22.6 C
Chandauli
Wednesday, October 21, 2026

Buy now

Mahewa Trauma Centre: मानक के अनुरूप नहीं हो रहा Building का निर्माण

- Advertisement -

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत 10 करोड़ लागत से ट्रामा सेंटर का निर्माण

Young Writer, डीडीयू नगर। स्वास्थ्य व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के उद्देश्य से महेवा गांव में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 10 करोड़ लागत से ट्रामा सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका शिलान्यास 8 दिसंबर 2018 को स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने किया था। जिसका निर्माण कार्य मानक के अनुरूप कार्य नहीं होने से लोगों ने जांच करने की मांग की है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत महेवा गांव के समीप ट्रामा सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें पाइलिंग  हाल के साथ ही सरिया का रिंग मानक के रूप नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही घटिया किस्म के ईट व गिट्टी का भी प्रयोग किया जा रहा है। जिसको सितंबर तक पूर्ण करने का निर्धारित समय है। बावजूद अभी आधा अधूरा कार्य चल रहा है। विभागीय अधिकारियों की माने अभी मात्र 25 प्रतिशत ही कार्य पूर्ण किया जा चुका है।  कंपनी के इंजीनियर विनोद सिंह की माने तो 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बहरहाल विभागीय व कंस्ट्रक्शन में दुराभास में ट्रामा सेंटर का कार्य आधार में लटकता दिख रहा है। इसको लेकर सपा के प्रदेश महासचिव संतोष यादव ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जिस उद्देश्य से ट्रामा सेंटर का कार्य कराया जा रहा है। अब तक इसका निर्माण पूर्ण हो जाना चाहिए था। लेकिन दो-दो बार एक ही ट्रामा सेंटर का शिलान्यास करने के बाद भी मामला अधर में ही लटका हुआ है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights