40.8 C
Chandauli
Saturday, June 27, 2026

Buy now

Home Blog Page 184

अराजकताः संविधान निर्माता Dr. Bhimrao Ambedkar की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने तोड़ा

खखड़ा में अराजक तत्वों द्वारा तोड़ी गयी अंबेडकर प्रतिमा।
खखड़ा में अराजक तत्वों द्वारा तोड़ी गयी अंबेडकर प्रतिमा।

खखड़ा में आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया धरना

Young Writer, इलिया। क्षेत्र के खखड़ा गांव में अराजक तत्वों ने गुरुवार की रात्रि में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी। अराजक तत्वों ने प्रतिमा का हाथ तोड़ने के साथ ही चेहरे पर ईट मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार की सुबह मूर्ति टूटा देख ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष त्रिपाठी मौके पर पहुंचकर सूझबूझ से मामले को शांत कराया तथा नई मूर्ति लगाने की बात कही तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।

खखड़ा में चक्काजाम करती आक्रोशित महिलाएं।
खखड़ा में चक्काजाम करती आक्रोशित महिलाएं।

वहीं तीन माह में दूसरी बार बाबा साहब की मूर्ति क्षतिग्रस्त होने से काफी आक्रोश व्याप्त रहा। वही आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग किया। वहीं देर शाम तक ग्रामीण मूर्ति लगने तक डटे रहे। इस दौरान सीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जो भी मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया है उसकी तलाश कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रतीश कुमार ने कहा कि मूर्ति तोड़ने से बाबा साहब के विचारों को खत्म नहीं किया जा सकता है। इस अवसर पर पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार, मुन्ना भास्कर, अजय सिंह बबलू, मुन्नी मास्टर, अरविन्द मास्टर, श्याम लाल, विकास आजाद, फूलचंद राम, कमला,योगेश कुमार, धर्मपाल, मिथिलेश कुमार, अभिषेक, मनीष उपस्थित रहे।

Dr. Umesh Prasad Singh
डा. उमेश प्रसाद सिंह।

महापुरुषों के अपमान से आहत होता है समाजः डा.उमेश प्रसाद
इलिया। क्षेत्र के खखड़ा गांव में संविधान निर्माता डा.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित किए जाने की घटना से क्षेत्र का संभ्रांत वर्ग आहत है। खखड़ा निवासी ललित निबंधकार डा.उमेश प्रसाद सिंह ने घटना को शर्मनाम व निंदनीय बताया। कहा कि डा.अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया जाना असामाजिक व अनैतिक कृत्य है। इसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए कम है। कहा कि स्वस्थ समाज में ऐसी घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं है। किसी भी महापुरुष की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त या तोड़फोड़ करना ठीक नहीं है। ऐसी घटनाओं से समाज आहत होता है। हम सभी को महापुरुषों के बलिदान, योगदान व उनके त्याग व समर्पण से प्रेरित होकर समाज के हित में कुछ करने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए।

दिन दहाड़े महिला को घर में बंधक बनाकर हौसला बुलंद बदमाशों ने लुटे लाखों के जेवरात,क्षेत्र में दहशत

शाहगंज। जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के छताई कला गांव में शुक्रवार को हौसला बुलंद बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुस कर महिला को बंधक बना लिया और महिला द्वारा पहना गया जेवर और पतोहु का जेवरात लें उड़े। जाते-जाते घर पर खड़े बाइक भी साथ ले गए। घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।
छताई कलां गांव निवासी गोपाल सिंह की माता निर्मला सिंह घर पर अकेली थी। उन्होंने बताया पोते अमन कों पूछते बदमाश घर में घूसे। एक बार पूछ कर चले गए। दुबारा आकर असलहा दिखा घर में बंधक बना लिया। बदमाशों ने मुंह बांध रखा था। महिला ने उन्हें पानी पिलाया। उसके बाद हाथ बांध कर रसोई में बंद कर दिया। निर्मला सिंह कों रस्सी से बंधक बनाकर बदमाशों ने डरा धमकाकर उनके द्वारा पहना गया सोने का चैन झुमका और कंगन उतार लिया। साथ ही बहु का रखा जेवर साथ ही बरामदे में खड़ी स्पलेंडर बाइक भी साथ ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान मौके पर पहुंचे गए।

चार वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास

Young writer, chandauli बबुरी! थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह एक चार वर्षीय बालिका के साथ पड़ोस के एक युवक ने एक सुनसान कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया । किसी तरह बचकर बच्ची अपने घर पहुंची तथा अपनी मां को आपबीती सुनाई । जिस पर स्वजन ने डायल 112 पर फोन कर घटना की सूचना दी । इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी । इसी समय पड़ोस में रहने वाला एक युवक वहां आ पहुंचा और उसे बहला फुसला कर अपने साथ एक सुनसान कमरे में ले गया तथा दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा । किसी तरह से बचकर बच्ची रोते बिलखते अपने घर पहुंची और अपनी मां को सारी आपबीती सुनाई । सारी बातें जानने के बाद बच्ची के मां के पैरों तले जमीन खिसक गई । मां ने सारी बातो को बच्ची के पिता को बताया जिस पर उन्होंने तुरंत डायल 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी । इस संबंध में पीड़ित बच्ची के बड़े पिता ने बबुरी थाने पर तहरीर दी । घटना के संबंध में बबुरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि चार वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास से संबंधित तहरीर मिली है जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है ।

Chandauli:बिजली विभाग ने बड़े बकायादारों के खिलाफ चलाया सघन चेकिंग अभियान,10 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज


चंदौली। एसडीओ विवेक मोहन श्रीवास्तव जेई सुनील कुमार कुमार के नेतृत्व में बिजली विभाग ने क्षेत्र के भिखारीपुर, काटा, संघती व धुवाव गांव में बड़े बकायादारों व कटियामारो के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इससे उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया।
अधिकारियों ने मौके पर 10 कटियामारो को पकड़ा जिनके खिलाफ स्थानी थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया। वही एक लाख से उपर 15 लोगो का कनेक्शन काटा गया। इस दौरान एसडीओ विवेक मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देश पर बिजली के बड़े बकायादारों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। और सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया जा रहा है। कि जिन लोगों का बिजली बिल बकाया है। वो समय से जमा कर दे अन्यथा बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। भार से अधिक बिजली का उपभोग न करें तथा घरेलु बिलजी का व्यावसायिक इस्तेमाल न करें। नही तो उनके खिलाफ कार्यवाही होगी। इस दौरान जेई अभिषेक,अमित शेखर,दीपक दास मौजूद रहें।

धरती के रंग और इंसानों का जीवन बचाने के लिए पौध रोपण बहोत जरूरी: विवेक मोहन


चंदौली। मुख्यालय स्थित 33 केवीए सब स्टेशन पर एसडीओ विवेक मोहन श्रीवास्तव के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे विद्युत कर्मचारियों ने भी चढ़ बढ़ कर हिस्सा लिया। उक्त कार्यक्रम में एसडीओ ने परिसर के अंदर छायादार व फलदार के अनेक पौधे लगाए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पेड़-पौंधे हमे ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। जो मनुष्य को सांस लेने और जीवित रहने में मदद करता है। साथ ही जलवायु सुधार जल संरक्षण मिट्टी के संरक्षण और वन्य जीवन की भी सुरक्षा करते है। यही नही सूरज की तपती किरणों को धरती तक पहुंचने से भी रोकते है। उसर भूमि से मरुस्थलीय में बदलती धरती आज पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। उजड़ती हरियाली से न केवल तपिश बढ़ रही है। बल्कि बढ़ते प्रदूषण ने भी जीना दुश्वर कर दिया है। ऐसे में पेड़ लगाना और उन्हें सहेजना ही धरती के रंग और इंसानों का जीवन बचाया जा सकता है। पौध रोपण के लिए लोगो को जागरूक करने की भी जरूरत है। इस दौरान जेई सुनील कुमार, अमित शेखर सिंह,अकाउंटेंट संतोष कुमार, राजकुमार आदि मौजूद रहें।

B.Ed Second Semester Exam में चार नकलची रिस्टीकेट

Young Writer, Sakaldiha: सकलडीहा पीजी कॉलेज में गुरूवार को द्वितीय पाली की परीक्षा में बीएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में आंतरिक उड़ाकादल एवं सहायक केंद्रा अध्यक्ष की सघन जांच के दौरान चार छात्रों को रंगे हाथ नकल करते हुए पकड़ा गया। जिसकी रिपोर्ट पर प्राचार्य ने तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय पर परीक्षा नियमावली के तहत चारों छात्रों का रिस्टीकेट कर दिया। महाविद्यालय प्रशासन के इस कार्रवाई से परीक्षार्थियों में खलबली मची हुई है। रिस्टीकेशन की कार्रवाई विश्वविद्यालय पोर्टल पर अपलोड की गई।
प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि प्रत्येक दशा में परीक्षा की सूचिता एवं पवित्रता के साथ परीक्षा कराने के लिए महाविद्यालय प्रशासन कटिबध्द है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनुचित ससांधन का प्रयोग करने पर सख्त कार्रवाई किया जायेगा। इस मौके पर उप प्राचार्य प्रोफेसर पीके सिंह, उदय शंकर झा, डॉ राजेश सिंह यादव, प्रोफेसर महेंद्र प्रताप सिंह, डा.यज्ञनाथ पांडेय, डा.पवन कुमार ओझा, डॉ अभय कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

MNREHA: सामग्री भुगतान में हो रहे विलम्ब को लेकर प्रधानों ने दिया पत्रक

धानापुर ब्लाक मुख्यालय पर पत्रक देते ग्राम प्रधान।
धानापुर ब्लाक मुख्यालय पर पत्रक देते ग्राम प्रधान।

Young Writer, धानापुर। मनरेगा योजनान्तर्गत सामग्री भुगतान वर्षों से लम्बित होने के कारण प्रधान संघ के नेतृत्व में गुरुवार को ज्यादातर ग्राम प्रधानों ने विकास खंड परिसर में पहुंच कर अपनी मांगों का मुख्यमंत्री के नाम का पत्रक एडीओ पंचायत को सौंपा। उनकी मांग है कि मनरेगा योजना के तहत किए गए कार्यों में सामग्री का भुगतान कई वर्षाे से नहीं होने के कारण  विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। इस पर भी सरकार की सहमति नहीं बन पा रही है। यदि 25 जुलाई 2024 तक मनरेगा योजना का भुगतान नहीं हुआ तो 29 जुलाई तक प्रदेश के हर जिलो में 10 बजे विकास खण्ड कार्यालय पर ताला बन्द कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा ।यह विरोध एकदिवसीय होगा।उनका कहना है कि इस विरोध के माध्यम से अपने मौलिक अधिकार को शासन प्रशासन तक पहुंचाना है, ताकि ग्राम पंचायत में उत्पन्न समस्याओं का समाधान हो सके। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कई बार मुख्यमंत्री, पंचायती राज, प्रमुख सचिव और मुख्य सचिव को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है लेकिन इस पर भी सरकार की सहमति नहीं बन पा रही है। इस दौरान मुख्य रूप से प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह,मिन्टू सिंह प्रधान, भरत यादव, अभिषेक पाण्डेय, रामजी कुशवाहा, रामप्रवेश तिवारी, चुलबुल प्रधान, रबिकान्त यादव, आल्हा बिन्द, छोटू यादव, बलवंत सिंह, कृष्मोहन प्रधान, बिनोद प्रधान सहित काफी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

सड़क हादसा:तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ टकराई तीन की मौत,दो की हालत नाजुक

चंदौली। कंदवा थाना क्षेत्र के बरहनी गांव के समीप गुरुवार की देर तेज़ रफ़्तार बुलेरो अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरा गई। घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुची पुलिस ने तत्काल पाचो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान तीन को मृत घोषित कर दिया। वही दो की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

बताते हैं कि बिहार प्रान्त के दुर्गावती भानपुर गांव निवासी धनंजय यादव 27 वर्ष सोनू यादव 32 वर्ष सुशील यादव 30 राहुल यादव 32 गुड्डू यादव 24 सोनू यादव 32 वर्ष बाबा कीनाराम का दर्शन कर घर लौट रहे थे जैसे ही पाचो बरहनी गांव के समीप पहुचे की उनकी बोलेरो अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरा गई। घटना में पांच लोग वही रूप से घायल हो गए। मौक़े पर जुटे आप पास के ग्रामीणों में तत्काल घटना की जानकारी पुलिस की दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल पांचों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान मृत घोषित कर दिया। दो की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष यस. यस आदर्श ने बताया कि सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गयी है। और दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज़ के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया है। वही तीनो के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को आनलाइन मिलेगी जानकारीःएसडीओ


चंदौली। बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अत्याधुनिक स्मार्ट मीटर की स्थापना की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को कार्यदायी संस्था जीएमआर द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने की शुरूआत की गई। इस दौरान कम्पनी के कर्मचारियों नगर स्थित उपभोक्ता रूचिता गुप्ता के परिसर में पहला स्मार्ट मीटर लगाया। इसकी जानकारी देते हुए एसडीओ ने बताया कि उक्त मीटर जिन उपभोक्ताओं के परिसर में लगेंगे, उन्हें प्रतिदिन की खपत की जानकारी आनलाइन पोर्टल के जरिए प्राप्त हुआ करेगी। बिजली विभाग उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए नित नए सुधार कर रहा है। इसी कड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने के काम की शुरूआत नगर में कर दी गयी है।

Kisan Divas: Meeting में अधिकारियों के नहीं आने पर भड़के किसान‚ चंदौली कलेक्ट्रेट में जमकर किया हंगामा

किसान दिवस पर कलेक्ट्रेट में हंगामा करते किसान।
किसान दिवस पर कलेक्ट्रेट में हंगामा करते किसान।

DM Chandauli के समझाने के बाद बैठक में शामिल हुए जनपद के किसान

Young Writer: चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को आयोजित किसान दिवस में अफसरों के समय से नहीं पहुंचने पर किसानों ने जमकर हंगामा किया। वहीं बैठक का बहिष्कार कर नारेबाजी करते हुए सभागार से बाहर निकलकर प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम और सीडीओ के आने पर बैठक की कारवाई आगे बढ़ी। इस बीच किसानों का एक गुट उपेक्षा का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गया, लेकिन डीएम के मनाने पर बैठक में हिस्सा लिया। इसके बाद किसानों ने सिंचाई सहित बिजली, पानी, खाद आदि की समस्या उठाई। डीएम ने किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया।

बीते बुधवार को मुहर्रम पर्व के दृष्टिगत आयोजित किसान दिवस को स्थगित कर दिया गया था। इस वजह से गुरुवार को किसान दिवस दोपहर एक बजे से कलेक्ट्रेट में आयोजित किया गया था। किसान निर्धारित समय तक पहुंच गए थे। इस बीच कृषि उप निदेशक और जिला कृषि अधिकारी साथ अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित हुए। लेकिन डीएम, सिडियोक अलावा बिजली विभाग, सिंचाई विभाग व अन्य विभागों अफसरों के समय से नहीं पहुंचे पर किसान नाराज हो उठे। आक्रोशित किसानों ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा करने लगे। वहीं बैठक का बहिष्कार के सभागार से बाहर निकल कर प्रदर्शन करने लगे। इस बीच सीडीओ के पहुंचने पर किसान समस्या गिनने लगे। लेकिन किसानों का एक गुट बाहर धरने पर बैठा रहा। किसानों का आरोप था कि वर्तमान समय में पानी के अभाव में धान की रोपाई नहीं हो रही है। अधिकारी समस्या का निवारण करने का बजाय किसानों की अपेक्षा कर रहे है। डीएम के मनाने पर किसान बैठक में भाग किए। किसानों ने नहरों और माइनरों की समस्याओं के साथ ही बिजली, खाद और पानी समेत अन्य कई मुद्दे उठाए। इसपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्या निस्तारण का निर्देश दिया। साथ ही चेताया की यदि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही की गई तो कारवाई तय की जाएगी।

Chandauli
clear sky
40.8 ° C
40.8 °
40.8 °
28 %
2.3kmh
4 %
Sat
43 °
Sun
42 °
Mon
43 °
Tue
40 °
Wed
34 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights