19.4 C
Chandauli
Saturday, March 21, 2026

Buy now

Home Blog Page 156

Raksha Bandhan : डा.विरेंद्र कुमार बिंद को साफिया और रामसिंह चौहान को जरीना खातून ने बांधा रक्षा सूत्र

अलीनगर में डा.विरेंद्र कुमार बिंद को राखी बांधती सोफिया।
अलीनगर में डा.विरेंद्र कुमार बिंद को राखी बांधती सोफिया।

Young Writer, चंदौली। प्रेम पावन है और पाक भी। वह प्रेम बच्चे के प्रति माता-पिता का हो या फिर भाई-बहन के बीच का प्रेम। वह हमेशा से एक-दूसरे के प्रति विश्वास, सुरक्षा व संरक्षण के भाव को सशक्त करने का काम करता है। रक्षाबंधन पर भाई-बहन के बीच पावन प्रेम के अनेकों नजीर आपको देखने को मिल जाएंगे जो हमें यह बताते व सिखलाते हैं कि इस नायाब जीवन में यदि किसी चीज को महत्व देनी चाहिए तो वह प्रेम है।
जी हां! बात हो रही है कि अलीनगर की साफिया की, जो राजनेता होने के साथ-साथ चिकित्सा क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते आ रहे डा. विरेंद्र बिंद को 26 वर्षों से राखी बांधती चली आ रही है। वहीं डा.विरेंद्र कुमार बिंद इस पावन रिश्ते की दायित्व व जिम्मेदारियों का निर्वहन करते चले आ रहे हैं। सोमवार को रक्षाबंधन त्यौहार पर एक बार फिर डा.विरेंद्र कुमार बिंद अपनी मुंहबोली बहन साफिया के घर पहुंचे और उन्हें साफिया द्वारा रक्षा-सूत्र बांधा गया और उनके दीर्घायु व सम्पन्नता की दुआएं की। वहीं बदले में डा.विरेंद्र कुमार बिंद अपने दायित्व व जिम्मेदारियों को निभाने के संकल्प को दोहराते हैं। उनका कहना है कि किसी भी रिश्ते की बुनियाद स्नेह की नींव पर खड़ी होती है। भाई-बहन का रिश्ता सबसे पावन व पवित्र है और प्रेम ही जीवन का सबसे मजबूत आधार है जो हम सभी के जीवन में खुशियों के रंग भरता है।

नेगुरा में राम सिंह चौहान को रक्षा सूत्र बांधती जरीना खातून।
नेगुरा में राम सिंह चौहान को रक्षा सूत्र बांधती जरीना खातून।

राम सिंह चौहान को 43 वर्षों से रक्षासूत्र बांधती आ रही जरीना
चंदौली।
क्षेत्र के नेगुरा निवासी समाजवादी नेता रामसिंह चौहान के लिए रक्षाबंधन का पर्व बेहद खास होता है। उन्होंने विगत 43 वर्षों से उनकी मुंह बोली बहन जरीना खातून रक्षा सूत्र बांधते आ रही है। दूसरी ओर रामसिंह चौहान भी अपनी बहन के सुख-दुख में भागीदारी बनकर उसे बांटते आ रहा है। भाई-बहन के बीच का यह प्रेम अब मिसाल बन चुका है। अबकी बार सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर एक बार फिर नेगुरा गांव निवासी समाजवादी नेता राम सिंह चौहान को उनकी मुंहबोली बहन जरीना खातून उन्हें राखी बांधी। विदित हो कि जरिना खातून विधवा हैं और अपने मायके नेगुरा में ही जीवनयापन करती है। ऐसे में राम सिंह चौहान भी एक भाई होने का दायित्व बखूबी निभाते चले आ रहे हैं।

अंतिम विदाई: सैनिक सम्मान के साथ फौजी मनीष कुमार सिंह को दी अंतिम विदाई

सोनबरसा स्थित आवास पर दिवंगत सैन्य कर्मी मनीष कुमार सिंह को सलामी देते हुए सेना के जवान।
सोनबरसा स्थित आवास पर दिवंगत सैन्य कर्मी मनीष कुमार सिंह को सलामी देते हुए सेना के जवान।

Young Writer, चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के सोनबरसा टांडाकला निवासी सैन्य कर्मी मनीष कुमार सिंह जिनकी मृत्यु बीते शुक्रवार की देर रात को नयी दिल्ली के आर एंड आर आर्मी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में लिपटा सैन्य कर्मी का पार्थिव शरीर सेना के वाहन से रविवार को उनके पैतृक निवास पर पहुंचा। जहाँ सैन्यकर्मी के अंतिम दर्शन को ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।

सोनबरसा निवासी शमसेर सिंह के दो पुत्रों में बड़े पुत्र मनीष कुमार सिंह वर्ष 2004 में जाट रेजिमेंट में क्लर्क के पद पर चयनित होकर माँ भारती की सेवा कर रहे थे। बीते गुरुवार को अचानक पेट में दर्द की शिकायत पर उन्हें नयी दिल्ली स्थित सेना के अस्पताल में इलाज के लिये लाया गया था। जहाँ इलाज के दौरान ही शुक्रवार को उनकी मौत हो गयी थी। नयी दिल्ली स्थित सेना के हेड क्वार्टर में विभागीय कार्यवाही के बाद रविवार की अलसुबह सैनिक का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया। जहां पार्थिव शरीर के साथ आए सेना के जवानों ने गारद पेश कर अंतिम सलामी दिया। उसके बाद अन्य ग्रामीणों ने पुष्पांजलि अर्पित करके सैन्य कर्मी को अंतिम विदाई दिया। टांडाकला स्थित गंगा तट पर दाह संस्कार हुआ। जहाँ उनके एकलौते पुत्र साजन सिंह ने मुखाग्नी दिया। इस दौरान उपस्थित भीड़ बार बार भारत माता की जय, बन्दे मातरम, मनीष सिंह अमर रहे के जयघोष कर रहे थे।

Babu Tufani

शहीद का दर्जा देने की उठी मांग।
चहनियां।
सैन्य कर्मी मनीष कुमार सिंह की अंतिम विदाई में किसी जनप्रतिनिधि या प्रशासनिक अधिकारी के न आने से लोगों में आक्रोश रहा। टांडाकला प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह सोनू ने कहा कि ड्यूटीरत सैन्य कर्मी की मौत भी देश के प्रति शहादत ही है। ऐसे अवसरों पर नेताओं की कथनी करनी में अंतर स्पष्ट हो जाता है। उन्होंने कहा कि अभी बीते 16 अगस्त को सैयदराजा को मंच से बड़ी बड़ी बात करने वाले राजनेता और सत्ताधारी दल भाजपा के भी नुमाइंदे दो दिन बाद ही अपनी ही बात भूल गए और मनीष सिंह के अंतिम विदाई में नहीं आए। साथ ही जनपद स्तरीय, तहसील स्तरीय और थाना स्तरीय किसी अधिकारी का इस मौके पर न आना भी समझ के परे है । अंतिम विदाई के मौके पर जुटे लोगों ने सैन्य कर्मी मनीष कुमार सिंह को शहीद का दर्जा देते हुए उनके परिवार को शहीद स्तरीय मिलने वाली हर सुबिधाए देने की मांग किया।

Chandauli PWD Department ने ध्यान नहीं दिया तो ठेकहा के पास नहर में समा जाएगा चकिया-चन्दौली मार्ग

ठेकहा के पास नहर में कटकर समा रहा चकिया-चंदौली मार्ग का दृश्य।
ठेकहा के पास नहर में कटकर समा रहा चकिया-चंदौली मार्ग का दृश्य।

चकिया-चंदौली मार्ग पर जा रहें हैं तो हो जाइए सावधान, कभी भी घट सकती है बड़ी घटना

Young Writer: शहाबगंज क्षेत्र के ठेकहां गांव के पास चकिया-चन्दौली मार्ग के धंसने की आशंकाएं बढ़ गई है। नहर से सटी सड़क धीरे-धीरे कटकर नहर में समाती जा रही है, यदि ऐसा हुआ तो छोटे बड़े वाहनों का आवागमन बंद हो सकता है ।वहीं दुर्घटना की आशंका बढ़ गयी है। इस बड़ी समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त कराने की मांग किया है।

लतीफ शाह वीयर से लेफ्ट कर्मनाशा नहर निकली है। जिससे किनारे से पीडब्ल्यूडी विभाग ने चकिया तहसील से जिला मुख्यालय को जोड़ने के लिए दो लेन की सड़क बनाई है। जिससे नौगढ़ से लेकर चकिया तहसील से हजारों लोगों का आवागमन शहाबगंज ब्लाक व जिला मुख्यालय के लिए होता है। वहीं नहर में पानी गुजरने से जगह -जगह मिट्टी का कटाव हो गया है ।जिसके कारण सड़क की पटरी को काटते हुए सड़क को भी ध्वस्त करना प्रारंभ कर दिया है। इसी तरह का कटाव ठेकहा,बड़गावां गांव के सामने हो रहा है। बड़े पैमाने पर मिट्टी का कटाव होने से सड़क नीचे से पोपला है गया है। जिसके कारण किसी भारी वाहन के गुजरते ही सड़क धंस सकती है। वहीं कोई बड़ी दुर्घटना भी घटित हो सकती है। इसी सम्भावना को देखते हुए ग्राम प्रधान सजाऊद्दीन ने Chandauli PWD Department के अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराने की मांग किया है, ताकि कोई बड़ी दुर्घटना घटित होने से बचा जा सके।

उधर, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन राजेश कुमार ने बताया कि सड़क क्षतिग्रस्त होने की जानकारी है इसका प्राक्कलन बना दिया गया है। इसके बावजूद जेई को भेजकर पुनः स्थलीय निरीक्षण कराया जायेगा।

Kolkata Doctor’s Murder Case: Chandauli मेडिकोज एसोसिएशन ने कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

घटना के विरोध में निजी अस्पताल संचालकों ने निकाला कैंडल मार्च

Young Writer, चंदौली। कलकत्ता के मेडिकल कालेज में महिला डाक्टर से रेप व उसकी जघन्य हत्या को लेकर आक्रोश व विरोध का क्रम रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान जनपद मुख्यालय पर निजी अस्पताल संचालकों ने चंदौली मेडिकोज एसोसिएशन के बैनर तले कैंडल मार्च निकालकर मृत महिला चिकित्सक को श्रद्धांजलि दी और और उक्त घटना के आरोपी को कठोर दंड देकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए जाने की सरकार से मांग की। इसके अलावा कार्यस्थलों पर बेटियों व महिलाओं की सुरक्षा को पुख्या किए जाने की भी मांग चिकित्सकों ने की।

इस दौरान अध्यक्ष डा. रमाशंकर सिंह ने कलकत्ता के मेडिकल कालेज की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि ऐसी घटनाओं का सभ्य समाज में कहीं कोई स्थान नहीं है। मेडिकल कालेज में महिला चिकित्सक के साथ जो घटना घटित हुई उसने जघन्यता की पराकाष्ठा को पार कर दिया। इससे पूरा भारतीय समाज स्तब्ध है। हम सभी मर्माहत हैं और लोगों में गहरा आक्रोश है।

प्रवक्ता डा. शैलेश श्रीवास्तव ने कहा कि उक्त घटना का आरोपी गिरफ्त में है। सरकार इस मामले में पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय सुलभ कराते हुए कामकाजू बेटियों व महिलाओं के अंदर उनकी सुरक्षा को लेकर भरोसा पैदा करे, ताकि बेटिया निर्भिक होकर अपने कार्यस्थल पर अपने दायित्वों का निर्वहन करे। कहा कि महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार की घटना निंदनीय है। ऐसे अपराध करने वाले को सरकार फांसी की सजा दे, जिससे की आने वाले समय में स्वस्थ कर्मी अपने कार्यस्थल पर निर्भीक होकर मरीजों की सेवा कर सके। इस दौरान डा. चंद्रिका प्रसाद, डा. ऋषि यादव, डा.दिनेश सिंह, डा.विवेक सिंह, डा. आनंद प्रकाश तिवारी, डा.विनीत पांडेय, डा. अरुण सिंह, डा. राजकुमार गुप्ता, डा.एनामुल हक, आशुतोष जायसवाल, रिद्धी सिंह, सृष्टि आदि मौजूद रहे।

