26.7 C
Chandauli
Tuesday, March 24, 2026

Buy now

Home Blog Page 204

Loksabha Election: चुनाव कराने चंदौली आ चुकी हैं प्रेक्षक‚ निर्वाचन संबंधित शिकायत व सुझाव के लिए कर सकते हैं सम्पर्क

Chandauli कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम का जायजा लेने जाती प्रेक्षक सिंधु बी रूपेश।
Chandauli कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम का जायजा लेने जाती प्रेक्षक सिंधु बी रूपेश।

जनपद आगमन के बाद सामान्य प्रेक्षक ने चुनाव संबंधित स्थलों का किया निरीक्षण

Young Writer, चंदौली। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित सामान्य प्रेक्षक सिंधु बी. रूपेश का जनपद में आगमन हो चुका है, जिनका प्रवास डीआरएम ऑफिस के सामने ऑफिसर रेस्ट हाऊस, सोन भवन है।

जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फूंडे ने कहा कि जनपद का कोई भी नागरिक, प्रत्याशी,राजनीतिक दलों के पदाधिकारी लोक सभा निर्वाचन में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन एवं निर्वाचन संबंधी अन्य समस्या, शिकायत,सुझाव के लिए मोबाइल नंबर (8922888978) पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही ई मेल आईडी (genobserverchan@gmail.com) पर भी अपनी शिकायत/सुझाव भेज सकते हैं। निर्धारित विजिटिंग आवर में ऑफिसर रेस्ट हाऊस,सोन भवन (डीआरएम ऑफिस के सामने)मुलाकात कर अपनी बात रख सकते हैं। मिलने का समय दिन में 11 बजे से 12 बजे तक है। साथ ही ई मेल आईडी पर भी अपनी शिकायत व सुझाव भेज सकते हैं। प्रेक्षक के लाइजन ऑफिसर अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह (8189078487) हैं।

प्रेक्षक ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के नियमों व आदर्श आचार संहिता के अनुरूप जनपद चंदौली में लोक सभा चुनाव संपन्न कराया जाएगा। इसी कड़ी में चुनाव प्रेक्षक ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल सेंटर में लगाए गए वीडियो अवलोकन टीम, मीडिया प्रमाणन व अनुवीक्षण समिति, डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर, सोशल मीडिया सेंटर, आईटी एप्लीकेशन, सी विजिल, ईवीएम एवं वीवी पैट वाहनों का जीपीएस ट्रैकिंग कंट्रोल रूम आदि का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने जानकारी ली की सी-विजिल ऐप पर आई शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो रहा है कि नहीं। प्रेक्षक ने कंट्रोल रूम में मीडिया मॉनिटरिंग सेल का निरीक्षण एवं इस दौरान मौके पर रजिस्टरों को देखा। सभी के कामों के बारे में पूछताछ की। मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) मीडिया सेंटर के अन्तर्गत प्रतिदिन मीडिया सेंटर में समाचार पत्रों की कटिंग का भी अवलोकन किया। उनकी कार्यवाही का निरीक्षण करने के बाद आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि टीवी पर न्यूज चौनल को आधे एक घंटे में बदल-बदल कर अवलोकन करते हुए विज्ञापनों एवं पेड न्यूज नजर रखें। उन्होंने तत्पश्चात् मण्डी में ईवीएम स्ट्रांग रूम/पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्टी रवानगी, निर्वाचन में प्रयोग होने वाले सामग्रियों का बस्ता एवं अन्य आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बैरिकेडिंग व स्ट्रांग रूम में ईवीएम, वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा की स्थिति को जाना। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी न्याययिक केएस पांडेय आदि उपस्थित रहे।

SP Candidate वीरेंद्र सिंह का दावा‚ चुनाव जीते से सुरक्षित होगा गरीबों का अधिकार व आरक्षण

चुनाव प्रचार के दौरान आमजन को संबोधित करते सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह।
चुनाव प्रचार के दौरान आमजन को संबोधित करते सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह।

सपा प्रत्याशी बोले‚ बाबा साहब के लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ा जा रहा चुनाव

Young Writer, Election News: चंदौली लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी कमर कसकर पूरी तरह से तैयार है। अपनी जीत को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह व उनके प्रचारकों की टीम पूरे लोकसभा क्षेत्र में आमजनता के बीच अपनी पहुंच और पकड़ को दिन प्रतिदिन मजबूत बनाने में युद्ध स्तर पर जुटे हैं। आलम यह है कि सुबह सूर्य का लालिमा फूटने से पहले ही समाजवादियों का प्रचार अभियान गति पकड़ ले रहा है। इसकी कमान सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह स्वयं अपने हाथ में लिए हैं, वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूरी उत्साह व ताकत के साथ सपा के चुनावी प्रचार में रंग भरने में जुटे हैं।

Young Writer

इसी कड़ी में बुधवार को सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने एक के बाद एक कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने आमजन से संवाद स्थापित कर अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। कहा कि वह बाबा साहब के संविधान की रक्षा के उद्देश्य से लोकसभा चुनाव को लड़ रहे हैं। बताया कि इंडिया गठबंधन की जीत देश की तरक्की व खुशहाली के बहुत जरूरी है। कहा कि उनकी सरकार बनी तो गरीबों को उनका अधिकार मिलेगा। दबे-कुचले व असहाय वर्ग के आरक्षण पर कुठाराघात नहीं होगा। आरक्षण को खत्म करने वालों को करारा जवाब मिलेगा।

इसके साथ ही गरीबों व दलितों को समानता का अधिकार दिया जाएगा, ताकि वे भी समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मान के साथ अपना जीवन जी सके। कहा कि आज संविधान को बदलने व लोकतंत्र को समाप्त करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। सत्ता पक्ष के नेता खुलेआम मंच से ऐसी बातें कहते हुए सुने गए हैं। ऐसे में उनकी मंशा को आमजनता अपने वोट की ताकत से नाकाम करने का काम इस लोक सभा चुनाव में करेगी। कहा कि यह चुनाव समाजवादी पार्टी का नेता या कार्यकर्ता नहीं, बल्कि चंदौली की जनता लड़ रही है जो पिछले 10 वर्षों से सत्ता पक्ष के लोगों के द्वारा उपेक्षित, प्रताड़ित व सताई गई है। सत्ता परिवर्तन के साथ ही चंदौली के विकास की ऐतिहासिक इबारत लिखी जाएगी और यहां के लोग इसके साक्षी होंगे।

CBSE Result : मां की प्रेरणा से आईएएस अफसर बनना चाहती हैं अदिति

CBSE Result 2024 : Young Writer


Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के नकटी गांव के पूर्व प्रधान संदीप सिंह मंटू की पुत्री की इंटरमीडिएट के अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने के बाद गांव पहुंची। इसके बाद परिजनों ने अदिति का मुंह मीठाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान इंटरनेशनल हिन्दू स्कूल वाराणसी की इंटर की छात्रा अदिति सिंह ने अपनी सफलता को श्रेय परिजनों को दिया। कहा कि परिवार के एक-एक सदस्य ने उनकी पढ़ाई में सहयोग के करने के साथ ही उनका मार्गदर्शन किया।

Jitendra Kumar Adv
रावर्टसगंज से नामांकन करते पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार।

अदिति ने अपनी सफलता में अपनी मां शिक्षिका डा. सुमन सिंह को अपना पहला गुरु व मार्गदर्शक बताया। कहा कि उनके व्यक्तित्व से प्रेरित होकर आगे प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र में सफलता अर्जित करना और आईएएस अधिकारी बनकर देश व समाज की सेवा करना मेरा सपना व लक्ष्य है। जिसे पूरा करने के लिए पूरी शिद्दत व दृढ़ता के साथ मेहनत किया जाएगा। विदित हो कि अदिती ने सीबीएसई के इंटरमीडिएट की परीक्षा में 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के साथ ही परिवार का मान बढ़ाया। इसके पूर्व अदिति ने हाईस्कूल में 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। परिजनों ने बताया कि वह बचपन से ही मेधावी है और पढ़ाई के प्रति रूचिकर भी। यही वजह है कि निरंतर सफलता अर्जित कर परिवार के मान-सम्मान को बढ़ाती जा रही हैं। परिवार के लोग उनकी सफलता से खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

Loksabha Election-2024: समाजवादी पार्टी से बागी हुए चकिया के पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार

Loksabsh Election - 2024
पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार।

रावर्टसगंज लोकसभा का टिकट नहीं मिला तो कर दी निर्दल उम्मीदवारी

Young Writer, चंदौली। चंदौली समाजवादी पार्टी में मंगलवार को बगावत की बड़ी खबर सामने आई है। एक तरफ जहां सपा, चंदौली उम्मीदवार के चुनाव को चढ़ाने में जद्दोजहद कर रही है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता व पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार सपा से टिकट नहीं मिलने पर रावर्टसगंज संसदीय क्षेत्र से निर्दल उम्मीदवार के रूप में नामांकन कर अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी छोटेलाल खरवार के खिलाफ चुनावी बिगुल फूंक दिया। निर्दल उम्मीदवार के रूप में उनके नामांकन से जहां चकिया में समाजवादी पार्टी को बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है। वहीं चंदौली लोकसभा में इसके दुष्परिणाम से इन्कार नहीं किया जा सकता।

विदित हो कि समाजवादी पार्टी से चकिया विधानसभा का चुनाव लड़ चुके कद्दार नेता जितेंद्र कुमार ने लोकसभा चुनाव-2024 में संसदीय क्षेत्र रावर्टगंज से टिकट मांगा था। समाजवादी पार्टी ने नामांकन प्रक्रिया के अंतिम वक्त में भाजपा छोड़कर आए पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार की दावेदारी को पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार के आवेदन पर प्राथमिकता देते हुए प्रत्याशी घोषित कर दिया। पार्टी के इस फैसले से पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार बेहद खफा नजर आए और नामांकन के अंतिम दिन उन्होंने रावर्टगंज लोकसभा क्षेत्र के बतौर निर्दल उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सभी को चौंका दिया। यह खबर चकिया विधानसभा सहित पूरे रावर्टगंज लोकसभा के लोगों के लिए अप्रत्याशित व चर्चा का विषय रही। वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी को भी बड़ा झटका लगा। पहले से ही अपनों को मनाने में जुटी समाजवादी पार्टी चंदौली को एक और बगावत झेलनी पड़ रही है। हालांकि सपा जिलाध्यक्ष सत्य नरायनर राजभर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार, पार्टी द्वारा नजरअंदाज किए जाने का हवाला देते हुए इन दिनों खफा चल रहे हैं और इसी नाराजगी के चलते उन्होंने निर्दल उम्मीदवार के रूप में नामांकन कर दिया है। उनसे बातचीत का प्रयास चल रहा है, जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।

CBSE Result: शत-प्रतिशत रहा परमहंस स्कूल का परीक्षा परिणाम

Young WRiter
परमहंस स्कूल में उत्तीर्ण बच्चों के साथ विद्‍यालय के शिक्षक व अभिभावक।

Young Writer, चंदौली। सीबीएसई के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम जारी हो चुके हैं। सीबीएसई की हाईस्कूल की परीक्षा में परमहंस स्वामी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने अच्छे अंक प्राप्त कर स्कूल व परिवार का नाम रोशन किया है। विद्यालय के 10वीं कक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। बच्चों की सफलता व विद्यालय की उपलब्धि पर डायरेक्टर आनंद कुमार सिंह ने खुशी जाहिर की। साथ ही उन्होंने बच्चों को का उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय के 10वीं में अद्विता ने 93, कविता 87, अर्पिता 82 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन की है। अद्विता पांडेय ने कहा कि वो आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों व परिवार को दिया है।कहा कि शिक्षकों ने परीक्षा के लिए जिस तरह से तैयारी कराई उसी का परिणाम है कि बोर्ड परीक्षा परिणाम अच्छे आए। आनंद कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों व शिक्षकों के संयुक्त परिश्रम का परिणाम रहा कि विद्यालय के सभी बच्चे सीबीएसई परीक्षा में उत्तीर्ण रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह व टापर्स बच्चों के अभिभावक विद्यालय में मौजूद रहे।

Chandauli:संदिग्ध परिस्थिति में बिरहा गायिका ने लगाई फांसी,मौत


नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोको कॉलोनी में मंगलवार को बिरहा गायिका नीतू यादव 30 वर्ष पत्नी संजय यादव ने संदिग्ध परिस्थिति में कमरे के छत में लगे छड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। इसकी जानकारी होते ही आसपास कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के उपरांत पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
जानकारी के अनुसार धानापुर निवासी बिरहा गायक की पत्नी 30 वर्षीया नीतू यादव लोको कॉलोनी स्थित रेलवे क्वार्टर नम्बर 411 एल में रहती थी। बिरहा गाने का कार्य करती थी। मंगलवार अपराह्न 2 बजे के करीब क्वार्टर के कमरे में छत से लगे छड़ में रस्सी के फंदे से झूलकर नीतू ने अपनी जान दे दी। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मय पुलिस बल पहुंचे अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षण शेषधर पांडेय ने शव को उतरवाकर कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं पंचनामे के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Chandauli:गंगा में नहाने गए तीन यवकों की डूबने से मौत,परिजनों में परिजनों में मचा कोहराम


डीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हनुमान निवासी पांच दोस्त सोमवार की दोपहर में वाराणसी गंगा नहाने गए थे। नहाने के दौरान तीन युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। तभी उसके दो साथी चिल्लाने लगे। लोग डूबते युवकों को बचाते तब तक तीनों गहरे पानी में समा गए। एनडीआरएफ व मल्लाहों ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हृदय विदारक मौत की खबर मिलते ही तीनों परिवारों में शोक की लहर दौड़ गयी। मौत की खबर मिलते ही परिजन वाराणसी स्थित पीएम हाउस पहुंच गये।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हनुमान पुर निवासी निवासी 26 वर्षीय चिट्टू पुत्र शम्भू 16 वर्षीय, रितेश कुमार पुत्र राजेन्द्र,22 वर्षीय साहिल पुत्र छोटे, 17 वर्षीय सनी पुत्र राजू,17 वर्षीय लकी पुत्र राजू गंगा नहाने के लिये भैंसासुर घाट वाराणसी गये थे। बताया गया कि पांचों साथी नशे का सेवन किया।तब सभी नहाने के लिये गंगा नदी में गये। नहाते समय साहिल गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसने बचाने के लिये पानी से हाथ बाहर निकालकर इशारा करने लगा। उसे बचाने गये शनि और लकी दोनों गहरे पानी में डूबते चले गए। शोर होने पर लोगों ने बहुत कोशिश किया । बावजूद तीनों को बचा नहीं सके।
मंगलवार प्रातः गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला।अपने तीनों मित्रों के डूबने की घटना को देखकर डर वश चिट्टू सभी का मोबाइल लेकर वहाँ से भाग गया । इसकी सूचना तक परिजनों को नहीं दी। वही रितेश वहीं रह गया और उसने लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा। मंगलवार की सुबह जब वह अपने घर हानुमानपुर पहुंचा। तब मृतक के परिजनों ने आक्रोश में उसकी पिटाई भी कर दी। जिसके बाद वह अपने घर में जाकर छुप गया। एक साथ तीन मौत की इस घटना के बाद मृतक के परिजनों सहित मुहल्ले व आसपास के क्षेत्रों में कोहराम मचा हुआ है। महिलाएं दहाड़ें मार कर रो रही हैं। रोते बिलखते परिजन को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। नगरपालिका परिषद चेयरमैन सोनू किन्नर ने भी मृतक के परिजनों के घर पहुंचकर सांत्वना दी।

SRVS School के छात्र-छात्राओं ने 10वीं व 12वीं की परीक्षा में लहराया परचम

SRVS School में रिजल्ट जारी होने के बाद शिक्षकों के साथ बच्चे।
SRVS School में रिजल्ट जारी होने के बाद शिक्षकों के साथ बच्चे।

Young Writer, चकिया। स्वर्गीय रामविलास शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं ने छात्र प्रतिशत परिणाम लाकर विद्यालय व अपने परिवार का मान बढ़ाया। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन द्वारा घोषित दसवीं के नतीजों में अदिति सिंह 96.40, सत्यम कुमार चंचल 95.40, नैंसी जायसवाल 95.20, कृतार्थ पांडेय 94, यश सिंह 93.80 प्रतिशत अंकर प्राप्त किया। इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्रा भविष्य में इंजीनियर, डॉक्टर, प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। विद्यालय के प्रबंध निदेशक छत्रबली सिंह और सहायक प्रबंदेशक श्याम जी सिंह ने सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

सिल्वर बेल्स स्कूल चकिया के बच्चों ने 23-24 सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में अपना परचम लहराया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन द्वारा घोषित दसवीं के नतीजों में दसवीं कक्षा के यादवेश कुमार ने 93 फीसदी अंक हासिल करके विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया है। दीपाली कुमारी ने 90.6 द्वितीय, सौरभ यादव ने 90.4 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इनका भी लक्ष्य भविष्य भविष्य में डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना है। चेयरमैन प्रभात जायसवाल, डायरेक्टर सुषमा जायसवाल एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुपम अग्रवाल ने विद्यार्थियों को मिष्ठान खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके अलावा डालिम्स सनबीम स्कूल में कक्षा 10 में उत्तीर्ण बच्चों की संख्या शत प्रतिशत रही वहीं कक्षा 12 में 97 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। कक्षा-10 की परीक्षा में रोशनी शर्मा ने 93.20, आर्यन गुप्ता ने 92 अंक, प्रांजल ने 94 अंक व सागर ने 94 अंक प्राप्त किया। गणित में रोशनी के अलावा आदित्य विक्रम और वेद प्रताप को 91 अंक प्राप्त हुए, अंग्रेज़ी में अमन गुप्ता को 90 अंक, प्रांजल को 91 अंक एवं हिन्दी में शादाब, प्राची कुमारी और शालू को 90 अंक मिले। कक्षा 12 में शिवांश पाठक ने विज्ञान वर्ग में 89 प्रतिशत, वर्षा पांडेय ने मानविकी वर्ग में 99 प्रतिशत अंक लाकर पूरे पूर्वांचल और डालिम्स सनबीम ग्रुप को गौरवान्वित किया। प्रबंधक डॉ. विवेक प्रताप सिंह एवं सह प्रबंधक डॉ. सुधा सिंह ने विद्यालय के सभी शिक्षकों और प्रधानाचार्य बीएस राय को बधाई दी।

CBSE Result : पत्रकार पुत्र रेहान खान ने इंटरमीडिएट में गाड़े सफलता के झंडे

Young Writer

नकटी के पूर्व प्रधान की पुत्री अदिति सिंह के साथ व्यापारी पुत्र ने पाए अच्छे अंक

Young Writer, चंदौली। सीबीएसआई का परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों के लिए खुशियों की बहार लेकर आया। धानापुर निवासी पत्रकार नियाज अहमद खान के पुत्र रेहान खान सीबीएसई के इंटरमीडिएट की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया। रेहान सनबीम स्कूल मुगलसराय के छात्र हैं और पढ़ाई के प्रति निरंतर समर्पित रहते हैं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय परिवार के साथ ही विद्यालय के शिक्षकों को दिया। कहा कि परिणाम के लोगों ने हमेशा पढ़ाई को आगे बढ़ाने में मदद किया। यही वजह है कि आज परीक्षा परिणाम अच्छे आए।

वहीं डीडीयू नगर व्यवसायी अजय कुमार जैन के पुत्र अरिहंत ने सीबीएसई की 12वीं में 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किया है। उसकी उपलब्धि से परिवार सहित समाज के लोगों ने खुशी व्यक्त की है। आईएएस बनने का सपना पाले अरिहंत इसके लिए माता पिता और शिक्षकों को श्रेय देते हैं। वाराणसी स्थित आर्यन पब्लिक स्कूल के छात्र और नगर के चालीस फीट रोड निवासी अरिहंत को 500 में 491 अंक मिले हैं। वहीं अरिहंत की बहन सोनल सोनल जैन 12वीं 87.5 प्रतिशत अंक हासिल किया है। दोनों की उपलब्धि पर पिता अजय कुमार जैन, माता राखी जैन, दादी सिमलेश जैन, दादा आरके जैन, भाई प्रिंस, ऋषभ और अतिशय जैन ने खुशी व्यक्त की है।

इंटरनेशनल हिन्दू स्कूल वाराणसी की इंटर की छात्रा अदिति सिंह ने 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्‍यालय के साथ ही परिवार का मान बढ़ाया। अदिती सिंह चंदौली ब्लाक के नकटी ग्राम के पूर्व प्रधान संदीप सिंह की पुत्री हैं। इनके बड़े पिता शिक्षक हैं और इनके दादा भी शिक्षक रहे। अदिति आगे चलकर प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र में जाना चाहती है।

Manoj Singh W का दावा‚ इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो पूरे होंगे वादे

चंदौली लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गांवों में महिला की बात सुनती मनोज सिंह डब्लू।
चंदौली लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गांवों में महिला की बात सुनती मनोज सिंह डब्लू।

सपा के राष्ट्रीय सचिव ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गांवों में किया जनसम्पर्क

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न गांवों के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जनसंपर्क के जरिए लोगों को मतदान के अधिकार के प्रति सजग किया। साथ ही इंडिया गठबंधन व समाजवादी पार्टी के वादों से रूबरू कराया। कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो लोगों को बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य सुविधाएं मिलेगी। जनता को भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी की समस्या से निजात मिलेगी।

इस दौरान के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने धनाइतपुर, मुड्डा, चारी, चिरईगांव, दैथा गांवों का दौरा किया। पैदल भ्रमण के दौरान वह घर-घर जाकर लोगों से मिले। उनकी बातों को सुना। साथ ही उन्हें भाजपा के भ्रम व छलावे से दूर सहने के लिए सजग किया। कहा कि भाजपा ने पिछले एक दशक तक गुमराह करने के साथ ही छलने का काम किया है। भाजपा ने चुनाव के दौरान जो वादे किए उसे आज तक पूरा नहीं कर पायी। चुनाव आते ही देश व लोगों को जाति, धर्म के आधार पर बांटने का षड्यंत्र किया। यह लोकसभा चुनाव बदलाव के लिए लड़ा जा रहा है, लिहाजा देश में बदलते राजनीतिक परिवेश में केंद्र की सत्ता से भाजपा को बेदखल करने में अपना-अपना योगदान दें।

जनता ने अपनी वोट के समर्थन से डा.महेंद्रनाथ पांडेय को सांसद बनाया। इस दरम्यान वह कई विभागों की कमान संभाले, लेकिन उन्होंने चंदौली के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया। मेडिकल कालेज की सौगात आज तक चंदौली के लोगों को नहीं मिली। वहीं ट्रामा सेंटर को दो बार शिलान्यास हो चुका है, लेकिन निर्माण कार्य अब तक नहीं हो सका। इसी तरह कई ऐसे वादे है जो अब तक पूरे नहीं हो सके। वादा किया कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो जो भी वादे घोषणा-पत्र में है वह एक-एक कर पूरे किए जाएंगे। इस अवसर पर बृजेश यादव, विनोद शर्मा, संतोष उपाध्याय, अभिषेक सिंह, गुड्डू सिंह, दिनेश खरवार, अमित उपाध्याय, परमहंस यादव आदि उपस्थित रहे।

Chandauli
clear sky
26.7 ° C
26.7 °
26.7 °
31 %
3.7kmh
5 %
Tue
27 °
Wed
37 °
Thu
40 °
Fri
38 °
Sat
38 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights