42.8 C
Chandauli
Sunday, June 28, 2026

Buy now

Home Blog Page 185

VIP Culture से शहाबगंज ब्लाक के अफसरों का नहीं हो पा रहा मोह भंग

शहाबगंज ब्लाक से सम्बद्ध प्राइवेट नंबर प्लेट की गाड़ी, जिसमें यूपी सरकार का लगा है बोर्ड।
शहाबगंज ब्लाक से सम्बद्ध प्राइवेट नंबर प्लेट की गाड़ी, जिसमें यूपी सरकार का लगा है बोर्ड।

शहाबगंज ब्लाक से सम्बद्ध प्राइवेट नंबर प्लेट के वाहनों का हो रहा कामर्शियल उपयोग

Young Writer, इलिया। सरकार ने भले ही वीआईपी कल्चर को खत्म करने के लिए प्रयासरत है, लेकिन शहाबगंज ब्लाक के अफसर और उनके स्टाफ पर वीआईपी कल्चर पूरी तरह हावी है। स्थिति यह है कि कहीं इन अधिकारियों के गाड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार लिखा कर गाड़ी में लगाया है तो कहीं पीछे शीशे पर मजिस्ट्रेट अंकित है। इसकी बानगी शहाबगंज ब्लॉक कार्यालय जाकर देखी जा सकती है।

शहाबगंज ब्लाक में खड़ी 
मजिस्ट्रेट लिखी प्राइवेट नंबर की गाड़ी।
शहाबगंज ब्लाक में खड़ी मजिस्ट्रेट लिखी प्राइवेट नंबर की गाड़ी।

शहाबगंज ब्लाक परिसर में खड़ी विकास खण्ड शहाबगंज के अधिकारियों व स्वास्थ्य विभाग में संबद्ध किराए पर गाड़ियां परिवहन विभाग के नियमों को ठेंगा दिखाते हुए नजर आ जाएंगी। लाल या नीली बत्ती का कल्चर खत्म होने के बाद अधिकारी अपनी या अपने परिवार की गाड़ियों पर पदनाम या फिर उत्तर प्रदेश सरकार लिखकर वीआईपी कल्चर को बढ़ावा दे रहे हैं। कार्यालयों में उत्तर प्रदेश सरकार लिखे वाहन रोजाना खड़े मिलते हैं। ये कर्मचारी मुख्यमंत्री के आदेश को भी दरकिनार कर रहे हैं। सरकारी विभागों में संबद्ध वाहन पर भी उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हैं। जबकि इनका सरकारी विभागों से दूर-दूर तक नाता नहीं। नियम के अनुसार सरकारी विभागों में सम्बद्ध निजी वाहनों पर उत्तर प्रदेश सरकार का बोर्ड नहीं लगाया जा सकता, लेकिन यहां सरकारी आदेश किनारे है। परिवहन विभाग के नियमानुसार नंबर प्लेट पर विभाग या पदनाम नहीं लिखा जा सकता, मगर यह सब खुलेआम लिखा मिलेगा। शहाबगंज में तैनात एडीओ पंचायत अरविंद कुमार के गाड़ी पर आगे उत्तर प्रदेश सरकार और पीछे मजिस्ट्रेट लिखा हुआ साफ-साफ दिख रहा है। इसी तरह खंड विकास अधिकारी के वाहन पंजीयन नंबर (यूपी 67 एए 2666) सहित स्वास्थ्य विभाग में संबद्ध अपनी गाड़ियों पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखे हुए हैं।
…क्या कहते हैं Chandauli के ARTO
इलिया। एआरटीओ सर्वेश गौतम ने बताया कि निजी वाहनों पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा मिलने पर एमवी एक्ट के तहत जुर्माना हो सकता है। जुर्माना अदा नहीं करने पर गाड़ियों का चालान किया जाता है। प्राइवेट वाहनों पर केंद्र या उत्तर प्रदेश सरकार या विभाग का नाम लिखना गलत है। प्राइवेट वाहनों पर केंद्र या उत्तर प्रदेश सरकार लिखा पाए जाने पर एमवी एक्ट की धारा-177 के तहत जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माना न देने की दशा में चालान होगा। जल्द ऐसे वाहनांे की चेकिंग भी कराई जाएगी। बताया कि प्राइवेट गाड़ी कमर्शियल यूज में नही ले सकते। अगर ऐसा है तो उसका परमिट चेक किया जाएगा। परमिट न होने पर क्वाटरलीय टैक्स पर पांच गुना जुर्माना के रूप में वसूल किया जाएगा।

Chandauli:एसडीएम व एआरटीओ ने दो दर्जन स्कूली वाहनों का 3 लाख का किया चालान,नामी गिरामी स्कूलों के वाहनों का फिटनेस और हाई सिक्योरटी नंबर प्लेट नहीं होने पर हुई कार्रवाई



सकलडीहा। बबुरी में हुई दुर्घटना को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रूप अख्तियार किया है। गुरूवार को डीएम निखिल टी फूंडे के निर्देश पर एसडीएम अनुपम मिश्रा ने एआरटीओ सर्वेश गौतम के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाकर दो दर्जन स्कूली वाहनों का विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए 3 लाख 32 हजार 250 रूपया का चालान काटा है। एसडीएम के इस कार्रवाई से स्कूल संचालकों में खलबली मची है। एसडीएम ने चेताया कि नौनिहालों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले लापरवाह विद्यालय संचालकों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जायेगी।
बबुरी थाना क्षेत्र के गोगहरा कम्हरिया गांव के समीप बुधवार को एक निजी कान्वेंट बिद्यालय की बस पलट गई। जिसमें चालक सहित 13 बच्चे घायल हो गए।इस घटना से जनपद में खलबली मच हुई है।शासन की ओर से मामले का संज्ञान मे लेते हुए अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। आरोप है कि जिले में मानक के विपरीत डग्गमार वाहनों से सुबह शाम स्कूली वाहनों से बच्चों को स्कूल ले जाया जाता है। जिसके कारण आये दिन दुर्घटना होती है। यही नही बच्चों को प्राइवेट से लेकर स्कूली वाहनों में ठूस कर भेजा जाता है। डीएम के निर्देश पर सकलडीहा एसडीएम अनुपम मिश्रा ने चहनिया सहित अन्य क्षेत्र के विभिन्न 24 स्कूली वाहनों से विभिन्न कारणों के तहत 3 लाख 32 हजार 250 रूपये का चालान किया गया है। चेताया कि बगैर हाई सिक्योरटी और फिटनेस वाहन चलने पर स्कूल प्रबंधक सहित चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। यह अभियान अगले दिन लगातार अभियान चलाने की बात कही। इस मौके पर एआरटीओ सर्वेश, अशोक यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

शिक्षामित्रों को सामाजिक सुरक्षा व आर्थिक संबल दे सरकारः इन्द्रजीत यादव ‘अजीत’

Chandauli धरनास्थल पर श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत साथियों को शिक्षामित्रों ने दी श्रद्धांजलि

Young Writer, Shikshamitra News: उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की ओर से गुरुवार को बिछियां धरनास्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षामित्रों ने शिक्षक पद से समायोजन रद्द होने के बाद दिवंगत शिक्षामित्र साथियों को याद किया और उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। इसके साथ ही उन्होंने जनपद के साथ ही प्रदेश के शिक्षामित्रों के समस्याओं को मजबूती से उठाया और एक बार फिर सरकार से उसके निदान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की आवश्यकता जताई।

दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि देते शिक्षामित्र
दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि देते शिक्षामित्र

इस दौरान जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव अजीत ने कहा कि समायोजन रद्द होने के पश्चात प्रदेश का एक-एक शिक्षामित्र अपने जीवन में प्रतिदिन संघर्ष कर रहा है। उसके आर्थिक तंगी के बीच नौनिहालों के शिक्षण कार्य को संपादित करना पड़ रहा है। बावजूद इसके वह अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करता चला आ रहा है, लेकिन सरकार लगातार शिक्षामित्रों को उपेक्षित कर रही है, जिससे अब धीरे-धीरे शिक्षामित्रों का मनोबल टूटता जा रहा है और वे खुद को अकेला और असहाय महसूस कर रहे हैं। ऐसी विषम परिस्थिति में शिक्षामित्रों को सामाजिक सुरक्षा के साथ ही आर्थिक संबल प्रदान करने की जरूरत है। लिहाजा सरकार शिक्षामित्रों को समान कार्य के लिए समान वेतन/मानदेय देना सुनिश्चित करें। इसके अलावा शिक्षामित्रों को नई शिक्षा नीति में समायोजन के नियमों में ढिल देते हुए उनके भविष्य को सुरक्षित किया जाए।

कहा कि वर्तमान में सबसे अधिक परेशानी महिला शिक्षामित्रों को उठानी पड़ रही है। ऐसी स्थिति में उनकी समस्याओं को देखते हुए विवाहित महिला शिक्षामित्र को उनके ससुराल के जनपद में समायोजित किए जाने का आदेश जारी किया जाए। मृत शिक्षामित्रों के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। साथ ही परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर समायोजित किया जाए। इसके अलावा ईपीएफ के साथ ही आयुष्मान भारत योजना से लाभान्वित किया जाए। अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद शिक्षामित्रों ने कलेक्ट्रेट कूच किया। वहां प्रशासनिक अधिकारी को सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर संयुक्त मोर्चा संजय सिंह, संतोष सिंह, आनंद पांडेय, डा. सुनीता तिवारी, बलराम पाठक, अच्युदानंद तिवारी, अजीत तिवारी, सियाराम राय, धमेन्द्र पांडेय, संगीता सिंह, पूजा सिंह, श्यामदुलारी, उर्मिला, सुषमा मौर्या, कैलाश, लालजी, संजय जैन, रामकरन, राजन राय, दामोदर गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री राजेश सिंह व मनोज तिवारी ने किया।

Chandauli: व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर, बोले एसपी “आपरेशन त्रिनेत्र” के तहत सभी व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर लगाए सीसीटीवी कैमरा

Young Writer, चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की अध्यक्षता में गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में व्यापारी बन्धुओ के साथ बैठक सम्पन्न हुआ। इस दौरान व्यपारियो के सुरक्षा व समस्या पर चर्चा पर विस्तार से चर्चा किया। वही व्यापारियों की समस्याओं व शिकायतों को सुनकर तत्काल संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने का निर्देश दिया। और व्यापारियों से “आपरेशन त्रिनेत्र” के तहत अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का आव्हान किया।
बैठक में जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने नगर निगम,यातायात पुलिस,पुलिस,विद्युत विभाग एवं नगर पालिका से संबंधित व व्यापारियों द्वारा रेहडी,ऑटोरिक्शा बैट्री रिक्शा को पटरी पर लगाए जाने से मुख्य बाजारों में अतिक्रमण की समस्या को उठाया। वही एसपी आदित्य लांग्हे ने कहा कि पुलिस व्यापारियों के सहायता व सुरक्षा देने के लिए लगातार तत्पर है। कोई भी व्यापारी अपनी समस्या शिकायत पुलिस से कह सकता है। जिसका समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएगा। व्यापारियों द्वारा उठायी जाने वाली समस्याओं से अवगत होने के बाद उसके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सभी व्यापारी अपने-अपने दुकानों प्रतिष्ठानों पर “आपरेशन त्रिनेत्र” के तहत सी0सी0टी0वी0 कैमरा अवश्य लगाए। कहा कि समस्त थाना क्षेत्र के व्यापारियों, मनी कलेक्शन एजेंट व सम्भ्रान्त व्यक्तियों द्वारा बड़ी मात्रा में नगदी का स्थानान्तरण करने पर यदि नजदीकी थानें पर सूचना देगें तो पुलिस द्वारा अवश्य मदद की जायेगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि, अशोक केशरी,राकेश मोदनवाल, महमूद आलम,भगवान दास,अवतार सिंह,गुरुदीप सिंह,मोहन सेठ,सूरज केशरी,भानु यादव,राजकुमार पाल,गुलाब केशरी मौजूद रहे।

झांसी गोली कांड:पुलिस ने दो बदमाशों को बिहार बॉर्डर से किया गिरफ्तार,असलहा व कारतूस बरामद

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव में विगत दिनों पूर्व बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर फरार हो गए थे। उक्त मामले में पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने सर्विलांस टीम की मदद से बिहार भाग रहे दो बदमाशों को नौबतपुर से धर दबोचा जिनके पास से एक अवैध असलहा दो जिन्दा कारतूस एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया। उक्त मामले का खुलासा सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने कोतवाली में किया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया। कि कुछ माह पूर्व फरवरी में हमारे ही गांव के श्यामसुन्दर पाल से हम लोगो का विवाद हो गया था। वह लोग मुझे और जितेन्द्र को मारे पीटे थे। जिसकी सूचना हम लोग थाने पर नही दिये थे। लेकिन हम लोग उस बात का बदला लेने के लिये कन्हैया पासवान,जितेन्द्र पासवान, विशाल व आकाश उर्फ बादल ने मिलकर श्यामसुन्दर पाल को जान से मारने का प्लान तैयार किये। प्लान के मुताबिक मंगलवार कन्हैया पासवान, जितेन्द्र पासवान व विशाल द्वारा एक अपाचे बाइक से श्यामसुन्दर के नजदीक जाकर पीछे से गोली मार दी। श्याम सुन्दर साइकिल से गिर गया। आस पास धान की रोपनी कर रहे। लोग तेज तेज से चिल्लाने लगे और हम लोगो की तरफ आने लगे कि हम तीनो लोग मोटर साइकिल से बबुरी की तरफ जाने वाले रोड की तरफ भागे वहां से नवही पुलिया व भगवानपुर पुलिया होते हुये नौबतपुर पहुच गए। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश सिंह, रावेन्द्र सिंह, अमित कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।

छड़ चोरी प्रकरणः सवाल इतने की चर्चाओं में जवाब ढूंढ रहे लोग

चोरी

Young Writer, चंदौली। जनपद चंदौली की सुर्खियों में हमेशा कोई न कोई घटना, चर्चा व चमत्कार बना रहता है। बीते कुछ दिनों से जनपद चंदौली में छड़ चोरी प्रकरण खूब सुर्खियां बंटोर रहा है। खासकर मिनीमहानगर मुगलसराय के इलाके में इसकी खूब चर्चा है। छड़ चोरी प्रकरण क्या है? यह कब हुई? किसने इस घटना को अंजाम दिया? घटना हुई है या नहीं? इसके तार समाजवादी पार्टी से कैसे जुड़े? यह अफवाह है या उसमें कोई सच्चाई भी है? इन तमाम सवालों के जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। लेकिन इनसे जुड़ी चर्चाएं खूब हो रही है। फिलहाल जितने मुंह उतनी बातें। हर कोई अपने अनुमान की तराजू में इस घटना की चर्चाओं को तौल रहा है।

खैर! चर्चाएं इस कदर जोर पकड़ने लगी कि इसमें समाजवादी पार्टी के एक दिग्गज नेता को हस्तक्षेप करना पड़ता। सूत्र बताते हैं कि इसे चर्चा को लेकर जनपद स्तर पर हाई लेवल मीटिंग भी रखी गयी, जहां कुछ वरिष्ठजनों के बीच गोपनीय बातचीत। इस दरम्यान छड़ चोरी प्रकरण को चर्चा और सुर्खियों से दूर कैसे किया जाए। इस पर खूब चिंतन-मंथन भी हुआ। बावजूद इसके समाजवादी पार्टी के कुछ नेता व कार्यकर्ता हर बार की तरह इस बार भी दो गुटों में बंटे नजर आए। फिलहाल गेंद पब्लिक के पाले में है और वह इससे जमकर खेल रही है। अब चाहे चंदौली में चाय की दुकानों पर चर्चें हो या फिर गांव के चौपाल व चट्टी-चौराहों की चर्चा में छड़ चोरी प्रकरण स्वतः ही शामिल हो जा रहा है। कुछ चर्चा के स्थान ऐसे हैं जहां इस विषय को लेकर चर्चा, बहस में तब्दील हो जा रही है। खैर इस विषय पर कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

सूत्रों से सिर्फ यही जानकारी सामने आयी है कि गोधना में समाजवादी पार्टी का कार्यालय बनाने के लिए जो छड़ मौके पर रखे गए थे वर्तमान में वह अपने स्थान पर नहीं है। उसे चोरी किया गया है या किसी ने हटाया है। वह समाजवादी पार्टी का नेता, कार्यकर्ता या पदाधिकारी है या फिर बाहरी कोई अनजान शख्स। इसके बारे में अभी कोई भी पुष्टि किसी भी स्तर से किसी के द्वारा नहीं की गयी है। ना ही चोरी की घटना होने की बात को भी स्वीकारने जैसा कुछ भी तथ्य समाने नहीं आया है। फिलहाल जो भी है वह चर्चाओं में विद्यमान है और वाट्सऐप और फेसबुक पर अपने अनुमान व भावनाओं का तड़का लगाकर उसे बांटा जा रहा है, जिससे इस प्रकरण की रोचकता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

आक्रोशः पोस्टमार्टम के दौरान मृत किशोरी के परिजनों का हंगामा‚ शव लेने से किया इन्कार

धाराएं बढ़ाने की मांग को लेकर परिजनों ने शव लेने से किया इन्कार

Young Writer, Crime News: अलीनगर थाना क्षेत्र के धनिका गांव से गायब किशोरी की मौत के बाद बुधवार की शाम पोस्टहाउस पर माहौल हंगामेदार रहा। इस दौरान परिजन हत्या की धारा बढ़ाने जाने की मांग को लेकर शव लेने से इन्कार कर दिया। इससे एकाएक पोस्टमार्टम हाउस परिसर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। बलुआ व अलीनगर पुलिस जहां परिजनों को समझाने में जुटे रहे। पुलिस ने परिजनों को आश्वस्त किया कि मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित धाराएं बढ़ाने और उचित कार्यवाही का भरोसा दिया। जानकारी होते ही भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्यमुनी तिवारी पहुंचे और उन्होंने परिजनों को काफी समझाया-बुझाया, जब जाकर परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए।

विदित हो कि बलुआ थाना के एक गांव में बीते दिनों 13 वर्षीय किशोरी के शव मिला, जिसे पुलिस ने अंत्य परीक्षण के लिए पोस्टमार्टम हाउस ले आए। उक्त किशोरी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले परिजनों ने मृतका की शिनाख्त श्रेया तिवारी के रूप में की। इसके बाद बुधवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हुआ। पोस्टमार्टम बिना महिला चिकित्सक के कराए जाने को लेकर परिजन हंगामा पर उतारू हो गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम पुरूष चिकित्सक से कराया जा रहा है। यह कहीं से भी उचित नहीं है। परिजन महिला चिकित्सक से पीएम कराने की मांग पर अड़ गए।

परिजनों के हंगामा के बीच पहुंचे मुख्य चिकित्साधिकारी डा वाईके राय के निर्देश पर पीएम के लिए महिला चिकित्सक की तैनाती के बाद मामला शांत हुआ। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों ने किशोरी का शव लेने से इन्कार कर दिया। अबकी बार परिजन दर्ज मुकदमों में हत्या की धारा बढ़ाने जाने की मांग पुलिस से करने लगे और शव को छोड़कर परिसर में दूसरी तरफ जाकर खड़े हो गए। यह देख वहां मौजूद बलुआ व अलीनगर थाने की पुलिस परिजनों को काफी देर तक समझाया। भरोसा दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद व विवेचना के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुरूप पुलिस धाराओं में वृद्धि कर कानूनी कार्यवाही को आगे बढ़ाएगी। इसके बाद सूर्यमुनी तिवारी की समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ और परिजन किशोरी के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए। 

Crime : अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी को तलाश रही थी पुलिस‚ नहर में मिला शव

Young Writer : अलीनगर थाना क्षेत्र के धनिका गांव निवासी किशोरी सोमवार की भोर में घर से अचानक गायब हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस अपहरण का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई। इसी बीच कि मंगलवार को बलुआ थाना क्षेत्र के बेलवानी गांव के समीप नहर में किशोरी का शव पुलिस ने बरामद कर शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। जिसकी शिनाख्त पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने गुमशुदा श्रेया तिवारी के रूप में किया।

अलीनगर थाना क्षेत्र के धनिका गांव निवासी कक्षा 8 की छात्रा श्रेया तिवारी की सराय पकवान गांव निवासी राहुल कुमार से प्रेम प्रसंग फेसबुक के माध्यम से चल रहा था। अचानक दोनों सोमवार को घर से भागने का फैसला किया। सोमवार की भोर करीब तीन बजे दोनों घर से निकलकर पैदल तारापुर चौराहे पहुंचे और यहां से राहुल अपनी मौसा के गांव बबुरी पहुंच गए। इधर घर से गायब पुत्री की काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चलने पर पिता दिलीप की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कार्यवाही में जुट गई। पुलिस ने राहुल सहित पिता सुरेंद्र व मौसे को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई।

पूछताछ के आधार पर पता चला कि मौसा के घर पहुंचने के बाद मौसा दोनों को साथ लेकर भूपौली पुलिस चौकी से आगे श्रेया को घर जाने की बात कह कर छोड़ दिया। 100 मीटर आगे जाने के बाद श्रेया एक ऑटो रिक्शा में सवार होकर चली गई। जबकि मंगलवार को एक अज्ञात शव बलुआ थाना क्षेत्र के बेलवानी गांव के समीप नहर में मिली। जिसको पुलिस ने पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस रखवा दिया। जहां परिजन ने पहुंचकर शव की पहचान श्रेया के रूप में किया। इस संबंध में ताराजीवनपुर चौकी प्रभारी वरुणेंद्र राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा।

Chandauli Majhwar Station पर जल्द होगा प्रमुख ट्रेन का ठहरावः साधना सिंह

Ashwini Vaishnaw Union Minister of Railways of India

Young Writer, Chandauli: राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय मण्डल के कई विषयों को उनके संज्ञान में लाया। उन्होंने डीडीयू स्टेशन पर नागरिक सुविधाओं के विस्तार की आवश्यताओं पर चर्चा की। इसके अलावा स्टेशन परिसर के सौंदर्यीकरण की अपार संभावना के बारे में बताया।

उन्होंने Minister of Railways, Ashwini Vaishnaw से कोविड काल से पूर्व की भांति ट्रेन के ठहराव व परिचालन को बहाल करने हेतु पत्र भी सौंपा। उन्होंने रेलवे के खाली पड़े भूखंड पर ब्यवसायिक मार्केट काम्प्लेक्स के निर्माण का भी आग्रह किया, ताकि परिसर की भव्यता भी बढ़े साथ-साथ लोगों को नये व्यापारिक परिसर मिलने के अलावा रेल की आय में भी वृद्धि हो सके।

Sadhana Singh ने मुग़लसराय और चंदौली को जोड़ने वाली पुराने पुल के संबंध में भी आग्रह किया कि इसके अलावा एक नया पुल का भी प्रावधान किया जाये, ताकि आवागमन में सहूलियत बढ़ सके। सांसद द्वारा बताया गया कि वर्तमान में पुराना पुल है जो कि संकरा है और अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। नये पुल के निर्माण से स्टेशन के सामने लगने वाले जाम की समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जायेगी। रेल मंत्री ने उपरोक्त सभी विषयों पर संज्ञान लेकर जल्द ही इनके समाधान और निष्पादन का आश्वासन दिया। साधना सिंह ने चंदौली के लोगों को भरोसा दिया कि जल्द ही यात्री ट्रेनों का ठहराव चंदौली मझवार स्टेशन पर किया जाएगा।

Chandauli:अनियंत्रित होकर पलटी बच्चों से भरी बस,मची चीख-पुकार


चंदौली। जनपद के चकिया थाना अंतर्गत गोगहरा कमहरिया गांव में बुधवार को बच्चे से भरी बस अनियंत्रित हो कर गड्ढे में पलट गई। घटना को लेकर मौके पर चीख पुकार मचने लगी। घटनास्थल जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने बच्चों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे में आधा दर्जन से बच्चे घायल हुए हैं। वही स्कूल बस पर RBS स्कूल कमहरिया चकिया लिखा हुआ है। ग्रामीण ने सभी घायल बच्चों को तत्काल प्राइवेट वाहनों से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया। और कुछ बच्चों को निजी अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा है। प्रशासन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। इस घटना ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं

Chandauli
broken clouds
42.8 ° C
42.8 °
42.8 °
23 %
2.6kmh
65 %
Sun
43 °
Mon
44 °
Tue
45 °
Wed
38 °
Thu
34 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights