शहाबगंज। थाना क्षेत्र के बड़गावां गांव के दुलारे पाल 38 वर्ष की जीवनाथपुर में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वहीं पुलिस द्वारा सुचना पर स्वजन मौके पर पहुंचे और पुलिस शव को कब्जे में लेकर चुनार मिर्जापुर में पोस्टमार्टम के लिए ले गई ।वहीं परिजनों में इस घटना से कोहराम मच गया।
विदित हो कि दुलारे पाल मुंबई में गाड़ी चलाने का काम करता था। दो दिन पहले वृहस्पतिवार को घर से मुंबई के लिए निकला।लेकिन मुंबई न जाकर किसी कारणवश सतना से वापस घर आने के लिए डीडीयू नगर स्टेशन के लिए टिकट लेकर निकला। जो जिवनाथपुर में रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की सुबह उसका गर्दन कटा शव मिला। पुलिस ने परिजन को सुचना दिया। वहीं परिजन मौके पर पहुंचे।और पुलिस शव को कब्जे में लेकर चुनार मिर्जापुर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस घटना को सुनकर परिजन समेत गांव में कोहराम मच गया। दुलारे पाल दो भाई थे जिसमें ये सबसे बड़ा था। इनके चार लड़की व एक लड़का था। वहीं पत्नी कौशल्या देवी का रो -रो कर बुरा हाल रहा।
रेलवे ट्रेक पर युवक का गर्दन कटा शव मिलने से मचा हड़कंप,पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को दी सूचना रो-रो कर बुरा हाल
पूर्व सभासद को मुस्लिम महिलाओं पर टिप्पणी करना पड़ा भारी,तहरीर पर कार्यवाही करने की बजाय माफी मंगवाकर पुलिस ने छोड़ा
डीडीयू नगर। जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार नजर बनाये हुए है। किसी भी प्रकर का अभद्र टिप्पणी करने वालो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। जिसके तहत बुुधवार की रात्रि में सोशल मीडिया (फेसबुक) पर असमाजिक बात लिखकर हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा व सौहार्द बिगाड़ने जैसा माहौल बनाने के सम्बंध में स्थानीय पुलिस ने दो युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के काली महाल निवासी जितेन्द्र गुप्ता पूर्व सभासद ने बुधवार की रात्रि में एक अभद्र टिप्पणी की। उसने एक धर्म विशेष को टारगेट करके मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किया।वर्तमान सांसद विरेन्द्र सिंह का नाम लेकर सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद सोशल मिडिया पर कमेंट बाजी शुरु हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ता गया। गुरुवार को सुबह सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सभासद जितेन्द्र गुप्ता के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दिया ।इस सम्बंध में सपा नेता चन्द्रशेखर यादव ने बताया कि पूर्व सभासद व भाजपा नेता जितेन्द्र गुप्ता द्वारा सोशल मीडिया पर इस तरह का अभद्र टिप्पणी करना मुस्लिम समाज व स्वस्थ समाज के लिए बहुत ही घातक है। जिससे आपसी भाईचारा खराब हो सकता हैं। युवाओं में स्वस्थ समाज में इस टिप्पणी का रोष व बहुत ज्यादा गुस्सा है। इस तरह की बात सोशल मीडिया (फेसबुक) पर लिखकर माहौल खराब करने जैसी स्थिति पैदा हो सकता हैं। यह बहुत ही निंदनीय है। इस सम्बंध में कोतवाल विजय बहादुर ने बताया कि मिले तहरीर के अनुसार जितेन्द्र गुप्ता को थाने बुलाया गया था। जिस पर जितेन्द्र द्वारा माफी मॉगा गया और आगे से इस तरह का किसी भी प्रकार का पोस्ट करने से मना किया। जिसे मॉफीनामे के बाद छोड़ दिया गया। वही दूरी ओर कैथाापुर निवासी एक युवक को भी विधायक पर टिप्पणी करने के आरोप में थाने बुलाया गया। उसे भी चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया। वहीं कैथापुर निवासी पवन श्रीवास्तव ने विधायक के खिलाफ सोसल मीडिया पर टिप्पणी किया है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो नमन नामक ने बताया कि 2 दिन पहले मेरा फेसबुक हैंक कर लिया गया था।जिसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। मेरे द्वारा विधायक के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं किया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच पड़ताल कर रही है।
Chandauli:पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के चकिया- इलिया मार्ग पर स्थित नवीन सब्जी मंडी के पास गुरुवार के सायं 4 बजे दुर्गावती थाना क्षेत्र के 35 वर्षीय बाइक सवार युवक गाड़ी से पास लेने के चक्कर में सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताते हैं कि गुरुवार की शाम 4 बजे के आसपास वाराणसी से अपने घर रोहुआ कला थाना दुर्गावती जिला कैमूर लौट रहे अनिल कुमार भारती 35 वर्ष जैसे ही चकिया इलिया मार्ग पर स्थित मोहम्मदाबाद गांव के पास नवीन सब्जी मंडी के पास पहुंचा ही था कि गाड़ी से पास लेने के चक्कर में बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज दिनेश चंद पटेल ने जेब से निकले आधार कार्ड और उसके मोबाइल फोन की मदद से परिजनों को सूचना देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर जिला अस्पताल भेज दिया।
NEET-2024 की सफलता से आयुष्मान सिंह के सपनों को लगे पंख
Young Writer, चंदौली। चिकित्सा के क्षेत्र में सफलता अर्जित कर बतौर चिकित्सक समाजसेवा का जज्बा पाले आयुष्मान सिंह ने नीट-2024 की परीक्षा को अच्छे अंकों से पास किया है। नीट-2024 रिजल्ट के आंकड़े आयुष्मान की कड़ी मेहनत, लक्ष्य प्राप्ति के प्रति उनकी दृढ़ता और पढ़ाई के प्रति उनके समर्पण को स्पष्ट प्रदर्शित कर रहे हैं। उन्होंने 720 में से 681 अंक प्राप्त कर न केवल परिवार का मान बढ़ाया, बल्कि अपने सपनों को भी लम्बी उड़ान दिया। उनकी इस सफलता से पूरा परिवार गदगद है।
बताते हैं कि धरौली निवासी सुरजीत सिंह के पुत्र आयुष्मान सिंह पढ़ने में बचपन से ही मेधावी है उनकी मेधा को देखते हुए परिवार के लोगों ने उनकी शिक्षा-दीक्षा में भरपूर सहयोग प्रदान किया। इंटर की पढ़ाई के बाद उन्होंने वाराणसी में रहकर कोचिंग के जरिए नीट परीक्षा की तैयारी की। नीट-2024 में प्रतिभाग किया और जैसे ही मंगलवार को नीट-2024 के परीक्षा परिणाम सामने आए। आयुष्मान के सपनों को पंख लग गए। अब चिकित्सक बनकर समाज की सेवा का उनका सपना पूरा होता नजर आ रहा है। वहीं परिवार के लोग भी आयुष्मान की सफलता से खुश दिखे।
NIELIT: O Level और CCC Computer प्रशिक्षण के लिए आवेदन करें संस्थाएं
Young Writer, चंदौली। पिछड़़ा वर्ग कल्याण विभाग ओबीसी वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना लेकर आया है। इसके तहत बेरोजगार युवाओं को ओ लेवल व सीसीसी का प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाएगा। इसका प्रशिक्षण युवाओं को देखने के लिए संस्थाओं से आवेदन मांगें गए हैं।
इस बाबत पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक व युवतियों के लिए ओ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना को वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु आनलाइन संचालित किया जा रही है। योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था NIELIT से मान्यता प्राप्त जनपद चन्दौली में संचालित संस्थाओं द्वारा जनपद चन्दौली के पिछड़े वर्ग के युवक व युवतियों को ओ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान कराये जाने हेतु आठ जून से 21 जून तक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट पर दिये गये लिंक backwardwelfareup एवं obccomputertraining.upsdc.gov.in के माध्यम से निर्धारित प्रारूप पर संस्था द्वारा आनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। इच्छुक संस्थाओं को परीक्षणोंपरान्त चयन के उपरान्त योजनान्तर्गत चयनित छात्रों को ओ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण के एक वर्षीय पाठ्यक्रम एवं सीसीसी के तीन माह का पाठ्यक्रम निःशुल्क पूर्ण कराना होगा, जिसके लिए संस्थाओं को 15000 एवं 3500 रुपये योजनावार प्रति छात्र देय होगा। संस्थाओं द्वारा आनलाइन आवेदन करने के उपरान्त आवेदन की प्रिन्ट आउट मय संलग्नको सहित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, चन्दौली के कार्यालय में 21 जून, 2024 सायं 5 बजे तक अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। बताया कि 10 जून से 22 जून तक जनपद के संस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण एवं आवेदन में भरी गयी सूचना तथा उपलब्ध कराये गये अभिलेखों का परीक्षण करते हुये जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा दी गयी आख्या के आधार पर 10 जुलाई तक संस्थाओं के चयन की कार्यवाही निदेशालय स्तर पर करते हुये चयनित संस्थाओं के नाम वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दिया जाएगा।
Chandauli:संदिग्ध परिस्थिति में पीपल के पेड़ से लटकता मिला शव क्षेत्र में फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस
चंदोली। कोतवाली क्षेत्र के धनऊर गांव में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति का पीपल के पेड़ में शव लटकता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगो ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल मौके पर जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
दरसल बट सावित्री का त्यौहार पर गांव की महिलाएं सुबह-सुबह पीपल के पेड़ में पूजा करने के लिए शिव मंदिर में पीपल के पेड़ में पूजा करने जा रही थी। तभी सामने पेड़ से लटकता हुआ शव दिखाई दिया। जिससे महिलाएं भयभीत हो गई और शोर मचाने लगी। जिससे मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी।जिसकी पहचान सकलडीहा निवासी संजय तिवारी 45 वर्ष के रूप में हुई। लोगो ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि एक 40 वर्षीय व्यक्ति का पीपल के पेड़ से लटकता शव मिला है। जिसको कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्यवाई की जा रही है।
Loksabha Chandauli : बूथवार आंकड़े देखने है जो यहां मिलेगी पूरी जानकारी
Young Writer, चंदौली। चंदौली लोकसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है। अबकी बार सर्वाधिक मत पाकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बीरेंद्र सिंह विजयी रहे। वहीं केंद्रीय मंत्री रहे डा.महेंद्रनाथ पांडेय को हार का सामना करना पड़ा। बात करें मतों की तो समाजवादी पार्टी के बीरेंद्र सिंह को 474476 मत मिले हैं, वहीं भाजपा के डा.महेंद्रनाथ पांडेय को 452911 मत प्राप्त हुए। बसपा प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार मौर्य को 159903 मत मिले। इसके अतिरिक्त सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के अरविंद कुमार पटेल को 2745, मौलिक अधिकार पार्टी के राजेश विश्वकर्मा को 2762, समझदार पार्टी के राम गोविंद को 1977, युग तुलसी पार्टी के शेर सिंह को 3096, भागीदारी पार्टी के शोभनाथ प्रजापति को 4032, जय हिंद नेशनल पार्टी के संजय कुमार सिन्हा को 2633, निर्दल उम्मीदवार संतोष कुमार को 2969 मत प्राप्त हुए हैं। मतगणना के आंकड़े के मुताबिक चंदौली लोकसभा में कुल 1107494 मत पड़े। जिसमें 9005 नोटा, दो टेंडर वोट तथा 326 वोट अवैध घोषित कर दिए गए है।
Chandauli:यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एव पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का किया आयोजन,बोले प्रबंधक डॉ धनंजय घर में किसी भी शुभ कार्य के उपलक्ष्य में करें पौध रोपण
चंदौली। झांसी गांव के समीप नेशनल हाईवे पर स्थित यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एव पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में कालेज में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण को बचाने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया और रंगोली बनाकर,पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से, चलचित्र तथा पर्यावरण बचाव के लिए संबोधन कर प्रस्तुत किया गया। इस दौरान कॉलेज प्रबंधक डॉ धनंजय सिंह ने बताया की पर्यावरण बचाव के लिए पेड़ पौधे लगाना अति आवश्यक तथा मानव धर्म का सूचक है। अंधाधुंध हो रहे पेड़ पौधों की कटाई के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा की अगर हर व्यक्ति घर में किसी भी शुभ कार्य के उपलक्ष्य में पौध रोपण करें। तो हमारा पर्यावरण सदैव हरा भरा होगा। जो की मानव समाज के लिए कल्याणकारी साबित होगा।


साथ ही कॉलेज प्रिंसिपल डॉ जेनेट जे ने कहा की अत्यधिक मात्रा में वृक्षारोपण करने से ही हमारे ग्लोबल वार्मिंग में सुधार होगा, जिसके फलस्वरूप हम अनेकों प्रकार के प्राकृतिक आपदाओं से बच सकते हैं। इस मौके पर उपस्थित कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल डॉ खुशबू यादव ने कॉलेज के छात्र/छात्राओं को अत्यधिक मात्रा में वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित किया तथा वृक्षारोपण से होने वाले लाभ के बारे में बताया। इस मौके पर वर्तिका सिंह, नीलम यादव, रिंकू मौर्या,शालिनी श्रीवास्तव, अनुराधा प्रजापति,वंदना पाठक, प्रियंका दुबे आदि उपस्थित रहें।
चंदौली की सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था होगी बेहतरः बीरेंद्र सिंह
सिंचाई, फायर और बिजली के क्षेत्र में काम करने को बताई प्राथमिकता
Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद बीरेंद्र सिंह जीत के बाद उत्साह व नई ऊर्जा से लबरेज नजर आए। इस दौरान उन्होंने नवीन मंडी में अपनी जीत का श्रेय समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व इंडिया गठबंधन के साथियों को दिया। कहा कि यह इन्हीं लोगों की बदौलत है जो 50 डिग्री टेम्परेचर में गांव-गांव घूमे और लोगों से मुझे मिलाने का काम किया और पूरी मुश्तैदी के साथ बूथों पर डटे रहे। इसके साथ ही नवनिर्वाचित सांसद ने अपनी प्राथमिकताएं भी गिनाई।

उन्होंने कहा कि तीन महीने से चंदौली के गांवों का भ्रमण कर रहा हूं। इससे यह पता चला कि चंदौली के गांवों की सड़कें ठीक नहीं है, जिन्हें जीर्णोद्धार व मरम्मत की जरूरत है। इसके साथ ही नहरों व सिंचाई संसाधनों का भी चंदौली में बुरा हाल है। पंडित कमलापति त्रिपाठी के बाद किसी भी सांसद ने 100 मीटर भी नहरों का निर्माण कराने का काम नहीं किया। यहां शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना है। आज शिक्षा के लिए चंदौली के लोग बनारस की ओर पलायन करने को विवश हैं।
यहां तकनीकी शिक्षा की नींव रखनी होगी, ताकि युवा रोजगारपरक शिक्षा हासिल कर सकें। कहा कि चंदौली स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की जरूरत है। वहीं बिजली के क्षेत्र में भी काम किया जाना शेष है। चंदौली में जितने भी विद्युत उपकेंद्र है वह सभी ओवरलोड चल रहे हैं। ऐसे में नए पावर हाउस की स्थापना का कार्य किया जाना जरूरी है। कहा कि गर्मी के दिनों में किसानों की फसलें जल जाती है, वहीं गरीब की मड़ई भी जल जाती है। ऐसी घटनाओं में होने वाले नुकसान में कमी लाने के लिए चंदौली फायर स्टेशन की स्थापना के साथ ही फायर सिस्टम को ठीक किया जाएगा। अंत में उन्होंने केंद्रीय मंत्री रहे डा.महेंद्रनाथ पांडेय को उनकी उम्र का हवाला देते हुए आराम करने की सलाह दी है।
हार के बाद बोले Dr. Mahendra Nath Pandey‚ चंदौली में नहीं रुकेगा विकास कार्य
Young Writer, चंदौली। संसदीय क्षेत्र चंदौली से हार के बाद डा.महेंद्रनाथ पांडेय ने जनादेश को स्वीकार किया। उन्होंने चुनौतीपूर्ण समय में जिन मतदाताओं ने उन्हें मत दिया वह उन तमाम मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। कहा कि देश में तीसरी बार राजग सरकार बनने जा रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सभी को उन्होंने बधाई दी। उम्मीद है भाजपा सरकार जनता की सेवा शानदार काम करेगी। साथ ही उन्होंने चंदौली से जीत दर्ज करने वाले बीरेंद्र सिंह को जीत की मुबारकबाद भी दी।
उन्होंने कहा कि भाजपा निरंतर चलने वाली पार्टी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में किन कारणों से हार हुई पार्टी हार की समीक्षा करेगी। जहां जो भी कमियां होगी उसे दूर करने का काम होगा। प्रथम दृष्टया विपक्ष के दुष्प्रचार के कारण भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। विपक्ष ने संविधान बदलने का दुष्प्रचार पूरे जोर-शोर से किया, जिस कारण बहुत से मतदाता भ्रमित हुए। भाजपा ऐसे लोगों के पास जाएगी और उन्हें विश्वास में लेने का काम करेगी। बताया कि चंदौली में उनके द्वारा जो भी विकासपरक योजनाएं चल रही है वह निरंतर चलेगी। सभी परियोजनाएं पूर्ण होगी। किसी भी परियोजना को रुकने नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने चंदौली में गतिमान परियोजनाओं को एक-एक कर गिनाया और भरोसा दिया कि जनहित में सभी योजनाएं जो केंद्र व राज्य सरकार द्वारा पूर्ण की जानी है उसे पूरा किया जाएगा, ताकि उसका लाभ चंदौली की जनता को मिल सके। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, विधायक रमेश जायसवाल, कैलाश खरवार, काशीनाथ सिंह, अनिल सिंह, सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र पांडेय, रिन्टू सिंह, राणा प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।











