20.5 C
Chandauli
Thursday, March 12, 2026

Buy now

Home Blog Page 21

Chandauli:दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे महिला सहित चार घायल,दो गंभीर


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौरी गांव में सोमवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक महिला सहित चार लोग गभीर रूप से घायल हो गए। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगों ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
बताते है कि पैसे लौटाने की मांग को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने बाहर से युवक बुलाकर दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान दूसरे पक्ष से प्रिंस कुमार धर्मेंद्र कुमार अभिषेक कुमार व पुष्पा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगों ने तत्काल सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान प्रिंस और धर्मेंद्र को बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इस बाबत सदर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आपस मे मारपीट कर लिए थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही हैं।

Chandauli:ठण्ड और कोहरा के मौसम को देखते हुए व्यापारियों के लिए रात्रि में बढ़ाया जाएं सुरक्षा व्यवस्था:लक्ष्मीकांत


चंदौली। पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक दिगम्बर कुशवाहा व उप जिलाधिकारी बिजय त्रिवेदी के देखरेख व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि के नेतृत्व में जिले के व्यापारियों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ तमाम बिंदुओं पर चर्चा किया साथ ही सुरक्षा व सहयोग का भरोसा दिया। वही समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा की जिले के व्यापारियों की सुरक्षा एवं समस्याओं के निस्तारण के लिए बैठक बुलाई जाती है। लेकिन व्यापारियों का उत्पीड़न बन्द नही हो रहा है। और न ही उनकी समस्याओं का पूरा समाधान हो रहा है। जिससे व्यापारियों मे काफी नाराजगी है। उनकी समस्याओं को दूर करने का कार्य जिले के सभी जिम्मेदार अधिकारियो की है। जिले भर के बाजारों से आए हुए व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उनकी समस्याओं निस्तारण किया जाए। कहा कि जिले के सभी बड़े छोटे बाजारो एव कस्बो मे ठण्ड और कोहरा के मौसम को देखते हुए रात्रि में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाया जाए साथ ही पुलिस की पेट्रोलिंग लगातार किया जाए। मंत्री महमूद आलम ने कहा की जिले भर के बाजारों मे व्यापारियों के साथ फ़ूड विभाग के अधिकारियो द्वारा सैम्पलिंग की जांच के नाम पर विभाग द्वारा उनको भय दिखाकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। मंत्री अशोक केशरी ने कहा की सैदुपुर बाजार काफी व्यस्त बाजार है और स्कूल है बच्चो एवं आम नागरिकों का आना जाना लगा रहता है। और वहा सडक से बड़ी एवं छोटी गाड़ियों का आवागमन बराबर होता रहता है। जिसके कारण बाजार मे कई दुर्घटना होती रहती हैं। जिससे वहां डिवाइडर बनाया जाए। राकेश मोदनवाल ने कहा की जिले मे सभी नगर,बाजार एवं कस्बो मे ठण्ड के मौसम में चोरो का आतंक बढ़ गया रात्रि के समय में दुकानों में सेंधमारी कर चोर समान लेकर चले जा रहे है सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस की व्यवस्था बढ़ा दी जाय और पुलिस पेट्रोलिंग को तेज किया जाए सतीश गुप्ता ने कहा कि चहनियां बाजार में व्यापार मंडल और स्थानीय लोगो ने मिलकर सुरक्षा के मद्देनजर जमीन उपलब्ध करा दी है। जिस पर पुलिस चौकी का तत्काल निर्माण कराया जाएं। इस दौरान सतीश सेठ आका, अभिमन्यु प्रजापति, लाल साहब, गुलाब केशरी, राजकुमार पाल, प्रेम नारायण केशरी, छोटू यादव, अखिलेश यादव, विभूति नारायण केशरी, आयलन पटेल, मनोज सिंह यादव, भानु यादव, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, शुभम जायसवाल, अरविन्द वर्मा, अशोक मौर्य, रामप्रताप, अनुज आर्या, अंकित जायसवाल, संतोष जायसवाल, सुशील शर्मा, जुनेद अंसारी, सलमान खान, दानिस, चंद्रशेखर सिंह, शमशाद अंसारी, मुन्नी सेठ, शहादत अली राहुल जायसवाल, धनंजय रस्तोगी, पवन गुप्ता, तुलसी चौहान, शाहिद खान, अभिषेक जायसवाल, रिशु जायसवाल, जुनेद अंसारी, शौकत अली, मुन्नीलाल केशरी, सहादत अली, महमूद, विकाश जायसवाल,महेन्द्र गुप्ता, उपस्थित रहें।

Chandauli:अवैध असलहा बना रहे फैक्ट्री का पुलिस ने किया फंडाफोड़,मिला सामानों का जखीरा,इनाम से नवाजी गई पुलिस टीम


चंदौली। बलुआ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नदेसर गांव में अवैध शस्त्रों का निर्माण कर रहें एक फैक्ट्री का फंडाफोड़ कर एक सरगना को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को फैक्ट्री से एक तमंचा 12 बोर एक तमंचा 312 बोर एक तमंचा 315 बोर अर्ध्द निर्मित दो खोखा कारतूस 315 बोर एक खोखा कारतूस 12 बोर शस्त्र बनाने में प्रयुक्त होने वाले कल-पुर्जे व शस्त्र बनाने के उपकरण हाथ लगी। उक्त मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में किया। साथ ही पुलिस टीम को 20 हजार रूपयें के इनाम से पुरस्कृत किया।


इस दौरान उन्होंने बताया कि बलुआ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नदेसर गांव में एक घर के अंदर अवैध शस्त्रों का फैक्ट्री हैं। जिसमें असलहों का निर्माण होता हैं। और उसको खरीद फरोख्त किया जाता हैं। मुखबिर की इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल फैक्ट्री के आस पास घेरे बंदी कर असलहा बना रहे एक सरगना को धर दबोचा। जिसकी पहचान नदेसर मारुफपुर गांव निवासी संजय शर्मा उर्फ संजू के रूप में हुई हैं। वही पुलिस ने फैक्ट्री से असलहा बनाने का बट एवं लोहे की बाडी रिपीट लगी हुई नाल व नाल घिसकर बनायी गयी नाल लोहे का ट्रिगर लोहे का इजेक्टर लकड़ी का गुटखा छोटी बड़ी स्प्रिंग लोहे की बाडी बनाने वाला पतरा हैमर तमंचे में लगाने वाली लोहे की पट्टी तमंचे की नाल में लगने वाली लोहे की पट्टी तमंचे में लगाने लगाने की रिपिट छोटी बड़ी लोहे की बोल्ट स्क्रू तमंचे की बाडी बनाने वाला प्लेट लोहा काटने की आरी छोटी आरीमय ब्लेड आरी ब्लेड नाल बनाने वाला लोहे की सुम्मी बिट लगा हुआ

ड्रिलिंग मशीन लोहे की निहाई ग्राइंडिंग मशीन इलेक्टिक तसला मय कोयला वाइस लोहा फसाने वाला वेल्डिंग मशीन भट्ठी का ब्लोअर हथौड़ी रेती पेचकस प्लास ड्रिलिंग बिट चाकू ग्राइंडिंग ब्लेड कटिंग ब्लेड इंची टेप रूसा नट के साथ तीन तमंचा एक तमंचा 12 बोर एक तमंचा 315 बोर, एक तमंचा 315 बोर अर्द्धनिर्मित दो खोखा कारतूस 315 बोर एक खोखा कारतूस 12 बोर बरामद किया हैं। इस दौरान थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उपनिरीक्षक अंनत कुमार भार्गव,अमित सिंह, जमीलुद्दीन खान, जितेन्द्र बहादुर सिंह अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

स्व० राम विलास सिंह शिक्षण संस्थान में आठवीं वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन,बोले सीडीओ सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ अन्य कार्यक्रमों में प्रतिभाग करें बच्चे



चंदैली। क्षेत्र के पचफेड़वां जी०टी० रोड स्थिति स्व० राम विलास सिंह शिक्षण संस्थान में आठवीं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम अभिनन्दन-8 का आयोजन किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं ने माँ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वेलकम डांस, नृत्य उत्सव, शौर्य की बेटियाँ, भक्त प्रहलाद, किड्स रैनबो रीदम, गंगा अवतरण, एवं लक्ष्य एक नया भारत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
इस दौरान मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं ने कहा की बच्चों को उनके सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेना चाहिए। उनको अपने लक्ष्य बड़े रखने चाहिए और अपने अन्दर के कमियों को जल्दी ढूँढ़ कर उसे दूर करना चाहिए। संस्था के प्रबंध छत्रबलि सिंह ने अपने कहा कि एस. आर. वी. एस. संस्था अपने उद्देश्य की पूर्ति की ओर अग्रसर है। और भविष्य में यह संस्था लोगों के उम्मीदों पर खरा उतरेगा। सरिता सिंह ने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि महाविद्यालय छात्र-छात्राओं के प्रति अपने शैक्षणिक एवं नैतिक जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में अंक लाना नहीं, बल्कि जीवन में सही दिशा पाना है। सच्ची शिक्षा वही है जो सोचने की क्षमता दे, सहानुभूति सिखाए और व्यक्ति को समाज के लिए उपयोगी बनाए। इस अवसर पर संस्था की फाउण्डर मालती सिंह सहायक प्रबंध श्यामजी सिंह, अनामिका सिंह, रीता सिंह, मधु सिंह, निशा सिंह श्रवण कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, प्रभात कुमार, डा० वसुंधरा चरण, नितेश सिंह, अशोक सिंह, उपस्थित रहें।

Chandauli:तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,पत्नी बच्चों सहित परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़ गांव में छाया मातम


चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के फुटिया गांव के समीप रविवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वही बाइक पर बैठी एक युवती व एक बालिका को हल्की फुल्की चोटे आई। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौरी गांव निवासी सुजीत सिंह उर्फ नन्हे 44 वर्ष अपने बेटी हर्षिता सिंह 20 वर्ष व अपने साढ़ू के बेटी रही सिंह 8 वर्ष को सैयदराजा से दवा दिलाकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वो सैयदराजा थाना क्षेत्र के फुटिया गांव के समीप पहुचे की पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार सुजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वही बाइक पर बैठी हर्षिता व रूही को मामूली चोटें आई। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची सैयदराजा पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई हैं शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। फुटेज के आधार वाहन की तलाश की जा रही हैं।
इनसेट——–
परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
चंदौली। सड़क दुर्घटना में सुजीत सिंह उर्फ नन्हे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया हैं साथ ही पूरे गांव में मातम छा गया हैं। सुजीत के माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी हैं। चार भाइयों में सबसे छोटे सुजीत सिंह पर अपने बच्चों व परिवार की पूरी जिम्मेदारी थी। असमय इस दुर्घटना से बेटे यश बेटी हर्षिता व पत्नी का सहारा छीन गया हैं। वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं।

Chandauli:चार दिन के लिए पचफेवड़ा रिंग रोड पर रहेगा रूट डायवर्जन,जाने वाराणसी आज़मगढ़ व गाजीपुर जाने के लिए रूट प्लान

चंदौली। एनएच 29 बाईपास (रिंग रोड) गंगा पुल पर लोड टेस्ट के कारण 10 नवंबर से 14 नवंबर तक वाराणसी आजमगढ़ व गाजीपुर जाने वाले वाहनों के लिए आवागमन पूर्णरूप से बंद रहेगा वाहनों की आवागमन के लिए पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन तैयार किया गया हैं। 

जिसमे पचफेड़वा रिंग रोड से दो पहिया व चार पहिया व हल्के वाहन सकलडीहा ताराजीवनपुर, कैली व मवईकलां तक जा सकते हैं। तथा कोई भी वाहन मवईकला से गंगा ब्रिज से वाराणसी की तरफ नही जाएंगे। साथ ही वाराणसी आजमगढ़ गाजीपुर की तरफ जाने वाले वाहन एनएच-19 व चंदौली- सैदपुर मार्ग से होकर अपने गंतव्य को रवाना होंगे। परियोजना निदेशक, एन एचएआई ने अपने पत्र में बताया कि  संख्या 11015/एनएचएआई पीआईयू-वाराणसी वी0 आर0 आर0 /2025-26/6597 उक्त दृष्टिगत 10 नवंबर से प्रातः08:00 बजे से 14 नवंबर तक पचफेड़वा रिंग रोड पर मवईकला से गंगा ब्रिज पर डायवर्जन प्लान लागू किया है। 

Chandauli:बदमाशों ने तीन बाइक सवार युवकों पर किया हमला,आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस


धानापुर। थाना क्षेत्र के महराई गांव में शनिवार की रात तीन युवकों पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना के दौरान बदमाशों ने युवकों के बाइक को नहर में फेंक दिया और फरार हो गए। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस मौक़े पर जांच पड़ताल कर कार्यवाही में जुट गई।
बताते है कि धानापुर गांव निवासी जामिन खान विशाल सिंह और सलमान देर रात आवाजपुर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान महराई के समीप चार अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक को रोक लिया और बिना किसी कारण उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से घबराए युवक किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नहर में फेंकी गई बाइक को नहर से बाहर निकला और जांच पड़ताल में जुट गए। इस बाबत उन्होंने ने पीड़ित की तरफ से तहरीर मिली हैं प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Chandauli:बीएसए के निरीक्षण में विद्यालय से गैरहाजिर मिले तीन शिक्षामित्र


चंदौली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने शनिवार को सदर ब्लाक के तीन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। प्राथमिक विद्यालय जयरामपुर का निरीक्षण के दौरान शिक्षक एवं शिक्षामित्र की उपस्थिति जांच की। इस दौरान सभी स्टाफ विद्यालय में उपस्थित मिले। बीएसए ने विद्यालय में बन रहे मध्यान भोजन मीड डे मील का क्वालिटी जांच की, जो संतोषजनक रहा। साथ ही कक्षाओं में जाकर बच्चों से शैक्षिक प्रश्न पूछे एवं बेहतर शिक्षा हेतु शिक्षकों को आवश्यक पठन पाठन हेतु निर्देश दिये।
प्राथमिक विद्यालय माधोपुर के दौरान निरीक्षण में शिक्षामित्र उषा देवी अनाधिकृत रूप से उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करके अनुपस्थित पाई गई। इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा अवगत कराया गया कि अस्वस्थ होने के कारण दवा लेने हेतु गई हैं, शेष समस्त शिक्षक व शिक्षामित्र उपस्थित पाए गए। इस दौरान विद्यालय में मध्यान भोजन बन रहा था। प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर प्रथम के निरीक्षण में शिक्षामित्र संतोष कुमार सिंह एवं रीना देवी उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर कर अनुपस्थित पाए गए। शेष शिक्षक उपस्थित मिले बच्चे मध्यान भोजन ग्रहण कर रहे थे। इस दौरान बीएसए ने मध्यान भोजन के गुणवत्ता की जांच की गई व मध्यान भोजन ग्रहण किया गया जो की मानक अनुरूप पाया गया। उक्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक प्रभारी प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया जाता है कि विद्यालय प्रांगण की साफ-सफाई शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार एवं विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु सार्थक प्रयास किया जाए। बीएसए ने शिक्षामित्र उषा देवी, संतोष कुमार सिंह एवं रीना देवी को निर्देशित किया कि अनुपस्थिति के संबंध में तीन दिवस के अंदर अपना स्पष्टीकरण दें।

Gurukul School : खुद को निरोग रखने के लिए गुरुकुल के बच्चों ने किया योग

Gurukul School : खुद को निरोग रखने के लिए गुरुकुल के बच्चों ने किया योग
Gurukul School : खुद को निरोग रखने के लिए गुरुकुल के बच्चों ने किया योग

Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के नेगुरा स्थित गुरुकुल स्कूल में बच्चों को निरोग रहने को योग से अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शनिवार को स्कूली बच्चों ने विद्यालय के खेल मैदान पर योगाभ्यास किया। इस दौरान योग शिक्षक के द्वारा बच्चों को विभिन्न योगासन के बारे में विस्तार से बताया गया। सुहेल अहमद ने कहा कि योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करके खुद को तमाम तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है।

Gurukul School : खुद को निरोग रखने के लिए गुरुकुल के बच्चों ने किया योग
Gurukul School : खुद को निरोग रखने के लिए गुरुकुल के बच्चों ने किया योग

इस दौरान गुरुकुल के बच्चों ने 20 मिनट तक योगाभ्यास भी किया। बच्चों ने वज्राशन, ताड़ाशन, भृजंगाशन, त्रिकोणाशन जैसे आशनों का अभ्यास किया। साथ ही इन आशनों से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी ली। प्रबंधक इसरार अहमद ने बताया कि आज भाग-दौड़ भरी दिनचर्या में खुद को स्वस्थ्य रखना हम सभी के लिए एक चुनौती है, जिसे योग के जरिए हासिल किया जा सकता है। इसलिए बच्चों को अभी से अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

बताया कि प्रत्येक शनिवार व विभिन्न विशेष तिथियों पर बच्चों को योगाभ्यास कराया जाता है। उन्हें योग के विभिन्न आशनों के साथ ही उन्हें अपनाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ की भी जानकारी दी जा रही है, ताकि वे दूसरों को भी योग से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। बताया कि विद्यालय बच्चों को किताबी ज्ञान प्रदान करने के साथ ही उनके व्यक्तित्व में निखार लाने का भी हरसंभव प्रयास कर रहा है। इसलिए ऐसी गतिविधियों में बच्चों को प्रतिभाग करने का मौका विद्यालय की ओर से प्रदान किया जा रहा है।

आईएएस अधिकारी कामिनी चौहान ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण,परिसर में साफ-सफाई नही होने पर जताई नाराजगी


चंदौली। जनपद दौरे पर आईं आईएएस कामिनी चौहान रतन ने शुक्रवार जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, मरीज भर्ती वार्ड, एक्सरे कक्ष, अस्पताल परिसर का स्थलीय भ्रमण कर देखा गया। इस दौरान पुरानी बिल्डिंग अस्पताल में साफ सफाई संतोषजनक नहीं रहने पर नाराजगी जताई। मरीजों से कुशलक्षेम जाना। इस दौरान कुछ चिकित्सक ड्रेस कोड का पालन नही करते दिखे जिस पर चिकित्सा नियमों का उल्लंघन बताया आगे से ड्रेस कोड में ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने कंपोजिट विद्यालय पड़या का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षिक गतिविधियों, मध्यान्ह भोजन योजना और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले कक्षाओं में जाकर बच्चों से शैक्षिक प्रश्न पूछे। कार्यकत्रियों ने बताया कि प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के तहत खेल-खेल में सीखने की गतिविधियां कराई जाती हैं, जिससे बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास हो सके।

Chandauli
few clouds
20.5 ° C
20.5 °
20.5 °
30 %
2.3kmh
16 %
Thu
39 °
Fri
40 °
Sat
41 °
Sun
41 °
Mon
37 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights