32.7 C
Chandauli
Thursday, September 10, 2026

Buy now

Chandauli:सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

- Advertisement -


चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक अनियंत्रित बाइक सवार युवक डिवाइडर से टकरा गया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल युवक से शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं युवक के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया
बताते हैं कि दुधारी गांव निवासी रामकृत का 20 वर्षीय पुत्र बेचन नौबतपुर से चंदौली किसी काम से आ रहा था जैसे ही वो थाने के पीछे नेशनल हाईवे के समीप पहुचा की अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। और युवक डिवाइडर से टकरा गया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर जुटे आस पास के लोगो के घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष मुकेश कुमार तिवारी ने बताया कि सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights