26.4 C
Chandauli
Tuesday, March 24, 2026

Buy now

Home Blog Page 191

Chandauli:कर्ज से परेशान होकर युवक ने लगाई फांसी,मौत


व्यापार में कर्ज होने के कारण काफी दिनों से परेशान चल रहा था युवक शव को कब्जे में लेकर कार्यवाई में जुटी पुलिस
चंदौली। सदर ब्लाक क्षेत्र के नरहन गांव में बुधवार को कर्ज से परेशान होकर एक 24 वर्षीय युवक ने बंद कमरे में साड़ी के सहारे लटकर मौत को गले लगा लिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वही युवक के मौत की खबर ग्रामीणों में आग की तरह फैल गई। लोगो की सूचना पर पहुची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुच कर जांच पड़ताल किया। और शव को जब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताते हैं कि सैयदराजा क्षेत्र के नरहन गांव निवासी आंनद सोनकर 24 बर्ष मैजिक व पिकअप रखकर  फल का व्यापार करता था। लेकिन व्यापार में कर्ज होने के कारण वह काफी दिनों से परेशान चल रहा था। जिससे तंग आकर बुधवार को आंनद ने अपने कमरे में जाकर गाटर में लगे कड़ी के सहारे साड़ी से लटकर अपनी ई लीला समाप्त कर लिया। थोड़ी देर बाद परिजनों जब उसके कमरे में गए तो अंदर का नजारा देख सन्न राह गए। और दहाड़े मारकर रोने लगे धीरे धीरे घटना पूरे गांव के आग की तरफ फैल गई। और घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत सैयदराजा थाना अध्यक्ष सत्यनारायण मिश्रा ने बताया कि कर्ज से परेशान होकर युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य पहलुओं कर पुलिस जांच कर रही है।

चंदौली जनपद वासियों की अनंत काल तक करता रहूंगा सेवाःडा.महेंद्रनाथ

???????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????


जिले के मंत्री व विधायकों के सहयोग से सभी काम होगे पूरे
चंदौली। मुख्यालय स्थित डाक बंगले में बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद पहली बार पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा के 452911 मतदाताओं का हार्दिक आभार है। जिन्होंने मुझे अपना बहुमूल्य वोट दिया। चुनाव में क्या कुछ कमी रह गई। पार्टी इसकी समीक्षा करेगी। जो भी कमियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि चंदौली जनपदवासियों की अनंत काल तक सेवा करता रहूंगा। विकास के जो कार्य शुरू कराए गए हैं। वे पूरे होंगे। जिन बड़े कार्यों का शिलान्यास कराया गया है। उन्हें भी पूर्ण कराया जाएगा। बताया कि जिले के लिए और भी कई बड़ी परियोजनाएं हैं। जिनकी स्वीकृति का प्रयास किया जाएगा। कहा कि चुनाव जरूर हारा हूं, लेकिन मन से नहीं हारा। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार कायम है। जिले के मंत्री व विधायकों के सहयोग से सभी काम पूरे कराए जाएंगे। पत्थरों पर भले ही मेरा नाम न दिखे, लेकिन जनता के दिलों में नाम हमेशा रहेगा। कहा कि मेडिकल कालेज में इसी सत्र से प्रवेश शुरू हो जाएगा। जिस दिन इसका उद्घाटन होगा। उसी दिन इसके नाम को लेकर राजनीति भी समाप्त हो जाएगी। चंदौली-मझवार स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव का प्रयास जारी रहेगा। डाक बंगले को मिनी सर्किट हाउस बनवाने का भी प्रयास किया जाएगा। चंदौली के फुलवरिया में राजकीय कन्या इंटर कालेज का काम जल्द शुरू कराया जाएगा। भोजपुरी, कुछमन स्टेशन पर आरओबी, सिंघीताली में अंडरपास आदि कार्य भी निकट भविष्य में धरातल पर नजर आएंगे। कहा कि चंदौली में बनने वाले ट्रामा सेंटर का लोकार्पण केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से कराने का प्रयास करूंगा। चंदौली में पदाधिकारियों व बड़े नेताओं के बूथों पर मिली हार के सवाल पर कहा कि यह बहुत ही गंभीर विषय है। पार्टी इसकी समीक्षा कर रही है। साथ ही यह भी कहा कि अपने गांव गाजीपुर लोकसभा के गांव पखनपुर में बीजेपी प्रत्याशी को 300 वोटों की बढ़त दिलाई। पूर्व केंद्रीय मंत्री का यह बयान अपना बूथ हार चुके जिले के नेताओं के लिए संकेत की तरह देखा गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, विधायक कैलाश आचार्य, पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, किरन शर्मा, राणा प्रताप सिंह सुर्यमुनी तिवारी, प्रमोद चौबे, संजय सिंह, डा. केएन पांडेय, शिवराज सिंह, प्रमोद तिवारी, हरिवंश उपाध्याय उपस्थित रहे।

Chandauli:नेशनल हाईवे पर मैजिक ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर उड़े परखच्चे,एक कि मौत

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव के समीप मंगलवार को एक मैजिक ने खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया। घटना में मैजिक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि चालक सहित तीन लोग बाल बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाई में जुट गई।
बताते हैं कि बिहार प्रान्त के बक्सर जिला रामपुर थाना क्षेत्र के कोचारी गांव निवासी मंटू कुमार बक्सर जिला के जादमगढ़ थाना अंतर्गत वनारपुर निवासी राजेश कुमार गुप्ता 32 वर्ष व दो अन्य लोगों के साथ घर में लड़की की शादी में दिए जाने वाले सामान की वाराणसी से खरीदारी कर मैजिक वाहन के जरिये वापस अपने घर जा रहे थे।
मैजिक वाहन मंटू ही चला रहा था। मैजिक में मंटू के जीजा राजेश जुटा सहित दो अन्य लोग भी सवार थे। इस बीच जैसे ही मैजिक सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव के समीप पहुंची ही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे 19 पर खड़ी ट्रक में पीछे से मैजिक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरजस्त थी। की मैजिक का बाए तरफ का हिंसा बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया। घटना में चालक सीट के बगल में बैठे राजेश कुमार गुप्ता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं चालक मंटू सहित दो अन्य बाल बाल बच गए है। घटना की सूचना लगते ही मौके पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि ट्रक मैजिक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Chandauli:ट्रेन की चपेट में आने से महिला पांच माह के बच्चे की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

सैयदराजा। क्षेत्र के नगर स्थित रेलवे क्रासिंग के समीप मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला व पांच माह के बच्चे की मौत हो गई। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल दोनों के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि सैयदराजा थाना क्षेत्र के औरैया गांव निवासी सच्चे लाल प्रसाद की पत्नी सीता देवी 39 वर्ष अपने पांच माह के नाती सौरभ का सैयदराजा बाजार में दवा लेने के लिए आई थी। तभी किसी काम से बाजार के दूसरी तरफ जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार करने लगी। इसी दौरान दोनों किसी तेज़ रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना में दोनों की मौत हो गई। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल बच्चे व महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। और शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। मौत की ख़बर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। भारी संख्या में ग्रामीण व परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर इकट्ठा हो गए।वही बच्चे की मौत से उसके मा का रो-रो कर बुरा हाल है। इस बाबत एसआई दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला व बच्चे की मौत हो गई है दोनों के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

PMEGP लोन: 10 लाख रुपये ऋण पाएं, ग्रामीण क्षेत्र में उद्योग लगाएं

PMEGP लोन
PMEGP लोन

लोन लेने के नियम व शर्तें हेतु कार्यालय में करें संपर्कः गिरजा प्रसाद

Young Writer, चंदौली। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गिरजा प्रसाद ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना संचालित है, जिसमें अधिकतम 10 लाख तक का ऋण स्थानीय बैंकों के माध्यम से दिये जाने का प्राविधान है। योेजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु खादी ग्रामोद्योग विभाग चंदौली को 10 इकाई का लक्ष्य प्राप्त है। इस योजना में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रोजेक्ट लागत का 5 प्रतिशत एवं सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रोजेक्ट लागत का 10 प्रतिशत धनराशि स्वयं वहन करना होगा।

उक्त योजना के अन्तर्गत वितरित पूंजीगत ऋण पर सामान्य वर्ग के उद्यमी द्वारा 4 प्रतिशत ब्याज स्वयं वहन करना पड़ता है। शेष ब्याज विभाग द्वारा वहन किया जायेगा, तथा आरक्षित वर्ग के उद्यमीयों को वितरित ऋण पूंजीगत पर सम्पूर्ण ब्याज विभाग द्वारा वहन किया जायेगा। योजनान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार इच्छुक नवयुवक व नवयुवतियों विभिन्न प्रकार के उद्योगों की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के वेबसाइट पर अपना ऋण आवेदन पत्र आनलाइन कर सकते है। आनलाइन करने के उपरान्त उसकी हार्ड कापी गंगा रोड रामजी कटरा में स्थित जिला ग्रामोद्योग कार्यालय चन्दौली को उपलब्ध कराना होगा। यदि आनलाइन आवेदन करने में कोई समस्या आती है तो जिला ग्रामोद्योग अधिकारी चन्दौली के सरकारी नंबर-7703006951 पर सम्पर्क कर सकते है।

UP Weather : गर्मी बढ़ते ही ठंडे करने पड़ रहे ट्रांसफार्म

सकलडीहा विद्युत उपकेन्द्र पर पानी से बड़ी ट्रांसफार्मरों को ठंडा करते हुए विद्युत कर्मी।
सकलडीहा विद्युत उपकेन्द्र पर पानी से बड़ी ट्रांसफार्मरों को ठंडा करते हुए विद्युत कर्मी।

भीषण तापमान से विद्युत उपकेन्द्रों पर ट्रांसफार्मरों को पानी से किया गया ठंडा

तापमान में वृद्धि से जनजीवन प्रभावित,हीट वेब की संभावना बढ़ी भीषण गर्मी के कारण दोपहर में सड़कों पर छाया सियापा

Young Writer, Chandauli: सकलडीहा क्षेत्र में तेज धूम के साथ भीषण गर्मी से जनजीवन काफी प्रभावित है। दोपहर होते ही सड़को पर सियापा पसर जा रहा है। गर्मी से इधर मरीजो की संख्या में भी काफी इजाफा हो गया है। लोगो में उल्टी और दस्त की शिकायत मिल रही है। वही चिकित्सको ने दोपहर में घर से बाहर न निकलने की सलाह दे रहे है। भीषण गर्मी के कारण विद्युत उपकेन्द्रों पर बड़ी बड़ी ट्रांसफार्मरों को पानी गिराकर और बोरा भींगाकर ठंडा रखने का प्रयास किया गया।

जून माह में आसमान से शोले गिर रहे है।10 बजे के बाद तो मानो भगवान भास्कर की तीखी धूप से लोगो का बाहर निकलना मुश्किल हो जा रहा है। ऐसे में इस भीषण गर्मी में शरीर को ठंडक पहुचाने वाले शीतल पेय की बिक्री बढ़ गई है। आम का पन्ना,सिल्फर का शरबत, नींबू पानी से लोग गले को तर कर रहे है। वही सीएचसी अधीक्षक डॉ.संजय यादव ने बताया कि 10 बजे से शाम के 4 बजे तक जरूरी न हो तो घर से न निकले।अगर जरूरी कार्य से निकलना भी हो तो सूती हल्के रंग का कपड़ा पहने। पूरे शरीर को ढककर निकले। गमछे व टोपी का इस्तेमाल करे। साथ घर से भोजन कर निकले और साथ में पानी का बोतल रखे। कही अगर चक्कर या मन भारी लगे तो ठंडी जगह पर बैठ जाय। इसके बाद नजदीकी सरकारी अस्पताल पर जांच और उपचार कराए। इस समय तापमान 43 से 45 डिग्री तक पहुँच रहा है। ऐसे में लगातार लोग बीमार हो रहे है।आलम यह हो गया है कि पहले सीएचसी पर जहां 100 से 125 मरीज आते थे अब 200 से 250 मरीज आ रहे है। अधीक्षक ने बताया कि अगर जरा सावधानी व सतर्कता रखे तो बीमार से दूर रहा जा सकता है।

UP BED Entrance Exam: Chandauli में 4362 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा‚ 541 रहे गैरहाजिर

UP BED ENTRANCE EXAM
परीक्षा सम्पन्न होने के बाद महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज गेट से बाहर निकलते परीक्षार्थी।

Young Writer, चंदौली। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले में नकलविहीन व सुचिता पूर्ण ढंग से सकुशल हुई। इसमें 4364 उपस्थित रहे। वहीं 539 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा केंद्रों पर टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहकर निगाह बनाए रहे। सचल दल टीम ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

जिले में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए कुल दस केंद्र बनाए गए थे। इसमें नगर पालिका इंटर कालेज और सकलडीहा इंटर कालेज में स्थापित सेंटरों पर ए और बी ब्लाक बनाया गया था। इसके अलावा अमर शहीद विद्या मंदिर शहीद गांव, अशोक इंटर कालेज बबुरी, गांधी राष्ट्रीय इंटर कालेज सदलपुरा, महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज चंदौली, नेशनल इंटर कालेज सैयदराजा और सकलडीहा पीजी कालेज में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इन सेंटरों पर दोनों पालियों में कुल 4903 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

इसके सापेक्ष सुबह की प्रथम पाली में 4362 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। वहीं 541 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। जबकि दोपहर की दूसरी पाली में 4364 परीक्षार्थियों ने परीक्षा और 539 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की बकाएदे जांच की गई। उनके पास पाए गए मोबाइल व अन्य सामाग्री को बाहर ही जमा करा दिया गया। इसके बाद ही अंदर प्रवेश करने दिया गया। परीक्षा सकुशल कराने के लिए नामित किए गए परीक्षा प्रभारी, नोडल, उपनोडल अधिकारी और पर्यवेक्षक व केंद्र प्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं नकलविहीन परीक्षा कराने को सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। सचल दल टीम सेंटरों पर भ्रमण कर परीक्षा पर नजर बनाए रहा। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से परीक्षा पर निगाह रखी गई। प्रभारी डीआईओएस डा. डॉ. राजेश कुमार सिंह यादव ने बताया कि बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा सभी जगहों पर नकलविहीन और सुचितापूर्ण, सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग सम्पन्न करायी गई।

 सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के बाहर परीक्षार्थियों की लगी भीड़
सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के बाहर परीक्षार्थियों की लगी भीड़

सकलडीहा। जिले भर में बीएड की प्रवेश परीक्षा को लेकर कुल 10 सेंटर बनाए गए थे। परीक्षा को लेकर सभी सेंटरों पर नगर प्रभारी एडीएम अभय पांडेय व जनपद समन्वयक प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय के नेतृत्व में परीक्षा सकुशल संपन्न हुआ। परीक्षा को लेकर सभी सेंटरों पर पर्यवेक्षक, नोडल अधिकारी के साथ स्टैटिक मजिस्ट्रेट व समन्वयक तैनात रहे। परीक्षा दो पाली में कराया गया। पहले पाली में 4903 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 4362 उपस्थित हुए। 541 अनुपस्थित रहे। वही दूसरी पाली में 4364 उपस्थित रहे। 539 अनुपस्थित रहे।

बीएड की प्रवेश परीक्षा को लेकर सकलडीहा पीजी कॉलेज, सकलडीहा इंटर कॉलेज,महेंद्र टेक्निकल कॉलेज चंदौली, सदलपुरा, शहीद गांव, बबुरी, सैयदराजा सहित कुल दस सेंटरों पर दो पाली में परीक्षा हुई। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक हुई। दूसरी पाली 2 बजे से शाम 5 बजे तक हुई। परीक्षा में सख्ती के कारण प्रथम पाली में 4903 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 4362 उपस्थित हुए। 541 अनुपस्थित रहे। वही दूसरी पाली में 4364 उपस्थित रहे। 539 अनुपस्थित रहे। प्रो.प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि पूरे जनपद में परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई। हर एक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट,दो आब्जर्वर व पर्याप्त पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि यह बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के प्रोफेसर धीरेन्द्र शर्मा और प्रोफेसर राजेश सिंह व राजकीय पीजी कॉलेज नौगढ़ के डिप्टी नोडल डा. रमेश कुमार के देख रेख में परीक्षा कराया गया। इस मौके पर जनपद के नगर प्रभारी एडीएम अभय कुमार पांडेय  सहित अन्य अधिकारी चक्रमण करते रहे।

Chandauli:आस पास के लोग मार रहे थे ताना आजीज होकर युवक ने गंगा नदी में लगा दी छलांग,जाने कैसे बची जान


पड़ाव। क्षेत्र के मालवीय पूल से रविवार की दोपहर एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंगा नदी के किनारे मौजूद गोलू साहनी ने गंगा में कूदकर युवक की जान बचाई और गंगा नदी से बाहर निकाला। सूचना पाकर मौके पर पहुँची सुजाबाद पुलिस ने परिजनों को सूचित करते हुए युवक को लेकर चौकी आयी और पूछताछ कर परिजनों को सौंपा।
वाराणसी मुराडीह निवासी प्यारेलाल साहनी वर्षाे पूर्व से सुजाबाद गांव में परिवार संग किराए पर रहते है। चार भाई बहन से सबसे छोटा किशन की दोनों आँख की रोशनी नहीं होने से बहुत ही कम दिखाई देने के कारण आसपास के लोग उसे ताना मारते है। ताना से आजीज होकर किशन ने रविवार की दोपहर किसी तरह राजघाट मालवीय पुल पर पहुंचा और गंगा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंगा किनारे मौजूद गोलू साहनी गोताखोर ने गंगा नदी में कूद कर युवक की जान बचायी और गंगा नदी से बाहर निकाला जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची सुजाबाद पुलिस ने परिजनों को सूचित करते हुए किशन को चौकी पर ले आयी और पूछताछ कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Chandauli:खड़ी टेलर में पीछे से आ रही अनियंत्रित दूसरी टेलर ने मारी टक्कर लगी भीषण आग,चालक की मौत

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी समीप रविवार को खड़ी कंटेनर में पीछे से दूसरी कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खड़ी कंटेनर में आग लग गई आग लगता देख चालक व क्लीनर ने कूदकर जान अपनी बचाई तथा मौके से फरार हो गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। वही दूसरी कंटेनर के चालक व क्लीनर केबिन में फस गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नवीन मंडी चौकी इंचार्ज रावेंद्र सिंह मय पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से घायल क्लीनर को तो तुरंत निकाल लिया, जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है लेकिन चालक तालीम 24 वर्ष फसा रहा, जिसको लगभग डेढ़ घंटे बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया जब तक मौत हो गई थी। घायल क्लीनर साहिल 21 वर्ष राजस्थान के अलवर जिला के कोटाह थाना अंतर्गत चंदोली का रहने वाला है,वही मृतक चालक तालीम 24 वर्ष के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल क्लीनर ने बताया कि राजगढ़ से हम लोग कंटेनर में चुना पाउडर हावड़ा जा रहे थे, अचानक मेरे साथी चालक को नींद आ गई, जिससे खड़ी कंटेनर में पीछे से घुस गया। मंडी चौकी प्रभारी रावेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

बिना हेमलेट बाइक चलाने पर 80 फीसदी युवा होते हैं सड़क हादसे का शिकार,बोले शिव बाबू यादव सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट पहनना जरूरी

चंदौली। मुख्यालय स्थित नगर में शनिवार की शाम कस्बा चौकी प्रभारी शिव यादव बाबू ने अपने हमराहियों के साथ नगर में पैदल गस्त किया। और सड़क पर लगा रहे ठेले खुमाचे वालो को दुरुस्त कराया वही पुलिस चौकी के समीप दो पहिया वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया और बिना हेलमेट चल रहे बाइक सवारों को हेलमेट लगाने को जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि बिना हेमलेट बाइक चलाने पर 80 फीसदी सवार सड़क हादसे में हेड इंजरी के शिकार होते हैं। जिससे उनकी जान भी चली जाती है। इसलिए खासकर युवाओं को दुपहिया वाहन चलाते समय सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट पहनना जरूरी है। दिन पर दिन बढ़ते सड़क हादसे चिंता की बात है। आमजन की जागरूकता के बिना सड़क हादसे नहीं रुक सकते। पुलिस हादसों में कमी लाने और मौतों के आंकड़ों को कम करने की कोशिश कर रही है। सड़क पर बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाएगा। जिसके लिए बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को जागरूक किया जा रहा है 

Chandauli
overcast clouds
26.4 ° C
26.4 °
26.4 °
36 %
0.6kmh
100 %
Mon
26 °
Tue
35 °
Wed
38 °
Thu
40 °
Fri
37 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights