24.4 C
Chandauli
Wednesday, September 30, 2026

Buy now

Home Blog Page 198

Naugarh: नौगढ़ में त्रासदी व अकाल के संकेत‚ सावन में बारिश नहीं होने से सूखे पडे़ सिवान

नौगढ़ क्षेत्र में बारिश नहीं होने से सूखा पड़ा सिवान।
नौगढ़ क्षेत्र में बारिश नहीं होने से सूखा पड़ा सिवान।

नौगढ़ में बारिश नहीं होने से सूख रही धान की नर्सरी

Young Writer, Agricuture News (Chandauli): नौगढ़ में बरसात नहीं होने से सिंचाई के अभाव धान की नर्सरी सूख रही है, जिससे सूखे का आसार मानकर किसान काफी निराश हो रहे हैं। सावन माह का एक सप्ताह बीत जाने पर भी खेतों में धूल उड़ रही है। ताल-तलैया, पोखरा, नदी, नालों में पानी का अभाव होने से खेती का काम बाधित पड़ा है।

कुपित भगवान ईन्द्रदेव को मनाने के लिए पारंपरिक रीति रिवाजों के अनुरूप गांव गांव में हरीकीर्तन पूजा पाठ जलाभिषेक हवन किया जा रहा है। खेती किसानी पर आश्रित परिवारों को भविष्य में भरण पोषण करने में उत्पन्न होने वाली समस्या की चिंता होने लगी है। एक वर्ष पूर्व भी नाकाफी बरसात होने से क्षेत्र में लगभग 09 प्रतिशत ही खेतों में धान की रोपाई हो सकी थी। इस दौरान बैंक व साहुकारों से ब्याज पर ऋण लेकर अनेकों लोगों ने पेट की आग बुझाने व कपड़ा दवा ईलाज का लाभ लिया था।

वर्ष 2023 में धान की समुचित पैदावार होने से किसानों को आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार करने का मौका मिला। इस वर्ष सूखे का आसार प्रतीत होने से किसानों में भरण पोषण घर मकान निर्माण बेटे बेटियों की शादी विवाह ईत्यादि आवश्यक आवश्यकताओं की पूर्ति को लेकर काफी बेचौनी हो रही है। किसान नवीन सिंह, कल्लू प्रसाद, ज्ञान चन्द्र, रामलाल, शिवशंकर, रामजी, बचाऊ, अशोक, राजेश, राजेन्द्र, कमला आदि का कहना है कि एक वर्ष पूर्व सूखा पड़ जाने से ब्याज पर कर्ज लेकर आवश्यकताओं की पूर्ति करना पड़ा था। जिसकी पूरी तरह से अदायगी अभी तक नहीं किया जा सका है। इस वर्ष भी सूखे का आसार प्रतीत हो रहा है। काफी महंगे दर पर धान का बीज खरीद कर नर्सरी डालकर के खेतों की जुताई में रूपया ब्यय कर दिया गया है। अभी तक बरसात होने का कोई भी आसार नहीं दिख रहा है।

Eye Flu: बारिश के मौसम में बढ़ रहा आंखों में वायरल इन्फेक्शन का खतरा

इन्फेक्शन बढ़ जाए तो ये ले सकता है आई फ्लू का रूप
Young Writer, Health News: बारिश का आना मतलब हैप्पी मानसून, लेकिन ये तब तक ही खुशनुमा लग सकता है, जब तक हम इस मौसम की बीमारियों से बचे रहें। मानसून आता तो बारिश के साथ है, लेकिन साथ में कई बीमारियां भी लेकर आता है। बारिश में ज्यादा नमी के कारण बैक्टीरिया और कई आँखों से न दिखने वाले कीटाणु हवा में फैल जाते हैं। इससे वायरल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

बारिश में भीगने या गंदे पानी के संपर्क में आने से आंखों और गले में इन्फेक्शन होना सबसे आम है। पंडित कमलापति त्रिपाठी सयुंक्त जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन लगभग 150 से अधिक मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन डा. दीपक मेहता ने कहा कि इन दोनों ज्यादातर आंखों में इन्फेक्शन जैसे जलन, सूखापन होना, आंखों का लाल हो जाना, उसमें सूजन आ जाना और कई बार आंखों से पानी आना। वहीं अगर इन्फेक्शन बढ़ जाए तो ये आई फ्लू का रूप भी ले सकता है। कहा कि आई फ्लू, जिसे कंजंक्टिवाइटिस या श्पिंक आईश् भी कहते हैं। सरल शब्दों में इसे आंख आनाश् कहते हैं। आई फ्लू या आंखों से जुड़ा इन्फेक्शन संक्रमण फैलने से होता है। ये एक व्यक्ति से दूसरे में आसानी से फैल सकता है। कहा कि बारिश में होने वाला दूसरा आम इन्फेक्शन है, थ्रोट इन्फेक्शन यानी गले में होने वाला इन्फेक्शन। जैसे गले में खराश होना कफ होना जलन या खुजली होना, सर्दी-खांसी होना। यह सब कुछ इसके आम लक्षण हैं। सबसे ज्यादा ये बच्चों में होता है।क्योंकि उनकी इम्यूनिटी एडल्ट्स जितनी स्ट्रॉन्ग नहीं होती है।

Sakaldiha ब्लॉक की बाउंड्री टूी‚ महीनों बाद भी नहीं हुआ निर्माण

सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय की महीनों से टूटी बाउड़ी और गेट।
सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय की महीनों से टूटी बाउड़ी और गेट।

गेट और बाउउ्री की मरम्मत नहीं होने पर दुर्घटना को दे रहा दावत

सकलडीहा। चिरांग तले अंधेरा कुछ ऐसा ही ब्लॉक मुख्यालय के पिछले गेट की बाउड़ी बीते छह माह से अधिक समय से टूटी हुई है। जिसके कारण ब्लॉक परिसर में निवास करने वाले कर्मचारी से लेकर ब्लॉक में आने वाले प्रधान दुर्घटना के शिकार हो रहे है। वही दूसरी ओर चोरी की घटना और उपद्रवियों के आने जाने का भय बना रहता है। इसके बाद भी विकास का दावा करने वाले अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि मौन साधे हुए है।  ब्लॉक कर्मियों के साथ प्रधानों ने समस्या का समाधान कराने की मांग किया है।

सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय पर बीते एक साल से ब्लॉक सभागार को लाखों रुपये खर्च करके सुंदरीकरण कार्य किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर ब्लॉक मुख्यालय के पिछला गेट की बाउंड्री छह माह से टूटी है। आने जाने वाले ब्लॉक कर्मी, प्रधान सहित अन्य लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे है। ब्लॉक परिसर में रहने वाले कर्मचारी छुट्टा पशु और अराजक तत्वों के आने व चोरी होने की संभावना से सहमे हुए है। इसके बाद भी ब्लॉक के अधिकारी से लेकर प्रमुख जनप्रतिनिधि अनजान बने हुए है। प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने ब्लॉक के अधिकारियों का ध्यान का आकृष्ट कराते हुए समस्या का समाधान कराने की मांग किया है। इस बाबत बीडीओ केके सिंह ने बताया कि टूटी बाउंड्री के निर्माण के लिए निर्देशित किया गया है। शीघ्र ही निर्माण कार्य कराया जायेगा।

JCB लगाकर कराया जा रहा है अमृत सरोवर का कार्य

Young Writer: इलिया कस्बा स्थित रानी लक्ष्मीबाई अमृत सरोवर की सफाई का कार्य इन दिनों जेसीबी लगाकर कराया जा रहा है। जबकि अमृत सरोवर का कार्य मनरेगा के मजदूरों द्वारा कराया जाना है। ऐसी स्थिति में शासन के निर्देशों की खुलेआम धज्जियां यहां उड़ाई जाती देखी जा रही है। वहीं ग्राम प्रधान सुरेंद्र गुप्ता कहना है कि अबकी बार बारिश न होने के कारण सरोवर में पर्याप्त जल संचय नहीं हो पाया है। अमृत सरोवर के भींटे की मिट्टी बहकर कम हो गई थी। तथा सरोवर की गहराई उबड खाबड होने से जल संचय की परेशानी को देखते हुए सफाई कार्य कराना पड़ रहा है। बताया कि मजदूर वर्ग के लोग इस समय धान की रोपाई तथा सिंचाई कार्य में व्यस्त हैं। वहीं बारिश की संभावना को देखते हुए सफाई कराना आवश्यक हो गया था। जिसके कारण जेसीबी लगाकर स्वयं के खर्चे से सरोवर का सफाई तथा मरम्मत कराना पड़ रहा है। ताकि बारिश होने के बाद ग्रामवासियों को किसी तरह की असुविधा न होने पाए। कस्बा में अमृत सरोवर के सफाई का कार्य जेसीबी द्वारा कराए जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है।

Railway News: Hajipur Zone के महाप्रबंधक ने डीडीयू रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग किया निरीक्षण

DDU Rail Khand का निरीक्षण करते हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह।
DDU Rail Khand का निरीक्षण करते हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह।

Young Writer, डीडीयू नगर। हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने रविवार को पटना-गया एवं गया-डीडीयू रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया। इस दौरान महाप्रबंधक ने इस रेलखंड के रेलवे ट्रैक, रेल पुलों आदि का मुआयना किया। महाप्रबंधक ने रेल ट्रैक के बेहतर रख-रखाव पर संतोष व्यक्त करते हुए संरक्षित रेल परिचालन के लिए हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने गया जंक्शन पर चल रहे स्टेशन पुनर्विकास से संबंधित कार्यों की अधिकारियों के साथ समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। महाप्रबंधक ने निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा पर पूरा करने का निर्देश दिया । पुनर्विकसित स्टेशन भवन आकर्षक डिजाइन के साथ उन्नत एवं आधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त होगा । इसके साथ ही महाप्रबंधक द्वारा गया जंक्शन का भी निरीक्षण किया गया । इस दौरान महाप्रबंधक ने स्टेशन की साफ-सफाई, प्रतीक्षालय, एफओबी सहित अन्य यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीडीयू  मंडल के मंडल रेल प्रबंधक  राजेश गुप्ता, दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक  जयंत कुमार चौधरी तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Ganja Smuggling: 49 किलो गाजे के साथ Chakia Police ने 5 तस्करों को दबोचा

चकिया कोतवाली में गांजे की खेप के साथ पकड़े गए अंतर प्रांतीय तस्करों के साथ कोतवाली पुलिस की टीम।
चकिया कोतवाली में गांजे की खेप के साथ पकड़े गए अंतर प्रांतीय तस्करों के साथ कोतवाली पुलिस की टीम।

दो लग्जरी गाड़ियां बरामद पिछले कई वर्षों से करते थे गंजा की तस्करी

Young Writer, Crime News: चकिया कोतवाली पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने शनिवार की देर शाम दो स्कॉर्पियो गाड़ी से पिछले कई वर्षों से युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहे और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले पांच तस्करों को 49 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ कोतवाली क्षेत्र के शिकारगंज कस्बे से गिरफ्तार किया गांजे की कीमत लगभग सात लाख आंकी जा रही है।

Chakia पुलिस क्षेत्राधिकार आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो लग्जरी स्कॉर्पियो वाहन जो उड़ीसा के राउरकेला से गांजे की एक बड़ी खेप लेकर बिहार की तरफ जाने वाले हैं। जिसकी सूचना मिलते ही स्वाट टीम और चकिया कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। और बिहार जाने वाले रास्तों पर सधन चेकिंग अभियान चलाना शुरु कर दिया। इस दौरान अहरौरा की तरफ से शिकारगंज कस्बे की तरफ सफेद रंग की दो स्कॉर्पियो वाहन आता दिखाई दिया रोकने का इशारा किया गया तो वह पुलिस को देखकर और तेजी से भागने लगे जिसका पीछा कर कोतवाली अतुल प्रजापति और उनकी टीम ने साहस का परिचय देते हुए दोनों स्कॉर्पियो कार को घेराबंदी कर धर दबोचा स्कॉर्पियो सहित पांच व्यक्तियों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई और जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से 49 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ जिसकी कीमत लगभग सात लाख रुपए आंकी जा रही है।

आरोपियों में गांजा तस्कर का मास्टरमाइंड बैरिस्टर सिंह निवासी मोहनिया थाना मोहनिया जनपद भभुआ बिहार रोहित कुमार सिंह थाना दुर्गावती जनपद भभुआ बिहार मयंक कुमार सिंह थाना दुर्गावती जनपद भभुआ बिहार विवेक किरकेटा निवासी तरगा थाना बासजोर जनपद सिमडेगा झारखंड प्रहलाद कुमार निवासी कुर्रा थाना मोहनिया जनपद भभुआ बिहार के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान गांजा तस्कर का मास्टरमाइंड बैरिस्टर सिंह ने बताया कि वह काफी समय से उड़ीसा से गंजा लाकर बिहार व आसपास के जिलों में छोटा पैकेट बनाकर इसको महंगे दामों पर बेजते हैं इसकी खरीदारी सबसे ज्यादा युवा पीढ़ी करती है। पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए अंतर प्रांतीय तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल अतुल प्रजापति उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र राय स्वाट टीम प्रभारी हरिनारायण पटेल कांस्टेबल प्रदीप सिंह प्रदीप यादव सविनय सिंह रामकेश पाल रविंद्र कुमार नीरज मिश्रा मनीष कुमार मंटू कुमार सिंह राजेश यादव अजीत सिंह सहित तमाम सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे।

Kanwariya News: कांवड़ियों के जत्थे को संभालने में पुलिस को बहाने पड़े पसीने

DDU Nagar Railway Station पर कांवड़ियों को ट्रेनों में सुरक्षित सवार कराते पुलिस कर्मी।
DDU Nagar Railway Station पर कांवड़ियों को ट्रेनों में सुरक्षित सवार कराते पुलिस कर्मी।

बोल बम के नारों से गूंजता रहा डीडीयू रेलवे स्टेशन विभिन्न ट्रेनों से बाबा धाम के लिए रवाना हुआ जत्था

Young Writer, Kanwariya News: डीडीयू नगर स्टेशन बोल बम के नारों से स्थानीय रेलवे स्टेशन गुंजायमान हो गया है। सावन की शुरूआत में बाबा वैद्यनाथ को जल चढ़ाने के लिए दूसरे रविवार को कांवड़ियों को जत्था विभिन्न ट्रेनों से बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। इस दौरान विभिन्न ट्रेनों में कांवड़ियों की अत्यधिक भीड़ रही। भीड़ को संभालने में आरपीएफ और जीआरपी को पसीने बहाने पड़े।

सावन माह (Shravan Maas) में बाहर ज्योर्तिलिंगों में एक झारखंड के देवघर जिले में स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम के जलाभिषेक के लिए चंदौली जिले के साथ साथ पूर्वांचल से बड़ी संख्या में भक्त कांवड़ लेकर जाते हैं। कांवड़िए गेरुआ वस्त्र पहन कर नंगे पैर डीडीयू स्टेशन से सुल्तानगंज के लिए ट्रेन पकड़ते हैं। सुल्तानगंज में गंगा नदी में कांवड़ में जल लेकर बोल बम का नारा लगाते हुए कांवड़िए 110 किमी का पैदल रास्ता तय कर वैद्यनाथ धाम पहुंचते हैं और बाबा का जलाभिषेक करते हैं। वहीं कुछ भक्त यहां से सीधे जसडीह स्टेशन पहुंचते हैं और वहां से सटे बैद्यनाथ धाम पहुंच कर दर्शन पूजन करते हैं।

सोमवार को बाबा के जलाभिषेक करने की चाहत अधिक कांवडियों में होती है। रविवार को भी बड़ी संख्या में कांवड़िए वैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए। इस दौरान स्टेशन परिसर बोल बम के जयकारे से गुंजायमान रहा। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर रेलवे व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। राजकीय रेलवे पुलिस के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत की देख रेख में पूरे स्टेशन परिसर का चक्रमण किया। वहीं कांवड़ियों को फरक्का, ब्रह्मपुत्र मेल, बाबा वैद्यनाथ धाम एक्सप्रेस, सूरत भागलपुर, विक्रम शिला एक्सप्रेस, आनंद विहार गुवाहाटी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में कांवड़ियों की अत्यधिक भीड़ रही।इस दौरान आठों प्लेटफार्म, प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेनों, फुटओवर ब्रिज,यात्री हाल, सर्कुलेटिंग एरिया में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रियों को चलती ट्रेन में सवार न होने, पायदान पर यात्रा न करने, यात्रा के दौरान सावघान रहने के लिए जागरूक किया गया। वहीं कांवड़ियों को असुविधा न हो इसके लिए सादे वेश में महिला पुरुष पुलिस कर्मी तैनात होंगे। इस दौरान सीएसजी के नेतृत्व कमर्शियल विभाग के लोग भी चक्रमण करते रहे।

Diarrhea का प्रकोपः Health Department की टीम ने डायरिया से प्रभावित लोगों का जाना हाल

डायरिया की सूचना पर ओलिपुर गाँव पहुंचे प्रभारी चिकित्साधिकारी नीलेश मालवीय
डायरिया की सूचना पर ओलिपुर गाँव पहुंचे प्रभारी चिकित्साधिकारी नीलेश मालवीय

ओलिपुर गाँव पहुंची टीम ने लोगों को निशुल्क दवा व ओआरएस घोल का किया वितरण

Young Writer, Shahabganj: शहाबगंज क्षेत्र के ओलिपुर गाँव में डायरिया की शिकायत पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ नीलेश मालवीय स्वास्थ्य टीम (Health Department की Team) के साथ उक्त गाँव में पहुंचकर डायरिया से प्रभावित लोगों की जांच किया। तथा निःशुल्क दवा व ओआरएस घोल का वितरण किया। जांच के दौरान  रुचि 12 वर्ष,रूबी 14 वर्ष,गौरा 5 वर्ष,पार्वती 3 वर्ष, करिश्मा 19 वर्ष,बॉबी 12 वर्ष, प्रीति 8 वर्ष,संजना 25 वर्ष,सदानंद 26 वर्ष, वीनू 20 वर्ष,जंगली 25 वर्ष,शंकर 55 वर्ष,कुलदीप 2 वर्ष डायरिया से प्रभावित पाए गए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ नीलेश मालवीय ने बताया कि सभी की हालत सही है। उन्होंने सभी को पानी को उबालकर पीने की सलाह दिया। उन्होंने कहा कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है स्वास्थ्य विभाग हमेशा तैयार है।इस दौरान रमवन्ति, मंजय, काशी, चंदा, सुनैना, दुर्गावती, बगेसरा, दुखना आदि ग्रामीणों को आवश्यक दवा वितरित की गई। स्वास्थ्य टीम में डॉ नीलेश मालवीय के साथ महेश प्रसाद कुरील, लालती देवी, कलावती देवी, हरिद्वार, जितेंद्र कुमार आदि शामिल थे।

Agriculture Advice: कीटनाशकों को सही समय पर सही मात्रा में प्रयोग करें किसान

Agriculture Advice: कीटनाशकों को सही समय पर सही मात्रा में प्रयोग करें किसान
सदर विकास खंड में किसानों को प्रशिक्षण देते कृषि रक्षा अधिकारी।

Young Writer: चंदौली जनपद में विभिन्न पारिस्थितिकी संसाधनों द्वारा कीट रोग नियंत्रण योजना के अंतर्गत तकनीकी कर्मचारियों और कृषकों का एक दिवसीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सदर विकास खण्ड में किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला कृषि रक्षा अधिकारी विनोद कुमार यादव ने किसानों को एकीकृत नाशीजीव प्रबन्धन आईपीएम की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ राघवेन्द्र सिंह ने आई पी एम में जैविक  विधियों को अपनाकर फसलों की सुरक्षा के बारे मे बताया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ अभय डीप ने घन जीवामृत, ब्रह्मास्त्र आदि के बारे में किसानों को विस्तार से बताया। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि कीड़ों एवं बीमारियों को उनके आर्थिक हानि स्तर से नीचे रखने के लिए सभी उपलब्ध नियंत्रण विधियों जैसे व्यवहारिक, यांत्रिक, अनुवांशिक, जैविक व रासायनिक नियंत्रण का प्रयोग करना चाहिए।

वरिष्ठ प्राविधिक सहायक रमेश सिंह यादव ने फसल की बुवाई से लेकर कटाई तक हानिकारक कीड़ों, बीमारियों तथा उनके प्राकृतिक शत्रुओं की लगातार एवं व्यवस्थित निगरानी रखने की सलाह दी।  कीड़ों एवं बिमारियों के आर्थिक हानि स्तर (ईआईएल) को पार कर लेने पर सुरक्षित कीटनाशकों को सही समय पर सही मात्रा में प्रयोग करना। कृषि उत्पादन में कम लागत लगाकर अधिक लाभ प्राप्त करने तथा साथ साथ वातावरण को प्रदूषण से बचाना के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान राकेश चंद्र पांडेय,  विजय बहादुर सिंह,मनोज सिंह, उमाकांत मौर्य, राज कुमार, दिलावर सिंह , रामविजय, लक्षमन, कुलदीप, अनिरुद्ध व अन्य तथा रंकज सिंह , उमाकांत, मुक्तेश्वर आदि मौजूद रहे।

जल निगम की बड़ी लापरवाहीः 10 साल बाद भी चालू नहीं हुआ 4.5 करोड़ से बनी पानी टंकी

चंदौली नगर के वार्ड 12 गौतम नगर में दस साल पहले बनी पानी की टंकी।
चंदौली नगर के वार्ड 12 गौतम नगर में दस साल पहले बनी पानी की टंकी।

अफसरों की उदासीनता से चंदौली नगर पंचायत के 30 हजार लोग गंदा पानी पीने को मजबूर

Young Writer: चंदौली नगर में दस साल पहले चार करोड़ 50 लाख की लागत से बनी पानी की टंकी अभी तक चालू नहीं हो पाई। इससे 30 हजार लोगों गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं। इसका संचालन नहीं होने का कारण भी अधिकारी नहीं बता पा रहे हैं।
चंदौली नगर पंचायत की 30 हजार की आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2014 में जल निगम ने वार्ड 12 गौतम नगर में पानी की टंकी का निर्माण कराया था। यही नहीं, पाइप लाइन भी बिछाई गई थी। लेकिन आज तक टंकी को जल निगम ने नगर पंचायत को हैंडओवर नहीं किया। करीब 14 हजार लीटर की टंकी शोपीस बनकर रह गई है। नगर पंचायत में 15 वार्ड हैं। दो वार्डों में रेलवे ट्रैक के उत्तरी हेड टैंक और शेष 13 वाडों में दो ओवरहेड टैंक से पानी की आपूर्ति होती है। ये टैंक जर्जर हो गए हैं। और पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इसलिए पेयजल की आपूर्ति पूरी नहीं हो पा रही। वहीं, घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। इस दौरान नगर अध्यक्ष सुनील यादव गुड्डू का कहना है कि पानी की टंकी अभी अभी जल निगम के हाथों में है। नगर पंचायत को हैंडओवर नहीं हो पाई है। इसकी वजह क्या है यह जानकारी कर इसका संचालन कराने का प्रयास किया जाएगा।

Chandauli
clear sky
24.4 ° C
24.4 °
24.4 °
88 %
2.7kmh
6 %
Tue
24 °
Wed
31 °
Thu
33 °
Fri
33 °
Sat
33 °
Verified by MonsterInsights