23 C
Chandauli
Sunday, November 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 747

शौच के लिए घर से निकले तीन बच्चे एक साथ पानी भरे गड्ढे में डूबे

मऊ‚ पूर्वांचल डेस्क। जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के यूसुफपुर गांव में शुक्रवार को पानी भरे गड्ढे में तीन मासूम बच्चे डूब गए। गड्ढों में जब बच्चों का शव उतराया हुआ मिला तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के बाद इनके घरवालों पर दुखों का पहाड़ टूट परिवार और परिवार बिलखता हुआ मौके पर जा पहुंचा। पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाने व सांत्वना देने के लिए किसी के पास शब्द नहीं है। हर कोई इस दर्दनाक मंजर को देखकर रो रहा है।
बताते हैं कि यूसुफपुर गांव के बाहर एक ईंट भट्ठे के पास पानी भरे गड्ढे में तीन बालकों का शव मिला, जिनकी शिनाख्त अरुण (4) पुत्र अनिल (निवासी चकरा), शुभम (6) पुत्र रामशीष (निवासी यूसुफपुर) व हंस उर्फ अनीश (3) पुत्र आदित्य (निवासी करनी, बलिया) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे एक साथ शौच के लिए गांव के बाहर आए थे‚ जिनकी पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। गांव के बाहर की घटना होने के चलते बच्चों की आवाज कोई सुन नहीं सका। जानकारी के मुताबिक यूसुफपुर गांव की घटना में मृत अनीश अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। 22 दिन पहले ही अनीश अपने मां के साथ नाना की तबीयत खराब होने पर ननिहाल में आया था। वहीं, चकरा निवासी अरुण भी अपने नाना के यहां 22 दिन पहले अपने माता पिता के साथ आया था।

शहाबगंज पीएचसी पर एएनएम की जगह कार्य करते हुए पाए गए उनके पति

पीएचसी शहाबगंज पर कार्यरत एएनएम के पति।

इबरार अली
शहाबगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। कोविड-19 वैक्सीन सेंटर पर महकमे से तैनात एएनएम की जगह उनके पति कार्य करते हुए पाए गए। मामला जानकारी के आने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. हीरालाल सिंह से पूछा गया तो उन्होंने वहां कार्यरत लोगों को पहचानने से इन्कार कर दिया। कहा कि ये लोग कौन हैं इसकी जानकारी नहीं। जब उक्त लोगों से बातचीत की गयी तो पहले तो उन्होंने खुद को विभागीय कर्मी बताया। बाद में वहां तैनात एएनएम के पति होने की बात कही। जो वहां अभिलेखों की पूर्ति व पंजीयन कार्य करते हुए पाए गए थे। हालांकि वहां तैनात एएनएम भी मौके पर मौजूद रहीं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को टीकाकरण के लिए एएनएम की ड्युटी लगाई गई थी।जहां एएनएम की जगह उनके पति टीकाकरण करते दिखाई दिए।मामले की जानकारी को लेकर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा हीरालाल सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए एएनएम व वार्ड ब्वाय की ड्यूटी लगाई गई है। ये लोग कौन हैं इसकी हमें जानकारी नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

सपा सरकार में महिलाओं को मिलेगा सम्मानः गार्गी

चंदौली। समाजवादी महिला सभा की ओर से गोपालपुर में सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने महिलाओं से समाज के मुख्यधारा से जोड़ने के संदर्भ विस्तार से चर्चा की। साथ ही महिला सभा मे जिला सचिव पद पर गोपालपुर की क्षेत्र पंचायत सदस्य रूबी बेगम को नियुक्ति पत्र देकर जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने कहा कि वर्तमान की भाजपा की सरकार में इंसाफ मिलना तो दूर जनपद में महिलाओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। गरीब महिलाओं के अधिकारों को दबाया जा रहा। आए दिन महिलाओं के साथ बलात्कार की घटना, बेतहाशा महंगाई, गैस की बढ़ती कीमत से घर का बजट गड़बड़ा गया है। कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की सरकार में सभी धर्म की मानने वाले लोगों का सम्मान था। उन्होंने सभी वर्ग को उचित भागीदारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रतिनिधित्व के मामले को भी गंभीरता दिखाई। ऐसे में सपा को सरकार में लाने के लिए महिलाओं को संकल्प लेने की जरूरत है। एक धर्म निरपेक्ष सपा सरकार बनने के बाद सभी वर्ग की महिलाओं को सम्मान व योजनाओं फिर चालू होगी। इस मौके पर ईशान मिल्की, आस मोहम्मद, इस्राइल वारसी बाबा, नाजमा बेगम, शकीला बेगम, प्रेम शिला, सरफराज, कल्लू यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

1200 की आबादी पर बनेंगे मतदेय स्थल

कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों संग बैठक करते डीएम।


चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत मतदेय स्थलों के विभाजन के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में जहां 1200 से अधिक मतदाता हैं और कोई सहायक नहीं बना है तो उसे विभाजित कर एक नया पोलिंग स्टेशन बनाया जाना है। कहा कि अत्यधिक पुराने व जर्जर भवन वाले मतदेय स्थलों का सूची तैयार कर दिया जाय। अस्थाई भवनों में बने मतदेय स्थलों को उसी मतदान क्षेत्र के अंतर्गत उपलब्ध स्थाई भवन में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि विभाजन के पश्चात बढ़ाए जाने वाली बूथों के चुनाव के समय कमरों की स्थिति दूरी व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था को देख ले। जनप्रतिनिधियों को इस संबंध में कोई आपत्ति या सुझाव है तो लिखित रूप से अवगत करा दें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार, चकिया विधायक शारदा प्रसाद, विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

कबाड़ में किताबें बेचने वाले को नहीं ढूंढ पाया महकमा!


चंदौली। बच्चों के पठन-पाठन की सबसे बड़ी सहायक किताबें कबाड़ी के दुकान पर बेच दी गयी थीं। उक्त प्रकरण में अब तब बेसिक शिक्षा महकमा किताबें कबाड़ी को बेचने वाले को नहीं ढूंढ पायी। इसे विभाग की उदासीनता, शिथिलता का नाम दिया जा सकता है। या फिर यह भी कह सकते हैं कि बेसिक शिक्षा विभाग उस नाम को सार्वजनिक नहीं करना चाहता, क्योंकि यदि मामला पटल पर आया तो विभाग को कार्यवाही के लिए बाध्य होना होगा। फिलहाल अब तक केवल पुस्तक प्रभारी हटाए गए हैं। इसके लिए विभाग के बाद ऐसा कुछ भी नहीं है जो उसके द्वारा किया गया हो? तीन दिन बीत जाने के बाद भी जांच कमेटी ने उक्त मामले की जांच नहीं कर पाई है जो कई सवाल खड़े कर रहे हैं।
गत दिनों एसडीएम न्यायिक प्रदीप कुमार ने नजर मुख्यालय स्थित एक कबाड़ की दुकान पर किताबों के बंडल पर पड़ी तो वे रुके और कबाड़ी से जवाब-तलब किया तो वे बगली झांकने लगा। मामला पटल पर आने के बाद पूरा का पूरा बेसिक शिक्षा महकमा हांफता नगर आए। आनन-फानन में बिछियां कला स्थित कबाड़ी की दुकान पर पहुंचा और सभी किताबों को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय भिजवाया दिया। साथ ही बीएसए ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उक्त समय किताब प्रभारी समेत इसके लिए जिम्मेदार तमाम कर्मी मोबाइल बंद कर गायब हो गए। वहीं दूसरे दिन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने जिला पुस्तक प्रभारी को हटाकर दूसरी पुस्तक प्रभारी को तैनात कर दिया और तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के जांच कमेटी में उप जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार चतुर्वेदी व खंड शिक्षा अधिकारी सकलडीहा चंद्रशेखर आजाद और सदर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह को शामिल किया।साथ ही जांच रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। लेकिन 3 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक जांच रिपोर्ट सदस्य टीम द्वारा सौंपी नहीं गए थे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं लोगों में व्याप्त है। खंड शिक्षा अधिकारी चंदौली सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है जल्दी रिपोर्ट प्रेषित कर दी जाएगी।

ठेकेदार बृजेश सिंह की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग

Young Writer

मृतक के भाई ने एसपी से मिलकर लगाई गुहार
चंदौली। बरहन के ठेकेदार बृजेश सिंह के मौत का मामला गरमाया हुआ है। मौत को लेकर मचे घमासान के बीच शुक्रवार को मृत ठेकेदार के भाई भूपेंद्र सिंह ने अधिवक्ता झन्मेजय सिंह के साथ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार से मिले। इस दौरान भूपेंद्र ने भाई की संदिग्ध मौत मामले में निष्पक्ष जांच एजेंसी के द्वारा मामले की तफ्तीश की गुजारिश की, ताकि मौत के सही कारणों का पता चले। उन्होंने स्थानीय पुलिस की जांच पर संदेह भी जताया। एसपी ने प्रकरण क्राइम ब्रांच से जांच कराने व लखनऊ की फारेंसिक टीम से साक्ष्यों के जांच का भरोसा दिया।
विदित हो कि बीते दिनों बरहन गांव के समीप सड़क पर ठेकेदार बृजेश सिंह लहुलूहान हाल में मिले, जिन्हें ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक जांच में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उक्त घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए धीना थाने में तहरीर दी। पीड़ित परिवार का आरोप था कि घरवालों को सूचना दिए बगैर ही पुलिस ने दूर के अस्पताल में ईलाज का प्रयास किया। यदि नजदीकी किसी अस्पताल में फौरी तौर पर ईलाज मिला होता तो बृजेश की जान बन सकती थी। इसी प्रकरण में पोस्टमार्टम हाउस पर भी विवाद की स्थिति कायम हो गयी थी। शुक्रवार को मृतक के भाई भूपेंद्र सिंह सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री धनंजय सिंह व डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार के महामंत्री झन्मेजय सिंह व योगेंद्र सिंह लड्डू के साथ पुलिस लाइन पहुंचे और उन्होंने प्रकरण में चल रही पुलिस जांच पर सवाल किए और बाहरी एजेंसी से जांच कराकर मौत के सही कारणों का पता लगाया जाय।

शहाबगंज अस्पताल पर कोरोना वैक्सीन लगवाने आयी महिला बेहोश

पीएचसी पर दुव्र्यवस्था के कारण लगातार हो रही घटना

इबरार अली
शहाबगंज। पीएचसी पर अव्यवस्था का आलम थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंची एक और महिला उमस व गर्मी के कारण बेहोश हो गयी। इसके बाद उसके पति व वहां मौजूद ग्रामीणों के सहयोग से अस्पताल ले गए, इसके बाद जानकारी होते ही चिकित्सक संजय कुमार ने उक्त महिला इलाज किया। इलाज के बाद महिला होश में आयी।
विदित हो कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19 टीकाकरण के दौरान दुव्र्ययवस्था पूरी तरह से हावी है। उच्च अधिकारीयों के निर्देश के बाद भी इसमंे सुधार नहीं हो सका है। कोविड ठीकाकरण के लिए प्रतिदिन 500 से ज्यादा लोगों का ठीकाकरण होता है। गोपाल गांव से टीकाकरण के लिये छाया 23 वर्ष कतार मे लगी महिला बेहोश होकर गिर गयी। महिला के गिरते ही वहां अफरातफरी मच गयी। साथ में आए महिला के पति प्रशान्त कुमार ग्रामीणों के साथ मिल कर चिकित्सालय लाए। चिकित्सक संजय कुमार ने महिला का इलाज किया। प्रतिदिन दुर्व्यवस्था के कारण ग्रामीण गिर बेहोश हो जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों मे रोष व्याप्त है। चिकित्सक संजय कुमार ने बताया कि उमस भरी गर्मी से घबराहट के कारण महिला बेहोश हो गई थी, जिसका समुचित ईलाज किया गया।

संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी ने खाया जहर मौत,

चंदौली – सदर कोतवाली क्षेत्र के छितों गांव में शुक्रवार को 16 वर्षीय किशोरी ने संदिग्ध परिस्थिति में जहर खा लिया. जानकारी के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया. आनन फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुँचे. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार छितों गांव निवासी सुरेश राम की पुत्री निशा ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई. जिसे लेकर परिजन तत्काल पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुच गई,और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी है.

वहीं मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे. वहीं मौत को लेकर ग्रामीणों में चर्चा का माहौल है.

जयंती पर याद किए गए चंदौली के विकास पुरुष

पंडित कमलापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते युवा कांग्रेसी।


जयंती पर याद किए गए चंदौली के विकास पुरूष
चंदौली। जनपद के विकास पुरूष पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी की जयंती शुक्रवार को सादगी के साथ श्रद्धापूर्वक मनी। इस दौरान कांग्रेसियों ने कमलापति पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया और चंदौली के विकास में उनके द्वारा दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की ट्रेन दुर्घटना में असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस मौके पर मुख्य अतिथि पंडित शोमेशपति त्रिपाठी ने कहा कि पंडित कमलापति सर्वसुलभ नेता थे। उन्होंने चंदौली को कृषि प्रधान जनपद बनाने में बड़ा योगदान दिया। कृषि भूमि को सिंचित करने के लिए नहरों का जाल बिछिया, स्कूल-कालेज की स्थापना कर चंदौली की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया। अस्पताल व सड़कों के साथ अन्य मूलभूत सुविधाएं चंदौली को दी। पंडित कमलापति त्रिपाठी स्मृति सेवा संस्थान के अध्यक्ष डा. नारायण मूर्ति ओझा ने कहा कि चंदौली पंडित कमलापति त्रिपाठी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज के राजनेताओं को पंडित कमलापति त्रिपाठी के व्यक्तित्व से सीख लेने की जरूरत है। इस अवसर पर संजय तिवारी, प्रदीप पांडेय, माघवेंद्र मूर्ति ओझा, ज्ञान प्रकाश, गुलाब राम, रजनीकांत पांडेय, धरनीधर तिवारी, विकास खरवार, सतीश बिंद, अखिलेश पांडेय, विरेंद्र तिवारी आदि उपस्थित रहे।

पबजी खेलने से मना किया तो ट्रेन के आगे कूदा किशोर

कमालपुर। क्षेत्र के डैना गांव के पास शुक्रवार की रात्रि 11 बजे धीना पुलिस को रेलवे ट्रैक पर सिर कटा 17 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। रात्रि होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी जंगल की आग की तरह फैल गई। इसी बीच गुरुवार की शाम से गायब कुतुबुद्दीन के परिजन अपने परेशान पुत्र की तलाश में जब पुलिस के पास गए तो उन्हें शव की शिनाख्त के लिए ले जाया गया। मृतक की शिनाख्त होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे दहाड़े मारकर रोने लगे।
पुलिस के मुताबिक इमलिया गांव निवासी कुतुबुद्दीन 17 वर्ष को उसे पिता ने मोबाइल पर पबजी खेलने को लेकर डांट फटकार लगाई थी। इससे नाराज होकर कुतुबुद्दीन घर से निकल गया और डैना गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर किसी ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। उधर, दूसरी ओर कुतुबुद्दीन के गायब होने से परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे। उन्होंने पास-पड़ोस के ग्रामीणों के साथ ही रिश्तेदारों व जान-पहचान के लोगों से उसकी पूछताछ की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह की जब परिजन पुलिस के पास गए तो उन्होंने किशोर के ट्रेन हासे में मृत होने की बात बतायी और शिनाख्त के लिए ले गए तो इसकी पुष्टि करते हुए परिजन विलाप करते हुए रोने लगे। इस बाबत धीना थानाध्यक्ष प्रभारी अतुल प्रजापति ने बताया कि गुरुवार की रात रेलवे ट्रैक पर मिली लाश की पहचान कर ली गई है। यह लाश कुतुबुद्दीन 17 वर्ष की है, जो पिता की डांट से दुखी होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव की पोस्टमार्ट के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

Chandauli
scattered clouds
23 ° C
23 °
23 °
93 %
1.7kmh
50 %
Sun
29 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
30 °
Thu
30 °
Verified by MonsterInsights