34.4 C
Chandauli
Tuesday, June 30, 2026

Buy now

Home Blog Page 210

Chandauli:अधिवक्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी का किया विरोध,बोले 27 साल बाद भी नहीं बना न्यायालय भवन


चंदौली। कचहरी परिसर में शुक्रवार को संयुक्त बार के अधिवक्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी डा.महेंद्रनाथ पांडेय के खिलाफ विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी किया। इस दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि न्यायालय भवन निर्माण के लिए आंदोलन चलाने के दौरान सांसद और केंद्रीय मंत्री रहते हुए डा.पांडेय ने सहयोग नहीं किया। ऐसे में चुनाव के दौरान अधिवक्ता उनका विरोध करते रहेंगे।
इस दौरान सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चंद्रभानु सिंह ने बताया कि चंदौली जिला का गठन होने 27 साल बाद भी अभी तक न्यायालय भवन नहीं बन सका हैं। इसके लिए अधिवक्ताओं ने कई बार आंदोलन किया। लेकिन किसी भी जनप्रनिधि ने अधिवक्ताओं के साथ सहयोग करने का काम नहीं किया। वहीं डिस्ट्रीक बार एसोसिएशन वरिष्ठ अधिवक्ता जन्मेजय सिंह ने बताया कि न्यायालय भवन निर्माण के लिए आंदोलन करने के साथ ही वह पैदल लखनऊ और नई दिल्ली गए। लेकिन इस दौरान चंदौली से दो बार सांसद रहे डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कोई सहयोग नहीं किया। उनके सांसद रहते हुए आज जिले की हालत ज्यादा बदहाल हुई हैं। पालीटेक्निक कालेज आज जर्जर हालत में हैं, चंदौली स्टेशन पर किसी भी प्रमुख ट्रेन का ठहराव नहीं हैं। लेकिन इन मुद्दों को सांसद के सामने रखने पर वो नाराज हो जाते हैं। ऐसे में अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया हैं। कि ऐसे सांसद का विरोध करते रहेंगे। इस दौरान अधिवक्ता जन्मेजय सिंह, उज्जवल सिंह, धनंजय सिंह, इमरान सिद्दीकी विजय बहादुर सिंह, अनिल सिंह पप्पू, अमित सिंह दद्दू सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Chandauli के अधिवक्ता ने BJP सरकार की नीतियों व योजनाओं का किया बखान

चंदौली मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल अधिवक्तागण।
चंदौली मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल अधिवक्तागण।

Young Writer, चंदौली। नगर स्थित एक लान में शुक्रवार को अधिवक्ता समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्र संयोजक शशांक त्रिपाठी व चंदौली के संयोजक अशोक द्विवेदी समेत तमाम दिग्गजों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस दौरान चंदौली के अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम में शामिल होेकर अपने विचारों को रखा। अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार के साथ यूपी सरकार की नीतियों व योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। अधिवक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों व योजनाओं ने आम आदमी के जीवन पर अमिट छाप छोड़ने का काम किया है। सरकार ने देश की जरूरतों को का जमीनी स्तर पर अध्ययन किया और लोगों के जीवन स्तर में सुधार के लिए योजनाएं लेकर आएं। कल्याणकारी योजनाओं को भ्रष्टाचार से पृथक करके सीधे लाभार्थियों तक ले जाने में सरकार के प्रयास सराहनीय है। सरकार के कल्याणकारी योजनाओं ने गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों के रोटी, कपड़ा और मकान जैसी बुनियादी जरूरत को पूरा करने में अहम साबित हुई है। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन ने देश के शहरी व ग्रामीण इलाकों की तस्वीर बदलने का काम किया है। इस अवसर पर बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्य प्रशांत सिंह अटल, शमशेर सिंह, शशिशंकर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Chandauli: मुख्यमंत्री के जनपद आगमन पर पुलिस ने रोडमैप किया तैयार,जाने कहा-कहा रहेगा रूट डायवर्जन

Young Writer, चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जनपद दौरे पर होंगे। इस दौरान यातायात को सुगम बनाने के साथ ही सुरक्षा कारणों ने पुलिस ने डायवर्जन रूट तैयार किया है, ताकि आम लोगों को आवागमन में असुविधा न होने पाए।
विदित हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन व जनसभा का कार्यक्रम महेंद्र टेक्निकल कालेज में प्रस्तावित है। जिसमें यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत रूट डायवर्जन और बैरीकेटिंग की व्यवस्था की गई है। रूट डायवर्जन शनिवार को शाम छह बजे तक प्रभावी रहेगी।

पुलिस महकमे के अनुसार चहनिया चौराहा से समस्त प्रकार के भारी वाहनों को चन्दौली की तरफ न आकर उन्हें धानापुर व वाराणसी की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। जनसभा में आने वाले वाहनों को आने की छूट रहेगी। वहीं सघन तिराहा से समस्त प्रकार के भारी वाहनों को चन्दौली की तरफ न आकर डेढावल चौकी की तरफ से धानापुर डायवर्ट किया जायेगा। इसके अलावा सकलडीहा अलीनगर तिराहा से चन्दौली की तरफ आने वाले समस्त वाहनों को अलीनगर की तरफ से अपने गन्तव्य को भेजा जायेगा।

बसारिकपुर तिराहा जनसभा में जाने वाले वाहनों को छोडकर समस्त वाहनों को बसारिकपुर नहर से बिछिया मोड़ होते हुए नेशनल हाइवे-19 की तरफ से अपने गंतव्य को भेजा जायेगा। इसके अलावा पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल से जनसभा में जाने वाले वाहनों के अतिरिक्त समस्त वाहनों को हाइवे से अलीनगर व सैयदराजा की तरफ को भेजा जायेगा। मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन गेट से जनसभा में जाने वाले वाहनों को हाईवे से चंदौली मझवार स्टेशन के तरफ से भेजा जायेगा तथा अन्य समस्त वाहनों को हाइवे से सैयदराजा की तरफ भेजा जायेगा।

इसके अलावा चंदौली पावर हाउस अंडरपास से जनसभा में जाने वाले वाहनों को चंदौली मझवार स्टेशन के तरफ से भेजा जायेगा तथा अन्य समस्त वाहनों को पुलिस लाइन गेट से हाइवे पर चढाकर सैयदराजा की तरफ भेजा जायेगा। बिछिया तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को बिछिया कट से पुलिस कार्यालय की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। यह मार्ग केवल कैली रोड से आने वाले वाहनों के लिए रहेगा। चंदौली मझवार स्टेशन कट से नवनिर्मित पुल की तरफ जनसभा में जाने वाले वाहनों के अतिरिक्त किसी भी प्रकार के वाहनों को नहीं भेजा जायेगा। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे डायवर्जन प्लान के अनुसार यात्रा कर पुलिस का सहयोग करें।

वरून संस्थान ने ग्रामीणों को वोट देने के लिए किया प्रेरित

Young Writer : लोकसभा चुनाव 2024

Young Writer, नौगढ़। वरुन संस्थान के तत्वाधान में दो दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को सामुदायिक केंद्र शाहपुर में किया गया। कर्मनाशा नदी पार के कुल 16 गांवों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाकर मतदाताओं को वोट देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वरून संस्था के सचिव डा.एसपी सिंह ने मतदाता जागरूकता टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने बताया कि टीम के सदस्य गांव गांव जाकर मतदाताओं को मत के अधिकार के प्रति जागरूक कर के आगामी लोकसभा चुनाव की निर्धारित तिथि 01 जून को अवश्य मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। आयोजित गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए डा.एसपी सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित कराकर मतदान किया जाना चाहिए। जिससे साफ सुथरी स्वच्छ छवि की समृद्ध सरकार का गठन होकर लोकतंत्र मजबूत हो सके। इस अवसर पर शांति देवी, हीरा पाल, रामकृत, विनोद, पप्पू भवन, रविंद्र बिंदु, संतोष, गोवर्धन, कन्हैया, बजरंग, अमित सरोज आदि मौजूद रहे।

Chandauli:विन्घ्याचल से दर्शन कर लौट रहे पति पत्नी को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर,एक कि मौत


चंदौली। सैयदराजा क्षेत्र के बगही गांव के समीप नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार की देर रात तेज़ रफ़्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दिया। घटना में बाइक पर पीछे बैठी महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौक़े पर जुटे लोगो ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया और महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई।
बताते हैं कि बिहार प्रान्त के भभुआ निवासी सीताराम 55 वर्ष अपने पत्नी कृष्णा देवी 50 वर्ष को लेकर मिर्जापुर के विन्घ्याचल मंदिर में दर्शन करने गए। दर्शन कर वापस लौटते समय जैसे ही दोनों बगही गांव समीप नेशनल हाईवे के ओवरब्रिज पर पहुचे की पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी घटना में सीताराम सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। वही पत्नी कृष्णा की मौक़े पर ही मौत हो गई। सड़क से गुजर रहे। आस पास के लोगो ने देखा तो तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया वही महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और ट्रक व चालक को पकड़ लिया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Directorate of Revenue Intelligence ने 1.47 करोड़ के सोने के साथ तस्कर को दबोचा

Directorate of Revenue Intelligence ने 1.47 करोड़ के सोने के साथ तस्कर को दबोचा

बांग्लादेश के रास्ते तस्करी कर भारत लाया जाता है सोना

Young Writer, Crime News: DDU Nagar रेलवे स्टेशन से राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) वाराणसी की टीम ने बुधवार की रात प्लेटफार्म नंबर चार से तस्करी कर ले जा रहे 2006.010 ग्राम सोना बरामद किया है। तस्कर कमर में सेलो टेप से सोना चिपका कर वाराणसी ले जा रहा था। बरामद सोने की कीमत 1.47 करोड़ 44 हजार 174 रुपए बताया गया। डीआरआई ने गुरुवार को तस्कर को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से तस्कर को जेल भेज दिया गया।

Directorate of Revenue Intelligence (डीआरआई) को सूचना मिला कि तस्करी कर सोना लाया जा रहा है। इस सूचना पर बुधवार कि रात साढ़े नौ बजे डीआरआई कि टीम स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। प्लेटफार्म संख्या चार पर टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम प्रमोद महादेव मिसाल निवासी पानवेगांव, सोलापुर महाराष्ट्र बताया। तलासी में उसके कमर मे सेलो टेप से लपेटा सोना बरामद किया। बरामद सोने की कीमत 1.47 करोड़ 44 हजार 174 रुपया है। बरामद हुए सोने के बारे में प्रमोद महादेव ने बताया कि वह महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के चोपड़ी सगोला निवासी सोभनाथ बाबर के कहने पर सोना ले जा रहा था। बताया कि सोमनाथ की सोना गलाई की दुकान करीमपुर जिला नदिया में कही पर है। सोभनाथ बाबर के यहां डिलीवरी का काम करता हूं। यह सोना सोमनाथ बाबर ने मुझे वाराणसी में डिलीवरी करने के लिए दिया था।

बताया कि सोमनाथ बाबर ने  बर्धमान में एक रूम किराये पर लेकर दिया है। पिछले चार माह में लगभग आठ बार सोने के डिलीवरी के लिए वाराणसी आ चुका हूं। हर बार सोमनाथ बाबर करीमनगर से आकर वर्धमान मे मुझे सोना देता है। वहां से सोना लेकर ट्रेन पकड कर वाराणसी आता हूं। इस काम के लिए मुझे प्रतिमाह 10 हजार रुपये मिलता है। प्रत्येक डिलवरी पर एक हजार रुपये अलग से मिलता है। सोभनाथ बाबर ने बताया है कि यह सोना बांग्लादेश के रास्ते तस्करी कर भारत लाया जाता है। यह सोना विदेशी है इसके उपर की मार्किगं गला कर मिटा दिया जाता है। इसके उपर सिल्वर कोटिगं किया गया है, जिससे सोने को छिपाया जा सके। यदि कोई एजेंसी पकड़ ले तो सिल्वर कोटिंग के कारण सिल्वर लगता है। इतनी बड़ी घटना का स्थानीय पुलिस को कानों-कान खबर नहीं हो सकी।

12 Railway Station पर उपलब्ध होगा Quick Watering System

Young Writer, DDU Nagar: ट्रेनों के कोच में त्वरित रूप से पानी भरने हेतू पूर्व मध्य रेल के 12 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर त्वरित जल प्रणाली (Quick Watering System) का प्रयोग किया जा रहा है। स्टेशन पर ट्रेनों के न्यूनतम दस मिनट तक ठहराव होने पर ट्रेनों में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु त्वरित जल प्रणाली बहुत ही उपयोगी संयंत्र है। त्वरित जल प्रणाली की डिस्चार्ज दर अधिकतम 200 लीटर प्रति मिनट है। जिसे आवश्यकतानुसार समायोजित किया जा सकता है।

डीडीयू मंडलधनबाद मंडल के धनबाद, बरकाकाना, चोपन तथा नेसुबो गोमो स्टेशन, दानापुर मंडल के पटना स्टेशन, सोनपुर मंडल के मुजफ्फरपुर तथा बरौनी रेलवे स्टेशन व समस्तीपुर मंडल के दरभंगा, सहरसा, जयनगर एवं नरकटियागंज रेलवे स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि पूर्व मध्य रेल के कुल 12 स्टेशनों पर त्वरित जल प्रणाली की स्वीकृति प्राप्त है। कार्य प्रगति पर है जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। दानापुर मंडल के बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, इसलामपुर, बख्तियारपुर, किऊल एवं राजगीर, धनबाद मंडल के सिंगरौली, डीडीयू मंडल के गया तथा समस्तीपुर मंडल के सहरसा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3, 4 और 5 तथा समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर त्वरित जल प्रणाली की लगाए जाने की स्वीकृति प्राप्त है।

इसके अतिरिक्त समस्तीपुर मंडल के सीतामढ़ी और सोनपुर मंडल के न्यू बरौनी रेलवे स्टेशनों के लिए त्वरित जल प्रणाली की सुविधा भी प्रस्तावित है। त्वरित जल प्रणाली के उपयोग से न केवल पानी की बरबादी पर नियंत्रण हो जाएगा, बल्कि काफी कम समय में ट्रेन के कोचों में पानी भरा जा रहा है । पानी की बर्बादी पर रोक लगने से जल संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में यह प्रणाली काफी उपयोगी साबित हो रही है।

त्वरित जल प्रणाली (Quick Watering System) में तीन उच्च दबाव वाले पंप शामिल हैं जो प्लेटफॉर्म पर हाइड्रेंट को पानी की आपूर्ति करते हैं । इस संयंत्र के संचालन के लिए इसमें अग्रिम स्वचालन और नियंत्रण प्रणाली भी है। जिसमें पंपों की क्रमिक शुरुआत के साथ-साथ प्रत्येक पंप के लिए परिवर्तनशील गति नियंत्रण शामिल है। इस सिस्टम का कंट्रोल रिमोट ऑपरेशन के लिए मोबाइल एप पर भी उपलब्ध है। इससे ट्रेनों में पानी भरने में लगने वाला समय पहले की व्यवस्था की तुलना में काफी कम हो गया है। इस प्रणाली के उपयोग से 24 कोच वाली ट्रेन को पूरी तरह से पानी देने में लगभग 08 मिनट का समय लगता है। इससे मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के समय पालन में सुधार में भी सहायक है।

Atal Awasiya Vidyalaya के लिए चुने गए अमड़ा के बच्चे

विभिन्न परीक्षाओं में सफल कंपोजिट विद्यालय अमड़ा के मेधावी बच्चे।
विभिन्न परीक्षाओं में सफल कंपोजिट विद्यालय अमड़ा के मेधावी बच्चे।

Young Writer, चंदौली। कम्पोजिट स्कूल अमड़ा में कक्षा-8 में अध्ययनरत तीन बच्चों का चयन अटल आवासीय विद्यालय वाराणसी के लिए हुआ है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे कक्षा-9 से आगे की पढ़ाई अटल आवासीय विद्यालय वाराणसी में रहकर करेंगे। अटल आवासीय विद्यालय में चयनित सत्या प्रजापति, प्रशांत सागर व प्रीति कुमारी का विद्यालय के शिक्षकों हौसला बढ़ाया और आगे भी इसी तरह पूरी शिद्दत के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

इसके पूर्व राष्ट्रीय अय एवं प्रतिभा खोज परीक्षा में विद्यालय के नौ बच्चों का चयन हो चुका है। इसके अतिरिक्त विद्यालय की दो बच्चियां मौसम भारती व ब्यूटी राव कक्षा-6 के लिए सर्वोदलय विद्यालय सोनभद्र में चयनित हो चुकी हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक गणेश प्रसाद ने बताया कि विद्यालय में तैनात शिक्षक बच्चों की शिक्षा व उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर गंभीर है। सभी शिक्षक समय से विद्यालय पहुंचकर बच्चों के पढ़ाने के दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन कर रहे है, जिसका परिणाम है कि विद्यालय के बच्चों की प्रतिभा में दिन प्रतिदिन सुधार व निखार देखने को मिल रहा है। वहीं अच्छा शैक्षणिक माहौल पाकर बच्चे भी पढ़ाई के प्रति गंभीरता दिखा रहे, जिसका परिणाम है कि एक के बाद एक कई परीक्षाओं में स्कूल के बच्चों का चयन हुआ और उनके परिजनों व स्कूल के शिक्षकों को गौरवान्वित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर शिक्षक रंजू सिंह, भाग्यवती सिंह, मनोज कुमार, मीना शर्मा, दीपशिक्षा उपस्थित रही।

Manoj Singh W का बड़ा आरोप‚ नवीन मंडी पर जिलाधिकारी चंदौली ने जड़ा तुगलकी ताला

नवीन मंडी के सामने सड़क पर लगी मंडी में किसानों व सब्जी व्यापारियों की आवाज को उठाते मनोज सिंह डब्लू।
नवीन मंडी के सामने सड़क पर लगी मंडी में किसानों व सब्जी व्यापारियों की आवाज को उठाते मनोज सिंह डब्लू।

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू शुक्रवार की अलसुबह नवीन मंडी के सामने सड़क पर लगे सब्जी बाजार का दौरा किया। इस दौरान किसानों और सब्ज़ी व्यापारियों को सड़क पर देख मर्माहत हो उठे। किसानों और सब्जी व्यापारियों की इस दशा के लिए जिम्मेदार जिला प्रशासन और जिलाधिकारी चंदौली पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराने वाले जिला निर्वाचन अधिकारी की भूमिका संदिग्ध है। किसानों के लिए बनी नवीन मंडी से किसानों को ही बाहर कर दिया गया है, जिससे आज किसान सड़क पर आ गए हैं। नवीन मंडी पर जिलाधिकारी ने तुगलकी ताला जोड़ने का काम किया है जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी जिले किसानों वआम नागरिकों को यह बताएं कि नवीन मंडी को एक पखवारे तक बंद करके वह क्या करने की सोच रखते हैंॽ कहा कि जब से नवीन मंडी बनी है कभी भी बंद नहीं हुई। अपने होश में कई चुनाव देखे हैं लेकिन यह पहली बार देख रहा हूं कि नवीन मंडी को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है कहा कि मैंने 2012 का चुनाव देखा। 2014, 2017, 2019 और 2022 का चुनाव इसी मंडी से सम्पन्न हुआ। लेकिन कभी भी मंडी को इस तरह बंद नहीं किया गया था। चंदौली में यह किस तरह का चुनाव चल रहा है आम लोगों की समझ से पर है। एक पखवाड़े तक नवीन मंडी को बंद कर देने से किसानों व सब्जी व्यापारियों की आजीविका पर संकट आ गया है।

ऐसे में लाचार व बेबस किसान और सब्जी व्यापारी अपनी आजीविका के लिए सड़कों पर व्यापार करते हुए नजर आ रहे हैं। यह चंदौली के जिला प्रशासन के लिए शर्म की बात है। कहा कि जल्द ही जिलाधिकारी से मुलाकात कर नवीन मंडी को बंद करने की वजह जानना चाहेंगे। साथ ही इसे किसानों के हित में खोलने की मांग भी करेंगे। जिला प्रशासन यदि किसी भी तरह के हीलाहवाली करता है तो निर्वाचन आयोग से इसकी शिकायत की जाएगी। सपा नेता ने आशंका जताई कि नवीन मंडी को बंद करके इवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया जा सकता है जिससे लोकसभा चुनाव की निष्पक्षता खतरे में होगी। इस आशंका से समाप्त करने के लिए जिला प्रशासन जल्द से जल्द नवीन मंडी को व्यापारियों किसानों के लिए खोलने का काम करें, ताकि सैकड़ो लोगों की रोजगार पर छाए संकट के बादल हट सके। चेताया कि ऐसा नहीं हुआ तो विवश होकर समाजवादी पार्टी को आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ेगा। इसके लिए सीधे तौर पर जिलाधिकारी जिला प्रशासन जिला होंगे।

लोकतंत्र व संविधान बचाने के लिए एकजुट हों कार्यकर्ताःप्रभुनारायण


चंदौली। समाजवादी पार्टी नगर इकाई के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन गुरुवार को एक लान में किया गया। इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव की अगुवाई में लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत को सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया। साथ ही उन्हें जीत के लिए अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।


इस दौरान वीरेंद्र सिंह ने कहा कि देश की आजादी के बाद मजदूर, दलित व पिछड़े वर्ग की भागीदारी को सुनिश्चित करने और उन्हें समानता का अधिकार देने के लिए बाबा साहब ने संविधान को लिखा। उन्होंने संविधान में कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया, जिससे आज दलित व पिछड़ा वर्ग न केवल पढ़-लिखकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ रहा है, बल्कि देश की तरक्की में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। जिसे कुछ समय से खत्म करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा देश को चीन व रूस की नक्शेकदम पर ले जाने की पूरी योजना बना चुके हैं। इसलिए देश को गुमराह करके 400 सीटों पर जीत का जिक्र कर रहे हैं। कहा कि बाबा साहब ने संविधान में सभी को बराबरी का दर्जा दिया। वोट का अधिकार इस देश के सभी नागरिकों को समानता का अधिकार प्रदान करता है।

सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि देश लोकशाही से चली है और आगे भी चलेगी। जब-जब किसी ने हिटलशाही को लाने का प्रयास किया, जनता ने ऐसी विचारधारा के लोगों को कटघरे में खड़ा कर सत्ता से बेदखल करने का काम किया। कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र व संविधान को बचाने के चुनाव है। इसलिए सभी वर्ग के लोग एकजुट होकर देश के हालात को बदलने के लिए अपने मत का इस्तेमाल जरूर करें। इस अवसर पर योगेंद्र यादव चकरू, अनिल मिश्रा, चन्द्रशेखर यादव, इमरान सिद्दीकी, अशोक त्रिपाठी, मधु राय, झन्मेजय सिंह, मयंक यादव, गार्गी पटेल, हसाम हाशमी, अमित यादव बब्बू, अमित यादव, दिलीप पासवान, संदीप राय, ओमप्रकाश, अजय जायसवाल, चंदन प्रजापति, सुभाष प्रजापति, मंजय यादव आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता चेयरमैन सुनील यादव व संचालन कौशल कश्यप ने किया।


इनसेट…
करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना

चन्दौली। समाजवादी पार्टी की तरफ आयोजित सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।  कहा कि भाजपा की सरकार ने लोगों को जाती धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम किया है. इस सरकार ने पहले धर्म के नाम लोगों को बांटने का काम किया। जाति के नाम पर लड़ा रही है‚ जबकि इतिहास गवाह है कि क्षत्रिय हमेशा सर्व समाज की रक्षा के लिए लिए आगे आकर सिर कटाने को तैयार रहता है‚ लेकिन आज इस समाज के लोगों को समाज में विलेन बनाकर पेश किया जा रहा है। उन्होंने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा की विकास के नाम पर आई बीजेपी सरकार सिर्फ सौहार्द बिगाड़ने में जुटी है। लगातार क्षत्रिय समाज के महापुरुषों व प्रतिष्ठित लोगों को अपमानित करने में जुटी है।  

Chandauli
overcast clouds
34.4 ° C
34.4 °
34.4 °
47 %
2.3kmh
100 %
Mon
34 °
Tue
41 °
Wed
32 °
Thu
36 °
Fri
36 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights