27 C
Chandauli
Sunday, November 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 752

पुलिस ने बैंकों का किया निरीक्षण, संदिग्धों की ली तलासी

सैयदराजा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बैंकों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था हो परखा। पुलिस ने बैंकों के अंदर मौजूद लोगों से पूछतांछ की और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देकर ग्राहकों को जागरूक किया। वही पुलिस ने बैंक कर्मचारियों से अराजकतत्वों व संदिग्धों की सूचना देने की बात कही।

कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने नगर की एसबीआई, बीओआई, पीएनबी, इंडियन बैंक का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कोतवाल ने सीसी टीवी कैमरों का निरीक्षण कर बैंक के गार्डों को निर्देश दिए। कहा कि बिना कार्य के किसी भी व्यक्ति को बैंक के अंदर प्रवेश न दें। आने जाने वाले की आईडी का निरीक्षण करें। संदिग्ध लगने पर पुलिस को सूचना दें। जागरूकता और सतर्कता से ही अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने बैंक के भीतर व बाहर मौजूद लोगों से पूछताछ कर पहचान की शिनाख्त भी किया। वहीं दूसरी तरफ चंदौली सदर कोतवाल अशोक मिश्रा ने पूरी टीम के साथ बैंकों का निरीक्षण किया और बैंक के अंदर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की इस दौरान उन्होंने बैंक कर्मचारियों से कहा कि बैंक के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को समय समय से साफ कराते रहें यदि कोई संदिग्ध लगे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें इस दौरान एसआई विवेक त्रिपाठी मनोज पांडे सुनील तिवारी शामिल रहे

जनगणना में सभी जातियों को गिने सरकारः चंद्रभानु


चंदौली। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के सदस्यों का एक दल मंगलवार को जिलाधिकारी संजीव सिंह से मिला। इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रभानु यादव ने ओबीसी की जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया। ऐसा नहीं होने से खासकर ओबीसी वर्ग के लोग आहत और चिंतित है। छह सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा और ओबीसी का आरक्षण 27 प्रतिशत बढ़ाकर 50 फीसद किए जाने की मांग की।
इस दौरान चंद्रभानु यादव ने कहा कि पिछड़े वर्ग के प्रबुद्धजनों का मानना है कि 201 के जनगणना में जाति आधारित जनगणना को अनिवार्य रूप से करायी जाय, ताकि पिछड़ी जातियों का सही आंकड़ा पता चल रहे है। जनसंख्या की जानकारी होगी, तभी तो उनके कल्याण, गरीबी उन्मूलन व प्रतिनिधित्व जैसी योजना को सही रूप से क्रियान्वित किया जा सके। कहा कि आज पिछड़ी जातियां आरक्षण के सम्पूर्ण लाभ से वंचित हैं। मांग किया कि पिछड़ी जातियों के बैकलाग की खाली पदों को शीघ्र भरा जाए। विश्वविद्यालयों में लागू रोस्टर सिस्टम समाप्त किया जाय। वर्तमान में स्नातक एवं स्नातकोत्तर में प्राचार्य के पद पर चयन गलत हुआ है, जिसकी जांच कराई जाए। जितेंद्र सिंह यादव जीतू ने कहा कि सरकार पिछड़ों को छलने का काम कर रही है। यदि सरकार पिछड़ी जातियों की हिमायती होती तो वह जनगणना की बजाय जाति आधारित जनगणना कराने की पहल करती। जाति आधारित जनगणना में सभी को गिनने का बातें कही गयी है। यहां किसी एक जाति या संप्रदाय के गणना की बात नहीं है‚ लेकिन बहुसंख्यक पिछड़ी जातियों को गुमराश करने के लिए इसे अमल में नहीं लाया जा रहा है। कहा कि 263 पद के सापेक्ष चयनित अभ्यर्थी जिसमें सामान जाति के 232 पिछड़ी जातियों के मात्र 23 एवं अनुसूचित जाति के सात एवं अनुसूचित जातियों में सिर्फ एक शामिल है। कहा कि बहुसंख्यक पिछड़ा वर्ग की भावनाओं को मान रखते हुए जाति आधारित अनिवार्य रूप से करायी जाय। पंकज यादव, श्यामजी यादव, रमेश यादव, विकास यादव, योगेश यादव, दिनेश यादव, चंद्रिका यादव, आशू यादव, कपिल यादव, अशोक यादव, रजिन्दर यादव, संजय यादव आदि उपस्थित रहे।

जिले में सूचीबद्ध पत्रकारों का रजिस्टर तैयार करे सूचना विभाग:दीपक

चंदौली। जिला स्थाई समिति की बैठक प्रत्येक माह कराई जाए। ताकि पत्रकारों एवं प्रशासन के बीच का समन्वय न बिगड़े। मंगलवार को उक्त बातें उपजा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों से इस तरह की बैठकें नहीं होने के कारण पत्रकारों एवं प्रशासन के बीच जो दूरियां बढ़ती जा रही हैं वह किसी के लिए भी ठीक नहीं है।
दीपक सिंह ने कहा कि यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के जनपदीय इकाई की यह मांग है कि जिले में तत्काल पत्रकार पंजिका तैयार किया जाए। ताकि गलत लोग निजी स्वार्थ के लिए खुद को पत्रकार के रूप में प्रस्तुत कर पत्रकारों, समाज,एवं शासन- प्रशासन को धोखा न दे सकें। फर्जीवाड़े में संलिप्त रहे ऐसे लोगों की जांच कर उनके विरुद्ध प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि जनपद में मीडिया कर्मियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। तथा वास्तविक पत्रकारों के विरुद्ध यदि कोई मामला संज्ञान में आये तो उन्हें भीड़ का हिस्सा न बनाकर स्थाई समिति में विचार- विमर्श के उपरांत ही प्रकरण में आवश्यक कदम उठाए जाएं। इस दौरान सन्तोष यादव, सरदार महेंद्र सिंह, गौरव श्रीवास्तव, न्याज अहमद खान, आरिफ हाशमी, अरविंद पटवा, राजेंद्र प्रकाश, अजय सिंह, प्रेमशंकर तिवारी, हरिओम आनंद, श्रवण कुमार, कमलजीत सिंह, सुधींद्र पांडेय, अबुल कैश डब्बल, रविकांत सिंह, चंद्रजीत पटेल, अमित कुमार, नीरज अग्रहरि, ज्ञानेंद्र सिंह आदि अन्य पत्रकार भी उपस्थित रहे।

जानिए कैसे निवेश के नाम पर ठगी कर रहे थे नीलगिरी इंफ्रासिटी के अधिकारी-कर्मचारी

पुलिस ने शिकंजा में सीएमडी–एमडी और मैनेजर‚ गए जेल
वाराणसी‚ पूर्वांचल डेस्क। यदि आप किसी लोकलुभावन व आसानी से पैसे डबल–त्रिपल करने वाले कम्पनी व उसके कर्मचारियों के सम्पर्क में हैं तो तुरंत सतर्क हो जाएगा। पैसों को निवेश करके डबल करने का आपका यह लोभ आपकी जमापूंजी को ले डूबेगा। जी हांǃ निवेश के नाम पर ठगी करनी वाली एक और कम्पनी का नाम पटल पर आया है। ताजा मामला वाराणसी से है‚ जहां पुलिस ने नीलगीरी इंफ्रासिटी के सीएमडी–एमडी व मैनेजर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है जिन पर निवेश के नाम पर 10 करोड़ की ठगी का आरोप है। कम्पनी वाराणसी और चंदौली में लुभावने ऑफर देकर प्लॉट, गोल्ड में निवेश और पैकेज के नाम पर लोगों के ठगने वाली नीलगिरी के सीएमडी विकास सिंह, उनकी पत्नी एमडी ऋतु सिंह और मैनेजर प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोमवार को पुलिस ने मलदहिया क्षेत्र की इंडियन प्रेस कॉलोनी स्थित नीलगिरी इंफ्रॉसिटी के मालिकों पर सोमवार को एक साथ धोखाधड़ी के 15 एफआईआर दर्ज किए। प्रकरण में 5 नामजद अफसा, संजय प्रजापति, अमित जायसवाल, पीयूष बरनवाल और अर्चना एकाउंटेंट के अलावा कंपनी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। कंपनी और इसके कर्ताधर्ताओं के खिलाफ वाराणसी और चंदौली के अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी के आरोप में 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

कई राज्यों में फैला है ठगी का नेटवर्क
विकास सिंह और ऋतु सिंह तुलसीपुर महमूरगंज क्षेत्र के सुकून विला नंबर-11 सौभाग्य लक्ष्मी, विला रेजिडेंसियल सोसाइटी में रहते हैं। आरोप है कि नीलिगरी इंफ्रॉसिटी कंपनी वाराणसी और चंदौली में मार्केट रेट से काफी कम कीमत में प्लॉट देने का दावा करती थी। इसके अलावा गोल्ड में निवेश कराकर अच्छे मुनाफे और देश के पर्यटन स्थालों के लिए टूर पैकेज भी देती थी।
लुभावने ऑफर के झांसे में आकर यूपी के पूर्वांचल से लगे बिहार, झारखंड, गुजरात और मध्य प्रदेश के सैकड़ों लोगों ने करोड़ों रुपए कंपनी में निवेश किए थे। जो भी पैसा निवेश करता था, उससे कंपनी के सीएमडी, एमडी और निदेशक शुरुआत में बेहद अच्छे से पेश आते थे और फिर बाद में संपर्क ही खत्म कर देते थे। इसे लेकर कंपनी के इंडियन प्रेस कॉलोनी स्थित कार्यालय में कई बार मारपीट और हंगामा हो चुका था। निवेशकों ने कंपनी के कर्ताधर्ताओं पर कई बार कार्यालय बुलाकर मारपीट का आरोप भी लगाया था।


निवेश के वक्त सतर्कता बेहद जरूरी
वाराणसी। पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने कहा कि आमजन से अपील है कि कहीं भी अपना पैसा निवेश करते समय अच्छी तरह से देख-समझ लें। लुभावने ऑफर के चक्कर में आकर अपनी जीवन भर की कमाई को दांव पर न लगाएं। चेतगंज थाने की पुलिस नीलगिरी इंफ्रॉसिटी कंपनी के मालिकों और धोखाधड़ी में संलिप्त अन्य लोगों के खिलाफ जल्द ही अदालत में आरोप पत्र दाखिल करेगी। पुलिस अदालत में प्रभावी पैरवी कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएगी।

धान के कटोरे में पानी की बूंद-बूंद का होगा इस्तेमाल‚ जानिए कैसे?

चंदौली। कृषि के क्षेत्र में पानी की एक-एक बूंद का सदुपयोग हो‚ इसके लिए उद्यान विभाग जनपद चन्दौली के किसानों को ट्रेनिंग देगा। यह प्रशिक्षण कृषि सिंचाई योजना ‘पर ड्राप मोर क्राप’ (माइक्रो इरीगेशन) के तहत किसानों को प्रशिक्षित किया जाना है। इसके लिए उद्यान विभाग की ओर से पहल की जा रही है। जिले के विभिन्न गांवों को चिह्नित कर 100 किसानों का चयन किया जाना है। प्रत्येक गांव से 10-10 किसान चयनित किए जाएंगे। चयनित किसानों को सिंचाई के आधुनिक संयंत्रों के प्रयोग से होने वाले लाभ और विभाग की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी के बारे में भी जानकारी दी जाएगी, ताकि किसानों अपनी आय दोगुनी कर आर्थिक रूप से मजबूत हो सके। 

केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए सरकार की ओर से कृषि संबंधित कई योजनाएं संचालित कर रही है। साथ ही किसानों को तकनीकी जानकारी देकर बकाएदे प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में ड्राप मोर क्राप (माइक्रो इरीगेशन) के तहत किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिले में उद्यान निरीक्षक सुरेश मिश्रा के नेतृत्व में किसानों को जागरूक करने के साथ ही तकनीकी रूप जानकारी देकर प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके लिए गांवों को चिह्नित कर 10-10 किसानों का चयन किया गया है। किसानों माइक्रो इरीगेशन संयंत्र बनाने वाली कम्पनियों के तकनीशियनों व इंजीनियरों की मौजूदगी में बकाएदे प्रशिक्षित किया जाना है। इसके लिए चिह्नित गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

प्रशिक्षिण के दौरान किसानों को संयंत्रों के माध्यम से उर्वरकों और दवाओं आदि का प्रयोग, खरपतवार व रोग नियंत्रण के साथ ही अधिक मात्रा में गुणवत्तायुक्त उत्पादन प्राप्त करने के लिए जानकारी दी जाती है। वहीं कृषकों को शिमला मिर्च, वींस, स्ट्राबेरी, खीरा, मसाला मिर्च, गोभी आदि फसलों की खेती ड्रिप का प्रयोग करते हुए करने को लेकर जागरूक किया जा रहा है, ताकि किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके। इस संबंध में जिला उद्यान अधिकारी अलका श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।  
गोरारी के किसान बढ़ा रहे आय

चंदौली। सदर विकास खंड के गोरारी में शिमला मिर्च की खेती कर किसान अपनी आय बढ़ा रहे हैं। वहीं नौगढ़ विकास खंड में वनदेवी, टकटकपुर, फिरोजपुर में टमाटर की अच्छी पैदावार की जाती है। इसी तरह सिरसीं, जलालपुर, कांटा और जगदीशपुर में विभिन्न प्रकार की सब्जी की खेती की जाती है। सकलडीहा विकास खंड में ताजपुर, पिपरी, जमुनीपुर, फगुइयां, इटवां गांव में सब्जी की खेती की जाती है। बरहनी ब्लाक में खरखोली, मोहम्मदपुर, छतेम, मानकिपुर सब्जी पैदा की जाती है। 

उद्‍यान निरीक्षक सुरेश मिश्रा।

तकनीकी जानकारी के लैस होंगे किसान

चंदौली। उद्यान निरीक्षक सुरेश मिश्रा का कहना है कि चंदौली कृषि प्रधान जनपद है यहां के किसान बड़े पैमाने पर खेती-बाड़ी करके न केवल अपनी आजीविका चला रहे हैं बल्कि कृषि के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित करने में पूरी शिद्दत के साथ लगे हुए हैं उन्हें तकनीकी जानकारी मुहैया कराकर कृषि सेक्टर को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य या जा रहा है कृषि सेक्टर में पानी की बूंद बूंद का सही इस्तेमाल हो उसके लिए उद्यान विभाग किसानों को ट्रेनिंग दे रहा है ताकि किसान सिंचाई संकट से उबर सकें और उपलब्ध सिंचाई संसाधनों का सही तरीके से इस्तेमाल कर पैदावार को बेहतर बनाएं साथी आर्थिक रूप से खुद को संपन्न बना सके इसे देखते हुए किसानों को उचित किया जा रहा है।

पुलिस गोली का शिकार हुआ मडुआडीह थाने का हिस्ट्रीशीटर

वाराणसी, पूर्वांचल डेस्क। वाराणसी के कमच्छा इलाके सोमवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। हौसला बुलंद बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हुई, जिसमें मडुआडीह थाने का हिस्ट्रीशीटर विनोद भारतीय पुलिस गोली का शिकार हुआ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में की गई फायरिंग में होली विनोद के पैर में लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। में सोमवार की रात साढ़े दस बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से लोग दहल उठे। कमच्छा स्थित पावर हाउस के बाहर भेलूपुर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में मंडुवाडीह थाने के हिस्ट्रीशीटर विनोद भारती के बाएं पैर में गोली लग गई। गोलीबारी रकबे के बाद पुलिस ने उसे मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया। वहीं एक बदमाश मौके से भाग निकला। बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों ने शहर में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।
पुलिस मुख्यालय की जानकारी के अनुसार, घायल बदमाश पर वाराणसी के कई थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार किए गए बदमाश पर हत्या के प्रयास, लूट, चोरी सहित अन्य आरोपों के 40 मुकदमें दर्ज हैं। जहां लंका में 18 मुकदमा, 3 भेलुपुर में, 5 लक्सा थाने, 14 मंडुआडीह सहित कई थानों में मुकदने दर्ज हैं। मौके से 315 बोर का कट्टा, 3 कारतूस मिले हैं। मुठभेड़ में भेलूपुर थाना और क्राइम ब्रांच की टीम शामिल रही।

भगवा यात्रा को सफल बनाये कार्यकर्ता: विवेक

चंदौली। करणी सेना की जिला कार्यसमिति की बैठक सोमवार  को जीटी रोड स्थित कैम्प कार्यालय पर संपन्न हुई। इसमें। कार्यकारिणी अध्यक्ष विवेक सिंह राठौर ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने व हृदय में राष्ट्र के लिए समर्पण की भावना रखने का आह्वान किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष आनंद सिंह संगठन द्वारा आने वाले महीनों में जनपद में भगवा यात्रा निकाली जाएगी जिसका शुभारंभ कानपुर से किया जाएगाऔर यात्रा घुमाकर दिल्ली रामलीला मैदान में समापन किया जाएगा कहां की सभी संगठन के कार्यकर्ता भगवा यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण पर लोगों को जागरूक करें इस दौरान समर बहादुर ट्विंकल सिंह शिवेंद्र प्रताप सिंह मुनमुन आदि लोग उपस्थित रहे

डा.निशा सिंह बनी महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ की नोडल अफसर

डा. निशा सिंह।


चहनियां। प्रदेश सरकार के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण के संचालन के कार्य योजना के क्रियान्वयन के लिए डा. निशा सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी विभाग महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ का नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी कुलपति प्रो एके त्यागी के निर्देश पर दी गई है। यह जानकारी कुलपति प्रोफेसर संगीता पांडेय ने दी है।
इस सम्बन्ध में डा. निशा सिंह ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उसको निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को जागरूक करने का कार्य करुगी। आपको विदित हो की प्रोफेसर डा. निशा सिंह मूल रूप से चन्दौली जनपद के रामगढ़ गांव निवासी क्रांतिकारी ताम्रपत्र विभूषित शिक्षा विद व बाबा कीनाराम इंटर कालेज रामगढ़ के संस्थापक स्वर्गीय बाबू लोकनाथ सिंह की पौत्रवधू है। इससे परिजनों व आसपास के ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की।

बाबा कीनाराम जन्मोत्सव घर पर ही मनाएं श्रद्धालु

बाबा कीनाराम मठ रामगढ में जन्मोत्सव कार्यक्रम के मद्देनजर निरीक्षण करते एएसपी दयाराम।


चहनियां। भाद्रपद माह के अघोर चतुर्दशी को प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले बाबा कीनाराम जन्मोत्सव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सोमवार को एएसपी दयाराम सरोज अपने अधीनस्थों और मठ व्यवस्थापकों के साथ बैठक करके कोविड गाइडलाइंस के तहत जन्मोत्सव कार्यक्रम एकदिवसीय सादगी पूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय किया।
गौरतलब है कि रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में प्रतिवर्ष भाद्रपद माह के अघोर चतुर्दशी के दिन से अगले तीन दिन तक जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया जाता है। जो इस बार आगामी पांच सितम्बर से पड़ रहा है। उक्त जन्मोत्सव कार्यक्रम में लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए आते है।

कोविड-19 के मद्देनजर यह कार्यक्रम लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए शासन प्रशासन स्तर पर मठ के व्यवस्थापकों के साथ सामंजस्य स्थापित करके उक्त कार्यक्रम सांकेतिक रूप से एक दिवसीय व सादगी पूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय किया है। जन्मोत्सव कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए रामगढ स्थित मठ परिसर में पहुंचे एएसपी अपने विभागीय अधीनस्थों व मठ व्यवस्थापकों के साथ बैठक किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील किया कि बाबा का जन्मोत्सव घर पर ही मनाये। घर से ही बाबा का पूजन अर्चन कर लें। इस दौरान अजीत सिंह, पंकज पाण्डेय, अशोक सिंह, रामबीर सिंह, उदय प्रताप सिंह, दिनेश पटेल, दिनेश सोनकर, सुभाष यादव, रामकुमार सिंह, अशोक मौर्य उपस्थित रहे।

फिर से परचम लहराने के लिए मजबूत करें संगठनः सुशील

बूथ सत्यापन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से रूबरू विधायक सुशील सिंह।


बोले, शत-प्रतिशत करें बूथ सत्यापन कार्य
कमालपुर। भाजपा के बूथ सत्यापन अभियान के तहत सोमवार को विधायक सुशील सिंह कस्बे में जनता से रूबरू हुए। इस दौरान ग्राम सभा एवं टीमें मिशन शक्ति के तहत सुरक्षा एवं सम्मान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला समानता दिवस का सफल आयोजन किया। सुशील सिंह ने कहा भाजपा विधानसभा चुनाव से पहले जनपद के सभी बूथों का सत्यापन मुकम्मल कर लेना चाहती है, ताकि चुनाव में एक मजबूत संगठन के साथ मजबूती के साथ चुनाव लड़ा जाए।
उन्होंने बताया कि बूथ सत्यापन अभियान 31 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान सैयदराजा विधानसभा के सभी बूथों के सत्यापन का कार्य मुकम्मल कर लिया जाय। यदि कहीं कोई कमी या समस्या है उसे संगठन दूर करे। इस दरम्यान सैयदराजा विधानसभा में बूथ संख्या-101, 102, 103, 104, 105 व 117 पर बूथ का सत्यापन किया गया। कहा कि हमें अपना बूथ मजबूत करके 2022 में पुनःपरचम लहराना है और शक्ति केंद्र प्रमुख बूथ अध्यक्ष के लोगों की समस्या को सुने। साथ ही बूथ अध्यक्षों के साथ ही आम कार्यकर्ताओं से उन्होंने सुझाव भी आमंत्रित किए। इस मौके पर राजेश तिवारी, अशोक सिंह, सतीश पांडेय चंद्रभान मौर्य, नगेंद्र यादव, संजय पांडेय, प्रभारी सुशील सिंह जनौली, मृत्युंजय सिंह दीपू आदि उपस्थित रहे।

Chandauli
scattered clouds
27 ° C
27 °
27 °
72 %
1.5kmh
32 %
Sun
29 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
30 °
Thu
30 °
Verified by MonsterInsights