24.5 C
Chandauli
Sunday, September 27, 2026

Buy now

Home Blog Page 157

Chandauli:आगामी पर्व व परीक्षाओं के मद्देनजर जनपद धारा-163 लागू डीएम बोले,उल्लंघन करने वालो पर होंगी सख्त कार्यवाई


चंदौली। जिला मजिस्ट्रेट निखिल टीकाराम फुंडे ने दीपावली पर्व समेत तमाम महत्वपूर्ण पर्व व आगामी परीक्षाओं को देखते हुए जनपद में धारा-163 लागू कर दी है, जो आगामी 16 दिसंबर तक प्रभारी रहेगा।  
डीएम चंदौली ने शान्ति, जनसुरक्षा के हित एवं भयमुक्त वातावरण में आगामी परीक्षाओं एवं पर्वों को सकुशल शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जनपद के सम्पूर्ण क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जनपद में धारा-163 लागू किया है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति सम्पूर्ण जनपद में लाठी-डंडा, स्टिक अथवा नुकीले एवं धारदार शस्त्र जैसे तलवार, भाला, बल्लम, भुजाली, छूरी-चाकू आदि किसी प्रकार का अस्त्र अथवा ऐसे किसी विस्फोटक पदार्थ, विनाशकारी आपत्तिजनक सामग्री जैसे पटाखा आदि अपने पास नहीं रखेगा एवं अवैध शस्त्र धारण करके नहीं चलेगा तथा कोई आक्रामक पदार्थ जैसे इंट-पत्थर आदि के टुकडे एकत्रित नहीं करेगा। इस प्रतिबंध से मजिस्ट्रेट, पुलिसकर्मी तथा ड्यूटी पर शस्त्र धारण करने वाले अधिकारी व कर्मचारी, सिक्ख एवं गोरखा जाति के व्यक्ति, जो प्रथा के अनुसार हथियार रखने हेतु अधिकृत है एवं लाठी का सहारा लेकर चलने वाले वृद्ध, दृष्टीहीन व दिव्याग व्यक्ति मुक्त होंगे। कहा कि सार्वजनिक स्थान पर पाँच या पाँच से अधिक व्यक्ति एक साथ एकत्रित नहीं होंगे, न ही समूह में विचरण करेंगे। यह आदेश परम्परागत धार्मिक उत्सवों, धार्मिक स्थल, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च पर लागू नहीं होगा। कोई भी व्यक्ति जनपद के सीमान्तर्गत मादक द्रव्यों का प्रयोग करके जनसाधारण में अश्लील, अभद्र व्यवहार करते हुए विचरण नहीं करेगा। ना ही आपत्तिजनक बैनर, पोस्टर, पम्पलेट लगायेगा और न ही आपत्तिजनक उत्तेजनात्मक नारेबाजी करेगा, जिससे जन साधारण में अशान्ति पैदा हो। कोई भी जुलूस व सभा का आयोजन एवं लाउडस्पीकर अथवा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग किसी सार्वजनिक स्थान पर सम्बन्धित एसडीएम की अनुमति के बिना नहीं किया जाएगा। आदेश का उल्लंघन दंडित अपराध होगा।

चंदौली में दीपावली पर बिना लाइसेंस नहीं लगेगी पटाखे की दुकानःजिलाधिकारी


डीएम ने विद्युत, साफ-सफाई, यातायात सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को चुस्त-दूरूस्त बनाये रखने के दिए निर्देश
चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में शनिवार को आगामी पर्व-त्योहारों के सुचारु आयोजन, स्वच्छता, बेहतर कानून व्यवस्था आदि महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने कहा कि आबादी से दूर पटाखों की दुकान व गोदाम हों हर जगह फायर टेंडर के पर्याप्त इंतजाम हों। पर्व-त्योहारों के समय में पुलिस और प्रशासन सहित पूरी टीम को अलर्ट रहना है।
उन्होंने निर्देश दिया कि त्यौहार के दृष्टिगत स्वच्छता को लेकर गांवो एवं शहरी क्षेत्रों में जिला पंचायत राज अधिकारी एंव अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एंव नगर पंचायत अपने-अपने क्षेत्रो मे साफ-सफाई, फॉगिंग, चूना छिड़काव एंव लाईटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। छठ पूजा के दौरान समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत, खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि ग्रामीण एवं शहर क्षेत्रों में गंगा किराने घाटों पर बैरिकेंटिग, लाइटिंग, चेंजिग रूम, नाव एवं गोताखोर की व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित करा लेंगे। अधीशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिया गया कि जनपद में विद्युत सप्लाई की पर्याप्त व्यवस्था रहे तथा खराब ट्रांसफार्मर को प्रत्येक दशा में 48 घंटों मे बदला जाए। उन्होंने आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि शराब की दुकानों पर लगातार चेक किया जाय ओवर रेटिंग ना किया जाए।जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को जनपद में एम्बुलेंस सेवा दुरूस्त रखते हुए सीएचसी/पीएचसी को सक्रिय रखने का निर्देश दिए। कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो। सभी बाजारों में सुचारू ट्रैफिक का बनाएं प्लान, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल के साथ भ्रमणशील रहेंगे। जिला पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि गोवर्धन पूजा के दिन जनपद के सभी गौ-आश्रय स्थलों में गौ माता की पूजन किया जाएं। कहा कि सभी विभागों में आईजीआरएस, सम्पूर्ण समाधान दिवस और सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य से प्राप्त आम जनता की शिकायतों, आवेदनों के समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान के लिए हर दिन समीक्षा सुनिश्चित किया जाए। शिकायतकर्ता से बात की जाए, उनका फीडबैक अनिवार्य रूप से लिया जाए। कुछ प्रकरणों में फील्ड विजिट करते हुए समस्या के समाधान होने का सत्यापन किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने कार्यालयों में बैठकर जनता दर्शन कर समस्या को सुनकर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएं साथ ही शिकायतकर्ता से पूछताछ कर ही संतुष्टि के उपरान्त निस्तारण किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव उपस्थित थे।

चोरों ने तीन दुकानों से लाखों के कैश व समान किया पार, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

चन्दौली,चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज चौकी अंतर्गत रामगढ़ में बीती रात हौसला बुलंद चोरों ने महज सौ मीटर की दूरी पर तीन दुकानों का शटर का भुनासी तोड़कर लाखो रुपये के कैश व सामान चुरा ले गये । वही एक संस्कृत महाविद्यालय में ताला तोड़कर कागजो की हेराफेरी किया । सुबह दुकान खोलने गये दुकानदारों ने शटर का भुनासी टूटा व कैश गायब एवं सामान गायब देख पुलिस को सूचना दिया । मौके पर पहुचकर बलुआ इंस्पेक्टर . आशीष मिश्रा ने पूछताछ व जांच पड़ताल किया । वही दुकान में लगे सीसी फुटेज को भी खंगाला । भुक्तभोगियों ने बलुआ थाने में तहरीर दिया ।
रामगढ़ में लबे सड़क पर स्थित चोरों ने तीन सौ मीटर की दूरी पर सटे तीन दुकानों के शटर की भुनासी ताला काटकर लाखो रुपये के कैश व सामान चुरा लिया । चोरों ने प्रवीण पाण्डेय के विल्ड़िंग मैटेरियल व हार्डवेयर के दुकान से चार लाख कैश,रिंकू यादव के किराना की दुकान से लगभग पचास हजार नकद व कुछ सामान व रामाश्रय यादव के मिठाई के दुकान से दस किलो बर्फी व करीब पांच हजार रुपये नकद चुरा ले गये । वही पास स्थित एक संस्कृत महाविद्यालय के ऑफिस का ताला तोड़कर कागजो की हेरा फेरी किया है । दुकानदारो ने जब दुकान खोलने गये तो शटर का भुनासी ताला टूटा व अंदर सामान बिखरा देख सन्न रह गये । चोरी की सूचना तत्काल बलुआ थाने पर दिया जहां मौके पर बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने पहुचकर चोरी गये दुकानों में जांच पड़ताल व पूछताछ किया । हार्डवेयर के दुकान में लगा सीसी फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर चोरी कर रहा है । दुकानदारों ने बलुआ थाने पर तहरीर दे दिया है । इस संदर्भ में बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि चोरी की जांच पड़ताल व सीसी फुटेज के आधार पर छानबीन किया जा रहा है । इस घटना से क्षेत्रीय व्यापारियों मे रोष है।

Chandauli:बलात्कार के दोषी को कोर्ट ने सुनाई 10 की सजा,10 हजार का लगया जुर्माना


चंदौली। स्पेशल जज पाक्सो अनुराग शर्मा की अदालत ने शुक्रवार को बलात्कार के मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी को दोषी करार दिया। न्यायालय ने दोषी को दस साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही अभियुक्त पर 10 हजार रुपया जुर्माना लगाया।
सदर कोतवाली क्षेत्र में 13 नवंबर 2018 को पीड़ित 16 वर्षीय किशोरी के पिता ने इस आशय की रिपोर्ट थाने में लिखवाई। आरोप था कि उसकी बेटी सुबह शौच करने के लिए घर से बाहर गई थी। लेकिन घर वापस नहीं आयी। इसपर उसकी खोजबीन की गई। तभी एक महिला ने बताया कि गांव का ही अजीत कुमार उर्फ धर्मपाल अपने जीजा के साथ बाइक पर बैठाकर ले जा रहा था। वहीं पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि अभियुक्त अजीत उर्फ धर्मपाल अपने जीजा के घर सिकरी ले गया। वहां एक दिन रखकर बलात्कार किया। इसके दूसरे दिन शादी का झांसा देते हुए बहला फुसलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रेन से फरिदाबाद ले गया। वहां इच्छा के विरुद्ध कई बार जबरन बलात्कार किया। इसके बाद 26 दिसंबर को चंदौली लाकर छोड़ दिया। उससे शादी की बात किया तो मना कर दिया। अभियोजन की ओर से विशेष अधिवक्ता पाक्सो शमशेर बहादुर सिंह ने तर्क प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इस मामले की सुनवाई करते हुए स्पेशल जज पाक्सो कोर्ट ने दोष सिद्ध पाते हुए अभियुक्त अजीत कुमार उर्फ धर्मपाल को धारा 3/4 पाक्सो एक्ट में 10 साल की सजा और 10 हजार रुपया जुर्माना लगाया है। वहीं धारा 363 आईपीसी और 366 आईपीसी में चार और पांच वर्ष की सजा सुनाई गई है।

चंदौली के प्रतिष्ठित गोकुल मिष्ठान भंडार पर छापेमारी, छेना में मिली गंदगी व मक्खी,20 किलो छेना कराया नष्ट

Young Writer, Chandauli: चंदौली। इस दीपावली मिठाई में मिलावट करने व गुणवत्ता के इतर ग्राहकों को मिष्ठान बेचने वाले दुकानों की खैर नहीं है। खाद्य एवं औषधी विभाग मिठाई व खाने-पीने की अन्य दुकानों पर पैनी नजर बनाए हुए है और लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में खाद्य एवं औषधी विभाग ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर दीपावली, गोवर्धन पूजा व भैया दूज पर्व के मद्देनजर अभियान चलाया। इस दौरान जिला मुख्यालय की प्रतिष्ठिन मिठाई की दुकान गोकुल मिष्ठान भंडार पर छापेमारी में की, जहां अधिकारियों की टीम ने छेना की मिठाई में गंगदी व मक्खियों को पड़ा हुआ पाया।

बालाजी स्वीट्स हाउस से 
मिठाइयों के सैम्पल लेती टीम।
बालाजी स्वीट्स हाउस से मिठाइयों के सैम्पल लेती टीम।

इससे नाराज खाद्य एवं औषधी विभाग की टीम ने मौके पर गोकुल मिष्ठान भण्डार द्वारा तैयार किए गए 20 किलो छेना की मिठाई को नष्ट कराया। साथ ही मिठाई व खाने-पीने की चीजों को बनाते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिए जाने की चेतावनी भी दी। खाद्य एवं औषधी विभाग की इस कार्यवाही से जिला मुख्यालय पर संचालित मिष्ठान विक्रेताओं में हडकंप की स्थिति रही और वे अपनी-अपनी दुकानों व प्रतिष्ठानों पर सफाई व्यवस्था को चुस्त करने के साथ ही बासी मिठाइयों को हटाने हुए नजर आए।

इसके अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की ओर से उप जिलाधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह के नेतृत्व में सदर क्षेत्र में अभियान चला कर सद्गुरु स्वीट हाउस व बालाजी स्वीट हाउस से रसगुल्ला, पनीर, मिल्क केक, रंगीन बर्फी इत्यादि के नमूनों का संकलन कर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक को प्रेषित किया गया। विभाग की ओर से आम जनमानस से अनुरोध किया गया कि दुकानों पर बिक रही रंगीन मिठाइयों का सेवन करने से परहेज करें। मिठाइयां देखकर ही खरीदें और जहां पर खोया मिठाई पनीर व अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट का संदेह हो तो इसकी सूचना मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मोबाइल नंबर 8887890254 पर दे सकते हैं। मिलावट के विरुद्ध यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार, लालजीत यादव, मनोज कुमार, गणपति पाठक खाद्य सहायक उपस्थित थे।

CMO Chandauli ने कार्य में लापरवाही पर 15 चिकित्सकों को जारी किया चेतावनी पत्र

नोटिस

Young Writer, Health Department News: चंदौली जनपद में तैनात चिकित्सकों की ओर से चिकित्सा कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के मामला आने पर सीएमओ डा. वाईके राय ने 15 चिकित्सकों चेतावनी जारी किया है। चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में कार्य में लापरवाही बढ़ती गई तो इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जनपद के Ayushman Arogya Mandir के प्रभारी गांव में ही लोगों की स्वास्थ्य सेवा बेहतर बनाने चिकित्सकों की तैनाती की गई है। जहां गांव में टेली मेडिसिन के माध्यम से रोगियों को समुचित सुविधा दिए जाने के दौरान कई डॉक्टरों द्वारा कॉल नहीं उठाने व टेली मेडिसिन के द्वारा सुविधा नहीं दिए जाने को लेकर शिकायत के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.वाईके राय ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही इसे गंभीरता से लेते हुए 15 चिकित्सकों के खिलाफ चेतावनी पत्र जारी किया है। कहा कि भविष्य में सुधार नहीं हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

CMO Chandauli ने कहा कि जनपद के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आने वाले मरीजों को टेली मेडिसिन के माध्यम से उनकी चिकित्सा करनी है। जिसमें 15 चिकित्सकों द्वारा सार्थक सहयोग नहीं किया जा रहा था। शिकायत के बाद उनकी सूची बनाकर उन्हें चेतावनी पत्र जारी किया गया है। अगर भविष्य में कार्य में सुधार नहीं हुआ तो वेतन रोकने सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी।

School News: धनाभाव के कारण बसनी विद्यालय का निर्माण अधर में लटका

आधा-अधूरा निर्मित बसनी विद्यालय का भवन।
आधा-अधूरा निर्मित बसनी विद्यालय का भवन।

Young Writer, Chandauli: उच्च प्राथमिक विद्यालय बसनी में नवनिर्मित भवन की तीन कमरों की दूसरी किस्त नहीं आने के कारण लगभग छह महीने से निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। जबकि बच्चों का पठन-पाठन अन्यत्र विद्यालयों में संचालित हो रहा है। इससे बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। उच्च प्राथमिक विद्यालय बसनी में कुल 136 बच्चे पठन-पाठन कर रहे हैं। उक्त विद्यालय में चार अध्यापक व एक अनुदेशक नियुक्त किए गए हैं।
विद्यालय का भवन जर्जर होने के कारण नए भवन का निर्माण पिछले नवंबर से ही कराया जा रहा है। लेकिन भवन का निर्माण छत तक पहुंचाने के बाद दूसरी किस्त मार्च के बाद से नहीं आने के कार्य अधर में लटका हुआ है। जबकि इसके बच्चे प्राथमिक विद्यालय गंजबसनी द्वितीय के कक्षाओं में पठन पाठन करने को मजबूर है। इसके साथ-साथ प्राथमिक विद्यालय अमडा, कंपोजिट विद्यालय सकलडीहा का भी दूसरी किस्त नहीं आने के कारण भवन निर्माण अधर में लटका हुआ है। जिससे बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। इसको लेकर श्याम बिहारी, केदार यादव ,राजेंद्र पाल, वंश नारायण यादव, कमली देवी सहित तमाम अभिभावकों ने इसको लेकर रोष व्यक्त किया। इस संबंध में पूछे जाने पर जेई मोसिन खान ने बताया कि दूसरी किस्त के लिए शासन को लेटर भेजा गया है। संभवतः दीपावली बाद दूसरी किस्त भी उपलब्ध हो जाएगी।

Shahabganj CHC: अस्पताल संचालन को लेकर डीएम से मिले भाकियू नेता

Chandauli कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते भाकियू के नेता।
Chandauli कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते भाकियू के नेता।

Shahabganj CHC अस्पताल शुरू नहीं होने पर जन आंदोलन की दी चेतावनी

Young Writer, चंदौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष सतीश चौहान के नेतृत्व में गुरुवार को जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे से मिला। इस दौरान शहाबगंज में 2009 से निर्माणाधीन 32 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को पूर्ण किए जाने का मुद्दा उठाया। मांग किया कि उक्त अस्पताल को जल्द से जल्द संचालित कर उसे आमजन को समर्पित किया जाए।

इस दौरान भाकियू टिकैत के मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने कहा कि सहाबगंज ब्लाक एक पिछड़ा ब्लाक है। अभी तक 2 लाख आबादी के उपर सहाबगंज में मात्र 2 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अच्छी सुविधा के नाम पर चल रहा है। जनता की जायज मांग पर उस समय की प्रदेश सरकार ने 32 बेड का एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात ब्लाक की जनता को दिया। 2009 में इसका निर्माण भी शुरू हुआ। दो साल यानी 2011 में दो मंजिला इमारत तक का काम भी हो गया। लेकिन खिड़की, दरवाजे और कुछ लेंटर का काम यानी  30 प्रतिशत काम बाकी है। पर उसके बाद आज तक उसपर न ही कोई काम शुरू हुआ, और न ही कोई चिकित्सीय सुविधा शुरू हुई। ब्लाक के नागरिक दर बदर चक्कर काट रहें है। इस हस्स्पिटल के न बनने से प्राइवेट हॉस्पिटलों की चांदी कट रही है। अगर उक्त अस्पताल शुरू हो जाए तो लोगों को फायदा होगा।

जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने  चेताया कि प्रशासन, शासन से जल्द पत्राचार कर इसकी प्रगति रिपोर्ट से संगठन को अवगत करवाये। अगर प्रशासन ने कोई सकारात्मक पहल नहीं शुरू की तो एक महीने बाद संगठन के आह्वान पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता, ब्यापार मंडल, छात्र, किसान मजदूर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। क्योंकि मामला आम जनता से जुड़ा हुआ है। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। प्रतिनिधि मंडल में मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी, जिला मंत्री भोलई, जिला मीडिया प्रभारी आनंद मौर्या,चकिया तहसील अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह,सदर कन्हैया, मुगलसराय अलाउद्दीन, झब्बू सोनकर, प्रभाकर मौर्या, जीउत, विनोद चौहान, डॉ राजीव मौर्या उपस्थित रहे।

दो राज्यों की पुलिस करेगी बॉर्डर पर ज्वाईंट ऑपरेशन, शराब तस्करों व पराधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाए जाने के लिए बनाई गई योजना


चंदौली। बिहार राज्य के रामगढ़ विधान सभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे व कैमूर पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा द्वारा अपने मातहतों संग पुलिस लाईन में बैठक किया गया। बैठक में नेशनल हाइवे-2 का इस्तेमाल कर अवैध मादक पदार्थ, शराब, गौवंशों की तस्करी करने वाले अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाए जाने के लिए योजना बनाई गई।

इस दौरान एसपी ने कहा कि कैमुर बिहार पुलिस व चंदौली जिले की पुलिस टीम द्वारा आगामी चुनाव के दृष्टिगत ज्वाईंट टीम बनाकर एक साथ चेकिंग की जाएगी। साथ ही विभिन्न राज्यों से सस्ते दामों पर शराब खरीदकर तस्करी करने वाले अपराधियों को चिन्हित कर कार्यवाही की जाएगी। बार्डर स्थिति शराब के ठेकों पर अत्यधिक मात्रा में खरीददारी करने वाले व्यक्तियों की पहचान किया जाएगा। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही किया जाएगा। बैठक में सीओ राजेश कुमार राय, राजीव सिसौदिया, कृष्ण मुरारी शर्मा, प्रदीप कुमार, एसडीपीओ मोहनिया बिहार, गीरीश कुमार, दुर्गावती थाना प्रभारी सुभाष चन्द्र, जिला आबकारी अधिकारी, प्रभारी चुनाव सेल, थानाप्रभारी मौजूद रहे।

Chandauli:एएसपी ने व्यापारियों संग पुलिस लाइन में की बैठक,बोले सड़क व बाजार में अवैध अतिक्रमण न करें व्यापारी



चंदौली। आगामी धनतेरस व दीपावली आदि त्यौहार के दृष्टिगत एसपी आदित्य लांग्हे, के निर्देशन में गुरुवार को एएसपी विनय कुमार सिंह ने पुलिस लाइन चन्दौली में व्यापारिक संगठन के पदाधिकारियों और व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी धनतेरस और दीपावली त्योहार पर व्यापारिक प्रतिष्ठान के आस पास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। वहीं आगामी त्योहारों के दौरान अतिक्रमण और जाम से निजात की रणनीति बनी।
अपर पुलिस अधीक्षक सदर ने व्यापारियों को प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सड़कों के सामने खड़े होने वाले दुकानदारों व ग्राहकों के वाहनों की वजह से फुटपाथ से आवागमन में पैदल राहगीरों को समस्या होती है। इसको लेकर व्यापारिक पदाधिकारियों से वार्ता की गई। दुकानदारों से सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ ही पुलिस और पिकेट की ड्यूटी लगवाने के बाबत चर्चा हुई। दुकानों के सामने फुटपाथ पर लगने वाली दुकानों व अतिक्रमण को लेकर रणनीति बनी। उन्होंने बताया कि धनतेरस और दीपावली पर सर्राफा दुकानों पर विशेष नजर रखी जाएगी। पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की जाएगी। वहीं गश्त और निगरानी की जाएगी, ताकि कोई अप्रिय घटना न होने पाए। बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सदर ने व्यापारियों से बैंक संबंधी लेनदेन के दौरान सावधानी बरतते हुए मोटी रकम को जमा कराने के लिए पुलिस को जानकारी देने का सुझाव दिया, जिसके चलते पुलिस सुरक्षा में व्यापारी की रकम बैंक में सुरक्षित जमा हो सके। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा की आने वाले त्यौहार ’धनतेरस एवं दीपावली’ पर बाजारो में काफी भीड़ होती है इसलिये सभी छोटे बड़े बाजारो में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए। पुलिस की अतिरिक्त सुरक्षा लगाने की माँग प्रशासन से की जिससे आम नागरिकों की एवं व्यापारियों की सुरक्षा मुकम्मल हो सके और साथ ही त्योहारों पर बाजारो में महिलाये काफी संख्या खरीददारी करने के लिऐ घर से बाहर निकलती है इसलिये उनकी सुरक्षा के लिऐ बाजारो में एन्टी रोमियो दस्ते को सक्रिय रखने की जरूरत है जिससे कानून व्यवस्था बनी रहे और अराजक तत्वों का पलायन हो। साथ ही बाजारो में यातायात व्यवस्था को चुस्त और दुरुस्त रखने की मांग प्रशासन से की। बैठक में राकेश मोदनवाल, प्रदीप कुमार,गुरदीप सिंह, शंकर गुप्ता, गुलाब साहू,कृष्णा सेठ, सन्तोष जायसवाल, अवतार सिह, सतीश गुप्ता, सहदुआर प्रधान, जुनेद अंसारी, डिम्पल तिवारी,देवेंद्र कुशवाहा, माधव सेठ आदि उपस्थित थे।

Chandauli
broken clouds
24.5 ° C
24.5 °
24.5 °
87 %
2kmh
72 %
Sun
31 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
32 °
Verified by MonsterInsights