35.3 C
Chandauli
Tuesday, March 24, 2026

Buy now

Home Blog Page 199

Loksabha Election: GRP ने DDU Station पर चलाया सघन जांच अभियान

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जांच अभियान चलाती जीआरपी।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जांच अभियान चलाती जीआरपी।

Young Writer, डीडीयू नगर। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जीआरपी ने बुधवार की रात करीब 9 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्माे, फुट ओवरब्रिज, पैसेंजर बुकिंग हाल, सर्कुलेटिंग एरिया सहित वाहन स्टैंडों में अभियान चलाकर सघन जांच पड़ताल किया। इस दौरान संदिग्ध दिखने वाले यात्रियों समेत वाहन स्टैंड में आने जाने वाले लोगों को रोककर उनके सामानों व कागजातों की भी जांच पड़ताल की गई।

Loksabha Election-2024 में मतदाताओं को लुभाने व डराने के उद्देश्य से रुपये, शराब व असलहों की तस्करी आम बात है। जिसके लिए लोग लक्जरी वाहन या फिर रेलवे को सबसे मुफीद मानते हैं। ऐसे में राजकीय रेलवे पुलिस भी सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में मंगलवार की रात GRP Inspector सुरेश सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिसबल के साथ उपरोक्त जगहों पर चेकिंग की गई। अचानक इतनी संख्या में पुलिस बल को देख कर पहले तो यात्रियों के मन में अनहोनी की आशंका होने लगी। जब जांच के दौरान उन्हें सुरक्षा बल द्वारा बताया गया कि यह जांच अभियान है। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Railway News: टिकट चेकिंग अभियान में पकड़े गए 1850 बेटिकट यात्री

डीडीयू स्टेशन पर टिकट की चेकिंग करते टीटीई।
डीडीयू स्टेशन पर टिकट की चेकिंग करते टीटीई।

Young Writer, डीडीयू नगर। टिकट चेकिंग अभियान में मंडल वाणिज्य प्रबंधक और वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व में टीम बुधवार को स्टेशन पर उतरी। मंगलवार को डीडीयू स्टेशन और ट्रेनों में चले मेगा अभियान में 1850 बेटिकट यात्री पकड़े गए। इनसे 11 लाख रुपये वसूले गए। दो माह में पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न मंडलों में पांच लाख से अधिक बेटिकट यात्री पकडे गए। इनसे लगभग 32 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया।

रेल प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी यात्री बिना टिकट यात्रा करने से बाज नहीं आ रहे है। विशेष कर ईएमयू, इंटरसिटी ट्रेनों में यात्री बेटिकट यात्रा कर रहे हैं। वहीं कुछ यात्री साधारण श्रेणी का टिकट लेकर स्लीपर और एसी कोच में यात्रा करते हैं, जिससे पहले से रिजर्वेशन कराए यात्रियों को दिक्कत होती है। इसी को देखते हुए मंगलवार को विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधांशु रंजन के नेतृत्व में डीडीयू स्टेशन के साथ ट्रेनों में जांच अभियान चलाया गया। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर डीसीएम दीपक कुमार की देख रेख में जांच पड़ताल किया गया। देर रात चले अभियान में 1850 बेटिकट यात्री पकड़े गए। इनसे जुर्माने के रूप में 11 लाख रुपये वसूले गए। इस बाबत मंडल जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि मेगा टिकट चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Chandauli Loksabha : वृद्ध व दिव्यांग मतदाताओं ने घर बैठे किया मतदान

वृद्ध मतदाताओं का मतदान कराकर लौटती पोलिंग पार्टी।
वृद्ध मतदाताओं का मतदान कराकर लौटती पोलिंग पार्टी।

Young Writer, चंदौली। लोकसभा चुनाव में अबकी बार 85 वर्ष की उम्र पार कर चुके वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाता निर्वाचन आयोग की नई सुविधा का लाभ ले रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए होम वोटिंग सुविधा के तहत बुधवार को जनपद के सभी विधानसभा से विभिन्न पंचायतों में 85 प्लस वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के माध्यम से होम वोटिंग कराया गया।

वहीं मतदान करने के पश्चात वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस संबंध में दिव्यांग मतदाताओं ने निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके सहयोग से लोकसभा के इस महापर्व में हम सभी ने भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है। विदित हो कि निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग व वृद्ध मतदाताओं के मतदान करने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए अबकी बार उन्हें घर से मतदान करने की सुविधा का विकल्प प्रदान किया है, जिसका लाभ लेते हुए जनपद में 126 वृद्ध व दिव्यांग मतदाताओं ने घर से मतदान करने की सुविधा का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था, जिनके घर पहुंचकर मतदान कर्मियों की टीम ने मतदान करने में उन्हें सुविधा व सहयोग प्रदान किया। जनपद के मुगलसराय विधानसभा में 19, सकलडीहा में 15 व सैयदराजा में 28 दिव्यांग व वृद्ध मतदाताओं ने मतदान किया।

सकलडीहा में घर पर ही मतदान करते वृद्ध मतदाता।
सकलडीहा में घर पर ही मतदान करते वृद्ध मतदाता।

सकलडीहा में 25 बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं ने किया मतदान
सकलडीहा।
चुनाव आयोग की ओर से 85 वर्ष से अधिक बुर्जुग और दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान करने की सुविधा दिया गया है। इस क्रम में बुधवार  सकलडीहा विधान सभा में कुल 25 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इस मौके पर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बीएलओ व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। चुनाव आयोग के इस व्यवस्था से इन लोगो को काफी राहत मिली है। इसके साथ ही मतदान प्रतिशत में भी इजाफा होगा।

22 और 24 मई को इनके घर पहुंचकर मतदान कराना है। इसी क्रम में बुधवार को सकलडीहा विधान सभा में 85 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 10 मतदाता चिन्हित किया गया है। और 15 दिव्यांग मतदाता है। पोलिग पार्टी सभी चिन्हित बुजुर्ग और दिव्यांग के घर पहुंची और मतदान कराया। जिसमें सबसे अधिक उम्र के धरहरा प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह के पिता (95) वर्षीय महीप नारायण सिंह के घर भी पोलिंग पार्टी पहुंची और उनसे मतदान कराया। चुनाव आयोग की इस व्यवस्था से बुजुर्गों और दिव्यांगों को काफी राहत मिल रही है। इस बाबत तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि विधान सभा में सभी चिन्हित बुर्जुग और दिव्यांग कुल 25 ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया। इस मौके पर अधिकारियों के साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह,आशुतोष सिंह सहित अन्य रहे।

खिलची रजडीहाः 40 वर्षों से विकास में बाधक बने विवाद का हुआ पटाक्षेप

शहाबगंज ब्लाक के खिलची रजडीहा गांव में रास्ता निर्माण कार्य का जायजा लेते बीडीओ शहाबगंज।
शहाबगंज ब्लाक के खिलची रजडीहा गांव में रास्ता निर्माण कार्य का जायजा लेते बीडीओ शहाबगंज।

40 वर्ष पुराने विवाद का विजय शंकर सिंह बाबिल की पहल पर हुआ निस्तारण

Young Writer, इलिया। जहां चाह है वहीं राह है। यह कहावत तो हम सभी अक्सर अपने बड़े बुजुर्गों से सुनाते आ रहे हैं, लेकिन यदि राह में रोड़े आ जाए तो उसे दूर करना मुश्किल हो जाता है। यह कितना मुश्किल होता है इसे खिलची रजडीहा के विवादित प्रकरण से बखूबी समझा जा सकता है। जहां रास्ते को लेकर विवाद 40 वर्षों तक खींचा चला आया, जिसे दूर करने की अगुवाई पूर्व प्रधान विजय शंकर सिंह (बाबिल) ने किया और गांव के प्रबुद्धजनों के सानिध्य एवं सहयोग से उक्त विवाद का पटाक्षेप कराया और अब उक्त रास्ते के साथ-साथ सीवर के निर्माण की मार्ग को भी प्रशस्त किया। उनकी नेतृत्व क्षमता एवं कुशलता से गांव के लोग पहले से ही काफी प्रभावित हैं और इस प्रयास की सफलता से ग्रामीण खासे गदगद हैं।

विदित हो कि खिलची रजडीहा में एक रास्ते का विवाद पिछले 40 वर्षों से चला रहा है। चूंकि मामला विवादित था इसलिए उक्त रास्ते पर न तो किसी प्रकार का निर्माण संभव था और ना ही उसकी यथास्थिति में किसी तरह का परिवर्तन ही किया जा सकता था, जिससे 50 घरों में निवासरत परिवार के लोगों कई तरह की परेशानियों का दंश झेलने चले आ रहे थे। यह विवाद सीधे तौर पर गांव के विकास पर एक बट्टे की तरह था, जिसे दूर करने के लिए विजय शंकर सिंह (बाबिल) लम्बे अरसे से लगे हुए थे। जब भी अवसर मिलता वह विवाद के पक्षकारों के बीच सुलह की पेशकश की, लेकिन हर बार किसी न किसी वजह से सुलह की पेशकश ठुकरा दी जाती। ऐसे में उन्होंने प्रबुद्धजनों से इस विवाद को निस्तारित करने का आग्रह किया। बड़े-बुजुर्गों के सहयोग से एक बार फिर विवाद पर बातचीत हुई और संभ्रांत ग्रामीणों ने दोनों पक्षकारों को बैठाकर विवाद का निपटाया किया। जैसे ही रास्ते के विवाद पर विराम लगा।

विजय शंकर सिंह (बाबिल) ने बदहाल पड़े रास्ते के निर्माण के साथ ही संबंधित इलाके के घरों के गंदे पानी की निकासी के लिए सीवर निर्माण की पहल को आगे बढ़ाया। जिला पंचायत तक पहुंची उनकी पहल पर सहमति मिली और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह के प्रभावी पैरवी से रास्ते व सीवर निर्माण के प्रस्ताव को जिला पंचायत स्वीकार करते हुए मनरेगा से 10 लाख का वजट स्वीकृत कर दिया, जिससे सीसी रोड व सीवर का निर्माण कार्य कराया जाएगा। देखा जाए तो पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ग्राम पंचायतों के विकास को लेकर हमेशा ही तत्पर नजर आते हैं। वह ग्रामीणों की मांग व प्रस्ताव को प्राथमिकता देने का काम करते हैं।

सम्मानित ग्रामीणों को दिया क्रेडिट
इलिया। 40 वर्षों से चले आ रहे रास्ते के विवाद का निपटारा होने से गांव के कई परिवार काफी खुशी है। उनका खुश होना भी लाजिमी है क्योंकि उन्हें अच्छा रास्ता व जल निकासी के लिए सीवर की सुविधा जो मिलने जा रही है। इस बाबत विजय शंकर सिंह बाबिल ने इसका पूरा क्रेडिट गांव के राम ध्यान सिंह, राम वचन सिंह, शिवाजी सिंह, बेचई सिंह, गामा सिंह, गोपाल सिंह, राम अवध सिंह, कामेश्वर सिंह, वकील सिंह, राम भरत सिंह, धीरेंद्र सिंह, राजेश्वर सिंह, राकेश्वर सिंह, पप्पू सिंह, रामा सिंह, अवधेश सिंह, दिलीप, व वर्तमान प्रधान राम विलास को दिया। कहा कि इन सभी के संयुक्त प्रयास से गांव के विकास कार्य एक बार फिर गति मिली है।

Hujj 2024 : बड़गांवा से हज के लिए रवाना हुए जायरीन

हज के लिए रवाना हो रहे जायरीनों से मुलाकात करते स्थानीय लोग।
हज के लिए रवाना हो रहे जायरीनों से मुलाकात करते स्थानीय लोग।

Young Writer, शहाबगंज। क्षेत्र के बड़गावां गांव से दो जायरिनों का जत्था बुधवार को सुबह हज के लिए रवाना हुआ। वृहस्पतिवार को लखनऊ एयरपोर्ट से मदीना के लिए फ्लाइट उड़ेगी। इस मुबारक यात्रा को लेकर लोगों ने माला पहनाकर व एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दिया।

बड़गांवा गांव निवासी अकील अहमद व उनकी पत्नी फरहद जहां और मलोखर से अख्तर परवेज व शकुराबाद से मेराज अहमद एक साथ हज के लिए निजी वाहन से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। हज यात्रा पर जाने वाले परिवारजन, रिश्तेदार व पड़ोसियों ने फूल माला पहनाकर गले लगकर व मुशाफा कर हज यात्रा के लिए रवाना किया। ग्रामीणों ने सभी जायरीन से समाज व देश में अमन, तरक्की व आपसी एकता की दुआ करने की इल्तेजा की। अकील अहमद ने बताया कि यह मेरा खुशनसीबी है कि अल्लाह और रसूल ने मुझे हज के लिए चुना।और कहा कि मक्का और मदीना शरीफ की यात्रा नसीब वालों को ही मिलती है। वहीं अख्तर परवेज ने बताया कि हज वर्ष में केवल एक बार होता है। उमरा के लिए साल में कभी भी जाया जा सकता है। हज का पूरा अरकान करने में लगभग 45 दिन लग जाते हैं। इसलिए लोगों की हज पर जाने की तमन्ना अधिक होती है। हजारों मील की दूरी तय कर लोग हज करते हैं। हम लोग वहां जाकर हिन्दुस्तान की खुशहाली, अमन शांति और भाईचारगी व तरक्की के लिए दुआ करेंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष गुलफाम अहमद मिक्कू, जुबैर अहमद, मौलाना अजमल हयात, कफरूद्दीन, रतीश कुमार, वसीम कादरी, समद, मुस्ताक, अरसद अली, शाहिद, फारूक, इबरार अली, आकिब जावेद, दानिश आकिब, दानिश, इमदाद अली, फुजैल, वकार, अहमद, गोलू मौजूद रहे।

मोबाइल से मायके बात कर रही थी पत्नी‚ पति ने टोका तो पत्नी ईंट से उसका सिर फोड़ा

मारपीट

Young Writer, Chandauli: बर्तन धुलते हुए पति ने फोन पर बात कर रही पत्नी से महज इतना ही कहा कि अब खाना बना दो। मुझे काम करने के लिए जाना है। इतनी सी बात पर पत्नी को नागवार गुजरी और पास में पड़ा ईंट उठाकर पति के सिर पर चला दिया, जिससे पति का सिर फट गया और खून बहने लगा। आसपास के लोगों ने अस्पताल में ले जाकर इलाज के लिए भर्ती कराया।

बताते हैं कि रांची के कुछ मजदूर परिवार के साथ मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रौना गांव स्थित मोरार के ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। रामसेवक की पत्नी लीलावती के साथ भट्ठे पर मजदूरी करता है। बुधवार की सुबह पत्नी के मायके से फोन आया, तभी वह फोन पर बात करने लगी और पति से बोली कि बर्तन धुल दो। बर्तन धुलने के बाद रामसेवक ने कहा कि भोजन तो बना दो। मुझे काम पर जाने में देर हो जाएगी। फोन पर बात करने में बाधा उत्पन्न होने लगा, तभी पत्नी आपा खो बैठी। पास में पड़ा ईंट का टुकड़ा उठाया और पति का सिर फोड़ दिया। अन्य मजदूरों ने देखा तो तत्काल रामसेवक को लेकर अस्पताल पहुंचे और इलाज के लिए भर्ती कराया। ईंट भट्ठा मालिक ने पति-पत्नी को समझाकर विवाद समाप्त कराया।

लोकसभा चुनाव:आचार संहिता का उल्लंघन करने वालो पर होगी कड़ी कार्रवाई,आई.पी.एस. हितेश चौधरी


चन्दौली। आगामी लोकसभा के मद्देनजर स्वतंत्र, निष्पक्ष,पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग निर्वाचन सम्पन्न कराने कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संसदीय क्षेत्र चंदौली लोकसभा के लिए 2013 बैच के अधिकारी आई.पी.एस. हितेश चौधरी को पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किया है।
आई.पी.एस. हितेश चौधरी अपना मेंबर जारी करते हुए कहा कि 7839859011लोकसभा चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने वालो पर कड़ी कार्रवाई होगी। वही अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्वाचन के दौरान आने वाली शिकायतों का न सिर्फ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो बल्कि सभी शिकायतों पर त्वरित गति से कार्यवाही की जाए। सभी अधिकारी पूरी निष्पक्षता के साथ मतदान प्रक्रिया सम्पूर्ण कराएं। किसी अधिकारी को कहीं कोई सन्देह हो तो वो अपने उच्चाधिकारियों से बात करें साथ ही चुनाव ड्यूटी संबंधित जो भी राइटअप है। उसका भली भांति अवलोकन कर लें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नाही की जाएगी।

यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में पीसीओएस कार्यक्रम का हुआ आयोजन,डॉ सुमन से स्वास्थ्य के बारे में लोगो की दी जानकारी

चंदौली। क्षेत्र के झांसी गांव के समीप नेशनल हाईवे पर बुधवार को यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट सभागार में पीसीओएस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिला चिकित्सक डा. सुमन सिंह ने छात्र- छात्राओं को जागरूक किया।
इस दौरान डा.सुमन ने कहा कि अवसाद और मनोदसा में बदलाव एव उच्च रक्तचाप और उच्च कोलेस्ट्रॉल भी पीसीओएस का कारण होता है। पीसीओएस एक सामान्य स्थिति है। जो आपके हार्मोंस को प्रभावित करती है। यह अनियमित मासिक धर्म अतिरक्त, बाल विकास और मुंहासों का कारण बनता है। इससे पीड़ित लोगों को मधुमेय और उच्चरक्त चाप का खतरा अधिक हो सकता है। इस मौके पर प्रबंधक डा. धनंजय सिंह, प्रिंसिपल डा. जेनेट जे,वाइस प्रिंसिपल डा. खुशबू यादव, प्रोफेसर वर्तिका सिंह, शालिनी श्रीवास्तव, सोनी चौहान, नीलम यादव, रिंकू मौर्य, अनुराधा प्रजापति, प्रियंका दुबे, वंदना पाठक, अर्चना राज, पल्लवी यादव, इंदु पाल, रीता पाल, विकास यादव, अभिषेक पांडेय, आरती चौहान, आकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

SP Candidate वीरेंद्र सिंह बोले‚ संविधान ने महारानी व नौकरानी को दिए मत का समान अधिकार

पुरवा गांव में ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित करते सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह।
पुरवा गांव में ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित करते सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह।

वीरेंद्र सिंह ने कराया‚ जनता को कराया एकता व संविधान की ताकत का एहसास

Young Writer, चंदौली। इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह मंगलवार की रात पुरवा गांव के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ता झन्मेजय सिंह की अगुवाई में आयोजित स्थानीय लोगों की सभा को संबोधित किया। उन्होंने राजनीतिक भाषणबाजी से इतर आमजन के अधिकार, सम्मान व स्वाभिमान की बातें की। साथ ही इंडिया गठबंधन के सरकार की प्राथमिकताओं को पटल पर रखा। इस बीच सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने बाबा साहब को याद किया और उनके द्वारा लिखे गए संविधान की आम आदमी के जीवन में महत्व पर विस्तार पर बातचीत की।

उनहोंने कहा कि देश की आजादी के बाद मजदूर, दलित व पिछड़े वर्ग की भागीदारी को सुनिश्चित करने और उन्हें समानता का अधिकार देने के लिए बाबा साहब ने संविधान को लिखा। उन्होंने संविधान में कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया, जिससे आज दलित व पिछड़ा वर्ग न केवल पढ़-लिखकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ रहा है, बल्कि देश की तरक्की में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। जिसे कुछ समय से खत्म करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा देश को चीन व रूस की नक्शेकदम पर ले जाने की पूरी योजना बना चुके हैं। इसलिए देश को गुमराह करके 400 सीटों पर जीत का जिक्र कर रहे हैं।

SP Candidate Virendra Singh ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान में महलों में रहने वाली महरानी और मजदूरी करने वाली नौकरी के वोट के महत्व बराबरी का दर्जा दिया। वोट का अधिकार इस देश के सभी नागरिकों को समानता का अधिकार प्रदान करता है। बताया कि देश लोकशाही से चली है और आगे भी चलेगी। जब-जब किसी ने हिटलशाही को लाने का प्रयास किया, जनता ने ऐसी विचारधारा के लोगों को कटघरे में खड़ा कर सत्ता से बेदखल करने का काम किया। कहा कि लोकतंत्र में जनता अपना नेता चुनती है जो अगले पांच साल के बाद फिर से जनता के बीच अपने किए गए कामकाज को लेकर जाता है और उस वक्त जनता उनके काम का मूल्यांकन करती है। कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र व संविधान को बचाने के चुनाव है। इसलिए सभी वर्ग के लोग एकजुट होकर देश के हालात को बदलने के लिए अपने मत का इस्तेमाल जरूर करें। इस अवसर पर अधिवक्ता झन्मेजय सिंह, राकेश रोशन सिंह, सुनील सिंह, आनन्द सिंह आदि उपस्थित रहे।

किराए के पैसों के लिए कर दी आटो चालक की हत्या,पुलिस द्वारा पकड़े गए चार आरोपियों में शामिल हैं दो बाल अपचारी


चंदौली। चकिया पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के भटवारा कला में हुई आटो चालक की हत्या के मामले का बुधवार को खुलासा किया। पुलिस हत्या को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को बैरी बाजार के बाहर शेरवा जाने वाले मार्ग से दबोच लिया। पुलिस द्वारा पकड़े गए चार हत्यारोपियों में दो बाल अपचारी हैं, जिन्हें गिरफ्त में लेकर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गयी है। उक्त प्रकरण का खुलासा बुधवार को पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने बुधवार को पुलिस लाइन में किया।
उन्होंने बताया कि बीते 19 मई को थाना चकिया अंतर्गत भटवारा कला में आटो चालक के शव बरामद किया गया, जिसमें अज्ञात व्यक्तियों से विवाद पर चालक के हत्या की पुष्टी होने पर चकिया थाने में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस निरंतर प्रयासरत थी। इसी बीच 21 मई को पुलिस ने मामले में आरोपी अभियुक्त विजेन्द्र कुमार पुत्र रामलाल राम निवासी ग्राम टकटकपुर, उम्र करीब 19 वर्ष, पंकज कुमार पुत्र स्व0 रूपचन्द निवासी ग्राम टकटकपुर, उम्र 19 वर्ष व दो बाल अपचारियों को बैरी बाजार के बाहर शेरवा जाने वाले मार्ग से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि 17 मई को नासिक से बनारस पहुंचे तथा मारूति नगर मे रूकेे। वहां काम की तलाश की, लेकिन काम नहीं मिलने पर लंका आटो स्टैंड सेे आटो पर बैठकर अदलहाट के लिए रवाना हुए। रामनगर किले के पास साहनी लस्सी की दुकान के सामने आटो चालक के भाई ने चालक को अदलहाट जाने से मना किया। फिर भी आटो चालक सवारियों को लेकर अदलहाट चल दिया। आरोपियों ने बताया कि उनके पास 150 रूपये था। बाल अपचारी ने अपने दोस्त विजेन्द्र पर फोन करके दो लड़को के साथ शेरवा आने के लिए बोला, लेकिन आटो चालक ने शेरवा से आगे जाने से मना कर दिया। इसी बात पर गाली गलौज तथा हाथापाई हो गयी। इसके बाद 100 रुपये का लालच देकर दुलहिया माता मंदिर के पास पहुंचे, जहां भाड़े के पैसे को लेकर विवाद हुआ और आरापियों ने आटो चालक के सिर पर सब्बल व पाइप से प्रहार कर हत्या कर दिया। इसके बाद हत्या में प्रयुक्त सब्बल व पाइप को टकटकपुर मे खलिहान मे बने भूसे की झोपडी मे छिपा दिये और आटो को लेकर नहर के किनारे छोड़कर चले गये। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति, गिरीश चन्द्र राय, अवधेश यादव, जलभरत यादव, दीपचन्द्र गिरी, अरूण गिरी, प्रभात यादव, सोनम शामिल रहे।

Chandauli
few clouds
35.3 ° C
35.3 °
35.3 °
18 %
5.4kmh
24 %
Tue
35 °
Wed
38 °
Thu
40 °
Fri
38 °
Sat
38 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights