कंपोजिट स्कूल शहाबगंज बच्चों का स्वागत करते एडीओ कोआपरेटिव।
तीन दिन छात्रों का रोली व पुष्प वर्षा कर होगा स्वागत
Young Writer, शहाबगंज। कम्पोजिट विद्यालय शहाबगंज के परिसर में एडीओ कोआपरेटिव सुनील कुमार पाल के देखरेख में विद्यालय प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। जहां विद्यालय सुन्दर ढंग से सजाया गया। पहले दिन विद्यालय आने वाले छात्र छात्राओं को रोली का टीका लगाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। वही इस अवसर पर बच्चों को स्वादिष्ट हलुआ का वितरण किया गया।इस अवसर पर एडीओ कोआपरेटिव ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि बच्चों के पहले दिन विद्यालय आगमन पर उनका स्वागत किया जाय। जिससे अन्य बच्चों में भी विद्यालय आने की ललक पैदा है। परिषदीय विद्यालयों में प्रशिक्षित शिक्षकों से पठन पाठन कराया जा रहा है। वही निःशुल्क किताब के साथ यूनिफार्म, जूता,मोजा के साथ बैग के लिए खाते में सरकार से धन भेजा जा रहा है।इन सारी सुविधाओं के साथ खेलकूद का मैदान उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे बच्चों में पठन-पाठन की ललक बनी रहे। अभिभावक भी अपने बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को भेजने का कार्य करें। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बबिता कुमारी सहित आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
मुगलसराय कोतवाली में नए कानून की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
Young Writer, डीडीयू नगर। एक जुलाई से नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं। मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में पारित यह कानून सोमवार से लागू कर दिए गए हैं। कानून में बदलाव के तहत आईपीसी की जगह भारतीय न्याय संहिता, सीआरपीसी की जगह भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता और इंडियन एविडेंस एक्ट की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम को लागू कर दिया गया है। मुगलसराय कोतवाली में सीओ अनिरुद्ध सिंह व मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने नगर के व्यापारी व लोगों को एक जुलाई से लागू तीन कानून के बारे विस्तार से बताया गया। बताया गया कि इन कानूनों में छोटे-छोटे बदलाव किये गए हैं। एक अहम् मुद्दा आतंकवाद का है। इसकी वजह यह थी कि आईपीसी में आतंकवाद को लेकर कोई स्पष्ट परिभाषा नहीं था। जबकि नए कानून भारतीय न्याय संहिता में आतंकवाद को विस्तार से परिभाषित किया गया है। इसमें कहा गया है कि जो भी व्यक्ति देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता, सुरक्षा और आर्थिक सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हैं। उन्हें इस श्रेणी में रखा जाएगा।
Young Writer: डीडीयू नगर स्थित सामाजिक एवं सांस्कृतिक सुर सरिता संस्था छोटे छोटे बच्चों, बच्चियों, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गर्मी के छुट्टी को साकार बनाने के लिए निःशुल्क 47 दिवसीय ग्रीष्मकालीन समर कैम्प का आयोजन किया गया। समापन के अवसर पर एक से बढ़कर एक वेस्टर्न डांस, पंजाबी डांस, भरतनाट्यम डांस, राजस्थानी डांस सहित अनेकों प्रकार के फोक डांस मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्राओ द्वारा अग्रवाल सेवा संस्थान के मंच पर किया गया। छात्रों व बच्चो का हौसला बढ़ाने के लिए कार्यक्रम के बीज बीच में अभिवावकों द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चो छात्रों के हौसले को बुलंद करते रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों ने सभी प्रशिक्षकों व सभी विधाओ के प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ आए छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह, मैडल, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात सुर सरिता के प्रदेश सचिव गायक अशोक सिद्धार्थ केसरवानी द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस दौरान अशोक कनोडिया, घनश्याम विश्वकर्मा, संतोष पाठक, कयामुद्दीन, मनोज जायसवाल, विशाल तिवारी, आकांक्षा केसरी सहित नगर उपस्थित रहे। संचालन भूपनारायण गुप्ता बाबुल ने किया।
Chandauli और Varanasi से आईं दमकल की छह गाड़ियों ने घंटों प्रयास कर आग पर पाया काबू
Young Writer: पड़ाव क्षेत्र के कटेसर गांव में पड़ाव-रामनगर स्थित मार्ग पर कबाड़ के गोदाम में अज्ञात कारणों से लगी गयी। अगलगी की इस घटना में लाखों रुपए का कबाड़ जलकर राख हो गया। सूचना के बाद मौके पर आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां पहुंच गयी और घण्टाें मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कटेसर में आग बुझाते दमकल विभाग की गाड़ियों कबाड़ को हटाती जेसीबी।
जानकरी के अनुसार अशोक पाण्डेय कटेसर निवासी के जमीन पर चौकाघाट के निवासी लालचंद अग्रहरि की चौकाघाट में कबाड़ की दुकान है जिसका किराये पर गोदाम पड़ाव रामनगर स्थित कटेसर गांव में लगभग 10 सालों से गोदाम है जिसमें डंपिंग का कार्य व कबाड़ एकत्रित करता है उसी में देख रेख करने के लिए मजदूर भी रहते हैं, रात्रि मे ज़ब घटना हुई तब गोदाम मे छह मजदूर सोये हुवे थे बीती रात 1ः30 बजे लगी आग से धुआं उठता देख पड़ोसी राजेश खरवार ने इसकी सूचना 112 नंबर सहित दमकल विभाग को दी।
वहीं विद्युत विभाग को फोन कर विद्युत कटवाया। सूचना के बाद जब तक दमकल विभाग पहुंची, तब तक आग ने कबाड़ के गोदाम को अपने काबू में ले लिया था। आग की लपते इतनी तेज थी कि उसका काला धुआं दूर-दूर तक गांव में दिखाई देने लगा। मौके पर पहुंचे दमकल 6 गाड़ियों की जिसमें कुछ वाराणसी व चंदौली की भी दो गाड़िया निरंतर बगल में बने होटल के मैनेजर की तत्परता से जल की आपूर्ति हो सकी। जिससे आग पर नियंत्रण कर आग बुझाने का प्रयास जारी रहा पर सुबह जेसीबी की सहायता से आग लगे कबाड़ को तीतर बितर कर आग पर काबू पाया गया। गोदाम मालिक के अनुसार लगभग 25 लाख कबाड़ जल कर राख हो गया।
Akhilesh Yadav Birthday: सपा नेता वीरेंद्र बिंद की अगुवाई में मना अखिलेश यादव का जन्मदिन
Young Writer: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 51वां का जन्मदिन जनौली स्थित कार्यालय पर केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। इसके साथ ही सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बिंद डाक्टर समेत अन्य सपाइयों ने पौधरोपण किया। इस दौरान बिरेंद्र कुमार बिन्द ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए पौधरोपण करने की नयी पहल की गयी है, ताकि पर्यावरण संतुलन कायम रहे। बताया कि जिन पौधों को आज रोपित किया जा रहा है। उनका संरक्षण भी हम सभी मिलकर करेंगे, ताकि वे वृक्ष का स्वरूप धारण कर लोगों को छाया व फल प्रदान कर सके। बताया कि आगामी एक सप्ताह तक पौधरोपण का कार्यक्रम चलेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह, रमेश यादव, रामजनम यादव, दयाराम यादव, राजू यादव, बुल्लू यादव प्रधान, मुकेश, बृजेश, रामप्यारे, सुरज, शोएब अख्तर हाशमी, धर्मेंद्र पटेल, करन बिंद, जगदीश बिंद, जितेन्द्र बिंद, राजु बिंद, राकेश बिंद मौजूद रहे।
अकबर नगर की घटना योगी सरकार के बुलडोजर राज का प्रमाण
Young Writer, चंदौली। मोदी सरकार के तीन आपराधिक कानून (क्रिमिनल कोड) के क्रियान्वयन तथा लखनऊ के अकबरनगर में 1200 परिवारों के घरों को बुलडोजर लगाकर गिराने के खिलाफ भाकपा(माले) ने राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सोमवार को बिछिया धरनास्थल पर एक दिवसीय धरना दिया।
इस दौरान जिला सचिव अनिल पासवान ने कहा कि मोदी सरकार के तीन नए कानून (क्रिमिनल कोड) औपनिवेशिक काल के कानूनों से भी ज्यादा दमनकारी बना दिये गए हैं। ये कानून हैं भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, जो क्रमशः भारतीय दंड संहिता 1860, दंड प्रक्रिया संहिता 1973 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 की जगह लेंगे। इन कानूनों के कार्यान्वयन पर विराम लगाने और उन्हें उचित परीक्षण व विचार-विमर्श के लिए संसद में फिर से पेश करने की मांग की जाएगी। इन्हें जल्दबाजी में पारित किया गया था, जब 146 विपक्षी सांसद निलंबित थे।
कहा कि लखनऊ के अकबरनगर में सुंदरीकरण और रिवर फ्रंट बनाने के लिए, कुकरैल नदी किनारे दशकों से बसे गरीब परिवारों के आशियाने पर, मुख्यमंत्री योगी का भीषण बुल्डोजर अभियान चला। करीब 1200 परिवारों के घरों पर बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। अकबरनगर के बाद अब बुल्डोजर अबरार नगर, खुर्रमनगर सहित लखनऊ की दूसरी गरीब बस्तियों पर चलने की तैयारी में है। लखनऊ ही नहीं, अयोध्या सहित अन्य जिलों में भी गरीबों-किसानों-छोटे कारोबारियों की बेदखली हो रही है।
श्रवण मौर्य ने कहा कि चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हो रही सोनू उर्फ पाखंडू हत्या कांड, साकिब उर्फ निहाल हत्या कांड का खुलासा करने की बजाय अलीनगर पुलिस टालमटोल कर रही है। चकिया तहसील क्षेत्र के बैराठ फार्म से जुड़े तमाम सवालों को हल करने की मांग उठाई। विरोध दिवस के माध्यम से गरीबों की बेदखली रोकने, दमनकारी बुल्डोजर राज पर रोक लगाने, गरीब बस्तियों का नियमितीकरण करने, अकबरनगर के विस्थापितों को पर्याप्त क्षतिपूर्ति के साथ निःशुल्क मकान व नागरिक सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की।
अंत में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। धरना शशिकांत सिंह, विजई राम, रमेश राय, उमा चौहान, पार्वती वनवासी, कृष्णा राय, श्यामदेयी, मेहदी हसन, चंद्रभान कुशवाहा, हरिशंकर विश्वकर्मा, इंद्रजीत कुशवाहा, संजय यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। अध्यक्षता रामदुलार बिंद तथा संचालन अनिल यादव ने किया।
School Chalo Abhiyan: हथियानी कंपोजिट स्कूल से निकली स्कूल चलो रैली
Young Writer, चंदौली। कंपोजिट विद्यालय हथियानी में प्रधानाध्यापक डा. विरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सोमवार को स्कूल चलो रैली निकाली गई। उक्त रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर गांव का भ्रमण किया। इस दौरान शिक्षकों ने गांव में अभिभावकों से सम्पर्क कर उनसे संवाद स्थापित किया। साथ ही उन्हें अपने घर के बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाध्यापक डा.विरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए परिषदीय विद्यालयों को तमाम सुविधाओं से लैस करने का काम किया है। परिषदीय विद्यालय के बच्चों को निःशुल्क पुस्तकों के साथ ही ड्रेस, मिड-डे-मील भोजन व स्मार्ट क्लास के माध्यम से डिजीटल माध्यम से शिक्षा प्रदान करने की सुविधा सरकार मुहैया करा रही है। ऐेसे में अभिभावक अपने घर के बच्चों का दाखिला परिषदीय विद्यालय में कराकर उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर सहायक अध्यापक अजीत कुमार सिंह, सउद अहमद, रविन्द्र चन्द्र मिश्र, रामाज्ञा तिवारी, ममता यादव, दीपा मौर्या आदि उपस्थित रहे।
चंदौली में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पौधरोपण करते सपाई।
Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सोमवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान जनपद में समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव के समर्थकों द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटा और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। साथ ही समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
फुटिया गांव के पासवान बस्ती में अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाते सपाई।
इसी कड़ी में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का 51वां जन्मदिन फुटिया गांव स्थित पासवान बस्ती में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पासवान समाज के लोगों की मौजूदगी में वयोवृद्ध 80 वर्षीय हरिहर पासवान, रूपनारायण पासवान ने केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सपा नेता दिलीप पासवान ने कहा कि अखिलेश यादव देश में पीडीए के नेता हैं। जो पिछड़ों, अल्पसंख्यकों व दलितों को सामाजिक, राजनैतिक व आर्थिक भागीदारी व न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत है। सपा संरक्षक रहे मुलायम सिंह यादव ने सर्वसमाज के हित के लिए जो सपना देखा आज उसे पूरा करने के संकल्प को पूरा करने का काम अखिलेश यादव कर रहे हैं। सन्दीप पासवान, मोनू पासवान, सोनू पासवान, पप्पू पासवान, बिरेन्द्र पासवान, विनोद पासवान, अरुण पासवान, रूपनारायण पासवान, हरिहर पासवान, गुलजार पासवान, लल्ला पासवान अश्वनी पासवान, मन्दीप पासवान, चन्द्रभान पासवान, सुनील पासवान, कमलेश पासवान, रविन्द्र पासवान, शशिकांत पासवान, बिट्टू पासवान, अरविंद पासवान आदि उपस्थित रहे।
वहीं सपाइयों ने पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय के रक्त कोष में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान कर अखिलेश यादव के जन्मदिन को यादगार बनाया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के 12 नेताओं व कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में राजेश कुमार यादव, नीरज पटेल, नितेश, आरिश, सुनील यादव, संतोष यादव, अशफाक अहमद, आकिब रियाज, नफीस अहमद, प्रकाश मिश्रा, संजय सिंह, मुसाफिर सिंह चौहान, रजत वर्मा, जलालुद्दीन अंसारी ने रक्तदान किया। समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष बाबूलाल यादव ने पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में फल वितरण किया और पौधरोपणकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया और संकल्प लिया कि अधिक से अधिक पौधरोपण करेंगे। इस दौरान ओम प्रकाश सिंह, राहुल भारती, अजय यादव, राजेश भारती, शिवदयाल,कुलदीप यादव उपस्थित रहे।
जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरित करते बाबूलाल यादव।
अखिलेश यादव के लिए वरिष्ठ नागरिकों ने की कामना चंदौली। वरिष्ठ नागरिक कार्यालय में सोमवार को पूर्व जिला भूमि संरक्षण अधिकारी इंजीनियर रामकेश सिंह के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों ने अखिलेश यादव की जन्मदिन मनाया। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान रामकेश सिंह यादव ने कहा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हमेशा नौजवानों युवाओं के लिए जो नारा दिया है आज वह सफल हो रहा है। उनकी आयु दीर्घायु हो हम सभी की यही कामना है। सियाराम सिंह चौहान, बेचू प्रसाद, राकेश सिंह, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।
सरकारी कार्यालयों में लगे निजी वाहनों का पंजीयन कमर्शियल कराने का निर्देश
Young Writer, डीडीयू नगर। सरकारी कार्यालयों में ठेके पर वाहनों को संबद्ध किया गया है। लोगों ने गैर कामर्शियल नंबर के वाहनों को विभागों से संबद्ध करा दिया है। ऐसे में परिवहन विभाग ने दो विभागों से जुड़े 22 वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा है। नोटिस के अनुसार ठेके पर विभागों से जुड़े वाहनों का पंजीयन कामर्शियल श्रेणी में नहीं कराया गया। ऐसे लोगों का पंजीयन रद्द हो सकता है। नगर सहित जिले मे सरकारी कार्य के लिए कई विभागों ने ठेका प्रथा पर चार पहिया वाहनों को संबद्ध करा रखा है। सबसे अधिक रेलवे में ठेका प्रथा पर चार पहिया वाहन संबद्ध हैं। रेलवे ज्यादातर वाहन गैर कमर्शियल पंजीयन नंबर पर चल रहे हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ उप संभागीय परिवहन विभाग चंदौली की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एआरटीओ की ओर से विद्युत निगम के साहूपुरी कार्यालय से जुड़े 10 वाहन स्वामियों को और रेलवे से जुड़े 12 वाहन स्वामियों को नोटिस भेजकर वाहनों को कामर्शियल श्रेणी में दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
Mughalsarai VIP Get पर ओवैसी का पुतला फूंकते हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता
Young Writer, डीडीयू नगर। हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व जिला महामंत्री तेज प्रताप सिंह उर्फ लकरु सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने रोडवेज बस स्टैंड वीआईपी गेट तक जुलूस निकाला। जुलूस में असदुद्दीन ओवैसी मुर्दाबाद आदि नारा लगाते हुए पुतला फूंका गया। आक्रोशित हिन्दू युवा कार्यकर्ताओ ने असदुद्दीन ओवैसी मुर्दाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं के हाथ में तख्ती थी। जिस पर लिखा था, फिलिस्तीन की जय बोलने वाले की जगह जेल है। ओवैसी का एक ही काम देश विरोधी सारे काम, यदि भारत में रहना है तो भारत मां की जय कहना है।
इस दौरान ओवैसी द्वारा संसद में जय फिलस्तीन बोले जाने की कड़ी निंदा की गई।हिन्दू युवा वाहिनी के निवर्तमान महामंत्री तेज प्रताप सिंह ने कहा कि संसद में शपथ के दौरान ओवैसी ने जय फिलिस्तीन बोला है जो देश विरोधी है। जिससे पूरे भारतवासियों के दिलों पर गहरी ठेस पहुंची है। संवैधानिक मूल्यों के आधार पर ओवैसी की सदस्यता तुरंत समाप्त करके उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस कृत्य के लिए उन्हें जेल में डाल देना चाहिए। कोई भी भारत की अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने की हिमाकत न कर सके।इस दौरान राष्ट्रपति के नाम कोतवाल विजय बहादुर सिंह को पत्रक सौंपा। इस अवसर पर अंकित गुप्ता, गुड्डू सिंह, आशीष जायसवाल, गोल्डी जायसवाल, उमेश जायसवाल, प्रिंस जायसवाल, राकेश तिवारी,राजू पांडेय, राजेन्द्र चौहान, मंटू गुप्ता आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।