38.8 C
Chandauli
Monday, June 29, 2026

Buy now

Home Blog Page 204

Chandauli:आस पास के लोग मार रहे थे ताना आजीज होकर युवक ने गंगा नदी में लगा दी छलांग,जाने कैसे बची जान


पड़ाव। क्षेत्र के मालवीय पूल से रविवार की दोपहर एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंगा नदी के किनारे मौजूद गोलू साहनी ने गंगा में कूदकर युवक की जान बचाई और गंगा नदी से बाहर निकाला। सूचना पाकर मौके पर पहुँची सुजाबाद पुलिस ने परिजनों को सूचित करते हुए युवक को लेकर चौकी आयी और पूछताछ कर परिजनों को सौंपा।
वाराणसी मुराडीह निवासी प्यारेलाल साहनी वर्षाे पूर्व से सुजाबाद गांव में परिवार संग किराए पर रहते है। चार भाई बहन से सबसे छोटा किशन की दोनों आँख की रोशनी नहीं होने से बहुत ही कम दिखाई देने के कारण आसपास के लोग उसे ताना मारते है। ताना से आजीज होकर किशन ने रविवार की दोपहर किसी तरह राजघाट मालवीय पुल पर पहुंचा और गंगा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंगा किनारे मौजूद गोलू साहनी गोताखोर ने गंगा नदी में कूद कर युवक की जान बचायी और गंगा नदी से बाहर निकाला जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची सुजाबाद पुलिस ने परिजनों को सूचित करते हुए किशन को चौकी पर ले आयी और पूछताछ कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Chandauli:खड़ी टेलर में पीछे से आ रही अनियंत्रित दूसरी टेलर ने मारी टक्कर लगी भीषण आग,चालक की मौत

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी समीप रविवार को खड़ी कंटेनर में पीछे से दूसरी कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खड़ी कंटेनर में आग लग गई आग लगता देख चालक व क्लीनर ने कूदकर जान अपनी बचाई तथा मौके से फरार हो गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। वही दूसरी कंटेनर के चालक व क्लीनर केबिन में फस गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नवीन मंडी चौकी इंचार्ज रावेंद्र सिंह मय पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से घायल क्लीनर को तो तुरंत निकाल लिया, जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है लेकिन चालक तालीम 24 वर्ष फसा रहा, जिसको लगभग डेढ़ घंटे बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया जब तक मौत हो गई थी। घायल क्लीनर साहिल 21 वर्ष राजस्थान के अलवर जिला के कोटाह थाना अंतर्गत चंदोली का रहने वाला है,वही मृतक चालक तालीम 24 वर्ष के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल क्लीनर ने बताया कि राजगढ़ से हम लोग कंटेनर में चुना पाउडर हावड़ा जा रहे थे, अचानक मेरे साथी चालक को नींद आ गई, जिससे खड़ी कंटेनर में पीछे से घुस गया। मंडी चौकी प्रभारी रावेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

बिना हेमलेट बाइक चलाने पर 80 फीसदी युवा होते हैं सड़क हादसे का शिकार,बोले शिव बाबू यादव सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट पहनना जरूरी

चंदौली। मुख्यालय स्थित नगर में शनिवार की शाम कस्बा चौकी प्रभारी शिव यादव बाबू ने अपने हमराहियों के साथ नगर में पैदल गस्त किया। और सड़क पर लगा रहे ठेले खुमाचे वालो को दुरुस्त कराया वही पुलिस चौकी के समीप दो पहिया वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया और बिना हेलमेट चल रहे बाइक सवारों को हेलमेट लगाने को जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि बिना हेमलेट बाइक चलाने पर 80 फीसदी सवार सड़क हादसे में हेड इंजरी के शिकार होते हैं। जिससे उनकी जान भी चली जाती है। इसलिए खासकर युवाओं को दुपहिया वाहन चलाते समय सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट पहनना जरूरी है। दिन पर दिन बढ़ते सड़क हादसे चिंता की बात है। आमजन की जागरूकता के बिना सड़क हादसे नहीं रुक सकते। पुलिस हादसों में कमी लाने और मौतों के आंकड़ों को कम करने की कोशिश कर रही है। सड़क पर बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाएगा। जिसके लिए बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को जागरूक किया जा रहा है 

Railway News: बिना टिकट यात्रा कररहे एक हजार से अधिक यात्री धराए

रेलवे : young Writer

Young Writer, DDU Nagar: पूर्व मध्य रेल डीडीयू मंडल द्वारा बिना टिकट के रेल यात्रा करने पर लगाम सहित यात्री जागरूकता हेतु लगातार सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान जारी रखते हुए डीडीयू मंडल द्वारा शुक्रवार को दिनभर टिकट चेकिंग का मेगा ड्राइव चलाया गया। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधांशु रंजन के नेतृत्व में पूरे मंडल के सभी रेल खण्डों में चले मेगा ड्राइव के दौरान शाम तक बिना टिकट या उचित प्राधिकार के यात्रा वाले 1000 से अधिक व्यक्तियों को पकड़ा गया। जिनसे जुर्माने के रूप में लगभग सात लाख रुपये का राजस्व अर्जन किया गया। इस टिकट चेकिंग ड्राइव में डीडीयू मंडल के वाणिज्य अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में टिकट चेकिंग कर्मी व आरपीएफ कर्मी तैनात रहे। अलग-अलग विशेष टिकट चेकिंग दस्ते बनाकर मंडल में सभी दिशाओं से आवागमन वाली ट्रेनों में तथा स्टेशनों के प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज, प्रवेश व निकास आदि जगहों पर पूरी किलेबंदी के साथ सघन टिकट जांच की गई। विशेष कर पैसेंजर ट्रेनों, इंटरसिटी ट्रेनों तथा अनारक्षित श्रेणी के कोच में गहन टिकट चेकिंग की गई। अभियान के दौरान टिकट काउंटरों पर बढ़ी हुई भीड़ देखी गई और यात्रियों में टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूकता का प्रसार हुआ।इस तरह के मेगा टिकट चेकिंग अभियान मंडल में आगे भी जारी रहेंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि बिना टिकट कभी भी रेल यात्रा न करें। यह दंडनीय है। रेलवे का सहयोग करें और सभी की सुविधा हेतु सदैव रेल टिकट लेकर चयनित श्रेणी में ही रेल यात्रा करें।

Mughalsarai : रात के सन्नाटे में अज्ञात व्यक्ति ने किया बम से धमाका

तेज धमाका‚ बम

Young Writer, Chandauli: अलीनगर थाना क्षेत्र मुगलचक वार्ड नंबर 9 हनुमान मंदिर के पास भीतरी गली में मकान के दरवाजे पर अज्ञात व्यक्ति कें द्वारा लगभग रात्रि 3 बजे तेज धमाका किया गया। तेज विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि विस्फोट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

बताते चले कि अलीनगर थाना अंतर्गत मुगलचक के वार्ड नंबर 9 हनुमान मंदिर के भीतरी गली में सोनू निगम के मकान के दरवाजे के पास अचानक रात को 3 बजे धमाका होने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आवाज को सुनकर आसपास के लोग मौके पर जब पहुंचे तो वहां देखा कि लोहे की कील, छल्ला व तमाम सामान दिखे, जिससे लगा कि देसी बम से यह धमाका हुआ है। लेकिन आसपास कोई नहीं दिखाई देने के कारण मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। रात्रि का समय होने के कारण और कोई आसपास ना होने तथा संदिग्ध वस्तु मिलने से लोगों में आशंका फैल गई।

जबकि वहीं कुछ लोगों का कहना है कि लगता है किसी खुशी का इजहार करने के लिए कोई पटाखा जला दिया होगा और उनके घर के सामने फेंका होगा। हालांकि जैसे ही इसकी सूचना अलीनगर पुलिस को हुई तो मौके पर अलीनगर पुलिस भी पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

Sakaldiha CHC: आपरेशन से प्रसव की सुविधा मुहैया नही कराने पर स्टॉप नर्स को नोटिस

सकलडीहा सीएचसी पर स्टॉप नर्स से जानकारी लेते हुए लखनऊ की टीम।
सकलडीहा सीएचसी पर स्टॉप नर्स से जानकारी लेते हुए लखनऊ की टीम।

Young Writer, सकलडीहा। Lucknow से स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर जनरल ऑफ मैनेजर फस्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) डा. मनोज सिंह शुक्रवार को Sakaldiha CHC का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी पर प्रसव पीड़ित महिलाओं को आपरेशन से प्रसव की सुविधा कम होने पर स्टॉप नर्स और स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ नाराजगी जताया। सभी को सीएचसी प्रशासन की ओर से स्पष्टीकरण जारी किया गया। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर दंडनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दिया। अधिकारियों की जांच पड़ताल से स्वास्थ्य कर्मियों में खलबली मच गया।

शासन स्तर पर फस्ट रेफरल यूनिट पर गर्भवती महिलाओं को आपरेशन से प्रसव और नवजात बच्चों को न्यू बर्न सेक यूनिट आदि की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश है। लखनऊ से स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर जनरल ऑफ मैनेजर फस्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) डा. मनोज सिंह के निरीक्षण के दौरान सकलडीहा सीएचसी के फस्ट रेफरल यूनिट पर स्टॉप नर्स और स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के कारण आपरेशन से सुविधा कम होने पर नाराजगी जताया। न्यू बर्न सेक यूनिट (एनबीएसयू) में नवजात बच्चों की संख्या नहीं दर्ज किये जाने पर स्वास्थ्य कर्मियों की फटकार लगाया। यही नही वहां पर तैनात चिकित्सक की ओर से कोरमपूर्ति किये जाने पर चिंता जताया। प्रत्येक सप्ताह में कम से कम एक Cesarean Operation से प्रसव की सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया। अंत में अधिकारियों के निर्देश पर सीएचसी प्रशासन की ओर से सभी स्टाफ नर्स व स्वास्थ्य कर्मी को स्पष्टीकरण जारी किया गया। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव, जिला कोऑर्डिनेटर मातृत्व स्वास्थ्य डा. श्रेया, डा. अमृता प्रियांशु गौतम, स्टाफ नर्स सारिका रानी, किरन, सीमा श्रीवास्तव, पूनम, प्रदीप आदि रहे।

Ration Card E-Kyc : राशन कार्डधारक कोटेदार के यहां कराएं ई-केवाईसी

Young Writer, चंदौली। राशनकार्ड लाभार्थियों के डाटाबेस में सीडेड आधार नम्बर का समुचित वैलिडेशन नहीं हो पाने के कारण पात्र व अपात्र लाभार्थियों की पहचान तथा आधार ऑथेन्टिकेशन से खाद्यान्न वितरण में आने वाली समस्याओं के निस्तारण ई-केवाईसी द्वारा किया जाना है। उत्तर प्रदेश के समस्त राशनकार्ड लाभार्थियों की ई-केवाईसी कराए जाने का अभियान माह जून, 2024 से चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए राशनकार्ड के समस्त सदस्यों का सहयोग नितान्त आवश्यक है।
जिला आपूर्ति अधिकारी मनीष विक्रम ने बताया कि ई-केवाईसी अभियान के तहत राशनकार्ड लाभार्थियों की ई-केवाईसी का कार्य ई-पॉस के माध्यम से कोटेदार के सहयोग से निःशुल्क कराया जाएगा। लाभार्थी अपनी निकटतम किसी भी उचित दर दुकान पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं। ई-केवाईसी हेतु लाभार्थियों का बायोमेट्रिक ऑथेन्टिकेशन किया जाएगा। बताया कि ई-केवाईसी के साथ इस विकल्प के अन्तर्गत राशनकार्ड से मोबाइल नम्बर जोड़ने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिसका उपयोग राशनकार्ड मुखिया द्वारा करते हुए मोबाइल नम्बर फीड व संशोधित किया जा सकेगा। इस मोबाइल नम्बर पर कार्ड पर प्राप्त होने वाले राशन का विवरण एसएमएस द्वारा प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त यदि किसी राशनकार्ड में मुखिया से परिवारजन का सम्बन्ध गलत प्रदर्शित है, तो उसे भी सुधारा जा सकेगा। इस संशोधन का अधिकार भी केवल राशनकार्ड के मुखिया को होगा। सभी राशनकार्ड परिवार से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में उचित दर दुकानों में पहुँचकर अपना ई-केवाईसी पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

Chandauli:आरपीएफ ने नौ बच्चों को किया बरामद,दो तस्कर गिरफ्तार



डीडीयू नगर। ऑपरेशन आहट अभियान के तहत डीडीयू स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 6 पर खड़ी सीमांचल एक्सप्रेस से आरपीएफ द्वारा 09 नाबालिग बच्चों को बरामद किया गया। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
आरपीएफ डीडीयू के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में उप निरीक्षक अर्चना कुमारी मीना, निशांत कुमार, प्रधान आरक्षी आरके सुब्रमण्यम, आरक्षी भूपेंद्र यादव साथ बचपन बचाओ आंदोलन टीम की चंदा गुप्ता द्वारा ऑपरेशन आहट के तहत गस्त एवं चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी संख्या 12487 अप सीमांचल एक्सप्रेस डीडीयू स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 06 पर समय 09 बजे खड़ी थी। टीम ने गाड़ी के पीछे के तरफ सामान्य कोच में दो व्यक्तियों को अपने साथ 09 नाबालिक लड़को के साथ संदिग्ध हाल में देखा गया। वयस्क दोनों व्यक्तियों से पूछने पर इधर उधर की बात की जाने लगी। संदेह होने पर नाबालिक बच्चों से पूछताछ करने पर सभी बच्चों ने बताया कि हम लोग दिल्ली में लक्ष्मी टॉयज कंपनी मे खिलौना बनाने का काम करने के लिए जा रहे है। मामला संदिग्ध पाकर सभी नौ नाबालिक बच्चो एवं दोनों व्यक्ति को आवश्यक पूछताछ हेतु गाड़ी से नीचे उतारा गया और पोस्ट पर लाया गया। काउंसलिंग के दौरान पाया गया कि बच्चों को ट्रैफिकिंग कर ले जा रहे हैं। रेस्क्यू किये गये सभी नाबालिक बच्चे जिला अररिया बिहार को दिल्ली में लक्ष्मी ट्वायज कंपनी में खिलौने बनाने के लिए सीमांचल एक्सप्रेस से अपने खर्चे पर लेकर जा रहे है। तस्करों द्वारा बताया गया कि इस कार्य से हम दोनों को कुछ मुनाफा हो जाता है। अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु उक्त दोनों अभियुक्तगण छेदी सदा व छोटू को शिकायत पत्र के साथ स्थानीय थाना कोतवाली मुगलसराय को सौंपा गया।

Illegal Mining: रात में अवैध खनन कर रहे माफियाओं पर एक्शन‚ दो जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्राली सीज

एसडीएम द्वारा पकड़े गए अवैध खनन में लिप्त जेसीबी।
एसडीएम द्वारा पकड़े गए अवैध खनन में लिप्त जेसीबी।

Young Writer Chandauli : पंडित दीनदयाल तहसील क्षेत्र के खजूर गांव में अवैध खुदाई करते समय दो जेसीबी व एक ट्रैक्टर को एसडीएम विराग पांडे व खनन अधिकारी ने शुक्रवार की भोर मे पकड़ कर सीज कर दिया। जबकि मौके से कई खनन कारोबारी अपना ट्रैक्टर ट्राली लेकर भागने में सफल रहे। एसडीएम ने कहा कि अवैध खुदाई करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

बताते हैं कि अलीनगर थाना क्षेत्र जफरपुर चौकी अंतर्गत खजूर गांव में कई दिनों से खनन माफिया अवैध खुदाई करते थे, इनका काम करने का तरीका कुछ अलग था। रात 9 बजे अवैध खुदाई करने के लिए खनन माफिया अपने काम पर लग जाते थे, और सुबह के समय काम बंद कर दिया करते थे। जब इसकी सूचनाएसडीएम विराग पांडे को मिली, दलबल के साथ शुक्रवार की भोर में खजूर गांव में अवैध खुदाई कर रहे जेसीबी को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों की गाड़ी आती देख खनन माफिया ट्रैक्टर ट्राली लेकर भागने लगे। इसके बाद अधिकारियों ने पुलिस की मदद से दो जेसीबी एक ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। वही मौके से कई खनन कारोबारी अपना ट्रैक्टर ट्राली लेकर भागने में सफल रहे।

इस संबंध में एसडीएम विराग पांडे ने बताया कि खजूर गांव में अवैध खुदाई करते समय दो जेसीबी व एक ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। अवैध खुदाई करने वालों के खिलाफ अभियान चलता रहेगा और जो भी जेसीबी मालिक अवैध रूप से खनन करेगा उनके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई होगी। दोनों जेसीबी व ट्रैक्टर को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

SP Chandauli का जिम्मेदार नागरिकों से आह्वान‚ आइए मिलकर करें सभ्य समाज का निर्माण

एसपी चंदौली

SP Chandauli ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से बचने की दी सलाह

Young Writer, चंदौली। चुनाव परिणाम हो या किसी धर्म-जाति विशेष के ऊपर की गई ऐसी टिप्पणी जिससे समाज में नकारात्मकता का संचार हो और शांति व्यवस्था भंग हो, ऐसे बोलबचन व टिप्पणी करने से जिम्मेदार नागरिकों को बचना होगा। क्योंकि यदि कोई ऐसा करते हुए पाया गया तो चंदौली पुलिस उसके खिलाफ कड़े कानूनी कदम उठाएगी, जिससे उसकी मुश्किलें बढ़ती तय है। लिहाजा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस सभी सोशल मीडिया माध्यमों पर पूरी नजर बनाए हुए है। कुछ भी आपत्तिजनक और नकारात्मक मिलने पर मुकदमा लिखने और अन्य विधिक कार्यवाही करेगी।

एसपी ने कहा कि खासकर युवा सोशल मीडिया पर लाइक कमेंट के फेर में फंस रहे हैं। रोजाना पुलिस बड़ी संख्या में मुकदमे दर्ज कर कार्यवाही कर रही है। ऐसा करने पर ऐसे गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं जिसका दंश जीवनभर सालता रहेगा। युवाओं को सजग करते हुए एसपी ने बताया कियदि किसी पर मुकदमा लिख गया तो सरकारी नौकरी लगना तो दूर प्राइवेट भी नहीं कर सकते हैं। क्यों कि हर जगह चरित्र प्रमाण पत्र मांगा जाता है। इसके अलावा कोई सोचे की ठेकेदारी सरकारी विभागों से जुड़ा हुआ कोई कार्य कर सकेगा तो वहां भी पुलिस वेरीफिकेशन प्राथमिक हो गया है। पासपोर्ट भी नहीं बन पायेगा। इसके साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा भी खराब होगी। अभिभावकों को चाहिए कि वह अपने बच्चों को इसकी गंभीरता से अवगत कराते हुए अच्छे व संभ्रांत नागरिक बनने के लिये प्रेरित करें। एसपी ने सभी जनपदवासियों से मिलकर एक सभ्य समाज के निर्माण में सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।

Chandauli
overcast clouds
38.8 ° C
38.8 °
38.8 °
34 %
4kmh
90 %
Mon
39 °
Tue
43 °
Wed
36 °
Thu
33 °
Fri
36 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights