21.1 C
Chandauli
Wednesday, March 25, 2026

Buy now

Home Blog Page 209

Bhadohi Nomination : Deputy CM बृजेश पाठक की मौजूदगी में BJP Candidate डा. विनोद बिंद ने किया नामांकन

भदोही में नामांकन के बाद मंचासीन डा. विनोद बिंद व साथ में डिप्टी सीएम।
भदोही में नामांकन के बाद मंचासीन डा. विनोद बिंद व साथ में डिप्टी सीएम।

Young Writer, Election-2024 News: भदोही लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ विनोद बिंद ने शनिवार को नामांकन किया। उनके नामांकन में सूबे के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल जैसे कई दिग्गज मौजूद रहे। नामांकन के बाद डा. विनोद बिंद ने जुलूस निकाला और स्थानीय जनता से सीधे जुड़े। इसके बाद आयोजित जनसभा में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को एक-एक कर गिनाया और भरोसा दिया कि भाजपा सत्ता में लौटी तो गरीबों, पिछड़ों व कमजोर वर्ग के दिन बहुरेंगे।

विदित हो कि भाजपा ने भदोही सीट से विनोद कुमार बिंद को टिकट दिया है। विनोद बिंद अभी मझवां सीट से विधायक हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में मिर्जापुर के मझवां से समाजवादी पार्टी से टिकट मांग रहे डॉ. विनोद कुमार बिंद को असफलता मिली थी। सपा के लिए उन्होंने लंबे समय तक प्रचार भी किया था। आखिरी समय में उन्होंने निषाद पार्टी का दामन थामा था और फिर एनडीए के प्रत्याशी के तौर पर बड़ी जीत दर्ज किए थे।

बता दें कि भाजपा प्रत्यासी मूलरूप से चन्दौली के कवई पहाड़पुर के रहने वाले है, जो कि बेहद ही सामान्य परिवार जन्मे और आर्थिक विषमताओं के बीच अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और गोल्ड मेडल प्राप्त करते हुए आर्थाेपेडिक सर्जन बने। उन्होंने बतौर डॉक्टर गरीब व जरूरत मंदों की दिल खोलकर मदद की और बहुत ही कम दिनों में चन्दौली जिले के सबसे बड़े डॉक्टर के तौर पर अपनी पहचान स्थापित की। इस दौरान वे अपने समाज और लोगों के बीच एक आइडियल के तौर पर उभरे।

बिंद बिरादरी समेत गरीब बच्चियों की सामूहिक शादी का बीड़ा उठाया। पिछले 10 सालों में करीब 1 हजार बेटियों की शादी का जिम्मा उठाया। उनकी उभरती सामाजिक छवि से प्रभावित होकर अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी जॉइन कराते हुए प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया, लेकिन मिर्जापुर के मझवां विधानसभा सीट से टिकट न मिलने पर निषाद पार्टी जॉइन करते हुए बतौर एनडीए उम्मीदवार चुनाव लड़े और कम समय मिलने के बावजूद प्रचंड जीत दर्ज की। इस जीत ने उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टर से एक मझे हुए राजनेता के तौर पर पहचान दी।

विधायक बनने के लिए बाद उनका राजनैतिक और सामाजिक दायरा बढ़ा। वे मिर्जापुर के साथ ही भदोही में ही खासे सक्रिय रहे। जिसके बाद लोगों के बीच उन्हें सांसद बनाने आवाज बुलंद होने लगी। खास बात यह है कि डॉ विनोद बिंद चन्दौली मिर्जापुर भदोही समेत पूर्वांचल में बिंद बिरादरी के बड़े नेता माने जाते है।

Manoj Singh W का दावा: BJP नहीं दे सकती युवाओं को सेना में नौकरी व सेना भर्ती का अवसर

Young Write

सपा के राष्ट्रीय सचिव ने नुक्कड़ सभा में भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Young Writer, Election-2024 News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू शनिवार को एक बार फिर भाजपा पर हमलावर रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोग युवाओं को सेना में नौकरी व सेना भर्ती का अवसर नहीं दे सकती। भाजपा की अग्निवीर योजना इसका जीवंत प्रमाण है। इस योजना को लाकर भाजपा ने युवाओं के जज्बे और हौसले को रौंदने का काम किया है। इतना ही नहीं भाजपा ने सरकार के सामान्य कामकाज को भी लाखों करोड़ों रुपये खर्च कर अपनी उपलब्धि गिनाई। आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने कार्यकाल के दौरान बड़े-बड़े घोटाले किए और आमजन को गुमराह करके उन्हें छलने का काम किया। उक्त बातें शनिवार को मनोज सिंह डब्लू ने तोरवां, रमरजाय गांव में नुक्कड़ सभा के दौरान कही।

इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि सेना में नौकरी व सेना भर्ती का अवसर युवाओं को सिर्फ समाजवादी विचारधारा के लोग और समाजवादी सरकार दे सकती है। कहा कि जब वह विधायक थे तो आवाजापुर में सेना भर्ती कराकर एक लाख युवाओं को सेना से जुड़ने का अवसर दिया, लेकिन ऐसा स्वर्णिम अवसर डबल इंजन की 10 साल की सरकार में दोबारा देखने को नहीं मिला। बीते चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्री द्वारा सेना भर्ती कराने का दावा व वादा दोनों किया गया था, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी सेना भर्ती नहीं हो सकी। इसलिए आगामी लोकसभा चुनाव में बुनियादी सुविधाओं व जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मतदान करें।

कहा कि भाजपा के लोग फर्जी शिलान्यास करने में महारथी हैं। जिले के सकलडीहा विधानसभा में सड़कों की स्थिति बेहद खराब है। इसलिए क्योंकि वहां समाजवादी पार्टी का विधायक है और इसका बदला भाजपा सरकार सकलडीहा क्षेत्र की जनता से ले रही है। कहा कि लोकसभा चुनाव में स्थानीय मुद्दों को ध्यान में रखते हुए भाजपा को अपने वोट से ऐसी चोट दें कि वह सत्ता से बेदखल हो जाए। आह्वान किया कि आपसभी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए मतदान करें, ताकि आपके साथ अपने बच्चों का भविष्य को बेहतर हो सके। इस अवसर पर सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह याद, योगेंद्र यादव चकरू, राजेश यादव, गुड्डू सिंह आदि सपा नेता मौजूद रहे।

Chandauli:फिनायल के खाली ड्रम में भर कर हो रही थी शराब की तस्करी,क्राइम ब्रांच व एसटीएफ की टीम ने 06 तस्करों को दबोचा 864 लीटर शराब बरामद

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के पचाफेडवा रिंग रोड के समीप शुक्रवार की देर चेकिंग के दौरान पुलिस क्राइम ब्रांच व एसटीएफ टीम ने दो पिकअप में 864 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 06 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद अंग्रेजी शराब की अनुमानित कीमत उ0प्र0 लगभग 8.70 लाख रूपये व बिहार राज्य में लगभग 18 लाख है। उक्त मामले का खुलासा शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में किया।

उन्होंने बताया कि अपराध निरीक्षक रमेश कुमार यादव, एसटीएफ प्रभारी अमित कुमार, ए.डी.ओ. (मजिस्ट्रेट), सर्विलांस टीम व चौकी प्रभारी लौदा जितेन्द्र कुमार उपाध्याय, चौकी प्रभारी आलूमिल राजेश कुमार सिंह की संयुक्त टीम द्वारा लोकसभा निर्वाचन- 2024 के मद्देनजर पचफेडवा रिंग रोड के पास हाइवे पर कतार लगे वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दो पिकअप वाहन में तलाशी के दौरान अवैध शराब की खेप बरामद किया गया है। जिसमें एक पिकअप में कुल 12 फिनायल के ड्रम बरामद किये गये। जिनको काटकर अंग्रेजी शराब की बोतले रखा गया था। उक्त ड्रम से 540 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।

वही दूसरे पिकअप में दो कार्ड बोर्ड के अंदर 612 बोतल, बरामद किया गया। दोनो पिकप वाहनों से कुल 1152 अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। इसके साथ ही दोनो वाहनो में शराब की पेटियो के गत्ते एवं प्लास्टिक के खाली कैरेट भी रखे हुए बरामद किए गए हैं। बताया कि पकड़े गए शराब तस्कर कुन्दन महतो सोलू कुमार रावत अभिषेक कुमार चीकू कुमार राजेश कुमार शुभम प्रसाद सभी बिहार प्रान्त के निवासी है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि बिहार में शराब पर पाबन्दी है। इसलिए हरियाणा राज्य से सस्ते कम दाम पर शराब खरीद कर बिहार में ले जाकर उंचे दामो पर बेचते है। जिससे काफी मुनाफा होता है। वाहन स्वामी की सहमति से शराब का व्यापार करते है। सभी की विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया गया है।

Chandauli:मछली पकड़ने गए मछुवारे की गंगा में डूबकर मौत,परिजनों में मचा कोहराम

धानापुर। नरौली गांव निवासी मछुआरे की शनिवार को मछली पकड़ते समय गंगा में डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव की कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया
बताते हैं कि नरौली निवासी मिंटू पुत्र हरिवंश निषाद (25 वर्ष) शनिवार को गंगा में मछली पकड़ने के लिए गया था। उसी दौरान अचानक उसको मिर्गी आ गई। और वह गहरे पानी में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। घाट किनारे मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की जद में आने से किशोर की मौत


घटना को लेकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, अवैध खनन का आरोप
पड़ाव। क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के सिवान में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हुई। विदित हो कि बहादुरपुर सिवान में अवैध मिट्टी खनन काफी दिनों से चल रहा है। शुक्रवार की भोर में मिट्टी लादकर ट्रैक्टर जा रहा था जिसकी चपेट में आकर चन्द्रभान यादव का पुत्र रोहित 15 वर्षीय पुत्र चंद्रभान उर्फपप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते मे ही किशोर ने दम तोड़ दिया और मौके पर भीड़ इक्क्ठा हो गई। ग्रामीण से आक्रोशित ग्रामीण होहल्ला करने लगे और पिता ने सीधे ट्रैक्टर चालक के ऊपर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा पुत्र कई बार खनन कर रहे लोगों को मना किया था और आज उसकी हत्या कर दी। वही मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच शव लेने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण व परिजनों ने शव ले जाने से मना कर दिया और चालक और अवैध खनन पर कार्रवाही की मांग पर अड़ गए। इसके साथ ही ट्रैक्टर जब्त करते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की। हालात बेकाबू देख मुग़लसराय इंस्पेक्टर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।

Chandauli: जेल भेजने वाले ही गए जेल, भ्रष्टाचार से जुड़े हैं तार

Young Writer, चंदौली। जनपद के चकरघट्टा थानाध्यक्ष को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी की गिरफ्तारी से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गईं हैं। अभियुक्त को छोड़ने के लिए लिए पैसा मांगने की शिकायत की जांच के बाद गिरफ्तारी की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि गोतस्करी से जुड़े पुराने मामले में अवैध वसूली से जुड़े कारखास दीवान संजय यादव की संलिप्तता पाई गई थी। ऑडियो वायरल होने के बाद कारखास के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया। जिसके बाद वो फरार हो गया और बाद में हाइकोर्ट से जमानत भी मिल गई। इस बाद भी संजय यादव चकरघट्टा थाने पर देखा गया। जब जांच आगे बढ़ी तो इस पूरे मामले में थाना प्रभारी की संलिप्तता सामने आई। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर सीओ नौगढ़ के नेतृत्व में पहुँची टीम ने एसओ को हिरासत में लिया। साथ ही उसी थाने में थानाध्यक्ष सुधीर आर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। फिलहाल पूरे मामले में कार्रवाई जारी है। आरोपी दरोगा सुधीर आर्य जीआरपी मुग़लसराय में भी रह चुके है। वहां भी अपने काम और कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहे है। एसपी ने बताया की किसी को छोड़ने के बदले अवैध वसूली की शिकायत मिली थी। सीओ चकिया की जांच में दोषी पाए जाने पर गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।

Crime News: Varanasi के व्यापारी को भयभीत कर लूटे सोने के आभूषण

Crime News : भुक्तभोगी व्यापारी
Crime News : भुक्तभोगी व्यापारी

मुगलसराय पुलिस ने मामले को ठगी बताते हुए जांच की बात कही

Young Writer, Crime News: पड़ाव क्षेत्र में चुनाव अधिकारी बनकर असलहा से आतंकित करके वाराणसी के व्यापारी से दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है। गुरुवार की सुबह वाराणसी के पीलीकोठी निवासी गणेश जायसवाल उम्र 72वर्ष ग़ल्ला व्यवसाई सुबह रामनगर अपने बहन के घर जा रहे थे। जैसे ही चौरहट गावं के समीप पंहुचे कि पीछे से आ रहे एक मोटर साइकिल दो व्यक्ति सवार गणेश को साइड मे रुकने के लिए कहा। खुद को चुनाव अधिकारी बताते हुए चेकिंग की बात कही।
उन्होंने भुक्तभोगी गणेश की एक्टिवा गाड़ी का डिग्गी खोलने को कहा और ज़ब गणेश ने विरोध किया तो आचार संहिता का हवाला देते व्यापारी के सोने की चेन व अंगूठी पहनने पर सवाल किए और उसे उतारने के लिए कहा। जब भुक्तभोगी ने विरोध जताया अपराधी बैग में रखे असलहा निकालने लगे। इससे भयभीय होकर गले का चेन और हाथ में पहनी दो सोने की अंगूठी निकाल कर दे दी और व वापस पड़ाव की तरफ घूम गए, तब पीड़ित ने अपने लड़के विकास जायसवाल को फ़ोन से इस बात की जानकारी दी। भुक्तभोगी व्यापारी के पुत्र ने मौके पर पहुंच कर 112 नम्बर पर सूचना दी और जलीलपुर पुलिस चौकी पर लिखित तहरीर देकर आप बीती बताई तहरीर के आधार पर पुलिस जांच मे जुट गई है। इस संबंध में मुगलसराय इंस्पेक्टर ने कहा कि यह कोई लूट नहीं, ठगी का मामला है। तहरीर के आधार पर जांच किया जा रहा है।

Fire : अज्ञात कारणों से लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

Fire : अज्ञात कारणों से लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
तियरा में लगी आग को बुझाते ग्रामीण।

Young Writer, शहाबगंज। क्षेत्र के तियरा गांव में गुरुवार की शाम को अज्ञात कारणों से लगी आग से गृहस्थी का समान जलकर राख हो गया। वहीं एक साईकिल व चार बकरियां जलकर मर गयी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे अन्य मकान जलने से बच गए।
गांव निवासी मिश्री राम ईंट के दीवार पर मड़ाई लगाकर जीवन यापन कर रहे थे। उसी में चार बकरियां भी बांध कर रहे थे। शाम के समय अचानक मड़ई धू-धूकर जलने लगी, आग की लपट देखकर मड़ई में आराम कर रहे परिजन भागकर जान बचाई। आग की लपट देख आसपास के लोग आग बुझाने दौड़ पड़े। लेकिन तब तक मड़ई में रखा खाद्य सामग्री, रजाई तोसक, साईकिल सहित चार बकरियां जल कर मर गयी। आग की लपट ने पड़ोस के रजनीकांत के मड़ाई में भी आग लग गई, जिससे गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। मिश्री राम ने बताया कि आग की लपट इतनी तेज थी कि किसी प्रकार बच्चों को ही निकाल पाया।अचानक आग जनी की घटना से पुरा परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन यापन को विवश हो गया। वहीं भोजन के भी लाले पड़ गये। दोनों परिवार के लोग मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करते थे।ग्राम प्रधान लालब्रत पासवान ने तहसील प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग किया।

Road Accident : गड्ढेनुमा सड़क पर बाइक से गिरकर महिला की मौत

सकलडीहा सीएचसी पर एंबुलेंस से पहुंची महिला।
सकलडीहा सीएचसी पर एंबुलेंस से पहुंची महिला।

मृतक महिला मुगलसराय क्षेत्र के डफलपुरवा गांव निवासी बाईक से जा रही थी मायके

Young Writer, सकलडीहा। चंदौली से सैदपुर बन रही सड़क लोगों के लिये जानलेवा साबित हो रही है। बुधवार की देर रात बाइक से धरॉव अपने भतीजे के साथ माइका जाते समय पपौरा गांव के समीप 58 वर्षीय महिला गड्ढेनुमा सड़क पर गिर गयी। सिर में गंभीर चोट लगने पर अचेत हो गयी। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से सीएचसी पहुंची, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दिये बगैर परिजन महिला का शव अपने साथ रात में ही घर ले गये। लगातार सड़क पर हो रहे घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।
मुगलसराय क्षेत्र के डफलपुरवा गांव निवासी रम्मत चौहान की पत्नी 58 वर्षीय सोना देवी अपने भतीजे के साथ मायके धानापुर के धराव गांव जा रही थी। जैसे ही वह सकलडीहा चहनिया मार्ग पर पपौरा गांव के समीप पहुंची। सड़क पर गड्ढे होने की वजह से बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिर गई। उनके सिर में गंभीर चोट लगी वह बुरी तरह घायल होकर अचेत हो गई। राहगीरो ने एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी सकलडीहा पहुचाया जहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव लेते गए। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।मृतक महिला को तीन पुत्री व एक पुत्र है। इस बाबत कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना को लेकर परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दिया गया है।
इनसेट …….
भोजापुर से चहनियां तक बन रहे पुलिया दुर्घटना को दे रहा दावत
सकलडीहा।
चंदौली से सैदपुर तक सड़क चौड़ीकरण कार्य बीते दो साल से चल रहा है। भोजापुर से चहनिया तक जाने वाले मार्ग पर जगह जगह दोनो साइड में जेसीबी से गड्ढ़ा खोद दिया गया है। इसके अलावा कई जगह पुलिया का निर्माण हो रहा है। रात में अंधेरा होने के कारण लोग पुलिया के समीप लगे डिवाइडर से टकराकर घायल हो रहे है। जिसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।

Loksabha Election : MPS App पर हर दो घंटे पर दर्ज होगा मतदान प्रतिशत

एमपीएस ऐप के बारे में जानकारी देते डीएम निखिल टीकाराम फुंडे।
एमपीएस ऐप के बारे में जानकारी देते डीएम निखिल टीकाराम फुंडे।

Young Writer, चंदौली। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में बाबा किनाराम राजकीय मेडिकल कॉलेज में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत एमपीएस (मतदान प्रतिशत संकलन) ऐप की ट्रेनिंग कराई गई। ट्रेनिंग के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी व उपजिला निर्वाचन अधिकारी उपस्थित लोगों को ऐप के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही है। आने वाले दिनों में जनपद में नामांकन का कार्य शुरू होने वाला है। निर्वाचन आयोग द्वारा लगातार निर्देश प्राप्त हो रहे है, उन्ही निर्देशों को पालन करने के लिए जनपद के सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया था। बताया कि इस ट्रेनिंग का सबसे महत्वपूर्ण बिन्दू एपीएस ऐप की जानकारी को लेकर है। बताया कि जितने भी मतदान कार्मिक सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट ड्यूटी में लगे होंगे वे हर दो घण्टे के अंतराल में इस ऐप के माध्यम से उनके बूथों पर कितना वोटिंग प्रतिशत आया है उनको रिपोर्ट करेंगे। इसके पीछे उद्देश्य यही है कि मीडिया तथा जनपदवासियों को भी आंकड़ा़े की जिज्ञासा होती है कि हमारे जनपद के लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग प्रतिशत कितना चल रहा है, इसी कारण निर्वाचन आयोग द्वारा ’एमपीएस ऐप’ विकसित किया गया है।

साथ ही जिलाधिकारी ने यह भी उम्मीद जताई है कि एमपीएस ऐप के माध्यम से सूचना का आदान-प्रदान सरल हो जायेगा और एक सटिक सूचना हर दो घण्टे के अन्तराल में सभी जनपदवासियों को मिल पायेंगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, एडीएम अभय कुमार पांडेय, एडीएम (न्यायिक) डा. केएस पाण्डेय उपस्थित रहे। तत्पश्चात लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत बाबा कीनाराम राजकीय मेडिकल कॉलेज में 03 मई तथा 04 मई को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जाना है। प्रत्येक दिवस में दो पाली (प्रथम पाली 10 से 01 बजे तक, द्वितीय पाली 02 से 05 तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिसके मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश। कहा कि प्रशिक्षण स्थल पर पेयजल की उपलब्धता सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होंने वाहन पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया जाए।

Chandauli
clear sky
21.1 ° C
21.1 °
21.1 °
39 %
1.4kmh
6 %
Wed
36 °
Thu
39 °
Fri
38 °
Sat
38 °
Sun
40 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights