32.2 C
Chandauli
Tuesday, September 29, 2026

Buy now

Home Blog Page 186

Mughalsarai Rail Yard में मालगाड़ी के इंजन बेपटरी होने से मचा हड़कंप

रेलवे : young Writer

Young Writer, DDU Nagar: अप रिसिविंग यार्ड में शनिवार की दोपहर में कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी का लोको इंजन बेपटरी हो गया। इस घटना से रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया। लोको पायलट की सूचना पर अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई। दुर्घटना राहत यान के कर्मियों ने प्रयास कर लगभग ढाई घंटे बाद इंजन को पटरी पर ले आए। इस घटना से यात्री ट्रेनों के परिचालन पर असर नहीं पड़ा।
डीडीयू नगर से कोयला का रेक झांसी के लिए चला था। दोपहर एक बजे के करीब मालगाड़ी अप रिसिविंग लाइन नंबर चार से खुली। मालगाड़ी कुछ आगे बढ़ी और प्वाइंट नंबर 53 पर पहुंची, तभी सवा एक बजे इंजन के चारों पहिए बेपटरी हो गए। चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। यार्ड में दुर्घटना होने के कारण यात्री ट्रेनों के परिचालन पर असर नहीं पड़ा। सूचना पाकर मंडल परिचालन प्रबंधक, डीइएन, एईन आदि मौके पर पहुंच गए। वहीं सूचना पाकर लगभग तीन बजे दुर्घटना राहत यान की टीम पहुंची और प्रयास के बाद साढ़े तीन बजे लोको इंजन को पटरी पर ले आई, तब जाकर मालगाड़ी आगे के लिए रवाना हो सकी।

Naugarh: बारिश के दौरान सड़क किनारे खड़ी जीप पर गिरा विशाल वृक्ष

नौगढ़ में बारिश के दौरान जीप के ऊपर गिरा पेड़।
नौगढ़ में बारिश के दौरान जीप के ऊपर गिरा पेड़।

Young Writer, Naugarh: नौगढ़ बाजार स्थित चकिया बस स्टैंड के समीप चिलबिल का पुराना पेड़ शनिवार को बरसात के दौरान गिर गया। इस घटना में सड़क के किनारे खड़ी राजकुमार पुत्र बेचू साव की कंमाडर जीप यूपी 64 एक्यू 6872 क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ गिर जाने से नौगढ़-चकिया मार्ग करीब 1.30 घंटे तक जाम हो गया।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार उर्फ मलिक गोड़ के नेतृत्व में कस्बा बाजार के करीब एक दर्जन युवकों ने काफी प्रयास के बाद सड़क पर से पेड़ हटवाकर के आवागमन शुरू कराया।  जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर लकड़ी को सुरक्षित रखवाने में जुट गई। जीप पर पेड़ गिर जाने से वाहन मालिक का करीब 50 हजार रूपया की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Rain in Naugarh: बारिश से नौगढ़ के किसानों के चेहरों पर आई रौनक

नौगढ़ कस्बे में हो रही बारिश का दृश्य।
नौगढ़ कस्बे में हो रही बारिश का दृश्य।

Young Writer, Naugarh News: नौगढ़ क्षेत्र में लगातार हुई बारिश से शनिवार को किसानों के चेहरों पर रौनक आ गई। बरसात से नदी, नाला, ताल-तलैया, पोखरा आदि में पानी की उपलब्धता हो जाने से अब खेतों की रोपाई हो जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। तहसील क्षेत्र में पानी के अभाव में अभी तक नाकाफी खेतों की रोपाई हो सकी है, जिससे खेती किसानी पर आश्रित परिवारों में सूखा की आशंका को लेकर काफी निराशा का भाव उत्पन्न हो गया था।

Babu Tufani

शनिवार को सुबह से बहुत काफी तेज धूप में गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाने के बाद करीब 03 बजे से 04 बजे तक हुई जमकर बरसात से लोगों ने राहत महसूस किया। जनपद के सबसे पिछड़े हुए तहसील क्षेत्र नौगढ में मौजूद तीन बड़े जलाशयों के पानी का लाभ अन्य क्षेत्रों को मिलने से यहां की खेती भगवान भरोसे आश्रित है। लगभग 02 दर्जन गांवों के भू-भाग को सींचित करने के लिए जनपद सोनभद्र के नगवां बांध से निकली कूड़ा राजवाहा नहर का पानी कभी भी टेल तक नहीं पहुंच पाने से धान की रोपाई व सिंचाई में किसानों को लाभ नहीं मिल पाता है। किसान बलिराम राजेन्द्र, रामलाल, ज्ञानचंद, गुलाब, शिवनारायण, मोहन, रामजी, सुभाष, मनोहर, बजरंगी, भगवानदास भोला आदि का कहना है कि खेतों में डाली गई धान की नर्सरी 50 से 55 दिन की हो गई है। जिसकी विलंब से रोपाई होने पर पौधों का समुचित विकास नहीं हो पाने से अन्न उत्पादन पर काफी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। आय अर्जन का कोई दूसरा साधन नहीं होने से मजबूरन खेतों की रोपाई की जाएगी। कर्मनाशा नदी में 02 लिफ्ट कैनाल स्थापित है, जिसे नियमित चलाने में आए दिन कोई न कोई समस्या बतलाकर पंप को काफी कम चलाया जाता है। कस्बा बाजार नौगढ में नालियों की साफ सफाई नहीं होने से बरसात का पानी सड़कों पर बह कर घरों में घुस गया।

राजस्थान के अलवर में तैनात चंदौली के जवान की इस कारण हो गई मौत,गांव में छाया मातम

Young Writer, चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के सरफुद्दीनपुर टांडाकला निवासी शमशेर सिंह के फ़ौजी पुत्र 40 वर्सीय मनीष कुमार सिंह की राजस्थान के अलवर में ड्यूटी के दौरान किडनी फेल हो गया, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। फौजी के मौत की सूचना पर गांव में मातम छा गया है। घर पर मौजूद पिता को ढांढस बढ़ाने के लिये ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है।

Babu Tufani

बताते हैं कि सरफुद्दीनपुर निवासी किसान शमशेर सिंह के पुत्र मनीष कुमार सिंह 30 मार्च 2004 को भारतीय सेना के जाट रेजिमेंट में क्लर्क के पद पर चयनित हुए थे। इस दौरान वे भारत के कई स्थानों पर ड्यूटी दे चुके है। वर्तमान में इनकी पोस्टिंग राजस्थान के अलवर में थी, जहां शुक्रवार की देर रात को पेट में दर्द की शिकायत के बाद इलाज के लिये नयी दिल्ली स्थित आर एंड आर आर्मी अस्पताल में लाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात को इनकी मौत हो गयी। एक दिन की बीमारी में ही भारतीय सेना के जवान की मौत से गांव में मातम छा गया है। इनकी माता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। इनकी पत्नी ममता सिंह अपने बच्चों साजन सिंह (17वर्ष) व अनन्या सिंह (12 वर्ष) के साथ वाराणसी स्थित आवास पर रहते है। घटना के बाद अस्पताल में मौजूद मृतक फ़ौजी के भाई जेल पुलिस सतीश सिंह ने फोन पर पत्र प्रतिनिधि को बताया की कागजी कार्यवाही के बाद रविवार को बड़े भाई फ़ौजी मनीष कुमार सिंह की डेड बॉडी गांव सरफुद्दीनपुर लाया जायेगा, जहां गंगा तट पर नियमानुसार उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

UP Police Constable Re-Exam के मद्देनजर Exam Center का SDM Sakaldiha ने लिया जायजा

UP Police Constable Exam: परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण करते एसडीएम अनुपम मिश्रा व सीओ।
UP Police Constable Exam: परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण करते एसडीएम अनुपम मिश्रा व सीओ।

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर केंद्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण

Young Writer: सकलडीहा कस्बा स्थित सकलडीहा इंटर कालेज और सकलडीहा पीजी कालेज में 23 अगस्त से पुलिस भर्ती परीक्षा कराया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को एसडीएम अनुपम मिश्रा और सीओ रघुराज ने निरीक्षण किया। इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिया।कहा परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए गंभीरता से काम करना होगा। कॉलेज परिसर में जलभराव की समस्या को दूर करने का निर्देश दिया। चेताया कि लापरवाही पर कार्रवाई की जायेगी।

Babu Tufani

आगामी 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को कुल पांच दिन सुबह शाम दो पालियों में पुलिस भर्ती परीक्षा होगी। यह परीक्षा सकलडीहा इंटर कालेज और सकलडीहा पीजी कालेज में आयोजित होगी। परीक्षा की सुचिता और पारदर्शिता बनी रहे इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। इसी को देखते हुए एसडीएम अनुपम मिश्रा और सीओ रघुराज ने इंटर कालेज और पीजी कालेज का निरीक्षण किया। बिद्यालय प्रशासन के साथ बैठक कर बिभिन्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिया। कहा कि बिद्यालय कमरों में लगी खिड़कियां पूरी तरह से सील कर दी जाय। इसके साथ ही बिद्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना हो। पूरी परीक्षा सीसी टीवी के निगरानी में होगी। दो घंटा पूर्व से अभ्यर्थियों को गेट पर चेक कर प्रवेश दिया जाएगा।इस मौके पर पीजी कालेज के प्राचार्य प्रो.प्रदीप कुमार पांडेय, इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कमलापति पाण्डेय, सत्यमूर्ति ओझा सहित शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप में मामले में आर.डी.मेमोरियल हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने एक दिन के लिए ओपीडी किया बंद,मृतक मोमिता देबनाथ को कैंडल जला दी श्रद्धांजलि

Young Writer, चंदौली। कलकत्ता मेडिकल कालेज में महिला डॉक्टर के साथ हुए शर्मनाक रेप के मामले में मुख्यालय स्थित आर.डी.मेमोरियल हॉस्पिटल द्वारा देश भर में हुए एक दिन के सामूहिक बंदी का समर्थन करते हुए ओपीडी को बंद रखा गया साथ ही डॉ. मोमिता देबनाथ को आर.डी चिकित्सक डॉ. सुभम व स्वास्थ्य कर्मियों ने कैंडल जला कर श्रद्धांजलि दी गई।


इस दौरान आर.डी. मेमोरियल के चिकित्सक डॉ सुभम सिंह ने कहा कि महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार की घटना निंदनीय है। ऐसे लोगो के खिलाफ सरकार की तरफ से फांसी की सजा होनी चाहिए। जिससे की आने वाले समय में स्वस्थ कर्मी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके। और अपने कार्यस्थल पर निर्भीक हो कर मरीजों की सेवा कर सके। इस दौरान.अमन सिंह, डा.नीतू मिश्रा, चंद्रभूषण प्रजापति, नीरज जायसवाल, राज नंदनी, कविता, अंजली, सीमा,चंदन,अमित पांडेय मौजूद रहे।

Babu Tufani

Covid-19 में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों ने समायोजन को लेकर ने DM व CMO Office को घेरा

समायोजन को लेकर सीएमओ दफ्तर का घेराव करते हटाए गए स्वास्थ्य कर्मचारी।
समायोजन को लेकर सीएमओ दफ्तर का घेराव करते हटाए गए स्वास्थ्य कर्मचारी।

Young Writer, चंदौली। समायोजन की मांग को लेकर कोविड कर्मचारियों में आक्रोश गहराता जा रहा है। कोविड कर्मियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी व सीएमओ दफ्तर का घेराव किया। इस दौरान समायोजन की मांग दोहराई। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और एसीएम डा. आरबी शरण ने इसको लेकर पहल करने का भरोसा दिलाया।

एनएचएम के तहत कोविड काल में नौकरी पाने वाले कोविड कर्मियों की हाजिरी 31 जुलाई के बाद से नहीं लग रही है। अस्पतालों में कार्यरत कर्मी अब घर बैठ गए हैं। इनमें चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ शामिल हैं। बजट की कमी का हवाला देते हुए उन्हें अब ड्यूटी पर न आने को कह दिया गया है। इससे कर्मियों में आक्रोश पनप रहा है। दर्जनों की संख्या में कोविड कर्मी शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचे। वहां सीएमओ मौजूद नहीं थे। ऐसे में एसीएमओ डा. आरबी शरण से वार्ता की।

Babu Tufani

इसके बाद कर्मी कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे से मुलाकात की। इस दौरान डीएम ने सकारात्मक पहल किए जाने का भरोसा दिलाया। कहा कि कर्मियों की मानें तो स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल स्टाफ की जबरदस्त कमी है। ऐसे में उनके हटने के बाद प्राइवेट स्टाफ रखकर काम कराया जा रहा है, लेकिन उन्हें समायोजित नहीं किया जा रहा है। एनएचएम मुख्यालय से भेजे गए पत्र में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि जिलास्तर पर जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी जरूरत के हिसाब से कोविड कर्मियों की सेवा ले सकते हैं, लेकिन जनपद स्तर पर अधिकारियों की ओर से इस दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है। चेताया कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो लखनऊ में एनएचएम कार्यालय का घेराव करेंगे।

PHC Chahaniya की एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

एम्बुलेंस में प्रसव के बाद बच्चे को लिए ईएमटी अंकित।
एम्बुलेंस में प्रसव के बाद बच्चे को लिए ईएमटी अंकित।

Young Writer: चहनियां क्षेत्र के रानेपुर गांव निवासी गर्भवती अनिता देवी ने गुरुवार को अस्पताल जाते समय एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। आशा बहू और एंबुलेंस कर्मियों ने प्रसव कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर चिकित्सकों ने उपचार किया। यहां जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
बताते हैं कि रानेपुर गांव निवासी पंकज कुमार की पत्नी अनिता देवी गर्भवती थी। उन्हें सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो परिजनों ने 108 नंबर पर सूचना दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया की एंबुलेंस महिला को लेने गांव पहुंची। एंबुलेंस कर्मी गांव की आशा के साथ महिला को लेकर अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में ही धरहरा मोड़ पर महिला को प्रसव पीड़ा तेज हुई तो उनकी हालत बिगड़ने लगी। यह देख एंबुलेंस चालक राजेश यादव ने मेडिकल टेक्नीशियन अंकित पाल के कहने पर गाड़ी को रोक दिया। आशा और ईएमटी अंकित ने सूझबूझ के साथ महिला का प्रसव एंबुलेंस में कराया। महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद एंबुलेंस दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा पहुंची। जहां डॉक्टर ने बताया कि अधिक पीड़ा होने के कारण कर्मियों को रास्ते मे ही प्रसव कराना पड़ा ।

छात्र-नौजवान PDA जागरूकता: SP मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने कैम्प लगाकर युवाओं को पार्टी से जोड़ा

चकिया तिराहे पर आयोजित शिविर में युवाओं को सदस्यता दिलाते सपाई।
चकिया तिराहे पर आयोजित शिविर में युवाओं को सदस्यता दिलाते सपाई।

सपा ने हमेशा ही युवाओं के हितों को दी प्राथमिकताः मोहम्मद आरिफ

Young Writer (डीडीयू नगर): छात्र नौजवान पीडिए जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को चकिया त्रिमुहानी स्थित गंजी प्रसाद की प्रतिमा के समक्ष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सपा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी के नेतृत्व में सपाइयों ने क्षेत्रीय युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा से युवाओं के हित को प्राथमिकता दी। वर्तमान में जब युवा रोजगार के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं तो ऐसे वक्त में समाजवादी पार्टी ने पेपर लीक जैसे मुद्दों का मजबूती के साथ सदन में उठाने का काम किया। इसके अलावा सड़कों पर सरकार के खिलाफ हुंकार भरकर युवाओं के साथ हो रहे अन्याय को रोकने के साथ ही उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम किया।

सपा नेता व सेक्टर प्रभारी दिलीप पासवान ने भी समाजवादी पार्टी की उपलब्धियों को गिनाया। बताया कि समाजवादी पार्टी ने सभी वर्ग के युवाओं को राजनीतिक भागीदारी देने का काम किया है। सपा दलितों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ मुखर रही है। इसके अलावा पिछड़ों व अल्पसंख्कों के अधिकारों के भी सपा ने हमेशा ही मजबूती के साथ आवाज उठाने का काम किया है। इस अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम के जिला प्रभारी युवजन सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव रोबिन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष युवजन सभा कमलेश सिंह, योगेंद्र यादव चकरु, तसलीम अंसारी, संतोष यादव, अमरनाथ मोनू जायसवाल, लोहियावाहिनी जिलाध्यक्ष निरंजन कन्नौजिया, महेंद्र यादव माही, अंकित यादव, प्रशांत पाण्डेय, इरसाद सिद्दीकी, अरमान खान,  आदि कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पीएनबी ने किया पौधरोपण, संरक्षण व सुरक्षा का लिया संकल्प


Young Writer, चंदौली। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत PNB मंडल कार्यालय (Punjab National Bank) वाराणसी व चंदौली इकाई के संयुक्त तत्वावधान में 15 अगस्त को पौधरोपण कार्यक्रम पुरवा गांव में आयोजित किया गया। इस दौरान बैंक के अधिकारियों ने गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में खाली पड़ी जमीन पर रोपित किया। साथ ही ग्रामीणों को रोपे गए पौध के संरक्षण व सुरक्षा का संकल्प भी दिया।

Babu Tufani

इस दौरान मंडल प्रमुख प्रभाष चंद लाल ने कहा कि पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने के लिए पौधरोपण जरूरी है। जिस तरह से वन क्षेत्र घट रहा है उससे वातावरण में कमी के साथ ही कई दैवीय आपदाओं का सामना आज हम सभी कर रहे हैं। कहा कि नियमित बरसात, मृदा क्षरण को रोकने व पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए पौधरोपण व उनका संरक्षण बहुत जरूरी है। समाज के सभी वर्ग को अपने इस नैतिक दायित्व के प्रति गंभीरता दिखाने की जरूरत है। बैंक के अधिकारियों द्वारा विद्यालय परिसर में सैकड़ों पेड़ लगाया गया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीण भी पौधरोपण के प्रति उत्सुक नजर आए और उन्होंने रोपित किए गए पौधों के नियमित देखभाल का भरोसा भी दिया। इस मौके पर मंडल प्रमुख प्रभाष चंद्र लाल, उप मंडल प्रमुख बृजलाल गुप्ता, चंदौली शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक सुधीर सिंह, ग्रामवासी सज्जन वृंद, देवेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, झन्मेजय सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, अंजनी सिंह, दीना पासवान, अभिनंदन, अंकित सिंह आदि उपस्थित रहे। मंडल कार्यालय की ओर से प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को जलपान भी वितरित किया गया।

Chandauli
scattered clouds
32.2 ° C
32.2 °
32.2 °
58 %
4.1kmh
36 %
Tue
32 °
Wed
32 °
Thu
33 °
Fri
33 °
Sat
32 °
Verified by MonsterInsights