32.2 C
Chandauli
Tuesday, September 29, 2026

Buy now

पिस्टल लहराते वीडियो बनाना नाबालिग को पड़ा भारी,अवैध हथियार के साथ पुलिस ने लिया अभिरक्षा में

- Advertisement -


चंदौली। पिस्टल लहराते वीडियो बनाना एक नाबालिग को भारी पड़ गया। नौगढ़ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान कौवाघाट पुल के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई।
सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में टीम क्षेत्र में चेकिंग और वांछितों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान कौवाघाट पुल के पास संदिग्ध बाल अपचारी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में अवैध पिस्टल, खोखा कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद होने पर पुलिस ने उसे अभिरक्षा में ले लिया। मामले में थाना नौगढ़ में धारा 109(1), 352 बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे में धारा 61(2) बीएनएस और 3/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। बरामदगी के संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव, उपनिरीक्षक शिवानन्द, हेड कांस्टेबल जालंधरनाथ, कांस्टेबल विपिन कुमार गौतम और कांस्टेबल अरविंद कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights