33.7 C
Chandauli
Friday, July 31, 2026

Buy now

Home Blog Page 685

अपहरण: पुलिस तफ्तीश जारी 24 घंटे बाद भी नहीं हुआ खुलासा

चंदौली – मोबाइल टॉवर इंजीनियर अपहरण कांड के 20 घण्टे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है. पुलिस की पड़ताल गिरफ्तारी बरामदगी की बजाय जांच तक पहुँची. हालांकि पुलिस ने अपहरित इंजीनियर के साले की तहरीर पर आरोपी जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह बबलू, उनके भाई विजय सिंह व उनके साथियों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. लेकिन बावजूद अबतक आरोपित गोपाल सिंह व अन्य लोगों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. चर्चा है कि मामलाशील पार्टी बीजेपी से जुड़ा है. ऐसे में पुलिस नामजद मुकदमा दर्ज के बावजूद बिना ठोस साक्ष्य व सुबूतों के हाथ डालने से बच रही. जबकि बीती देर रात से ही पूछताछ के लिए लिए बब्लू सिंह समेत अन्य लोगों को बैठाया गया है.

दरअसल चंदौली जिले में मोबाइल टावरों से रंगदारी वसूलने और तेल चोरी का खेल पुराना है. इंडस टावर कंपनी के जेई के अपहरण और इसमें सत्ता पक्ष के जिला पंचायत सदस्य का नाम सामने आने के बाद एक दशक पहले हुए हत्याकांड की तस्वीर जेहन में ताजा हो गई है. वर्तमान जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह बबबू के छोटे भाई राजकुमार की इसी मामले को लेकर हत्या कर दी गई थी. मोबाइल टावर में तेल भरने को लेकर राजकुमार की तत्कालीन छात्रसंघ महामंत्री राकेश सिंह डब्बू से लड़ाई हुई. राजकुमार ने डब्बू सिंह की इतनी पिटाई कर दी वह महीनों तक अस्पताल में रहा. बाद में राजकुमार सिंह का अपहरण और बाद में हत्या कर दी गई.

पुलिस पूछताछ में भी जुटी

इस बाबत सीओ सदर अनिल राय ने बताया कि अपहरित इंजीनियर के साले संदीप सिंह की तहरीर पर आरोपित बबलू सिंह, उसके भाई समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया. नामजद आरोपियों समेत अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है. जल्द ही घटना का अनावरण कर दिया जाएगा.

कारीगारों के कौशल को निखार रही सरकारः प्रेम सिंह

चंदौली। नगर स्थित पूर्वांचल कम्प्यूटर सेंटर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत दर्जी, लोहार, कुम्हार, बढ़ई, हलवाई, राजमिस्त्री का छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न् हुआ। इस दौरान जिला उद्योग केंद्र के सहायक आयुक्त उद्योग प्रेम सिंह की ओर से अभ्यर्थियों में प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। इस दौरान प्रेम सिंह परम्परागत रूप से कार्य कर रहे कारीगरों को राज्य सरकार की ओर से कई महत्वकांक्षी योजना के तहत निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि उनकी दक्षता और कौशल को निखारा जा सके। उक्त प्रशिक्षण में तकनीकी रूप से कारीगरों के कौशल को सशक्त बनाने का प्रयास किया गया है, ताकि आपके अंदर और निखार आए। कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशिक्षण प्राप्त सभी अभ्यर्थियों को टुल किट प्रदान किया जाएगा, जिससे आप सभी अपने व्यवसाय में प्रगति कर सके। इसके लिए आप सभी को जरूरत पड़ने पर वित्तीय सहयोग प्रदान किया जाएगा। बताया कि ऋण के लिए मुद्रा लोन, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना बैंकों से संचालित हो रही है। इस अवसर पर रामचंद्र ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में तकनीकी, सैद्धांतिक, व्यवहारिक व वित्तीय लेखा-जोखा की विस्तृत जानकारी दी गयी। इस अवसर पर राम मनोहर, जय प्रकाश, श्रीकांत, अवधेश, सुनील कुमार उपस्थित रहे। 

चन्दौली।ग्राहक से बकाया पैसा मांगना दुकानदार के लिए पड़ा भारी ,दुकान में घुस कर पीटा

ग्राहक ने दुकान में घुसकर की मारपीट पूरा मामला सीसीटीवी में कैद, वीडियो वायरल

चंदौली। एक दुकानदार को ग्राहक से उधार के बकाया का तगादा करना उस वक्त भारी पड़ गया । जब ग्राहक ने दुकान में घुसकर दुकानदार को जहां मारा-पीटा गाली-गलौज की वही एससी एसटी एक्ट में मुकदमा में फंसाने की धमकी तक दे डाली । दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा मामला कैद हो गया। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है ।हालांकि पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। जबकि आरोपी अपने घर पर मौज कर रहा है ।

जानकारी के अनुसार सैयदराजा थाना क्षेत्र के धरौली गांव में प्रतिक जायसवाल की जनरल स्टोर की दुकान है । गांव निवासी अनिल राम दुकान से काफी पहले तो समान लेता आ रहा है। दुकानदार प्रतीक के अनुसार अनिल राम पहले से ही ₹15000 बकाया किया हुआ है । घटना 13 अक्टूबर की बताई जा रही है ।जब ग्राहक अनिल राम ने अपने बेटे को प्रतीक के दुकान पर से सामान लेने के लिए भेजा तो दुकानदार प्रतीक ने अनिल के बेटे से कहा कि अपने पिता को भेजो पैसा बकाया है पहले पैसा दे तभी उधार समान दूंगा । बेटे से ये बात सुनकर आगबबूला होकर अनिल राम दुकान पर पहुंचा और प्रतीक से गाली-गलौज करने लगा । इस दौरान उसने प्रतीक पर हमला बोल दिया दुकान के अंदर घुस के उसको मारा पीटा । दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा था और पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। इस दौरान अनिल राम ने दुकानदार प्रतिक को धमकी दी। दुकानदार प्रतीक ने बताया कि जाते-जाते अनिल राम ने धमकी दी कि अगर थाने या पुलिस चौकी पर उसके खिलाफ कोई प्रार्थना पत्र देगा तो उसको एससी एसटी एक्ट में फंसा देगा । हालांकि प्रतीक ने मामले में धरौली चौकी पर तहरीर दी। सैयदराजा पुलिस ने मुकदमा जरूर दर्ज कर लिया ।लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। प्रतीक ने वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया ।हालांकि प्रतीक की मानें तो आरोपी अपने घर पर मौज कर रहा है और पुलिस की पकड़ से बाहर है ।

इस संबंध में सैयदराजा थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है ।हालांकि आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

चंदौली।युवती का तलाब में मिला शव ,क्षेत्र फैली सनसनी

चन्दौली इलिया। थाना क्षेत्र के बरांव गांव के एक तालाब में गुरुवार को दिन में ढ़ाई बजे एक अज्ञात युवती का शव पाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। तालाब में मछली पकड़ने गए युवकों ने जलकुंभी से ढकी अर्धनग्न अवस्था में महिला के सड़े गले शव को देखा तो भौंचक्के रह गए।
शोर मचाने पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। और पुलिस को मोबाइल फोन द्वारा सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना लायी। जहां ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु पीएम हाउस भेज दिया है।
महिला गले में काले रंग का धागा पहने हुए थे, जिसमें मां दुर्गा का लॉकेट लगा हुआ था। सूट में रही महिला का कपड़ा पूरी तरह से फटा हुआ था। जिससे वह अर्धनग्न अवस्था में दिख रही थी। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव सड़ कर पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुका है। जबकि देखने से उसका उम्र 36 वर्ष के लगभग प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि घटना का खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

अगहर बीर बहुरिया नदी में वृद्ध बहा‚ गोताखोरों संग नदी में उतरे मनोज डब्लू

कमालपुर। अगहर वीर बहुरिया नदी की धारा में समाए इंद्रदेव यादव 62 वर्ष की गुरुवार को नदी में तलाश जारी रही। इस दौरान घटना की जानकारी होते ही सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू मौके पर पहुंचे। नदी के तट पर पहुंचे पूर्व विधायक ने गोताखोरों के साथ क्षेत्रीय गोताखोरों ने नदी की तेज धारा में बहे वृद्ध की तलाश की‚ लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दरम्यान नदी पट पर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। दूसरी ओर मनोज सिंह डब्लू स्वयं गोताखोरों के साथ डेढ़ घंटे तक बचाव कार्य में जुटे रहे। विदित हो कि धीना थाना क्षेत्र के बरहन गांव निवासी इंद्रदेव यादव 62 वर्ष बुद्धवार की शाम नदी के उसपार रहपुरी कमहारी मौज स्थित नदी के किनारे पर बांस काट  कर नदी पार कर रहे थे‚ तभी नदी की धारा में बह गए। वृद्ध के घर पहुंचने में विलंब हुआ तो परिजनों ने शाम को खोजबीन शुरू की‚ परन्तु कही पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह परिजनों को इंद्रदेव यादव की नदी में बह जाने की खबर मिली। इसके बाद बरहन गांव के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में कूद कर काफी खोज बीन की थक हार कर  ग्राम प्रधान जगमेंद्र यादव ने धीना थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह को फोन कर जानकारी दी। जानकारी के बाद सपा नेता मनोज सिंह डब्लू भी नदी तट पर पहुंचे और बिना विलंब किए गोताखोरों के साथ वृद्ध को तलाशने के लिए नदी में उतर गए। मौके पुलिस ने गोताखोरों को महूजी व जिगना घाट से लाकर नदी में खोज शुरू करा दिया दोपहर तक कोई सफलता नही मिली। इस घटना से आहत परिजनों का रो–रोकर बुरा हाल था। उधर‚ मनोज सिंह डब्लू द्वारा स्वयं वृद्ध की तलाश में घंटों नदी में उतरकर किए गए प्रयास को भी ग्रामीणों ने जमकर सराहा। कहा कि वास्तव में एक जनप्रतिनिधि को ऐसे ही जनता के सुख–दुख का भागीदारी होना चाहिए।

बरठा–पुरवां सम्पर्क मार्गः ग्रामीण–जिला प्रशासन के खींचतान के बीच चली गयी वृद्ध की जान

चंदौली। बरठा–पुरवां सम्पर्क मार्ग निर्माण को लेकर ग्रामीणों व जिला प्रशासन के बीच चल रही खींचतान के बीच एक व्यक्ति की जान चली गयी। वृद्ध शेर बहादुर बीते तीन अक्टूबर को बाइक से अपने गांव पुरवां जा रहे थे‚ तभी सम्पर्क मार्ग के अनिर्मित हिस्से में गड्ढे में गिर गए थे‚ जिससे उनके कुल्हे व आंत में गंभीर चोट आई थी। उनकी मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने बिछियां धरनास्थल पर शव रखकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। धरना–प्रदर्शन की जानकारी होते ही मौके पर दो थानों की भारी फोर्स जमा हो गयी। साथ ही नायब तहसीलदार ध्रूवेस कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों से शव का अंतिम संस्कार करने की गुजारिश की। कहा कि एक दिन का जो मोहलत जिला प्रशासन को दिया है उसके बाद सड़क निर्माण हरहाल में शुरू कर दिया जाएगा। काफी मान–मनौव्वर के बाद ग्रामीण माने और उन्होंने धरने को समाप्त किया।

इस दौरान अधिवक्ता झन्मेजय सिंह ने इस मौत के लिए जिला प्रशासन व उसकी जनविरोधी कार्य प्रणाली को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि यदि समय रहते ग्रामीणों की मांग पर सड़क का निर्माण करा दिया गया होता तो पुरवा निवासी शेर बहादुर को अपनी जान नहीं गंवानी पड़ती। उनकी मौत के लिए जिला प्रशासन व सड़क निर्माण कार्य रोकने वाले कतिपय दबंग व उनके सहयोगी जनप्रतिनिधि पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। अब किसी भी हाल में सड़क निर्माण में उदासीनता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि अगले दिन से सड़क बननी शुरू नहीं हुई तो ग्रामीण अगला कदम उठाएंगे। आरोप लगाया कि जिला प्रशासन कतिपय दबंगों के आगे पूरी तरह से झूक चुका है। जिला प्रशासन द्वारा भूमाफियाओं को सह दिया जा रहा है‚ जिससे जमीन संबंधित विवाद बढ़ रहे हैं। विदित हो कि 3 अक्टूबर को उसी रास्ते से पुरवा गांव निवासी शेर बहादुर बाइक से अपने गांव जा रहे थे लेकिन सड़क खराब होने के कारण वो गड्ढे में गिर गए इससे उनके कुल्ले व आंत में गंभीर चोट आई जिन्हें ग्रामीणों ने मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख बीएचयू के लिए रेफर कर दिया जहा इलाज़ के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गयी। मौत से आक्रोशित ग्रामीणों शव लेकर धरना स्थल पहुच गए।और सड़क निर्माण के लिए मांग करने लगे।ग्रामीणों की इस हरकत पर दो थानों की पुलिस धरना स्थल पर मौजूद हो गयी। हालांकि नायब तहसीदार ध्रुवेस कुमार के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि जब तक सड़क निर्माण नही हो जाएगा हम लोग धरना देते रहेंगे।

यहां हुआ रिश्तों का खून, भाई ने की भाई की हत्या ,

पूर्वांचल डेस्क गाजीपुर सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डुमरिया में बुधवार की सुबह दो भाइयों बीच उपजे घरेलू विवाद को लेकर कहासुनी हो गई  विवाद इस हद तक बढ़  गया कि एक भाई ने दूसरे सगे भाई के सिर पर ईंट से वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गया आस पास के लोगो ने एम्बुलेंस की सहायता से उसे अस्पताल ले  गये जहा चिकित्सको ने उसेे मृत घोषित कर दिया 

मौके पे पहुची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और अगली कार्यवाही में जुट गई।

मृतक के भाई उमेश पासवान ने थाने में तहरीर दिया है कि मेरी पत्नी संजू देवी को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर मेरा छोटा भाई सोनू पासवान उससे झगड़ा करने लगा। दोनों के झगड़े को छुड़ाने तथा बीच-बचाव करने में सोनू ने मेरे बड़े भाई महेश पासवान को पास में रखा ईंट उठाकर मार दिया, जिससे उसको गंभीर चोटें लगी और उनकी मौत हो गई।घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया इस बाबत  एएसपी संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच सीओ को दी गई है।जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

सीओ ने परिजनों को किया आश्वस्त
उमेश  पासवान ने बताया  कि सोनू पासवान बहुत ही बदमाश है। वह किसी भी समय घर आ सकता है और हम सभी लोगों की हत्या कर सकता है। क्षेत्राधिकारी ने परिजनों को आश्वस्त किया कि जब तक सोनू पासवान की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक पूरे परिवार को पुलिस कस्टडी में रखा जाएगा।

सपा के जिला पंचायत सदस्यों ने उठाया जनहित का मुद्दा

बबिता यादव ने जनहित के मुद्दों को मजबूत से उठाया
चंदौली। ज़िला पंचायत की बैठक में बुधवार को जिला पंचायत सदस्य बबिता ने जनहित से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मुद्दों सदन के पटल पर रखा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। पोल व बिजली के तार जर्जर हालत में है। उपभोक्ताओं को बिजली की सुविधाएं ठीक ढंग से नहीं मिल पा रही है। बिजली का बिल भी ग़लत तरीक़े से गरीबों को भेजकर विभाग उन्हें परेशान कर रहा है। जबकि आज भी बहुत से गांवों में बांस और बल्ली पर तार ले जाकर बिजली जलाई जा रही है। आयुष्मान कार्ड बनाने की शर्तों को और सरल किया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग़रीब लोगों को उसका लाभ मिल सके। कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने की जो प्रकिया है उसके तहत बहुत से पात्र छूट जाते हैं। ग़रीबी व इलाज के अभाव में मरने को मजबूर होते हैं। सड़कों की हालत बहुत ही ख़राब है ख़राब सड़कों की वजह से बहुत लोगों की जान जा चुकी है जिसको जल्द से जल्द ठीक कराया जाए, जिससे की और लोगों की जान बचाई जा सके।

चंदौली में एमआरआई की व्यवस्था करे जिला पंचायतः अजनी
चंदौली। जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने चंदौली जिला सरकारी अस्पताल में एमआरआई व सीटीस्केन की व्यवस्था कराने की माँग की। बुधवार को जिला पंचायत की आयोजित बैठक में अंजनी सिंह पहले जिला पंचायत हैं जिन्होंने आम गरीब जनता के हित को ध्यान रखते हुए ऐसी मांग की। कहा कि इससे एमआरआई के लिए चंदौली के लोगों को वाराणसी समेत दूसरे जनपद पर आश्रित नहीं होना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा के विकास पुरूष का तमगा लिए घूम रहे जनप्रतिनिधियों को तो मालूम ही नहीं कि चंदौली में एमआरआई होता है की नहीं? जब उन्हें कुछ मालूम ही नहीं तो वो कैसे लखनऊ व दिल्ली सदन में जनता की आवाज उठाएंगे? चंदौली का जिला पंचायत को अपनी योजना-परियोजना से अपने जनपद के लोगों की बुनियादी जमीनी जरूरतों के प्रति गंभीर है। साथ ही उन्होंने धानापुर क्षेत्र के किसानों की हर साल बाढ़ से आने वाली समस्याओं को सीडीओ के समक्ष रखा। मांग किया कि नालों की पैमाइश कराकर अतिक्रमण मुक्त कराते हुए खुदाई की आवश्यकता जताई। साथ ही सभी जिला पंचायत सदस्यों के सम्मान उनके द्वारा जनहित के विषयों को उठाने जनता की समस्याएं दूर करने की पहल करें।

बल व बुद्धि के समावेश से दूर होती है जीवन की चुनौतियांःमनोज डब्लू

नोनार में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में शामिल मनोज सिंह डब्लू। 


नोनार में आयोजित कुश्ती-दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंचसकलडीहा। सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक सैयदराज मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि मानव जीवन एक अखाड़ा है, जिसमें हर पल एक नई चुनौती आपको चित्त करने के लिए तैयार रहती है। ऐसी चुनौतियों को सिर्फ जोर से हराना मुमकिन नहीं है। इसके लिए बल व बुद्धि का समावेश होना जरूरी है। यह सब कुछ हमें कुश्ती-दंगल खेल से सीखने व जानने को मिलता है। यह हमारे देश का प्राचीन खेल है जो जीवन के संतुलन के दांव-पेंच को सिखाता है। इसे जीवंत बनाए रखने के लिए ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। श्री सिंह बुधवार को नोनार गांव स्थित कुश्ती-दंगल प्रतियोगिता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कुश्ती-दंगल एक ऐसा खेल है जिसमें गांव की मिट्टी से निकले पहलवान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित कर रहे हैं। इस खेल में वहीं जीत को अर्जित करता है जो ताकत के साथ बुद्धि का प्रयोग करता है। हमें इस खेल के ऐतिहासिकता व जीवंतता को बनाए रखना है। आज की प्रतियोगिता में पहलवानों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। इसके पूर्व कुश्ती-दंगल में चंदौली के अलावा दूरदराज के जिलों व बिहार प्रांत के पहलवानों ने इसमें हिस्सा लिया और अपने प्रतिद्वंदी को धूल चटाकर विजयी हुए। इस दरम्यान पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू द्वारा कराई गयी 28 हजार की ईनामी कुश्ती डांडी के पहलवान सतपाल व बेलवानी के पहलवान राहुल के बीच हुई, जो कड़े संघर्ष के बाद बराबरी पर छूटी। उक्त कुश्ती-दंगल बाबा वीर चरखरी कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन प्रति वर्ष शारदीय नवरात्रि की अष्टमी को होता है, जो इस साल भी चला, जिसे देखने के लिए आसपास के गांवों से भारी संख्या में ग्रामीण जुटे। इस अवसर पर आयोजन समिति प्रेम आशीष यादव, बृजेश यादव, जियालाल, रामबचन बिंद, अजीत शर्मा, अम्बर मौर्या, मनीष यादव, रामसिंह यादव, धर्मेन्द्र, सिताजु यादव आदि उपस्थित रहे। 

सत्यम को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरी राजपूत करणी सेना

चंदौली मुख्यालय पर कैंडल मार्च निकालते राजपूत करणी सेना के सदस्य।


चंदौली। राजपूत करणी सेना ने बुधवार की शाम जिला मुख्यालय पर कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान पीथापुर निवासी सत्यम सिंह की पंजाब के लुधियाना में संदिग्ध मौत से गुस्साए राजपूत करणी सेना के सदस्यों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष राकेश रघुवंशी ने मांग किया कि सत्यम की हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्यवाही करे, ताकि इस तरह की पुनरावृत्ति दोबारा न होने पाए।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पीथापुर निवासी पालीटेक्निक छात्र सत्यम सिंह के हत्यारों को फांसी व न्याय दिलाने के लिए राजपूत करणी सेना संघर्षरत रहेगा। इस मामले में स्थानीय पुलिस-प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस कड़ी में गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में कल चंदौली रैन बसेरा रेस्टोरेंट में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें राजपूत करणी सेना के सदस्य मृतक सत्यम सिंह की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करने के साथ श्रद्धांजलि दी जाएगी। प्रदेश उपाध्यक्ष विकास सिंह ने आह्वान किया कि श्रद्धांजलि सभा उपस्थित होकर अपने साथी को श्रद्धांजलि दें। इस अवसर पर अखण्ड प्रताप सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह, मोनू सिंह, अंकित सिंह, रणधीर सिंह, मोहित सिंह, अंशु सिंह, छोटू सिंह, रामप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Chandauli
overcast clouds
33.7 ° C
33.7 °
33.7 °
53 %
4.7kmh
100 %
Fri
34 °
Sat
36 °
Sun
34 °
Mon
31 °
Tue
27 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights