25.1 C
Chandauli
Tuesday, March 24, 2026

Buy now

Home Blog Page 196

Agriculture: अपने खेत की मिट्टी की जांच अवश्य करा लें किसान

खेती Young Writer Chandauli किसानी

Young Writer, चंदौली। जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार राय ने सोमवार को बताया कि वर्तमान में खरीफ के अन्तर्गत धान की नर्सरी डालने का समय नजदीक आ गया है, कृषक भाइयों को सूचित करना है कि धान की नर्सरी डालने से पहले बीज शोधन अवश्य कराएं। फसलों में रोग मृदा, वायु एवं कीट द्वारा फैलते है, बीज जनित रोगों का कोई भी उपचार सम्भव नहीं है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 9450738395 पर किसान भाई सम्पर्क करें।

इस दौरान जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि विगत वर्षों में जिन कृषक भाइयों ने बीज शोधन अपनाया था, उनके फसल में व्याधि नहीं पायी गयी है। बीज जनित रोगों से आगामी बोई जाने वाली फसल के बचाव हेतु बीज शोधन एवं भूमि शोधन अत्यन्त महत्वपूर्ण है। अतः किसान भाइयों को बीज शोधन एवं भूमि शोधन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति विशेष ध्यान देना होगा।बीज को रात भर पानी में भिगोने के बाद दूसरे दिन पानी से निकालकर अतिरिक्त पानी निकल जाने के बाद 2.5-3 ग्राम कार्वेन्डाजिम 50 प्रतिशत या थीरम 75 प्रति० अथवा 4 से 5 ग्राम ट्राइकोडर्मा वायो रसायन प्रति किग्रा० बीज की दर से 5 लीटर पानी में 10 ग्राम गुड़ के साथ घोलकर बीज में मिला दिया जाय, इसके बाद छाया में अंकुरित होने तक रखा जाय, तत्पश्चात नर्सरी डाली जाय, साथ ही साथ भूमि शोधन हेतु 25 किग्रा हेक्टेयर ट्राइकोडर्मा या ब्यूबेरिया वैसियाना बायो रसायन को 75 किग्रा० सड़ी हुई गोबर की खाद में मिलाकर 10-12 दिन तक छाया युक्त स्थान पर रखकर पानी के छीटे मारते रहें तत्पश्चात् इस 75 किग्रा० गोबर की खाद जो कि बायो पेस्टीसाइड में तब्दील हो चुका है। इसे जुताई करके खेत में मिला दें इससे खेत में मौजूद दीमक एवं फफूंद से छुटकारा मिलेगा साथ ही साथ खेत में जैविक खाद की कमी भी पूर्ण हो जायेगी। उपरोक्त बीज शोधन/भूमि शोधन रसायन कृषि रक्षा इकाइयों पर 75 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध है। सभी कृषक भाइयों को यह भी सूचित करना है कि रसायनों पर अनुदान की सुविधा केवल पंजीकृत कृषकों को ही देय होगी, एवं अनुदान का भुगतान डीबीटी के माध्यम से सीधे कृषक के खाते में किया जाएगा।

Loksabha Election: बूथ से लेकर मतदान मार्ग तक सुरक्षा के पुख्ता हो इंतजाम

जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश देते उपजिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम मिश्र।
जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश देते उपजिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम मिश्र।

हर मतदान केन्द्र पर बिजली पानी और छाया का व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश

Young Writer, सकलडीहा। एक जून को जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान होना है। इसको लेकर सोमवार को उपजिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम मिश्रा जोनल और सेक्टर मजिस्टेªटों के साथ समीक्षा बैठक किया। इस दौरान लायन आर्डर के साथ बूथों पर मतदान शुरू होने से लेकर समाप्ति तक पूर्ण व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया। पंचायत अधिकारियों को बूथों पर छाया और पानी के साथ साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने को बताया।

लोकसभा चुनाव को लेकर तहसील स्तर पर तैयारी पूरी कर लिया गया है। विधान सभा के कुल 357 बूथों पर शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर जोनल और सेक्टर मजिस्टेªटों को पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही पोलिंग पार्टी के पहुंचने से लेकर वापस लौटने तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और लायन आर्डर को बनाये रखने को लेकर निर्देशित किया। प्रत्येक जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को बूथों तक ईवीएम मशीन के माध्यम से निर्धारित समय से मतदान कराने को बताया।

इसके अलावा अतिसंवेदनशील और संवेदनशील बूथों पर कंट्रोल रूम के माध्यम से बराबर निगरानी रखने को कहा। सभी बीडीओ और एडीओ को मतदान केंद्र तक जाने वाले मार्ग पर साफ सफाई व पानी, छाया और रोशनी पीठासीन अधिकारियों को सुविधा मुहैया कराने को बताया। किसी प्रकार की लापरवाही होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दिया। इस मौके पर तहसीलदार राहुल सिंह, जोनल मजिस्ट्रेट प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय, नायब तहसीलदार अजीत जायसवाल, अमित सिंह, राजेन्द्र प्रकाश, सुजीत सहित अन्य रहे।

Chandauli में बोले Akhilesh Yadav‚ पूर्वांचल में चुनाव आते ही 400 का नारा भूली BJP

Chandauli में जनसभा को संबोधित करते Akhilesh Yadav
Chandauli में जनसभा को संबोधित करते Akhilesh Yadav

सपा प्रमुख ने पालीटेक्निक कालेज के ग्राउंड पर सभा को किया संबोधित

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को जनपद दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने चंदौली पालीटेक्निक कालेज के ग्राउंड पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनसभा को संबोधित किया। कहा कि जब पूर्वांचन में लोकसभा चुनाव की गतिविधि बढ़ी है भाजपा 400 पार का नारा भूल गयी है। जैसे-जैसे चुनाव अंतिम चरण की ओर बढ रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के नेता मंच से नफरती व मजहबी बातें कहकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और सत्ता परिवर्तन के साथ ही नौकरी के बंद हो चुके अवसरों को फिर से खोला जाएगा। सेना में भर्ती होकर राष्ट्र सेवा करने वाले युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए अग्निवीर योजना को खत्म किया जाएगा। कहा कि भाजपा सरकार दस वर्ष में किसानों की आग दोगुनी नहीं कर पायी, लेकिन इंडिया गठबंधन की सरकार किसानों को जीएसटी से मुक्ति के साथ ही एमएसपी की कानूनी गारंटी देने जा रही है। कहा कि उद्योगपतियों का 25 लाख करोड़ रुपये माफ करने वाली भाजपा सरकार ने किसानों के कर्ज को माफ नहीं किया। भरोसा दिया कि सरकार बदलते किसानों की कर्जमाफी का काम प्राथमिकता के आधार पर होगा। कहा कि भाजपा सरकार ने खेती-किसानी को खत्म करने के लिए काले कानून लाया, लेकिन देश के बहादुर किसानों ने दिल्ली में ऐसा खूंटा गाड़ा की सरकार को काले कानून वापस लेना पड़ा।

कहा कि भाजपा सरकार का बुल्डोजर गरीबों को डराने के लिए हमेशा तैयार रहता है, लेकिन अपराधियों के आगे इनका बुल्डोजर नतमस्तक हो जाता है। कहा कि सरकारी बैंकों को संभालने में सरकार नाकाम रही। सरकार ने आधी रात को नोटबंदी किया। इसके अलावा महंगाई को इस कदर बढ़ा दिया कि आज आम आदमी की जीवन जीना मुश्किल हो गया है। डीजल-पेट्रोल के साथ ही गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए। प्याज, टमाटर की जमाखोरी करके रेट बढ़ा दिए। कोविड-19 काल के बाद दवाओं के रेट बढ़ाकर महंगाई की एक ओर मार आमजनता पर डालने का काम किया है। कहा कि यह चुनाव हम सभी के भविष्य का है। आगे आने वाली पीढ़ी का है। संविधान को बचाने का चुनाव है। इसलिए आप सभी भाजपा के भ्रम और झूठ से बाहर निकलकर एक जूट को वोट डालने अपने-अपने बूथ पर जरूर जाएं। इस दौरान ओमप्रकाश सिंह, रामअचल राजभर, मनोज सिंह डब्लू, पूर्व सांसद कैलाशनाथ यादव, पूनम सोनकर, चंद्रशेखर यादव, शिव शंकर यादव,सुरेंद्र पटेल, आशुतोष सिंहा, प्रभु नारायण सिंह यादव, लाल बहादुर यादव, अरविंद सिंह, राजेशपति, चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू, बलराम यादव, मनोज काका, योगेंद्र यादव चकरू, सुरेन्द्र पटेल, शारदा प्रसाद उपस्थित थे। संचालन जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने किया।

भाजपा ने बर्बाद किया 60 लाख युवाओं का भविष्य
चंदौली।
चंदौली पालीटेक्निक कालेज में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने युवाओं को अपने भाषण के केंद्र में रखा। यही वजह रही कि उन्होंने युवाओं के अग्निवीर योजना खिलाफत करने के साथ ही युवाओं को रोजगार में नाकाम भाजपा सरकार को घेरा। कहा कि अपना पैसा, समय लगाकर पूरी मेहनत व शिद्दत से पढ़ाई करने वाले युवाओं के जीवन का एक तिहाई हिस्सा भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया। क्योंकि एक के बाद एक दस पेपर भाजपा सरकार में लिक हुए, जिससे प्रदेश के 60 लाख युवाओं का भविष्य बर्बाद हो गया, जिससे उनके परिवार के लोगों भाजपा सरकार से बेहद खफा थे। आंकड़ों को देखा जाए तो मौजूदा हालात में 1.80 करोड़ से अधिक जनता भाजपा से नाराज है। ऐसे में भाजपा इतने बड़े नुकसान की भरपाई कैसे करेगी।

Akhilesh Yadav के मंच पर चढ़ने को लेकर आपस में भिड़े सपाई

Young Writer, चंदौली। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जनसभा में सपा नेताओं के बीच रार-तकरार और बहुत कुछ देखने और सुनने को मिला। यहां मंच पर चढ़ने जैसी छोटी बात को लेकर पार्टी के बड़े-बड़े नेता आपस में भिड़ते-लड़ते दिखे। यह सबकुछ समाजवादी पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारियों के समक्ष हुआ और वे मूकदर्शक की भूमिका में नजर आए। हालांकि इस चुनावी जन सभा से समाजवादी पार्टी को जितना फायदा होना चाहिए, उससे कहीं ज्यादा नुकसान की बातें खुद समाजवादी पार्टी के नेता कहते हुए सुने गए। कुछ नेताओं ने यहां तक कहा कि चुनावी प्रचार की कमान वह खुद छोड़ रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में मौजूद सपा नेताओं ने कहा कि पार्टी में मानमानी के कारण पालीटेक्निक कालेज में अव्यवस्था रही। जिस कारण पार्टी फ्रंटल संगठन के अध्यक्षों के साथ ही कई वरिष्ठ सपाईयों को मंच पर चढ़ने नहीं दिया गया। इसमें कुछ नेता ऐसे भी थी जो विगत कई दिनों से तपती दोपहरी में पार्टी प्रत्याशी के जीत के लिए पसीना बहा रहे थे, लेकिन समाजवादी पार्टी के तथाकथित पदाधिकारियों की उपेक्षा व मनमानी के कारण कई युवा और वरिष्ठ नेता बेहद खफा है। सूत्र बताते हैं कि मंच पर चढ़ने को लेकर पार्टी नेताओं में रार-तकरार के साथ ही शब्दों के आदान-प्रदान के आगे की भी चीजें हुई, जो किसी भी संगठन के लिए ठीक नहीं हो सकता है। हालांकि इसे चुनावी सभा से बाहर जाने से रोकने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन जिन लोगों ने इस घटना को देखा वे बेहद आहत नजर आए। कुछ नेता इतने आहत व मर्माहत नजर आए कि उन्होंने स्वतः ही चुनाव प्रसार के दायित्व से खुद को मुक्त करने जैसा कठोर निर्णय भी ले लिया।

इन नेताओं को मंच पर जाने का नहीं मिला मौका

चकरू यादव, चंद्रभान यादव, छोटू तिवारी, राम सिंह चौहान, आनंद सिंह रंजन, परवेज अहमद जोखू, त्रिलोकी पासवान, अमरनाथ जायसवाल, अखिलेश्वर यादव, दिलीप पासवान, चंद्रभान यादव, मधु
राय,वीरेंद्र प्रधान ,चखन यादव,शशिकांत भारती,राधा यादव,टोनी खरवार,रमेश यादव,वीरेंद्र यादव, अयूब खान गुड्डू,जल्लालू अंसारी,महेंद्र माही।

Voter Awareness : बलुआ घाट पर दीप जलाकर दिया मतदान करने का संदेश

बलुआ पश्चिम वाहिनी घाट पर जगमग दीप।
बलुआ पश्चिम वाहिनी घाट पर जगमग दीप।

Young Writer, चहनियां। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर पंचायत विभाग द्वारा शनिवार की देर शाम को मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के तैल चित्र माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।

बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर सैंड कलाकारों द्वारा गंगा के रेत से कलाकृति में परिवार के साथ मतदान करने वाली आकृति और ईवीएम प्रतीक बनाया। जो आकर्षण का केंद्र रहा। घाट पर दीपों से जगमग आकृति बनाकर वोट डालने का संदेश दिया। बाल्मीकि इंटर कालेज के छात्राओं द्वारा अपने गीतों व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को मतदान करने के महत्व के बारे में बताया। मुख्य अतिथि ने मतदान करने की शपथ दिलायी। इस दौरान मुख्य अतिथि सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र में अपने मनपसंद जनप्रतिनिधि का चुनाव करना हम सबका मौलिक अधिकार है। इस अधिकार के द्वारा हम सभी अपने क्षेत्र का विकास करने वाले योग्य जनप्रतिनिधि का चुनाव करते है। उन्होंने बिना किसी प्रलोभन के निर्भीक होकर सभी से मतदान करने की अपील किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दूबे, एसडीएम बीडीयो दिव्या ओझा, एडीओ पंचायत राकेश दीक्षित, राजेश सिंह, बजरंगी पाण्डेय, एडीओ आईएसबी हवलदार यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी आनन्द यादव, जागृति यादव, मनोज कुमार, कमलेश सिंह, अतुल यादव, सन्तोष मिश्रा, अनीश सिंह, प्रदीप सिंह, पवन शर्मा आदि उपस्थित थे।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर जंगबहादुर पटवा को लोगों ने दी श्रद्धांजलि

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर जंगबहादुर पटवा को लोगों ने दी श्रद्धांजलि
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर जंगबहादुर पटवा को लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Young Writer, सकलडीहा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर जंग बहादुर पटवा समाज की पूरे प्रदेश में पटवा समाज के विभिन्न संगठन की ओर पुण्यतिथि मनाया गया। इस दौरान पटवा समाज के लोगों ने सामाजिक और राजनैतिक भागीदारी का संकल्प लेते हुए उनके मार्गदर्शन में चलने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर बीते एक सप्ताह से विभिन्न जगहों पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे प्रदेश में पटवा समाज की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर जंग बहादुर पटवा की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि अखिल भारतीय पटवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम लखन पटवा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर जंगबहादुर पटवा समाज के स्तंभ है। इनके मार्ग दर्शन में ही चलकर समाज हित का कार्य किया जा सकता है। वही जंग बहादुर पटवा युवा विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाज के उत्थान के लिये राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी जरूरी है।

अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष माता प्रसाद पटवा, राकेश पटवा सुरेश चन्द्र पटवा और गजराज पटवा ने कहा कि समाज जब शिक्षित होगा तो समाज की पहचान बनेगी। इस लिये समाज का हर लोग बच्चों के शिक्षा पर ध्यान जरूर दे। इसके पूर्व जंगबहादुर पटवा युवा विचार मंच , उत्तर प्रदेश एवं पटवा समाज निशुल्क कोचिंग, लखीमपुर खीरी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान गोष्ठी में बच्चों का उत्सावर्धन हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर राकेश पटवा, विनोद पटवा, प्रिंस पटवा, सुभाष पटवा,नरेश पटवा गुड्डू, अशोक पटवा, संदीप पटवा,पवन पटवा,रामसरन पटवा, चीनू पटवा,अवधेश पटवा,अमित पटवा, सुमित पटवा,सुमन पटवा आदि मौजूद रहे।

Electricity Problem: 33 हजार केवीए का तार व इंसूलेटर टूटने से आठ घंटे आपूर्ति रही ठप

सकलडीहा विद्युत उपकेन्द्र का बंद पड़ा ग्रामीण फीडर के बारे में जानकारी देते एसएसओ।
सकलडीहा विद्युत उपकेन्द्र का बंद पड़ा ग्रामीण फीडर के बारे में जानकारी देते एसएसओ।

ब्रेक डाउन के कारण पांच फीडरों के दर्जनों गांव की आपूर्ति रही बाधित
बिजली के अभाव में भीषण गर्मी और उमस में पूरे दिन जनजीवन रहा बेहाल

Young Writer, Sakaldiha: भोजापुर के समीप 33 हजार की तार और इंसूलेटर टूटने से ग्रामीण क्षेत्र की पांच फीडरों की दर्जनों गांव की आपूर्ति आठ घंटा से अधिक समय तक बाधित रहा। सकलडीहा ग्रामीण उपकेंद्र से हो रही अघोषित बिजली कटौती, ट्रिपिंग और फाल्ट से लोग पूरे दिन भीषण गर्मी में बेहाल रहे। विद्युत दुर्व्यस्था को लेकर ग्रामीण जन प्रतिनिधि व बिजली विभाग के अधिकारियों को कोस रहे है। जबकि इस समय लोकसभा चुनाव प्रचार चरम पर चल रहा है। बाहर से भी पुलिस फोर्स आकर स्कूलों में टिकी है। बिजली के अभाव में परेशान दिखे।

सकलडीहा ग्रामीण उपकेंद्र से कुल पांच फीडर नोनार, सकलडीहा सेकेंड, कुछमन, चहनिया, कमालपुर संचालित है। इन पांचों फीडरों से लगभग एक लाख की आबादी को विद्युत सप्लाई दी जाती है। लेकिन आए दिन बिजली कटौती,ट्रीपिग और फाल्ट से लोग परेशान है। रविवार को दोपहर एक बजे 33 हजार केवीए का तीन पोल का तार टूट कर लटक जाने से विद्युत आपूर्ति ठप होगया। चिलचिलाती धूप और उमस से लोग परेशान रहे। उपकेंद्र से मनमानी कटौती होने से घरों में लगा पंखा, कूलर,एसी शोपीस बन गया है। साथ ही पीने के पानी का संकट बना हुआ है। लोग पसीने से तर बतर है।

जबकि इस समय तापमान काफी बढ़ा हुआ है और लोकसभा चुनाव भी चल रहा है। ग्रामीण घनश्याम सिंह,श्यामसुंदर सिंह,संत राम,माधो राजभर,मिंटू,पनारू सिंह ने बिजली निगम पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि जेई,एसडीओ उपकेंद्र पर नहीं रुकते जबकि एमडी का सख्त निर्देश है कि रात 9 से 12 बजे तक ये दोनों अधिकारी उपकेंद्र पर रुके। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। आए दिन फाल्ट से बिजली बाधित हो रही है।वही इस संबंध में जेई अरविंद कुमार ने बताया कि करीब आठ बजे विद्युत आपूर्ति होने की संभावना है। बिजली तार जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

Manoj Singh W का आरोप‚ भाजपा प्रत्याशी को अनुचित लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रहे जिला निर्वाचन अधिकारी Chandauli

मनोज सिंह डबलू

सामान्य प्रेक्षक से मुलाकात कर सपा के राष्ट्रीय सचिव ने लगाए गंभीर आरोप

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू रविवार के शाम लोकसभा चंदौली के सामान्य प्रेक्षक से मिले। इस दौरान उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी चंदौली पर कई गंभीर आरोप लगाए और उन्हें लोकसभा निर्वाचन कार्य से मुक्त किए जाने की मांग की।उन्होंने बताया कि  चुनाव को निष्पक्ष सम्पन्न कराना जिला प्रशासन व पुलिस की ड्यूटी है और उन्हें निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुरूप चुनाव को सम्पन्न कराना है, ताकि किसी प्रत्याशी के साथ किसी भी तरह का पक्षपात ना हो।

बावजूद इसके चुनाव आयोग के गाइडलाइन के बाद भी जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चंदौली  निखिल टीकाराम मुंडे द्वारा भाजपा प्रत्याशी डा. महेंद्रनाथ पांडेय को चुनाव में अनुचित लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि  मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण स्थान बाबा कीनाराम मेडिकल कालेज परिसर बगही कुम्भापुर चंदौली में मेडिकल कालेज के नाम में जानबूझकर “राजकीय” शब्द को जोड़ा गया है, ताकि चंदौली की जनता को भ्रमित कर उनके वोट को भाजपा प्रत्याशी के पाले में किया जा सके। सर्वविदित है कि मेडिकल कालेज के नाम को लेकर पूर्व में भी कई बार राजनीति हो चुकी है और उस वक्त भी श्री निखिल टीकाराम फुंडे जी ही चंदौली के डीएम थे, उस वक्त लिपिकीय त्रुटि का हवाला देकर बाबा कीनाराम मेडिकल कालेज के नाम को हटाया गया।

लोकसभा चुनाव के मतदान तिथि के चंद दिन पहले एक बार फिर से मेडिकल कालेज के नाम के साथ छेड़छाड़ जिला निर्वाचन अधिकारी के षड्यंत्र का हिस्सा है। कहा कि नवीन मंडी समिति को जिला प्रशासन द्वारा मतगणना स्थल पोलिंग पार्टी स्थल के रूप में उपयोग में लाया जाना है। इस क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के निर्देश पर आम लोगों, आढतियों, होलसेल सब्जी विक्रेताओं व किसानों के लिए एक पखवारा पहले ही पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, जिससे सैकड़ों लोगों की रोजी-रोजगार संकट में आ गया है। पहले भी नवीन मंडी को प्रशिक्षण स्थल, मतगणना स्थल, पोलिंग पार्टी खानगी स्थल के रूप में इस्तेमाल किया गया है, लेकिन कभी भी मंडी को पूरी तरह से बंद नहीं किया गया।

ऐसी स्थिति में आम लोगों को इस बात की प्रबल आशंका है कि नवीन मंडी में बने स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम को भाजपा प्रत्याशी को लाभ पहुंचाने के लिए उसके साथ छेड़छाड़ की जा सकती है या उसे बदला जा सकता है। इसी उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नवीन मंडी को आम लोगों के लिए पूरी तरह से सीज कर दिया गया है, ताकि प्रशासन के निखरानी में मनमानी हो सके। मांग किया कि नवीन मंडी को आम लोगों के लिए खोला जाए, जिसकी उनकी आजीविका पटरी पर लौट आए। साथ ही भ्रमिक करने वाले मेडिकल कालेज के नाम को दुरूस्त करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी चंदौली को लोकसभा चंदौली के निर्वाचन कार्यों से मुक्त किया जाए, ताकि चुनाव में पक्षपात किए जाने की आशंकाएं समाप्त हो सके। महति कृपा होगी।

मानसिक अवसाद के कारण युवक ने लगाई फांसी,मौत


डीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक नगर में शनिवार को एक शादीशुदा युवक ने छत के कुंडी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  प्रयागराज निवासी 28 वर्षीय अभिषेक कुमार मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र स्थित औद्योगिक नगर में किराये के कमरे में परिवार के साथ रहता था। जो एक कंपनी  में चौकीदारी का कार्य करता था। तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। शनिवार की देर शाम उसकी पत्नी जैसे ही कमरे का दरवाजा खोली। छत की कुंडी से अपने पति को फांसी लगाकर लटका देखकर रोने चिल्लाने लगी। रोने की आवाज सुनकर अन्य परिजन भी आ गये। आनन फानन में लोग उसे उतारकर पास के निजी चिकित्सालय ले जाने लगे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर वापस आए और 112 नंबर डायल कर दिया। पीआरवी की सूचना पर मौके पर पहुँची अलीनगर पुलिस ने घटनास्थल मुगलसराय होने के वजह से मुगलसराय कोतवाली को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुँची मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी। साथ ही शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि बच्चा न होने के कारण वह मानसिक अवसाद के कारण नशे का आदी हो गया। प्रथम दृष्टया यही लग रहा है कि मानसिक अवसाद के कारण उसने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगा।

विभूति एक्सप्रेस ट्रेन का एसी खराब होने पर यात्रियों ने किया हंगामा,चैन पुलिंग कर रोका ट्रेन



डीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रविवार की शाम पौने सात बजे डाउन की विभूति एक्सप्रेस का एसी खराब हो जाने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। वही ट्रेन के निर्धारित ठहराव के बाद रवाना कराने पर भड़के यात्रियों ने चेनपुलिंग कर रोक दिया। आक्रोशित यात्रियों को समझा बुझाने में जीआरपी और आरपीएफ के पसीने छूट गये। हालांकि काफी प्रयास के बाद यात्री शांत हुए। इस दौरान एक घंटा विलंब से ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
प्रयागराज से हावड़ा जा रही डाउन की विभूति एक्सप्रेस स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर रविवार की शाम पौने छह बजे पहुंची। इस दौरान बी वन में सवार यात्रियों ने एसी खराब होने की शिकायत विभागीय कर्मचारियों से किया। लेकिन ट्रेन को निर्धारित ठहराव के बाद रवाना करा दिया गया।जिससे नाराज यात्रियों ने चेनपुलिंग कर ट्रेन रोक दिया और हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे विभागीय कर्मचारी और आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रावत व जीआरपी इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने काफी प्रयास के बाद यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। विभागीय कर्मियों के अनुसार ट्रेन के रवाना होने पर एसी ठीक हो जाएगा। वही यात्रियों के हंगामा से ट्रेन सवा घंटा विलंब से आगे के लिए रवाना हुई।

Chandauli
overcast clouds
25.1 ° C
25.1 °
25.1 °
42 %
1kmh
90 %
Tue
35 °
Wed
37 °
Thu
39 °
Fri
36 °
Sat
38 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights