23.3 C
Chandauli
Wednesday, September 30, 2026

Buy now

Home Blog Page 199

पुण्यतिथि पर याद किए गए Missile Man Dr. APJ Abdul Kalam

Missile Man

Young Writer: डीडीयू नगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय मुगलसराय पर मिसाइल मैन व भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय अब्दुल कलाम के पुण्यतिथि पर सत सत नमन किया गया। पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को मिसाइल विशेषज्ञ की संज्ञा दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डा.एपीजे अब्दुल कलाम जीवन पर्यंत देश की सेवा करते रहे। अपने भाषण के दौरान शिलांग में उनकी मृत्यु हो गई। आज उनके जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। इस अवसर पर शमीम मिल्की, बाबूलाल यादव, गंगाराम, रामउग्र, कैलाश यादव, तेज बाली, नंदन यादव आदि लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।

खुशखबरीः Baburi Power House पर पहुंचा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर

10 एमवीए का ट्रांसफार्मर पावर हाउस पहुंचने के बाद मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते लोग।
10 एमवीए का ट्रांसफार्मर पावर हाउस पहुंचने के बाद मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते लोग।

Young Writer, बबुरी। ग्रामीणों के लंबे संघर्ष और आंदोलन के बाद बबुरी पावर हाउस पर आखिरकार शनिवार को दस एमवीए का ट्रांसफार्मर पहुंच गया। जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर बबुरी पावर हाउस से जुड़े लगभग नब्बे गांव के ग्रामीण समय-समय पर सालों से आंदोलन कर रहे थे।
पावर हाउस पर ट्रांसफार्मर के पहुंचने की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने आंदोलन के अगुआ श्रीप्रकाश को जमकर बधाइयां दी और मिठाइयां खिलाई। श्रीप्रकाश ने इस मौके पर कहा कि यह सभी ग्रामीणों की एकता और संघर्ष का परिणाम है। अब बिजली की समस्या से राहत मिलेगी और सभी गांवों में बिजली की आपूर्ति बेहतर होगी। ट्रांसफार्मर के स्थापित होने के बाद से बबुरी और गौडिहार फिडर को भी पर्याप्त बिजली मिलेगी, जिससे कटौती तथा लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल जाएगी। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के आने के लिए बिजली विभाग का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी उनकी समस्याओं का समाधान इसी तरह किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से 90 गांव के सभी लोग अत्यंत खुश हैं और इसे अपने संघर्ष की जीत मान रहे हैं।

Chahaniya: कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने पर नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया

सोनबरसा में ट्यूबेल पर प्रदर्शन कर नाराजगी जताते किसान।
सोनबरसा में ट्यूबेल पर प्रदर्शन कर नाराजगी जताते किसान।

Young Writer, चहनियां। क्षेत्र के सोनबरसा में राजकीय नलकूप पर कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दिया कि शीघ्र ही ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो ग्रामीण बिद्युत उपकेंद्र का घेराव करेंगे।
बताते हैं कि सोनबरसा गांव में किसानों की सुविधा के लिए राजकीय नलकूप 188 एमजी का 2021-22 में निर्माण हुआ। यहां लगा 63 केबीए का ट्रांसफार्मर पिछले वर्ष बिजली विभाग ने हटाकर 25 केबीए का ट्रांसफार्मर लगवा दिया। जो चालू करने के दस मिनट बाद ही यह बन्द हो जाता है। कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी कम क्षमता का ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। नाराज ग्रामीणों ने विजय नारायण पाण्डेय, राज नारायण पाण्डेय, सुरेंद्र यादव, श्याम नारायण पाण्डेय, राम अवध सोनकर, राकेश निषाद, धर्मेंद्र निषाद आदि ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि बिजली विभाग के मनमाने रवैये से इस वर्ष भी धान की सिचाई नहीं हो पायेगी। खेतों को पानी से भरने के लिए जैसे ही ट्यूबेल को चालू किया जाता है मात्र दस मिनट में ही बन्द हो जाता है। मोटर 27 हॉर्स पावर की है और 25 केबीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है जबकि यहां 63 केबीए का लगा था। विभाग के लोग यह कहकर उतार लें गये कि यहां ज्यादा क्षमता के ट्रांसफार्मर की क्या जरूरत है। पानी के अभाव में धान की खेती नहीं हो पाई है। कई खेत अभी भी परती है। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो बिद्युत उपकेंद्र का घेराव करेंगे।

District Hospital Chandauli: भवन निर्माण की गुणवत्ता से नाखुश नजर दिखे DM Chandauli

जिला अस्पताल परिसर में निर्माण कार्य का जायजा लेते डीएम।
जिला अस्पताल परिसर में निर्माण कार्य का जायजा लेते डीएम।

अस्पताल में जलजमाव की समस्या को दूर करने का दिया निर्देश

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने शनिवार को जिला चिकित्सालय में जलभराव की समस्या को देखा। इसके साथ ही परिसर में निर्माणाधीन बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आउटर प्लास्टर एवं बीम गैप के बारे में निर्माण कार्य करा रहे फर्म के कर्मचारियों से जवाब तलब किया। साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर असंतोष जाहिर किया।

जिला अस्पताल परिसर में निर्माण कार्य का जायजा लेते डीएम।
जिला अस्पताल परिसर में निर्माण कार्य का जायजा लेते डीएम।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इसकी जांच कराने का निर्देश भी दिया। उन्होंने निर्माणाधीन भवन की गुणवत्ता के संबंध में बीएचयू आईटी की थर्ड पार्टी रिपोर्ट तलब की। साथ ही जिलाधिकारी ने गुणवत्ता सुधारते हुए कार्य में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया। कहा कि यदि कार्य की गुणवत्ता एवं समय सीमा का ध्यान नहीं रखा गया तो कार्यदायी संस्था के विरुद्ध शासन को रिपोर्ट प्रेषित किया जाएगा। इसके उपरांत उन्होंने जिला अस्पताल परिसर में हो रहे जलभराव की समस्या का निरीक्षण किया। मौके पर सिंचाई विभाग चंद्रप्रभा प्रखण्ड के अधिशाषी अभियन्ता द्वारा बताया गया कि बाहर नाले की सफाई करा दी गई है। बाहर से पानी नहीं आ रहा है लेकिन वर्तमान में सीवर लाइन ठीक नहीं की वजह से ओवरफ्लो से जलभराव की समस्या बनी हुई है।

जिलाधिकारी ने इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.वाईके राय एवं कार्यदायी संस्था को यथाशीघ्र ड्रेन के लिए स्टीमेट बनाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने हाइवे प्राधिकरण को भी पत्र लिखने का निर्देश सीएमओ को दिया। उन्होंने सीएमएस को अस्पताल परिसर में जलभराव दूर कराने का निर्देश दिया। कहा कि सीएमएस और अधिशाषी अधिकारी अस्पताल परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस दौरान मौके पर अधिशाषी अभियन्ता चंद्रप्रभा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,सीएमएस एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Chetna Manch : चेतना साहित्यिक मंच के कविता पुरस्कार-2024 का परिणाम घोषित

चेतना मंच चंदौली

Young Writer
चेतना साहित्यिक मंच चन्दौली द्वारा कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की स्मृति में वर्ष 2024 के लिए ’कविता पुरस्कारों’ का आयोजन किया गया है। जिसके लिए देश भर से लगभग 60 प्रविष्टियां विभिन्न विधाओं में प्राप्त हुई थीं। निर्णायक मंडल के शिवकुमार पराग (देश के जाने -माने गज़लकार व गीतकार), केशव शरण (प्रसिद्ध कवि व ग़ज़लकार), धर्मेंद्र गुप्त साहिल (प्रसिद्ध ग़ज़लकार व काव्य छंद मर्मज्ञ) द्वारा अलग-अलग किए गए निर्णय में आए अंकों के अनुसार विभिन्न विधाओं के विजेताओं का चयन किया गया।
यह जानकारी देते हुए डा. विनय कुमार वर्मा ने बताया कि अनमोल आचार्य (दिल्ली) को गोपाल दास नीरज गीत पुरस्कार के लिए चुना गया है। डॉ शिप्रा मिश्रा (पच्छिमी चंपारण, बिहार) को सूर्यकांत त्रिपाठी निराला कविता पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसी तरह मुनक्का मौर्या (चंदौली, उत्तर प्रदेश) को रामजियावन दास बावला भोजपुरी काव्य पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए चुना गया है। इसके अलावा अभिनव अरुण (वाराणसी, उत्तर प्रदेश) को दुष्यंत कुमार हिंदी ग़ज़ल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। चुने गए साहित्यकों को मुंशी प्रेमचं की जयंती अवसर पर 31 जुलाई को पं दीनदयाल नगर (मुगलसराय) चन्दौली, उत्तर प्रदेश स्थित आर्य समाज मंदिर में दोपहर दो आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए चेतना मंच के संस्थापक एवं संयोजक डा. विनय कुमार वर्मा ने आग्रह किया कि उक्त पुरस्कार योजना में अपनी प्रवृष्टि भेजने वाले सम्मानित सभी साहित्यकार उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाएं। उक्त कार्यक्रम में चेतना साहित्यिक मंच के अध्यक्ष डा. उमेश प्रसाद सिंह, महामंत्री रामजी प्रसाद भैरव के अलावा चेतना मंच परिवार के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता समेत अन्य दिग्गजों की उपस्थिति रहेगी।

Chandauli:तेज़ रफ़्तार ट्रक ने पिता-पुत्र को मारी टक्कर,ट्रामा सेंटर रेफर


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर पुलिया के समीप शनिवार को ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर कर फरार हो गया। घटना में बाइक पर बैठे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान एक की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
बताते हैं कि बिहार प्रांत के सासाराम निवासी नंदकिशोर 50 वर्ष अपने पुत्र अजय प्रसाद चौधरी 30 वर्ष के साथ चंदौली इलाज के लिए आए थे। दोपहर में घर वापस लौटते समय जैसे ही दोनों भगवानपुर नहर के समीप पहुचे की तेज रफ्तार ट्रक ने उनके बाइक में टक्कर मार कर फरार हो गया। घटना में दोनों को गभीर चोट आई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुचे मंडी चौकी प्रभारी रावेंद्र सिंह ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने नंदकिशोर की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

Chandauli:सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाले प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता के आधार पर करें निस्तारण,बोले एसपी इसमें लापरवाही बर्दाश्त नही

चंदौली। सदर कोतवाली परिसर में शनिवार को एसपी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके समक्ष कुल 18 प्राथर्ना पत्र पड़े। जिनसे में दो का मौके से निस्तारण कर दिया गया। शेष बचे प्राथर्ना पत्रों को जांच कर जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया।
इस दौरान एसपी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाले प्रार्थना पत्रों का निस्तारण गुणवत्ता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर कराना सुनिश्चित करें। और शिकायत कर्ता को पूर्ण तरीके से संतुष्ट करें। लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। इसकी मानीटरिंग शासन स्तर से की जा रही है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। इस दौरान क्षेत्राधिकार राजेश कुमार राय, सदर कोतवाल गगन राज सिंह, उपनिरीक्षक अमित कुमार मिश्रा, रावेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Kargil Vijay Diwas: शहीद हुए वीर जवानों को Samajwadi Party ने दी श्रद्धांजलि

Young Writer: डीडीयू नगर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कारगिल में शहीद हुए देश के नौजवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कारगिल में शहीद उन नौजवानों के आदर्श से हमारा देश की एकता अखंडता बनी रहेगी। शहीदों को शत-शत नमन किया गया। इसके उपरांत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के निर्देश पर पार्टी कार्यालय मुगलसराय पर संविधान मान सम्मान स्तंभ के स्थापना करके आरक्षण का अधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि जब तक भारतीय जनता पार्टी रहेगी, तब तक संविधान पर खतरा बना रहेगा। पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक अधिकार तब ही मिलेंगे। जब उचित रूप से आरक्षण का आप सबको हक मिलेगा। संविधान बचाने के लिए समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है। बैठक में बाबूलाल यादव पूर्व प्रमुख, प्रेम तिवारी, कमलेश, अनिल यादव दाढ़ी, पारस यादव सभासद, मोहम्मद आसिफ, विकास चौबे, मनीष यादव, रामनाथ, रामसेवक, रतन यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

कारगिल विजय दिवसः कांग्रेस ने वीर सपूतों को किया याद
डीडीयू नगर।
शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस के 25वीं वर्षगांठ पर कारगिल युद्ध में अपने अद्भुत शौर्य एवं वीरता से मातृभूमि की रक्षा करने वाले भारत माता के वीर सपूतों को काली महाल स्थित राजीव गांधी पार्क पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र आप सभी वीर सपूतों के शौर्य, पराक्रम, समर्पण और सर्वाेच्च बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। दुर्गम, दुरूह व अत्यंत विषम मौसम में अपने पराक्रम, निष्ठा व समर्पण से गौरवशाली कारगिल विजय को साकार करने वाली भारतीय सेना को  हम सभी का नमन हैं। इस गौरवशाली विजय ने न सिर्फ देश की अखंडता व सम्प्रभुता की रक्षा की एवं विश्व को भारतीय सेना के पराक्रम से भी अवगत कराया। कहा कि कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाया जाता है। हिमालय से ऊँचा साहस जिनका, जिन्होंने मातृभूमि की ख़ातिर किया सब अर्पण, भारत माँ के वीर जवानों को नमन हैं। कार्यक्रम में सतपाल सिंह, विजय गुप्ता, नन्द गोपाल सिंह, डा.जीके पांडेय, नेहाल अख्तर, तारिक अब्बास, हम्मीर शाह जायसवाल, रामसेवक पटेल, अनवर सादात, मृत्युंजय शर्मा, राकेश राज,धर्मवीर, साबिर राईन, ऋषि दयाल, मोहन गुप्ता, देवेश कुमार, रामआश्रय शर्मा, रमेश सिंह, लाल बहादुर, राहुल सोनकर, अरमान आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता व संचालन पूर्व शहर उपाध्यक्ष नन्द गोपाल सिंह ने किया।

Shahabganj: नाराज ग्रामीणों ने लो वोल्टेज की समस्या को लेकर विद्‍युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

शहाबगंज विद्युत उपकेंद्र पर लो वोल्टेज की समस्या को लेकर धरनारत उपभोक्ता।
शहाबगंज विद्युत उपकेंद्र पर लो वोल्टेज की समस्या को लेकर धरनारत उपभोक्ता।

दो दिन में आपूर्ति बहाल करने के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

Young Writer, शहाबगंज। प्रदेश सरकार के लाख प्रयास के बाद भी बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। बिजली कटौती व लो वोल्टेज से से परेशान कस्बा के व्यापारियों ने शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। शहाबगंज फीडर एक माह से खराब है जिसके कारण भूसी फीडर से जोड़़कर शहाबगंज को चलाया जा रहा है। दो फीडर एक ही मशीन से चलने के कारण लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो गयी है।

पंखा, इनवर्टर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जल जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिलने से किसान भी परेशान है। सिंचाई व्यवस्था भी चरमरा गयी है तो व्यापारी भी परेशान हैं। जिसका सीधा असर व्यापार पर भी पड़ रहा है। बिजली विभाग के अधिकारियों से बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं के कारण व्यापारियों ने स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर धरना/प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की जानकारी पर  विभाग के  जेई संजीव कुमार ने व्यापारियों से मोबाइल पर बात कर दो दिन के अंदर बिजली की समस्या दूर करने का आश्वासन दिया, तब व्यापारियों ने धरना समाप्त किया। धरने में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मोदनवाल, अजय जायसवाल, अर्पित जायसवाल, चंदन श्रीवास्तव, प्रकाश विश्वकर्मा, राकेश जायसवाल, टिंकु जायसवाल, शारदानंद मौर्य, डा. मुन्नू, रजल्लु जायसवाल, दीपक सोनकर, मनीष सोनकर, अजीत, मुसई सोनकर, पिंटू जायसवाल आदि शामिल थे।

Chandauli:क्रिकेट खेलने के दौरान उपजे विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक को मारी चाकू,भाई ने लहूलुहान हालत में पहुचाया अस्पताल


चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में शुक्रवार की देर शाम खेल के विवाद में मनबढ़ युवक ने 26 वर्सीय युवक रामकिशोर गुप्ता को चाकू मार फरार हो गया। लहूलुहान हालत देख उनके भाई ने सीधे जिला चिकित्सालय ले गये । जहां इलाज चल रहा है। घायलावस्था में रामकिशोर ने बलुआ थाने में तहरीर दिया है। बलुआ के रहने वाले रामकिशोर गुप्ता पुत्र श्रीकांत गुप्ता बलुआ बाल्मीकि इंटर कालेज में शाम को क्रिकेट खेल रहे थे। इसी बीच वहां मौजूद नीरज साहनी से कुछ विवाद हो गया। उसने फोन करके अखिलेश पासवान को बुलाया। जो पहले ही चाकू लिया था। मनबढ़ ने आते ही रामकिशोर के पेट मे चाकू मार दिया। दूसरा वार करने से पहले ही रामकिशोर ने हांथ पकड़ लिया । वहां मौजूद अन्य खेल रहे बच्चो ने चाकू छीनकर पिटाई कर दी। लहूलुहान हालत में भाई ने उनको लेकर सीधे जिला चिकित्सालय ले गए। जहां इलाज चल रहा है। इस बाबत बलुआ थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के पिता द्वारा तहरीर दिया गया है। दूसरे पक्ष को भी चोट लगी है। मामले की जांच चल रही है।

Chandauli
few clouds
23.3 ° C
23.3 °
23.3 °
87 %
2.7kmh
18 %
Wed
31 °
Thu
33 °
Fri
33 °
Sat
33 °
Sun
31 °
Verified by MonsterInsights