33.5 C
Chandauli
Monday, March 23, 2026

Buy now

Home Blog Page 181

Crime : चालक को चकमा देकर ई-रिक्शा ले भागे चोर

ई—रिक्शा चोरी

Young Writer, पड़ाव। ई-रिक्शा चालक को चकमा देकर चोर ई रिक्शा लेकर भागे। घटना के बाद पीड़ित ने 112 नम्बर पर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जाँच मे जुट गई। बताते हैं कि जलीलपुर चौकी क्षेत्र के मढ़िया गांव निवासी मंगल 20 वर्ष गुरुवार की रात लगभग 10ः30 स्थानीय चौराहे से दो व्यक्ति को अपने ई रिक्शा में बैठा कर मुग़लसराय जाने लगा तभी चौराहे से कुछ ही दुरी पर एक पेट्रोल पम्प के पास रिक्शा में बैठे सवारी को दिखा कर पेशाब करने लिए चला गया और ज़ब वापस आकर देखता है तो ई रिक्शा मे बैठे एक सवारी रिक्शा लेकर भागने लगा। पीड़ित चालक ने दौड़ लगाकर उसका पीछा भी किया, लेकिन चोर रिक्शा लेकर भाग गए। इसके बाद पीड़ित मंगल ने इस बात की जानकारी 112 नम्बर पर दी और सुबह शुक्रवार को मंगल के बड़े भाई अलोक ने मुग़लसराय थाने पर जाकर इस बात की लिखित मे तहरीर दी। तहरीर के आधार पर स्थानीय चौकी की पुलिस जगह-जगह लगे सीसीटीवी खंगाल कर चोर को पकड़ने मे लग गई।

Van Mahotsav: मां के नाम पर एक पेड़ लगाना नैतिक दायित्व

पंडित कमलापति त्रिपाठी महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अपने विचारों को रखती छात्रा।
पंडित कमलापति त्रिपाठी महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अपने विचारों को रखती छात्रा।

Young Writer, चंदौली। पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सात जुलाई तक वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत जन जागरूकता अभियान के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत वन संरक्षण हेतु पोस्टर प्रतियोगिता, संगोष्ठी, भाषण प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को एक पेड़ मां के नाम संबंधी जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं को एक पेड़ मां के नाम लगाकर उसकी फोटो महाविद्यालय को प्रेषित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण/वृक्षारोपण समिति सदस्या डॉ संगीता द्वारा किया गया। उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर वृक्षों और प्रकृति के बीच सामंजस्य पर प्रकाश डाला। डॉ अरविंद कुमार ने विद्यार्थियों को वृक्षारोपण और वृक्ष संरक्षण के महत्त्व पर प्रकाश डाल। साथ ही विद्यार्थियों को अपने घर और आसपास अधिकतम संख्या में पौधे लगाने और संरक्षित करने पर बल दिया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने वनों के महत्त्व और पर्यावरण सुरक्षा पर अपने अपने विचार रखे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ सुकृति मिश्रा ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाने के लिए अपने साथ-साथ अपने रिश्तेदारों, मित्रों और अभिभावकों को भी मां के नाम पेड़ लगाने की मुहिम में शामिल करने का अनुरोध किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों, अन्य महाविद्यालयों की छात्राओं, प्राध्यापकों और कर्मचारियों एवं भूतपूर्व विद्यार्थियों को एक पेड़ मां के नाम एवं अन्य वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल हेतु शपथ भी दिलवाई।

NITI Ayog: DM Chandauli का फरमान‚ आकांक्षी जनपद चंदौली में सात सूचकांकों पर होगा काम

कलेक्ट्रेट में सम्पूर्णता अभियान की सफलता के लिए शपथ लेते डीएम व अन्य अधिकारी।
कलेक्ट्रेट में सम्पूर्णता अभियान की सफलता के लिए शपथ लेते डीएम व अन्य अधिकारी।

जिलाधिकारी निलिख टीकाराम फुंडे ने कलेक्ट्रेट में की सम्पूर्ण अभियान की लांचिंग

Young Writer, चंदौली। चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को नीति आयोग के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान की लांचिंग जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने की। इस मौके पर कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी निखिल फुंडे के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। डीएम ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत आकांक्षी जनपद कार्यक्रम में 07 सूचकांक और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में 06 सूचकांक मे सुधार हेतु कार्य किया जायेगा।

यह अभियान 01 जुलाई से 30 सितम्बर तक चलाया जायेगा, जिसमें स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास परियोजना, शिक्षा विभाग, कृषि और आजीविका मिशन शामिल है। सभी विभाग इन सूचकांक गर्भवती महिला का प्रथम तिमाही में पंजीकरण और प्रसव पूर्व जाँच, गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषण, सभी बच्चों का पूर्ण टीकाकरण, मधुमेह और रक्तचाप की नियमित जाँच, स्वयं सहायता समूह को रिबोलविंग फण्ड व विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं और सुवायल हेल्थ कार्ड का वितरण पर कार्य करना है। आकांक्षी ब्लॉक चहनियां में 04 सूचकांक पर कार्य होगा। गांव में सामुदायिक स्तर पर विभिन्न तरह की गतिविधिया संपन्न होगी और इसका साप्ताहिक तौर पर समीक्षा भी होगी। कार्यक्रम में जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.वाईके राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी जया त्रिपाठी, बीडीओ दिव्या ओझा, नीति आयोग की सहयोगी संस्था पिरामल फाउंडेशन से हेमन्त कुमार वर्मा, शशांक त्रिपाठी, शुभम कुमार, अर्थ सांख्यकिकी अधिकारी नरेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।

Meter Reader के मानदेय के मुद्दे को मनोज सिंह डब्लू ने मजबूती से उठाया

Young Writer, चंदौली। चार माह से रुके पड़े मानदेय को लेकर आंदोलित विद्युत विभाग के मीटर रिडरों को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू का साथ मिला। इस दौरान उन्होंने एक्सईएन विद्युत खंड प्रथम कार्यालय पर धरनारत मीटर रिडरों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इसके साथ ही एक्सईएन विद्युत से मुलाकात कर मीटर रिडरों के मानदेय व पीएफ से संबंधित समस्याओं को मजबूती के साथ रखा और एक सप्ताह के अंदर रुके हुए मानदेय का भुगतान कराने के साथ ही संबंधित फर्म के बिलों को रोकने की मांग की। चेताया कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो मीटरों रिडरों के हित में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि विद्युत विभाग को अपनी सेवाएं देने वाले मीटर रिडरों का मानदेय पिछले चार माह से ठेकेदार व संबंधित फर्म द्वारा रोक रखा गया है। जब भी मीटर रिडर अपने मानदेय की बात करते हैं तो ठेकेदार द्वारा मीटर रिडरों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है और उन्हें काम से निकालने की धमकी दी जाती है। कहा कि मीटर रिडरों को पहले से ही बहुत कम मानदेय मिल रहा है। बावजूद इसके उसे चार माह तक रोक दिए जाने से इनके समक्ष अपना परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। कहा कि आर्थिक तंगी व मानसिक प्रताड़ना झेल रहे मीटर रिडर अंततः अपने हक के लिए एक्सईएन कार्यालय पर धरनारत हुए और उन्होंने समस्या के समाधान के लिए मदद मांगी है।

Manoj Singh W ने कहा कि एक्सईएन ऐसे तमाम फर्म व ठेकेदारों का बिल भुगतान ना करें और मीटर रिडरों का भुगतान सुनिश्चित कराएं। इसके साथ ही मीटर रिडरों से पीएफ का पैसा ठेकेदार द्वारा काटा जाता है लेकिन इनके पीएफ खाते में पैसा जमा नहीं किया जा रहा है। मानदेय व पीएफ का मुद्दा मीटर रिडरों के आर्थिक हित से जुड़ा अत्यंत गंभीर मामला है, जिसे बिजली विभाग तत्काल संज्ञान में लेकर रुके हुए मानदेय का भुगतान कराए। साथ ही पीएफ विसंगतियों को भी दूर करना सुनिश्चित करें। इस बाबत एक्सईएन विद्युत ने बताया कि मामला संज्ञान में है जिससे विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ ही संबंधित फर्म को अवगत करा दिया है। क्रमबद्ध तरीके से सभी मीटर रिडरों की समस्या को दूर कर दिया जाएगा। इस अवसर पर चन्द्रिका जायसवाल, बृजेश कुमार, मुकेश कुमार, दिलीप कुमार, संतोष यादव, सोनू चौहान, चंदन चौहान, विनोद चौहान, वीरेंद्र प्रताप, अक्षय, अतुल, अमित आदि उपस्थित रहे।

Ram Vilas Paswan ने दलितों को दिखाई सामाजिक व आर्थिक उत्थान की राह

कोनिया में राम विलास पासवान की जयंती मनाते पासवान समाज के लोग।
कोनिया में राम विलास पासवान की जयंती मनाते पासवान समाज के लोग।

कोनिया पासवान बस्ती में धूमधाम से मनाया गया रामविलास पासवान की जयंती

Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के कोनिया पासवान बस्ती में शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान के जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान पासवान समाज के लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। इसके साथ ही उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही स्थानीय लोगों में मिष्ठान का वितरण भी किया।

इस दौरान सपा नेता दिलीप पासवान ने कहा कि एक सामान्य दलित परिवार में पैदा हुए रामविलास पासवान भारतीय राजनीतिक के प्रमुख नेताओं में से एक थे। वे लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे। 9 बार लोकसभा सांसद तथा दो बार राज्यसभा सांसद रहे। उन्होंने 6 प्रधानमंत्रियों के साथ काम करने का अनूठा रिकॉर्ड भी उनके नाम है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री बीपी सिंह, एचडी देवगौड़ा, इंद्र कुमार गुजराल, अटल बिहारी बाजपेई, मनमोहन सिंह व नरेंद्र मोदी के साथ काम किया।

कोनिया में राम विलास पासवान की जयंती मनाते पासवान समाज के लोग।
कोनिया में राम विलास पासवान की जयंती मनाते पासवान समाज के लोग।

जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने दलितों व असहाय वर्ग के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए, जिस वजह से दलित समाज के लोग सदैव उन्हें याद करते हैं। उन्होंने खनिज मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री, रेल मंत्री, उपभोक्ता मामलों के मंत्री व केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री के रूप में काम करते हुए कई ऐतिहासिक फैसले लिए। उन्होंने हमेशा दलितों को सामाजिक, राजनैतिक व आर्थिक उन्नति की राह दिखाई। इस मौके पर बहादुर पासवान, बिट्टू पासवान, सन्नी पासवान, राहुल पासवान, विनय पासवान, गोली पासवान, बांस लोचन पासवान, राम बच्चन पासवान, धीरज पासवान, नीरज पासवान, उमेश पासवान, बकातू पासवान, नारद पासवान, रोहित पासवान, नारद पासवान, जवाहिर पासवान, संदीप पासवान, अरुण, प्रिंस, जवाहिर, राजाराम, कैलाश, राजन, पियूष पासवान आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता रमेश पासवान व संचालन चंदन पासवान ने किया।

Jarjar School Building : बरसों पुराना जर्जर विद्यालय का भवन भर भराकर गिरा‚ बच गए बच्चे

पट्टी गांव में जमींदोज जर्जर प्राथमिक विद्यालय का भवन।
पट्टी गांव में जमींदोज जर्जर प्राथमिक विद्यालय का भवन।

Young Writer: चहनियां क्षेत्र के पट्टी गांव के प्राथमिक विद्यालय का बरसों पुराना जर्जर पड़ा भवन सोमवार को छुट्टी होने के बाद एकाएक भरभरा कर गिर पड़ा। अन्य हिस्सा भी जर्जर है। संजोग रहा कि बच्चों की छुट्टी हो गई थी जिसे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

बताते हैं कि पट्टी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का पुराना भवन कई सालों से जर्जर हो गया था। जिसे अभी तक गिराया नहीं गया था। पास में बने नए भवन में बच्चों को पढ़ाया जाता है। जर्जर भवन के पास हैंडपंप लगा है, जिस पर बराबर बच्चे जाकर पानी पिया करते हैं। लेकिन सोमवार को बच्चों की छुट्टी होने के बाद बच्चे घर चले गये। अध्यापक लोग विद्यालय पर ही थे। एकाएक जर्जर भवन घर भरभरा कर गिर पड़ा।

संजोग रहा कि बच्चों की छुट्टी हो गई थी। जिसके कारण कोई बड़ा हादसा होते होते बचा। बिद्यालय के जर्जर भवन का अन्य हिस्सा भी जर्जर है। प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि जर्जर भवन को गिराने के लिए सालों पहले ऑनलाइन भी कर चुका हूं एवं अधिकारियों को अवगत करा चुका भी हूं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। जल्द से जल्द विभाग द्वारा चेता नहीं गया तो कभी कोई बड़ा हादसा रोक नहीं जा सकता।

हादसाः ग्राम प्रधान के मकान पर गिरा पेड़, बाल बाल बचे लोग

मारूफपुर प्रधान उषा देवी के घर पर गिरा विशाल बरगद का पेड़ को हटाते लोग।
मारूफपुर प्रधान उषा देवी के घर पर गिरा विशाल बरगद का पेड़ को हटाते लोग।

Young Writer, चहनियां। क्षेत्र में बुधवार को हुई भारी बारिश में बरगद का एक विशाल पेड़ जड़ से उखड़ कर ग्राम प्रधान मारूफपुर उषा देवी के मकान पर गिर गया, जिससे मकान में उपस्थित प्रधान सहित परिवार के अन्य लोग हड़बड़ा कर बाहर निकल गये। बुधवार को दोपहर से ही  क्षेत्र में बारिश हो रही थी। उसी दौरान ग्राम प्रधान के घर के ठीक पीछे स्थित पुराना बरगद का पेड़ जड़ से उखड़ कर ग्राम प्रधान के बैठका रूपी मकान पर गिर गया। पेड़ गिरने से मकान का एक हिस्सा दरक गया। घटना के समय ग्राम प्रधान सहित अन्य परिजन बैठका में ही थे। जो सभी लोग बाहर निकल कर भागे। वहीं मौके पर जुटे ग्रामीण अन्य मजदूरों के सहयोग से गिरे पेड़ को हटाने में जुट गये। कोई बड़ी घटना होने से बच गयी और सभी लोग बाल बाल बच गये

Human Trafficking: छह नाबालिक के साथ RPF के हत्थे चढ़े दो तस्कर

डीडीयू स्टेशन पर नाबालिग बच्चों के साथ पकड़े गए तस्कर।
डीडीयू स्टेशन पर नाबालिग बच्चों के साथ पकड़े गए तस्कर।

Young Writer, Railway News: डीडीयू नगर रेलवे सुरक्षा बल और बचपन बचाओ आंदोलन की संयुक्त टीम ने गुरुवार की सुबह सीमांचल एक्सप्रेस से ले जाए जा रहे छह नाबालिगों को मुक्त कराया। इस दौरान दो ट्रैफिकर को गिरफ्तार किया। नाबालिगों को दिल्ली, कानपुर में खिलौना व सूजी मैदा फैक्ट्री में काम कराने के लिए ले जा रहा था।

RPF निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि सूचना मिली कि सीमांचल एक्सप्रेस से बच्चों को तस्करी कर ले जाया जा रहा है। इस सूचना के बाद बचपन बचाओ आंदोलन और आरपीएफ की संयुक्त टीम ट्रेन का इंतजार करने लगे। सुबह नौ बजे ट्रेन प्लेटफार्म संख्या छह पर पहुंची। जांच करने पर जनरल कोच में छह नाबालिग दिखाई दिए। संदेह के आधार पर नाबालिगों से बात करने पर बताया कि हम लोग कानपुर और न्यू दिल्ली में सूजी,मैदा एवं खिलौना के फैक्टरी में काम करने जा रहे हैं। इस पर नाबालिगों को ट्रेन से उतारने के साथ ही उन्हें ले जा रहे ट्रेफिकर को उतार लिया गया।

ट्रेफिकर बिहार के पूर्णिया जिला अंतर्गत जलालगढ़ थाना के हांसी निवासी करण कुमार तथा अररिया जिला अंतर्गत बरदाहा थाना के ठेंगड़ी निवासी अजय कुमार ने पुछताछ के दौरान काबुल किया कि वह सभी छह नाबालिगों को कानपुर और दिल्ली के सूजी/मैदा और खिलौनों की फैक्ट्रियों में कार्य के लिए अपने खर्चे पर लेकर जा रहा है। यहां उन्हें बारह घंटे कार्य करवाने के एवज में प्रति माह 12000 रुपए मिलेंगे। निरीक्षक पीके रावत ने बताया कि सभी नाबालिक बच्चों को रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क को सही सलामत सुपुर्द किया गया। दोनों तस्कर को मुग़लसराय कोतवाली के हवाले किया गया है।

NEET Paper Leak Case मामले में शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान लिप्तः माधवेंद्र मूर्ति ओझा

Lucknow में गिरफ्तारी के बाद Eco Garden में नारेबाजी करते यूथ कांग्रेसी।
Lucknow में गिरफ्तारी के बाद Eco Garden में नारेबाजी करते यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता।

Young Writer, चंदौली। NEET Exam-2024 में बड़े पैमाने पर हुए धांधली के मुद्दे को लेकर सूबे के यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को विधानसभा के घेराव को निकले। इस बीच रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर यूथ कांग्रेसियों इको गार्डेन में हिरासत में रखा। इस दौरान चंदौली यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष माधवेन्द्र मूर्ति ओझा ने नीट में हुए धांधली में देश के शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की संलिप्तता का आरोप लगाया। साथ ही दोबारा नीट पेपर कराकर विद्यार्थियों को न्याय देने की मांग की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस विधानसभा का घेराव करने के लिए कूच किए, लेकिन रास्ते में पुलिस ने कांग्रेसियों को रोक लिया और गिरफ्तार कर ईको गार्डेन ले आए। कहा कि हाल में सम्पन्न हुए नीट पेपर लीक मामले में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। इसमें खुद देश के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की संलिप्पता है। यही वजह है कि इतने बड़े स्कैम में तमाम साक्ष्य व सबूत सामने आने के बाद भी सरकार चुप्पी साधे हुए है और दोबारा परीक्षा कराने के मूड में नहीं है। कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए सरकार तत्काल नीट पेपर कराकर विद्यार्थियों के साथ न्याय करे। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस चंदौली के जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस माधवेंद्र मूर्ति ओझा, विकाश खरवार, प्रकाश शर्मा, संदीप दुबे मौजूद रहे।

Shahabganj: फर्राटा पंखे में बिजली करेंट आने से मजदूर की मौत, मचा कोहराम

मृतक जयप्रकाश। फाइल फोटो।
मृतक जयप्रकाश। फाइल फोटो।


Young Writer, शहाबगंज। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में मजदूरी का काम कर रहे जयप्रकाश 45 वर्ष की गुरुवार को सुबह फर्राटा पंखे में उतरे बिजली करेंट की सम्पर्क में आ जाने से मौत हो गयी। उक्त मजदूर स्थानीय थाना क्षेत्र के सारिंगपुर गांव का निवासी था तथा प्रतिदिन की भांति वह मजदूरी का काम करने के लिए रामपुर गांव में सुभाष यादव के घर पहुंचा और अन्य मजदूरों के साथ वह घर के निर्माण कार्य में लग गया।

घटना के बाद शहाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जुटी भीड़।
घटना के बाद शहाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जुटी भीड़।

इसी दौरान घर में रखे फर्राटा पंखा को हटाने का प्रयास किया, जिससे वह पंखे में उतरे करेंट के सम्पर्क में आ गया। साथ में काम कर रहे मजदूरों ने किसी तरह मजदूर को करेंट से छुड़ाया और आनन-फानन में स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मजदूर के मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। कॉफी संख्या में लोग स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। मृतक की पत्नी मनोरमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक को तीन लड़के किशन 20 वर्ष, कन्हैया 18 वर्ष व हीरा 17 वर्ष है जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। परिवार की पूरी जिम्मेदारी मृतक के ऊपर थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजे की मांग जिलाधिकारी से की है।

Chandauli
clear sky
33.5 ° C
33.5 °
33.5 °
20 %
4.5kmh
2 %
Mon
35 °
Tue
36 °
Wed
38 °
Thu
40 °
Fri
38 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights