27 C
Chandauli
Sunday, November 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 750

तीन घंटे से बीएसएनएल का टावर गायब उपभोक्ता परेशान


चन्दौली। जिले में बीएसएनएल और अधिकांश निजी कम्पनियों के खराब नेटवर्क के चलते उपभोक्ता काफी परेशान हैं। उपभोक्ताओं का जिले में खराब नेटवर्क के कारण कम्पनियों की सेवा से मोह भंग होता जा रहा है। खराब नेटवर्क के चलते लोग अब अपना नंबर तेजी से पोर्ट करवा रहे है। खराब नेटवर्क को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायत को सुनने वाला कोई नहीं है। प्राइवेट कंपनियां जहां 5 जी सर्विस लांच करने की बात कर रही है। वही शहर में अधिकांश कम्पनियों का नेटवर्क 2 जी 3 जी के बराबर चल रही है

बिजली जाने पर मोबाइल में इंटरनेट की कछुआ चाल
चंदौली। जिला मुख्यालय पर वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति इंटरनेट का उपयोग कर रहा है। निजी कंपनियां जहां 4 जी के तहत हाई स्पीड की इंटरनेट सेवा देने की बात कर रही है लेकिन लोगों को नेटवर्क की धीमी गति के कारण परेशान होते दिखाई दे रहे हैं। वही बिजली जाने के बाद अधिकांश समय नेटवर्क की समस्या ही बनी रहती है।
बिजली कटी तो नेटवर्क बंद
नगर में कई कॉलोनियों में बिजली बंद होते ही नेटवर्क गायब हो जाता हैं। जिसके कारण लोगों को कई बार समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कॉलोनी में बिजली जाने के बाद समय पर मोबाइल कम्पनियों का जेनरेटर चालू नहीं होता है। जिसके कारण नेटवर्क भी गायब हो जाता है।

नया शिक्षा सत्रः स्कूलों की चहल–पहल से गुल्जार हो उठे विद्‍यालय

चंदौली स्थित सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाती शिक्षिका।


चंदौली। कोविड संक्रमण काल की लंबी अवधि के बाद बुधवार को कक्षा-1 से पांच तक स्कूलों का संचालन हुआ। पहले दिन कक्षाओं के संचालन को लेकर गुरुजन व विद्यार्थी दोनों ही उत्साहित नजर आए। हालांकि स्कूलों में साफ-सफाई और कोविड गाइडलाइन का पालन सख्ती के साथ कराया गया। पहला दिन होने के कारण बच्चों की उपस्थिति थोड़ी कम दिखी।

कोविड महामारी के कारण मार्च 2021 में कोविड की दूसरी लहर के आने के बाद विद्यालयो को बंद कर दिया गया। प्रदेश में अब कोरोना महामारी का असर काफी कम हो गया है। इसको देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा सभी विद्यालयों में एक-एक कर पठन-पाठन का कार्य शुरू करने का आदेश दिया है। इसी क्रम में कक्षा एक से कक्षा 5 तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य शुरू हुआ। 24 घंटे पूर्व सभी विद्यालयो को साफ-सफाई के साथ सेनेटाइज किया गया था। सेनेटाइजर के इस्तेमाल के साथ ही मास्क की अनिवार्यता के नियम का सख्ती से पालन कराया गया। स्कूल खुलने के बाद एक लम्बी अवधि के उपरांत बच्चे अपने गुरुजनों के साथ मित्रों से मिले। वहीं सरकारी विद्यालयों में मिड डे मील की व्यवस्था भी की गई है। अभिभावकों के सहमति से 50 प्रतिशत बच्चों के विद्यालय में उपस्थिति अनिवार्य मानी गई है। अगर संख्या बढ़ती है तो विद्यालय दो पालियो में चलाया जाएगा। वहीं प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के आने से एक बार फिर खुशनुमा माहौल विद्यालय में देखने को मिला और विद्यालय का माहौल गुलजार हो गया।

योगी सरकार शिक्षकों के साथ कर रही सौतेला व्यवहार

चंदौली मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय पर बुधवार को शिक्षक सभा जिला अध्यक्ष मयंक यादव के नेतृत्व में शिक्षकों की बैठक संपन्न हुई जिसने 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भदोही में आगमन पर विस्तार से चर्चा किया और आवाहन किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम में ज्यादा संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं
इस दौरान शिक्षक सभा जिला अध्यक्ष मयंक यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।वित्तविहीन शिक्षामित्र अनुदेशक शिक्षकों का मानदेय व स्थाई करण की समस्याओं से जूझ रहे है।जिससे इनको परिवार के पालन पोषण करने में मुश्किल हो रही है। शिक्षक आज के परिवेश में परेशानियों से जूझ रहा है जिससे इस सरकार में निकल पाना मुश्किल है। कहां की सपा सरकार में शिक्षकों को सम्मान के साथ मानदेय कि मुश्किल नहीं होती थी लेकिन वर्तमान सरकार शिक्षकों को उपेक्षित कर रही है उन्होंने शिक्षकों से अपील किया कि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षक भदोही पहुचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम को सफल बनायें इस दौरान संदीप राय मनीष कुमार धर्मेंद्र यादव राजू यादव सौरव यादव प्रिंस कुमार मौर्य सौरभ पांडे संतोष यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे।

पोद्दार अंध विद्‍यालय को खोलने के लिए दृष्टिबाधितों ने मांगी मदद

वाराणसी, पूर्वांचल डेस्क। पोद्दार अंध विद्यालय को फिर से शुरू करने का मुहिम अब तेजी पकड़ रही है। इस क्रम में दृष्टि बाधित छात्रों का दल राजा तालाब में विभिन्न सामाजिक संगठनों से मिला और विद्यालय को शुरू करने में सहयोग देने की अपील की। कहा कि यह विद्यालय कई दृष्टिबाधित बच्चों के जीवन में शिक्षा की रौशनी बिखेरने वाला एक अत्यंत महत्वपूर्ण संसाधन है। जिसे शुरू किया जाना हम सभी के लिए हितकारी है। विद्यालय का संचालन करने के लिए धरनारत दिव्यांगों को पुलिस ने जबरन पुलिस हटा दिया।
पोद्दार अंध विद्यालय के खोलने के लिए प्रदर्शन करने वाले छात्रों का एक दल वाराणसी में पूर्वांचल किसान यूनियन, मनरेगा मजदूर यूनियन सहित विभिन्न जनसंगठनों के प्रतिनिधियों से मिलकर छात्रों ने अपनी व्यथा बताई। छात्रों ने 29 अगस्त की पुलिसिया कार्रवाई के साथ पोद्दार अंध विद्यालय के प्रबन्धन द्वारा स्कूल को बंद करने की साजिशों के बारे में भी बताया। पोद्दार अंध विद्यालय से संबंधित 5 छात्रों का दल राजातालाब स्थित एक वाटिका पहुंचा। जहां पर इन छात्रों ने विभिन्न जन संगठनों से मुलाकात कर समर्थन देने की मांग रखी है। दल के सदस्य मंदीप शर्मा, राकेश पटवा, प्रवीण यादव ने बताया कि संगठनों से अपनी बात कहने के लिए समय दिया। पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष योगीराज सिंह पटेल ने कहा कि ये सरकार बड़े पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। दिव्यांग नाम देने से सेवाभाव पूरा नहीं हो जाता। उन्हें उनका पूरा अधिकार मिलना चाहिए। प्रवीण यादव ने बताया कि संगठनों ने दृष्टिबाधित छात्रों के आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया और हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया है।

29 को पुलिस ने जबरन खत्म कराया था धरना
वाराणसी। दुर्गाकुंड स्थित पोद्दार अंध विद्यालय को चलाने वाले ट्रस्ट की तरफ से आर्थिक कारणों का हवाला देते हुए कक्षा 9 से 12 तक नए छात्रों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। पोद्दार अंध विद्यालय के छात्र इस बात का विरोध करते हुए 23 दिनों से अंध विद्यालय के सामने मार्ग रोक कर धरना दे रहे थे। 28 अगस्त को यूपी कैबिनेट के मंत्री अनिल राजभर और 31 अगस्त को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लखनऊ में भी मुलाकात की थी और धरना को मुख्य मार्ग से हटाकर अन्य जगह करने की आश्वासन दिया था। इसके बावजूद 29-30 अगस्त की रात दो बजे धरना दे रहे छात्रों को पुलिस ने जबरन हटा दिया था। इस विषय को लेकर बीएचयू के छात्र-छात्रों ने प्रदर्शन भी किया था। इस बैठक में प्रमुख रूप से मंदीप शर्मा, राकेश पटवा, प्रवीण यादव, योगीराज सिंह पटेल, संजीव सिंह, राजन दुबे, राजकुमार गुप्ता, सुरेश राठौर, अवनीश पटेल, विरेंद्र यादव, राजेश यादव, हरिशरण, केशव वर्मा, गणेश शर्मा, बब्बू पटेल, विवेक विश्वकर्मा, मुस्तफा आदि लोग उपस्थित थे।

सत्ता में आए तो हर परिवार में होगी सरकारी नौकरीः शेर सिंह राणा

चंदौली। राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी प्रमुख शेर सिंह राणा बुधवार को जनपद दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी को बड़ी समस्या बताया। कहा कि सत्तासीन होने के बाद सूबे के हरएक घर में एक सरकारी नौकरी देंगे। आज सत्ता से दूर होने के कारण इस समस्या का निदान न कर पाने का मलाल है। कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व अन्य बड़े नेता महलों व एसी में रहने वाले लोग हैं ऐसे लोगों को महंगाई से कोई वास्ता सरोकार नहीं है। प्रदेश में महंगाई है या नहीं इसका जवाब जनता विधानसभा चुनाव-2022 में देने का काम करेगी। श्री राणा चंदौली ने उक्त बातें मां शारदा मंगलम लान में आयोजित सभा को संबोधित करते से पूर्व पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि आज एक गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार का सदस्य जब 100 रुपये का पेट्रोल अपनी गाड़ी में डलवाता है तो उसे महंगाई का मर्म पता चलता है। आज सरकार ने महंगाई बढ़ाकर सीधे गरीबों व मध्यम वर्गीय परिवार के निवाले पर चोट किया है। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है। यहां महिलाओं का सम्मान सुरक्षित नहीं है। किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। महिलाओं की सम्मान व सुरक्षा भी हमारी प्राथमिकता में शामिल होगी। कहा कि सरकार में आने के बाद यदि कोई परिवार नौकरी प्राप्त करने से वंचित रह जाता है तो बेरोजगारों को सम्मानजनक भत्ता देने का काम किया जाएगा। पोस्ट ग्रेजुएट बेरोजगारों को 15 हजार, ग्रेजुएट बेरोजगारों को 10 हजार तथा इंटर स्तर तक पढ़ाई करने वाले बेरोजगार को पांच हजार रुपये भत्ता देने का बंदोबस्त किया जाएगा। कहा कि सत्तासीन होने के लिए जनता के मिजाज के मुताबिक राजनीतिक रास्ते तय होंगे।

शेर सिंह राणा के स्वागत यात्रा में शामिल समर्थक।

फिलहाल फिरोजाबाद में शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के साथ साझा कार्यक्रम किया गया है। इसके अलावा अन्य दलों से भी गठबंधन की डोर को मजबूत करने के लिए बातचीत चल रही है। हमारी पार्टी समारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है और राजनीतिक महत्वकांक्षा की पूर्ति के साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सुविधाएं व मदद पहुंचाना प्राथमिकता होगी।

ट्रामा सेंटर से मरीज़ देखर लौट रहे युवक को बिछिया गांव के समीप ट्रक ने मारी टक्कर इलाज़ के दौरान मौत

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव के समीप बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर घटना के बाद मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी घटना स्थल पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने अपने निजी वाहन से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया
जानकारी के अनुसार सैयदराजा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 सैयदनगर निवासी इम्तियाज 33 वर्ष वाराणसी ट्रामा सेंटर से मरीज देखकर अपने घर लौट रहे थे जैसे ही वह बिछिया गांव के समीप पहुंचे की पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए मौके पर जुट आसपास के लोगो ने तत्काल पुलिस को सूचित किया मौके पर पहुचे एसआई रामभवन यादव व ओमप्रकाश सिंह ने घायल को अपने निजी साधन में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया मृतक अपने पीछे 2 साल की बच्ची को छोड़ गया वहीं मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मचा गया भारी संख्या में परिजन रोते बिलखे पोस्टमार्टम हाउस पहुच गए।

कबाड़ी की दुकान पर बेची दी बीआरसी की किताबें

प्रकरण संज्ञान में आने के बाद पुस्तक प्रभारी समेत तमाम लोग मोबाइल बंद कर हुए भूमिगत

चंदौली। धरा बेच देंगे, गगन बेच देंगें। कली बेच देंगे, चमन बेच देंगे। मौका मिले तो वतन के मसीहा वतन बेच देंगे। उक्त लाइनें भले ही थोड़ी संशोधित हो‚ लेकिन इसका आशय वही है जो उक्त पंक्तियों को लिखने वाला लेखक भारतीय समाज को संदेश देना चाहता। इसी लाइन को चंदौली के बेसिक शिक्षा विभाग चरितार्थ करता हुआ रंगे हाथ धरा गया। दरअसल नए शिक्षा सत्र के लिए जिला मुख्यालय से बीआरसी के लिए नवीनतम किताबों का जत्था पिकअप पर लदकर रवाना हुआ‚ लेकिन वाहन चालक बीआरसी न जाकर किताबों के बंडल को बिछियां कला स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर बेच डाला। किताबें दो–चार नहीं बल्कि उनका वजन कुंतल में है। यह परिदृश्य देखकर कलेक्ट्रेट जा रहे एसडीएम न्यायिक प्रदीप कुमार रुके और किताबों के बाबत पूछताछ किया तो मामला पटल पर आया। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों के होश उड़ गए। आनन–फानन में बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह समेत खंड शिक्षा अधिकारी और तमाम आला अफसर बिछियां कला स्थित कबाड़ी की दुकान पर पहुंचे और सरकारी किताबों को जब्त करे उसे जिला मुख्यालय भिजवाया। साथ ही उक्त पिकअप चालक के साथ जनपद में किताबों के वितरण का प्रभार संभालने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही में जुट गयी।

इस प्रकरण का खुलासा होते ही लोगों ने सीधे तो चंदौली के बेसिक शिक्षा विभाग को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि शिक्षा को अफसरों व कर्मचारियों ने व्यापार का जरिया बना दिया। जिन किताबों से बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा उसे चंद पैसों के लिए कबाड़ी की दुकानों पर बेचा जा रहा है यह देश के दुर्भाग्य की बात है। इस प्रकरण से समझा जा सकता है बेसिक शिक्षा विभाग बच्चों की शिक्षा को लेकर कितना गंभीर व फिक्रमंद है। उधर‚ पुस्तक प्रभारी समेत इसके लिए जिम्मेदार तमाम अफसर व कर्मचारी अपना–अपना मोबाइल बंद कर भूमिगत हो चुके हैं। इस प्रकरण में बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कबाड़ी के यहां से सत्र 2020-21 और 2021-22 की किताबें बड़ी तादाद में मिली है। यह किताबें कबाड़ी की दुकान पर कैसे और कितने प्रयास से पहुंची इसकी जांच की जा रही है। इसमें दोषी अफसर व कर्मचारियों के खिलाफ विभाग सख्ती के साथ पेश आएगा।

सेना से जुड़ने के लिए जल्द युवाओं को मिलेगा मौकाः मनोज डब्लू

आवाजापुर में सेना भर्ती कराने का दिया भरोसा

चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक एक बार फिर युवाओं के बीच नजर आए। अपने विधानसभा की सरहद से दूर सरेसर‚ अलीनगर के खेल ग्राउंड पर रुके और सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं से मुखातिब हुए। इस बीच युवाओं ने सेना भर्ती कराने की गुजारिश उनसे की। उन्होंने भी राजनीतिक महत्वकांक्षा को दरकिनार करते हुए युवाओं को आवाजापुर में सेना भर्ती कराने का भरोसा दिया। कहा कि हम सभी दृढ़ संकल्प के साथ अपनी तैयारियों को मुकम्मल रखें। जल्द ही चंदौली के आवाजापुर में सेनाभर्ती करायी जाएगी। इसके लिए सेना के आला अफसरों से बातचीत की जाएगी। कहा कि महादेव की धरती पर कोरोना ना फैले इसलिए हम सेना के अफसरों को आवाजापुर जैसे बेहतर विकल्प का सुझाव देंगे और आग्रह करेंगे कि वे देश की सेवा व सुरक्षा का जज्बा अपने अंदर पाने युवाओं की इच्छा व दृढ़ संकल्प का सम्मान करें और उन्हें सेना से जुड़ने का अवसर दें। क्योंकि आजावापुर ग्राउंड से दो–तीन किलोमीटर की परिधि में कोई गांव नहीं है‚ लिहाजा वहां कोई भी संक्रमण फैलने की आशंका बहुत कम रहेगी। बाकी जो भी सेना अपनी तरफ से सुरक्षा एवं सतर्कता के मानक तय करके युवाओं को रैली में शामिल करे। युवाओं से कहा कि मन के हारे हार है, मन के जीते जीत। इसलिए अपने मन को कभी हारने मत दीजिए। हमेशा अपनी ऊर्जा को सही देने का काम करें। कहा कि सत्ता पक्ष के लोग सेना भर्ती कराने के इस प्रयास में बाधक बन सकते हैं। लिहाजा युवाओं को सतर्क रहने की जरूरत है। वह आपके बीच उपद्रवी युवओं को शामिल करके इस मुहिम को हिंसात्मक बनाने की कोशिश करेंगे। ऐसे लोगों को पहचानना व निबटता आप युवाओं से बेहतर कोई नहीं जानता। लिहाजा भर्ती के लिए जो संघर्ष होगा वह शांतिपूर्ण व गांधीवादी तरीके से होगा। सेना हम सभी की बात जरूर सुनेगी। कहा कि पिछली बार हुए सेना भर्ती में वर्ष 2015 में 700 परिवार के युवाओं को सेना से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ। वह मेरे लिए गौरव का क्षण था। आगे भी युवाओं के लिए प्रयास जारी रहेगा।

संगठन बांटेगा अग्रहरि समाज का सुख–दुखः शिवशंकर अग्रहरि

चंदौली। अग्रहरि वैश्य समाज चंदौली नगर के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ-ग्रहण मंगलवार की रात नगर में आयोजित हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल अग्रहरि बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे और उन्होंने नगर अध्यक्ष शिवशंकर अग्रहरि समेत नगर इकाई के तमाम पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही संगठन व समाज के हित में कार्य करने का आह्वान व प्रेरित किया। कहा कि समाज से हम सभी का अस्तित्व कायम है इसलिए समाज को संगठित रखना आप सभी का दायित्व है। इसमें किसी भी स्तर पर चूक या लापरवाही से समाज व संगठन दोनों को नुकसान की आशंका उत्पन्न होगी।

शपथ ग्रहण के उपरांत नगर चंदौली के अध्यक्ष शिवशंकर अग्रहरि ने समाज को जोड़ने की दिशा में कार्य करने की बात कही। कहा कि समाज को एक मंच पर लाने का काम कठिन व चुनौतीपूर्ण है लेकिन उम्मीद है कि नगर इकाई अपने मजबूत टीम के बल पर इसे करने में सफल होगी। आगे आने वाले दिनों में अग्रहरि समाज के दुख–दर्द को बांटने के साथ ही विषम हालात में उनके मदद के लिए भी संगठन सदैव तत्पर रहेगा। कोविड काल में अग्रहरि समाज के लोगों को भी नुकसान व क्षति पहुंची है उसकी भरपाई करने का प्रयास संगठन करेगा‚ ताकि किसी भी अग्रहरि परिवार को आर्थिक दिक्कतों व विपन्नता का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह घोषणा की कि हम अपने संगठन की तरफ से नगर को एक शव वाहन भी देंगे। निकट भविष्य में हम अपने स्वजातीय बंधुओ को और भी आगे बढ़ाएंगे। नगर के निवर्तमान अधक्ष काशीनाथ अग्रहरि द्वारा सभी सम्मानित स्वजातीय बंधुओ का स्वागत किया गया। सुनील अग्रहरी ने कार्यक्रम की रूप रेखा बनाई गई। संचालन मैंने हरिश्चंद्र ने किया। धन्यवाद ज्ञापित विनोद अग्रहरी द्वारा किया गया। उक्त अवसर हरिश्चंद्र अग्रहरि‚ संदीप अग्रहरि‚ अर्जुन अग्रहरि‚ पंकज अग्रहरि‚ शिवशंकर अग्रहरि बुज्जू आदि उपस्थित रहे।

सड़क दुर्घटना में पीडब्ल्यूडी जेई की मौत परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के जसौली गांव के समीप मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से अरुणाचल प्रदेश में पीडब्ल्यूडी विभाग में जेई के पद पर तैनात सुखराम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है बुधवार की देर रात अचानक इलाज की दौरान उनकी मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने अपने पीछे दो बेटे एक बेटी को छोड़ गए बड़ा बेटा हैदराबाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर व बेटी एमबीबीएस डॉक्टर है जिनकी शादी अभी नही हुई है
विदित हो कि डाक बंगला रोड निवासी सुखराम सिंह सुबह अपनी मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल मुस्तफापुर जाने के लिए निकले थे जसौली गांव के समीप उन्होंने पेट्रोल पंप के पास नेशनल हाईवे का क्रासिंग पार करने के लिए बाइक लेकर इंतजार कर रहे थे तभी ओवरटेक करने के चक्कर में बनारस की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने टक्कर मारते हुए निकल गई जिससे वो गंभीर रूप घायल हो गए थे बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था जहाँ देर रात उनकी मौत हो गयी मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Chandauli
scattered clouds
27 ° C
27 °
27 °
72 %
1.5kmh
32 %
Sun
29 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
30 °
Thu
30 °
Verified by MonsterInsights