30.9 C
Chandauli
Wednesday, March 25, 2026

Buy now

Home Blog Page 212

चंदौली पुलिस ने गोवंश के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तारमुखबीर सूचना पर बड़े साहब ढाबे के सामने से मिली सफलता


चंदौली। कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर वांछित, संदिग्ध व्यक्ति, वाहन, वस्तु की चेकिंग व अवैध गौ तस्करी की चेकिंग के दौरान दो तस्करों को धर-दबोचा। पुलिस ने बड़े साहब ढाबा के पास कार्यवाही करते हुए चार गौवंश को बरामद करते हुए तस्करी में लिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिनके खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई।
बताते हैं कि लोकसभा चुनाव व गौवंश तस्करी की रोकथाम के लिए चंदौली पुलिस वाहनों की जांच-पड़ताल में जुटी थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि गौवंश को हाइवे के रास्ते बिहार ले जाया जा रही है। इसके बाद चौकी प्रभारी मण्डी व मय फोर्स बड़े साहब ढाबे के सामने पुलिस ने एक पिकअप 04 राशि गोवंश बरामद किया गया है। तलाशी के दौरान पुलिस को चार जिंदा गाय व एक मृत सांड बरामद हुआ। साथ ही तस्करी में लिप्त मोहम्मद इरशाद पुत्र मोहम्मद उमर निवासी राजपुर रायपुरवा जिला कानपुर देहात व संतोष कुमार पुत्र अच्छेलाल निवासी श्रीगंज रामपुर बन्तरा थाना नन्दगंज जिला गाजीपुर के पास से तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय चन्दौली पर मुकदमा अपराध संख्या-92/24, गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधिनियम व 429 भादवि व 3/25 व एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में कोतवाल गगन राज सिंह, रावेन्द्र सिह चौकी प्रभारी मण्डी, एसआई अशोक सिंह, सुनिल सिंह, अनुज कुमार पाण्डेय शामिल रहे।

भीषण गर्मी को देखते हुए जनपद चंदौली में प्रातःकालीन संचालित होंगी अदालतें


चंदौली। जिला न्यायाधीश सुनील कुमार चतुर्थ ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए मई व जून में जनपद में अदालतें सुबह सात से दोपहर एक बजे तक संचालित होंगी। उन्होंने उच्च न्यायालय इलाहाबाद के प्रशासनिक आदेश का हवाला दिया। जिसमें यह दिशा-निर्देश दिया गया है कि उत्तर प्रदेश के 35 जनपदों, जिनमें जनपद चन्दौली भी सम्मिलित है प्रतिवर्ष माह मई व जून में प्रातःकालीन न्यायालय रहेगा। प्रातःकालीन न्यायालय का समय प्रातः 07 बजे से अपराह्न 01 बजे तक रहेगा। जिसमें पूर्वाह्न 10.30 बजे से पूर्वाह्न 11.00 बजे तक रेसस रहेगा। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के उक्त पत्र के अनुसार यदि जनपद के बार एसोसिएशन द्वारा प्रातःकालीन न्यायालय हेतु सहमति नहीं दी जाती है तो माह मई व जून में भी कार्यावधि प्रातः 10.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक रहेगी। इसके साथ ही सिविल बार एसोसिएशन चन्दौली तथा डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन चंदौली द्वारा 24 अप्रैल को प्रेषित किये गये संयुक्त प्रस्ताव का जिक्र किया, जिसमें माह मई व जून 2024 में जनपद न्यायालय चंदौली में न्यायालयों का समय प्रातः 07 बजे से अपराह्न 01 बजे तक किए जाने का आग्रह किया गया था। उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश व संयुक्त बार के प्रस्ताव के मद्देनजर माह मई व जून में जनपद न्यायालय चंदौली में न्यायालय की कार्यावधि पूर्वाह्न 07 बजे से अपराह्न 01 बजे तक होगी।

Election 2024 : उत्तरा (Uttara) के जरिए मतदाता पूछ सकेंगे निर्वाचन संबंधित प्रश्न

निर्वाचन की नवीन डिजिटल पहल ’उत्तरा’ का हुआ विमोचन

Young Writer, चंदौली। UP के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बुधवार को नवीन डिजिटल पहल ’उत्तरा’ (UTTARA) का विमोचन किया। ’उत्तरा’, एक डिजिटल शुभंकर, जिसका उद्देश्य मतदाताओं को चुनाव से संबंधित जानकारी प्रदान करना और उनके प्रश्नों का समाधान करना है। सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचना है।
इसके माध्यम से मतदाता एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और यूट्यूब पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आधिकारिक हैंडल्स के जरिए अपने प्रश्न पूछ सकेंगे। ’उत्तरा’ प्रत्येक दिन डिजिटल वीडियो के माध्यम से इन प्रश्नों के उत्तर प्रदान करेगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को अधिक से अधिक जागरूक कर मतदान के लिए प्रेरित करना है। ’उत्तरा’ के विमोचन के साथ, उत्तर प्रदेश में मतदाता जागरूकता और डिजिटल संवाद में एक नया अध्याय जुड़ गया है। इस अभिनव प्रयास से मतदाताओं की जिज्ञासाओं का डिजिटल समाधान किया जाएगा।

Follow UP: गंगा में डूबे मासूम का शव चकरा घाट पर बरामद हुआ

बालक की फाइल फोटो।


Young Writer, चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के कांवर ग्राम सभा के मड़ईया गांव निवासी चार वर्षीय बालक अंश निषाद का शव ननिहाल पूरा गनेश के चकरा घाट पर मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजनों ने बालक का शिनाख्त किया। शव मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कांवर ग्राम सभा के मड़ईया गांव निवासी श्यामसुंदर निषाद का पुत्र अंश अपने दादा शिवनारायण निषाद व दादी कौशल्या देवी के साथ मंगलवार की सुबह में नाव से उसपार गंगा के रेत में बोये हुए सब्जी की देखरेख करने के लिए गया था। वहीं दादा दादी भोजन कर रेत में लगे मड़ई में दोपहर को अपने पोते को लेकर सो गये। पोता अंश की नींद खुलने पर वह गंगा किनारे खड़ी नाव पर बैठने के लिए घक्का देने लगा। इसी दौरान गंगा के गहरे पानी में चला गया। जब दादा दादी की नींद खुली तो पोते को नहीं पाकर नाव से इस पार घर आकर बालक का पता लगाया तो घर पर भी नहीं पहुंचा था। स्वजनों ने पुलिस को  सूचना देते हुए नाव से जाल डालकर मंगलवार व बुधवार को लगातार दो दिनों तक खोज किया लेकिन बालक का पता नहीं चल सका। बालक का पता लगाने के लिए प्रधान पति गृजेश सिंह ने एनडीआरएफ टीम बुलाने की मांग किया था। किंतु एनडीआरएफ की टीम नहीं पहुँची। दो दिन तक बालक का तलाश करते करते थककर लोग बुधवार की शाम को घर आ गये। बुधवार की रात में बलुआ थाना क्षेत्र के ही चकरा गांव के पास बालक का शव उतराया मिला। पहले से सूचना देने पर अलर्ट ग्रामीणों ने बालक के शव का फोटो खींचकर परिजनों को व्हाट्सएप किया। पहचान होने पर परिजन शव को घर ले आये। बताया जा रहा है कि जहां उसका शव बरामद हुआ वही उसका ननिहाल भी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेखपाल अनिल कुमार ने पहुंचकर अग्रिम कार्यवाही किया। मृतक बालक के दादा शिवनारायण,दादी कौशल्या देवी, पिता श्याम सुंदर,मां सतना देवी, बड़ी बहन अनुराधा, भाई आर एन का रोकर बुरा हाल रहा।

NMMS 2024-25: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा में छात्रा अनुश्री ने लहराया परचम

NMMS 2024-25: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा में छात्रा अनुश्री ने लहराया परचम


 पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार की छात्रा अनुश्री अन्य प्रतिभागी छात्राओं व शिक्षकों के साथ

Young Writer, सकलडीहा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार सकलडीहा की छात्रा अनुश्री ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2023-24 में 150 में 149 अंक पाकर जिले में दूसरा रैंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसी विद्यालय की अंशिका मौर्य ने 33 वीं रैंक और संध्या गुप्ता ने 89 वें रैंक को प्राप्त किए। जिसे लेकर बीईओ अवधेश कुमार राय और शिक्षकों ने सभी सफल छात्रों को बधाई दिया है।

बीते दिनों  राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा की परीक्षा कराया गया था। जिसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार की छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिसमें अनुश्री ने 150 अंक में 149 अंक हासिल कर जिले में दूसरे स्थान पर रही। वही इसी विद्यालय की अंशिका मौर्य ने 33वीं रैंक और संध्या गुप्ता ने 89 वें रैंक को प्राप्त किए। इस सफल बच्चों को शासन द्वारा 500 रुपए प्रतिमाह स्कॉलरशिप 12वीं कक्षा तक प्राप्त होगी। इस सफलता से विद्यालय में हर्ष व्याप्त है।

प्रधानाध्यापक जमील अहमद ने बताया की इस सफलता का श्रेय बच्चों की कड़ी मेहनत और अध्यापक अरुण रत्नाकर सहित समस्त अध्यापकों को जाता है। अरुण रत्नाकर ने बताया की बच्चों की इस सफलता से बाकी बच्चों को प्रेरणा मिलेगी आगे और कड़ी मेहनत कर बच्चे आगामी परीक्षाओं में भी बेहतर परिणाम लायेगे। इस मौके पर ज्योति भारद्वाज,धर्मराज प्रसाद ,सुरेश कुमार, सतीश कुमार ,मृत्युंजय, बनारसी सहित प्रधान जितेन्द्र यादव ने बच्चों की सफलता पर बधाई दिया है।

Election 2024: निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं

Chandauli NIC सभागार में अधिकारियों संग बैठक करते डीएम
Chandauli NIC सभागार में अधिकारियों संग बैठक करते डीएम

बाबा कीनाराम राजकीय मेडिकल कॉलेज नौबतपुर में प्रशिक्षण किया जाएगा आयोजित

Chandauli News: जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में NIC सभागार में बृहस्पतिवार को संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में प्रथम रेण्डमाईजेशन कार्य संपन्न कराया गया। जिसमें लोक सभा चुनाव के मद्देनजर स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी किया।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम द्वितीय तृतीय मतदान अधिकारी की ड्यूटी आवंटित की गई। प्रशिक्षण से संबंधित कार्यक्रम बाबा कीनाराम राजकीय मेडिकल कॉलेज नौबतपुर में आयोजित किया जाएगा।  प्रशिक्षण स्थल पर निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व उपस्थिती दर्ज कराकर ध्यान पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करना है। बताया कि पोलिंग बूथ पर लगने वाले समस्त माइक्रो ऑब्जर्वर का भी रेण्डमाईजेशन का कार्य किया गया। और आने वाले दिनों में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

प्रथम रेंडमाइजेशन के दौरान लगी ड्युटियों का आदेश भेजा जाना आरंभ हो गया है। जिला मजिस्ट्रेट जिला निर्वाचन अधिकारी (DM Chandauli) ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में Loksabha Election-2024 को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता व अनुपस्थित के लिए मतदान कर्मियों के विरुद्ध लोग प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। – Young Writer

चंदौली क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित,एसडीओ ने बताया कारण


चंदौली। क्षेत्र के 33/11 के वी बनौली सब स्टेशन पर शुक्रवार को पावर परिवर्तक  के लिए पांच एम.वी.ए को हटाकर 10 एम.वी.ए पावर परिवर्तक स्थापित करने का कार्य होना है। इस कार्य में 24 घंटे लगने का अनुमान है। जिससे बनौली सब स्टेशन से सम्बधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुबह 6 बजे से शनिवार सुबह 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी एसडीओ विवेक मोहन श्रीवास्तव ने दिया।

Chandauli:आग लगने से दो सगे भाइयों की गृहस्थी जलकर राख,बेटी के शादी के लिए इकट्ठा कर रहे सामान भी जला नही पहुची दमकल की वाहन

चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मथेला गांव में बृहस्पतिवार को करकट नुमा रिहायशी मड़ई में अज्ञात कारणों से आग लगने से दो सगे भाइयों के घर गृहस्थी का सामना जलकर राख हो गया। तीन सिलेंडर में आग लगने के बाद परिजन दूर सिवान में भाग खड़े हुए। जिनमें से दो सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। घटना में किसी प्रकार से ग्रामीणो ने आग पर काबू पाया । दमकल विभाग की गाड़ी नही पहुच पायी।
मथेला गांव के रहने वाले रामअवध शर्मा व राकेश शर्मा दोनों संगे भाई है । दोनो का अगल बगल करकट नुमा मड़ई में रिहायशी मकान है। रामअवध का मथेला में ही सैलून का दुकान है। व राकेश मेहनत मजदूरी करके जीविकोपार्जन करते है। गुरुवार की शाम को अज्ञात कारणों से घर मे आग लग गयी। आग दोनो लोगो के घरों में रखे तीन सिलेंडर में पकड़ लिया। आग बुझाने का प्रयास कर रहे ग्रामीण व परिजन दूर सिवान में भाग खड़े हुए। दो सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। भागने में माता शारदा देवी का गिरने से पैर भी टूट गया। राकेश की भैंस व पड़ीया की जलकर मौत हो गयी। राकेश की लड़की की शादी 25 नवम्बर को होने वाली थी।

जिसमें उसकी तैयारी को लेकर रखा गहना व कपड़े, आलमारी व बक्से रखें कपड़े, बर्तन,आनाज, कुलर, पंखा, टीवी, साइकिल सहित बक्सा में रखा आभुषण सोने का चैन सोने की अंगुठी, लड़की की सादी में बनवाये आभुषण सोने का झुमका, चांदी का पायल,पैजनी,मंगटीका, करधनी आदि। सामान सहित नगदी 80 हजार रुपए जलकर राख हो गया। वही रामअवध शर्मा का घर गृहस्थी का सामना आनाज विस्तार, कपड़ा, चारपाई, पंखा,कुलर टीवी,92 हजार नगदी समेत तीन महिलाओं का बक्सा में रखा सोने की चैन 3, सोने की अंगुठी 2,मांग टीका, पैजनी, करधनी, झुमका, मंगलसूत्र सहित लाखों का आभुषण जलकर राख हो गया। ग्रामीणो ने कुएं व स्मरसेवल से आग पर काबू पाया । ग्रामीणो ने बलुआ थाना प्रभारी को सूचना दिया । किन्तु दमकल विभाग की गाड़ी नही पहुँची। आग लगने से घर कि महिलाओं का रो रो कर बुरा हाल है।

विश्व मलेरिया दिवस पर यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट की छात्रा-छात्राओ ने जिला अस्पताल में लोगो को किया जागरूक

चंदौली। विश्व मलेरिया दिवस पर पंडित कमला पति जिला संयुक्त चिकित्सालय में बृहस्पतिवार को यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के बी.एस.सी.नर्सिंग व जी.एन.एम.प्रथम वर्ष की छात्र-छात्राओं ने मलेरिया से बचाव व उसके  लक्षण के बारे में लोगों को जागरूक किया। और अस्पताल में भर्ती मरीज व उनके तिमादारो के मलेरिया से बचाव के लिए विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सत्यप्रकाश ने कहा कि मलेरिया से लगभग प्रति वर्ष 290 मिलियन लोग संक्रमित होते हैं। और चार लाख लोग इस बीमारी से संक्रमित हो कर मर जाते है। मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है। लेकिन अगर समय से इसका इलाज कराया जाए। तो निश्चित रूप से मरीज स्वस्थ हो सकता है।

उन्होंने कॉलेज की फैकल्टी मधु सेठ आँचल वर्मा गजाला नाजमिन और अंजनी कुमारी के नेतृत्व में कॉलेज के सभी छात्र को प्रशंसा करते हुए कहा कि लोग ने  पोस्टर व चित्र के माध्यम से लोगो को मलेरिया के बारे में जागरूक करना अति सराहनीय है। इस बीमारी के लिए लोगो को जागरूक करना अति आवश्यक है। जिससे लोग इस बीमारी के संक्रमण से बच सकें।

Chandauli:जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने दिखायी दरियादिली सड़क पर पड़े लहूलुहान वृद्ध को जिला अस्पताल में कराया भर्ती,इलाज़ जारी


चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के एलही गांव के समीप बुधवार की देर रात बाइक सवार एक 56 वर्षीय वृद्ध को टक्कर मार कर फरार हो गया।घटना में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो कर बेहोशी के हालत में पड़ा रहा। उक्त रास्ते से गुजर रहे जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव की नजर जब बृद्ध पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल घटना की 108 एम्बुलेंस की सहायता से वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसका इलाज चल रहा है।
बताते हैं कि एलही गांव निवासी सत्तार अली 56 वर्ष खाना खाने के बाद सड़क पर टहल रहे थे। तभी किसी बाइक सवार ने उनको जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया। घटना में सत्तार गंभीर रूप से घायल हो कर बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़े रहे। इस दौरान उक्त रास्ते से गुजर रहे जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव की नजर घायल पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल अपनी वाहन रोकर घटना की जानकारी 108 एम्बुलेंस को दी। और उसको लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसका इलाज चल रहा है।

Chandauli
scattered clouds
30.9 ° C
30.9 °
30.9 °
22 %
1.8kmh
33 %
Wed
36 °
Thu
39 °
Fri
38 °
Sat
38 °
Sun
40 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights