27 C
Chandauli
Tuesday, September 29, 2026

Buy now

Chandauli:मुगलसराय में पुलिस की बड़ी छापेमारी,कई संदिग्ध हिरासत में दस्तावेज और अन्य सामान की जांच शुरू

- Advertisement -


चंदौली/डीडीयू नगर मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में 24 फाइनेंस कंपनियों के नाम पर कथित साइबर फ्रॉड नेटवर्क संचालित किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आदित्य विजन के बगल स्थित एक मकान में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वहां मौजूद कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मौके से मिले दस्तावेजों और अन्य सामान की भी जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि मकान में कुछ लोग विभिन्न फाइनेंस कंपनियों के नाम का इस्तेमाल कर कथित तौर पर साइबर फ्रॉड से जुड़ी गतिविधियां संचालित कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मकान की जांच-पड़ताल की और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों से संबंधित दस्तावेजों समेत अन्य सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, मौके से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामान मिलने की सूचना है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी बरामदगी और हिरासत में लिए गए संदिग्धों के संबंध में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। पूछताछ के जरिए पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कथित नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं और इसका संचालन किस स्तर पर किया जा रहा था। पुलिस 24 फाइनेंस कंपनियों के नाम के इस्तेमाल की भी जांच कर रही है। साथ ही कथित साइबर फ्रॉड के जरिए किन लोगों को निशाना बनाया गया और आर्थिक लेनदेन कितना हुआ, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। इस बाबत सीओ अरुण सिंह ने बताया कि साइबर फ्रॉड गैग को छापेमारी कर पकड़ा गया है। जिसमें कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है मामले में जांच की जा रही हैं।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights