27 C
Chandauli
Tuesday, September 29, 2026

Buy now

Home Blog Page 192

Chandauli:कृषि विभाग टीम ने खाद की दुकानों पर की छापेमारी,20 दुकानों से भरे गए सेम्पल चार को कारण बताओ नोटिस संचालको में मचा हड़कंप


चंदौली। कृषि विभाग की चार सदस्यीय टीम ने मंगलवार को जिला मुख्यालय सहित क्षेत्र मरूफपुर सकलडीहा कमालपुर व बिसुनपुरा गांव में खाद की दुकानों पर छापेमारी की इसको लेकर दुकान संचालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम ने 32 दुकानों पर छापेमारी कर 20 दुकानों से नमूने लिए। वही अभिलेख नही दिखाने पर चार दुकानदारों से कारण बताओ नोटिस मांगा

दरसअल जिलाधिकारी द्वारा सभी उर्वरक से संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि किसी भी स्तर पर किसानों को उर्वरक उपलब्धता में कोई समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। जिसको लेकर कृषि अधिकारी बिनोद कुमार यादव ने जिले में अभियान चलाने के लिए चार सदस्यीय टीम गठित कर खाद की दुकानों पर अभियान चलाया इस दौरान उन्होंने 32 खाद की दुकानों पर छापेमारी की जिसको लेकर दूकान संचालकों में हड़कंप मच गया। वही कुछ दुकानदार सटर डाउन कर फरार हो गए। इस दौरान कृषि विभाग की टीम ने 20 दुकानदारों से नमूने संग्रहित किए और पांच दुकानदारों द्वारा अभिलेख नही दिखाने पर उनसे कारण बताओ नोटिस मंगा कृषि अधिकारी बिनोद कुमार ने बताया कि विशेष अभियान चलाकर कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। दुकानदार किसानों को उचित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराए। शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी। इस दौरान उप कृषि निदेशक भीम सिंह,अपर कृषि अधिकारी डॉ पूजा त्रिपाठी,स्नेह प्रभा,चंदन सिंह,अभिषेक यादव,आदि मौजूद रहें।

Chandauli MP Birendra Singh Sansad में बोले PM Fasal Bima योजना के तहत किसानों को दें मुआवजा

Chandauli MP BIrendra Singh
चंदौली सांसद बीरेंद्र सिंह।

Young Writer, Chandauli: चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने संसद में प्रश्नकाल के दौरान किसानों के मुद्दे को मजबूती के साथ उठाया। उन्होंने चंदौली जनपद की लगभग 1000 एकड़ गेहूं की फसल जो जल गई थी उस मुद्दे को उठाया और प्रभावित किसानों को प्रधानमंत्री किसान फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा देने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने उन प्रभावित किसानों को भी मुआवजा देने की बात कही जो भूमिहीन खेतिहर मजदूर है और बंटाई पर कृषि कार्य करते है। सांसद बीरेंद्र सिंह द्वारा संसद भवन में किए गए इन प्रश्नों के उत्तर में कृषि मंत्री कोई सीधा जवाब न देकर उससे कन्नी काटते नजर आए। विदित हो कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के सुरक्षा की गारंटी है जिसपर भारत सरकार बहुत गंभीर नजर नहीं आई। भूमिहीन कृषि मजदूर के सवाल पर भी कोई स्पष्ट एवं सीधा जवाबकृषि मंत्री ने द्वारा नहीं दिया गया, जिस पर सांसद चंदौली ने दुख व्यक्त किया। कहा कि किसानों का हित सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल होना चाहिए, क्योंकि सरकार अक्सर अपने किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है।

Chhattisgarh Crime Branch व Police ने सकलडीहा में डाला डेरा

Young Writer

छत्तीसगढ़ में हुई चोरी का माल बरामद करने में जुटी टीम

Young Writer, सकलडीहा। छत्तीसगढ़ की क्राइम ब्रांच और पुलिस बीते दो दिन से सकलडीहा में डेरा जमा हुए है। इस मामले में सकलडीहा कस्बा के एक सर्राफा कारोबारी द्वारा चोरी की माल की खरीदारी का आरोप है। पुलिस टीम लगातार गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है। छत्तीसगढ़ की पुलिस टीम की खनक से सर्राफा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

सूत्र के अनुसार धानापुर थाना क्षेत्र के दो शातिर चोर छत्तीसगढ़ में कई घरों में चोरी की घटना का अंजाम दिया है। जिसमें लाखों की जेवरात चोरी हुई है। चोरी हुई जेवरात सकलडीहा के कुछ सर्राफा कारोबारी द्वारा खरीदे जाने का आरोप है। चोर की निशानदेही पर छत्तीसगढ़ क्राईम ब्रांच और पुलिस टीम सर्राफा कारोबारी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार तीन दिन से डेरा जमाये हुए है। इस मामले में दो सर्राफा कारोबारी के फरार होने की सूचना से हड़कंप मचा हुआ है। इस बाबत कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ में हुई चोरी को लेकर टीम की ओर से जांच पड़ताल किया जा रहा है।

Sawan: हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा कालेश्वरनाथ महादेव मंदिर

सकलडीहा के कालेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक श्रद्धालु।
सकलडीहा के कालेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक श्रद्धालु।

Young Writer, सकलडीहा। चतुर्भुजपुर स्थित स्वंभू कालेश्वरनाथ महादेव मंदिर और कस्बा के प्राचीन महेश्वर महादेव शिव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों पर सावन के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव के उद्घोष से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। महिला और पुरूष कतारबद्ध होकर बाबा का दर्शन और पूजन करते रहे। सुरक्षा के लिहाज से भारी संख्या में पुलिस के जवान कोतवाल संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मुस्तैद रहे।

काशी विश्वनाथ मंदिर से सम्बद्ध स्वंभू बाबा कालेश्वरनाथ का मंदिर अति प्रचीन मंदिरों में से एक है। सावन और महाशिवरात्रि पर यहा काफी दूर से श्रद्धलु दर्शन और पूजन के लिए आते है। आसपास के जनपद सहित बिहार प्रान्त से भी बड़ी संख्या में लोग बाबा का दर्शन कर आशीर्वाद लेते है। इसके साथ ही कावरिया बलुआ गंगा घाट से जल भर कर बाबा का जलाभिषेक करते है। सावन के तीसरे सोमवार को महिला,पुरूष और बच्चे ने कतारबद्ध होकर बाबा का दर्शन और पूजन किया।मान्यता के अनुसार बाबा का सच्चे मन और श्रद्धा से दर्शन करने से अकाल मत्यु भी टल जाती है।इसके अलावा जामडीह में जामेश्वर महादेव, टिमिलपुर में शिव मंदिर और सकलडीहा थाना गली के शिव मंदिर पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ ने विधि विधान से पूजा अर्चना किया। सुरक्षा के मद्देनजर तहसील प्रशासन और भारी संख्या में पुलिस बल के जीवन मौजूद रहे। इस मौके पर मंदिर पुजारी दिलीप मिश्रा,  पांडेय, बबलू रस्तोगी, सुभम, बाशु सोनी, मन्तोष, संतोष जायसवाल, काशू, अदालत सोनकर सहित अन्य भक्त मौजूद रहे।

Chief Secretary of UP Manoj Kumar Singh को दिया कीनाराम महोत्सव में शामिल होने का न्यौता

Lucknow में मुख्य सचिव को न्यौता देते कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह।
Lucknow में मुख्य सचिव को न्यौता देते कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह।

Young Writer: चहनियां क्षेत्र के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में 425 वे जन्मोत्सव समारोह में प्रदेश के मुख्य सचिव के आगमन के लिए जन्मोत्सव समारोह के कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह ने लखनऊ में मिलकर निमंत्रण पत्र दिया। मुख्य सचिव ने आने का आश्वाशन दिया।
बताते हैं कि रामगढ़ में बाबा कीनाराम के 425 वे जन्मोत्सव की तैयारी तेजी से चल रहा है। 1 से 3 सितंबर तक चलने वाले इस महोत्सव कार्यक्रम में वीआईपी, वीवीआईपी, अधिकारी, कुलपति आदि हस्तियां शिरकत करते है। इस क्रम में बीपैक्स नादी निधौरा के सदस्य व कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह ने लखनऊ में मुख्य सचिव से मुलाकात कर महोत्सव में आने के लिए निमंत्रण दिया, जो निमंत्रण को स्वीकार कर आने का आश्वासन दिया। संयोजक अजीत सिंह ने बताया कि इस बार कार्यक्रम में वीवीआईपी आयेंगे।

Mughalsarai MLA रमेश जायसवाल ने Baburi में 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर किया लोकार्पण

10 एमवीए के ट्रांसफार्मर का उद्घाटन करते विधायक रमेश जायसवाल।
10 एमवीए के ट्रांसफार्मर का उद्घाटन करते विधायक रमेश जायसवाल।

Young Writer, Baburi: विद्युत उपकेंद्र बबुरी पर लगाए गए दस एमवीए के ट्रांसफार्मर का सोमवार की शाम मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय किसानों तथा कस्बावासियों के संघर्ष को नमन किया तथा बधाइयां दी।

विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने दस एमवीए के ट्रांसफार्मर का विधि विधान से पूजन कराते हुए क्षेत्रीय लोगों से फीता कटवा कर लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बबुरी क्षेत्र के लोगों की दस साल की तपस्या के परिणामस्वरूप यह ट्रांसफार्मर आज उपकेंद्र बबुरी से लोकार्पित हो रहा है। वे सभी लोग बधाई के पात्र हैं जिन्होंने इसके लिए अपने-अपने स्तर से प्रयास किया।

Mughalsarai MLA ने कहा कि विधायक बनाने के बाद से ही क्षेत्रीय ग्रामीणों की मांग पर दस एमवीए ट्रांसफार्मर के लिए प्रयास करना शुरू कर दिया था। इसके लिए मैंने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से लेकर ऊर्जा मंत्री तक को पत्र लिखा। इस मौके पर अधिशासी अभियंता वीके चौधरी, अधीक्षण अभियंता मनोज अग्रवाल, हृदय नारायण सिंह, सुभाष मौर्य, जितेन्द्र सिंह, सुशील जाय अवर अभियंता प्रदीप यादव, नारायण जायसवाल, शशि गांधी आदि मौजूद रहे।

Chandauli:नवही गांव के नहर में तैरता मिला महिला का शव,क्षेत्र में फैली सनसनी


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नवही गांव के समीप मंगलवार को नहर में एक 60 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव का शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन सफलता हाथ नही लगी पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि महिला का शव नहर में कही से बह कर आया है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला का शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

Chandauli:नहर में पुजारी का शव मिलने से सनसनी,कार्यवाई में जुटी पुलिस


सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के लेहरा मडई गांव निवासी 32 वर्षीय शेखर यादव गांव का पुजारी है।चंदौली में वह मिठाई के दुकान पर कारीगर है। सोमवार को शाम काम करने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। देर रात तक घर नहीं आने पर लोग परेशान थे। रात भर खोज रहे थे। सुबह 11:00 बजे करीब गांव के समीप सकलडीहा रजवाहा में शव बहता देख ग्रामीण बाहर निकाला शव का शिनाख्त होने पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुड़ गई है। लेहरा गांव के रामवृक्ष यादव के पांच पुत्र हैं राम बहोरी यादव ,ऋषिनारायण, राजन, उदय और शेखर यादव 32 वर्षीय शेखर यादव गांव का पुजारी भी है। वह चंदौली मिठाई की दुकान पर मीठा बनाने का काम करता है। कल शाम को काम करने के बाद साइकिल से घर वापस आ रहा था। बीच रास्ते में दवा भी खरीदा लेकिन देर रात तक घर नहीं आने परिजन परेशान होकर रातभर खोजते रहे। सुबह 11 बजे सकलडीहा रजवाहा में बहता हुआ शव देख गांव में कोहराम मच गया
काफी संख्या में लोगों को भीड़ जुड़ गई । परिजनो की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम कार्रवाई में जुट गई है | इस बाबत कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है ।पीएम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगा।पत्नी गुड़िया देवी पुत्र पवन पुत्री पायल सहित परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।

ARTO Office Chandauli में प्रशासनिक अफसरों ने की छापेमारी‚ नहीं मिला एक भी दलाल

ARTO Office में छापेमारी के दौरान पूछताछ करते एसडीएम अवनीश कुमार।
ARTO Office में छापेमारी के दौरान पूछताछ करते एसडीएम अवनीश कुमार।

Young Writer, Chandauli: एआरटीओ ऑफिस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को औचक छापेमारी की। इस छापेमारी से हडकम्प मच गया। इस दौरान कार्यालय के अंदर मौजूद लोगों से पूछताछ किया गया और दस्तावेजों की भी जांच की गई। कार्यालय में एक भी विचौलिए नहीं मिले।

जिलाधिकारी निखिल फुंडे के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय पर एसडीम अविनाश कुमार व एसडीएम न्यायिक विराग पांडेय की टीम द्वारा छापेमारी हुई। टीम द्वारा कार्यालय की घेराबंदी कर वहां उपस्थित लोगों से पूछताछ किया गया और दस्तावेजों की जांच पड़ताल कर जानकारी ली। इसके बाद उपस्थित तैनात कर्मचारियों को सख्त हिदायत दिया कि जनमानस के कार्यों में शिथिलता न बरती जाए और कार्यालय से जुड़े कार्यों को समय से पूरा किया जाए। इ

स बाबत एसडीम अविनाश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर एआरटीओ ऑफिस पर छापेमारी की गई। कार्यालय में उपस्थित दर्जनों लोगों से पूछताछ की गई, जिसमें कोई भी व्यक्ति संदिग्ध नहीं मिला और कार्यालय के कर्मचारियों को निर्देश भी दिया। कोई भी बिचौलिया ऑफिस में मिला तो खैर नहीं जनमानस के कार्यों को प्रमुखता दें।

Chandauli:नेशनल हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी ट्रक,चालक गंभीर


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जसौली गांव के समीप नेशनल हाईवे पर सोमवार की रात तेज़ रफ़्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुचे मंडी चौकी प्रभारी रावेंद्र सिंह ने तत्काल घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उनका इलाज़ चल रहा है।
बताते हैं कि मिर्जापुर निवासी धीरज तिवारी 35 वर्ष ट्रक पर मुर्गी का चारा लेकर बिहार की तरफ जा रहा था। जैसे ही जसौली गांव के समीप पहुचा की अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। और सड़क किनारे पलट गया। वही ट्रक में लदा मुर्गी का चारा नेशनल हाईवे पर बिखर गया। जिसको लेकर नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों में तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पहुचे एसआई रावेंद्र ने घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और यातायात संचालित कराया। इस बाबत उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गई है। घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Chandauli
few clouds
27 ° C
27 °
27 °
75 %
2.7kmh
16 %
Tue
26 °
Wed
32 °
Thu
33 °
Fri
33 °
Sat
33 °
Verified by MonsterInsights