चंदौली। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अपराधियों के धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में 10 हज़ार का इनामिया बदमाश बबुरी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पकड़े जाने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष सतेंद्र विक्रम ने बताया कि जनपद में अपराधियों के लिए चेकिंग अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम रात में चेकिंग के दौरान गैंगस्टर एक्ट के दस हजार रुपये के इनामिया को अकोड़ा कला गांव के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसका नाम राकेश केशरी है। जो जमालपुर जनपद मिर्जापुर का निवासी है। जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में गैंगेस्टर सहित अन्य धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज है। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।गिरफ्तार करने चेकिंग के दौरान मोहन प्रसाद, राहुल खरवार, गौरव राय, सामिल रहे।
सुधाकर कुशवाहा के राष्ट्रीय सचिव बनने से संगठन से जुड़ेगा मौर्या समाज
चंदौली। बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए सुधाकर कुशवाहा करे सपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें समाजवादी लोहियावाहिनी राष्ट्रीय सचिव बनाया है। सपा के इस कदम को मौर्या समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने का एक बड़ा संदेश न सिर्फ जिले में जाएगा, बल्कि पूर्वांचल में भी मौर्या समाज जो अब तक समाजवादी पार्टी से दूर रहा है उसकी नजदीकियां बढ़ेगी। इसे लेकर स्थानीय नेताओं व मौर्य समाज के लोगों में खुशी है कि उनके बीच का कोई राजनेता राष्ट्रीय नेतृत्व के बीच बैठेगा।
दरअसल समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह देते हुए सचिव की जिम्मेदारी दी है। उनके मनोनयन की जानकारी के बाद चंदौली में कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। कहा कि इस फैसले से सशक्त पिछड़ी जाति में गिनी जाने वाली मौर्या समाज के लोग सपा से जुड़ेंगे।

इसी कड़ी में समाजवादी लोहियावाहिनी जिलाध्यक्ष सुजीत कन्नौजिया के नेतृत्व में संगठन के लोगों ने सुधाकर कुशवाहा का उनके निवास पर माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया। साथ मिलकर संगठन को गति देने की बात कही। उधर, सुधार कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की पैठ पिछड़ों में बनाने के लिए प्रयास होंगे। जो नई जिम्मेदारी मिली है उसका सम्मान करते हुए संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास होगा।
ग्रापए जिलाध्यक्ष बोले‚ पत्रकारों के उम्मीदों पर खरा उतरने होगा प्रयास
ग्रापए तहसील इकाई चकिया की बैठक सम्पन्न
शहाबगंज। स्थानीय विकास खंड कार्यालय स्थित सभागार में रविवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई चकिया की बैठक तहसील अध्यक्ष मुसाफिर विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि ग्रापए जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि सभी पत्रकारों के उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
उन्होंने कहा कि आपसी सामंजस्य व संगठन की मजबूती से ही पत्रकारों के ऊपर हो रहे शोषण को रोका जा सकता है। कहा कि अपने कलम की धार से समाज को आइना दिखाने वाले पत्रकार किसी के पहचान का मोहताज नहीं है लेकिन पत्रकारों को हमेशा सकारात्मक सोच के साथ काम करना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे तहसील अध्यक्ष मुसाफिर विश्वकर्मा ने कहा कि संगठन के किसी सदस्य के ऊपर अत्याचार होता है तो ग्रापए उसकी लड़ाई स्वयं लड़ेगी। बैठक में संगठन की मजबूती के साथ ही पत्रकार प्रशिक्षण शिविर, मेडिकल कैम्प, पत्रकार राहत कोष में प्रति माह पचास रुपए जमा करने तथा राहत कोष का पैसा तहसील उपाध्यक्ष इबरार अली व कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के संयुक्त खाते में जमा करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। वाराणसी मण्डल उपाध्यक्ष मंगला सिंह, रतीश कुमार, सद्दाम खान, कालिदास त्रिपाठी, देवेंद्र नारायण सिंह, उदय प्रताप सिंह, राजन सिंह, इरफान अंसारी, संतोष मिश्र आदि उपस्थित थे। संचालन तहसील महामंत्री विनोद सिंह ने किया।
चंदौली लोजपा में उम्मीद की किरण जगा गए चिराग पासवान
चंदौली जिला मुख्यालय चिराग पासवान का स्वागत करते लोजपा कार्यकर्ता।
चंदौली। चिराग पासवान की आशीर्वाद यात्रा रविवार को चंदौली मुख्यालय से होकर गुजरी। इस दौरान लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चिराग पासवान का जिला मुख्यालय पर पर ढोल-नगाड़े के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि बिहार में मध्यावधि चुनाव होने की पूर्ण संभावना है आगामी सरकार में लोक जनशक्ति पार्टी की न सिर्फ अहम भूमिका होगी, बल्कि सरकार में भी पार्टी की मौजूदगी भी होगी।
उन्होंने कहा कि आज बीजेपी और जेडीयू गठबंधन उठ रहे विरोधी बयान से काफी कुछ पता चल रहा है जातीय जनगणना से लेकर पेगासस के मामले में केंद्र और राज्य सरकार के बयान अलग-अलग हैं। मुख्यमंत्री और सरकार के कार्य में कम और पार्टी के कार्य में ज्यादा समय दे रहे हैं क्योंकि वह जानते हैं कि आने वाले चुनाव में हमारी पार्टी की अहम भूमिका होगी पासवान ने राज्य की स्वास्थ्य शिक्षा कानून व्यवस्था पर जोरदार हमला बोला कहा कि जिस राज्य का मुख्यमंत्री सामान्य मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने अपने राज्य से बाहर जाता हूं तो समझा जा सकता है कि यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था कैसी है प्रधानमंत्री कहते हैं कि जहां बीमार वहां उपचार लेकिन क्या बिहार में यह संभव है कई अस्पताल ऐसे हैं जहां बीपी नापने की मशीन तक नहीं है युवा बाहर अन्य राज्यों में पढ़ने के लिए जाने को मजबूर हो चुके हैं प्रदेश में अपराध लूट बलात्कार अपहरण डकैती का ग्राफ बढ़ा हुआ है मगर मुख्यमंत्री चुप हैं इससे पीड़ित परिवार के लिए सांत्वना के शब्द भी सीएम के पास नहीं? बिहार की जनता इसका जवाब जल्द देगी।
शराब के तलबगार हो जाइए सावधान‚ जानिए क्या होगा नुकसानॽ
डीएम बोले, मिथाइल एल्कोलन से जा सकती है जान
चंदौली। यदि आप शराब के तलबगार हैं तो यह खबर आपके काम की है। इससे न केवल आपकी जानकारी बढ़ेगी, बल्कि आपकी जान भी बच सकती है। यह संदेश जिलाधिकारी चंदौली संजीव सिंह की ओर से जारी व प्रसारित किया है। जो उन लोगों के लिए है जो कहीं से भी किसी तरह की शराब की खरीद कर उसका सेवन करते हैं। लेकिन अब ऐसा करते हैं निश्चित ही आप अपने शौक को पूरा करने के साथ ही अपनी जान को खुद जोखिम में डाल रहे हैं।
जिलाधिकारी के हवाले से जारी विज्ञप्ति में यह ऐलर्ट जारी किया गया है कि अवैध स्थानों व अड्डों से खरीदी गयी शराब मिथाइल अल्कोहल मिश्रित हो सकती है, जो एक घातक जहर है और इसकी बहुत थोड़ी मात्रा के सेवन मात्र से व्यक्ति अन्धा हो सकता है और सेवन करने वाले व्यक्ति की जान भी जा सकती है। उन्होंने कहा कि सभी का जीवन अमूल्य है, जिसे सस्ती शराब के चक्कर में न गवाएं और न ही खतरे में ना डालें। यदि आप शराब का सेवन करते हैं तो अधिकृत आबकारी की दुकान से ही सील लगी बोतल खरीदें। शराब खरीदते समय शीशियों पर लगे क्यूआर कोड को अवश्य दें लें। अधिकृत आबकारी की दुकानों से शराब खरीद करते समय अपने मोबाइन फोन में गूगल प्ले स्टोर से आबकारी विभाग का स्कैनर ऐप यूपी एक्साइज स्कैनर स्वयं डाउनलोड कर शराब की शीशियों पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर वैधता की जांच करने के उपरांत निर्धारित मूल्य पर ही खरीदें। आह्वान किया कि यदि किसी भी व्यक्ति को अवैध शराब के निर्माण व बिक्री, तस्करी व निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर मदिरा की बिक्री की सूचना प्राप्त होती है तो वह जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह के मोबाइन नंबर 9454465611, आबाकरी निरीक्षक क्षेत्र-1 सदर के मोबाइल नंबर 9454466173, ओंकारनाथ सिंह आबाकरी निरीक्षक चकिया मोबाइल नंबर 9454466174, गौरव सिंह आबाकारी निरीक्षक सकलडीहा के मोबाइल नंबर 9454466175 तथा जय प्रकाश पंाडेय आबाकरी निरीक्षक मुगलसराय 9454465811 को सूचना दें। सूचनाओं पर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।
अच्छे खिलाड़ी को अपनी काबिलियत पर पूरा भरोसा होता है:एसपी
चंदौली।वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से रविवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर पुलिस पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी के बीच बालीवाल का मैच खेला गया इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने टीमों का हौसला अफ़जाई किया और विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा हर इंसान के अंदर एक खिलाड़ी होना चाहिए और जीवन में एक खेल को जरूर अपनाना चाहिए। एक अच्छा खिलाड़ी अपने खेल के माध्यम से अपने परिवार व देश का नाम गौरवांवित करता है। उन्होंने कहा अच्छा खिलाड़ी अपने खेल के प्रति दिलचस्पी, उत्सुकता और सीखने की चाह रखता है। अच्छे खिलाड़ी को अपनी काबिलियत पर पूरा भरोसा होता है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज क्षेत्राधिकारी सदर अनिल राय उपस्थित रहे।
व्यक्तिगत यूजर आईडी पर कर रहा था टिकट कारोबार‚ 34 हजार के अवैध टिकट के साथ दो धराए
डीडीयू नगर‚ चंदौली। E ticketing के अवैध खरीद बिक्री की सूचना के आधार पर मवई खुर्द इस्लामपुर चंदौली निवासी मो शहीम को पूछताछ हेतू रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू पर बुलाया गया। जिसने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह काली महल स्थित जन सेवा केंद्र दुकान में काम करता है और वहीं पर अवैध e ticket का कारोबार करता है तत्पश्चात उपनिरीक्षक अमरजीत दास साथ प्रधान आरक्षी योगेंद्र बहादुर सिंह, आरक्षी अच्छे लाल यादव सभी रेलवे सुरक्षा बल की टीम के साथ काली महाल स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचे और दबिश दी।
इस दौरान दुकान मालिक इश्तियाक अहमद मौके पर मौजूद मिला। पूछताछ में उसने रेलवे सुरक्षा बल को बताया कि वह विद्यार्थियों का आनलाइन फार्म‚ पैन कार्ड‚ विधवा पेंशन सहित सरकार की ओर से संचालित तमाम कल्याणकारी योजनाओं का फार्म भरने का काम करता है। इसके अलावा रेलवे टिकट का भी काम उसके द्वारा किया जाता है। इसके बाद सुरक्षा बल ने कम्प्यूटर को खंगाला तो 28 ई–टिकट व्यक्तिगत आईडी पर जारी पाया गया‚ जिसकी कीमत करीब 34266 रुपये बताया गया। काउंटर से नकद 370 रुपये बरामद हुआ। पूछताछ पर बताया कि उसने अपना पर्सनल आईआरसीटीसी तीन यूजर आईडी बनाकर ई- टिकट निकालता है। जिसे वह अधिक दाम पर बेच देता हूं। रेलवे के ई टिकट बनाने में प्रयुक्त एक कंप्यूटर सेट, एक रेडमी का मोबाइल तथा एक प्रिंटर को जप्त कर पकड़े गए दोनों अभियुक्तों को उनके जुर्म से अवगत कराकर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर लाया गया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध धारा अंतर्गत 143 रेल अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया। उक्त मामले की जांच का जिम्मा उपनिरीक्षक अश्विनी कुमार को सौंपा गया। रेलवे सुरक्षा बल की इस कार्यवाही से अवैध टिकटिंग के कारोबार में लिप्त आनलाइन इंटरनेट सेवा प्रदाताओं व जनसेवा केंद्रों पर हड़कंप मचा हुआ है।
फर्जी लेटर हेड प्रकरण में डीएम व एएसपी से मिला उपजा का दल
एएसपी दयाराम सरोज को ज्ञापन सौंपते उपजा के सदस्य।
फर्जी लेटर पैड इस्तेमाल करने पर कार्यवाही की मांग
चंदौली। उपजा का एक दल रविवार को जिलाध्यक्ष दीपक सिंह की अगुवाई में डीएम संजीव सिंह व एएसपी दयाराम सरोज से मिला। इस दौरान उन्होंने कथित लोगों द्वारा कूटरचित तरीके से उपजा का नाम व लेटर पैड इस्तेमाल किए जाने की शिकायत की। कहा कि यह पूरी तरह से धोखाधड़ी व जालसाजी के दायरे में आता है और ऐसा करने वालों के खिलाफ कठोर विधिक कार्यवाही अमल में लाया जाना आवश्यक है। ताकि आगे से छलावा कर लोगों व सरकारी अफसरों को छलने जैसा कृत्य करने का दुस्साहस कतिपय लोग ना जुटा सकें।
इस दौरान दीपक सिंह ने बताया कि वह वर्तमान में उपजा चंदौली इकाई के जिलाध्यक्ष हैं। साथ ही नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी है। बताया कि इस वक्त जनपद चंदौली में उपजा नाम का लेटर पैड के इस्तेमाल की जानकारी मुझ तक और मेरे साथियों तक पहुंची है, जिसे कूटरचित तरीके से तैयार किया गया है। उक्त लेटर पैड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधित है और जिलाधिकारी चंदौली के माध्यम से प्रस्तुत किया जाना दर्शाया गया है। बताया कि उक्त लेटर पैड पर बतौर जिलाध्यक्ष नन्दमुरारी शंकर शरण पाठक, जिला उपाध्यक्ष विवेक कुमार दुबे, जिला मंत्री मनमोहन गुप्ता, आनन्द कुमार उपाध्याय एवं शैलेंद्र पांडेय का नाम अंकित है। आरोप लगाया कि इन कतिपय लोगों द्वारा फर्जी लेटर पैड पर संस्था का लोगो व पंजीकरण संख्या तथा प्रदेश कार्यालय का पता गलत तरीके से प्रयोग कर शासन-प्रशासन को धोखा देने का प्रयास किया गया है। लिहाजा इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जाय। एएसपी दयाराम सरोज ने कहा कि मामले में न्यायोचित कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। उधर, डीएम संजीव कुमार ने भी उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिया।

इस अवसर पर नियाज अहमद खान, आशाराम यादव, शीतला प्रसाद राय, विजय विश्वकर्मा, वैभव मिश्रा, सरदार रोशन सिंह, अशोक द्विवेदी, राजेश कुमार जायसवाल, लोकेश कुमार पांडेय, राहुल मिश्रा, सुधींद्र पांडेय, नीरज अग्रहरि, संतोष कुमार गुप्ता, पुनवासी यादव, प्रेमशंकर त्रिपाठी, सुनील यादव, कमलजीत सिंह, अजय सिंह, नीरज अग्रहरि, ज्ञान प्रकाश द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
संक्रामक बीमारियों को दावत दे रहा ओपीडी गेट पर जमा गंदा पानी
ओपीडी गेट के पास जमा नाबदान का गंदा पानी।
चंदौली। यह तस्वीर तमाचा है जिले की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दंभ भरने वाले अफसरों की। उन नोडल अफसरों के नजरिए की, जो निरीक्षण में आते हैं और सबकुछ ओके करके चले जाते हैं। लेकिन क्या धरातल पर सचमुच सबकुछ ओके हैं। इसका जवाब है जी नहीं! यह हम नहीं जिला अस्पताल के ओपीडी गेट पर जमा नाबदान का पानी की तस्वीरें कह रही हैं। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि अभी एक दिन पूर्व ही पीकू वार्ड का निरीक्षण करने आए एडी स्वास्थ्य ने चंदौली के स्वास्थ्य महकमे की बंदोबस्त को पूरे में पूरे अंक देते हुए संतोष जाहिर किया था, जबकि ओपीडी गोट लगे नाबदान के पानी को वे नजरअंदाज कर चले गए।
जिला अस्पताल की सुविधाओं से असंतुष्ट तीमारदारों व मरीजों ने कहा कि एडी स्वास्थ्य ने सरकारी चश्मे से सबकुछ देखा और निरीक्षण कर लौट गए। यदि अफसरों का ध्यान निरीक्षण के दौरान खामियों पर हो तो स्वास्थ्य सेवाएं आज इस कदर बेहाल नहीं होती। बारिश के मौसम में नाबदान का पानी यदि किसी सुदूर गांव-गिरांव में जमा हो तो समझ में आता है, लेकिन यहां जिला अस्पताल का ओपीडी गेट की नाबदान के पानी की चपेट में है। यह जिले के स्वास्थ्य महकमे के लिए दुर्भाग्य की बात है। साथ ही उन अफसरों की मानिटरिंग व कार्य प्रणाली भी सवालों के घेरे में आ जाती है, जो बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का जिम्मा जिले में संभाल रहे हैं। अब उक्त प्रकरण में जिलाधिकारी संजीव सिंह संज्ञान में ले तो उम्मीद है कि जल्द ही जमाव की समस्या दूर हो सकते है। यह समस्या क्यों है और कैसे दूर होगी? इसका सही-सही उत्तर जिले का स्वास्थ्य महकमा ही दे सकता है। फिलहाल के परिदृश्य को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस समस्या को लेकर जिले का स्वास्थ्य महकमा व जिम्मेदार जनप्रतिनिधि पूरी तरह से उदासीन बने हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से यह समस्या कायम है और जब भी बारिश होती है जलजमाव हो जाता है।
…क्या कहते हैं जिम्मेदार
चंदौली। इस संबंध में सीएमएस डा. भूपेंद्र द्विवेदी ने बताया कि जल निकासी के लिए लगी पाइप टूट गयी है, जिससे पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। कार्यदायी संस्था को नया पाइप लगाने के लिए निर्देश दे दिया गया है। जल्द ही समस्या का निराकरण हो जाएगा।
जनपद के नए जिला संगठन आयुक्त स्काउट बने सैयद अंसारी
चंदौली। महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के प्रांगण में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में नवनियुक्त जिला संगठन आयुक्त सैयद अली अंसारी के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया! कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ विजय प्रकाश सिंह ने किया! विगत कई वर्षों से स्काउट आंदोलन से जुड़े नगर के समाजसेवी सैयद अली अंसारी को प्रादेशिक मुख्यालय के द्वारा जनपद का नया जिला संगठन आयुक्त बनाया गया इस पद को बात करने के लिए विगत कई वर्षों से सैयद अली अंसारी ने समाज में हमेशा सेवा के लिए तैयार रहें उन्होंने अपने कार्यकाल में जनपद के कई छात्र छात्राओं को राज्य पुरस्कार राष्ट्रपति पुरस्कार राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में प्रतिभाग कराया! इनके कार्यशैली को देखकर प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने प्रत्यावेदन को स्वीकार किया एवं पदभार दिया! सैयद अली अंसारी जनपद मंडल राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों मे अपना स्वयं और अपनी टीम को सफलता दिला चुके हैं इन्होंने अपने छात्र जीवन में राज्य पुरस्कार प्राप्त करने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर एडवेंचर राष्ट्रीय जंबूरी मैपिंग हायकिंग राष्ट्रीय स्टैंडर्ड जजिंग कैंप एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम मे कर चुके हैं! यह जनपद के सबसे कम उम्र के हिमालय वुड बैज परीक्षा पास करने की ख्याति भी प्राप्त कर चुके हैं! इस अवसर पर सैयद अली अंसारी ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी उन्हें जनपद को आगे बढ़ाने के लिए मिली है वह पूर्ण रुप से उसके लिए तैयार है और पूर्व के सहयोगी एवं अपने सहयोगियों के साथ मिलकर के जनपद को और मजबूत बनाने का कार्य किया जाएगा इस दौरान हीरालाल यादव,जिला मुख्यायुक़्त डॉ एस.के लाल,जिला आयुक्त रामचंद्र शुक्ला,जिला आयुक्त गाइड सुश्री पूनम सिंह, जिला संगठन आयुक्त गाइड सुश्री अंजू कुमारी, जिला सचिव श्री वीरेंद्र सिंह,पूर्व सचिव श्री सत्यमूर्ति ओझा जिला स्काउट मास्टर जयप्रकाश रावत, भानु प्रताप सिंह ,पुष्पा राय, सुषमा शर्मा, रजनीश राय, कैलाशनाथ मनोज कुमार पांडे महेंद्र कुमार रतन जायसवाल पूनम यादव फिरोज खान दिलीप कुमार संतोष कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे।











