चंदौली/डीडीयू नगर गाजीपुर जिले के दिलदार नगर से छह माह पहले गायब किशोरी सोमवार को डीडीयू स्टेशन पर भटकती हालत में मिली चाइल्ड लाइन के काउंसिलिंग करने पर किशोरी ने अपहरण की दास्तां सुनाई। बताया कि छह माह पहले उसका अपहरण कर बदमाश अहमदाबाद ले गए। और उसको छह माह तक उसे एक कमरें में रखा और किसी से न बताने के लिए जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
दरसअल सोमवार को दोपहर में केस वर्कर रंजना यादव स्टेशन पर गश्त कर रही थी। इसी बीच 16 वर्षीय किशोरी घबराई हुई दिखाई दी। किशोरी को चाइल्ड लाइन में लाकर काउंसिलिंग की गई। यहां उसने बताया कि वह 12वीं की छात्रा है। 11 जून 2025 को दिलदारनगर बाजार में सामान खरीदने निकली थी। इसी बीच चार युवकों ने उसे पकड़ लिया। और पिस्टल दिखाकर चार पहिया वाहन से पहले बनारस ले गए। इसके बाद ट्रेन से गुजरात के अहमदाबाद ले गए। कैश नामक युवक ने छह माह तक एक कमरें में रखा। और हमेशा उसे डराता धमकाता रहता था। वहां के लोगों को शक होने पर अपहरणकर्ता मुझे पुणे ले जाने के लिए ट्रेन से स्थानीय रेलवे स्टेशन ले आया। इस बीच भीड़ का फायदा उठाकर उससे अलग हो गई। चाइल्ड लाइन रंजना यादव ने बताया कि इसकी सूचना गाजीपुर पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मंगलवार की दोपहर में दिलदारनगर पुलिस किशोरी के मां बाप के साथ रेलवे चाइल्ड लाइन पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि किशोरी के गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले से दर्ज हैं। यहां कागजी कार्रवाइ के बाद पुलिस किशोरी को अपने साथ ले गई। आगे की कार्रवाई दिलदार नगर पुलिस करेगी।
युवकों ने पिस्टल की नोक पर किशोरी को किया अगवाह,छःमाह बाद स्टेशन से हुई बरामद,दास्तान सुन हो जायेंगे हैरान
Chandauli:पुलिस व बदमाश के बीच हुई मुठभेड़,जवाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर में लगी गोली
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के सेरुखा गांव के समीप मंगलवार की शाम पुलिस व एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस के जवाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर में गोली लगी। वही सदर कोतवाली का वाहन छतिग्रस्त हो गया। साथ ही कुछ पुलिस के जवान घायल हो गए। पुलिस ने बदमाश को घायलावस्था में बरनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा उसका इलाज़ चल रहा हैं।
इस दौरान सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि सैयदराजा थाना क्षेत्र के दुधारी गांव में हुए चोरी कांड में संलिप्त बदमाश को पुलिस द्वारा निहोर मुसहर को न्यायालय में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान जाम का लाभ उठाकर बदमाश एक पुलिसकर्मी का रिवाल्वर छीन कर भागने लगा। जहा उनके द्वारा अन्य पुलिस टीमों को सूचना दी गई। जिसमें थाना प्रभारी चंदौली संजय सिंह व थाना प्रभारी सैयदराजा मौक़े पर पहुचे और घेरे बंदी कर बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया। जिसमे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दी। वही पुलिस के जवाबी कार्यवाही में उसके पैर में गोली लगी। जिसको इलाज़ के लिए बरहनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया। जहा उसका इलाज़ चल रहा हैं। वही पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़ में सदर कोतवाली पुलिस का वाहन व कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए है।
Chandauli:पति ने पत्नी को खिलाया जहर इलाज़ के दौरान मौत,खुद भी ट्रामा सेंटर में जिंदगी और मौत से लड़ रहा जंग
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के बसनी गांव में सोमवार को आपसी विवाद में पति ने पत्नी को विषाक्त पदार्थ खिला दिया। और खुद भी उसका सेवन कर लिया। जिसमें पत्नी की इलाज़ के दौरान मौत हो गई। पति ट्रामा सेंटर में जिंदगी और मौत से जूझ रहा हैं। घटना की सूचना पर पुलिस ने पत्नी के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज कार्यवाही में जुट गई हैं। वही घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
बाबते हैं कि बसनी गांव निवासी रोहित 26 वर्ष अपने पत्नी मोनिका 23 वर्ष से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जहा रोहित ने मोनिका को विषाक्त पदार्थ खिलाकर खुद भी सेवन कर लिया जिससे दोनों की तबियत बिगड़ गई। आनन फानन में लोगों ने दोनों को इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने मोनिका को मृत घोषित कर दिया। वही रोहित की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया जहा उसकी स्थिति गभीर बनी हुई हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि आपसी कलह में पति ने पत्नी को विषाक्त पदार्थ खिलाकर खुद भी सेवन कर लिया घटना में पत्नी की मौत हो गई। जिसके शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं वही पति का इलाज़ ट्रामा सेंटर में कराया जा रहा हैं।
Chandauli:जनपद में बदमाशों के हौसले बुलंद किशोर को मारी गोली,ग्रामीणों के आक्रोश से गांव में भारी फोर्स तैनात
चंदौली। जनपद में प्रतिदिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। एक के बाद एक हत्या वैसे वारदात से जनपदवासी दहशत में आ गए है। मुगलसराय दवा व्यापारी रोहिताश पाल हत्या कांड की गुत्थी सुलझी ही नही की सैयदराजा में बेख़ौफ़ चोरों ने एक किशोर को गोली मार दी। घटना में इलाज़ के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया। जिससे पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
दरसअल मामला सैयदराजा थाना क्षेत्र के दुधारी गांव का है। मुन्ना राम के घर देर रात आधा दर्जन से अधिक हथियार लैस बदमाश चोरी की नियत से घर मे घुस गए। और घर में रखे बक्से व अन्य सामान को लेकर फरार हो रहे थे। कि मकान स्वामी का 17 वर्षीय बेटा भोनी उर्फ मोनू जग गया। और एक चोर को पकड़ लिया। इतने में दूसरे चोर ने पीछे से मोनू को गोली मार दी। जिसकी आवाज सुनते ही परिजन व आस पास के ग्रामीण जग गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पीछा कर एक चोर को पकड़ लिया जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। ग्रामीणों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही अन्य चोरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। और पुलिस की गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। वही घटना को लेकर ग्रामीणों में तनाव का माहौल है। जहां भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई हैं। सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि एक पक्ष के घर में तीन चार की संख्या में लोग आए। और एक लड़के पर फायर कर दी। जिसमे इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गई। एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया हैं शेष की तलाश की जा रही हैं।
Chandauli:तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत,परिजनों व ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के मुगलसराय-चकिया मार्ग पर नरहरपुर गांव के समीप रविवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक साईकिल सवार किशोर की मौत हो गई। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना को लेकर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
नरहरपुर गांव निवासी आरव उर्फ लक्की 12 वर्ष साइकिल पर सवार होकर अपने घर से चाचा के घर के लिए निकला था। जैसे ही वह मुगलसराय–चकिया मार्ग पर पहुंचा तभी तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन मौके पर एकत्र हो गए। और चक्का जाम कर दिया। इसी बीच किसी ने घटना की सुचना बबुरी पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्वजन को समझा बुझाकर भारी मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया तथा ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने ले आई। और आगे की कार्यवाही में जुट गई।
Chandauli:डम्फर मिक्सचर मशीन वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के पांडेयपुर बाजार में रविवार को मुगलसराय-चकिया मार्ग के चौड़ीकरण के लिए लगे डम्फर मिक्सचर मशीन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौक़े पर जुटे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते है कि चंदाइत गांव निवासी रामनंदन मौर्य 65 वर्ष किसी काम से पांडेयपुर बाजार में आए हुए थे। सड़क पर सड़क चौड़ीकरण के कार्य में लगा मिक्सचर मशीन लगा डम्फर सड़क से गुजर रहा था। अचानक पैदल चल रहे रामनंदन मौर्य डम्फर की चपेट में आ गए। घटना में डम्फर के चक्के में फंस गये और काफी दूर तक घसीटते चले गए । घटना होते देख लोग चिखने चिल्लाने लगे। जब तक चालक वाहन को रोकता तब तक रामानंदन मौर्य की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्वजन रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गए। जानकारी होते ही बबुरी थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्रा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। सैकड़ो की संख्या में एकत्रित हुए ग्रामीणों व स्वजन ने मुआवजे की मांग करते हुए पुलिस को शव सौंपने से इंकार कर दिया । स्वजन घटनास्थल पर जिलाधिकारी और सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग करते रहे। इस बीच जानकारी होने पर उपजिलाधिकारी मुगलसराय अनुपम मिश्रा घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने स्वजन से बात चीत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए मनाया। घंटों तक चले नोंक-झोंक के बाद स्वजन ने शव को पुलिस को सौंप दिया।
जनपद में पारदर्शी तरीके से हो चकबंदी कार्यः जिलाधिकारी
लम्बित वादों को निस्तारित करने का सहायक चकबंदी अधिकारियों को दिया निर्देश
चंदौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में चकबन्दी कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित हुई। बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम सेमरसाधोपुर में बांध का पानी भरा होने के कारण चकबन्दी प्रक्रिया आगे बढ़ाया जाना सम्भव नहीं है। जिस कारण ग्राम का धारा 6 का प्रस्ताव तैयार कर प्रेषित किया जा रहा है। धारा-10 के स्तर पर लंबित ग्रामों में जिलाधिकारी द्वारा सहायक चकबन्दी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने स्तर पर लंबित वादों का शीघ्र निस्तारण कर शेष वादों को चकबन्दी अधिकारी के यहां संदर्भित करें।
चकबन्दी अधिकारियों के यहां वाद अधिक होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मानक के अनुसार वादों का निस्तारण करते हुए लम्बित ग्रामों का धारा-10 निर्धारित अवधि में पूर्ण करायें। बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी द्वारा अवगत कराया कि चक निर्माण के स्तर पर कुल 11 ग्राम लंबित हैं जिनका कार्य निर्धारित समय में पूर्ण कर लिया जायेगा। बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी द्वारा बताया गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल 15 ग्रामों का कब्जा परिवर्तन करा लिया गया है तथा 05 ग्रामों का धारा-52 भी पूर्ण किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त 18 अन्य ग्रामों का धारा-52 इस वित्तीय वर्ष में कराया जायेगा। वादों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान 03 वर्षों से लंबित वादों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि उचित प्रक्रिया अपनाते हुए आवश्यकतानुसार ग्राम अदालत लगाकर वादों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाये। इसके अतिरिक्त माननीय उच्च न्यायालय में संस्थित होने वाली रिट याचिकाओं में समय से आवश्यक कार्यवाही की जाए तथा प्राप्त होने वाली जन शिकायतों व आईजीआरएस, शासन स्तर से प्राप्त होने वाले सन्दर्भों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण एवं नियत दिनांक से पूर्व किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा चकबन्दी कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए लक्षित ग्रामों को समय से गुणवत्तापरक रूप से पूर्ण करने एवं सीमान्त काश्तकारों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करने के निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान बंदोबस्त अधिकारी, चकबंदी पवन कुमार सिंधु, चकबन्दी अधिकारी गण सम्मिलित हुए।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक-दूजे के हुए 332 जोड़े
चंदौली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम शुक्रवार को जनपद के आठ ब्लाकों पर सम्पन्न हुई। इस दौरान 332 जोड़े परिणय-सूत्र में बंधकर नए जीवन की शुरुआत की। इनमें 326 जोड़ों ने हिन्दू वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए, जबकि 06 मुस्लिम जोड़ों ने निकाह के साथ एक-दूसरे को कबूल किया। चंदौली ब्लाक से चयनित जोड़ों को विवाह कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित निजी लॉन में धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुगलसराय के विधायक रमेश जायसवाल व ब्लाक प्रमुख संजय सिंह बबलू ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब व्यक्तियों की कन्याओं की शादी के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध हुई है। जिसमें उन्हें गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक उपहार देने के साथ ही खाने पीने की भी समुचित व्यवस्था की गई है। उनका व्यापार आदि करने के लिए खाते में 60000 रुपए की है। प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। पहले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 51000 दिया जाता था लेकिन इस समय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुसार एक लाख दिया जा रहा है। कार्यक्रम में विधायक रमेश जायसवाल जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ब्लाक प्रमुख सदर संजय सिंह के साथ अन्य अधिकारियों ने वर-वधु को शुभ आशीर्वाद दिया।
वंदन योजना के तहत 1 करोड़ 90 लाख की लागत से बन रहे सड़को का विधायक रमेश जायसवाल ने किया शिलान्यास
चंदौली। नगर कोट स्थित महादेव मंदिर व शंकर मोड के समीप सती बाग मंदिर जाने वाले जर्जर को सड़क व बनाने व पानी निकासी के लिए मुगलसराय भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने सभासदों की उपस्थिति में शुक्रवार को वंदन योजना के तहत एक करोड़ 90 लाख की लागत बनने वाले आरसीसी सड़को का फीता काटकर शिलान्यास किया।
इस दौरान रमेश जायसवाल ने कहा कि वंदन योजना के तहत नगर में सड़को का निर्माण व पानी निकासी के लिए कार्य कराया जा रहा हैं। जिससे श्रद्धालुओं के साथ आमजन को आवागमन के लिए काफी सहूलियत होंगी। सावन के महीने में कोर्ट पर श्रद्धालुओं को महादेव मंदिर में दर्शन पूजन के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता था। वही सती माता मंदिर में शादी व अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए लोगों को कठिनाइयों का सामान करना पड़ता था। जिसको देखते हुए वंदन योजना के तहत 1 करोड़ 90 लाख की लागत से सुंदरीकरण व सड़को का निर्माण कराया जाएगा। जिसका टेंडर सीएनडीएस संस्था को दे दिया गया हैं। इसके साथ ही मंदिर परिसर के आस पास सुंदरीकरण के लिए इंटरलॉकिंग हाईमास्क लॉइट व आरओ वाटर लगाया जाएगा। इस दौरान सभासद विजय जायसवाल, दिलीप जायसवाल, विवेक सिंह धीरज, संजय कन्नौजिया, रेनू तिवारी, कौशल्या देवी, अभय तिवारी आदि उपस्थित रहे।
Chandauli:सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान परिणय सूत्र में बंधेंगे 391 जोड़े
चंदौली। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि 12 दिसम्बर को चहनियां एवं धानापुर विकास खण्ड परिसर में 46-46 विवाह हेतु जोड़े सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में परिणय सूत्र में बंधेंगे। इसी तरह सकलडीहा विकास खण्ड में 50 जोड़ों की न्यू कृष्णा गार्डेन मैरेज लॉन तेन्दुई, सकलडीहा में, विकास खण्ड परिसर नौगढ़ में 25 जोड़े, विकास खण्ड परिसर शहाबगंज में 50 जोड़े, विकास खण्ड परिसर चकिया में 49 जोड़े, विकास खण्ड परिसर नियामताबाद में 25 जोड़े, विकास खण्ड सदर के मां शारदा मंगल वाटिका लॉन चन्दौली में 50 जोड़ों की एवं विकास खण्ड परिसर बरहनी में 50 जोड़ों की 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।










