27 C
Chandauli
Sunday, September 20, 2026

Buy now

बाइक व पिकअप की टक्कर,कक्षा 9 वीं के छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

- Advertisement -

चंदौली । अलीनगर थाना क्षेत्र के सकलडीहा मोड़ के पास गुरुवार को पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार की युवक की मौत हो गई। सूचना पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कुढकला गांव निवासी महादेव का पुत्र कक्षा नौवीं का छात्र अनुज 18 वर्ष मोटरसाइकिल से चंदौली की तरफ जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने उसको टक्कर मार दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर पिकअप चालक पिकअप सहित भाग निकला। अनुज अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था।मौत की खबर लगते ही राजकीय महिला चिकित्सालय पर ग्रामीणों सहित परिजनों की भीड़ एकत्रित हो गई। पिता महादेव,माता आरती सहित भाइयों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

इस सम्बंध में अलीनगर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना स्थल पर दुकानों और सीओ सदर आफिस पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पिकअप के नंबर की जांच की जा रही है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights