भदोही।भदोही में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर जे आर एसएन पब्लिक स्कूल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन पर सपा नेताओं ने पहुच कर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था को परखा और प्रशासन के लोगो से कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक नही होनी चाहिए।5 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को संबोधित करेंगे और शिक्षकों के परेशानियों बाबत जानकारी लेंगे इस दौरान शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव बी पांडेय ने कार्यक्रम स्थल पर पहुच कर निरीक्षण किया और प्रशासन व पार्टी के लोगो से कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक नही होनी चाहिए। कहा कि वर्तमान की सरकार शिक्षकों को उपेक्षित कर रही है जिससे शिक्षक परेशान है।वित्तविहीन शिक्षामित्र अनुदेशक शिक्षकों का मानदेय व स्थाई करण की जूझ रहे है।जिससे इनको परिवार चलना मुश्किल हो रहा है कहा कि सपा सरकार में शिक्षकों पर विशेष ध्यान दिया जाता था उन्होंने शिक्षकों से अपील किया कि 5 सितंबर को सभी शिक्षक कार्यक्रम स्थल पर पहुच कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम को सफल बनायें इस दौरान,प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश यादव, संजय प्रियदर्शी, मयंक सिंह यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
भदोही में 5 सितंबर को शिक्षकों को संबोधित करेंगे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
रसिया में आकाशिय बिजली की जद में आने से दो झुलसे
चकिया में भर्ती युवकों को हाल जानने पहुंचे पूर्व विधायक।
शहाबगंज। थाना क्षेत्र रसिया गांव में सोमवार की दोपहर में आकाशिय बिजली के चपेट में दो युवक झुलस गये। घायलों का इलाज संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया में किया जा रहा है।
गांव निवासी विवेक कुमार 18 वर्ष, द्रविलोक 16 वर्ष जंगल में पशुओं को चराने गये थे। उसी दौरान बरसात के साथ आकाशिय बिजली गिर गयी, जिसके चपेट में आकर दोनों युवक झुलस गये। घटना की सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया ले गये, जहां दोनों युवकों का इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। इसकी जानकारी होते ही चकिया के पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार विवेक व द्रविलोक का हाल जानने के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय में पहुंचे और आर्थिक मदद भी किया।
हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति के समक्ष रखी न्यायालय निर्माण की समस्या
प्रशासनिक न्यायमूर्ति से लौटकर आते अधिवक्तागण।
चंदौली। उच्च न्यायालय लखनऊ के अपर शासकीय अधिवक्ता प्रथम राजेश कुमार सिंह की अगुवाई में न्यायमूर्ति व प्रशासनिक जज रविनाथ तिल्हरी से उनके आवास पर मिला। इस दौरान अधिवक्ताओं ने चंदौली में दीवानी न्यायालय निर्माण का मुद्दा मजबूती के साथ उठाया। बताया कि प्रस्तावित व चिह्नित जमीन के अधिग्रहण व जमीन निर्माण के संबंध में प्रभावी प्रगति के लिए मामले में हस्तक्षेप किए जाने का आग्रह किया।
इस दौरान अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पाठक ने न्यायालय भवन निर्माण व अधिग्रहण के बाबत विस्तृत जानकारी पटल पर रखी। बताया कि 11 बीघा जमीन लीज डीड के माध्यम से व 9 बीघा जमीन किसानों के बैनामा के माध्यम से दीवानी न्यायालय भवन हेतु मिल चुकी है तथा शेष जमीन 15 बीघा के अधिग्रहण की कार्यवाही चल रही है। अधिवक्ताओं ने गुजारिश किया कि 20 बीघा जमीन में अविलंबर उच्च न्यायालय से अनुमति लेकर न्यायालय भवन का निर्माण किसी एक तरफ से शुरू कराया जाय तथा निर्माण होते-होते बाकी प्रस्तावित जमीन का अधिग्रहण कर लिया जाय, क्योंकि दीवानी न्यायालय भवन के भाव में न्यायिक अधिकारियों, वादकारियों व अधिवक्ता काफी परेशान हो रहे है। बताया कि अधिवक्ता दीवानी न्यायालय के निर्माण के लिए लम्बे समय से संघर्षरत हैं और इस मुद्दे पर प्रशासनिक शिथिलता को दूर करने के लिए कई बार आंदोलित भी हुए। बाजवूद इसके निर्माण में मानक के अनुरूप तेजी दिखाने में जिला प्रशासन चंदौली अब तक नाकाम रहा है। लिहाजा इसे हाईकोर्ट की निगरानी व दिशा-निर्देश पर तेजी से आगे बढ़ाया जाय। इस अवसर पर अनिल सिंह, संतोष कुमार सिंह, शमशुद्दीन आदि उपस्थित रहे।
व्यापार के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करने पर होगा फोकस
जिलाध्यक्ष साधना सिंह को स्मृति चिह्न भेंट करते पवन सेठ।
जिलाध्यक्ष साधना सिंह ने नगर इकाई के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
चंदौली। जिला उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई की ओर से रविवार की देर शाम शपथ-ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष साधना सिंह ने अध्यक्ष सुजीत सिंह उर्फ पवन सेठ समेत 21 पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही उन्हें व्यापारियों के हितों की सुरक्षा एवं कल्याण की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान समारोह में जमा नगर के व्यापारियों ने नए पदाधिकारियों का तालियों की गड़गड़ाहट से अभिवादन एवं सम्मान किया।
इस दौरान अध्यक्ष पवन कुमार सेठ ने कहा कि उद्योग व्यापार मंडल ने हमेशा व्यापारियों के हित की लड़ाई लड़ी है और आगे भी यह लड़ाई जारी रहेगी। संगठन ने नगर क्षेत्र का दायित्व मुझे सौंपा है, जो मेरे लिए गौरव की बात है। यह जिम्मेदारी बड़ी और चुनौतीपूर्ण है जिसे पूरा करने का कार्य पूरी शिद्दत के साथ किया जाएगा। कहा कि मुख्यालय पर व्यापार करने के लिए एक सुरक्षित व साफ-सुथरे माहौल की स्थापना करना प्राथमिकता होगी। क्योंकि जहां सुरक्षा को लेकर व्यापारियों में संशय होगा, वहां व्यापार स्थापित नहीं हो सकता। कहा कि नगर क्षेत्र में कुछ मूलभूत समस्याएं हैं जिन्हें व्यापारियों के सहयोग से एक-एक कर दूर किया जाएगा। इस कार्य में जिला संगठन के पदाधिकारियों के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक तंत्र के जिम्मेदार अफसरों का सहयोग लिया जाएगा। यदि प्रशासन व्यापारियों का सहयोग करने में पीछे हटता है तो उसका विरोध भी हम सभी व्यापारी पूरी ताकत के साथ करेंगे। इसके बाद अध्यक्ष एवं नगर इकाई के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि विधायक साधना सिंह के साथ ही मंचस्थ अन्य अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संतोष जायसवाल, इजहार अंसारी, अशोक जायसवाल, राजकुमार, दयानन्द अग्रहरि, नारायण दास जायसवाल, अवधेश जायसवाल, सुरेंद्र केशरी, पवन केशरी आदि उपस्थित रहे। संचालन विद्या सागर गुप्ता ने किया।
भाजपा नेता अजय मद्धेशिया ने थामा सपा का दामन
व्यापारी नेता का सपा में जाना भाजपा के लिए बड़ा झटका
चकिया, चंदौली। भाजपा को जिले में रविवार को उस समय बड़ा झटका लगा। जब जिले के बड़े व्यापारी नेता अजय मद्धेशिया ने भाजपा छोड़ सपा का दामन थाम लिया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष और पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय मद्धेशिया की व्यापारियों के बीच अच्छी पैठ मानी जाती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां व्यापारियों के हित में नहीं है, इस सरकार में सबसे अधिक छोटे व मझोले व्यापारी मारे गए हैं। नोटबंटी, जीएसटी जैसे फैसले से व्यापारी उबर भी नहीं पाया था कि कोरोना महामारी आ गई। जिसके बाद इस सरकार ने व्यापारी हित में एक भी कदम नहीं उठाया और तो व्यापारियों पर टैक्स का बोझ और बढ़ेगा। सपा के चकिया विधानसभा कार्यालय का रविवार को सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और कहा कि भाजपा की नीतियों से आम जनता परेशान है। अजय मद्धेशिया के पार्टी ज्वांइन करने से जिले में व्यापारियों के बीच पार्टी मजबूत होगी।
आपको बता दें कि अजय मद्धेशिया भाजपा के जिला व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष होने के साथ-साथ मद्धेशिया समाज के भी जिला उपाध्यक्ष है। व्यापारियों को स्वजातियों के बीच उनकी अच्छी पैठ है। इसके अलावा व्यापार मंडल चकिया के पूर्व अध्यक्ष होने के साथ ही चकिया नगर पंचायत चुनाव के दौरान चेयरमैन पद पर भाजपा के टिकट के प्रमुख दावेदारों में से एक थे। इस दौरान पूर्व विधायक पूनम सोनकर, पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार, रामआधार जोसेफ, लोहियावाहिनी राष्ट्रीय सचिव सुधाकर कुशवाहा, प्रभुनारायण यादव, अभिषेक बहेलिया, मुश्ताक अहमद, नफीस अहमद, महेन्द्र सिंह, राकेश मोदनवाल, मुन्ना भाष्कर सहित पार्टी के तमाम नेता उपस्थित रहे।
टहलने निकले युवक की सर्पदंश से मौत परिजनों में मचा कोहराम
चंदौली जिले में सर्पदंश के मामले बढते जा रहे है। बबुरी थाना क्षेत्र के गोरखी गांव में एक युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मौसम में फेरबदल होने के कारण बरसात के महीने में सांपों के दंश से होने वाली मौतों का सिलसिला जनपद में बढ़ता जा रहा है।अब तक सर्पदंश से तीन से चार मामले सामने आए है।
बताते है कि बबुरी थाना क्षेत्र के गोरखी गांव निवासी रामनारायण चौहान सोमवार को प्रतिदिन की तरह सुबह घर से टहलने निकले थे वहीं बबुरी नहर के घास-पूस में छिपे एक विषैले सांप ने उन्हें डस लिया।जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी होने पर परिजन उनको इलाज के लिए मुगलसराय स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहा चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा बताया जा रहा है वही मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
कृष्णजन्ममाष्टमी को लेकर बाजार रहे गुलज़ार महिलाओं व बच्चों ने खूब की खरीदारी
चंदौली मुख्यालय स्थित पुरानी बाजार में सोमवार को कृष्ण जन्मोत्सव पर कृष्ण भक्त पूरे दिन खरीदारी में जुटे रहे। ज्यादातर बाजार में लड्डू गोपाल कृष्ण की सुंदर मूर्तियां व पोशाक की दुकानों पर भीड़ दिखी। महिलाओं ने लड्डू गोपाल के भव्य श्रृंगार के लिए कान्हा की पोशाक, मुरली, मुकुट, पालना आदि की जमकर खरीदारी की। जिसको लेकर बाजार गुलज़ार दिखा वही कान्हा की मूर्तियां 20 रुपये से लेकर 200 रुपये तक बिके ज्यादातर बच्चे घर मे झांकी बनाने के लिए लिए खिलौने खरीदते नज़र आये।वही फलों के दुकानों पर भी भीड़ देखने को मिली वही पुलिस विभाग के लोगो ने भी कोतवाली परिसर सहित मंदिर में भब्य सजावट किया।
सरकार, गरीबों वंचितों के लिए गंभीर:रवींद्रनाथ
चन्दौली नगर पंचायत सभागार में सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं पीएम निधि योजना के तहत नगर अध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद गोंड द्वारा 100 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सरकार गरीबों के प्रति गंभीर है सरकार ने गरीबों को छत देने का काम किया है आगे भी ये प्रक्रिया जारी रहेगी।नगर पंचायत में सरकार द्वारा गरीब परिवारों के विकास की योजना चलायी जा रही हैै महत्वपूर्ण योजनाओं प्रधान मंत्री आवास योजना- शहरी एवं पी एम स्वनिधि योजना के के लाभार्थियों के साथ प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सीधे संवाद कर रहे हैं इस दौरान। अतुल कुमार, ए डी एम वित्त एवं राजस्व, संजय मौर्य, परियोजना अधिकारी डूडा ,शीला गुप्ता अध्यक्ष, फल सब्जी व्यवसायी संघ, डॉ राजेश राय ,शहर मिशन प्रबन्धक, मोहनीश कुमार, सामुदायिक आयोजक ,एरिया लेवल फ़ेडरेशन की अध्यक्ष शीला देवी,अर्चना देवी ,मंजू देवी मीरा सिंह एवं नगर पंचायत के वरिष्ठ बाबू इक़बाल जी,मनोज जी आदि उपस्थित रहे |
जिन्दगी की तलाश में… गजल संग्रह का लोकार्पित
मुख्य अतिथि दीनानाथ झुनझुनवाला ने किया विमोचन
डीडीयू नगर, चंदौली। राष्ट्रीय चेतना प्रकाशन द्वारा प्रकाशित साझा गजल संग्रह ‘जिन्दगी की तलाश में…’ का आर्य समाज मंदिर में लोकार्पण हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रसिद्ध साहित्यकार व उद्यमी दीनानाथ झुनझुनवाला व विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डा.शैलेंद्र सिंह, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी डीडीयू नगर दिनेश चंद्र, अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार डा.उमेश प्रसाद सिंह ने से किया। इस संग्रह में देश के ख्यातिलब्ध 17 गजलकारों की सात-सात प्रतिनिधि गजलें शामिल है।

समारोह को संबोधित करते डा. उमेश प्रसाद सिंह। 
डा. उमेश प्रसाद सिंह को स्मृति चिह्न देते विनय वर्मा।
इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि गजल अपने आप में विलक्षण विधा है। पहले की गजलों में महबूब से बात करने या अभिव्यक्त करने का भाव दिखाई पड़ता था, लेकिन अब गजलों में दुनियाबी बातें दिखाई पड़ती हैं जो इसे जन जन में लोकप्रिय बनाती हैं। विशिष्ट अतिथि डा. शैलेंद्र सिंह ने कहा कि गजल अपने आप में कठिन विधा है।इस विधा में सिद्धस्त लोग अपनी बात बड़े ही रोचक ढंग से कह जाते हैं। गजल सुनना और पढ़ना दोनों ही बहुत अच्छा लगता है।

वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी दिनेश चंद्र ने कहा कि जनपद चंदौली की धरती पर शुरू से ही साहित्य की खेती होती रही है। जनपद के साहित्यकार भारी संख्या में जनपद के बाहर अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं। राष्ट्रीय चेतना प्रकाशन इसे आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। गजल संग्रह के सभी गजलकारों को उन्होंने बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डा.उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि गजल संग्रह जिंदगी की तलाश में… स्थापित गजलकारों के साथ-साथ नवोदित गजलकारों को भी शामिल किया है, यह एक अच्छा प्रयोग है। इससे नवोदित गजलकारों को लिखने की चुनौती मिलेगीय वही स्थापित गजलकार भी गंभीर लेखन के तरफ अग्रसर होंगे। इसका शुभारंभ वाराणसी से आईं गायिका सुमन अग्रहरि के गणेश वंदना से हुआ। इसमें बाद उन्होंने एक राष्ट्रभक्ति सोहर व गजल भी गया। कार्यक्रम में गूगलमीट पर विशिष्ट अतिथि एआरटीओ प्रशासन डा.दिलीप गुप्ता, मनीष बादल, केशव शरण, शिवकुमार पराग, रामकृष्ण सहस्रबुद्धे, एम अफसर खां आदि भी जुड़े थे।

इस मौके पर धर्मेंद्र गुप्त साहिल, रामजी प्रसाद भैरव, दीनानाथ देवेश, एल उमाशंकर सिंह, जुबैर दिलदार नगरी, तारिक मसूद, हरिवंश बवाल, सुरेश अकेला,सुभाष क्षेत्रपाल,इंद्रजीत शर्मा, शमीम मिल्की, विनोद गुप्ता, राजकुमार जायसवाल, रमेश पाल, ओमप्रकाश जायसवाल, सर्वजीत सिंह,अशोक कुमार, सपना पांडेय, रोहित यादव, रिया सिंह, अनिता राय, नैना सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत साझा गजल संग्रह के संपादक प्रमोद कुमार सिंह समीर व प्रकाशक विनय कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। संचालन व विषय प्रवेश कार्यक्रम संयोजक डा. अनिल यादव ने व धन्यवाद ज्ञापन आर्य समाज के प्रधान अरुण कुमार आर्य ने किया।

शराब की दुकान पर तोड़फोड़ करने वालो पर कोतवाली में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के मचिया गांव में रविवार की रात्रि कुछ दबंगों ने अंग्रेजी शराब की दुकान पर जमकर तोड़फोड़ की तथा जबरन शराब की मांग करने लगे। मना करने पर युवकों ने शराब की दुकान पर जबरदस्त उत्पात किया। और बाद में मारपीट पर उतारू हो गए। दबंगों ने शराब की दुकान में जमकर तोड़फोड़ की इस खुलेआम घटना से ग्रामीण सहम गए। उक्त दुकानदार की सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला और दबंगों के खोजबीन में लग गई। इस दौरान एसआई विवेक त्रिपाठी ने बताया कि रविवार की रात्रि कुछ दबंगों द्वारा शराब की दुकानों पर तोड़फोड़ किया गया था। जिसको लेकर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस जल्द ही दबंगों को गिरफ्तार कर कार्यवाही करेगी












