यालय में शिक्षकों के समान कार्य करने के बाद भी अल्प मानदेय दिया जा रहा हैं। सरकार ने विगत 7 सालों से शिक्षामित्रों के मानदेय में कोई वृद्धि नहीं की है। ऐसी स्थिति में आर्थिक तंगी, मानसिक अवसाद, हृदयघात तथा आत्महत्या कर अब तक जनपद में दर्जनों शिक्षामित्र असामयिक ही दम तोड़ चुके हैं। सरकार द्वारा लगातार की जा रही उपेक्षा से आहत होकर पांच सितंबर को लखनऊ में ऐतिहासिक आंदोलन करने का काम किया जाएगा। करो मरो के नारे के साथ इस बार आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। अबकी बार शिक्षामित्र खाली हाथ लौटकर वापस नही आएंगे। सरकार जब-तक शिक्षामित्र हित में कोई उचित निर्णय नहीं लेती है। अनवरत धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा की शिक्षामित्र साथियों को धीरता के साथ अपनी लड़ाई लड़ना पड़ेगा। बैठक में सत्यनारायण, धर्मेंद्र पांडेय, अजीत तिवारी, सियाराम राय, संगीता सिंह, श्यामदुलारी, सुनीता मौर्य, रीना सिंह, प्रीति सिंह, कंचन तिवारी, सरिता, लालजी, प्रेमनाथ, राजन राय, आशुतोष मौर्य, अशोक, संजय जैन यशवंत, प्रकाश भारती, जयशंकर, प्रेम अलोक गुप्ता आदि शिक्षामित्र उपस्थित रहे संचालन राजेश सिंह ने किया।

Chandauli:व्यापारी सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारी व व्यापारियों के बीच हुई बैठक,बोले जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यपारियों में दहशत


चंदौली। मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा को लेकर एक बैठक आहुति की गई। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को अवगत कराया। और जल्द उसको दूर कराने की बात कही वही अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा सुरक्षा व सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस दौरान व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी कहा की आय दिन जिले में हो रही चोरी को लेकर व्यापारी दहशत में है। मंगलवार को शहीदगांव बाजार मे एक ही रात मे तीन दुकानों मे चोरी की घटना से पूरे बाजार में दहशत कायम हो गया है। इसको देखते हुए बाजार में पुलिस पिकेट की व्यवस्था तत्काल किया जाए। साथ ही चोरी की घटना का पर्दाफाश कर चोरो को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। वही विगत दिनों व्यापारी की हुई हत्या का खुलासा जल्द किया जाए। जिले के सभी व्यापारी चोरों की दहशत में जी रहे हैं। जिसको देखते हुए। सभी बाजारों मे पुलिस की पेट्रोलिग बढ़ाया जाए। जिससे चोरों व अराजकतत्वों का बाजारों से पलायन हो सके। अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा व्यपारियों को सुरक्षा व सहयोग का पूरा भरोसा दिया। और तत्काल व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश भी दिया। इस दौरान अशोक केशरी, राकेश मोदनवाल, सतीश गुप्ता, प्रदीप कुमार, गुरदीप सिह, जयप्रकाश, भगवान दास, भानु यादव,गुलाब साहू, महमूद आलम, राजीव,अजय गुप्ता, मुकेश् पासवान,अयूब अंसारी उपस्थित थे।

Muharram के चालीसवां पर अखाड़े में युवाओं ने दिखाए करतब

बड़गांवा में मुहर्रम के चालीसवें पर करतब दिखाते अखाड़े के युवा।
बड़गांवा में मुहर्रम के चालीसवें पर करतब दिखाते अखाड़े के युवा।

Young Writer, Shahabganj: शहाबगंज क्षेत्र के बड़गावां गांव में मुहर्रम के चालीसवां पर अंजुमन गरीब नवाज कमेटी की तरफ से मंगलवार को चेहल्लूम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रघुनाथपुर व कठौरी के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर हैरतअंगेज खेल दिखाया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधान संघ के अध्यक्ष गुलफाम अहमद उर्फ मिक्कू ने फीता काटकर व अखाड़े के उस्तादों को साफा बांधकर खेल का शुभारम्भ कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन की याद का पर्व मुहर्रम का चेहल्लूम है। एकता की मिसाल इस मोहर्रम का चेहल्लुम पर्व में ही देखने को मिलता है। कहा कि मैदान-ए-कर्बला में शहीद हुए इमाम हुसैन व उनके 71 अनुयायियों की शहादत के चालीस दिन बाद चेहल्लुम मनाया जाता है। यह आयोजन एक आपसी मिल्लत व भाईचारे का संदेश देता है। प्रतियोगिता में सोमवार की रात को अंजुमन मखदुमिया बसिला, अंजुमन फिदाए हुसैन टड़िया व शेरे अंजुमन अमरसीपुर ने चौक पर नौहा खानी कर खिराजे अकीदत पेश किया।

वहीं मंगलवार को दिन में अंजुमन सदाए हुसैन रघुनाथपुर व अंजुमन हुसैन कमेटी कठौरी की टीम ने लकड़ी, बनेठी, बंदिश, बाना, झूमर आदि औजारों से कला का प्रदर्शन किया। खेल को देखने के लिए गांव के साथ ही आस-पास गांव के काफी संख्या में लोग जुटे थे। इस दौरान जमील अहमद, अंजुमन गरीब नवाज कमेटी के अध्यक्ष महताब अहमद, अल्तजा हुसैन, तसलीम ईल्लू, राकिब, अनीज, सलाहुद्दीन, साबिर, आमिर, अतीक, सैफ, आदिल, आकिब आदि अंजुमन के लोग मौजूद थे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष मिर्जा रिजवान बेग, एसआई कमलाकांत, अंगद सिंह, कांस्टेबल सर्वजीत, संतोष, दीपक कुमार राहुल यादव सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद थे।

झमाझम बारिश से Sakaldiha की सड़कों पर जलभराव से राहगीरों की फजीहत

Sakaldiha कस्बा के मुख्य मार्ग पर भारी जलभराव।
Sakaldiha कस्बा के मुख्य मार्ग पर भारी जलभराव।

सकलडीहा में मंगलवार को सुबह से हुई बारिश के कारण

Young Writer, सकलडीहा। बारिश से मुख्य मार्ग से लेकर कस्बा रोड पर सड़क पर भारी जलभरॉव हो गया है। बारिश के पानी का निकासी की व्यवस्था समुचित नहीं होने पर राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर होगया है। वही बारिश के कारण किसानों के चेहरा खिल उठा है। मौसम भी खुशनुमा हो गया है।
सुबह से ही सकलडीहा कस्बा सहित आसपास के क्षेत्र में हुई बारिश के कारण सकलडीहा चंदौली चहनिया मार्ग, सकलडीहा कस्बा से रेलवे स्टेशन जाने वाली मार्ग, तहसील मार्ग, कॉलेज मार्ग, कॉलेश्वर मंदिर मार्ग सहित अन्य स्थानों पर जलभरॉव की स्थिति उत्पन्न हो गया है। वाहन सहित पैदल राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। बरसात के पानी  निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर दुकान दारों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हेागया है। दुकानों के सामने जलभरॉव के कारण दिनभर कारोबार प्रभावित रहा। वही सुबह से हुई बारिश के कारण किसानों सूखते हुए फसल को संजीवनी मिल गया। मौसम भी खुशनुमा होने से कस्बावासियों को राहत मिली है। व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने बताया कि पानी निकासी के लिये सांसद और विधायक को अवगत कराया गया है। शीघ्र ही समस्या का समाधान दिलाने का भरोसा दिया है।

जिला पंचायत से सड़क निर्माण नहीं होने से परेशानी
सकलडीहा। कस्बा की मुख्य मार्ग जिला पंचायत के अर्न्तगत आता है। पिछले कई साल से सड़क गड्ढे में तब्दील होगया है। बरसात होने पर जगह जगह जलभरॉव की स्थिती हो जाता है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने जिला पंचायत सदस्य व जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग उठाया है।

CDO Chandauli की अफसरों को हिदायत‚ विकास कार्यों की खराब रैंकिंग आई तो होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही

कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते सीडीओ।
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते सीडीओ।

बैठक में लेट पहुंचने पर बाल विकास अधिकारी (पुष्टाहार) को दी चेतावनी

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सीएम डैसबोड एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएम डैसबोड पर आधारित कार्यक्रमों की बेहतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित किया जाय। सीएम डैसबोड बैठक शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। जिन विभागों की सीएम डैसबोड पर रैंकिंग कम रही उनको सुधार लाने के निर्देश दिए। सीएम डैसबोड पर रैंकिंग खराब पाई गई तो अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

इस दौरान मुख्य विकास विभाग ने कहा कि सभी जनपद स्तरीय अधिकारी को समयबद्ध तरीके से जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद पात्र लोगों तक पहुंच सके इसके लिए बेहतर प्रयास सुनिश्चित करें। सीएम डैसबोड की समीक्षा बैठक में विद्युत विभाग, जल निगम विभाग का सीएम रैंक कम रहने पर अधिकारियों को फटकार लगाई, हिदायत देते हुए सीएम डैसबोड पर रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एवं सेतु निगम के अधिकारियों को आपसी ताल-मेल बनाकर कार्यों को करने के निर्देश दिए साथ ही सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर फीडिंग का कार्य दो दिवस के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में बाल विकास एवं पुष्टाहार अधिकारी द्वारा काफी लेट से पहुंचने पर कड़ी नाराजगी जतायी। निर्देश दिया कि समय से बैठक में प्रतिभाग सुनिश्चित करें। उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर साफ-सफाई एवं स्वच्छता सुनिश्चित कराएं। कन्या सुमंगला योजना में आवेदन लंबित पाए जाने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि समय सीमा के बाद किसी भी स्तर पर आवेदन लंबित न रहे। उन्होंने समाज कल्याण विभाग सहित पेंशन से संबंधित सभी विभागों को निर्देश दिए कि पेंशन संबंधी पत्रावलियों को शीघ्रता से सत्यापित कर पात्र को योजना का लाभ दिलाएं। किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लंबित आवेदनों को यथाशीघ्र निस्तारित करने के निर्देश उप कृषि निदेशक को दिए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि निरंतर प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया जाए। जिन प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य संतोषजनक नहीं मिलता उन अध्यापकों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की जाए तथा अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाए। इसी के साथ जागरूकता एवं अन्य माध्यमों से विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढाई जाए। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी, डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएलएम, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक, समाज कल्याण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Baba Kinaram Mahotsav: जन्मोत्सव के मद्देनजर तेजी से चल रहा मंच बनाने का कार्य

रामगढ़ मठ में रंगरोपन व अतिथियों के बैठने लिए मंच बनवाते कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह।
रामगढ़ मठ में रंगरोपन व अतिथियों के बैठने लिए मंच बनवाते कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह।

Young Writer, चहनियां। क्षेत्र के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में कीनाराम जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह द्वारा मठ मे प्रतिदिन कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विदित हो कि रामगढ़ स्थित मठ में बाबा कीनाराम का 425वां जन्मोत्सव समारोह 1 से 3 सितंबर तक मनाया जायेगा। जिसकी तैयारियां व रूपरेखा कार्यक्रम संयोजक द्वारा विगत एक महीने से चल रहा है। सोमवार को कार्यक्रम संयोजक द्वारा बाबा कीनाराम का तपोस्थली, समाधि स्थल आदि का रंगरोपन के साथ अतिथियों के बैठने का मंच बनवाने का कार्य लगातार चल रहा है। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह ने बताया कि इस बार बाबा कीनाराम जन्मोत्सव समारोह क्रीं कुंड के पीठाधीश्वर सिद्धार्थ गौतम राम के मार्गदर्शन में धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियों का रूप रेखा लगभग तैयार हो चुका है। कार्यक्रम में वीआईपी व कलाकारों की घोषणा जल्द किया जायेगा। इस दौरान महिला मंडल अध्यक्ष रूबी सिंह, प्रधान व्यवस्थापक अरुण सिंह, व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह, धनंजय सिंह, प्रभात पाठक, दिनेश सोनकर, कुलदीप वर्मा, संजय सिंह आदि उपस्थित थे।

Government Schools में Smart Class चलाने के लिये शिक्षकों को प्रशिक्षण

Sakaldiha डायट पर प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक।
Sakaldiha डायट पर प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक।

सकलडीहा डायट पर एक दिवसीय शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित

Young Writer: सकलडीहा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर मंगलवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें समग्र शिक्षा के अंतर्गत विद्यालयों में स्थापित कराए जा रहे स्मार्ट क्लासेस में उपकरणों के प्रयोग के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता लालजी यादव द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

उन्होंने बताया कि जनपद के ऐसे विद्यालय जहां इंटरएक्टिव पैनल विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया है। उस विद्यालय के नोडल शिक्षकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण कराया जा रहा है। जनपद के कुल 262 विद्यालयों के नोडल शिक्षकों को कुल दो चरणों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। विभाग द्वारा लाखों रुपए के उपकरणों को उपलब्ध कराया गया है। शिक्षकों को उपकरणों के संचालन की जानकारी न होने के कारण इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। प्रशिक्षण के उपरांत स्मार्ट क्लास के संचालन से शिक्षक और विद्यार्थियों को लाभ मिल सकेगा। प्रशिक्षण प्रभारी देवेन्द्र कुमार ने बताया कि इस एक दिवसीय प्रशिक्षण से टीवी पैनल-उपकरणों के संचालन में मदद मिलेगी और स्कूलों में रखे उपकरणों को संचालित किया जा सकेगा। नई शिक्षा नीति में भी आईसीटी के प्रयोग पर जोर दिया गया है। प्रशिक्षण नादर फाउंडेशन के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता देवेन्द्र कुमार, बिजेंद्र भारती, प्रवीण राय, अनीता कुमारी, संजय सिन्हा, संदर्भदाता विकास तिवारी, सत्येंद्र एवं अन्य तकनीकी सहायक मौजूद रहे।

झमाझम बारिश से ओवरफ्लो हुआ प्राचीन सड़सा बाबा पोखरा,नगर पंचायत कर्मियों ने जेसीबी से की सफाई,दवा का किया छिड़काव


चंदौली। जिला मुख्यालय पर मंगलवार की सुबह हुई झमझाम बारिश के बाद नगर स्थित सड़सा बाबा पोखरा ओवरफ्लो हो गया। इस कारण जहां पोखरे के गंदा पानी व उसमें पड़ा कूड़ा रास्ते पर जमा हो गया, वहीं नालियां भी पूरी तरह जाम हो गयी। लोगों के घरों के बाहर और आंगन में गंदा पानी जमा हो। इसके बाद लोगों की शिकायत पर नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आया और युद्ध स्तर पर साफ-सफाई शुरू की। सडसा बाबा पोखरे में पड़े गंदगी को जेसीबी मशीन व सफाईकर्मियों की साफ-सफाई सफाई के साथ ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया, जिससे वार्डवासियों ने राहत की सांस ली।
दअरसल बरसात होने से सडसा बाबा पोखरा लबालब भरकर ओवरफ्लो हो गया है जिससे उसका पानी सड़क पर बहने लगा है। पोखरे का गंदा पानी व उसमें जमा कचड़ा भी रास्ते पर जमा है जिससे न केवल दुर्गंध उठ रही है, बल्कि गंदगी के कारण संक्रमण बीमारियों के फैलने की आशंकाएं भी बढ़ गयी है। मंगलवार को जिसकी शिकायत वार्डवासियों ने नगर पंचायत सुनील यादव गुड्डू से की जिस पर पहल करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने कर्मचारियों को निर्देशित किया। मौक़े पर पहुंचे कर्मचारियों ने तत्काल पोखरे में पड़ी गंदगी को जेसीबी मशीन व सफाईकर्मियों की सहायता से साफ-सफाई के साथ ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया। वही पोखर का पानी निकालने के लिए पंपिंग सेट लगवाया जिससे वार्डवासियों ने राहत की सांस ली। इस बाबत नगर अध्यक्ष सुनील यादव गुड्डू ने बताया कि नगर की साफ सफाई प्राथमिकता है। पानी निकासी के लिए पोखरे में मशीन लगा दिया गया है। इस दौरान एकबाल अहमद, घनश्याम उपाध्याय मौजूद रहे।

चेतना पर्यावरण मंच के अध्यक्ष बने सुजीत व सौरभ को महामंत्री का दायित्व

चेतना पर्यावरण मंच के अध्यक्ष सुजीत मिश्रा।

नए पदाधिकारी बोले, अधिक से अधिक पौधरोपण करना ही है संकल्प
सामाजिक संस्था चेतना मंच के आठ अंगों में से एक है ‘चेतना पर्यावरण मंच’

Young Writer, DDU Nagar: सामाजिक कार्यों में अपनी अलग पहचान रखने वाली चेतना मंच धीरे-धीरे अपने संगठन को विस्तार दे रही है। इसी कड़ी में चेतना पर्यावरण मंच के गठन का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। सुजीत मिश्रा को चेतना पर्यावरण मंच का अध्यक्ष बनाया गया, वहीं सौरभ अग्रहरि को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। दोनों ही नए पदाधिकारियों ने मनोनयन के बाद संगठन के दायित्वों के सफल निर्वहन के साथ ही पौधरोपण करने पर फोकस किया। कहा कि पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाएगा, जो हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है।

नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण से संबंधित सभी कार्य के प्रतिमाह व प्रति सप्ताह किए जाने की योजना बनाई जाएगी। महामंत्री ने कहा कि अधिक से अधिक पौधरोपण करना ही हमारा संकल्प होगा। यह जानकारी देते हुए संस्थापक एवं संयोजक डॉ विनय कुमार वर्मा ने बताया कि अध्यक्ष व महामंत्री दोनों लोग मिलकर अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे। इसके साथ ही पौधरोपण, पौध संरक्षरण, पर्यावरण सुरक्षा से संबंधित आगामी कार्यक्रमों की योजना भी बनाएँगे। चेतना मंच परिवार के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि बहुत जल्द चेतना मंच के अन्य सभी घटकों को पुनर्गठित किया जाएगा। महामंत्री प्रकाश चौरसिया ने मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें पदभार दिलाया।

Chandauli
overcast clouds
27.2 ° C
27.2 °
27.2 °
38 %
3.8kmh
95 %
Sat
27 °
Sun
32 °
Mon
36 °
Tue
38 °
Wed
39 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights