तनाव के मद्देनजर गांव में भारी फोर्स तैनात हत्यारोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही में जुटी पुलिस
चंदौली। धीना थाना क्षेत्र करजहा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। वहीं सूचना के बाद सीओ सकलडीहा समेत भारी फोर्स तैनात है। इस मामले में पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मौके पर तनाव देख को देखते हुए आसपास के कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।
बता दें कि धीना थाना क्षेत्र के कजहरा गांव में अजय प्रजापति (38)को शनिवार की सुबह अपने निजी जमीन की चारदीवारी का निर्माण करते समय उनके नरेंद्र सिंह तथा उनके बेटे आशीष सिंह और अभिषेक सिंह ने उनकी निजी जमीन में रास्ता छोड़ने के लिए दबाव बना रहे थे और उनका कार्य दो माह से रोके हुए थे। अजय प्रसाद प्रजापति द्वारा रास्ता के एवज में घर के बगल में उनकी जमीन मांगने की बात की जा रही थी। लेकिन नरेंद्र सिंह एवं उनके बेटों द्वारा इस बात को मंजूर न किए जाने पर पुनः अजय प्रसाद प्रजापति द्वारा कार्य शुरू कर दिया गया था। वहां जब रोकने पहुंचे तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया और नरेंद्र के पक्ष के लोगों द्वारा वहां मौजूद फावड़े से उनके ऊपर हमला बोल दिया गया। जिससे अजय के सिर में गंभीर चोट आने से हालत गंभीर हो गई। उन्हें तत्काल वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए ले जाया गया। इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद परिवार में जहां कोहराम मच गया। वहीं मौके पर तनाव देख को देखते हुए आसपास के कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। मौके पर सीओ सकलडीहा रघुराज भी पहुंच गए और घटना में शामिल एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में सीओ सकलडीहा रघुराज ने बताया कि जमीन विवाद में एक व्यक्ति को गंभीर चोटें लगी थी जिनका ट्रामा सेंटर में उपचार किया जा रहा था और उनकी रविवार को मौत हो गई है। पुलिस तत्काल मुकदमा दर्ज कर अपराधियों पर कार्यवाही करने में जुटी हुई है। जिसमें एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम वाराणसी में कराया जा रहा है।
जमीनी विवाद में फावड़े से हमला,युवक की मौत
Crime : चोरी की बाइकों के साथ चकिया पुलिस ने तीन चोरों को दबोचा
Young Writer: चकिया कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की सायं छित्तमपुर गांव स्थित काली माता मंदिर के पास के पास से 3 बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशान देही पर पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 4 मोटरसाइकिलें बरामद की पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष ने मामले का खुलासा किया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि चकिया, इलिया व शाहबगंज क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में गंभीरता से जांच पड़ताल सीसीटीवी कैमरे की फुटेजों को खंगाला जा रहा था कि फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में पता चला। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की सायं छित्तमपुर गांव में स्थित काली माता मंदिर के पास से 3 बाइक चोरों को गिरफ्तार किया, जब उनसे गहनता से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम प्रदीप कुमार निवासी रामौली थाना चैनपुर जनपद भभुआ प्रदीप राय निवासी बड़ौना थाना चौनपुर जनपद भभुआ छांगुर राय निवासी बढ़ौना थाना चैनपुर जनपद भभुआ बिहार बताया।
