30 C
Chandauli
Tuesday, September 29, 2026

Buy now

Home Blog Page 182

अफसरों की संयुक्त टीम ने पांच औद्योगिक इकाइयों पर की छापेमारी

चंदौली में औद्योगिक इकाइयों की जांच करती कृषि व उद्योग विभाग की टीम।
चंदौली में औद्योगिक इकाइयों की जांच करती कृषि व उद्योग विभाग की टीम।

Young Writer, Chandauli News: शासन के निर्देश पर जनपद में स्थापित औद्योगिक संस्था कैटल फीड, कुक्कुट फीड, साबून, पेंट, बार्निस, मुद्रण स्याही, लिबास चादरें, प्लाईवुड, लेमिन बोर्ड, पार्टीकल बोर्ड के निर्माण में प्रयोग किये जा रहे अनुदानित यूरिया की जांच के लिए सोमवार को उर्वरक व उद्योग विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान अनुदानित यूरिया के प्रयोग किये जाने पर सम्बन्धित फर्मों पर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित किया गया।
उक्त टीम का गठन जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे के आदेश के क्रम में जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव एवं उद्योग विभाग के सहायक आयुक्त विजय कुमार द्वारा किया गया, जिसने छापे के दौरान कुल 05 औद्योगिक इकाईयों एवं उनके गोदामों का गहन निरीक्षण किया गया।

चंदौली में औद्योगिक इकाइयों की जांच करती कृषि व उद्योग विभाग की टीम।
चंदौली में औद्योगिक इकाइयों की जांच करती कृषि व उद्योग विभाग की टीम।

परीक्षण हेतु टेक्निकल ग्रेड यूरिया का 01 नमूना ग्रहित किया गया। जनपद चंदौली में औद्योगिक इकाईयों पर पर अनुदानित यूरिया का उपयोग जनपद के उत्पादों के विर्निमाण में किया जाना नहीं पाया गया। जनपद के समस्त औद्योगिक संस्था जैसे-कैटल फीड, कुक्कुट फीड, साबून पेंट, बार्निस, मुद्रण स्याही, लिबास चादरें, प्लाईवूड, लेमिन बोर्ड, पार्टीकल बोर्ड के निर्माण के प्रोपराइटर को निर्देशित किया जाता है कि जिन भी उत्पाद में यूरिया का प्रयोग किया जाता है, उसमें अनुदानित यूरिया का प्रयोग कदापि न करें अन्यथा निरीक्षण/परीक्षण में यह पाया जाता है तो नियमानुसार उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाय विनोद कुमार यादव ने बताया कि अवैध रूप से उर्वरकों की कालाबाजारी करने वाले बिक्रेताओं के विरुद्ध यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। वर्तमान समय में जनपद में समस्त उर्वरक उपलब्ध है। जनपद के प्रत्येक क्षेत्र में उर्वरक की कोई कमी नहीं है।

Chandauli:संदिग्ध परिस्थिति में युवक ने लगाई फांसी परिजनों में मचा कोहराम,जांच में जुटी पुलिस


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के फगोईया गांव में शनिवार को एक युवक ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर अपनी ई लीला समाप्त कर ली घटना को देख परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल कर तत्काल युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि क्षेत्र के फगोईया गांव निवासी दसरथ शर्मा का 35 वर्षीय पुत्र शिव प्रकाश शर्मा रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। सुबह देर होने पर परिजनों में जब उसके कमरे का दरवाजा खोला तो उसका दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर बाद दरवाजा नही खुलने पर परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए। कमरे का दरवाजा चाड़ कर देखा शिव प्रकाश का शव फंदे से लटक रहा था। घटना को देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने परिजनों की सहायता से शव की फंदे से निचे उतारा और उसको कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया की संदिग्ध परिस्थिति में युवक ने फांसी लागकर आत्महत्या कर लिया है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।

Badminton Tournament में जनपद में प्रथम आये बच्चों को मिला सम्मान

खण्डवारी देवी इंटर कालेज में बच्चो को आशीर्वाद देते पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह।
खण्डवारी देवी इंटर कालेज में बच्चो को आशीर्वाद देते पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह।

Young Writer, चहनियां। चंदौली में हाल ही में सम्पन्न हुए जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में खण्डवारी देवी इंटर कालेज चहनियां के सभी वर्ग में बच्चों ने प्रथम स्थान लाकर बिद्यालय व गांव का नाम रौशन किया है। पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह ने बच्चों को सम्मानित करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। सभी बच्चे मण्डल में प्रतिभाग करने जायेंगे।

जनपद स्तरीय Badminton Tournament में जनपद में प्रथम आये बच्चों को मिला सम्मान का आयोजन चंदौली में 20 अगस्त 2024 को हुआ था। जिसमे खण्डवारी देवी इंटर कालेज के छात्र छात्राओं, 17 वर्षीय बालक वर्ग में शांतनु गुप्ता व कृष्णा रस्तोगी, 19 वर्षीय बालक वर्ग में आनन्द चौहान व चीकू, 14 वर्सीय बालिका वर्ग में अन्यया रस्तोगी, शगुन गुप्ता सोनाली, 19 वर्षीय बालिका वर्ग में नव्या त्रिपाठी, श्वेता व पूर्णिमा ने कोच डा. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद में सभी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

Coach डा.अजय कुमार सिंह ने बताया कि ये सभी बच्चे 6-7 सितंबर को वाराणसी में मण्डल स्तरीय बैडमिंटन में प्रतिभाग करने के लिए जायेंगे। पूर्व प्रधानाचार्य व वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह ने बच्चों को सम्मानित व आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि इस बिद्यालय के बच्चे हमेशा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल लाकर ख्याति प्राप्त कर चुके है। उम्मीद है ये बच्चे भी मण्डल ही नहीं प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर नाम रौशन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, डॉ. अजय कुमार सिंह, सुशील पाण्डेय, बाबूलाल यादव, शिवकुमार सिंह, मुसाहिद हुसैन आदि उपस्थित थे।

Road Accident : रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

चकरा में मृतक के घर रोते बिलखते परिजन व जुटी भीड़।
चकरा में मृतक के घर रोते बिलखते परिजन व जुटी भीड़।

Young Writer, चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के चकरा गांव के रहने वाले 35 वर्षीय युवक प्रह्लाद यादव की शुक्रवार की रात इलिया के हतवा नवही गांव के समीप आपस में बाइक टकराने से मौत हो गयी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही मृतक का शव शनिवार को गांव पहुंचा। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था।

बताते हैं कि चकरा गांव निवासी प्रहलाद यादव शुक्रवार को इलिया अपने साढू के पिता की तबियत खराब होने पर देखने गये थे। रात्रि में लौटते समय नवही हतवा के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से आमने सामने टक्कर हो गयी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहा वाहन प्रहलाद के ऊपर चढ़ गया, जिससे तत्काल वही मौत हो गयी। आसपास के लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दिया जो मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक के एक दस वर्षीय पुत्री आस्था व 8 वर्षीय अंशु है। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रहलाद घर मे भाइयों में सबसे छोटा था। पत्नी रूबी यादव, माता सुलाबी देवी, भाई पलटू, भैरव, पहालु, बच्चे आस्था, अंश व अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल था।

Shri Krishna Janmashtami : गुरुकुलम स्कूल में उत्साह और भक्ति के साथ मनी जन्माष्टमी

गुरुकुलम स्कूल में जन्माष्टमी कार्यक्रम में प्रतिभाग करते नन्हें बच्चे।
गुरुकुलम स्कूल में जन्माष्टमी कार्यक्रम में प्रतिभाग करते नन्हें बच्चे।

Young Writer, डीडीयू नगर। गुरुकुलम स्कूल परिसर में शुक्रवार को जन्माष्टमी की पूर्व-उत्सव का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर उत्सव के लिए मंच तैयार किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करने के बाद श्लोक के पाठ से हुई।
इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य प्रियंका मुखर्जी ने जन्माष्टमी के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। जिसमें भगवान श्री कृष्ण के जन्म से जुड़े मूल्यों और शिक्षाओं पर जोर दिया। छात्राओं की अद्भुत प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहा। नर्सरी और यूकेजी के छात्रों ने एक मनमोहक नृत्य प्रदर्शन के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कविता पाठ रचनात्मकता और उत्साह को उजागर किया। रैम्प वॉक में राधा-कृष्ण की मनमोहक छवियां प्रदर्शित की गईं। जबकि गरबा नृत्य और जन्माष्टमी धमाका ने दर्शकों को उत्साही और रंगीन प्रस्तुतियों से भर दिया। इस अवसर पर सभी छात्र/छात्रा, शिक्षक और कोऑर्डिनेटर सविता दास और मृदुला राय, छवि भारद्वाज मौजूद रहे।

Chandauli:कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी पुलिस की परीक्षा पहले दिन हुई सम्पन्न 3044 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा



चंदौली। पुलिस भर्ती परीक्षा-2024 शुक्रवार को जनपद के 10 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुई। इस दौरान डीएम निखिल टीकाराम फुंडे व एसपी आदित्य लांग्हे लगातार परीक्षा केंद्रों के दौरे पर रहे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से वहां की स्थितियों का जायजा लिया और केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा की शुचिता किसी भी दशा में खंडित न होने पाए, अन्यथा शासन की मंशानुसार कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान कुल 3044 परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्रों से दूरी बनाए रखी।
विदित हो कि यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद में कुल 10 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिसमें चन्दौली पॉलिटेक्निक, महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज, जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज चंदौली, पंडित कमलापति राजकीय डिग्री कालेज चंदौली, गांधी राष्ट्रीय विद्या मंदिर सदलपुरा, जीजीआईसी व नेशनल इंटर कालेज सैयदराजा, राजकीय बालिका इंटर कालेज सैयदराजा, सकलडीहा पीजी कालेज व सकलडीहा इंटर कालेज शामिल हैं। इन परीक्षा पर 3576 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन कई अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंचे। पहले पाली में 3576 के सापेक्ष 2032 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, वहीं 1544 अनुपस्थित पाए गए। दूसरे पाली में 3576 के सापेक्ष अनुपस्थित होने वालों की संख्या 1500 पाए गए। कुल मिलाकर 7152 के सापेक्ष 4108 ने परीक्षा दिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर परीक्षा केन्द्रों के बाहर खड़े बंदोबस्त किए गए थे। पेपर लिक के पुराने प्रकरण को देखते हुए पुलिस ने एक दिन पहले ही सभी साइबर कैफे व फोटो स्टेट की दुकानों को बंद करने का निर्देश जारी कर दिया था। वहीं जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे एवं पुलिस अधीक्षक अदित्य लांघे ने कलेक्ट्रेट में स्थापित स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था देखी। वहीं डीआइजी ओपी सिंह भी जनपद दौरे पर रहे और कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर वहां चल रही परीक्षा की शुचिता को परखा।

Chahaniya : नैढ़ी में विवाहिता का कमरे में लटकता मिला शव

नैढी में घटना के बाद घर के बाहर जुटी भीड़।

Young Writer, चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के नैढी गांव में शुक्रवार की सुबह 24 वर्सीय गौरी यादव ने आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने देखा तो शोर मचाने लगे। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज व बलुआ एसओ अशोक मिश्रा पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस अगली कार्यवाही में जुट गयी है।

बताते हैं कि नैढ़ी के रहने वाले सुदामा यादव के पुत्र घूरे यादव का शादी सरौली के गौरी यादव पुत्री सुग्रीव यादव से मई 2022 में हुआ था।  मृतका के कोई बच्चे नहीं है। गुरुवार की रात मृतका के पति, ससुर व सास बरामदे में सो रहे थे। गौरी कमरे में चली गयी। शुक्रवार की सुबह कमरे में हुंडी में कपड़े की रस्सी के सहारे विवाहिता का शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी रघुराज व बलुआ एसओ अशोक मिश्रा ने शव को फंदे से उतरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही ग्रामीणो व परिजनों से पूछताछ किया। एकलौता भाई मुलायम यादव ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि पति, ससुर व सास दहेज देने के बाद भी गाड़ी व रुपये की मांग करते थे। घर से बाहर भगाने की धमकी देते थे। दहेज के लिए हत्या कर दी। इस संदर्भ में बलुआ एसओ अशोक मिश्रा ने बताया कि भाई के तहरीर पर जांच कर कार्यवाही किया जायेगा।

Electricity Problem: 250 केवीए का ट्रांसफार्मर नहीं लगने से ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

ट्रांसफार्मर लगाने के लिए चहनियां में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
ट्रांसफार्मर लगाने के लिए चहनियां में प्रदर्शन करते ग्रामीण।

Young Writer: चहनियां कस्बा व गांव के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा दिये गए ट्रांसफार्मर न लगने ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर चेतावनी दिया। विगत 6 माह से आकर ठेकेदार के पास रखा गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्र नाथ पाण्डेय द्वारा तीन चहनियां कस्बा व एक चहनियां गांव के लिए ढाई सौ केबीए का ट्रांसफार्मर लगाने के विगत 6 माह पूर्व दिया था।

चहनियां कस्बा में दो ट्रांसफार्मर तो लगा दिया गया है किन्तु एक ट्रांसफार्मर कस्बा में व एक गांव में नहीं लगाया गया, जबकि गांव में फाउंडेशन बनकर तैयार है। कस्बा में कुछ लोगों द्वारा अपने जमीन के सामने फाउंडेशन बनाने पर विरोध किया गया था, किन्तु शहरों में चार खम्भे पर लगाया गया है। विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि यहां ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर विगत 6 माह से ठेकेदार के पास आकर रखा गया है। जिसे लगवाने की जरूरत नहीं समझी जा रही है। जो सौ केवीए का ट्रांसफार्मर है अक्सर जल जाता है। इसी समस्या से निजात दिलाये जाने के लिए ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर पूर्व केंद्रीय ने दिया है। जिसे लगाने में ठेकेदार कोताही बरत रहे है। ग्रामीणों ने चेतावनी दिया कि यदि एसडीओ व जेई ने इस पर ध्यान नही दिया तो लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व प्रधान अशोक मिश्रा, ओम प्रकाश मिश्रा, अजीत मिश्रा, गुड्डू गुप्ता, गणेश गुप्ता, अमर, मार्कण्डेय आदि लोग मौजूद थे।

सर्व समाज के हितों के लिए संघर्ष कर रही Samajwadi Party: निरंजन कन्नौजिया

बबुरी में छात्रा को सपा की सदस्यता दिलाते समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी।
बबुरी में छात्रा को सपा की सदस्यता दिलाते समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी।

Young Writer, Chandauli : Samajwadi PDA नौजवान सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाते हुए सपा लोहिवाहिनी की टीम ने शुक्रवार को बबुरी स्थित अशोक इंटर कालेज के समीप सदस्यता कैम्प लगाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष निरंतर कन्नौजिया की अगुवाई में संगठन के युवा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी के विजन, नीति व सिद्धांतों से आमजन को अवगत कराया। उन्हें समाजवादी विचारधारा से प्रेरित करते हुए 290 युवाओं व छात्रों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Samajwadi Party

इस दौरान जिलाध्यक्ष निरंजन कन्नौजिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों व नौजवानों की पार्टी है। सपा ने दलित, पिछड़ा व अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करने का काम किया है। दलित, पिछड़ा व अल्पसंख्यक वर्ग को उचित आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक भागीदारी दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी जाति जनगणना कराने की मांग लम्बे समय से करती चली आ रही है, लेकिन संविधान व आरक्षण विरोधी भाजपा सरकार अपने राजनीतिक लाभ के लिए दलितों, अल्पसंख्यकों व पिछड़ों के हितों को दरकिनार करते हुए जाजि जनगणना कराने से पीछे हट रही है। इस दौरान सपाइयों ने सैकड़ो छात्र सहित स्थानीय लोगों को पार्टी से जोड़ा। इस मौके पर सयुस के प्रदेश सचिव डा. सुजीत कन्नौजिया, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ, दिलीप पासवान, महेंद्र यादव माही, दीपू यादव, राधेश्याम पटेल, लव बियार, अरून पासवान, अरविंद यादव, संतोष बियार, शमशेर यादव, सदानंद, जहिर अंसारी, रवि कन्नौजिया आदि समाजवादी नेता मौजूद रहे।

Vishwakarma Shram Samman Yojana: चंदौली में हलवाई प्रशिक्षण का हुआ आगाज

चंदौली में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं की जानकारी देते सहायक प्रबंधक शंभू कुमार सिंह।
चंदौली में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं की जानकारी देते सहायक प्रबंधक शंभू कुमार सिंह।

Young Writer, चंदौली। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत ट्रेड हलवाई का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्य अतिथि जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केंद्र के सहायक प्रबंधक शंभू कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान से जुड़े सभी ट्रेड की बारीकियों के साथ स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम की जानकारी प्रदान किया।

मंच पर उपस्थित बैजनाथ, सेवानिवृत्ति मुख्य विकास अधिकारी तथा मुख्य अतिथि तथा राजेश द्विवेदी का जिला समन्वयक द्वारा अंग वस्त्र प्रदान करते हुए स्वागत अभिनंदन तथा आभार व्यक्त किया गया। जिला समन्वयक, यूपीकॉन रामचंद्र यादव द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के व्यावहारिक तथा सैद्धांतिक प्रशिक्षण 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। बताया कि कौशल विकास तथा उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के साथ विभाग से जुड़े हुए एक्सपर्ट के द्वारा प्रशिक्षण पूर्ण कराया जाएगा। कहा कि चयनित अभ्यर्थियों को 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि वह कुशल होकर आगे स्वरोजगार से खुद को जोड़कर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सके।

Chandauli
clear sky
30 ° C
30 °
30 °
70 %
3.4kmh
0 %
Tue
32 °
Wed
32 °
Thu
33 °
Fri
33 °
Sat
33 °
Verified by MonsterInsights