चंदौली। धानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह के नेतृत्व में चल रहे चेकिंग अभियान में बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक हीरोइन तस्कर को धर दबोचा जिसके पास से एक पाउच में 260 ग्राम हीरोइन बरामद किया गया। जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 65 लाख रूपये बताई जा रही है। उक्त मामले का खुलासा थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने थाने में किया।
दरसअल उपनिरीक्षक रमेश यादव पुलिस टीम व एएनटीएफ गाजीपुर व आपरेशनल यूनिट वाराणसी की संयुक्त टीम को मुखविर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर थाना क्षेत्र के मन्नी पट्टी नहर पुलिया गुरैनी पम्प कैनाल के पास बैठा है। और किसी को बेचने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम मन्नी पट्टी नहर पुलिया गुरैनी पम्प कैनाल के पास पहुंची कि पुलिस टीम को अचानक अपने तरफ आता देखकर हीरोइन तस्कर भागना भागने लगा जिससे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। जिसकी पहचान जमानियां थाना क्षेत्र के भैदपुर गांव निवासी के रूप हुई। पुलिस ने जब उसका तलाशी लिया तो उसके पास से एक पन्नी में भूरे रंग का पाऊडर बरामद किया गया। जो नशीला पाऊडर हिरोईन था। जिसका वजन किया गया तो कुल 260 ग्राम पाया गया। पकड़े गये। तस्कर से बरामद हिरोईन के बाबत वैध कागजात मांगा गया तो कोई कागजात प्रस्तुत नही कर पाया। पूछताछ में उसने बताया कि वह बिहार झारखण्ड प्रांत से खरीदकर छोटी छोटी पुड़िया बनाकर आस पास के जनपदों व गांवों में बेचता है।पुलिस ने उक्त तस्कर को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष एएनटीएफ जनपद गाजीपुर सुरेश गिरी,उपनिरीक्षक रामनक्षत्र, केशव प्रसाद सिंह, महेश तिवारी,अमित चौरसिया,सुनील त्रिपाठी इन्द्रजीत कुमार, आनन्द तिवारी शक्तिधर पाण्डेय, मौजूद रहें।
Chandauli:पुलिस ने पकड़ी 65 लाख की हीरोइन,झारखंड से खरीदकर चंदौली तस्करी कर रहा था तस्कर
Chandauli:टैंकर धुलते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आया खलासी,बकरी चरा रही महिलाओं ने बचाई जान
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में मंगलवार को टैंकर धुलाई करते समय ट्रक का खलासी हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। और बिजली के झटके से वो टैंकर के नीचे जा गिरा इस दौरान पास में बकरी चरा रही दो महिलाओं की नजर खलासी पर पड़ी उन्होंने दौड़ कर खलासी को टैंकर के नीचे से बाहर निकाला मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल खलासी को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया कहा चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
बताते हैं कि आलमपुर गांव निवासी हलीम टैंकर चलता है । और उसका पुत्र बाबू 20 वर्ष उसके साथ खलासी का काम करता है। दोनों टैंकर की धुलाई करने के लिए घर के ही पास ही हाई टेंशन तार के नीचे खड़ा कर धुलाई कर रहे थे। तभी हलीम किसी काम से घर चला गया। इस दौरान बाबू गाड़ी से तेल नापने वाला गेज निकाल ही रहा था। कि ऊपर हाईटेंशन तार से टच हो गया। जिससे बाबू करेंट से टैंकर के नीचे गिर पड़ा। यह देख पास मे ही बकरी चरा रही दो महिलाएं दौड़कर बाबू को खींचकर टैंकर के नीचे से बाहर किया। शोर मचाना शुरू कर दिया। महिलाओं की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने दौड़कर टायर में लगी आग को किसी प्रकार बुझाया। वही झूलसा खलासी बाबू को इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी एक निजी चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। इस बाबत थानाप्रभारी रमेश यादव ने बताया कि टैंकर धुलते समय क्लीनर करेंट की जद में आ गया था। जिसका इलाज़ कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।
Chandauli:कृषि विभाग की टीम ने खाद की दुकानों पर की छापेमारी,9 दुकानों को किया निलबिंत 12 का भरा नमूना दुकानदारों में मचा हड़कंप
चंदौली। कृषि विभाग की टीम ने मंगलवार को उप कृषि निदेशक जनार्दन प्रसाद व जिला कृषि अधिकारी राजेश राय की संयुक्त टीम ने जिले में खाद की दुकानों पर छापेमारी की इस अभियान से दूकान संचालकों में हड़कंप मच गया। वही कुछ दुकानदार टीम को देखते ही सटर गिराकर फरार हो गए।
इस दौरान कृषि विभाग की टीम ने 12 दुकानों का नमूना लिया। साथ ही चकिया में तीन दुकानें बंद होने पर उनसे कारण बताओं नोटिस मांगा गया। साथ ही सकलडीहा ब्लाक स्थित श्रीराम उर्वरक केंद्र, अंशिका एग्री, नसीम उर्वरक, ग्रीन एग्रो, ईश्वर खाद बीज भंडार, के दुकानों की निलंबित कर दिया गया। वही बरहनी ब्लाक स्थित पई गांव में किसान खाद डिपो को भी निलंबित कर दिया गया इस दौरान जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि जिले के सभी दुकानदार अपने भौतिक स्टॉक के साथ स्टॉक रजिस्टर मिलान रखे और किसानों को सरकारी दर पर खाद का बिक्री करें। इस दौरान डॉ पूजा त्रिपाठी, रमेश सिंह यादव,चंदन सिंह,बीएन सिंह,अखिलेश पांडेय,अभिषेक यादव,आदि मौजूद रहे।
Neema Seminar : अच्छा स्वास्थ्य इंसान के लिए सबसे बड़ी संपत्ति
नीमा ने किया सेमिनार का आयोजन
डीडीयू नगर। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन नीमा की ओर से नगर में सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्घाटन सांसद डॉ विनोद बिन्द एवं विधायक रमेश जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद डॉ विनोद विन्द ने कहा कि स्वास्थ्य एक इंसान के लिए उसके पूरे जीवनकाल में सबसे बड़ी संपत्ति है। बिना अतिरिक्त धन के तो कोई भी जीवित रह सकता है। अच्छे स्वास्थ्य के बिना जीवित नहीं रह सकता। स्वास्थ्य एक ऐसी चीज है जिसे हम पैसे से नहीं खरीद सकते। चिकित्सको की रजिस्ट्रेशन की परेशानियो को भी सरकार को अवगत कराकर हल करने का भरोसा दिया।
इस दौरान कैंसर सर्जन डा.सुधेन्दु शेखर ने कहा कि भारत में हर साल कैंसर के दस लाख मरीज बढ़ते जा रहे है। जिसमें सबसे ज्यादा मरीज मुंह और गले के कैंसर होते है। मंुह के कैंसर में होठ, गाल, लार ग्रंथियां, कोमल व हार्ड तालु, मसूड़ों टोंसिल जीभ और जीभ के अंदर का हिस्सा आता है कोशिकाओं की अनियमित वृद्धि से यह कैंसर होता है। मुख के कैंसर का मुख्य कारण मुख की साफ सफाई ठीक से न करना, तम्बाकू, सिगरेट, पान मसाला गुटका व शराब शामिल है।
कहा कि ओरल कैंसर में जबड़े और चेहरे के मांस का एक बड़ा हिस्सा काटकर निकाल दिया जाता है। इन विकृतियों के पुनः निर्माण के लिए सीने व जांघ की मांशपेशियों को काटकर चेहरे पर ग्राफ्ट किया जाता है। इस सर्जरी के बाद चेहरा सामान्य सा दिखने लगता है। डा.सागर राय ने सेप्सिस पर प्रकाश डाला और डा. शादाब रउफ ने हृदय रोग से सम्बंधित जानकारी दी। विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि यह संगठन हमेशा जनसेवा में तत्पर रहता है। नीमा प्रदेश प्रवक्ता डॉ ओपी सिंह एवं डा.मनोज सिंह को सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत डॉ प्रमेन्द्र सिंह, डॉ विकास सिंह, डॉ एके सिंह, डॉ सत्यपाल यादव डॉ इंद्रजीत सिंह ने किया। इस दौरान डा. आशा कश्यप, डा.रूबी गुप्ता, डॉ सुनील सिंह, डॉ संतोष शर्मा, राजू तिवारी, डा.दीपक, डा.मुमताज आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता डा. अनिल यादव व संचालन डॉ ओ पी सिंह ने किया।
SDM Sakaldiha ने की बड़ी कार्यवाही‚ भट्टा सीज कर जेसीबी से तुड़वा दिए 50 हजार ईंट

Young Writer, Sakaldiha: सकलडीहा तहसील क्षेत्र के चकिया बिहारी मिश्र गांव में चल रहे ईट भट्ठे पर एसडीएम अनुपम मिश्रा ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। भट्टा संचालक द्वारा भट्ठे से जुड़े जरूरी कागजात न दिखाने पर एसडीएम ने करीब 50 हजार कच्चे व पक्के ईट को ट्रैक्टर व जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। एसडीएम की इस कार्रवाई से ईट भट्ठा संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
चहनिया विकास खण्ड के चकिया बिहारी मिश्र गांव में एक भट्ठा संचालक द्वारा न तो प्रदूषण का रजिस्ट्रेशन कराया गया था और न ही रॉयल्टी शुल्क जमा किया गया था। कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी भट्ठा संचालक नजर अन्दाज करता रहा। इससे राजस्व का काफी नुकसान हो रहा था। नोटिस का तय समय बीत जाने के बाद भट्ठा पर पहुंचकर कागजात की जानकारी ली गई तो संचालक कोई भी कागजात नहीं दिखा पाया। लिहाजा कच्चे ईट पर ट्रैक्टर व पके ईटों को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि सरकारी मानक पूरा नहीं करने पर आगे भी ईट भट्ठों पर इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर खनन अधिकारी गुलशन कुमार सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
UP MATIKALA BOARD: कुम्हारों में निःशुल्क बांटी जाएगी पावर चालित चाक
Young Writer, चंदौली। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गिरजा प्रसाद ने बताया कि कुम्हारी कला को माटीकला बोर्ड निरंतर निखार रखा है और इससे जुड़े लोगों तक मदद भी पहुंचा रहा है। इसी कड़ी में रोजगार सृजन के उद्देश्य से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के परम्परागत माटीकला एवं माटी शिल्पकला के उद्यमियों, शिल्पियों के लिए माटीकला टूल किट्स पावर चालित चाक वितरण किया जाना है। इसके लिए लाभार्थी को विभागीय वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन करता होगा। बताया कि इच्छुक लाभार्थी जिनकी उम्र 18 वर्ष से 55 वर्ष के मध्य है अपना आवेदन पत्र आनलाइन करने के उपरान्त जिला ग्रामोद्योग कार्यालय चन्दौली में 29 जून तक आवश्यक जमा कर दें। आवेदन पत्र के साथ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड तथा शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा। उक्त अवधि के बाद जमा आवेदन पत्र पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। लाभार्थियों का चयन माटीकला के अनुभव, तकनीकी ज्ञान, विपणन योग्यता के आधार पर किया जायेगा।
युवा अपने ऊर्जा का सही दिशा में करें इस्तेमालःगगन राज

थानाध्यक्ष गगन राज ने नशा मुक्ति अभियान के तहत युवाओं को किया जागरूक
चंदौली। नगर में पुलिस चौकी के समीप सोमवार को थानाध्यक्ष गगन राज सिंह ने नशा मुक्ति अभियान के तहत युवाओं को जागरूक किया। और उनको नशा से दूर करने की शपथ दिलाई। वही अभियान के अंतर्गत नशे से होने वाली दुष्परिणामों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई।
इस दौरान उन्होंने ने युवाओं से अपील करते हुए कहा गया। आज के युवा देश का भविष्य है। ऐसे में जरूरी है कि युवा अपने ऊर्जा का सही दिशा में इस्तेमाल करें। और अपने मन को खेलों के साथ-साथ पढ़ाई में लगाए। नशे से दूर रहने के लिए अपने दोस्तों रिश्तेदारों को भी जागरूक करें। जिससे उनके जीवन भी बदलाव हो सके। आजकल ज्यादा दुर्घटनाएं शराब की नशे में होती है। उसमें ज्यादातर युवाओं को अपनी जान गवानी पड़ती है। जिसका खामियाजा उनके परिजनों को भुगतना पड़ता है। कहा कि 18 वर्ष पूरे होने पर ही वाहन चलाएं। और कभी भी शराब पीकर वाहन न चलाएं। यातायात के नियमों का पालन अवश्य करें। वाहन चलाते समय स्टंट न करें। और हेलमेट अवश्य लगाए। जिससे आप का जीवन सुरक्षित रहें। इस दौरान थानाध्यक्ष क्राइम शरद गुप्ता, कस्बा इंचार्ज शिव बाबू यादव, धर्मेंद्र, कुलदीप, विजय, आदि उपस्थित रहे।
Jan Sahayog: खेल से विकसित होता है सामुदायिक एकता व सहयोग का भाव
जन सहयोग संस्थान की ओर से सामुदायिक खेल मेला आयोजित
Young Writer, चंदौली। जन सहयोग संस्थान चन्दौली की ओर से सामुदायिक स्तर पर प्रोजेक्ट छलांग के माध्यम से खेल मेला का आयोजन ग्राम पंचायत उरगांव एवं त्रिभुवनपुर में किया गया। जहां पर कम्पोजिट स्कूल उरगांव के प्रधानाचार्य एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य राजेश उपाध्याय ने संस्था के कार्यक्रम को छात्रों के लिए सराहनीय पहल बताया। कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समुदाय में खेलकूद की भावना का विकास होता है और छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।

खेल मेला के आयोजन से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि सामुदायिक एकता और सहयोग की भावना भी विकसित होती है। इस तरह के आयोजनों से स्कूली बच्चों में विभिन्न खेलों के प्रति रुचि विकसित करने का अवसर मिलता है, जो उनके मानसिक और शारीरिक विकास में सहायक होता है। इसके अतिरिक्त यह आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी क्षमताओं को निखारने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है। खेल मेला को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने मे जन सहयोग संस्थान की सचिव प्रियंका गुप्ता एवं प्रोजेक्ट छलांग टीम से प्रोग्राम मैनेजर विकास यादव फ़ील्ड कोर्डीनेटर अंकित सिंह, अम्बुज कुमार मौर्य, मैनुद्दीन अन्सारी, प्रेम कुमार मौर्य, स्वयंसेवी मानसी पटेल एवं संध्या का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Chandauli:नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत,पाच घायल
चंदौली। मुख्यालय स्थित बिछिया गांव के समीप नेशनल हाईवे पर शनिवार को दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जब कि दो मासूम सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पहुची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और घायलो को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा एक बच्चे की हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
बताते हैं कि सोनभद्र जिले के घोरावल गांव निवासी विपिन मौर्या 35 वर्ष अपने पत्नी संतोषी देवी 32 वर्ष बेटे अश्वनी सात वर्ष बेटी आस्था नौ वर्ष के साथ सैयदराजा रिस्तेदारी में गया था। दोपहर में सभी बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही सभी बिछिया गांव के समीप पहुचे की पीछे से आ रहे। सदर कोतवाली क्षेत्र के देवडिल गांव निवासी राजेश उर्फ रेनू 22 वर्ष व पिछे बैठा प्रवीण बिंद 18 वर्ष के बाइक में टक्कर हो गई। घटना में सभी सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। इस दौरान राजेश उर्फ रेनू की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर जूट आस पास के लोगो ने तत्काल सभी घायलों को सड़क से उठा कर किनारे किया। और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही घायलो को इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने अश्वनी की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस बाबत सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है पाच लोग घायल हो गए हैं। युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
गलत नीतियों व निर्णय का शिकार हुई बसपाः शारदा प्रसाद
चंदौली में बहुजन राजनीति मंथन-चिंतन गोष्ठी का हुआ आयोजन
Young Writer, चंदौली। नगर स्थित एक लाख में शनिवार को बहुजन राजनीति मंथन-चिंतन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ पूर्व मंत्री शारदा प्रसाद ने बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर व कांशीराम के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर किया। इसके बाद उन्होंने गोष्ठी में आए बहुजन समाज के लोगों से संवाद स्थापित किया और आगामी बहुजन राजनीति को लेकर चिंतन-मंथन किया।

इस दौरान पूर्व मंत्री शारदा प्रसाद ने अपने वक्तव्य की शुरुआत बहुजन समाज पार्टी के स्थापित दिनों को याद करते हुए की। कहा कि बसपा के गठन के साथ ही उनके नेता सांसद व विधायक बनने शुरू हो गए थे, लेकिन आज बसपा पूरी तरह से रसातल में जा चुकी है। हालात इतने खराब है कि इतनी बड़ी व सशक्त पार्टी के पास एक भी सांसद नहीं है। कहा कि आज बसपा गलत नीतियों व निर्णय का शिकार हो चुकी है।

जब तक पार्टी की बागडोर कांशीराम के पास थी, बसपा के कार्यकर्ताओं का सम्मान रहा और उन्हें टिकट मिला। गरीब दलित नेता भी एमपी, एमएलए बने, लेकिन उनके जाने के बाद गलत निर्णय व नीतियों के कारण पार्टी का निरंतर पतन होता गया। आज जिला पंचायत से लेकर एमपी तक का टिकट पैसे से खरीदा व बेचा जा रहा है। ऐसे में बहुजन समाज को नई दिशा देने के लिए चिंतन-मंथन करने की जरूरत है। बहुजन समाज को एकजुट होकर एक नए राजनीतिक मंच को स्थापित करना होगा। भोलानाथ बच्चन ने कहा कि बसपा में पैसे का बोलबाला हो गया है।

कांशीराम के मिशन से बसपा पूरी तरह भटक गयी है। उनके सपने को पूरा करने के लिए एक बार फिर बहुजनों को इकट्ठा होकर समाज को जोड़ना होगा और पूरी क्षमता के साथ कार्य कर कांशीराम के सपनों को साकार करना होगा। भीम आर्मी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ प्राण बाहू ने इस मिशन को अपना समर्थन प्रदान किया। इस अवसर पर छविनाथ चौहान, धर्मेन्द्र पासवान, राम सुरेश, प्रेमचंद भारती, असलम हाशमी, छांगुर चौहान, सिद्धार्थ प्राण बाहू, गुलाब मौर्य, आजम अंसारी आदि उपस्थित रहे।









