35.4 C
Chandauli
Saturday, June 27, 2026

Buy now

Home Blog Page 156

Eid-Milad Un Nabi : Chandauli में अकीदत व एहतराम के साथ निकला बरावफात का जुलूस

बिछियां गांव से बरावफात पर जुलूस निकालते मुस्लिम बंधु।
बिछियां गांव से बरावफात पर जुलूस निकालते मुस्लिम बंधु।

Young Writer, चंदौली। हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिन या जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुस्लिम बाहुल्य इलाकों को इस्लामिक झंडे व झालरों से सजाया गया था। इसके साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मुस्लिम बंधुओं ने मुहम्मद साहब के सुन्नतों को अपने जीवन में उतारने और उसके अनुरूप अपना जीवन जीने का संकल्प लिया। इस मौके पर जनपद में जगह-जगह गाजे-बाजे के जुलूस भी निकाला और मुहम्मद साहब को याद किया।

इसी कड़ी में चंदौली मुख्यालय पर जुलुस मे सभी मुस्लिम समाज के लोग नए नए परिधानों मे सजकर हांथो मे इस्लामिक धर्म झंडे को लिए पूरे नगर मे नातिया कलाम, हुज़ूर की आमद मरहबा-सरकार की आमद मरहबा-हिंदुस्तान जिंदाबाद-हिंदुस्तान मेरी शान और नारे तकबीर अल्लाहु अकबर की सदा से पूरा नगर गूंज उठा वही इस अवसर पर गंगा जमुनी तहजीब के तहत हिन्दू भाइयों ने शरबत वितरण कर पैगम्बर मोहम्मद के जन्मदिन की बधाई दिया। जुलुस बबुरी रोड से निकलकर शंकर मोड़ होते हुए इलिया रोड से पुनः बबुरी रोड पर आकर समाप्त हुआ। जुलुस में जिला प्रशासन से थाना प्रभारी गगनराज सिंह, कस्बा इंचार्ज दुर्गेश यादव मय फोर्स भीड़ और परिवहन को नियंत्रित रखा। वहीं बिछिया में भी मुस्लिम बंधुओं ने जुलूस निकाला और मुहम्मद साहब को याद किया।

शहाबगंज में बरावफात पर जुलूस निकालते मुस्मिल बंधु।
शहाबगंज में बरावफात पर जुलूस निकालते मुस्मिल बंधु।

शहाबगंज। हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिन जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार सोमवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। ईद मिलादुन्नबी के मुकद्दस मौके पर क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बारावफात का जुलूस गांजे-बाजे और लाव लश्कर के साथ निकाला गया। सैकड़ों की संख्या में जुलूस में शामिल लोग इस्लामी झंडे और तिरंगे झंडे को हाथ में लेकर श्सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाते चल रहे थे। क्षेत्र के मदरसा गरीब नवाज बड़गावां व खालिलिया साबिरिया गौसूल उलूम अरबिक पब्लिक स्कूल सिहोरिया गांव से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकला। इस अवसर पर उक्त जुलूस के माध्यम से बच्चों ने समाज को अमन-चैन का पैगाम दिया। इसी बीच युवाओं ने जगह-जगह रुक कर मोहम्मद साहब के नारे लगाए। जुलूस बड़गांवा, ठेकहां, सिहोरिया, शहाबगंज होते हुए शिवपुर इसरौलिया से भ्रमण कर पुनः अपने नियत स्थान पर पहुंचा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान कारी अली अकबर, जुनैद अहमद गुड्डू, हाफीज हसीब अहमद, मुस्लिम अंसारी, सबा परवीन, ज्ञानेश्वर यादव, महताब अहमद, अल्तजा हुसैन, पप्पू, सेगा आदि लोग मौजूद थे।

नियामताबाद क्षेत्र में बरावफात पर जुलूस निकालते मुस्लिम बंधु।
नियामताबाद क्षेत्र में बरावफात पर जुलूस निकालते मुस्लिम बंधु।

नियामताबाद। ब्लाक क्षेत्र से सोमवार को मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस निकाला गया। इसमें मुस्लिम समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। जुलूस के दौरान तकबीर अल्लाह हू अकबर हुजूर की आमद मरहबा जैसी सदाएं वातावरण में गूंजती रही। बता दे की पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की योम-ए पैदाइश पर ईद मिलादुन्नबी पर जगह-जगह जुलूस निकाला जाता है इसी क्रम में अंजुमन मख़दुमिया इस्लामियां इत्तेहादे मिल्लत कमेंटी मखदूमाबाद लौंदा, अलीनगर, शकूराबाद, मुगलसराय रोड, बहादुरपुर गांव से पड़ाव तक, दुल्हीपुर, मलोखर, हरिशंकरपुर, कुंडा कला, नाथूपुर, सेमरा, बसिला, दिग्गी, कठोरी, नसीरपुर पट्टन, रेमा गोधन, नकटी, तड़ियां, रेवसा गांव में सादगी के साथ निकला गया। इस अवसर पर खुर्शीद प्रधान, एहतेशाम अली, मुजिब मिल्की, सद्दाम हुसैन, साकिब, फैजान, साबरी, आजम, जियाउल हक, नखडू, इरशाद, अबुलेश, सलाहुद्दीन, गुड्डू, मोहम्मद अहमद, आजाद अहमद राजू, मोहम्मद इंसाफ, फैज अजीम, तारिक अली, केप्शी, तामसील अहमद मिल्की, नन्हे नेता, अब्बुबाबू,  हिसामुद्दीन पप्पू, सोहेल अहमद उपस्थित है।

कमालपुर। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सोमवार को बड़े ही अक़ीदत व एहतराम के साथ ईद-मिलादुन्नबी का पर्व मनाया गया जुलूस निकालकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस्लाम धर्म के प्रवर्तक पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइस का इजहार किया स इस जुलूस में प्रमुख रूप से ढोढ़ियां, नौरंगाबाद, इनायतपुर, जमुर्खा, हेतमपुर, पहाड़पुर व कमालपुर सहित दर्जनों गांवों के लोग शामिल रहें स मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों ने घरों एवं मस्जिदों में पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन पर कुरानख्वानी की और नियाज फातिहा कराया स मस्जिद व मोहल्लों में खूब रौनक रही घरों में विभिन्न तरह के पकवान बनाए गए तथा एक-दूसरे को मुबारकबाद से पर्व की बधाई दे रहें थे। इस अवसर पर गुफरान खान, अरशद प्रधान, डा.अब्दुल्लाह खान, सारिक खान , जावेद खान, इबरार खान, रेकाबुद्दीन खां, आजम खान, असरफ अंसारी, तज़म्मुल अंसारी, मजीद अंसारी, इरशाद अली, सलमान खान आदि लोंग उपस्थित थे।

डीडीयू नगर। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर पीडीडीयू नगर क्षेत्र में बड़े धूमधाम से जुलूस निकाला गया। इस धार्मिक जुलूस में मुस्लिम समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मोहम्मद साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जुलूस के दौरान तकबीर अल्लाह हू अकबर और हुजूर की आमद मरहबा जैसे उद्घोषों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस भव्य जुलूस में नगर के कसाब महल मिनारा मस्जिद से जुलूस निकाला गया जो काली महाल, मुस्लिम महल, शाहकुटी एल, सट्टी, जीटी रोड, धर्मशाला रोड होते हुए कसाब महल चौराहे पर पहुंचा जहां मुस्लिम महल गौसिया मस्जिद के इमाम फकीहूद्दीन साहब ने हुजूर साहब के बारे में तकरीर किया। इस भव्य आयोजन में प्रमुख रूप से मिनारा मस्जिद के मस्जिद हाफिज, मुमताज साहब हाफिज मुख्तार साहब, फहीमुद्दीन शोएब आलम इस फाजिल शादाब आलम, मोहम्मद कमरुद्दीन, तारिक अली, , तामसील अहमद मिल्की, नन्हे नेता, अब्बु बाबू उपस्थित रहे।

Chandauli:पुलिस ने डीएम ऑफिस के समीप दो चोरों को किया गिरफ्तार,सोने के आभूषण बरामद


चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर डीएम ऑफिस के समीप नेशनल हाईवे पर दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से पुलिस ने चोरी के एक सोने की चैन तीन अंगूठी बरामद कर दोनों को कोतवाली लें आई। और विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
दरसअल वाराणसी जिले के लंका शिवगंगा कालोनी निवासी डा. अंकित त्रिपाठी पं० कमलापति त्रिपाठी अस्पताल में चिकित्सक के पद तैनात हैं। जो जिला अस्पताल के बगल में प्रहलाद मौर्या के मकान मे किराये पर रह रहा थे। कुछ दिन की छुट्टी लेकर घर चले गए थे। इसी बीच रात को उनके दोस्त चिकित्सक का रुम को देखने आए तो रुम का ताला टूटा हुआ था। और समान सब बिखरा पड़ा था। चिकित्सक के मित्रो ने घटना की जानकारी मकान मालिक प्रहलाद मौर्या को दी मकान मालिक ने मौके पर पहुच कर तत्काल 112 नं0 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। चिकित्सक जब सुबह कमरे पर पहुचा तो उसके कमरे में रखे एक सोने की चैन, दो सोने अंगुठी, एक जोड़ी चाँदी का पायल, एक जोड़ा छररा चाँदी का एवं एक लैपटाप चोरी हो गया था। चिकित्सक ने इसकी लिखित तहरीर सदर कोतवाली में दी जिसमे पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन में जुट गई थी। सोमवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चिकित्सक के कमरे में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर वाराणसी की तरफ जा रहे हैं। जिन्हें पुलिस ने डीएम ऑफिस के समीप नेशनल हाईवे पर धर दबोचा जिनकी पहचान फुटिया गांव निवासी अश्विनी सिंह उर्फ पिंटू व अनुज उर्फ चिरंजीवी के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया। इस दौरान
उपनिरीक्षक दुर्गेश यादव, विजय कुमार इन्द्रजीत यादव मौजूद रहें।

बूथ स्तर पर युवाओं को जोड़ेगी यूथ कांग्रेस: अरुणेश सिंह


चंदौली। यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह के निर्देश पर प्रदेश महासचिव अरुणेश सिंह अन्नू व प्रदेश महासचिव एवं सहप्रभारी अनुराग मिश्रा की मौजूदगी में शनिवार को कांग्रेस कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य पर चर्चा हुई। इसके अलावा आने वाले विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों को चुनाव मैदान में उतारने को लेकर मंथन-चिंतन किया गया।


जनपद चंदौली में यूथ कांग्रेस ब्लॉक स्तर और न्याय पंचायत व बूथ स्तर पर युवाओं को जोड़ने का कार्य करने जा रही है। जिलाध्यक्ष माधवेंद्र मूर्ति ओझा ने बताया कि पहले ही जिला चंदौली के चारों विधानसभा की बैठक संपन्न हो चुकी है और सभी विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष के मनोनयन के साथ ही कमेटियों का गठन हो चुका है। अब आने वाले समय में यूथ कांग्रेस बूथ स्तर पर बैठक करने जा रही है। बैठक के माध्यम से युवाओं को कांग्रेस के विचारधारा से जोड़ने का कार्य करने जा रही है। कहा कि कमेटियों का गठन कर उन्हें सक्रिय बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है, ताकि आने वाले दिनों में यूथ कांग्रेस बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने में अपना योगदान दे सके। बैठक में प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस अरुणेश सिंह अन्नू, प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस संदीप दुबे, प्रदेश प्रवक्ता यूथ कांग्रेस श्रीवेंद्र मिश्रा, मोहम्मद गुफरान, विकाश खरवार, प्रकाश शर्मा, किशलय सिंह, राघवेन्द्र, रोहित कुमार, जितेंद्र मिश्रा, भोला खरवार, जय प्रकाश, अभिषेक, बबलू, फिरोज, किशन, आसिफ, आदित्य, अफरोज, विजय कुमार, अविनाश, लक्ष्मण, दिनेश आदि मौजूद रहे।

चंदौली टाउन में इतने घंटे ठप रहेगी विद्युत आपूर्ति,जाने क्या है वजह


चंदौली। 33/11 केवी चन्दौली पॉवर हाउस से निकलने वाले 11 केवी पोषक चंदौली टाउन-1 कचहरी के पास जर्जर एबी केबल को बदलने का कार्य किया जाना है। जिसके लिये सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक टाउन-1 फीडर की बिजली आपूर्ति बन्द रहेगी। यह जानकारी एसडीओ विद्युत विवेक मोहन श्रीवास्तव ने देते हुए बताया कि जर्जर केबल को बदलने व विद्युत संबंधित मरम्मत कार्य के मद्देनजर रविवार को सुबह 10 बजे टाउन-1 फीडर को बंद कर दिया जाएगा, लिहाजा चंदौली टाउन-1 फीडर से जुड़े उपभोक्ता बिजली आधारित अपने कामकाज को 10 बजे से पूर्ण करके असुविधा से बच सकते हैं।

लापरवाहीः Chahaniya में नाली खोदकर छोड़ने से आवागमन को लेकर बढ़ी परेशानी

Chahaniya में नाली निर्माण के लिए खोदकर छोड़ा गया गड्ढा।
Chahaniya में नाली निर्माण के लिए खोदकर छोड़ा गया गड्ढा।

गत एक माह से कस्बावासियों को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है
Young Writer, चहनियां।
कस्बा में बलुआ मार्ग पर नाली बनवाने के लिए गड्ढा खोदवाकर छोड़ दिया गया है। विगत एक माह से कस्बा के लोगों को परेशानियों के साथ धंधा भी चौपट हो रहा है।

चहनियां कस्बा में खण्डवारी देवी इंटर कालेज से सौ मीटर की दूरी पर पहले का बना नाली क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां नये नाली के निर्माण के लिए व्यापारियों के घरों व दुकानों के सामने नाली विगत एक माह पूर्व खोदकर छोड़ दिया गया है। एक तरफ लोगों को आने जाने के लिए परेशानियो का सामना तो करना ही पड़ रहा है ऊपर से व्यापार-धंधा भी चौपट हो रहा है।

कस्बावासियों का कहना है कि चन्दौली से चहनियां तीरगांवा तक हाइवे निर्माण में लापरवाही तो दिखाया ही जा रहा है। अब बलुआ मार्ग पर भी लोगो को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ नाली के लिए गढ्ढा तो खोदा ही गया है दूसरी तरफ इसमे से निकला मिट्टी सड़क के किनारे पटरी लेते हुए सड़क पर फैली है। सब्जी मंडी, इंटर कालेज व बलुआ पुल से वाराणसी जाने वालो की भीड़ से जाम लग जाता है। बारिश होने पर फिसलन भी हो जाती है। एक माह से लापरवाह बने हुए है। कस्बावासियों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुये इस समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग की है।

Scorpio से कर रहे थे पशु तस्करी‚ बलुआ पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोचा

बलुआ थाने में गिरफ्तार तस्कर के साथ पुलिस।
बलुआ थाने में गिरफ्तार तस्कर के साथ पुलिस।

Young Writer, Chahaniya: बलुआ पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान महेशपुर रानेपुर नहर पुलिया के पास से एक नही बल्कि चार गोवंश को एक स्कॉर्पियो से बरामद किया है। साथ ही एक शातिर गौ तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्यवाही एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर वाहन चेकिंग के दौरान की।

Balua Police ने चेकिंग के दौरान महेशपुर रानेपुर नहर पुलिया के पास से एक स्कार्पियो वाहन से चार गोवंश बरामद किया है। जिन्हें पशु तस्कर क्रूरता पूर्वक बिहार के रास्ते बंगाल ले जाने की फिराक में थे। पुलिस ने एक शातिर गौ तस्कर मेराज फारूकी (उम्र 35 वर्ष) को गिरफ्तार किया है, जो ग्राम जौहरगंज थाना सैदपुर जनपद गाज़ीपुर का निवासी बताया गया है। गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध चंदौली व गाजीपुर में लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक स्कॉर्पियो, चार गोवंश, एक कीपैड मोबाइल बरामद हुआ है।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर मेराज फारूकी ने बताया कि वह अपने सहयोगी मुकेश राम पुत्र अज्ञात निवासी मंसूरपुर थाना दुर्गावती बिहार व भोदल पुत्र अज्ञात निवासी बहरियाबाद जनपद गाजीपुर घूम-घूमकर गांवों से गोवंशों को खरीदकर एकत्र करते थे। फिर वाहन पर लादकर बिहार के रास्ते पश्विम बंगाल में ले जाकर वध हेतु अच्छे दामों पर बेच देते है, जिससे उनकी अच्छी आमदनी होती है। पुलिस टीम में बलुआ थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, उप निरीक्षक चंद्रप्रताप सिंह, उप निरीक्षक अनिल यादव, हेड कांस्टेबल सतेंद्र नाथ पाण्डेय, कांस्टेबल रामजी पाण्डेय, कांस्टेबल रोहित यादव शामिल रहे।

वामपंथी नेता Sitaram Yechury को विभिन्न दलों ने दी श्रद्धांजलि

बिछियां धरनास्थल पर सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि देते विभिन्न दलों के लोग।
बिछियां धरनास्थल पर सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि देते विभिन्न दलों के लोग।

Young Writer, Chandauli: बिछियां धरनास्थल पर आयोजित भाकपा माले के धरनास्थल पर शुक्रवार को जारी रहा। इस दौरान धरनास्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें भाकपा माले के दिवंगत महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भाकपा माले से विभिन्न दलों के राजनेता शामिल हुए और दिवंगत सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके व्यक्तित्व एवं संघर्षों पर प्रकाश डाला।

इस दौरान भाकपा-माले के राज्य कमेटी सदस्य शशिकांत सिंह ने कहा कि सीताराम येचुरी का इस दुनिया से जाना लोकतांत्रिक आंदोलन संघर्ष की आवाज का चले जाना है। उनके निधन से अपूरणीय क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। धरनास्थल पर श्रद्धांजलि देने वालों में सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव, बबलू सिंह, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, समाजवादी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष चंद्रभानु यादव के अलावा चंद्रिका यादव, धर्म पाल, कंचन देवी, शबनम, बबीता, सुनैना देवी, सविता देवी, किसान यूनियन के मणिदेव चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष सतीश चौहान, आनन्द कुमार, प्रभाकर मौर्य आदि लोग मौजूद रहे। संचालन अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष श्रवण कुशवाहा ने किया।

प्रादेशिक प्रशिक्षण से Kamalapati Tripathi की कर्मभूमि पर ऊर्जावान होगी ‘Congress’

पंडित कमलापति त्रिपाठी

चंदौली मुख्यालय पर शनिवार को पांच दिवसीय प्रशिक्षण का होगा आगाज
Young Writer, Congress News: कांग्रेस के तेवर हालिया दिनों में काफी बदले हैं। शीर्ष नेतृत्व के प्रति जनता के बढ़े भरोसे ने कांग्रेस के हौसले को मजबूती देने का काम किया है, जिसे कांग्रेस अब और निखारने व संवारने की दिशा में अग्रसर है। खासकर यूपी में कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियां पिछले कुछ वर्षों की तुलना में काफी बढ़ी हैं। शायद कांग्रेस यूपी में अपने खोए हुए जनाधार को सिर्फ से समेटते की रणनीति को अमलीजामा पहचाने की कोशिशों में हैं। उनके प्रयास, कार्यक्रम व आंदोलन सबकुछ इसी ओर इशारा कर रहे हैं। ऐसे में पंडित कमलापति त्रिपाठी की कर्मभूमि रही चंदौली भी लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस की राजनीति गतिविधियों से गुलजार नजर आएगी।

चंदौली जिला मुख्यालय पर 14 सितंबर को शुरू हो रहा कांग्रेस सेवादल का प्रादेशिक प्रशिक्षण पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें उद्घाटनकर्ता सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई के अलावा राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, सांसद इमरान मसूद, आराधना मिश्रा के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कांग्रेस के दिग्गज प्रोफेसर अवधेश प्रधान, प्रोफेसर सतीश राय, प्रोफेसर आनंद दीपायन, प्रोफेसर आरके मण्डल, प्रोफेसर क्षेमेन्द्र त्रिपाठी, प्रोफेसर अवधेश सिंह, डा. शार्दूल चौबे प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपनी सेवाएं देंगे। इसके पीछे मंशा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता बौद्धिक और शारीरिक रूप से सशक्त हो सके।

इस कार्यक्रम में अन्य जिलों के कांग्रेसियों का जमावड़ा होगा, जो सुबह 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक लगने वाली पाठशाला में राजनैतिक ज्ञान को अर्जित और आत्मार्पित करेंगे। कुल मिला पांच दिवसीय प्रशिक्षण से चंदौली जिला मुख्यालय सहित जनपद के कोने-कोने से आने वाले 300 से अधिक कांग्रेसी प्रशिक्षण की गाथा गाएंगे, जिससे यहां के माहौल में एक बार फिर कांग्रेस की राजनैतिक का रंग चढ़ना स्वाभाविक है। फिलहाल यह सब कुछ चुनावी तैयारियों में क्रम में किया जाना सुनिश्चित है, जैसा कि सेवादल के मुख्य संगठन डा. प्रमोद कुमार पांडेय अपनी प्रेस वार्ता में कह चुके हैं।
 

Inspection: Mughalsarai Tehsil के लिए DM Chandauli ने महेवा में देखी जमीन

मुगलसराय तहसील के लिए जमीन का निरीक्षण करते डीएम व एसडीएम।
मुगलसराय तहसील के लिए जमीन का निरीक्षण करते डीएम व एसडीएम।

Young Writer, Chandauli: चंदौली जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने शुक्रवार को मुगलसराय तहसील के लिए महेवा स्थित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मुगलसराय एसडीएम आलोक कुमार को निर्देशित किया कि यथाशीघ्र किसान से वार्ता कर जमीन अरेंज करें। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने एसडीएम को प्रपोजल तैयार कर भेजने का निर्देश दिया।

Mughalsarai एसडीएम आलोक कुमार ने महेवा स्थित जमीन एवं रास्ते की वर्तमान उपलब्धता के बारे में जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे को अवगत कराया। बताया कि अन्य जमीन की उपलब्धता के लिए किसानों एवं ग्राम प्रधान से वार्ता की जा रही है। किसान एवं ग्राम प्रधान द्वारा सहयोगात्मक रुख अपनाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने मंडी के लिए भी जमीन चिन्हित कर अग्रिम कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इस संबंध में एसडीएम द्वारा अवगत कराया गया कि गंगेहरा में जमीन तलाशी जा रही है। इस दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।

Diarrhea से बचाव के लिए साफ-सफाई का रखें ध्यान, पीए साफ पानी: डा.रविकांत

चिकित्साधिकारी डा.रविकांत सिंह।
डा.रविकांत सिंह।

Young Writer:

नियामताबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा.रविकांत सिंह ने बताया कि ब्लॉक के स्वास्थ्य कर्मी ग्रामीणों के बीच जाकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। डायरिया से रोकथाम व बचाव के लिए बार-बार हाथ धोएं और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा चाय, काफी, सोडा, चॉकलेट के सेवन से बचें। अच्छी तरह पका हुआ खाना खाएं और शुद्ध पानी पिए।

उन्होंने बताया कि डायरिया से बचाव हेतु प्रत्येक गांव में एएनएम सहित स्वास्थ्य कर्मचारी मिलकर साफ-सफाई हेतु ग्रामीणों को निर्देशित कर रहे हैं प्रत्येक गांव में स्वच्छता हेतु शपथ भी दिलाया जा रहा है। सितंबर माह पीड़ित सीजन है इस माह में डेंगू टाइफाइड मलेरिया आदि संक्रामक रोगों का भय बना रहता है। घर के अगल-बगल पानी का जमाव न होने दे जो भी पानी प्रयोग में हो उसको उबाल कर प्रयोग करें। डायरिया का प्रारंभिक लक्षण पतली दस्त होना, उल्टी आना, बहुत तेज दर्द होना, वजन कम होना आदि लक्षण हैं। प्रत्येक गांव में एएनएम व आशा बहनों द्वारा जानकारी होने पर नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर इलाज कराया जाता है उनके पास ओ आर एस किट पर्याप्त मात्रा में रहता है और खाने के लिए टेबलेट भी उपलब्ध रहता है स्थिति कंट्रोल में न होने पर ब्लॉक स्तरीय टीम तुरंत इलाज हेतु गांव को रवाना होती है।

Chandauli
clear sky
35.4 ° C
35.4 °
35.4 °
39 %
2.2kmh
8 %
Fri
33 °
Sat
44 °
Sun
41 °
Mon
43 °
Tue
40 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights