23 C
Chandauli
Sunday, November 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 748

यूपी एसटीएफ ने एक लाख के ईनामिया बदमाश को किया ढेर

बलिया‚ पूर्वांचल डेस्क। यूपी एसटीएफ ने शुक्रवार को एक लाख के ईनामिया बदमाश हरीश पासवान को मुठभेड़ में मार गिराया। सात जुलाई को हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलेसर की हत्या में दर्ज मामले में पुलिस उसकी तलाश में थी। इसी बीच मुखबिर खास की सूचना पर घेरेबंदी कर एसटीएफ ने उसे दबोचना चाहा‚ लेकिन इस बीच एसटीएफ व बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गयी‚ जिसमें ईनामिया बदमाश पुलिस गोली से ढेर हो गया।

मूल रुप से बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के बाबूबेल निवासी हरीश पासवान के खिलाफ बैरिया पुलिस ने सात जुलाई को जिपं के पूर्व सदस्य जलेसर की हत्या में धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इस हत्याकांड के बाद से उसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। बताते हैं कि हरीश लम्बे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय था और उस पर कई दर्जनों संगीन मुकदमा दर्ज थे। पुलिस विभाग के अनुसार हरीश पासवान अंतरप्रांतीय बदमाश था। उसके खिलाफ बलिया के अलावा झारखंड व छत्तीसगढ़ में कुल करीब 35 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें हत्या के आधा दर्जन मुकदमे हैं। सूत्रों के अनुसार हरीश के खिलाफ पहला मुकदमा लूट सहित अन्य आरोपों में साल 2004 में दर्ज किया गया था। पिछले दिनों हरीश ने अपने साथियों के साथ मिलकर नगर पंचायत बैरिया पश्चिम टोला निवासी जलेश्वर सिंह उर्फ बलवीर सिंह की हत्या कर दी थी। इस वारदात के बाद से हरीश फरार चल रहा था।

हर बूथ पर सपा को मजबूत करने निकले मनोज डब्लू

धानापुर‚ चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार डब्लू शुक्रवार को हर बूथ पर सपा मजबूत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निकले। इस दौरान उन्होंने धानापुर शहीदी धरती के दीयां गांव में ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्हें सपा के विजन के बारे में बताया। साथ ही उनका समर्थन मांगते हुए जगह–जगह सपा के झंडे को बुलंद किया। कहा कि यह ध्वज विकास व प्रगति का प्रतीक है‚ जिसे आप सभी आज बुलंद करने में अपनी सहभागिता दें।

हर बूथ पर सपा मजबूत कार्यक्रम के तहत महिलाओं से रूबरू मनोज सिंह डब्लू।

उन्होंने भरोसा दिया कि सपा प्रदेश की सत्ता में लौटी तो बेपटरी हो चुकी कानून व्यवस्था को संभाला जाएगा। ताकि महिलाओं की अस्मत सुरक्षित रहे। दलितों‚ पिछड़ों व असहायों का मौलिक व संवैधानिक अधिकारों का हनन न होने पाए। इसके साथ ही किसानों का सम्मान व बेरोजगारों को रोजगार देने जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं का समाधान समाजवादी पार्टी निकालेगी। आज जनता का भरोसा व रुझान सपा की ओर बढ़ा है। आप सभी के साथ ही सपा में नई ऊर्जा भरने का काम किया है। जिसे देखते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नई हवा है‚ नई सपा है का नारा बुलंद किया है। असल में यह नारा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करने के साथ-साथ सूबे की जनता के सम्मान का प्रतीक है। आज हम सभी आपके बीच इसलिए हैं कि सपा के विजन को आप जाने और समझें। साथ ही वर्तमान सरकार की गलत नीतियों से बढ़ी महंगाई के बोझ व बढ़ते अपराध के मर्म को भी हमेशा याद रखें।

ग्रामीण महिलाओं के बीच सपा के विजन को मजबूती के साथ रखते मनोज सिंह डब्लू।
महिला ग्रामीणों से रूबरू सपा नेता व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू।

सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष की ट्रेन हादसे में मौत

अध्यक्ष रणधीर सिंह बोले‚ समीक्षा बैठकों में पुल उद्घाटन की नई–नई तारीखें तय करते हैं डीएम

चंदौली। नगर के मुसंफ कटरा के पास शुक्रवार की सुबह पुरुषोत्तम ट्रेन की जद में आने से 59 वर्षीय अधिवक्ता की मौत हो गयी। घटना से की सूचना के बाद अधिवक्ताओं का हुजूम रेलवे ट्रैक पर उमड़ पड़ा। घटना से मर्माहत अधिवक्ताओं ने इस घटना के लिए स्थानीय प्रशासन को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। सिविल बार अध्यक्ष रणधीर सिंह ने कहा कि यदि अगस्त माह में ओवरब्रिज पुल जनता को समर्पित हो जाता तो आज यह घटना नहीं होती। घटना को लेकर नगरवासियों के साथ–साथ अधिवक्ता समाज में जबरदस्त आक्रोश था।

अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह की ट्रेन हादसे में मौके के बाद मौका पर पहुंचे जिला जज विनय कुमार दिवेदी।

बताते हैं कि घरचित गांव निवासी 59 वर्षीय अशोक कुमार सिंह पेशे से अधिवक्ता हैं जो चंदौली कोर्ट में विधिक सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। जो पूर्व में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का भी दायित्व संभाल चुके हैं। नित्य की भांति शुक्रवार को वह अपने घर से बाइक से चंदौली आए और रेलवे ट्रैक के उत्तरी छोर स्थित बाबा हास्पीटल के पास अपनी बाइक को खड़ा करने के बाद पैदल ही रेलवे ट्रैक पाकर कचहरी जा रहे थे। तभी बिहार की ओर जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आ गए‚ जिससे उनका मौके पर ही मौत हो गया। घटना की सूचना के बाद सदर कचहरी में मौजूद अधिवक्ताओं का हुजूम रेलवे ट्रैक पर जमा हो गया। लोगों ने घटना के प्रति दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश जाता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाही में जुट गयी। इस बाबत सिविल बार अध्यक्ष रणधीर सिंह ने कहा कि घटना में मृत अधिवक्ता अपने पीछे पत्नी व एक अविवाहित पुत्री छोड़ गए है। बार की ओर से पीड़ित परिवार को तत्काल 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। साथ ही चार लाख का आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। कहा कि यह घटना जिला प्रशासन की शिथिलता व उदासी का नतीजा है। यदि जिलाधिकारी के प्रयास से पुल अगस्त माह में उद्घाटित हो जाता तो यह हम सभी को एक वरिष्ठ साथी आज नहीं खोना पड़ता। जबकि जिलाधिकारी प्रतिमाह समीक्षात्मक बैठक में पुल के उद्घाटन की नई–नई तारीखें तय करते रहते हैं। जानकारी के बाद जिला जज विनय कुमार द्वद्विेदी भी मौके पर पहुंचे और घटना के बाबत अधिवक्ताओं से जानकारी ली और दुख व्यक्त किया।

सकलडीहा में नाला निर्माण कार्य पूरा नही होने पर फजीहत

सकलडीहा कस्बा स्थित अम्बेडकर बस्ती में ह्यूमन पाइप लगाने के लिये खोदा गया गड्ढा।

सकलडीहा‚ चंदौली। सकलडीहा कस्बा स्थित अम्बेडकर बस्ती में विधायक निधि से सीसी रोड और ग्राम सभा की ओर से सीवर पाईप लाइन का निर्माण होना है। पिछले डेढ़ माह से सीवर लाइन के लिये गड्ढ़ा खोदकर छोड़ दिये जाने से आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। स्कूल खुलने पर बच्चों को आने जाने को लेकर परिजन परेशान है। शीध्र समस्या से निजात दिलाने की ग्रामीणों ने मांग किया है।
ह्यूम पाइप लगाने का कार्य लंबित होने से अम्बेडबर बस्ती में लम्बे समय से मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। जबकि प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन रहता है। बरसात के दिन में पानी भरजाने से काफी दिक्कत होती थी। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने अपने निधि से सीसी रोड बनवाने की स्वीकृति दी है। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मंजू वर्मा ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पक्की शिविर पाइप लाईन लगाने की कवायद शुरू किया। लेकिन पिछले 18 जुलाई से गांव की मुख्य मार्ग पर ह्यूमन पाइप लगाने के लिये गड्ढा खोदकर छोड़ दिये जाने से आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। यही नही स्कूल खुलने पर बच्चों के आवागमन को लेकर परिजन चिंतित रहते है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से समस्या से शीध्र समाधान करने की मांग उठाया है। इस बाबत ग्राम प्रधान मंजू वर्मा ने बताया कि पानी के कारण ह्यूमन पाइप बिछाने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों की समस्या का शीध्र समाधान किया जायेगा।

सपा महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष बनी नागेश्वरी

चंदौली। समाजवादी महिला सभा ने दरियापुर, कबीरपुर व परोरवा में जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल सम्पन्न हुई। उन्होंने महिला सभा मे जिला उपाध्यक्ष पद पर नागेश्वरी देवी चौहान को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने कहा कि वर्तमान की भाजपा की सरकार में इंसाफ मिलना तो दूर जनपद में महिलाओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। गरीब महिलाओं के अधिकार को दबाया जा रहा। इनका सुनने वाला कोई नही है। महिलाओं को सोचने की जरूरत है। माननीय अखिलेश यादव जी की सरकार थी तो हर धर्म की मानने वाली महिलाओं का मान सम्मान होता था। इस सरकार ने गरीब महिलाओं को समाजवादी पेंसन मिलता था वह भी बन्द कर दिए व लड़कियों को लैपटॉप देना बंद कर दिया। कई एक योजना जो महिलाओं को मिलती थी वह भी बंद हो गई। इस झूठी सरकार को बदलने की जरूरत है महिलाओं को संकल्प लेने की जरूरत है। एक धर्मनिरपेक्ष सरकार अखिलेश यादव जी की बनने पर सभी वर्ग की महिलाओं को सम्मान व योजनाओं फिर चालू होगी।

देश सेवा व सुरक्षा के जज्बे को कायम रखें युवाः मनोज डब्लू

धानापुर खेल ग्राउंड पर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं संग मनोज डब्लू।


धानापुर। सैयदराजा के पूर्व विधायक व सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू गुरुवार को धानापुर व धरांव गांव स्थित खेल ग्राउंड पर सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं से मिले। इस दौरान उन्होंने युवाओं के हौसले को बढ़ाया। कहा कि लक्ष्य पाने के लिए कड़ी मेहनत व अनुशासन का होना बहुत जरूरी है। सरकार ने छह सितंबर को आयोजित होने वाली भर्ती रैली को डाल दिया है, लेकिन आप सभी अपनी तैयारियों को स्थगित ना करें। देश की सुरक्षा व सेवा का जो जज्बा आप सभी ने अपने अंदर पाल रखा है उसकी मशाल को जलाए रखें।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के कारण दो सालों तक भर्ती स्थगित रही। लिहाजा सेना भर्ती की रैली में शामिल होने वाले युवाओं को दो वर्ष की छूट सरकार की ओर से दी जानी चाहिए। इस मांग को पूरी मजबूती के साथ उठाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही चंदौली में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा अभी तय नहीं हुई है। जल्द ही आप सभी को वाट्सऐप व अन्य माध्यमों से इसकी सूचना दी जाएगी। उन्होंने उक्त कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर उसको सफल बनाने का आह्वान किया। कहा कि जल्द ही आवाजापुर में पुनः सेना भर्ती कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

शादी का झांसा देकर कोटेदार पुत्र ने विधवा के साथ बनाया अवैध संबंध


नौगढ़। क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ कोटेदार पुत्र द्वारा शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाने का मामला पटल पर आया है। महिला जब गर्भवती हुई तो उसने कोटेदार पुत्र पर शादी का दबाव बनाया। युवक के शादी करने से मुकर जाने से आहत महिला ने थाने में सूचना देकर न्याय की गुहार लगाई।
जानकारी के मुताबिक चकरघट्टा थाना क्षेत्र के एक गांव की विधवा महिला ने थाने में लिखित तहरीर देकर गांव के कोटेदार रमेश गुप्ता के पुत्र सत्येंद्र, 25 वर्ष ने शादी का झांसा देकर पिछले कई माह से अवैध संबंध बनाता चला आ रहा था। इसी बीच महिला गर्भवती हो गयी और वर्तमान में उसके पेट में छह माह का गर्भ पल रहा है। ऐसे में उसने जब युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया, वहीं महिला के दो पुत्र व दो पुत्री हैं जिसमें से एक लड़की का महिला ने शादी कर दिया है। बताया जा रहा है कि महिला वर्तमान ग्राम प्रधान की भाभी है। महिला का पति का पिछले दो वर्ष पूर्व में मृत्यु हो गई है किसी तरह से मेहनत करके अपने बच्चों का जीवीकोपार्जन करती है। थाना प्रभारी दीनदयाल पांडेय का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है जांच करके मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

पत्रकार अखिलेश यादव से बोले‚ चकिया विधायक कर रहे सत्ता का दुरुपयोग

मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव ज्ञापन देते चंदौली के पत्रकार।


लखनऊ। चंदौली के पत्रकारों का एक दल गुरुवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव व सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिला। इस दौरान पत्रकार रविशंकर तिवारी ने जनपद के चकिया के पत्रकार के ऊपर चकिया विधायक शारदा प्रसाद द्वारा दर्ज कराए गए एससी/एसटी के मामले की जानकारी दी। आरोप लगाया कि भाजपा विधायक एससी/एसटी एक्ट का दुरुपयोग कर रहे हैं। जो पूरी तरह से अनुचित व अलोकतांत्रित है।
इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसे गलत बताया। कहा कि पत्रकार हितों की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी हमेशा तत्पर है। चंदौली के पत्रकार के साथ जो भी हुआ गलत है। भाजपा के जनप्रतिनिधियों को अपनी दमनकारी नीति छोड़कर जनकल्याण के काम करने चाहिए। उन्होंने भरोसा दिया कि पीड़ित पत्रकारों की लड़ाई समाजवादी पार्टी लड़ेगी।

दो बाइक की आमने -सामने टक्कर में एक की मौत तीन गंभीर रूप से घायल

जौनपुर। पूर्वांचल डेक्स सरपतहां थाना क्षेत्र के पिपरौल गांव के समीप गुरुवार दो बाइक की आमने सामने से हुई जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में एक युवक की मौत हो गयी वही तीन गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया वही गंभीर रूप से घायल युवकों को एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया
जानकारी के अनुसार पिपरौल गांव के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों की आमने सामने जबरदस्त टक्कर होने से चारो गम्भीर रूप से घायल हो गए,स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सभी घायलों को सरकारी एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुइथाकला ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया।मृत युवक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के अढ़नपुर गांव निवासी23 वर्ष पुत्र रफीक के रूप में हुई जबकि उसके साथ बैठा अढ़नपुर गांव निवासी वकील पुत्र फरीदन तथा दूसरी बाइक पर सवार सुलतानपुर जनपद के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी अंकुर पुत्र अशोक तथा कोइरीपुर निवासी कृष्ण कुमार पुत्र मनी राम की गम्भीर स्थिति देखकर चिकित्सकों ने तीनो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय मय फोर्स मौके पर पहुंच गये और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।वही युवक के मौत की खबर लगते हीं परिजनों में कोहराम मच गया।

शहाबगंज पीएचसी पर वैक्सीन लगवाने आयी वृद्धा हुई बेहोश

इबरार अली

शहाबगंज। पीएचसी शहाबगंज पर कोविड–19 टीकाकरण तमाम अव्यवस्थाओं के बीच रामभरोसे चल रहा है। जी हांǃ यह आरोप ब्लाक क्षेत्र के सुदूर गांव से आनी वाली महिलाओं ने गुरुवार को लगाए। उनका कहना था कि इस भीषण गर्मी में छांव की बंदोबस्त नहीं होने के कारण महिलाएं बेहोश होकर गिर रही हैं। महिलाओं ने बताया कि सोहदवार गांव से आयी 65 वर्षीय वृद्ध उमस व गर्मी को बर्दाश्त नहीं कर सकी और बेहोश हो गयी। जिसे वहां मौजूद महिलाओं ने संभाला और वहीं जमीन पर लिटाकर उसे पानी पिलाया। इस घटना को लेकर ग्रामीण महिलाओं में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त रहा।

विदित हो कि निर्माणाधिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कोविड 19 का टीकाकरण स्थल बनाया गया है। टीकाकरण स्थल पर हवा व प्रकाश की समुचित व्यवस्था न होने के कारण दूरदराज आने वाले ग्रामीणों को परेशानियों का का सामना  करना पड़ रहा है। दुर्व्यवस्था का आलम का नतीजा रहा कि चन्दौली के सोहदवार गांव से टीकाकरण के लिए आयी महिला अजरून निशा 65वर्ष ऊमस गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर गयी। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर लाकर पानी कि छीटा मारा तब जाकर  होश में आयी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने फोर्स भेजकर सभी महिलाओं को लाईन में लगकर बारी बारी से वैक्सीन लगवाया।

 वहीं विकास खण्ड के सिहर,धन्नीपुर, ढोढ़नपुर गांव में प्रभारी चिकित्साधिकारी हीरा लाल सिंह द्वारा ग्रामीणों को टीकाकरण की गांव में एक दिन पहले जानकारी दी।सूबह  ग्रामीण इक्कठा हो गये।लेकिन दो बजे तक वैक्सीन के नहीं पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नाराजगी ब्यक्त करते हुए घर वापस चले गये। इस समबंध में मुख्यचिकित्साधिकारी  डा.वीपी द्विवेदी ने बताया की मामले की जानकारी लेकर लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

Chandauli
scattered clouds
23 ° C
23 °
23 °
93 %
1.7kmh
50 %
Sun
29 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
30 °
Thu
30 °
Verified by MonsterInsights