उन्होंने बताया कि ये सभी चोरी की गयी बाइकों को कोतवाली क्षेत्र छित्तमपुर में अपने साथी छांगुर राय के टेंट हाउस में रखते हैं जब बाइकों की संख्या आधा दर्जन हो जाती है तो चेचिस नंबर और गाड़ी नंबर खुरच कर उसे औने-पौने दाम पर बिहार व आसपास के क्षेत्र में बेच देते हैं और पैसे को आपस में बराबर-बराबर बांट लेते हैं। कोतवाल अतुल प्रजापति ने बताया कि विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार प्रजापति, उप निरीक्षक दिनेश पटेल, अवधेश यादव, दीपचंद गिरी, जल भारत यादव, प्रभात यादव, रमेश कुमार राय मौजूद थे।
BJP News: Syama Prasad Mukherjee ने देश की एकता व अखंडता के सत्ता को त्यागा
भाजपा कार्यालय पर मनाई गई डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी की जयंती
Young Writer, चंदौली। भारतीय जनता पार्टी की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पर हुई। बैठक में डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने कहा कि जनसंग संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Syama Prasad Mukherjee) का जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित रहा। उन्होंने भारत की एकता अखंडता के लिए सत्ता को त्याग दिया। कश्मीर को बचाने के लिए अपना बलिदान दे दिया। राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को भारतीय जनता पार्टी ने निरर्थक नहीं होने दिया। उनका जो सपना था भारतीय जनता पार्टी ने उसको पूरा किया और उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी।
जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा-370 हटाकर डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी को बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया। केंद्र में मोदी की सरकार और प्रदेश में योगी की सरकार सेवा और सुशासन का कीर्तिमान स्थापित कर रही है। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, उमाशंकर सिंह, सुजीत जायसवाल, हरिचरण सिंह, शिवराज सिंह, ब्लाक प्रमुख अजय सिंह, अवधेश सिंह, अनिल तिवारी, राकेश मिश्रा, जैनेन्द्र कुमार, किरन शर्मा, प्रेम नारायण सिंह, योगेन्द्र मिश्रा सत्यवान मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Mahewa Trauma Centre: मानक के अनुरूप नहीं हो रहा Building का निर्माण
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत 10 करोड़ लागत से ट्रामा सेंटर का निर्माण
Young Writer, डीडीयू नगर। स्वास्थ्य व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के उद्देश्य से महेवा गांव में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 10 करोड़ लागत से ट्रामा सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका शिलान्यास 8 दिसंबर 2018 को स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने किया था। जिसका निर्माण कार्य मानक के अनुरूप कार्य नहीं होने से लोगों ने जांच करने की मांग की है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत महेवा गांव के समीप ट्रामा सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें पाइलिंग हाल के साथ ही सरिया का रिंग मानक के रूप नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही घटिया किस्म के ईट व गिट्टी का भी प्रयोग किया जा रहा है। जिसको सितंबर तक पूर्ण करने का निर्धारित समय है। बावजूद अभी आधा अधूरा कार्य चल रहा है। विभागीय अधिकारियों की माने अभी मात्र 25 प्रतिशत ही कार्य पूर्ण किया जा चुका है। कंपनी के इंजीनियर विनोद सिंह की माने तो 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बहरहाल विभागीय व कंस्ट्रक्शन में दुराभास में ट्रामा सेंटर का कार्य आधार में लटकता दिख रहा है। इसको लेकर सपा के प्रदेश महासचिव संतोष यादव ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जिस उद्देश्य से ट्रामा सेंटर का कार्य कराया जा रहा है। अब तक इसका निर्माण पूर्ण हो जाना चाहिए था। लेकिन दो-दो बार एक ही ट्रामा सेंटर का शिलान्यास करने के बाद भी मामला अधर में ही लटका हुआ है।
Chandauli:सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों के सामने महिला फरियादी ने खुद के ऊपर छिड़का पेट्रोल,जाने क्या था पूरा मामला
चंदौली। मुगलसराय तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को एक महिला फरियादी न्याय पाने के लिए खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। इस घटना से तहसील सभागार में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल सीओ और एसडीएम के लिए नेतृत्व में टीम गठित कर निस्तारण का निर्देश दिया।
बताया जा रहा है। की मुगलसराय तहसील के तलपड़ा निवासी मधु कुमारी की जमीन पर उसके पड़ोसी द्वारा अतिक्रमण करते हुए उसके खेत जाने का रास्ता बंद कर दिया। जिससे उसका खेत तक जाना संभव नहीं हो पा रहा था। उसके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया। जिसकी शिकायत लेकर मधु कई बार पुलिस थाना तहसील के चक्कर काट रही है। लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। शनिवार को मुगलसराय में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया था। इस दौरान महिला ने अपना शिकायती पत्र जिलाधिकारी को सौंपते हुए न्याय गुहार लगाई। अभी जिलाधिकारी पत्रक पढ़ ही रहे थे की महिला ने पेट्रोल छिड़क लिया और न्याय न मिलने आत्मदाह की धमकी देने लगी। अफरातफरी के बीच तहसील कर्मी व पुलिस की मदद से किसी तरह महिला को रोका गया। इस बाबत जिलाधिकारी निखिल फुंडे ने बताया कि महिला की शिकायत के संबंध में तत्काल एसडीएम व सीओ की संयुक्त टीम गठित की गई. स्थलीय निरीक्षण में पड़ोसी द्वारा अतिक्रमण का आरोप सही पाया। टीम ने तत्काल अतिक्रमण हटाते हूए मामले का निस्तारण कर दिया. साथ जांच टीम गठित की गई है। दोषी पाए जाने पर जिम्मेदार के लिए खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Plantation : Manoj Singh W ने ग्रामीणों संग पौधरोपण कर पौधों के संरक्षण का दिलाया संकल्प
फल व छाया के साथ जीवनदायनी आक्सीजन देते हैं पेड़ः मनोज सिंह डब्लू
Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू अपने सामाजिक व राजनीतिक दायित्वों के साथ ही पर्यावरण को लेकर भी काफी गंभीर हैं। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम मुहिम को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को सुंडेहरा व फुटिया गांव में ग्रामीणों के बीच पौध वितरित किए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को पौधरोपण के साथ ही उसके संरक्षण का संकल्प भी दिलाया। उनके द्वारा प्रत्येक गांव में 500-500 आम, अमरूद, जामुन, नीबू, आंवला के पेड़ वितरित किए और ग्रामीणों के साथ पौधरोपण कर उन्हें मानव जीवन में पेड़-पौधों के महत्व के बारे में बताया कि और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित भी किया।

इस दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि पेड़-पौधे ईश्वर द्वारा प्रदत्त एक बहुमूल्य उपहार हैं जिनका संबंध सीधे तौर पर मानव जीवन के अस्तित्व से जुड़ा हुआ है। पेड़ इंसानों को जीवन जीने के लिए जरूरी आक्सीजन प्रदान करते हैं। इसके अलावा फल व छाया भी हमें पेड़ों से प्रदान होती है। पेड़ों की मौजूदगी से पर्यावरण संतुलन कायम रहता है और समय पर बरसात भी होती है। आज जलवायु परिवर्तन व दैवीय आपदाओं में वृद्धि का सबसे बड़ा कारण पेड़ों की अंधा-धुंध कटाई है। हमें अपने निजी स्वार्थ को त्याग कर पेड़ों की कटाई को बंद करते हुए उनके संरक्षण की दिशा में काम करना होगा।

Manoj Singh W ने कहा कि आज कहीं लोग सूखे की मार झेल रहे हैं तो कुछ इलाकों में बाढ़ जैसी विभीषिका से लोगों का जीवन खतरे में आ गया है। ऐसी दैवीय आपदाएं पर्यावरण संतुलन बिगड़ने का परिणाम है। कहा कि सरकार के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक का यह नैतिक दायित्व बनता है कि वह अपने आसपास खाली पड़ी जमीन पर पौध लगाए और उसकी देखभाल तब तक करे, जब तक पौध, पेड़ का आधार आकार न ले ले। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को शपथ दिलाया कि वह आज जिन पौधों को लगा रहे हैं। उनकी देखभाल व संरक्षण ठीक उसी प्रकार करेंगे, जैसा कि वह अपने घरों पर अपने मां-बाप का करते हैं।

इस दौरान मनोज सिंह डब्लू की इस मुहिम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और पेड़ों को अपने घर व मोहल्ले, खेत-खलिहान में खाली पड़ी जमीन पर लगाने का काम किया। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह, कांता चौहान, सुजीत चौहान, धर्मेंद्र सिंह, कुबेर सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रीतम कुमार, विसरु चौहान, राहुल निषाद, मुरारी राम उपस्थित रहे।
Chandauli:अनियंत्रित कार ने साइकिल सवार छात्रा को मारी टक्कर हालत गंभीर,आक्रोशित ग्रामीणों ने बांस-बल्ली लगाकर सड़क किया जाम
बबुरी। क्षेत्र के जरखोर गांव के पास शुक्रवार की शाम अनियंत्रित कार के धक्के से साइकिल सवार छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में परिजन घायल छात्रा को लेकर बबुरी स्थित एक निजी चिकित्सालय पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए भेज दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बांस-बल्ली लगाकर सड़क जाम कर दिया। जानकारी होने पर बबुरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार जरखोर खुर्द निवासी लोकनाथ की पुत्री संगीता 18 वर्ष शुक्रवार की शाम बबुरी स्थित दुर्गा इंटर कालेज से पढ़कर साइकिल द्वारा घर लौट रही थी। उसी समय बबुरी की तरफ से जरखोर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार के धक्के से सड़क किनारे एक यूकेलिप्टस का पेड़ उखड़ गया।

पेड़ को टक्कर मारते हुए कार एक शिलापट्ट से टकरा कर परखच्चे उड़ाते हुए छात्रा को धक्का मार दिया। घटना में छात्रा साइकिल सहित दस फीट दूर हवा में उछल कर सड़क किनारे गिर कर अचेत हो गई। इस बीच कार को छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। घटना होते देख घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार पर ईट पत्थर से वार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बबुरी धरौली मार्ग पर बांस बल्ली रख कर सड़क को घंटो तक जाम कर दिया तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पर बबुरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय भारी फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम हटवाया।
Shahabganj: ग्राम पंचायतों में नियुक्त तकनीकी सहायकों के फेरबदल से प्रधान नाराज
शहाबगंज बीडीओ से मिल पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग
Young Writer, शहाबगंज। ग्राम पंचायतों में नियुक्त तकनीकी सहायकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किए जाने से ग्राम प्रधान नाराज हो गए। जिसका सीधा असर मनरेगा के कार्यों पर पड़ेगा। पुरानी व्यवस्था बहाल हो इसके लिए ग्राम प्रधान का समूह बीडीओ दिनेश सिंह से मिलकर अवगत कराया। इस पर बीडीओ द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने उपायुक्त मनरेगा से अवगत कराने की बात कही गई।
प्रधान संघ अध्यक्ष गुलफाम अहमद मिक्कू ने कहा कि ग्रामपंचायतों में मनरेगा का कार्य सुचारू रूप से करने के लिए तकनीकी सहायकों की नियुक्ति की गयी है। ग्राम प्रधान व तकनीकी सहायकों के तालमेल से कार्य मनरेगा का कच्चा व पक्का कार्य किया जा रहा है। लेकिन दो दिन पूर्व तकनीकी सहायकों का क्लस्टर बदल दिया गया। बड़े पैमाने पर हुए फेर-बदल से ग्राम पंचायतों का कार्य प्रभावित होने की सम्भावना बढ़ गई है।गांव की भौतिकी स्थित जानने में ही पांच से छः माह गुजर जायेगा ऐसे दशा में गांवों का विकास कार्य अवरुद्ध हो जायेगा। इसी समस्या को देखते ग्राम प्रधानों का समूह बीडीओ से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
मांग किया कि पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही कार्य कराया जाय। लेकिन बीडीओ द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर अपनी समस्याओं को जिले के डीसी मनरेगा के यहां उठाने की मांग किया। वहीं बीडीओ दिनेश सिंह ने बताया कि तकनीकी सहायकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव जिले से किया गया है। वहीं से फाईनल सूची बन कर आई है। इस दौरान ग्राम प्रधान मुन्ना भास्कर, सजाऊद्दीन, सिरताज अंसारी, रामप्रसाद, प्रेम प्रकाश गुप्ता, लक्ष्मी यादव, मुनीराज यादव, असगर अली, शमशाद अंसारी उपस्थित रहे।
2027 विधानसभा चुनाव के बाद UP में पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही Samajwadi Party: चंद्रशेखर यादव
Young Writer, Samajwadi Party News: समाजवादी पार्टी मुगलसराय विधानसभा की समीक्षा बैठक मुलायम सिंह यादव भवन गोधना बाईपास कार्यालय पर हुई। बैठक में चंदौली लोकसभा सीट पर मिली शानदार जीत की समीक्षा की और पार्टी को और मज़बूत बनाने की रणनीति बनायी गयी। बैठक में सभी ने एक मत से निर्णय लिया कि जिस प्रकार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली जबरदस्त जीत मिली है। आने वाले विधानसभा 2027 चुनाव में पार्टी को जीत दिलाकर यूपी में पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने का काम करेंगे। साथ ही आम जनमानस की समस्याओं को लेकर सरकार का घेराव करने की भी चर्चा की गई।
मुगलसराय विधानसभा सपा के पूर्व प्रत्याशी चन्द्रशेखर यादव ने कहा कि सभी जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी हमारी पार्टी की ताकत है। हम सभी को मिलकर जनपद चन्दौली में समाजवादी पार्टी को 2027 में जनपद की चारों विधानसभा में विजयी बनाना होगा। पूर्व चेयरमैन मुसाफिर चौहान ने इंडिया गठबंधन की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए समाजवादी साथियों को बधाई दी। इस दौरान सुदामा यादव, लखेंद्र बियार, चंद्रभानु यादव, अमरनाथ जायसवाल, श्यामनारायण केशरी, श्यामलाल पांडे, राजाराम सोनकर, संजय नट, आरिफ सिद्दीकी, लल्लू बियार, दिलीप पासवान, सतीश मौर्या, अजय इंद्रेश आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष तस्लीम अंसारी ने किया।
Crime : चालक को चकमा देकर ई-रिक्शा ले भागे चोर
Young Writer, पड़ाव। ई-रिक्शा चालक को चकमा देकर चोर ई रिक्शा लेकर भागे। घटना के बाद पीड़ित ने 112 नम्बर पर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जाँच मे जुट गई। बताते हैं कि जलीलपुर चौकी क्षेत्र के मढ़िया गांव निवासी मंगल 20 वर्ष गुरुवार की रात लगभग 10ः30 स्थानीय चौराहे से दो व्यक्ति को अपने ई रिक्शा में बैठा कर मुग़लसराय जाने लगा तभी चौराहे से कुछ ही दुरी पर एक पेट्रोल पम्प के पास रिक्शा में बैठे सवारी को दिखा कर पेशाब करने लिए चला गया और ज़ब वापस आकर देखता है तो ई रिक्शा मे बैठे एक सवारी रिक्शा लेकर भागने लगा। पीड़ित चालक ने दौड़ लगाकर उसका पीछा भी किया, लेकिन चोर रिक्शा लेकर भाग गए। इसके बाद पीड़ित मंगल ने इस बात की जानकारी 112 नम्बर पर दी और सुबह शुक्रवार को मंगल के बड़े भाई अलोक ने मुग़लसराय थाने पर जाकर इस बात की लिखित मे तहरीर दी। तहरीर के आधार पर स्थानीय चौकी की पुलिस जगह-जगह लगे सीसीटीवी खंगाल कर चोर को पकड़ने मे लग गई।











