23 C
Chandauli
Sunday, November 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 749

कोर्ट के बाहर छेड़खानी के आरोपी ने की मारपीट

चंदौली। फैमिली कोर्ट के बाहर गुरुवार को दो पक्षों ने जमकर बवाल काटा। इस दौरान विवाद इस कदर बढ़ा कि लात-मुक्का के साथ जमकर ईंट-पत्थर चले। इससे वहां कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति कायम हो गयी। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला। कोतवाली में घायल युवक की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गयी। उक्त मामले में पुलिस पर कई सवाल खड़े होते हैं।
बताते हैं कि चंदौली नगर के वार्ड नंबर 12, राजीव नगर निवासी प्रेम जयसवाल अपने ड्राइवर के साथ उसकी बेटी का मुकदमे की सुनवाई की तारीख कोर्ट में आए हुए थे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कुटिया निवासी छेड़खानी का आरोपी अवधेश जायसवाल कुछ लोगों के साथ आया और मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाने लगा। ऐसा करने से मना करने पर अवधेश जायसवाल मारपीट पर आमादा हो गया। देखते ही देखते विवाद इस कदर बढ़ा कि प्रेम जयसवाल को लक्ष्य कर ईंट-पत्थर चलाए गए, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं आसपास मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई और प्रेम जयसवाल का मेडिकल कराकर उक्त आगे की कार्रवाई में जुट गई। सदर कोतवाल अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस मुकदमा कायम कर आगे की कार्यवाही में जुट गयी है। मारपीट के आरोपी पुलिस हिरासत में हैं, जिन्हें जेल भेजने की कार्यवाही चल रही है।

घटना के बाद अपनी व्यथा बताता पीड़ित प्रेम जायसवाल।

चकिया की रीता पाण्डेय को मिला एडुलीडर्स यूपी अवार्ड 2021

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ चकिया की अध्यक्ष हैं रीता पाण्डेय

चंदौली। पूर्व बेसिक शिक्षा महानिदेशक एवं वर्तमान जिलाधिकारी एवं बेसिक शिक्षा विभाग गोरखपुर के नेतृत्व में एनेक्सी भवन प्रेक्षागृह में राज्य स्तरीय शैक्षिक गुणवत्ता सेमिनार और एडुलीडर्स यूपी अवार्ड 2021 का आयोजन किया गया‚ जिसमें मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने राष्ट्रीय पुरस्कार और राज्य पुरस्कार के लिए चुने हुए 75 जिलों से आए एक-एक उत्कृष्ट शिक्षकों एवं एडुलीडर्स एडमिन सहित कुल 148 शिक्षकों को एडुलीडर्स अवॉर्ड 2021 से सम्मानित किया। इस पुरस्कार के लिए चंदौली जनपद के  कंपोजिट विद्यालय बियासड़ ब्लॉक चकिया की रीता पाण्डेय ने यह पुरस्कार प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया।  इसमें चंदौली की एडुलीडर्स एडमिन निशा सिंह को भी सम्मानित किया गया। शैक्षिक सेमिनार में 75 जनपद के 148 उत्कृष्ट शिक्षकों द्वारा अपने उल्लेखनीय कार्यों और सफलता के छोटे-छोटे कार्यों को पॉवर पॉइन्ट प्रेजेंटेशन दिया गया। चयनित शिक्षकों ने अपने छोटे छोटे छोटे प्रयासों, मिशन प्रेरणा के गतिविधियों के कुशल क्रियान्वयन, नवाचारों, सामुदायिक सहभागिता, व्यक्तिगत सहयोग,आई सी टी का प्रयोग, इत्यादि नवीन तकनीकों का प्रयोग कर विद्यालय को एक नई पहचान दी है। वहाँ उपस्थित विशिष्ट अतिथि नगर विधायक गोरखपुर डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, राज्य परियोजना कीअपर शिक्षा निदेशक श्रीमती ललिता प्रदीप, गोरखपुर डायट प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह, सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) सत्यप्रकाश त्रिपाठी और जिला बेसिक शिक्षाधिकारी रमेन्द्र कुमार सिंह ने काफी सराहना की।सेमिनार में संयोजन का दायित्व बस्ती जनपद के राष्ट्रीय पदक प्राप्त शिक्षक श्री सर्वेष्ट मिश्रा को दिया गया था जिन्होंने अपनी एडुलीडर्स टीम के साथ बेहतर संयोजन किया। पीपीटी प्रेजेंटेशन का संचालन मो. सदक-ए-हुसैन ने किया।

अबकी बार क्रय केंद्रों पर बटाईदार नहीं बेच पाएंगे उपज

किसान पंजीयन—-

आधार से लिंक किसानों के खाते में जाएगी भुगतान राशि
चंदौली। यदि आप किसान हैं और अपने धान की उपज सरकारी क्रय केंद्र पर बेचने की इच्छा रखते हैं तो यह खबर अपने के लिए अत्यं महत्वपूर्ण व काम की है। जी हां! सरकार ने धान खरी हेतु किसान पंजीयन के नियम-नियमावली में बड़ा बदलाव किया है। अबकी बार बटाईदार किसान अपना पंजीयन कराकर धान क्रय केंद्र पर नहीं बेच पाएंगे। साथ ही उन किसानों का भी पंजीयन पूर्ण नहीं होगा, जिनके आधार कार्ड से मोबाइल नंबर अब तक नहीं जुड़ पाया है। इसके अतिरिक्त पंजीयन फार्म में बैंक खाते का विवरण देने की आवश्यकता नहीं है। सरकार बैंक खाते के विवरण में त्रुटियों को देखते हुए इसमें बड़ा बदलावा लाया है। अब आधार से जुड़े खाते में सरकार सीधे उपज खरीद का भुगतान करेगी।


…अब क्या करें किसान
जनपद के जिन किसानों के आधार कार्ड से मोबाइल नंबर नहीं जुड़ा है या फिर जो नंबर आधार कार्ड से सम्बद्ध था वह किन्हीं कारणों से उनके अब पास नहीं है या खो गया है तो वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी आधार सेंटर पर जाकर अपना मोबाइल नंबर आधार से जुड़वा लें। इसके अलावा आधार कार्ड को अपने बैंक शाखा में जाकर खाता संख्या से जुड़वा भी लें। क्योंकि यदि आपका बैंक शाखा आधार से नहीं जुड़ा है तो धान खरीद के बदले किया जाना वाला भुगतान लंबित हो सकता है। क्योंकि अब आनलाइन पंजीयन में सरकार ने बैंक खाता अंकित करने के कालम को हटा दिया है। सरकारी तर्क है कि कई किसानों ने पंजीयन कराते समय त्रुटिवश गलत खाता अंकित होने के कई मामले सामने आए, जिससे किसानों को उनकी उपज के सापेक्ष भुगतान करने में विलंब के साथ कई कठिनाइयां हुई। इस समस्या को सरकार ने संज्ञान में लिया और इसका हल निकालते हुए इसे आधार से जुड़े खाते में भुगतान का निर्णय लिया। एक सितंबर से शुरू हुए किसान पंजीयन में ये सभी नए बदलाव देखने को मिल रही है। सरकार की ओर से किए गए गुणात्मक सुधार से किसानों की एकाएक फजीहत बढ़ेगी। अब उन्हें अपने आधार कार्ड को दुरूस्त करने के साथ-साथ बैंक खाते को आधार से लिंक कराना होगा। फिलहाल अभी इस नए बदलाव से किसान पूरी तरह से अनजान है, लेकिन इसकी जानकारी होते ही आधार सेवा केंद्रों व बैंकों में भीड़ उमड़ने के पूरे आसार हैं।


इनसेट—-
सरकार ने दलालों पर कसा नकेल
चंदौली। किसान पंजीयन में अब बटाईदार किसान के रूप में पंजीयन की व्यवस्था को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। इसके पीछे विभाग का तर्क है कि अक्सर धान खरीद में दलालों की सक्रियता की शिकायतें विभाग को मिलती रही हैं। सरकार की ओर से दी गयी इस सुविधा का दलालों ने जमकर लाभ उठाया और क्रय केंद्रों पर धान की खरीद करके मोटी रकम अर्जित की। कुछ मामले ऐसे भी सामने आए जिसमें भूमिहीन दलालों ने बटाईदार के रूप में अपना पंजीयन कराकर किसानों की उपज बेचने का काम बड़े पैमाने पर किया। लगातार मिल रही शिकायतों व दलालों की सक्रियता को समाप्त करने के लिए अबकी बार विपणन विभाग की ओर से अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध आनलाइन पंजीयन फार्म में परिवर्तन करते हुए इन सुधारों को लागू किया है, जो किसानों की सहूलियत के लिए है। लेकिन इसमें जनपद के अधिकांश किसानों को शुरुआती दौर में बड़ी फजीहत का सामना करना पड़ेगा।

कोतवाल ने बैंक व एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था परखा,

सैयदराजा कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने गुरुवार को नगर में सभी बैंक व एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को परखा और साथ ही बैंकों के अंदर मौजूद ग्राहकों से,कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन बनाएं रखने की अपील की।
इस दौरान उन्होंने बैंक व एटीएम चेक किए गए, चेकिंग मैं उन्होंने सीसीटीवी कैमरा, अलार्म, बैंक गार्ड, बैंक के अंदर बाहर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की किया और साथ ही उन्होंने बैंक कर्मियों व खाताधारकों से कोविड महामारी से बचाव हेतु मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन को अपील की गई।इस दौरान एसआई संतोष शर्मा, सुरेश, दीपक कुमार उपस्थित रहे।

यहां‚…शिक्षकों ने बच्चों को तिलक लगाकर बढ़ाया उत्साह

चंदौली। शासन के आदेश पर बुधवार को सभी परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों खुल गया इसी क्रम में गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय मान्यवर कांशीराम पैकेट संख्या 2 में बच्चों का अध्यापिका ऋतु मिश्रा रीता देवी ने बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया।वही बच्चों भी अध्यापिकाओं के पैर छू कर विद्यालय में प्रवेश किये
इस दौरान प्रधानाध्यापक कमलाकर सिंह ने कहा कि बच्चों के विद्यालय आने से पहले सैनिटाइजेशन संबंधी सभी तैयारी कर ली गई है। सभी बच्चों को मास्क लगाकर आने को कहा गया है। सभी बच्चों पानी का बोतल घर से ले कर आयेंगे।कहा कि अभिभावकों भी बच्चों बच्चों को घर से बिना मार्क्स के स्कूल ना भेजें कोविड-19 के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए अपील की कहां की बच्चों को मास्क लगाने की आदत डालें। कोरोना काल के चलते काफी दिनों से शासन के आदेशानुसार स्कूल बंद थे। बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान ना हो इसलिए बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही थी। आज से स्कूल खुलने के बच्चे काफी खुश नजर आ रहे है। बताया कि कोविड गाइडलाइंस का पालन कराते हुए बच्चों को पढ़ाया जाएगा।इस दौरान सभासद उपेंद्र तिवारी दीपा कुमारी,आकृति सिंह,आदि उपस्थित रही।

शौच, के लिए निकली महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

सैयदराजा। नगर के समीप रेलवे स्टेशन पर गुरूवार को एक महिला रेलवे ट्रैक पर करते हुए ट्रेन की चपेट में आ गयी इससे उसकी ने मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आयी और आगे की कार्यवाही में जुट जुट गयी।
जानकारी के अनुसार सैयदराजा नगर के वार्ड नंबर 6 अब्दुल कलाम नगर निवासी पार्वती देवी 50 वर्ष सुबह शौच करने के लिए जा रही थी उसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गयी इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतका अपने मायके में कई विगत कई वर्षों से रह रही थी घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया

कोटेदारों ने निजी खर्च से मनाया अन्न महोत्सव‚ जानिए किसने क्या कहा?

सैयदराजा‚ चंदौली l  सरकारी की सार्वजनिक वितरण प्रणाली हमेशा सवालों के घेरे में रही है‚ जिस महकमे से गरीबों का कल्याण होना चाहिए। उस पर हमेशा से सुविधासम्पन्न लोगों को अवैध तरीके से लाभ पहुंचाने के आरोप लगते आएं। कुछ आरोप उजागर होने के बाद पुष्ट हुए तो कुछ पर एक्शन नहीं लिया गया। सरकारें चाहे जिसकी भी रही हो‚ लेकिन विभागीय अफसर–कर्मी व कोटेदारों की जुगलबंदी हमेशा जनता पर भारी नजर आयी। कई योजाएं तो पूरी की पूरी डंकार ली गई और किसी भी भनक तक नहीं लगी। खैरǃ यह सब बीते वक्त की बातें हैं‚ लेकिन सैयदराजा आरएफसी गोदाम पर हुए कोटेदारों की बैठक में एक नयी बात निकलकर सामने आयी है।

बैठक में कोटेदारों ने संगठन व अपने कोटेदारों के हित की बात की और अपनी समस्याओं को पटल रखा। इस दरम्यान 300 रुपये प्रति कुंतल कमीशन व बोरी के बकाए की अदायगी की बात को पटल पर रखा गया। साथ ही बीते पांच अगस्त को बनाए गए अन्न महोत्सव से जुड़ी ऐसी बात कह दी‚ जिसने पर सरकार पर ही सवाल खड़े कर दिए। जी हांǃ कोटेदारों ने कहा कि अन्न महोत्सव को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कोटेदारों ने अपना पैसा लगाया। बैठक में कोटेदारों ने अपनी पीड़ा व्यक्त की और बकाए के भुगतान की गुजारिश की। यहां पर किसी भी कोटेदार ने सरकार पर सवाल नहीं खड़े किए‚ लेकिन उनकी इन बातों में यदि कहीं कोई सच्चाई है तो यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कोटेदारों के निजी खर्च पर सरकार ने अन्न महोत्सव मनाकर वाहवाही लुटी और जनता को गुमराह किया। फिलहाल इस बात में कितना दम है इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकती है क्योंकि यह जांच का विषय है। कोटेदारों की बैठक में  अवधेश कुमार, रियाजुल  सिद्दीकी, ज्योति भूषण सिंह,रणविजय ,अशोक यादव, रामबचन पाल,मुन्ना पासवान, मोहन बिंद,भोला ,उमा शंकर , सरिता देवी,करिश्मा देवी,पुष्पा देवी, कल्लन प्रसाद, विजय शंकर लाल,राधेश्याम श्रीवास्तव सहित काफी संख्या मे कोटेदार उपस्थित रहे। संचालन अजीत तिवारी ने किया।

बाइक व पिकअप की टक्कर,कक्षा 9 वीं के छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली । अलीनगर थाना क्षेत्र के सकलडीहा मोड़ के पास गुरुवार को पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार की युवक की मौत हो गई। सूचना पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कुढकला गांव निवासी महादेव का पुत्र कक्षा नौवीं का छात्र अनुज 18 वर्ष मोटरसाइकिल से चंदौली की तरफ जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने उसको टक्कर मार दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर पिकअप चालक पिकअप सहित भाग निकला। अनुज अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था।मौत की खबर लगते ही राजकीय महिला चिकित्सालय पर ग्रामीणों सहित परिजनों की भीड़ एकत्रित हो गई। पिता महादेव,माता आरती सहित भाइयों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

इस सम्बंध में अलीनगर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना स्थल पर दुकानों और सीओ सदर आफिस पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पिकअप के नंबर की जांच की जा रही है।

सैयदराजा विधायक सुशील ने लाभार्थियों में बांटी आवास की चाभी

धानापुर ब्लाक में आवास की चाभी देते विधायक सुशील सिंह।

धानापुर। ब्लाक परिसर में बुधवार को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास लाभर्थियों को विधायक सुशील सिंह द्वारा उनके आवासों की चाभी  दी गयी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा के तहत 2022 तक हर जरूरतमंद गरीब को एक आवास उपलब्ध कराया जाय‚ जो पात्रता की श्रेणी में आता है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रयास से  प्रदेश की योजनाओं के साथ साथ  उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का भी लाभ प्रदेश के गरीबों तक पहुचाने का काम किया।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि ब्लाक से मिलने वाले आवास के लिए पैसे चाहिए या व्यवसाय के लिए लोन, अगर आप अर्हता पूरी करते हैं तो बिना सिफारिश, बिना घूस, पूरी मदद मिलनी तय है और अब तो बैंक जाने की भी जरूरत नहीं क्योंकि गांव-गांव में बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट-सखी तैनात हैं। इस दौरान खंड विकास अधिकारी गुलाब चंद्र सोनकर,संजीव कुमार सिंह,ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह,श्यामलाल यादव,राजेश तिवारी,रमेश चंद्र सिंह,दयाल सरन श्रीवास्तव, अन्नू सिंह,अरविंद,कमलाकांत मिश्र,विमल सिंह दादा,विकास राजभर आदि लोग शामिल थे।

युवाओं के बल पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी सपाः सुजीत


चंदौली। समाजवादी लोहियावाहिनी की समीक्षा बैठक बुधवार को सपा कार्यालय पर हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुजीत कन्नौजिया के नेतृत्व में सपाइयों ने नवनियुक्त लोहियावाहिनी राष्ट्रीय सचिव सुधाकर कुशवाहा का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया। वहीं प्रभारी अरविंद यादव ने संगठन के कार्यों की समीक्षा की। साथ ही पार्टी के दिशा-निर्देश व कार्यक्रमों के बारे में बताया। उन्होंने हर बूथ पर यूथ नारे के महत्व को बताया व समझाया।
उन्होंने जिलाध्यक्ष सुजीत कन्नौजिया ने कहा कि अबकी बार विधानसभा चुनाव में युवाओं का परचम होगा। पार्टी ने युवाओं पर भरोसा करते हुए उन्हें चुनाव लड़ने के नेतृत्व देकर उन्हें अपनी हौसले व ताकत को दिखाने का अवसर दे रही है। विधानसभा चुनाव एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। इसके लिए युवाओं को अपने बुद्धि-विवेक के साथ पूरी ऊर्जा पार्टी के समर्थन में वोट बटोरने के लिए झोंकनी होगी।

सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में उपस्थित लोहियावाहिनी टीम के सदस्य।

कहा कि पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ा है। दूसरे दलों ने नए साथियों आना लगातार जारी है, जो अच्छे संकेत है। हमें अपने पुराने व वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में नए ऊर्जावान साथियों के साथ समन्वय स्थापित कर चुनाव फतह की तैयारियों को अमल में लाने के लिए प्रयास करना होगा। राष्ट्रीय सचिव सुधाकर कुशवाहा ने कहा कि सरकार की जुल्म, ज्यादती से जनता त्रस्त हो चुकी है। जनता अपने ऊपर हुए सभी आघात का करारा जवाब विधानसभा चुनाव में अपने वोट से देगी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर, नफीस अहमद गुड्डू, निरंजन कन्नौजिया, दानिश इकबाल, सुजीत पटेल, धर्मेन्द्र चैहान, संजय कुशवाहा, आफताब अंसारी, सोनू आर्य, सुनील पटेल, शिवशंकर बियार, राजा खां, मुन्नी लाल मौर्य, जेपी यादव, राजकुमार, सोनू बियार आदि उपस्थित रहे। संचालन निरंजन कन्नौजिया ने किया।

Chandauli
scattered clouds
23 ° C
23 °
23 °
93 %
1.7kmh
50 %
Sun
29 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
30 °
Thu
30 °
Verified by MonsterInsights