Kolkata Doctor’s Murder Case: Social Workers ने न्याय के लिए किया प्रोटेस्ट

Kolkata Doctor's Murder Case: Social Workers ने न्याय के लिए किया प्रोटेस्ट

Young Writer, Varanasi: BHU गेट लंका पर रविवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कलकत्ता में महिला डाक्टर की रेप और उसकी जघन्य हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रोटेस्ट किया। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस के विरोध में देशभर में डॉक्टरों के प्रोटेस्ट का आज 9वां दिन (18 अगस्त) है। वही आज वाराणसी की सभी सामाजिक संस्थाओं द्वारा Varanasi के लंका BHU गेट से अस्सी तक एक शांति प्रदर्शन किया गया‚ जिसमें मृतक डॉक्टर महिला को त्वरित न्याय दिलाने व महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने ले लिए सरकार से मांग की गई।

Kolkata Doctor's Murder Case: Social Workers ने न्याय के लिए किया प्रोटेस्ट

विदित हो कि उक्त मामले की जांच कर रही CBI ने बताया कि आरोपी संजय का साइकोलॉजिकल टेस्ट किया जा रहा है। सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (CFSL) से मनोवैज्ञानिक और व्यवहार विश्लेषकों की 5 मेंबर्स की टीम यह टेस्ट कर रही है। इस टेस्ट से पता चल सकता है कि जघन्य अपराध को लेकर आरोपी संजय की क्या मानसिकता थी और पूरा देश चाहती है की दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिले। रैली की अगुवाई खुशी की उड़ान संस्था की संस्थापिका सारिका दुबे तथा PRJ से वंदना रघुवंशी ने किया।

Kolkata Doctor's Murder Case: Social Workers ने न्याय के लिए किया प्रोटेस्ट

सारिका दुबे ने महिलाओं की सुरक्षा को मद्देनजर कहा की हम महिलाएं मानव रूपी दरिंदों के बीच दिन रात रह रहे है, जिससे उनका पहचान कर पाना बहुत मुश्किल है यदि आरोपियों को कड़ी सजा नही दी जाएगी तो ऐसे हादसे रोज होते रहेंगे। वही वंदना रघुवंशी ने कहा की आज की नारी को फिर से तलवार हाथ में उठा लेना चाहिए क्युकी अपनी सुरक्षा अब हमे स्वयं करनी पड़ेगी। रैली में में हिमांशु गुप्ता, देवश्री सांडिल्य , विवेक कुमार, देवेश सिंह, इतिशा चतुर्वेदी, कुशाग्र मिश्र, सुषमा शुक्ला, रिचा शुक्ला, विकाश शुक्ला, गुडिया रस्तोगी , हिमानी, रौशन पटेल, सन्नी सिंह, रूबी भूमिहार, लक्ष्मी, शालिनी गोस्वामी, कुलदीप कन्नौजिया, खुशबू व अन्य महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थी।

Kolkata Doctor's Murder Case: Social Workers ने न्याय के लिए किया प्रोटेस्ट

Chandauli:तेज़ रफ़्तार पिकअप ने कार में मारी टक्कर कार के उड़े परखचे सात लोग घायल,दो गंभीर

Young Writer, चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के ऐलेही गांव के समीप शनिवार की शाम तेज़ रफ़्तार पिकअप व कार में जबरजस्त टक्कर हो गई। घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया। इस दौरान पिकअप के अंदर बैठे चालक खलासी के साथ 15 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही कार में बैठे लोगों को हल्की फुल्की छोटे आई। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल पहुचाया जहा चिकित्सकों ने उनकी हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

Babu Tufani

बताते हैं कि बिहार प्रान्त के कैमूर अखलाखपुर गांव निवासी नवनीत पटेल भूपेंद्र प्रताप सिंह अनुराधा पटेल व आदित्य बिहार से धरौली के रास्ते वाराणसी जा रहे थे। जैसे ही वो ऐलेही गांव के समीप पहुचे इसी चंदौली की तरफ से बिहार जा रही पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान पिकअप में बैठे अनिल यादव 20 वर्ष व शिवम यादव 15 वर्ष गंभीर रूप से गयल हो गए। वही कार में बैठे सवारों को मामूली चोटें आई। घटनास्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की सहायता से तत्काल अनिल यादव व शिवम यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने दोनों की हालत चिंताजनक देख वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस बाबत सैयदराजा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार तिवारी ने बताया कि कार व पिकअप की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बाकी सभी को हल्की फुल्की चोट आई है। गंभीर लोगो को इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों ने दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया।

Chandauli:नाबालिक के साथ बलात्कार के आरोपी को दस साल की जेल,20 हजार लगा अर्थदंड

Young Writer, चंदौली। स्पेशल जज पाक्सो एक्ट अनुराग शर्मा की अदालत ने शनिवार को नाबालिक के साथ हुए बलात्कार के मामले की सुनवाई की। इस दौरान साक्ष्य के आधार पर आरोपी को दस साल की सजा सुनाई गई। वहीं 20 हजार रुपया अर्थदंड से भी दंडित किया गया। अर्थदंड अदा न करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
अभियोजन की ओर से विशेष अधिवक्ता पाक्सो शमशेर बहादुर सिंह ने तर्क प्रस्तुत किया।

Babu Tufani

उन्होंने बताया कि पीड़िता की ओर से अलीनगर थाने में 26 जनवरी 2003 को आरोपी बिहार बक्सर जिले के डुमराव निवासी विशाल यादव के विरुद्ध धारा 323, 504, 506, 328, 120 बी भादवि व 5(एल)/6 पाक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने इस मामले का आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था। इसकी सुनवाई स्पेशल जज पाक्सो एक्ट की कोर्ट में हुई। उधर पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि आपरेशन कन्विक्शन के तहत विशेष अभियान चलाकर चिन्हित अपराधों में दोषी अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से सजा दिलायी जा रही है। अलीनगर थाने में पंजीकृत अभियोग में मानिटरिंग सेल व विशेष लोक अभियोजक शमशेर बहादुर सिंह (स्पेशल एडीजीसी) और थाने के पैरोकार आरक्षी संजीत कुमार ने मामले में प्रभावी पैरवी किया। इसके फलस्वरूप अदालत ने आरोपी विशाल यादव को दस साल की सजा और 20 हजार रुपया जुर्माना लगाया।

Crime : हिनौता में बंद पड़े घर को चोरों ने बनाया निशाना‚ नकदी सहित गहनों पर किया हाथ साफ

चोरी

Young Writer, कमालपुर: धीना थाना क्षेत्र के हिनौता गांव में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त घर वाले बाहर गए हुए थे। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी घर वालों को दी। पीड़ित की सूचना पर मौके पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है। अभी चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

Babu Tufani

आपको बता दें कि हिनौता गांव स्थित द्वारिका कन्नौजिया के घर में अज्ञात चोर ताला तोड़कर घर में घुस गए और बारी बारी से सभी कमरों में रखें कीमती गहने सहित लाखों रूपये पर हाथ साफ कर दिए। जानकारी के अनुसार घर के लोग परिवार सहित कहीं गए हुए थे और घर पर ताला लगा हुआ था। मौके का फायदा उठाते हुए चोरों ने इत्मीनान से चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर 50 हजार नगद और लगभग डेढ़ लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण निकाल कर भाग निकले। शनिवार की सुबह पड़ोसियों ने कमरों का दरवाजा खुला हुआ देखा तो मकान मालिक द्वारिका कन्नौजिया को चोरी की जानकारी दी जानकारी पाकर पहुंचे तो देखा की बक्सों का ताला भी टूटा हुआ था। आनन-फानन में बक्सों की जांच की। उसमें रखी 50 हजार की नगदी और सोने चांदी के आभूषण गायब थे। घटना की सूचना पीड़ित द्वारा धीना थाने को दी गई। चौकी इंचार्ज अवही ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जल्द ही चोरो को पकड़ने का आश्वासन दिया। धीना थाना प्रभारी रमेश यादव ने बताया कि हिनौता गाँव निवासी द्वारिका कन्नौजिया का घर कई दिनों से बंद था। मौका पाकर चोरांे ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों के गिरफ़्तारी के लिए टीम गठित कर दी गयी है।

Sports News: विश्व चैंपियन कुश्ती प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चुने गए जयबीर

जयबीर सिंह।
जयबीर सिंह।

भारतीय टीम के 55 किलो भार में प्रतिनिधित्व करेंगे खंडवारी के छात्र जयबीर

Young Writer, Sports News: चहनियां के खण्डवारी देवी इंटर कालेज का छात्र जयदीप सिंह विश्व चैंपियन टीम कुश्ती प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। जयदीप 55 किलो भार का प्रतिनिधित्व करेंगे। कई अन्य कुश्ती प्रतियोगिता में भी राष्ट्रीय, एशियन जेम व विश्व लेबल व पर सिल्वर व गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुके है। इसे लेकर विद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त है।

Babu Tufani

डीडीयू नगर के रेलवे में कार्यरत जय सिंह का पुत्र जयबीर सिंह की प्रारम्भिक शिक्षा खंडवारी देवी इंटर कालेज में हुई। यही से खेल प्रतिस्पर्धा में हमेशा अव्वल रहे। इनके पिता भी अच्छे पहलवान रह चुके है। अब इनका चयन विश्व चैंपियन टीम कुश्ती प्रतियोगिता में हुआ है। खेल प्रशिक्षक कोच सुशील पाण्डेय ने बताया कि 19 से 25 अगस्त तक 55 किलो भार में भारतीय टीम की तरफ से खेलने के लिए चयन हुआ है, जो जॉर्डन देश के राजधानी अमान में अपनी जीत के लिए प्रयास करेंगे। डा. राजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि जयबीर होनहार छात्र है, जो अपनी कुशलता से मार्च 2024 में अंडर सेवेंटी कप में ईरान से गोल्ड मेडल व एशियन गेम में सिल्वर मेडल प्राप्त कर चुका है। राष्ट्रीय लेवल पर भी कई मेडल प्राप्त कर चुके है। हर्ष ब्याप्त करने वालो में प्रधानाचार्य डा.आशुतोष कुमार सिंह, अवनीश सिंह,बाबू लाल यादव, सच्चिदानन्द सिंह, सुनिल सिंह, मुरलीधर तिवारी, प्रभु नारायण, विजय यादव, शिवकुमार सिंह, रामअवध पाल, ज़ाहिदा बेगम, उपेन्द्र दूबे, अजय श्रीवास्तव, श्यामलाल, रितेश, रामायण, रणधीर आदि लोग रहे।

Mughalsarai Rail Yard में मालगाड़ी के इंजन बेपटरी होने से मचा हड़कंप

रेलवे : young Writer

Young Writer, DDU Nagar: अप रिसिविंग यार्ड में शनिवार की दोपहर में कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी का लोको इंजन बेपटरी हो गया। इस घटना से रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया। लोको पायलट की सूचना पर अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई। दुर्घटना राहत यान के कर्मियों ने प्रयास कर लगभग ढाई घंटे बाद इंजन को पटरी पर ले आए। इस घटना से यात्री ट्रेनों के परिचालन पर असर नहीं पड़ा।
डीडीयू नगर से कोयला का रेक झांसी के लिए चला था। दोपहर एक बजे के करीब मालगाड़ी अप रिसिविंग लाइन नंबर चार से खुली। मालगाड़ी कुछ आगे बढ़ी और प्वाइंट नंबर 53 पर पहुंची, तभी सवा एक बजे इंजन के चारों पहिए बेपटरी हो गए। चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। यार्ड में दुर्घटना होने के कारण यात्री ट्रेनों के परिचालन पर असर नहीं पड़ा। सूचना पाकर मंडल परिचालन प्रबंधक, डीइएन, एईन आदि मौके पर पहुंच गए। वहीं सूचना पाकर लगभग तीन बजे दुर्घटना राहत यान की टीम पहुंची और प्रयास के बाद साढ़े तीन बजे लोको इंजन को पटरी पर ले आई, तब जाकर मालगाड़ी आगे के लिए रवाना हो सकी।

Chandauli
scattered clouds
19.4 ° C
19.4 °
19.4 °
71 %
2.8kmh
45 %
Sat
19 °
Sun
33 °
Mon
36 °
Tue
38 °
Wed
39 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights