36.1 C
Chandauli
Monday, June 29, 2026

Buy now

Home Blog Page 206

Loksabha Chandauli: पांच से चार विधानसभा हार गयी भाजपा

Young Writer : लोकसभा चुनाव 2024

Young Writer, चंदौली। लोकसभा चुनाव-2024 चंदौली भाजपा के किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। लोकसभा अंतर्गत आने वाली पांच विधानसभा सीटों में भाजपा ने चार पर मात खायी, वहीं शिवपुर विधानसभा को जीतने में भाजपा सफल रही। देखा जाए तो इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डा.महेंद्रनाथ पांडेय के साथ ही कई दिग्गज भाजपा नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर थी।

बात सैयदराजा विधानसभा की करें तो यहां सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने 78684 मत प्राप्त किए, वहीं भाजपा के महेंद्रनाथ पांडेय को 77343 वोट मिले हैं। यहां विधायक सुशील सिंह है ऐसे में उम्मीद थी कि वह अपनी अगुवाई में करिश्मा करेंगे, लेकिन ऐसा करने में लगभग विफल रहे। जैसा कि मतगणना के आंकड़े बता रहे हैं। अब बात करें विधानसभा मुगलसराय कि तो यहां बीरेंद्र सिंह ने 108356 मत प्राप्त किए, वहीं भाजपा के डा.महेंद्रनाथ पांडेय को 95015 मत मिले हैं। यहां भाजपा काफी मतों से पीछे रही है। मुगलसराय की बात करें तो यहां राज्यसभा सांसद साधना सिंह के साथ ही विधायक रमेश जायसवाल  जैसे दिग्गज है ऐसे में विधानसभा में भारी मतों से पिछड़ने से इनकी साख पर भी सवाल उठेंगे।

सकलडीहा विधानसभा की बात करें तो यहां संगठन के कई दिग्गज हैं जो चुनाव से पहले बड़े अंतर से जीत दर्ज करने का दावा कर रहे थे, लेकिन मतगणना के आंकड़ों ने इनके दावों का दम निकाल दिया। यहां सपा के बीरेंद्र सिंह ने 89757 मत प्राप्त किए, जबकि भाजपा के डा.महेंद्रनाथ पांडेय को मात्र 68703 मत प्राप्त हुए है। यहां भी सपा ने बड़े अंतर से लीड ली, जो समाजवादी पार्टी के जीत का आधार बना। विधानसभा अजगरा में सपा प्रत्याशी को 97608 मत मिले, जिसके सापेक्ष भाजपा प्रत्याशी को 97381 मत मिले, जहां मामूली बढ़त सपा को मिली। शिवपुर विधानसभा की बात करें तो यहां सपा के बीरेंद्र सिंह ने 98523 मत मिले, जबकि भाजपा के डा.महेंद्रनाथ पांडेय ने 113360 मत प्राप्त किए। यानी लोकसभा के पांच में चार विधानसभा भाजपा के हाथ से निकल गया, जिससे भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा।

Road Accident : सड़क निर्माण में लगे दो मजदूरों को डंफर ने रौंदा‚ मौत

चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जुटे लोग।
चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जुटे लोग।

Young Writer, चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ में बुधवार की भोर में सड़क निर्माण में कार्य कर रहे दो मजदूरों 30 वर्षीय राजू माझी व 28 वर्षीय कांग्रेस माझी की डम्फर की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना के बाद डम्फर चालक डम्फर छोड़ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जुटे लोग।
चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जुटे लोग।

बताते हैं कि चन्दौली से लेकर चहनियां तीरगांवा तक एपको कम्पनी द्वारा हाइवे का निर्माण किया जा रहा है । बिहार के गया जनपद के रहने भुरुआ थाना क्षेत्र के बिरहिमा गांव के रहने वाले राजू माझी पुत्र अवतार माझी व इसी थाना क्षेत्र के रहने वाले ग्राम बुधवाचक के रहने वाले कांग्रेस माझी पुत्र राधे माझी सड़क निर्माण में मजदूरी का कार्यरत थे। बुधवार की भोर में करीब 3 बजे सड़क ढालने के लिए लक्ष्मणगढ़ में निर्माण स्थल पर प्लास्टिक बिछा रहे थे । सड़क निर्माण में ही लगे डम्फर चालक बैक करने लगा‚ जिससे दोनों मजदूर इसकी चपेट में आने से मौत हो गयी । डम्फर चालक यह देख भाग खड़ा हुआ । वहां कार्य मे लगे अन्य मजदूर उन्हें चहनियां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गये जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । कार्य कर रहे अन्य मजदूर बलुआ थाने पर पहुँचकर मुआवजा की मांग करने लगे । इस संदर्भ में बलुआ थाना प्रभारी शैलेश मिश्रा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । अभी किसी के तरफ से कोई तहरीर नही मिली है । तहरीर मिलने पर कार्यवाही होगी।

Loksabha Chandauli: सपा के बीरेंद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय को दी शिकस्त

BJP Candidate डा.महेंद्रनाथ पांडेय को 21565 मतों से दी शिकस्त

Young Writer, चंदौली। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बीरेंद्र सिंह ने केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व दो बार से चंदौली सांसद रहे डा.महेंद्रनाथ पांडेय को कड़े मुकाबले में 21565 मतों से शिकस्त दी। जीत के साथ ही उन्होंने चंदौली के रुके हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराया। कहा कि जनता ने जिस उम्मीद के साथ ही चंदौली लोकसभा के नेतृत्व का दायित्व सौंपा है उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करने का प्रयास होगा। साथ ही उन्होंने यह जीत चंदौली के लोगों व मतदाताओं को समर्पित की।

नवीन मंडी स्थित मतगणना स्थल पर सुबह 8 बजे मतगणना का कार्य प्रारंभ हुआ। मतगणना शुरू होते ही बीरेंद्र सिंह ने अपनी बढ़ बना ली और अंतिम चक्र की गणना तक अपनी बढ़त को कायम रखने में सफल रहे। इस दौरान मतगणना में किसी तरह की कोई गड़बड़ी को लेकर पहले से आशंकित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व मतगणना एजेंट अपने-अपने टेबल पूरी तरह से सजग व सतर्क दिखे। शाम पांच बजते-बजते मतगणना स्थल पर जीत के आंकड़ों पर अंतिम मुहर लगी। इसी के साथ ही समाजवादी पार्टी के लोग जीत के उत्साह से लबरेज नजर आए। सपा कार्यकर्ताओं ने नवीन मंडी स्थल से विजय जुलूस निकाला और समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे।

मतगणना की सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार बीरेंद्र सिंह को जीत का प्रमाण-पत्र सौंपा। समाजवादी पार्टी की जीत के साथ ही पूरे जनपद में जश्न का माहौल रहा। मतगणना स्थल पर भारी संख्या में जमा समर्थक जीत के ऐलान के साथ ही एक—दूसरे का मुंह मीठा करने के साथ ही ढोल नगाड़े के साथ नाचते-गाते हुए नजर आए। जीत का प्रमाण पत्र लेकर बाहर आने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित सांसद का माल्यार्पण कर गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सपा की जीत के लिए चुनाव के दरम्यान जद्दोजहद करने वाले लोगों ने अपने पक्ष में परिणाम आने के बाद एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी जाहिर की। आतिशबाजी की और ढोल लगाने की थाप पर जमकर थिरके। दूसरी ओर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मतगणना नवीन मंडी पर पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ पुलिस व पीएसी के जवान पूरी तरह से मुश्तैद नजर आए।

Loksabha Chandauli: Manoj Singh W के संघर्षों की पिच पर जीत की पारी खेल गए बीरेंद्र सिंह

जीत के बाद समर्थकों संग मतगणना स्थल पर जश्न मनाते Manoj Singh W
जीत के बाद समर्थकों संग मतगणना स्थल पर जश्न मनाते Manoj Singh W

Young Writer, चंदौली। अबकी बार चंदौली लोकसभा के मतदाताओं ने परिवर्तन को चुना और दो बार से सांसद रहे डा.महेंद्रनाथ पांडेय के विकास के दावों को नकारते हुए इंडिया गठबंधन का चेहरा बने बीरेंद्र सिंह के सिर जीत का सेहरा बांध दिया। इस जीत के पीछे कई वजहें रहीं। लेकिन एक ऐसा फैक्टर रहा, जो सपा की जीत के लिए बेहद अहम हुआ। जी हां! बात हो रही मनोज सिंह डब्लू की, जिन्होंने लगातार कई वर्षों से डा.महेंद्रनाथ पांडेय व डबल इंजन की सरकार की पुरजोर खिलाफत की और निरंतर सांसद की खामियों को पटल पर लाने का काम पूरी मजबूती के साथ किया।

जीत के बाद समर्थकों संग मतगणना स्थल पर जश्न मनाते Manoj Singh W
जीत के बाद समर्थकों संग मतगणना स्थल पर जश्न मनाते Manoj Singh W

ऐसी स्थिति में यह कहा जाना कहीं से भी गलत नहीं होगा कि मनोज सिंह डब्लू ने चंदौली में अपने संघर्षों के बदौलत जो पिच तैयार की थी उस पर सपा के बीरेंद्र सिंह जीत की पारी खेल गए, जिसमें उन्हें चंदौली के जनता और मतदाताओं का भरपूर साथ मिला। सर्वविदित है कि मनोज सिंह डब्लू जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा मुखर रहते हैं। उनकी यह मुखरता व सक्रियता सैयदराजा विधानसभा या चंदौली लोकसभा तक सीमित नहीं है वहीं कहीं भी किसी भी मुद्दे पर जनता के साथ सरकार के विरोध में खड़े नजर आते हैं। किसानों का मुद्दा हो, सड़क, बिजली, पानी, पुल-पुलिया का मुद्दा हो या किसानों के हक व सुविधाओं की बात मनोज सिंह डब्लू ने हमेशा जनता की आवाज को मजबूती के साथ रखने का काम किया है।

जाहिर है कि सरकार की खिलाफत करने का खामियाजा भी वह भुगते और उन पर एक के बाद एक कई मुकदमें हुए। फिर विधानसभा चुनाव में उन्हें सैयदराजा विधानसभा से मौका मिला, लेकिन वह जीत की दहलीज पर जाकर थिथक गए। हालांकि उन्होंने लोकसभा चंदौली से टिकट मांगा और उनकी दावेदारी काफी मजबूत रही, लेकिन समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने तमाम समीकरणों व चंदौली लोकसभा के बदले हालात को देखते हुए बीरेंद्र सिंह को प्रत्याशी चुना और उनके नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने शानदार तरीके से सपा के विजन और इंडिया गठबंधन के वादों व गारंटी को लेकर जनता के बीच गए और उन्हें अपनी ओर मोड़ने का काम पूरी शिद्दत से किया।

इस दौरान Manoj Singh W ने सपा प्रत्याशी बीरेंद्र सिंह के समर्थन में ताबड़तोड़ कई आयोजन, सभाएं, रैली व कार्यक्रम किए। इसके साथ ही उनका जनसम्पर्क भी तूफानी रहा। वह जहां भी गए सपाइयों और आमजन में नई जान फूंकी। नतीजा यह रहा कि मतदान के दिन समाजवादी पार्टी के पक्ष में झमाझम वोट पड़े, जो भाजपा के केंद्रीय मंत्री और दो बार सांसद रहे डा.महेंद्रनाथ पांडेय के विकास के दावों पर भारी पड़ गया। जनता बदलाव चाहती थी और उसने अपने वोट से अपनी मंशा को जाहिर किया। हालांकि मतदान के बाद किसी भी प्रत्याशी के स्पष्ट जीत के कयास नहीं लगाए जा रहे थे।

जीत के बाद Manoj Singh W ने शहीदों को किया नमन

चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू सपा प्रत्याशी की जीत के बाद सीधे शहीद स्मारक स्थल सैयदराजा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शीश नवाया और सैयदराजा बाजार में जाकर लोगों के बीच मिठाई बांटी और जीत का जश्न मनाया। उन्होंने इस जीत में योगदान देने वाले एक-एक कार्यकर्ता और मतदाता के प्रति आभार जताया। कहा कि लोगों ने बदलाव को चुना है आगामी दिनों में चंदौली में बदलाव होकर रहेगा।

Problem: जलजमाव की समस्या को लेकर पीएम आश्रय आवास के निवासियों ने किया प्रदर्शन

जलजमाव की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन करते लोग।
जलजमाव की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन करते लोग।

Young Writer, DDU Nagar: डीडीयू नगर‚ नगर पालिका परिषद के अलीनगर चकिया मार्ग स्थित वार्ड नंबर 3 में बने पीएम आश्रय आवास परिसर के रास्ते व नालियों में जलजमाव के कारण लोगों का गुस्सा सोमवार को सातवें आसमान पर चढ़ गया। लोगों ने आवास परिसर क्षेत्र में ही एकजुट होकर नगरपालिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

विदित हो कि नगर पालिका परिषद में वर्तमान चेयरमैन सोनू किन्नर के शपथ ग्रहण के बाद से ही नगर में साफ सफाई की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। लगातार शिकायत के बाद भी नगर के कई क्षेत्रों में कूड़े का ढ़ेर लगा रहना आम बात है। कुछ यही हाल अलीनगर-चकिया मार्ग स्थित वार्ड नंबर 3 में बने प्रधानमंत्री आश्रय आवास परिसर में भी है। काफी दिनों से साफ सफाई नहीं होने से नालियां जाम हो चुकी हैं। जिस कारण नाली का पानी सड़क पर आने जाने के रास्ते पर लगा रहा। लोगों को आवास से निकलते ही नाली के गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा।

लोगों का कहना है कि कई बार स्थानीय सभासद व नगर पालिका परिषद के सफाई विभाग से शिकायत की गई है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से स्थिति बिगड़ती जा रही है, जिससे आक्रोशित आवास के लोगों ने आवासीय परिसर में ही जमा होकर पालिका मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और जलजमाव की समस्या को दूर करने के साथ ही साफ-सफाई कराने की मांग की। इस बाबत ईओ रोहित सिंह ने बताया कि कई दिनों से चुनाव कार्य में व्यस्त होने के कारण नगर पालिका दफ्तर नहीं जा पा रहा हूं और इसकी जानकारी मुझे नहीं है। अगर ऐसा है तो इसके लिए तत्काल सफाई इंस्पेक्टर को बोलकर समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा। इस दौरान संगीता गिरी, श्याम प्यारी, पुष्पा देवी, उर्मिला देवी, पूजा कौर, उषा देवी, किसन शाह, रूपा देवी, नीतू देवी, पूजा देवी, मानी देवी, कांती देवी, रेखा देवी, रीता देवी, रीना देवी, शबनम, सीमा चौरासिया, मनीता देवी, अफसा परवीन, मुहर्मा बेगम, माया देवी, पूनम देवी, गीता देवी मौजूद रहीं।

Social Work: श्री सेवा सामाजिक संस्था ने पटरी व्यापारियों में बांटा छाता

DDU Nagar में पटरी व्यापारियों में छाता वितरित करते सतीश जिंदल।
DDU Nagar में पटरी व्यापारियों में छाता वितरित करते सतीश जिंदल।

Young Writer, डीडीयू नगर। सामाजिक कार्यों में अग्रणी श्री सेवा सामाजिक संस्था द्वारा सोमवार को सट्टी बाजार में चिलचिलाती धूप में सड़क किनारे पटरी पर बैठकर सब्जी, फल आदि बेचने वाले गरीब, असहाय व्यक्तियों को धूप से बचाव हेतु 31 छातों का वितरण जरुरतमंदों में किया गया।
संस्था के संस्थापक सतीश जिंदल ने कहा कि वास्तविक जरुरतमंदों का हर प्रकार से सहयोग संस्था द्वारा किया जाता है। बनारस और डीडीयू नगर केे 75 मित्रों को इस संस्था में जोड़ा हुआ है और सभी लगातार अपना भरपूर सहयोग संस्था को देते आ रहे हैं और वास्तविक जरुरतमंदों का सहयोग हमारी संस्था द्वारा पिछले 4 वर्षों से किसी न किसी रूप मे प्रतिदिन किया जा रहा है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना भगवान की सेवा के समान है जब किसी व्यक्ति को सख्त जरूरत होती है तो उस जरूरतमंद व्यक्ति की हर मदद संभव करनी चाहिए दया और सहानुभूति ही मानवता है और मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। इस अवसर पर संजय राय, आशाराम यादव, आलोक सिंह, शिव शंकर लाला, सुरेंद्र टिकमानी उपस्थित रहे।

Lok Sabha Chandauli: नवीन मंडी में 8 बजे शुरू होगी मतगणना

नवीन मंडी में आठ बजे शुरू हो जाएगा मतगणना
नवीन मंडी में मतगणना कर्मियों को जानकारी देते डीएम।

मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगी मतों की गणना करेंगे 376 कर्मी

Young Writer, चंदौली। जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी व कार्मिकों को आयोग की गाइड लाइन के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। बताया कि मतगणना कार्य सुबह आठ बजे नवीन मंडी परिसर में शुरू हो जाएगा। इसलिए मतगणना से जुड़ी सभी तैयारियों पहले ही पूर्ण कर ली जाए।

उन्होंने कहा कि किसी भी कार्मिक एवं एजेंट को मतदान कक्ष में मोबाइल ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। मोबाइल जमा करने हेतु क्लॉक रूम की व्यवस्था की गई है। 304 कार्मिक ईवीएम काउंटिंग एवं 72 कार्मिक पोस्टल बैलेट की गिनती में लगाए गए है। सभी कार्मिक प्रत्येक दशा में प्रातः 6 बजे नवीन मंडी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। मतगणना स्थल की सुरक्षा हेतु त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। बताया कि नवीन मंडी में विधानसभा वार अलग अलग कक्ष बनाए गए हैं। विधानसभा वार 14-14 टेबल पर मतगणना का कार्य किया जाएगा।

चकिया और मुगलसराय विधानसभा की गणना 30 राउंड, सकलडीहा और सैयदराजा विधानसभा की गणना 26-26 राउंड में की जाएगी। पोस्टल बैलेट एवं डाक मतपत्र ई टीपीबीएस (सर्विस वोटर्स) की गिनती आरओ हॉल में होगी, जिसके लिए 14 टेबल डाक मतपत्र एवं 20 टेबल ईटीपीबीएस स्कैन करने के लिए लगाए गए हैं। कहा कि पोस्टल बैलेट की गणना हेतु होम वोटिंग एवं वोटर फैसिलिटेशन सेंटर पर प्राप्त पोस्टल बैलेट तथा सर्विस वोटर से प्राप्त ईटीपीबीएस की स्कैनिंग भी प्रातः 8 बजे से की जाएगी। स्कैनिंग के उपरांत ईटीपीबीएस मतों की गणना की जाएगी। जितने भी टेबल लगाए गए हैं सभी प्रत्याशी उस पर अपना एजेंट नियुक्त कर सकते हैं।

मतगणना के रुझान व परिणाम के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था की गई है। साथ ही सभी लोग निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर मतगणना के रुझान एवं परिणाम जान सकते हैं। कहा कि हीट वेव एवं गर्मी से बचाव हेतु मतगणना स्थल पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। शीतल जल, मट्ठा एवं कूलर की समुचित व्यवस्था की गई है। हीट वेव से बचाव हेतु पर्याप्त ओआरएस, मेडिकल किट एवं मेडिकल टीम भी मतगणना स्थल पर उपलब्ध रहेगी। प्रत्याशी, उनके अभिकर्ता, मतगणना कार्मिकों एवं अन्य कर्मचारियों के बैठने के स्थान पर पंखे, कूलर आदि की व्यवस्था की गई है। सभी कार्मिकों को अपनी आवश्यक दवाएं अपने साथ ले जाने की अनुमति दी गई है। मतगणना में लगे सभी कार्मिकों को हल्के सूती वस्त्रों का प्रयोग करने की सलाह दी जाती है। कार्मिकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था रामपुर मछिया जीटी रोड (सर्विस लेन के बगल में) की गई है। राजनीतिक दलों के लिए नरसिंहपुर अंडरपास के सामने (मंदिर के बगल) एवं साथ ही रामपुर मछिया में की गई है।

लोकसभा चंदौलीःभीषण गर्मी के बीच पड़ा 60.38 प्रतिशत मतदान,ईवीएम में गड़बड़ी व धीमे मतदान के कारण घंटों लाइन में खड़े रहे मतदाता

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: j; hw-remosaic: 0; touch: (0.49374998, 0.49374998); modeInfo: ; sceneMode: Hdr; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 152.7067; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;


चंदौली। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान शनिवार को सम्पन्न हुआ। इस दौरान भीषण गर्मी व तपन के बाद भी मतदाताओं ने अपने बूथों पर जाकर अपने मत का इस्तेमाल किया। सुबह सभी बूथों पर मतदाताओं की कतार देखने को मिली। इस दौरान कहीं धीमी गति से मतदान की समस्या रही तो कहीं ईवीएम में आई गड़गड़ी के कारण मतदान कार्य घंटों प्रभावित रहा। इस जनपद में कुल 59.16 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया। संसदीय क्षेत्र चंदौली की बात करें तो 60.38 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान समाप्त होते ही 10 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम मंे कैद हो गया। मतदान सम्पन्न होने के बाद पोलिंग पार्टियों ने पोलिंग एजेंट की मौजूदगी में ईवीएम को सील कर उसे नवीन मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में जमा किया।


चंदौली लोकसभा के 1868 बूथों पर शनिवार की सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया, जिसमें जहां मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। सुबह नौ बजे तक लोकसभा चंदौली के मुगलसराय विधानसभा में 14.06 प्रतिशत, सकलडीहा में 14.54 प्रतिशत, सैयदराजा में 15.05 प्रतिशत, अजगरा सुरक्षित में 14.69 प्रतिशत व  शिवपुर में 13.54 प्रतिशत मतदान हुआ। यही आंकड़ा दोपहर 11 बजे तक बढ़ कर मुगलसराय में 28.16 प्रतिशत, सकलडीहा में 29.77 प्रतिशत, सैयदराजा में 30.56 प्रतिशत, अजगरा में सुरक्षित 30.18 प्रतिशत, शिवपुर में 27.12 प्रतिशत हुआ।  दोपहर एक बजे तक मतदान प्रतिशत बढ़कर 42.06 मतदान प्रतिशत हो गया। जिसमें मुगलसराय में 40.69 प्रतिशत, सकलडीहा में 42.68 प्रतिशत, सैयदराजा में 42.32 प्रतिशत, अजगरा सुरक्षित में 44.20 प्रतिशत तथा शिवपुर 41.59 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम तीन बजे मतदान प्रतिशत बढ़कर 51.00 प्रतिशत हो गया। जिसमें मुगलसराय 47.97 प्रतिशत, सकलडीहा 50.67 प्रतिशत, सैयदराजा 50.59 प्रतिशत, अजगरा सुरक्षित 54.54 प्रतिशत व शिवपुर 52.11 प्रतिशत रहा। शाम पांच बजे मतदान प्रतिशत तक 58.18 मतदान प्रतिशत रहा। जिसमें मुगलसराय 53.95 प्रतिशत, सकलडीहा 57.18 प्रतिशत, सैयदराजा 56.07 प्रतिशत, अजगरा सुरक्षित 62.59 प्रतिशत व शिवपुर 60.77 प्रतिशत रहा। मतदान समाप्ति तक मतदान प्रतिशत  मुगलसराय 56.11 प्रतिशत, सकलडीहा 58.93 प्रतिशत, सैयदराजा 58.41 प्रतिशत, अजगरा सुरक्षित 65.17 प्रतिशत व शिवपुर 63.30 प्रतिशत रहा।

इसके अलावा जनपद के चकिया विधानसभा में सुबह नौ बजे तक 15.95 प्रतिशत, 11 बजे तक 32.09 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 45.85 प्रतिशत, तीन बजे तक 54.33 प्रतिशत, 05 बजे तक 61.68 प्रतिशत तथा मतदान समाप्ति तक चकिया विधानसभा में कुल 62.54 प्रतिशत रहा है। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, एसपी डा. अनिल कुमार समेत आला अधिकारी चुनाव के दौरान बूथों पर भ्रमणशील रहे। इस दौरान कुछ बूथों पर नोक-झोंक की घटनाएं हुई। वहीं कुछ इलाकों में स्थानीय मुद्दों को लेकर मतदान बहिष्कार की सूचनाएं आयी।

Chandauli:चुनाव ड्यूटी में लगे दो पीठासीन अधिकारी की मौत,जाने कहां थी तैनाती


चंदौली। सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के दानुपुर बूथ पर तैनात पीठासीन अधिकारी की इलाज के दौरान शुक्रवार की रात मौत हो गई। बताते हैं कि सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के दानुपुर बूथ पर पीठासीन अधिकारी के रूप में तैनात मुगलसराय चतुभुजपुर के निवासी गुलाब प्रसाद 55 वर्ष की हालत बिगड़ गई। तत्काल साथ के कर्मचारियों ने मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया,लेकिन पीठासीन अधिकारी की रास्ते में मौत हो गई। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे कार्रवाई में जुट गई वही दूसरी ओर चहनियां बलुआ थाना क्षेत्र के मथेला स्थित बूथ नम्बर 131 पर तैनात पीठासीन अधिकारी 45 वर्सीय सन्तोष कुमार की लू लगने से मौत हो गयी । दूसरे पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति होगी। जनपद चन्दौली के सुल्तानपुर के रहने वाले सन्तोष कुमार का मथेला पूर्व माध्यमिक बिद्यालय पर पीठासीन अधिकारी के पद पर निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्ति हुई थी । शुक्रवार की शाम को अचानक तबियत खराब होने पर उन्हें अन्य कर्मियों ने चहनियां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया । जहां हालत गम्भीर होने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 रितेश कुमार ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय से भी वाराणसी के लिए रेफर किया गया । रास्ते मे कही मौत हो गयी । इस संदर्भ में उपजिलाअधिकारी अनुपम मिश्रा ने कहा कि पीठासीन अधिकारी की मौत हुई है। दूसरे पीठासीन अधिकारी को लगाया जा रहा है ।

सपा के राष्ट्रीय सचिव Manoj Singh W ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंजी प्रसाद को दी श्रद्धांजलि

सपा के राष्ट्रीय सचिव Manoj Singh W ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंजी प्रसाद को दी श्रद्धांजलि
बौरी स्थित पूर्व सांसद रामकिशुन के आवास पर स्वर्गीय गंजी प्रसाद को श्रद्धांजलि देते मनोज सिंह डब्लू।

Young Writer, चंदौली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक गंजी प्रसाद की पुण्यतिथि शुक्रवार को बौरी स्थित पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के आवास पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू समेत कई राजनैतिक हस्तियों ने गंजी प्रसाद के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके व्यक्तित्व व समाज को दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला।

बौरी स्थित पूर्व सांसद रामकिशुन के आवास पर स्वर्गीय गंजी प्रसाद को श्रद्धांजलि देते मनोज सिंह डब्लू।

इस दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय गंजी प्रसाद ने जनता के हित में कई ऐतिहासिक कार्य किए। उनके कार्य आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने देश व समाज के लिए जो योगदान दिया उसे सदैव याद रखा जाएगा। कहा कि वह एक उम्दा राजनेता भी रहे। जिन्होंने अपने नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए मुगलसराय से निर्दल उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीत कर इस प्रमाण दिया। स्वर्गीय गंजी प्रसाद ने कभी अपने आदर्श व वसूलों से समझौता नहीं किया और जीवन पर्यंत समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम किया। आज वे हम सभी के बीच नही है लेकिन विचार आज भी प्रासंगिक हैं। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि स्वर्गीय गंजी प्रसाद ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में इन्होंने देश की सेवा करने का काम किया था। इसके साथ ही मुगलसराय में जनता के हित व दुख दर्द में शामिल होकर इनकी लड़ाई लड़ने का काम किया है। आज हम सभी उनके पदचिह्नों पर चलकर उनके विचारों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। आज के युवाओं के उनके व्यक्तित्व से प्रेरित होकर देश व समाज हित में कार्य करने के लिए आगे आना चाहिए।

Chandauli
broken clouds
36.1 ° C
36.1 °
36.1 °
43 %
5.1kmh
77 %
Mon
35 °
Tue
41 °
Wed
31 °
Thu
36 °
Fri
36 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights