18.9 C
Chandauli
Sunday, March 22, 2026

Buy now

Home Blog Page 159

Chandauli:यातायात पुलिस 1033 वाहनों पर लगाया 20.93 लाख का जुर्माना,विशेष चेकिंग अभियान में 15 वाहनों को किया सीज


चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे पर प्रभारी निरीक्षक यातायात सुरेन्द्र यादव मय यातायात टीम द्वारा विगत 04 दिनों में जनपद में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना शीटबेल्ट, तीन सवारी व यातायात नियमों का उल्ल्घन करने वाले, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट न लगाये जाने पर कुल 1013 वाहनों का चालान किया। साथ ही 20.93 लाख का जुर्माना अधिरोपित किया गया, वहीं 15 वाहनों को सीज करने की कार्यवाही की गयी। पुलिस द्वारा प्रमुख चौराहों पर यातायात अपराधों के विरूद्ध विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों के पालन के लिये जागरुक किया गया।
एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में जनपद के प्रमुख चौराहों तिराहों व सार्वजनिक मार्गाें पर लगातार भ्रमणशील रही। यातायात पुलिस चंदौली द्वारा यातायात नियमों के पालन के लिये सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरुक किया गया। साथ ही आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पालन करने के लिए प्रेरित किया। बताया कि नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने अवयस्क को वाहन न चलाने देने सीट बेल्ट का प्रयोग करने दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया। अवगत कराया कि सीटबेल्ट व दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा विगत चार दिवसीय कार्रवाई के दौरान 1033 वाहन का चालान करते हुए 15 वाहनों को सीज कर दिया।
1 मांगने पर लाइसेंस ना देना-30
2 वाहन चलाते समय मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण का प्रयोग -5
3 बिना हेलमेट-537
4 खतरनाक ढंग से वाहन चलाने पर-38
5 मोटरसाइकिल पर तीन सवारी-82
6 नो पार्किंग-244
7 गलत नम्बर प्लेट-40
8 लाइसेंस ना होना-16
9 गलत दिशा में वाहन चलाना-110
10 बिना शीटबेल्ट-19
11 बिना फिटनेस-33

Chandauli:सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम


चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक अनियंत्रित बाइक सवार युवक डिवाइडर से टकरा गया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल युवक से शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं युवक के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया
बताते हैं कि दुधारी गांव निवासी रामकृत का 20 वर्षीय पुत्र बेचन नौबतपुर से चंदौली किसी काम से आ रहा था जैसे ही वो थाने के पीछे नेशनल हाईवे के समीप पहुचा की अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। और युवक डिवाइडर से टकरा गया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर जुटे आस पास के लोगो के घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष मुकेश कुमार तिवारी ने बताया कि सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

Tiranga Yatra: BJP Leader Suryamuni Tiwari ने की तिरंगा यात्रा की अगुवाई

सकलडीहा में तिरंगा यात्रा की अगुवाई करते भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी।
सकलडीहा में तिरंगा यात्रा की अगुवाई करते भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी।

Young Writer, सकलडीहा। सकलडीहा बाजार में भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में युवाओं ने मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान हाथों में तिरंगा लेकर निकले युवाओं ने लोगों में देश प्रेम का जज्बा जगाने का काम किया। इसके पूर्व सघन तिराहा से तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई।

मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। तिरंगा यात्रा नगर भ्रमण करते हुए सकलडीहा दुर्गा माता मंदिर पर आकर समाप्त हुई। तत्पश्चात भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने शहीदों के जोश व हौसले के साथ बहादुरी के कार्यों को गिनाया। कहा कि तिरंगा यात्रा शहीदों के नमन के साथ-साथ लोगों को देश की आजादी के गौरवशाली इतिहास की याद दिलाने के लिए है। सकलडीहा की धरती आजादी के उस आंदोलन की गवाह है। कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री भाजयुमो भानु चौहान, आशीष रघुवंशी, विकास सिंह, कुलदीप चौहान, मोनू पाण्डेय, घनश्याम तिवारी, अक्षय राजभर, जुलूम तिवारी, संतोष कुमार,मेहताब अली, नीरज कुशवाहा, सूरज पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।

Chandauli:डीपीआरओ ने टिमिलपुरा के सफाई कर्मी को किया निलंबित,मचा हड़कंप


चंदौली। एडीओ पंचायत सकलडीहा ने टिमिलपुरा में तैनात सफाई कर्मी सुरेन्द्र चौहान के निलंबन की संस्तुति की गई है। जिसे संज्ञान में लेते हुए डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने टिमिलपुरा के सफाई कर्मी को ग्राम पंचायत में छह माह से साफ-सफाई का कार्य न करने, गांव में गैरहाजिर रहने व उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में तत्काल निलंबित कर दिया।
उन्होंने बताया कि निलम्बन की अवधि में सुरेन्द्र चौहान सफाई कर्मी को वित्तीय नियम संग्रह खण्ड- 2 भाग दो से 4 के मूल नियम-53 के प्राविधानों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि अर्द्धवेतन पर देय अवकाश वेतन के राशि के बराबर देय होगी। कहा कि उक्त मदों का भुगतान तभी किया जायेगा जब सुरेन्द्र चौहान सफाई कर्मी इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें कि वह किसी अन्य सेवायोजन व व्यवसाय में नहीं लगे है। सफाई कर्मी सुरेन्द्र चौहान के विभागीय अनुशासनिक कार्यवाही में अपर जिला पंचायत राज अधिकारी चन्दौली को जांच अधिकारी बनाया जाता है। जांच अधिकारी एक पक्ष के भीतर आरोप पत्र गठित कर अधोहस्ताक्षरी से अनुमोदित करवाकर अपचारी कर्मचारी को उपलब्ध करायेंगे तथा निलम्बन की अवधि मंे सफाई कर्मी सुरेन्द्र चौहान को विकास खण्ड बरहनी चन्दौली से सम्बद्ध किया जाता है।

Chandauli:पुलिस ने पिकअप में पकड़ा 934.92 लीटर अवैध शराब,वाहन पर नबंर प्लेटो की अदला-बदली कर तस्करी करता था तस्कर


चंदौली। कंदवा पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बिहार सीमा से सटे ककरैत पुलिस चेक पोस्ट के समीप एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से पुलिस ने 934.92 लीटर शराब बरामद कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया उक्त मामले का खुलासा सीओ सदर राजेश कुमार राय ने पुलिस लाइन में किया।

इस दौरान उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी हरिनारायण पटेल पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप में भारी संख्या में अवैध शराब होने की संभावना है। जो जमनिया-गाजीपुर से थाना कंदवा होते हुए बिहार जाने वाला है। उक्त सूचना पर कंदवा व स्वाट सर्विलांस टीम में ककरैत पुलिस चेकपोस्ट के पास नहर पुलिया पर घेरे बंदी कर दिया। तभी एक पिकअप आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर चेक किया तो उसमें सब्जी के कैरेट रखे गए थे। पुलिस टीम द्वारा सब्जी के कैरेट को हटाकर देखा गया। तो पॉलिथिन के नीचे 106 पेटी विभिन्न ब्रांडो की अंग्रेजी शराब लगभग 934.92 लीटर बरामद की गयी। तस्कर ने बताया गया कि उक्त शराब को वह हरियाणा से खरीदकर बिहार राज्य ले जाकर ऊँचे दामों में विक्रय करता है। पुलिस को चकमा देने के लिए नबंर प्लेटो की अदला बदली कर तस्करी के घटना को अंजाम देता है। जयपुर राजस्थान निवासी शराब तस्कर राहुल सिंह को विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया गया है।

Chandauli:चलती ट्रेन पर सवार होते समय यात्री के हाथ से छुटा हैंडल,पचास मीटर तक घिसटता रहा युवक जीआरपी पुलिस की तत्परता से बची जान

डीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरातफरी मच गई। जब चलती ट्रेन पर सवार होते समय यात्री का हाथ हैंडल से छूट गया। वह लगभग पचास मीटर तक घिसटता रहा। यह देख कर जीआरपी कर्मियों ने दौड़ कर यात्री को संभाला और उसकी जान बचाई।
नई दिल्ली से मालदा टाउन जा रही मालदा टाउन एक्सप्रेस सोमवार की सुबह अपने निर्धारित समय 9.15 बजे से दो घंटे की देरी से 11.09 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची। इस बीच एसी कोच बी-3 कोच से एक यात्री पानी लेने के लिए नीचे उतरा। वह पानी लेकर ट्रेन पर सवार होता इससे पहले ही ट्रेन चल दी। वह चलती ट्रेन पर चढ़ने लगा। इसी बीच उसका एक हाथ हैंडल से छूट गया और अनियंत्रित होने के कारण वह गिरने लगा। एक हाथ से हैंडल पकड़े होने के कारण वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच घिस्सिने लगा। लगभग पचास मीटर तक वह घिसटता रहा। इस बीच एसआई मुन्ना लाल और कांस्टेबल विनय प्रताप सिंह की नजर पड़ी। तभी दोनों ने दौड़ लगाई और किसी तरह यात्री को पकड़ कर ट्रेन पर चढ़ाया, जिससे उसकी जान बच सकी। जीआरपी के इस प्रयास की सराहना हो रही है।

Chandauli:संदिग्ध परिस्थिति में महिला ने कुँए में लगाई छलांग,लोगो ने रस्सी व टेबल के सहारे रेस्क्यू कर निकाला बाहर


चंदौली। नगर के वार्ड नंबर आठ आजाद नगर पुरानी बाजार में स्थित संतोषी माता मंदिर के कुएं में एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में छलांग लग दी। घटना को देख आस पास के लोगो में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने रस्ती व टेबल के सहारे एक घंटा रेस्क्यू कर महिला को कुएं से बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसका इलाज़ चल रहा है।


बाबते है कि पुरानी बाजार वार्ड नंबर आठ आजाद नगर निवासी सोहन केशरी की पत्नी गीता देवी 70 संदिग्ध परिस्थिति में घर के सामने बने संतोषी माता मंदिर में स्थापित कुएं में छलांग लगा दी। घटना को देख आस पास की महिलाएं शोर मचाने लगी महिलाओं की आवाज सुनकर मौके पर लोगो की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान महिला को कुँए के अंदर देख वहा मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगो ने तत्काल रस्सी व टेबल के सहारे एक घंटा रेस्क्यू कर महिला को कुँए से बाहर निकाला। और जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उनका इलाज़ चल रहा है।
इनसेट…..
रेस्क्यू के बाद पहुची पुलिस
चंदौली। पुरानी बाजार स्थित संतोषी माता मंदिर के कुएं में गिरी महिला को देख लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी 112 पुलिस को दी लेकिन लोगो के रेस्क्यू के बाद डायल 112 नंबर की पुलिस घटनास्थल पर पहुची जिसको लेकर वहा मौजूद लोगों ने पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया।

जिला व्यापार मंडल की बैठक में पदाधिकारियों का हुआ चयन,जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी ने कहा उत्पीड़न करने वालो का डटकर विरोध करें व्यापारी

चकिया। जिला व्यापार मंडल कि एक बैठक सोमवार को चकिया बाजार में सम्पन्न हुआ। और संगठन को मजबूत बनाने के लिए विस्तार से चर्चा की गईं। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने राजदारी व कोइलाराव हनुमानजी में पौधरोपण कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने चकिया नगर के व्यापारी अरविंद मोदनवाल एवं अजय गुप्ता को जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप मे मनोनीत किया। साथ ही लकी जायसवाल को अध्यक्ष उमेश गुप्ता को महामंत्री तथा किशन श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया।

जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी ने कहा की सभी पदाधिकारीयो एवं व्यापारियों की एकजुटता का ही परिणाम है। की जिले भर में व्यापार मण्डल ने अपनी एक अलग पहचान बना रखी है। सभी व्यापारी एकजुट होकर अपने बाजारों मे उत्पीड़न करने वालो का डटकर विरोध करे। जिले का व्यापार मण्डल सभी पदाधिकारियों के सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष कर रहा है। और साथ ही व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने का कार्य भी कर रहा है। कहा की संगठन सदैव व्यापारियों के हितो के लिये संघर्ष करने कार्य किया है। आप सभी पदाधिकारीयो को जब भी जरूरत पड़ेगी संगठन हमेशा आप ल की सेवा में खड़ा रहेगा। इस दौरान जिला संगठन मंत्री आलोक जायसवाल,प्रदेश संगठन मंत्री अशोक केशरी, जिला महामंत्री राकेश मोदनवाल नगर अध्यक्ष मोहन वर्मा,अवतार सिंह, चंदेश्वर जायसवाल,देश दीप मित्तल, विजय विश्वकर्मा,कैलाश जायसवाल,प्रभात गुप्ता,सुजीत जायसवाल,विजय् वर्मा,केशरीनंदन रवि गुप्ता,संदीप गुप्ता, महमूद आलम, राजकुमार मोदनवाल,गोपाल गुप्ता, राहुल्, जायसवाल,आशीस मोदनवाल,प्यारेलाल सोनकर, अभिमन्यू प्रजापति,प्रदीप कुमार,शिवकुमार,शंकर गुप्ता,भगवान दास, पंकज प्रसून पाण्डेय,भानु यादव,हनुमान चौरसिया, गुलाब चंद्र केशरी, कुंदन चौहान,सुशील जायसवाल, मुरारीलाल,अंकित जायसवाल,उमेश गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता,गनेश वर्मा,अक्षय वर्मा,चन्दन सेठ,रमेश मौर्य,गुलाम गौस,जुनेद अंसारी,सलमान खान,राजकुमार पाल,लालसाहब,जब्बार खा,नितिन जायसवाल,सुनील गुप्ता,रामबली केशरी,कैलाश यादव,भगवती तिवारी,राजेंद्र सिंह,अमरचंद्र जायसवाल,राजीव अग्रहरी,अरविन्द वर्मा,अशोक मौर्य,दीपक त्रिसुलिया,राजवीर अग्रहरी, सत्यप्रकाश जायसवाल,यस फाजिल, अखिलेशजायसवाल, चंद्रप्रकाश शर्मा,निखिल सेठ,मयंक जायसवाल,राजकुमार जायसवाल,रामलाल वर्मा,हृदय नारायण वर्मा,मोनू सेठ,राजेश गुप्ता,विनय राम,अमरनाथ गुप्ता, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Piramal Foundation के प्रशिक्षण में शिक्षकों को दी गई Project Chhalaang की जानकारी

बिसौरी प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी।
बिसौरी प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी।

प्राथमिक विद्यालय बिसौरी में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आगाज

Young Writer, चंदौली। ईएलएमएस एवं पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से उत्तर प्रदेश के आकांक्षी जनपद चंदौली में छलांग प्रोजेक्ट के तहत जन सहयोग संस्थान (Jan Sahayog Sansthan) द्वारा दो दिवसीय द्वितीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक विद्यालय बिसौरी में किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में सदर ब्लॉक के 25 विद्यालयों के अध्यापक और अध्यापिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में आए हुए सभी शिक्षकों का संस्था प्रमुख अजीत कुमार सोनी द्वारा स्वागत किया गया।

इसके बाद Chandauli जनपद में द्वारा चलाये जा रहे छलांग कार्यक्रम के बारे में शिक्षकों से सबसे पहले अनुभव पूछे गए, जिसमें अध्यापकों ने बताया कि कार्यक्रम के चलने से स्कूल के बच्चों का ठहराव और अधिक संख्या में आना सुनिश्चित हुआ है। Jan Sahayog Sansthan के प्रोग्राम मैनेजर द्वारा छलांग कार्यक्रम में फेज-1 प्रशिक्षण के दौरान की गतिविधियों को दोहराया गया। बताया कि प्रशिक्षण में अध्यापकों को छलांग कार्यक्रम के अंतर्गत खेल मेला एवं खेल उत्सव के विषय में विस्तार जानकारी दी गयी है, जिससे वह अपने विद्यालय में कार्यक्रम के दौरान हमारी टीम का पूरा सहयोग कर सके। खेल मेला प्रत्येक सप्ताह प्रत्येक स्कूल में एक दिन किया जायेगा। इसके बाद चयनित सभी 50 विद्यालयों के मध्य खेल उत्सव किया जायेगा।

अध्यापकों ने बताया कि बच्चे रुचि के साथ के शारीरिक शिक्षा गतिविधि एवं खेल का आनन्द लेते है। जिसमें उनका शारीरिक, मानसिक सामाजिक, भावनात्मक, विकास होता है। छलांग कार्यक्रम के अंतर्गत कराये जाने वाले खेल से बच्चों में क्षमता संवर्धन करना हमारा प्रयास है। बताया कि बच्चे खेल के क्षेत्र में भी करियर बना सकते है। अभिभावक उन्हें मौका दे, जिससे वह अपने भविष्य को उज्जवल बना सके। इस अवसर पर फील्ड को-ऑडिनेटर मैनुद्दीन अंसारी, प्रेम मौर्या, प्रज्ञानिधि गुप्ता, अंकित सिंह ने प्रशिक्षण के विभिन्न आयाम प्रायोजित किये। इस अवसर पर अनुष्का पाण्डेय, जन सहयोग संस्थान अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी, अंबुज मौर्य मौजूद रहे।

Shikshamitra News: सहायक अध्यापक पद पर समायोजित कर शिक्षामित्र का सम्मान लौटाए यूपी सरकार

Chandauli BSA दफ्तर के बाहर मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते शिक्षामित्र।
Chandauli BSA दफ्तर के बाहर मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते शिक्षामित्र।

Young Writer, चंदौली। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन जिला इकाई की ओर से सोमवार को शिक्षामित्रों ने मानदेय वृद्धि सहित अन्य मुद्दों को लेकर जिला बेसिक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षामित्र ने जमकर नारेबाजी की और अंत मे मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्रीय मांग पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीप्रकाश सिंह को सौपा।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष विजय श्याम तिवारी ने कहा कि विगत सात वर्षों से शिक्षामित्र का मानदेय में कोई वृद्धि नहीं की गई है। महंगाई की दौर में शिक्षामित्र अपने परिवार का भरण-पोषण अल्प मानदेय में नहीं कर पा रहे है। हालात ऐसे हैं कि प्राथमिक शिक्षा की नींव को मजबूती प्रदान करने वाले प्रदेश के शिक्षामित्र आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कहा कि हमारी प्रमुख मांग अध्यादेश के माध्यम से शिक्षामित्र को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किया जाए। प्रक्रिया पूर्ण होने तक समान कार्य के लिए समान वेतन व सामान सुविधा प्रदान की जाए।

जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षामित्र की मांगों पर तत्काल विचार करते हुए शिक्षामित्र का सम्मान वापस करें। अगर प्रदेश सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है तो शिक्षामित्र दिवस होकर 5 सितंबर को विशाल समूह के साथ लखनऊ कुच करेंगे। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष उमेश कुमार दुबे, जिला मंत्री चंद्रशेखर राय, श्याम सुंदर सिंह, सफल सिंह, कृपानंद यादव, महानंद, परमानंद यादव, शिवेंद्र मिश्रा, रमेश कुमार, अशोक कुमार, गौरी शंकर चौबे, रामभरोस राम, अवध यादव, भगवान सिंह,योगेंद्र कुमार सिंह, ईश्वर चंद्र पांडेय, अर्चना व अनीता उपस्थित रही।

Chandauli
clear sky
18.9 ° C
18.9 °
18.9 °
78 %
2.4kmh
4 %
Sat
19 °
Sun
32 °
Mon
35 °
Tue
38 °
Wed
39 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights