जौनपुर‚ पूर्वांचल डेस्क। जौनपुर जनपद के पवांरा क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों द्वारा कम्पनी मालिक काे लुटने का मामला सामने आया है। भुक्तभोगी के मुताबिक दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उससे एक लाख पचीस हजार रुपये की लूट की है। वहीं पुलिस मामले को लूट न मानकर पैसे के लेन–देन से जुड़ा हुआ बता रही है।
बताते हैं कि सतहरिया में नूडल्स पास्ता बनाने वाली कम्पनी के मालिक सूरज मिश्रा मछलीशहर में वसूली करने गए थे। शाम को 7 बजे वह अपनी मोटरसाईकिल से लौट रहे थे। इसी बीच पवांरा बाजार के पास उन्हें दो बाइक पर सवार तीन बदमाश ने घेर लिया और मारपीट कर उनके बैग में रखे एक लाख 25 हजार रुपये नकदी लूट ले गये।अचानक हुई घटना से हतप्रभ नूडल्स कम्पनी का मालिक घायलावस्था में मौके पर पड़ा रहा‚ जिसे वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने देखा तो घटना की जानकारी फौरन स्थानीय थाने को दी। सूचना के बाद थानाध्यक्ष मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र सतहरिया मे भर्ती कराया गया‚ जहां पर उनका इलाज किया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि लूट नहीं है पैसे के लेन देन का मामला है।
ओएनजीसी के डीजीएम एस एन चितनिस ने किया जिओ आकर्षण का उदघाटन
वाराणसी‚ पूर्वांचल डेस्क। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के भूभौतिकी विभाग में मंगलवार को सात दिवसीय जिओ आकर्षण इवेंट का आगाज हुआ। इसका वर्चुअल उदघाटन ओएनजीसी के डीजीएम एसएन चिंतिस ने किया। यह कार्यक्रम आल इंडिया के सोसाइटी ऑफ जियोफिजिस्ट (एसईजी) और सोसाइटी ऑफ पेट्रोलियम ऑफ पेट्रोलियम जियोफिजिस्ट (एसपीजी) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। भूभौतिकी विभाग में यह कार्यक्रम सात दिनों तक चलेगा‚ जिसमे भू विज्ञान पर आधारित कई कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही देश के बड़े वैज्ञानिक प्रतिदिन छात्रों से रूबरू होंगे। उद्धाटन समारोह में इवेंट के थीम भारत की ऊर्जा सुरक्षा में शिक्षाविदों की भूमिका विषय पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि एसएन चिंतिस ने कहा कि किसी भी देश के मानव विकास सूचकांक एवं ऊर्जा उपभोग में पूरक संबंध होता है। वस्तुतः ऊर्जा ही किसी भी देश के आर्थिक एवं सामाजिक विकास की धुरी है। ऊर्जा संसाधनों के आधार पर ही किसी राष्ट्र का आर्थिक विकास संभव है। इसलिए ऊर्जा सुरक्षा का मजबूत होना अत्यधिक आवश्यक है। शिक्षण संस्थानों और और इंडस्ट्री के परस्पर सहयोग से भारत की ऊर्जा सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सकता है। बीएचयू के भूभौतिकी विभाग में आयोजित यह इवेंट इस क्षेत्र में एक अच्छा कदम है। विभागाध्यक्ष आर भाटला ने कहा कि ऊर्जा किसी भी देश के विकास का इंजन होती है। किसी देश में प्रति व्यक्ति होने वाली ऊर्जा की खपत वहाँ के जीवन स्तर का भी सूचक है। यही नहीं, आर्थिक विकास का भी ऊर्जा उपयोग के साथ मज़बूत संबंध होता है। इसलिये भारत जैसी तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिये ऊर्जा जैसे महत्त्वपूर्ण क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बहुत ज़रूरी है।
फैकल्टी एडवाइजर प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि भारत की ऊर्जा रणनीति के लिये ऊर्जा भंडारण भी काफी महत्त्वपूर्ण समझा जा रहा है। लिहाज़ा ऊर्जा भंडारण क्षेत्र में बेहतरी के लिये एक व्यापक राष्ट्रीय ऊर्जा भंडारण मिशन तैयार किया गया है। इसे और अधिक प्रभावी तरीके से नवाचार एवं नीतिगत समर्थन पर केंद्रित करना होगा। इसी के साथ हमें ऊर्जा क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास पर ज़ोर देना होगा जो नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करेगा।अतिथियों का स्वागत डा. संदीप ने किया।इस अवसर पर डॉ रोहताश अशोक पांडेय डॉ उमाशंकर राघव सिंह डॉ सत्यप्रकाश आदि उपस्थित रहे। छात्रों का प्रतिनिधित्व विशाल और शिवांश ने किया।
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र क्षेत्र के जसौली गांव के समीप एनएच 2 पर मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को टक्कर मार दिया जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया वही ट्रक चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसीके लिए रेफर कर दिया बताते चलें कि नगर के डाक बंगला रोड निवासी सुखराम सिंह वर्तमान मे अरुणाचल प्रदेश में पीडब्ल्यूडी विभाग में जेई के पद पर तैनात हैं जो सुबह अपनी मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल मुस्तफापुर जाने के लिए निकले थे जब उन्होंने जसौली गांव के समीप पेट्रोल पंप के पास सड़क पार करने के लिए मोटरसाइकिल लेकर इंतजार कर रहे थे तभी ओवरटेक करने के चक्कर में बनारस की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उनको टक्कर मारते हुए निकल गई जिसमें उनका पैर बुरी तरह घायल हो गया मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से उन्हें जिला अस्पताल पहुचाया जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
चंदौली। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना सकलडीहा मंडल उपाध्यक्ष व समाजसेवी विवेक सिंह मौर्या ने अपने जन्मदिन को नगर क्षेत्र के गरीब बच्चों के बीच मनाकर मिसाल पेश किया। गरीब बस्तियों में पहुचकर छोटे बच्चों के बीच जाकर किताब, पेन व बिस्किट बांटकर अपनी खुशियां साझा की। विवेक मौर्या ने कहा कि जब ईश्वर हमें मनुष्य का जन्म दिया तब ही उसने हमें इस लायक बना दिया और इस जीवन को लोगों की मदद में लगाना चाहिए। मदद न करने के लिए बहाने तो लाखों मिल जाते हैं पर एक बार किसी की मदद कर जो सुकून मिलता है। वह तमाम भौतिक संसाधनों के बीच नहीं मिल सकता। जीवन में हम सभी को जब भी कुछ अच्छा करने को मौका मिले उसे करना चाहिए। आज के वर्तमान समय में यदि हम अपना समय निकालकर सामाजिक कार्यों को समर्पित कर दें तो एकांकी जीवन से निकल कर आत्मिक सुकून प्राप्त होगा। ं आप भी ऐसे समाज को अपने कार्यक्रम में जोड़िए जिससे आपकी जो खुशी है वह दूसरे बांटने से खुशी दुगनी हो जाएगी। इस दौरान शिवम कुमार सिंह, विकास कुमार, राहुल सिंह, शिवराम मौजूद रहे।
शहाबगंज में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
शहाबगंज। मिशन शक्ति अपने तीसरे फेज में चल रही है। इस कड़ी में बालिकाओं व महिलाओं को आत्मसुरक्षा व सम्मान के लिए प्रेरित व जागरूक किया। महिला आरक्षियों ने छेड़खानी के विरुद्ध चुप्पी तोड़ने का आह्वान किया। इसके साथ ही स्लोगन लिखे तख्त के साथ गली-मोहल्लों व स्कूल आदि का भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं को सतर्क व जागरूक किया। कहा कि सार्वजनिक स्थलों जैसे-बाजार, स्कूल-कालेज, कोचिंग संस्थान समेत सार्वजनिक स्थलों को असामाजिक तत्वों से मुक्त कराने के लिए पुलिस महकमे की एंटी रोमियों स्क्वायड लगातार सक्रिय रहती है। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं के साथ राह चलते छेड़खानी, अभद्रता, अश्लील इशारे तथा अभद्र टिप्पणियां आदि करने वालों के खिलाफ मुखर होकर पुलिस से शिकायती करनी होगी, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। उन्हें यूपी-112, वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी कॉप ऐप, 181 महिला हेल्पलाइन के साथ 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा की उपयोगिता व उपलब्धता की जानकारी दी। इस दौरान महिला कांस्टेबल अर्चना उपाध्याय, ऋतु कुमारी, खुशबू कुमारी सहित पुलिसकर्मी मौजूद थे।
बीडीओ को शिकायती पत्र देकर अमरसीपुर के युवक न लगाई फरियाद शहाबगंज। ग्राम पंचायत अमरसीपुर में पंचायत सहायक की भर्ती में सचिव के मनमाने ढंग से नियुक्ति किये जाने से नाराज आवेदक ने खण्ड विकास अधिकारी से न्याय की गुहार लगायी। फरियादी ने उक्त मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करने की मांग किया। बताते हैं कि गांव निवासी इम्तियाक पुत्र स्वर्गीय शमीम अंसारी का आरोप है कि ग्राम पंचायत स्तर पर नियुक्ति के लिए फार्म निकला था।जिसके लिए प्रार्थी ने भी आवेदन किया था। इस दौरान कोरोना से हुई मौत के मामले में पीड़ित परिवार को वरियता प्रदान करने का प्रावधान है। बताया कि मेरे पिता की भी मौत कोरोना वायरस के कारण हुई थी। आवेदन करते समय कोविड-19 पाजिटिव होने पर आरटीपीसीआर, सीटी स्कैन, ब्लड टेस्ट व मृत्यु प्रमाण पत्र की रिपोर्ट की संलग्न किया था। लेकिन सेक्रेटरी ने अजय कुमार पुत्र गंगा सिंह की नियुक्ति कर दिया। जबकि उक्त आवेदक की ओर से आवेदन के समय कोई कोविड रिपोर्ट नहीं लगाया था। सेक्रेटरी ने बिना खुली बैठक कराये फर्जी ढंग से नियुक्त कर दिया।इस तरह से मनमाने ढंग से सेक्रेटरी द्वारा किये गये चयन को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश व्याप्त है।खण्ड विकास अधिकारी धर्मजीत सिंह ने कहा कि शिकायती प्रार्थना पत्र मिला है।पत्रावलियों की जांच कर उचित कार्यवाही की जायेगी।
चंदौली। क्षेत्र के कठौड़ी गांव रमेश बिंद के 25 वर्षीय पुत्र की दीवार के मलबे में दबकर हुई मौत के बाद शोकाकुल परिजनों से मुलाकात करते सपाइयों का एक दल पहुंचा। सयुस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की। इसके अलावा प्रशासनिक तंत्र से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा राशि प्रदान किए जाने की मांग की, ताकि गरीब परिवार की आर्थिक मदद हो सके। विदित हो कि बीते दिनों रमेश बिंद के 25 वर्षीय पुत्र आजाद बिंद की दीवार की नींव खोदने के दौरान पूरी दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर पड़ी। इस दुर्घटना में मलबे के अंदर दब जाने से आजाद की मौत हो गयी। इससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। आजाद अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जो अपने पीछे पत्नी व एक साल की पुत्री को छोड़ गया है। इसकी जानकारी जब समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष परवेज अहमद जोखू, अयूब खान गुड्डू व सयुस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव को हुई तो वे मंगलवार को पहुंचे और शोक संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
चंदौली महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस ने महिलाओं को उनके अधिकार व कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। महिला आरक्षी नेहा सिंह ने कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में और सड़क पर महिलाओं से अपने क्षेत्र व आसपास होने वाले अपराधों का विरोध करने की अपील की। साथ ही अपराध व अपराधियों के बारे में अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने कानून में महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज के समय में किसी भी तरह की हिंसा को सहन नहीं करें और उसका विरोध करें। उन्होंने महिलाओं को नारी सुरक्षा सम्मान अपने अधिकारों और कानूनों के प्रति लिंग समानता महिला अपराधों पर अंकुश के साथ ही पुरुषों में नारी सम्मान के महत्व के बारे में समझाते हुए महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया कि कहीं कोई परेशानियां छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहा है तू तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करेगी कहा कि साथ साथ दूसरे को भी जागरूक करें इस दौरान सुनिधि सिंह उपासना बबीता आदि उपस्थित रही
चंदौली। यदि आप गर्भवती हैं तो मातृत्व वंदना योजना के तहत अपना पंजीयन कराना ना भूले। क्योंकि इस योजना के तहत पंजीकृत होने के साथ ही आप आर्थिक मदद की पात्र भी हो जाएगी। मातृत्व वंदना सप्ताह मनाने की तैयारी कर रहे स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह जानकारी दी गयी है। सीएमओ डा.वीपी द्वद्विेदी ने बताया कि पहली बार गर्भवती होने पर योजना के तहत पंजीकरण के लिए गर्भवती और उसके पति का कोई पहचान पत्र या आधार कार्ड, मातृ-शिशु सुरक्षा कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कापी जरूरी है। बैंक अकाउंट ज्वाइंट नहीं होना चाहिए। पंजीकरण के साथ ही गर्भवती को प्रथम किश्त के रूप में 1000 रुपये दिए जाते हैं। प्रसव पूर्व कम से कम एक जांच होने और गर्भावस्था के छह माह बाद दूसरी किश्त के रूप में 2000 रुपये और बच्चे के जन्म का पंजीकरण होने और बच्चे के प्रथम चक्र का टीकाकरण पूरा होने पर धात्री महिला को तीसरी किश्त के रूप में 2000 रुपये दिए जाते हैं। यह सभी भुगतान गर्भवती के बैंक खाते में ही होगा।
उत्सव के रूप में मनेगा मातृ वंदना सप्ताहः सीएमओ ‘मातृ शक्ति-राष्ट्र शक्ति’ थीम के साथ मनाया जायेगा सप्ताह चंदौली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीपी द्विवेदी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को गति प्रदान के लिए एक से सात सितम्बर तक मातृ वंदना सप्ताह मनाया जाएगा। कहा कि इस सप्ताह को एक उत्सव के रूप में मनाने की योजना है, जिसके तहत सप्ताह के हर दिन अलग-अलग गतिविधियां होगी। हर साल मनाये जाने वाले इस सप्ताह की इस बार की थीम ‘मातृ शक्ति-राष्ट्र शक्ति’ निर्धारित है। इस सप्ताह के दौरान गर्भवती को कोविड टीकाकरण के प्रति विशेष तौर पर जागरूक करने की भी योजना है । जिला कार्यक्रम सहायक धीरज रस्तोगी ने स्वास्थ्य विभाग महिला एवं बाल कल्याण विभाग के साथ मिलकर कार्ययोजना तैयार करेंगे। हर ब्लाक पर मां-बच्चे एवं गर्भवती के लिए सेल्फी कार्नर बनाया जाएगा। मां एवं प्रथम शिशु अथवा गर्भवती की सेल्फी सोशल मीडिया जैसे-ट्विटर व व्हाट्सएप पर जनपद, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपलोड की जाए, ताकि चयनित फोटो को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदर्शित किया जा सके। गर्भवती व धात्री महिला को सामुदायिक सहयोग सुनिश्चित करने के लिए पंचायत स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाए। ग्राम सभा स्तर पर पम्प्लेट्स का वितरण किया जाये, जिसमें योजना के लाभ एवं हेल्पलाइन नम्बर 7998799804 को अवश्य अंकित किया जाए। तीसरे दिनघर-घर अभियान चलाकर गर्भवती को कोविड टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाए। चैथे दिन कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए स्टेक होल्डर्स के साथ बैठक कर बैंक, डाक घर, यूआईडीआई, पंचायती राज व सम्बंधित क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ शिविर का आयोजन किया जाए। पांचवें दिन विशेष अभियान चलाकर करेक्शन क्यू में कमी लायी जाये, द्वितीय व तृतीय किश्त के मामलों का निस्तारण किया जाए और कोविड टीकाकरण के लिए संवेदीकरण अभियान चलाया जाए। छठे दिन प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजन कर गर्भवती को मौसमी फल, पौष्टिक आहार व अन्य खानपान की जानकारी दी जाए। पकवान, प्रश्नोत्तरी व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाए और कोविड टीकाकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित हो। आखिरी दिन (सात सितम्बर) सहयोगी संगठनों व जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उत्कृष्ट उपलब्धि वाले ब्लाक स्तरीय अधिकारियों और उच्च उपलब्धि वाली आशा, आशा संगिनी व एएनएम को पुरस्कृत किया जाए।
चंदौली। बसपा से निष्कासित कद्दावर नेता रामअचल राजभर मंगलवार को जनपद दौरे पर थे। इस दौरान मुख्यालय पर आयोजित सभा में उन्होंने समाज को संबोधित किया। भविष्य की योजना पर सजातीय लोगों से बातचीत की। उनके विचारों व सुझावों को सुना। कहा कि वह उसी दल से जुड़ेंगे जो उनके वोटरों, सपोटरों के साथ ही स्वजातीय बंधुओं के हक व न्याय की लड़ाई लड़े। फिलहाल सूबे में सपा और भाजपा दो ही मजबूत विकल्प है और दोनों ही विकल्प को खुला रखा गया है। अभी तक किसी भी दल में जाने की किसी भी योजना पर मुहर नहीं लगी है। संघर्ष मोर्चा के जरिए अपने स्वजातीय बंधुओं के विचार लिए जा रहे हैं और जल्द ही आगामी रणनीति अमल में लायी जाएगी। उन्होंने कहा कि मैंने बसपा को अपना पूरा राजनैतिक कैरियर समर्पित कर दिया, लेकिन मेरे त्याग, समर्पण व बलिदान को दरकिनार कर मुझे पार्टी से बाहर निकाल दिया गया। मुझे उम्मीद थी कि बसपा सुप्रीमो मायावती मुझे बुलाकर मेरा पक्ष जानना चाहेंगी, मेरी पीड़ा को सुनेगी। लेकिन आज तीन महीने होने जा रहे है ऐसा नहीं हुआ। लिहाजा समाज के हितों व उनके न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए आगे की राजनीतिक सफर तय करना होगा। भविष्य की योजना पर चिंतन-मंथन हो रहा है। अभी फिलहाल अपने लोगों से उनकी प्रतिक्रियाएं जानने का प्रयास कोशिशें चल रही है।
सम्मान समारेाह में उमड़े राजभर समाज के लोग।
कहा कि किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ने से पहले उसके उद्देश्य, सिद्धांत व विचारधारा को जानना बेहद जरूरी है। क्योंकि यह मेरे स्वजातीय बंधुओं के साथ-साथ वोटरों-सपोटरों के हित से जुड़ा मामला है। उसी दल से जुड़ने का प्रयास होगा जो उनके स्वजातीय बंधुओं के हितों की सुरक्षा का भरोसा दे। सूबे में ऐसा माद्दा रखने वाली दो ही पार्टियां मजबूत स्थिति में खुद को कायम किए हुए हैं। इन्हीं उद्देश्यों के साथ चंदौली आना हुआ है। इसके बाद अन्य जिलों में भ्रमण का सिलसिला चलेगा और इसके थमने के बाद ही किसी न किसी दल का हाथ थामकर समाज को राजनीतिक भागीदारी दिलाने की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा। कहा कि मेरे लिए मेरे वोटर, सपोटर व स्वाजतीय बंधु ही प्राथमिकता है। क्योंकि आज इन्हीं की बदौलत राजनीतिक पहचान स्थापित करने में सफल हो पाया हूं। इस अवसर पर डा. रमाशंकर राजभर, गायत्री राजभर, अभय सिंह पिंटू, एमबी राजभर, श्रवण राजभर, महेंद्र राजभर, संजय सिंह, लव बियार, सरोज, हर्ष राजभर, रामसेवक राजभर, केशव राजभर, सूबेदार, चंद्रशेखर, जय हिंद राजभर आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता अवध नारायण राजभर व संचालन संजय राजभर ने किया।