19.6 C
Chandauli
Monday, November 16, 2026

Buy now

यथार्थ नर्सिंग पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट व डॉ.आरडी मेमोरियल हॉस्पिटल ने किया हृदय रोगों के प्रति जागरूक

- Advertisement -


चंदौली। मुख्यालय स्थित डॉ. आरडी मेमोरियल हॉस्पिटल में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर यथार्थ नर्सिंग पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर मरीजों और उनके तीमारदारों को हृदय रोगों के प्रति जागरूक किया। नाटक के माध्यम से हृदय को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम,तनाव से बचाव और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने का संदेश दिया गया।


इस दौरान डॉ. शुभम सिंह ने हृदय रोग के कारणों, लक्षणों और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली, खानपान में लापरवाही, शारीरिक गतिविधियों की कमी और तनाव हृदय रोगों के प्रमुख कारणों में शामिल हैं। उन्होंने लोगों से धूम्रपान व तंबाकू से दूरी बनाने तथा नियमित व्यायाम करने की अपील की।वहीं डॉ. दिव्यांगी पांडे ने महिलाओं को हृदय रोग के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं में भी हृदय संबंधी समस्याओं के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने जागरूकता संबंधी संदेश देकर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान गजाला नाजमीन, विजयलक्ष्मी, नेहा, निक्की, प्रिंस, स्नेहा, अंजली यादव, साक्षी यादव, प्रिया यादव, स्रेजल केशरी, राजनंदनी, खुशी कुमारी, नेहा गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights