25.7 C
Chandauli
Wednesday, September 30, 2026

Buy now

Home Blog Page 195

बेरोजगारों के भविष्य को देखते हुए Home Minister Amit Shah से चंदौली सांसद Birendra Singh

Amit Shah Minister of Home Affairs of India
अमित शाह से मुलाकात करते सांसद बीरेंद्र सिंह।

Young Writer: नौजवानों बेरोजगारों के भविष्य को देखते हुए चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात कर संसदीय क्षेत्र के धानापुर व सकलडीहा में आरक्षित भर्ती केंद्र खोले जाने के बाबत पत्रक के माध्यम से मांग की। आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द इसको अमल में लाने का काम किया जाएगा।
चंदौली जनपद नक्सल प्रभावित व धान का कटोरा कहा जाता है। लेकिन यहां से नौजवान बड़ी तादाद में पुलिस ,पीएसी व आर्मी के भर्ती के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। यहां के नौजवानों को भर्ती होने के लिए देश के कोने-कोने में जाना पड़ता है। लेकिन चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने नौजवानों बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने व भर्ती केंद्र जनपद में खोले जाने का आश्वासन दिया था। इसको ध्यान में रखते हुए गुरुवार को दिल्ली में इन्होंने Amit Shahए Minister of Home Affairs of India से मिलकर संसदीय क्षेत्र के धानापुर और सकलडीहा में सरकारी भूमि उपलब्ध होने  के उपरांत आरक्षी भर्ती केंद्र खोले जाने की मांग पत्र के माध्यम से किया। इस दौरान इन्होंने कहा कि इससे नौजवानों को केंद्रीय सुरक्षा बलों में भर्ती होने का इनके जनपद में अवसर मिलेगा। इस दौरान गृह मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही यहां के बेरोजगारों को देखते हुए कैडेट भर्ती केंद्र खोले जाने का काम अमल में लाया जाएगा।

Baburi : सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Young Writer, बबुरी। कस्बे के सिरकुटिया मोहल्ले में सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर गुरुवार को लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। मोहल्ले के निवासियों ने निर्माण कार्य को रोक दिया। और मांग की कि सड़क निर्माण में मानकों का पालन किया जाए।
लगभग एक साल पहले सिरकुटिया मुहल्ले के मौर्या बस्ती में सड़क बनाई जा रही थी। घटिया सामग्री के प्रयोग किए जाने के बाद ग्रामीणों ने उस समय निर्माण कार्य रोक दिया था। विरोध जताने पर ठेकेदार सड़क निर्माण का खानापूर्ती करते हुए रातों रात सड़क ढाल कर गायब हो गए। साल भर के अंदर ही सड़क की गिट्टियां उखड़ने लगी। जगह जगह से सीमेंट उखड़ कर सड़क पर गड्ढे बन गए हैं। एक साल बाद उक्त सड़क पर सीमेंट बालू की पर्त चढ़ाने का कार्य होने जा रहा था। ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए कार्य को रोकवा दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि निर्माण में ढाई इंच महीन गिट्टी का उपयोग नहीं किया जा रहा है। जिससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निर्माण नहीं किया जाएगा। तब तक काम नहीं करने दिया जाएगा। इस मौके पर पुल्लू मौर्या, मुहम्मद अब्बास, राधेश्याम मौर्य, शिव तपस्या मौर्य, श्रीराम मौर्य, कपिल मौर्य, गोविंद, बबलू मौर्य, भानू मौर्य, सुजीत मौर्य, अरविंद मौर्य आदि मौजूद रहे।

Chahaniya ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने खोला मोर्चा

जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे क्षेत्र पंचायत सदस्य।
जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे क्षेत्र पंचायत सदस्य।

Young Writer, चंदौली। जिले के चहनिया विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल के खिलाफ एक बार फिर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। अपने अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस पर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठकर उचित कार्यवाही की गुहार लगा रहे हैं। हालांकि जिलाधिकारी ने आज रात 12 तक इंतजार करने का निर्देश दिया है। लेकिन क्षेत्र पंचायत सदस्य अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

जिलाधिकारी ऑफिस में धरने पर बैठे क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा कि सत्ता पक्ष के इशारे पर पूरा जिला प्रशासन काम कर रहा है। और उनके दबाव में नियम के अनुसार कार्यवाही नहीं की जा रही है। हमारे अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान इस दौरान मौके पर बैठे क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा कि अगर जिलाधिकारी आज इस पर कोई फैसला नहीं करते हैं। तो वह सामूहिक इस्तीफा देने को विवश होंगे या वह सामूहिक आत्महत्या की कोशिश करेंगे। नाराज लोगों का कहना था कि रोज-रोज घुट-घुट कर मरने और धमकी सुनते से अच्छा है कि एक ही दिन सारे लोग मर जाएं। हालांकि उनकी जिद के आगे जिलाधिकारी मौके पर उपस्थित हुए और उनसे आज रात 12 बजे तक इंतजार करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि आज रात 12 के पहले क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अविश्वास प्रस्ताव पर वह अपना कोई न कोई फैसला जरूर दे देंगे।

लापरवाही:अनियंत्रित होकर खेत में पलटी बच्चों से भरी स्कूली बैन,मची अफरा-तफरी

चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के नौदर गांव में गुरुवार को बीएडबी स्कूल के बच्चो से भरी मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर खेत मे पलट गयी। घटना को लेकर उसमें बैठे बच्चों में अफरा तफरी मच गई। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने बच्चों को वाहन से बाहर निकाला। और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया घटना को लेकर स्कूल के बच्चे दहशत में है।
धानापुर थाना क्षेत्र के खरखोलिया गांव स्थित बी एड बी इंटरनेशनल बिद्यालय का मैजिक बच्चो को लेकर स्कूल जा रहा था। इसी दौरान नौदर गांव में जलजीवन मिशन के तहत सड़क के किनारे खोदे गये गढ्ढे में मैजिक का पहिया जाने से बच्चो को लेते हुए मैजिक गढ्ढे में पलट गयी।

यह देख खेत मे कार्य कर रहे लोग दौड़ पड़े। और घटना को लेकर वहां अफरा-तफरी मच गयी। ग्रामीणों ने किसी तरफ बच्चों को मैजिक के अंदर से बाहर निकाला जिसमें छात्रा गजेंद्रपुर की 14 वर्षीय कृतांजली यादव,नेकनामपुर की 14 वर्सीय अवंतिका, महमदपुर की 16 वर्सीय श्रेयांशी, 12 वर्सीय अंश घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा उनका इलाज़ कराया गया। डा. अनुराग यादव ने बताया कि बच्चे सुरक्षित है। सभी का उपचार किया गया। केवल दहशत के कारण बच्चे डरे हुए है।

Chetna Manch : अभिनव अरुण को गजल व मुनक्का काे भोजपुरी गीत के लिए मिला सम्मान

चेतना कविता पुरस्कार-2024‚ मोहम्मद रफी को दी गई स्वरांजलि

Young Writer, DDU Nagar (Mughalsarai)

Chetna Manch: चेतना साहित्यिक मंच चन्दौली द्वारा बुधवार को DDU Nagar स्थित आर्य समाज मंदिर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वाराणसी के गजलकार अभिनव अरुण को दुष्यंत कुमार हिंदी गजल सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं चंदौली की मुनक्का मौर्या को रामजीयावनदास बावला सम्मान से नवाजा गया। उनके अलावा सम्मान समारोह में शामिल न हो पाने वाले दिल्ली के आचार्य अनमोल को गोपाल दास नीरज गीत सम्मान व बिहार की डॉ शिप्रा मिश्रा को सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला काव्य सम्मान की घोषणा की गई। उन लोगों को कोरियर से सम्मान पत्र भेजा जाएगा।

कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की स्मृति में वर्ष 2024 के लिए चेतना कविता सम्मान का आयोजन किया गया था। इसमें पूरे देश से रचनाकारों ने अपनी रचनाएं भेजी थी। निर्णायक मंडल के शिवकुमार पराग (देश के जाने -माने गज़लकार व गीतकार )‚ केशव शरण (प्रसिद्ध कवि व ग़ज़लकार)‚ धर्मेंद्र गुप्त साहिल ( प्रसिद्ध ग़ज़लकार व काव्य छंद मर्मज्ञ ) द्वारा अलग -अलग कर अंको के आधार पर निर्णय दिए गए थे l

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध ग़ज़लकर धर्मेंद्र गुप्त साहिल, विशिष्ट अतिथि पूर्व रेल राजभाषा अधिकारी दिनेश चंद्र, पूर्व प्राचार्य डॉ. अनिल यादव, उपन्यासकार रामजी प्रसाद भैरव,दीनानाथ देवेश,अरुण आर्य, सुरेश अकेला, रौशन मुग़लसरायी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। अध्यक्षता चेतना साहित्य मंच के अध्यक्ष डॉ. उमेश प्रसाद सिंह, अतिथियो का स्वागत चेतना मंच के महामंत्री प्रकाश चौरसिया व धन्यवाद ज्ञापन चेतना मंच के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने कियाI संचालन चेतना मंच के संस्थापक व संयोजक डॉ. विनय कुमार वर्मा ने किया।

मोहम्मद रफी को दी गई स्वरांजलि

चेतना सांस्कृतिक मंच द्वारा शहंशाह -ए तरंन्नुम मोहम्मद रफी साहब को कलाकारों ने उनको गीतों को गाकर स्वरांजलि दिया। स्वरांजलि देने वालों में सर्वश्री ताहिर वारसी, विनोद श्रीवास्तव,एसएन जायसवाल, उमेन्द्र चंदेल, अरुण तिवारी, वापी‚ विजय राही मंगल, सत्येन्द्र, निधि आदि शामिल थे। संचालन चेतना सांस्कृतिक मंच के सचिव प्रमोद आग्रहरी ने किया।

Chandauli:एसपी की बड़ी कार्यवाई थाना प्रभारी सहित 6 पुलिसकर्मी निलबिंत,महकमें में मचा हड़कंप


चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बृहस्पतिवार को कार्य में अनिमियता पाए जाने पर कंदवा थाना प्रभारी सहित सहित 6 पुलिसकर्मियों को निलबिंत कर दिया एसपी के इस कार्यवाही से पूरे महकमें में हड़कंप मच गया।
दरसअल एसपी बुद्धवार की रात्रि में सादे वर्दी में कंदवा थाने पर पहुंचे जहां अवैध वसूली में संलिप्तता उजागर हुआ। व कुछ पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात नही मिले जहां एसपी ने थाना प्रभारी के कार्य मे लापरवाही देखते थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष सलिल स्वरूप आदर्श उपनिरीक्षक अमरनाथ साहनी मुख्य आरक्षी सुनील वर्मा, मुख्य आरक्षी श्याम सुन्दर, मुख्य आरक्षी नागेन्द्र कुमार, आरक्षी किशन सरोज को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया। एसपी के कार्यवाही से पूरे महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।

Chandauli:डंफर की चपेट में आने से विवाहिता की मौत,सास व पति घायल


चकिया। कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के पास डंपर की चपेट में आने से 36 वर्षीय विवाहिता चंद्रकला देवी की मौत हो गई वहीं चंद्रकला के पति और सास घायल हो गए। आनन फानन में उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसके मृत होने की पुष्टि कर दी।
कोतवाली क्षेत्र के लोहपुरवा गांव निवासी माधव अपनी माता घुराही देवी और पत्नी चंद्रकला को बाइक पर बैठाकर दवा के लिए बांड़ेपर जा रहे थे। सिकंदरपुर गांव के पास माधव की बाइक पर बैठी उसकी पत्नी चंद्रकला अचानक से फिसल का सड़क पर गिर पड़ी। उसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार डंपर ट्रक की चपेट में आ गई। घटना के बाद डंपर चालक डंपर को लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल चंद्रकला को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी अतुल प्रजापति ने बताया कि चंद्रकला के शव को अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया गया सुबह पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा वही डंपर की तलाश की जा रही है। चंद्रकला की मौत से पति माधव सहित पुत्र अभिषेक रुपेश और बेटी सावित्री का रो रो कर बुरा हाल था।

Chandauli:खेत में बकरी चराने गए वृद्ध पर जंगली सुवर ने किया हमला,मौत


सैयदराजा। थाना क्षेत्र के ऐलही गांव में बुधवार को बकरी चराने गए। एक वृद्ध पर जंगली सुवर ने हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई।ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को जब्जे में कर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया। वृद्ध के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बताते हैं कि ऐलही गांव निवासी विश्वनाथ राम 65 वर्ष गांव के ही खेत में बकरी चराने गए थे। इसी दौरान जंगली सुवर ने अचानक उनके पर हमला बोल दिया। घटना में विश्वनाथ राम बुरी तरह जख्मी हो गए। और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने देखा तो तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल वृद्ध जे शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत सैयदराजा थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार तिवारी ने बताया कि जंगली सुवर के हमले से वृद्ध की मौत हो गई है शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Rajyasabha MP Darshana Singh ने उठाया चंदौली में औद्योगिक पार्क स्थापित करने का मुद्दा

Rajya sabha MP Darshana Singh
राज्यसभा में बोलती दर्शना सिंह।

Young Writer, चंदौली। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने सदन में आकांक्षी जनपद चंदौली के विकास का मुद्दा उठाया। उन्होंने जनपद चंदौली में औद्योगिक पार्क स्थापित किया जाने की आवश्यकता जताई। कहा कि इससे जनपद के विकास के साथ साथ अन्य पूर्वांचल के अन्य जनपदों को भी इसका फायदा मिलेगा।

राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने बताया कि जनपद चंदौली में सरकारी औद्योगिक पार्क के स्थापना से जनपद चंदौली के आम नागरिकों हेतु रोजगार के सृजन के साथ साथ बहुत सारे उद्योगपतियों को भी फायदा होगा, जो वर्तमान में सरकारी औद्योगिक पार्क उपलब्ध ना होने के कारण दूसरे प्रदेशों में जाते है। दिल्ली से कोलकाता तक राष्ट्रीय राजमार्ग होने से चंदौली में आवागमन भी बेहद सुविधाजनक हो गया है। इसलिए यहां पर औद्योगिक पार्क बनाया जाए। इस पर उद्योग मंत्री पियूष गोयल ने राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी मांग पर बेहद संवेदनशीलता से विचार करेगी और इस संबंध में सकारात्मक निर्णय जल्द लिया जाएगा। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने बताया कि जनपद चंदौली दिल्ली-आगरा-कोलकाता राजमार्ग से जुड़े होने के कारण यह क्षेत्र इकोनॉमिक जोन के लिए पूरी तरह उपयुक्त माना जा रहा है। यहां बड़े पैमाने पर इंडस्ट्री लगने से इस इलाके की तकदीर बदल जाएगी। इंडस्ट्रियल पार्क को विकसित करने के लिए नेशनल हाईवे-19 से जोड़ा जाएगा।

Training : स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रधान, पंचायत सहायक व सफाई कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

जिला पंचायत संसाधन केंद्र पर आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित प्रधान, पंचायत सहायक व सफाई कर्मी।
जिला पंचायत संसाधन केंद्र पर आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित प्रधान, पंचायत सहायक व सफाई कर्मी।

Young Writer, चंदौली। जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी) चंदौली पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत दो दिवसीय ठोस तरल अशिष्ट प्रबंध प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें वाराणसी मंडल के तहत जनपद गाजीपुर विकास खंड जमानिया और चंदौली विकासखंड नियामताबाद के चयनित ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, सफाई कर्मी तथा खंड प्रेरक शामिल हुए।

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस का शुभारंभ उपनिदेशक पंचायत एके सिंह, वरिष्ठ फैकल्टी सह प्रबंधक डीपीआरसी चंदौली सुनील सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रशिक्षण में एके सिंह द्वारा एसबीएम ग्रामीण फेज-2 के तहत ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन के ग्राम को मॉडल किए जाने हेतु निम्न मानक को पूर्ण करना होगा। खुले में शौच मुक्त को स्थाई बनाए रखना होगा, जो लोग शौचालय का प्रयोग नहीं कर रहे उन्हें प्रयोग कराना है जिनके घर में शौचालय नहीं है उनको आवेदन करना होगा। दूसरा ठोस कचरे का प्रबंधन करना होगा तीसरा तरल अशिष्ट प्रबंध करना होगा और चौथा ग्राम पंचायत में दृश्यमान स्वच्छता होना चाहिए। प्रशिक्षण में गाजीपुर जमानिया के 107 प्रतिभागियों तथा चंदौली के नियामताबाद के 47 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में निदेशालय से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र प्रताप सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, अजय कुमार तथा सुनील सिंह के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में ओडीएफ प्लस के घटक, कार्य योजना का निर्माण,ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए तकनीक विकल्प तरल अशिष्ट प्रबंध के तहत तकनीक विकल्प पर चर्चा किया गया।

Chandauli
few clouds
25.7 ° C
25.7 °
25.7 °
84 %
2.6kmh
20 %
Tue
25 °
Wed
32 °
Thu
33 °
Fri
33 °
Sat
33 °
Verified by MonsterInsights