33.3 C
Chandauli
Tuesday, March 24, 2026

Buy now

Home Blog Page 197

Chandauli:सड़क हादसे में माँ बेटे की मौत,सपा प्रवक्ता ने डीएम व एसपी वार्ता कर मदद का दिया आश्वासन



चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के चहानियां के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में मां बेटे की मौत हो गई। मौके जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
हादसे के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर ग्रामीण और परिजनों की भारी भीड़ लग गई।
दरसल सदर कोतवाली क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी श्याम सुंदर यादव का पुत्र आकाश 25 वर्ष अपनी मां रजवंती देवी 50 वर्ष को बाइक से लेकर चहानियां दवा लेने गया था। घर लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में टक्कर मार दिया। दुर्घटना में मां बेटे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जैसे ही जानकारी इसकी परिजनों को भी तो उनमें कोहराम मच गया। और रोते व बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। आकाश दो भाई था। जिसकी शादी 1 साल पहले निशा के साथ हुई थी। आकाश के निधन के बाद 6 माह का दिव्यांश अनाथ हो गया। वहीं पत्नी निशा का सुहाग उजड़ गया। व पिता के सहारे की लाठी भी टूट गई। घटना की जानकारी के बाद सपा प्रवक्ता मनोज काका ने जिलाधिकारी व एसपी से वार्ताकार हर संभव मदद करने की बात कही। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों के साथ-साथ रिश्तेदारों के भी भारी भीड़ लगी रही।

Blood Donate : जन सहयोग संस्था व न्यू प्रिपवेल संस्थान ने रक्तदान शिविर में की भागीदारी

ब्लड बैंक चंदौली में आकस्मिक रक्तदान करते संस्थान के लोग।
ब्लड बैंक चंदौली में आकस्मिक रक्तदान करते संस्थान के लोग।

आकस्मिक रक्तदान शिविर में 14 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

Young Writer, चंदौली। जन सहयोग संस्थान व न्यू प्रिपवेल संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को ब्लड बैंक चंदौली में आकस्मिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 14 लोगों ने रक्तदान किया। जिसमें जन सहयोग संस्थान द्वारा 7 यूनिट रक्तदान कराया गया और प्रीपवेल संस्थान द्वारा 5 यूनिट रक्तदान कराया गया।

इस दौरान जन सहयोग संस्थान के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने कहा कि चंदौली ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए रक्तदान करने के लिए आह्वान किया गया था। जिसे गंभीरता से लेते हुए जन सहयोग संस्थान अपने साथियों और सहयोगियों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया, जिसमें संस्था के हेमंत वर्मा, अंबुज मौर्य, मैकूलाल यादव, विजय दूबे, अनंत कुमार, सुशील पांडेय और अतुल कुमार ने रक्तदान किया। कहा कि संस्था रक्तदान की दिशा में निरंतर कार्यरत है। जरूरतमंद व असहाय लोगों की मांग पर संस्था के सदस्य व पदाधिकारी चौबीसों घंटे तत्पर व तैयार रहते हैं।

समाज के प्रति संस्था के सदस्यों के सहयोग सराहनीय है और संस्था विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए आम लोगों को भी रक्तदान करने के प्रति जागरूक कर रही है, ताकि रक्तदान की कमी को पूरा किया जा सके। बताया कि रक्तदान में न्यू प्रिपवेल संस्थान के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की और आकस्मिक रक्तदान शिविर को सफल बनाया। इस अवसर पर जन सहयोग संस्थान के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी, शमशाद अंसारी, सुनील यादव एवं न्यू प्रिप वेल के निदेशक सुरेश कुमार के साथ ही डा. दिनेश सिंह, संजय चौरसिया, अनुरोध राय, सतीश सिंह, राहुल श्रीवास्तव, लखेंद्र आदि मौजूद होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

Manoj Singh W का बड़ा दावा‚ भाजपा की सरकार बनी तो बर्बाद हो जाएगा युवाओं भविष्य

सपा के युवा सम्मेलन को संबोधित करते मनोज सिंह डब्लू
सपा के युवा सम्मेलन को संबोधित करते मनोज सिंह डब्लू

एक दशक में एक कैनाल नहीं बनवाए पाए भाजपा सांसदः मनोज सिंह
सैयदराजा में समाजवादी युवा सम्मेलन का हुआ आयोजन

Young Writer, चंदौली। सैयदराजा के रामलीला मैदान पर शनिवार की शाम सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू की अगुवाई में समाजवादी युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू भाजपा सरकार पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि गली, नाली, खड़ंजा को ही भाजपा के मुख्यमंत्री, सांसद व विधायक विकास समझते हैं। यही वजह है कि ग्राम प्रधानों द्वारा बनाए गए नाली, खड़ंजा व गली के शिलापट्ट पर अपना लिखवाने की इनमें होड़ मची है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार आज भी अपने विकास कार्यों के लिए जानी जाती है। पांच वर्ष के कार्यकाल में सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह पावर हाउस की स्थापना कराई, ताकि कर्मनाशा नदी पर स्थापित कैनालों को चौबीसों घंटे बिजली मिल सके। जबकि भाजपा के विधायक व सांसद पिछले 10 सालों से एक भी पावर हाउस व पम्प कैनाल स्थापित कराने में नाकाम रहे। चुनौती दी कि भाजपा ने यदि एक भी पम्प कैनाल स्थापित किया है तो उसका नाम बता दे। मैं अपना वोट भाजपा को दे दूंगा।

Manoj Singh W ने कहा कि भाजपा के लोगों ने चंदौली में बनने वाले राजकीय मेडिकल कालेज को स्वशासी कर दिया। बावजूद इसके समय-समय पर मेडिकल कालेज के नाम पर राजकीय लिखकर जनता को गुमराह करने का प्रयास हो रहा है। कहा कि चंदौली की जनता अब भाजपा के झूठ व छल को जान चुकी है। हिन्दू-मुस्लिम, जाति-धर्म के नाम पर भाजपा को वोट नहीं करेगी। क्योंकि उन्हें अपने परिवार की आजीविका को चलाने के साथ ही परिवार का पेट भी भरना है।

सपा प्रत्याशी विरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार आयी तो गरीब, किसान व व्यापारियों के बच्चों का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। 10 सालों तक चंदौली को बदहाल छोड़ने के बाद भाजपा प्रत्याशी फिर से वोट मांग रहे हैं, लेकिन उन्हें यह भी बताया चाहिए कि जनता आखिर उन्हें वोट क्यों दे। न तो उन्होंने लोगों को रोजगार दिया, ना ही किसानों के हित में कोई कार्य किए।  इस अवसर पर बलिराम यादव, चकरु यादव, विरेंद्र बिंद डाक्टर, शिवकुमार सिंह, महेंद्र यादव, मुगल अंसारी, मुन्नीलाल मौर्या, जगमेंद्र, जयनाथ यादव, रामविलास, रजनीकांत पांडेय, राजेश मिश्रा, सन्तोष मिश्रा, अजय मौर्या, राजेश तिवारी उपस्थित रहे।

Dr. Mahendra Pandey का दावा‚ विकास व जनकल्याण के मानक पर खरी उतरी BJP

महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में जनसभा को संबोधित करते डा.महेंद्रनाथ पांडेय।
महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में जनसभा को संबोधित करते डा.महेंद्रनाथ पांडेय।

Young Writer, चंदौली। 10 वर्ष तक चंदौली लोकसभा की कमान संभालने के बाद शनिवार को भाजपा प्रत्याशी डा.महेंद्रनाथ महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में अपने कामकाज का ब्यौरा मंच के माध्यम से आमजन के बीच रखा। उन्होंने अपनी विकास पुस्तिका के लिए 10 वर्ष के कामकाज का लेखा-जोखा सार्वजनिक किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में चंदौली लोकसभा का जितना विकास हुआ, पिछली सरकारों में कभी देखने को नहीं मिला।

CM Yogi की सभा में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़।
CM Yogi की सभा में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़।

उन्होंने विकास कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि चंदौली के विकास पर करीब 1132 करोड़ पर समर्पित किए जा चुके हैं। तीसरे कार्यकाल में चंदौली के ग्रामीण इलाकों का सर्वांगीण विकास होगा। किसान भाजपा सरकार की प्राथमिकता में पहले से शामिल हैं और चंदौली के ग्रामीण इलाके जो विकास से दूर हैं उन तक विकास की किरण पहुंचाना प्राथमिकता होगी। कहा कि इंडो-इजराइल सब्जी अनुसंधान केंद्र की स्थापना के साथ ही आधुनिक मछली मंडी से किसानों की तरक्की की राह खुलेगी। कहा कि चंदौली में मेडिकल कालेज को साकार किया गया है।

चंदौली में राजकीय आईटीआई कालेज को उच्चीकृत किया गया है, जिससे यहां के नौजवान कौशल प्रशिक्षण लेकर अपने कैरियर को नई ऊंचाईयां प्रदान करें। जो सड़कें लम्बे समय तक खस्ताहाल थी उनका कायाकल्प भाजपा सरकार में हुआ। सरकार ने चंदौली को आवागमन में सुगमता के लिए कई ओवरब्रिज व अंडरपास की सौगात देने का काम किया है। ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिससे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जाएगा। जन कल्याण की दिशा में भी भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किया है जिसे एक-एक गिना पाना संभव नहीं है। कहा कि पिछले 10 साल चंदौली के विकास के लिहाज से स्वर्गीण काल रहा है। और आगे आना वाला समय और भी अभूतपूर्व होने वाला है।

Gold Smuggling: पांच वर्षों 80 किलो से अधिक का सोना किया गया बरामद

डीडीयू नगर रेलवे स्टेशन का मुख्य भवन।
डीडीयू नगर रेलवे स्टेशन का मुख्य भवन।

DDU Station से 11 करोड़ से अधिक नकदी पकड़ाया, मिल चुकी है 41.48 लाख के विदेशी मुद्रा
Young Writer, Crime News: लाख कोशिशों भारतीय रेल से तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। तस्कर ट्रेनों को तस्करी का सबसे मुफीद साधन मान रहे हैं। ट्रेनों से सिर्फ सोना चांदी, हेरोइन, असलहा ही नहीं नकदी का आवागमन भी लगातार हो रहा है। इसका उदाहरण बुधवार की रात डीडीयू स्टेशन से ढाई किलो से ज्यादा सोना के साथ डीआरआई तस्कर को गिरफ्तार कर अपने साथ वाराणसी ले आई। इस दौरान उसने आठ बार सोने की तस्करी की बात स्वीकार किया है।

DDU Nagar रेलवे स्टेशन पर इतना कड़ा सुरक्षा का परिणाम है कि पांच वर्षों में स्टेशन से 11 करोड़ से अधिक नकदी और 80 किलो से अधिक सोना बरामद हो चुका है। यहां 41.48 लाख के विदेशी मुद्रा भी मिल चुकी है। वहीं एक करोड़ के नकली नोट भी बरामद हो चुके हैं। भारतीय रेल को लाइफ लाइन का मुख्य साधन माना जाता है। प्रतिदिन करोड़ों लोग रेलवे से यात्रा करते हैं। यात्रियों के साथ तस्कर भी ट्रेनों को नकदी और सोने चांदी, कछुआ, नशीले पाउडर आदि की तस्करी करते हैं।

स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पांच वर्षों में 80 किलो से अधिक सोना बरामद हो चुका है। जबकि पांच वर्षों में 11 करोड़ रुपये नकदी बरामद हो चुका है। 20 जुलाई 2018 को दुरंतो एक्सप्रेस के ए-वन कोच से हावड़ा से दिल्ली ले जाए जा रही दो करोड़ रुपये की नगदी को जीआरपी और आरपीएफ के टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह से बरामद किया। इस दौरान राजस्थान के गंगानगर निवासी व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

25 अक्टूबर को राजधानी एक्सप्रेस में 50 लाख दस हजार 840 रुपये बरामद हुए। 25 जनवरी 2020 को जीआरपी व आरपीएफ ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो की सीढ़ी से एक करोड़ 18 लाख रुपये नकदी के साथ एक तस्कर को पकड़ा। आरोपित वाराणसी से रुपये से भरे दो बैग लेकर हावड़ा के दुर्गापुर जाने की फिराक में था। 31 जुलाई 2020 का स्थानीय रेलवे स्टेशन पर RPF और GRP की संयुक्त टीम कटनी मध्य प्रदेश निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से 48. 50 लाख भारतीय रुपये के साथ अमेरिका, चीन, नेपाल, थाईलैंड सहित एक दर्जन देशों की लगभग 41.84 लाख रुपये मूल्य की करेंसी बरामद की।

आठ मार्च 2021 को ब्रह्मपुत्र मेल से एक करोड़ रुपये मूल्य के दो दो हजार के नकली नोट बरामद किया गया। 15 जून की रात आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 38.50 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया। लगभग डेढ़ वर्ष बाद फिर से सात दिसंबर 2022 को दो लोगों के पास से तीस लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। वर्ष 2023 से अब तक स्टेशन से सवा छह करोड़ से अधिक नकदी बरामद हो चुके हैं। सोने की बात करें तो दो अप्रैल 2022 को डीआरआई ने दो तस्करों को चार किलो सोना बरामद किया था। इसी तरह सात जून 2023 को Directorate of Revenue Intelligence ने 12 सौ ग्राम सोना और आठ जनवरी 2024 को डीआरआई ने दो करोड़ रुपये मूल्य के बीस सोने के बिस्कूट बरामद किए थे।

Loksabha Election: डोर टू डोर मतदाताओं में वितरित होगी वोटर गाइड लाइन व वोटर स्लिप

सकलडीहा तहसील सभागार में बीएलओ को वोटर सूची व अन्य सामग्री वितरण करते हुए कर्मचारी।
सकलडीहा तहसील सभागार में बीएलओ को वोटर सूची व अन्य सामग्री वितरण करते हुए कर्मचारी।

Young Writer, News: सकलडीहा उपजिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम मिश्रा के निर्देश पर सकलडीहा विधानसभा के सभी बीएलओ को शुक्रवार को वोटर सूची सहित अन्य सामान का वितरण किया गया। बीएलओ डोर टू डोर मतदाताओं को वोटर गाइड लाइन के साथ मतदाता स्लिप का वितरण करेंगी। इससे वोटरों को मतदान के दिन सीधे मतदान देने का सुविधा मिलेगा।

मतदान के दिन मतदाताओं को बूथ पर किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से लगातार चुनाव आयोग द्वारा जारी सुविधाओं को दिलाने में जुटा है। सकलडीहा तहसील में कुल 206 मतदान केन्द्रों पर 357 बूथ बनाये गये है। प्रत्येक बूथ पर बीएलओं को तैनात किये गये है। बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं को वोटर स्लिप व वोटर गाइड लाइन वितरण किया जाना है। इसको लेकर उपजिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम मिश्रा के निर्देशन में सभी बीएलओ को वोटर सूची के साथ वोटर स्लिप व वोटर गाइड लाइन वितरण किया गया।

इस मौके पर सुबह से बीएलओ को निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा सुपरवाईजरों की निगरानी में वितरण कराया गया। इसके साथ ही सभी बीएलओ को बीएलओ रजिस्टर भी मुहैया कराया गया। इस बाबत तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि दो दिनों के अंदर सभी मतदाताओं को वोटर स्लिप डोर टू डोर पहुंचाने के लिए निर्देशित किया गया है। इस मौके पर सुपरवाइजर रंजना सिंह, प्रशांत, सुजीत, सुरेश जायसवाल, शाकिब अली, अजीत, रचना भारती, सतीश, लोकनाथ सहित अन्य रहे।

सकलडीहा में कुल 339498 मतदाता करेंगे मतदान
सकलडीहा।
सकलडीहा विधान सभा के कुल 357 बूथ पर 339498 मतदाता है। जिसमें 181485 पुरूष और 158006 महिला मतदाता है। 4736 युवा और 2849 दिव्यांग और 1642 बुर्जुग मतदाता है। सात थर्ड जेंडर मतदाता है।

Lok Sabha Chandauli : चुनावी खर्च के मामले में डा.महेंद्रनाथ पांडेय सभी प्रत्याशियों को पछाड़ा

प्रत्याशियों के चुनावी खर्च का लेखा मिलान करते व्यय प्रेक्षक।
प्रत्याशियों के चुनावी खर्च का लेखा मिलान करते व्यय प्रेक्षक।

Young Writer, Chandauli: चंदौली से लोकसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में खर्च के मामले में भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय सबसे आगे चल रहे हैं। वह चुनाव खर्च में बिल्कुल भी कोताही नहीं बरत रहे हैं। व्यय प्रेक्षण ऋषि कुमार बिसेन के द्वारा शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में व्यय निरीक्षण के अवलोकन के बाद प्रत्याशियों द्वारा अब तक किए गए चुनावी खर्च का ब्यौरा शनिवार को सार्वजनिक किया गया है।

निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक लोकसभा चुनाव लड़ रहे सभी 10 प्रत्याशियों के चुनाव व्यय के लेखा मिलान का कार्य प्रेक्षक ऋषि कुमार बिसेन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट 24 मई को सम्पन्न हुआ। लेखा मिलान बैठक में भाजपा, सपा तथा बसपा सहित निर्दल के प्रत्याशी तथा अधिकृत एजेन्ट मिलान हेतु उपस्थित हुए। लेखा मिलान में भाजपा प्रत्याशी डा. महेंद्रनाथ पांडेय द्वारा चुनाव पर 22.50 लाख रुपये खर्च किया गया है। वहीं सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह चुनावी खर्च के मामले में भजपा प्रत्याशी से काफी पीछे चल रहे हैं। उनके द्वारा अब तक 10.26 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। खर्च के मामले में बसपा प्रत्याशी भी कंजूसी बरत रहे हैं। उनके द्वारा अब तक 08.30 लाख रुपये ही खर्च किया गया है। इसके अलावा प्रत्यशी राम गोविंद द्वारा 41410, शोभनाथ द्वारा 45059, संजय कुमार सिन्हा द्वारा कुल 50000, राजेश विश्वकर्मा द्वारा कुल 27180, अरविंद पटेल द्वारा कुल 25000, शेर सिंह द्वारा 31000, संतोष कुमार द्वारा 42100 व्यय किया गया है।

Chandauli:अधिवक्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी का किया विरोध,बोले 27 साल बाद भी नहीं बना न्यायालय भवन


चंदौली। कचहरी परिसर में शुक्रवार को संयुक्त बार के अधिवक्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी डा.महेंद्रनाथ पांडेय के खिलाफ विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी किया। इस दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि न्यायालय भवन निर्माण के लिए आंदोलन चलाने के दौरान सांसद और केंद्रीय मंत्री रहते हुए डा.पांडेय ने सहयोग नहीं किया। ऐसे में चुनाव के दौरान अधिवक्ता उनका विरोध करते रहेंगे।
इस दौरान सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चंद्रभानु सिंह ने बताया कि चंदौली जिला का गठन होने 27 साल बाद भी अभी तक न्यायालय भवन नहीं बन सका हैं। इसके लिए अधिवक्ताओं ने कई बार आंदोलन किया। लेकिन किसी भी जनप्रनिधि ने अधिवक्ताओं के साथ सहयोग करने का काम नहीं किया। वहीं डिस्ट्रीक बार एसोसिएशन वरिष्ठ अधिवक्ता जन्मेजय सिंह ने बताया कि न्यायालय भवन निर्माण के लिए आंदोलन करने के साथ ही वह पैदल लखनऊ और नई दिल्ली गए। लेकिन इस दौरान चंदौली से दो बार सांसद रहे डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कोई सहयोग नहीं किया। उनके सांसद रहते हुए आज जिले की हालत ज्यादा बदहाल हुई हैं। पालीटेक्निक कालेज आज जर्जर हालत में हैं, चंदौली स्टेशन पर किसी भी प्रमुख ट्रेन का ठहराव नहीं हैं। लेकिन इन मुद्दों को सांसद के सामने रखने पर वो नाराज हो जाते हैं। ऐसे में अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया हैं। कि ऐसे सांसद का विरोध करते रहेंगे। इस दौरान अधिवक्ता जन्मेजय सिंह, उज्जवल सिंह, धनंजय सिंह, इमरान सिद्दीकी विजय बहादुर सिंह, अनिल सिंह पप्पू, अमित सिंह दद्दू सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Chandauli के अधिवक्ता ने BJP सरकार की नीतियों व योजनाओं का किया बखान

चंदौली मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल अधिवक्तागण।
चंदौली मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल अधिवक्तागण।

Young Writer, चंदौली। नगर स्थित एक लान में शुक्रवार को अधिवक्ता समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्र संयोजक शशांक त्रिपाठी व चंदौली के संयोजक अशोक द्विवेदी समेत तमाम दिग्गजों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस दौरान चंदौली के अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम में शामिल होेकर अपने विचारों को रखा। अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार के साथ यूपी सरकार की नीतियों व योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। अधिवक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों व योजनाओं ने आम आदमी के जीवन पर अमिट छाप छोड़ने का काम किया है। सरकार ने देश की जरूरतों को का जमीनी स्तर पर अध्ययन किया और लोगों के जीवन स्तर में सुधार के लिए योजनाएं लेकर आएं। कल्याणकारी योजनाओं को भ्रष्टाचार से पृथक करके सीधे लाभार्थियों तक ले जाने में सरकार के प्रयास सराहनीय है। सरकार के कल्याणकारी योजनाओं ने गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों के रोटी, कपड़ा और मकान जैसी बुनियादी जरूरत को पूरा करने में अहम साबित हुई है। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन ने देश के शहरी व ग्रामीण इलाकों की तस्वीर बदलने का काम किया है। इस अवसर पर बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्य प्रशांत सिंह अटल, शमशेर सिंह, शशिशंकर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Chandauli: मुख्यमंत्री के जनपद आगमन पर पुलिस ने रोडमैप किया तैयार,जाने कहा-कहा रहेगा रूट डायवर्जन

Young Writer, चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जनपद दौरे पर होंगे। इस दौरान यातायात को सुगम बनाने के साथ ही सुरक्षा कारणों ने पुलिस ने डायवर्जन रूट तैयार किया है, ताकि आम लोगों को आवागमन में असुविधा न होने पाए।
विदित हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन व जनसभा का कार्यक्रम महेंद्र टेक्निकल कालेज में प्रस्तावित है। जिसमें यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत रूट डायवर्जन और बैरीकेटिंग की व्यवस्था की गई है। रूट डायवर्जन शनिवार को शाम छह बजे तक प्रभावी रहेगी।

पुलिस महकमे के अनुसार चहनिया चौराहा से समस्त प्रकार के भारी वाहनों को चन्दौली की तरफ न आकर उन्हें धानापुर व वाराणसी की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। जनसभा में आने वाले वाहनों को आने की छूट रहेगी। वहीं सघन तिराहा से समस्त प्रकार के भारी वाहनों को चन्दौली की तरफ न आकर डेढावल चौकी की तरफ से धानापुर डायवर्ट किया जायेगा। इसके अलावा सकलडीहा अलीनगर तिराहा से चन्दौली की तरफ आने वाले समस्त वाहनों को अलीनगर की तरफ से अपने गन्तव्य को भेजा जायेगा।

बसारिकपुर तिराहा जनसभा में जाने वाले वाहनों को छोडकर समस्त वाहनों को बसारिकपुर नहर से बिछिया मोड़ होते हुए नेशनल हाइवे-19 की तरफ से अपने गंतव्य को भेजा जायेगा। इसके अलावा पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल से जनसभा में जाने वाले वाहनों के अतिरिक्त समस्त वाहनों को हाइवे से अलीनगर व सैयदराजा की तरफ को भेजा जायेगा। मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन गेट से जनसभा में जाने वाले वाहनों को हाईवे से चंदौली मझवार स्टेशन के तरफ से भेजा जायेगा तथा अन्य समस्त वाहनों को हाइवे से सैयदराजा की तरफ भेजा जायेगा।

इसके अलावा चंदौली पावर हाउस अंडरपास से जनसभा में जाने वाले वाहनों को चंदौली मझवार स्टेशन के तरफ से भेजा जायेगा तथा अन्य समस्त वाहनों को पुलिस लाइन गेट से हाइवे पर चढाकर सैयदराजा की तरफ भेजा जायेगा। बिछिया तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को बिछिया कट से पुलिस कार्यालय की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। यह मार्ग केवल कैली रोड से आने वाले वाहनों के लिए रहेगा। चंदौली मझवार स्टेशन कट से नवनिर्मित पुल की तरफ जनसभा में जाने वाले वाहनों के अतिरिक्त किसी भी प्रकार के वाहनों को नहीं भेजा जायेगा। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे डायवर्जन प्लान के अनुसार यात्रा कर पुलिस का सहयोग करें।

Chandauli
clear sky
33.3 ° C
33.3 °
33.3 °
24 %
4.1kmh
0 %
Tue
35 °
Wed
38 °
Thu
40 °
Fri
36 °
Sat
38 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights